Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 356 -
होम ब्लॉग पेज 356

स्वराज का उदित दिवाकर थे छत्रपति शिवाजी महाराज : पृथ्वीसिंह भोजपुरा

अजमेर। शिवाजी केवल महाराष्ट्र के नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत के नायक हैं जिनसे भारत का जनमानस सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहा है। जब भारत अपने स्वराज के 75 साल मना रहा है तो स्वराज के उदित दिवाकर शिवाजी महाराज की जन्म जयंती को कैसे विस्मृत किया जा सकता है। यह विचार रविवार को शिवाजी जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल अजमेर और छत्रपति शिवाजी सेवार्थ समिति के तत्वावधान में आनासागर चौपाटी पर आयोजित भव्य भगवा रैली और सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्य वक्ता पृथ्वीसिंह भोजपूरा ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा शिवाजी का संघर्ष केवल राज प्राप्ति के लिए नही वरन सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के संरक्षण के लिए था। इसलिए भारत अगर आज भारत रूप में बचा रहा तो उसमे शिवाजी महाराज की भूमिका अविस्मरणीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरसिंह मंदिर होलीदडा के महंत श्याम सुंदर शरण देवाचार्य जी महाराज ने कहा की शिवाजी महाराज के संघर्ष के साथ ही उनका चरित्र भी आज के पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। संस्कृति कार्यक्रम का संचालन करते हुए माधवी स्टीफन द्वारा शिवाजी महाराज की कई किस्से सुना कर उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।

शिक्षा संकुल कोचिंग संस्थान की पांच बालिकाओं के समूह ने मां भवानी गीत तथा हाउस ऑफ डांस समूह ने शिवाजी से संबंधित गीतों की पैरोडी पर नृत्य की प्रस्तुति दी। शिवाजी के अफजल खान से हुए युद्ध को भी नाटक के माध्यम से रैली के दौरान स्थान स्थान पर प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व विशाल पैदल भगवा रैली का आयोजन किया गया जिसमे अश्वरूढ़ शिवाजी की जीवन झांकी, तलवार बाजी, लाठी संचालन, मराठी मातृशक्ति द्वारा लेजियम नृत्य, आगबाजी के प्रयोग आदि प्रमुख आकर्षण रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर के संघचालक खाजुलाल चौहान, शिवाजी सेवार्थ समिति के श्रीनाथ गोयल, महाराष्ट्र मंडल के प्रकाश डी चौगांवकर समेत कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों सहित कई संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या स्थानीय समाज बंधु भगिनी सम्मिलित हुए।

कोटा में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू मारे, 5 अरेस्ट

कोटा। राजस्थान में कोटा के किशोरपुरा इलाके में एक युवक को इसलिए चाकू मारकर घायल कर दिया कि उसने उसकी एक रिश्तेदार युवती से छेड़छाड़ का विरोध किया था। हालांकि बाद में कोटा शहर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने आज बताया कि बीती रात एक विवाह समारोह में अपने परिवार सहित शामिल होकर साजीदेहड़ा में घर लौट रहे एक व्यक्ति मोहम्मद आबिद उर्फ़ चिंटू के साथ पांच युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।

पुलिस ने इसे आपसी कहासुनी का नतीजा बताया है लेकिन चाकूबाजी में घायल अस्पताल में भर्ती मोहम्मद आबिद का कहना है कि जब वह शादी में गया हुआ था तब उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया था कि कुछ युवक उसके परिवार की एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

यह सूचना मिलने के बाद जब वह घर लौटा तो उसे घर के पास पांच युवक खड़े दिखाई दिए। उसने छेड़छाड़ की घटना का विरोध किया तो उन युवकों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आज पांच आरोपियों शाहरुख, सलमान, फारुख, साहिल और सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया।

तीर्थराज पुष्कर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव मनाया जाएगा

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर नवाचार के तहत अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में पहली बार चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव मनाया जाएगा। यह चार से सात मार्च तक आयोजित होगा।

अजमेर में आज कलक्टर कक्ष में बैठक के बाद राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मीडिया को बताया कि पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत की मंशा और पहल पर अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव आयोजित होगा जिसकी प्रारंभिक तैयारियों की रुपरेखा आज तय की गई। साफ एवं स्वच्छ होली महोत्सव में गुलाब व गुलाल से होली खेली जाएगी। साथ ही सवा लाख दीपकों से सरोवर के घाटों पर दीपदान व महाआरती का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि पहले दिन चार मार्च को महाआरती एवं भजन संध्या, पांच मार्च को कैमल एवं हॉर्स शो, नगाड़ा वादन तथा बॉलीवुड कलाकारों द्वारा धार्मिक भजन संध्या होगी। छह मार्च को चंग, कच्ची घोड़ी नृत्य के अलावा भव्य दीपदान किया जाएगा तथा होलिका दहन होगा।

सात मार्च को गुलाब व गुलाल की भव्य होली खेली जाएगी जिसमें देशी विदेशी पर्यटक व स्थानीय नागरिक भाग ले सकेंगे। साथ ही एक सेलेब्रिटी नाइट का भी आयोजन होगा जिसमें बॉलीवुड कलाकार गायक अनुराधा पोढ़वाल व हरिहरन अपनी प्रस्तुति देंगे।

राठौड़ ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की इच्छानुसार राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की तर्ज पर राज्य में राजस्थान सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तर, जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

आगरा में लगन समारोह के दौरान सिलेंडर में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जलीं

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र में रविवार को लगन समारोह के लिए खाना तैयार करते समय सिलेंडर में लगी आग में झुलस कर दो दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाई का बाजार सुंदरवन निवासी मदन कुमार के बेटे की आज लगुन-सगाई का कार्यक्रम था। शाम को कार्यक्रम होना था। इसके लिए खाना तैयार करने को हलवाई लगे हुए थे। हलवाई मदन कुमार के पड़ोसी पंकज के घर में काम कर रहे थे।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगीं। आग ने सिलेंडर के पास में सब्जी काट रहीं महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों महिलाएं हलवाई कैलाश के साथ आई थीं।

जिस घर में हलवाई काम कर रहे थे, उस घर के मालिक पंकज ने बताया कि वो घर के अंदर थे। अचानक से चीख-पुकार सुनी तो घर के बाहर आए। उन्होंने देखा कि आग लगी हुई है। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोग भी आ गए। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया।

जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक आग से सब्जी काट रही महिलाएं बुरी तरह से जल चुकी थीं। आग में दोनों महिलाएं शीला व मीना जिंदा जल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हलवाई कैलाश भी झुलस गया। पुलिस ने हलवाई को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मदन कुमार के घर पर शादी की तैयारी चल रही थीं। आग लगने से परिवार की खुशियां गम में बदल गई। दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं नगला बूढ़ी की बताई गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

अजमेर : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की गेगल थानापुलिस ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुनील कुमार बेडा ने बताया कि 15 फरवरी को पीडिता बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर बच्ची को बरामद कर आज दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नसीराबाद निवासी पवन बैरवा (21) है। प्रकरण में संलिप्तता वाले अन्य की भी पुलिस तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 11 लोग गिरफ्तार

अजमेर जिले की ब्यावर थाना क्षेत्र में आज असामाजिक तत्वों एवं गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ग्यारह लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ब्यावर शहर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को निगरानी में रखकर उनके मोबाइल फोनों को चौक किया गया तो इनके द्वारा असामाजिक तत्वों को फॉलो करना पाया गया और समझाइश के बावजूद नहीं मानने पर धारा 151 में सभी को गिरफ्तार किया गया।

प्लास्टिक थैली से बंधा युवती का सिर कटा शव गंगनहर में बहकर आया

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर थाना क्षेत्र के चक 6-ईईए के पास गंग कैनाल की ईईए माइनर आज प्लास्टिक के थैले से बंधी एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पदमपुर थाना प्रभारी रामकेश मीणा श्रीकरणपुर वृत के डीएसपी विक्की नागपाल और रायसिंहनगर सेक्टर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया 25 वर्षीय युवती का सिर गायब था। किसी तेज धार वाले हथियार से उसकी गर्दन को धड़ से अलग किया गया है।

नहर में तलाश करने पर कटा सिर नहीं मिला। लाश के पैरों में प्लास्टिक का थैला बंधा था। यह थैला पशु आहार की पैकिंग का है। इस पर बांसल इंडस्ट्रीज, पुरानी फाजिल्का रोड अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) लिखा हुआ है। शव चार से पांच दिन पुराना है।

सीकर में नाबालिग से गैंगरेप के सभी आरोपी 10 दिन में अरेस्ट

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में धोद थाना क्षेत्र के माजीपुरा गांव में गत नौ फरवरी को शादी में आई एक नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस टीम द्वारा दो और आरोपियों को दस्तयाब कर बापर्दा गिरफ्तार किया गया है।

मामले में एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया जा चुका है जो फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में है। घटना के 10 दिन के अंदर पुलिस ने जयपुर, दिल्ली और गुजरात के कई स्थानों पर तलाश कर सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि रविवार को नाबालिग से रेप के आरोप में आरोपी मान्या उर्फ मानसिंह बिदावत (32) निवासी कच्ची बस्ती मदरामपुरा थाना मुहाना मंडी एवं टिम्मा उर्फ मुकेश कुमार सांसी (28) निवासी अंसारी नगर थाना जयसिंह पुरा को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में मदरामपुरा थाना मुहाना मंडी निवासी आरोपी करण सांसी (22) को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल विकास कुमार का विशेष योगदान रहा है।

शर्मा ने बताया कि गत 10 फरवरी को सीकर कल्याण अस्पताल में भर्ती पीड़ित नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि वह बीती रात अपनी मौसी की लड़कियों की शादी में नाना-नानी के साथ माजीपुरा गांव आई थी। दो अज्ञात लड़कों ने उसे इशारा कर पास बुलाया।

पास जाते ही उन्होंने उसे वैन में बैठा अगवा कर लिया। वेन एक तीसरा लड़का चला रहा था। दोनो लड़कों ने कुछ दूर ले जाकर गाड़ी में उसके साथ रेप कर वापस मौसी के घर छोड़ दिया। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सहारनपुर में 7 साल के बालक को कुत्ते ने नोंच डाला, मौत

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के गंगोह क्षेत्र के बिलासपुर गांव में सात वर्षीय एक किशोर को एक कुत्ते के नोचने के कारण मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छोटे बच्चों के लिए आवारा और हिंसक कुत्ते जानलेवा साबित हो रहे हैं। अभी तक सहारनपुर जिले में कुत्ते 10 लोगों की जान ले चुके हैं।

नया मामला थाना गंगोह क्षेत्र का है जहां गांव बिलासपुर में सात वर्षीय बालक कान्हा को एक हडकाए कुत्ते ने उस वक्त हमलाकर नोंच डाला जब वह खेत में कुत्तों के हमले से गोवंश को बचाने के लिए गया था। गांव निवासी विकास का पुत्र कान्हा अपने परिवार में तीन बहनाें का इकलौता भाई था।

परिजनों के मुताबिक कान्हा शनिवार को काफी देर तक परिजनों को नहीं दिखा तो वे बेचैन और परेशान हो गए। बालक की दादी जगवती कान्हा को ढूंढने अपने घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में चली गई। वहां कुत्तों द्वारा नोंचकर मौत के घाट उतारे गए गाय के बछडे का शव भी पडा हुआ था।

लोगों का अनुमान है कि उसी दौरान हिंसक कुत्तों ने हमलाकर कान्हा को नोंच डाला। उसकी दादी को वह लहुलूहान और नाजुक हालत में मिला। परिजन उसे लेकर चिकित्सकों के यहां गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर एसडीएम नकुड रम्या आर और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा एवं थाना प्रभारी कान्हा के घर गए और उसके परिजनों से मिलकर सांत्वना जताई। एसडीएम ने रविवार को कहा कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकडने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले चार अप्रैल 2022 को चिलकाना के गांव बुड्ढाखेडा में पांच वर्षीय बालिका शिफा और आठ अप्रैल को तीतरो थाने के गांव झाडवन में दो वर्षीय मासूम बच्ची की आवारा कुत्तों ने जान ले ली थी। उसी महीने में चिलकाना से नल्हेडा अपने गांव जा रही साहिबा पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इससे पूर्व 15 दिसंबर 2021 को मिर्जापुर के सिकंदरपुर में और उसी साल 10 अगस्त को नागल थाने के गांव नंदपुर में कुत्तों ने मासूमों को नोंचकर मार डाला था। उसी वर्ष 21 जून को थाना बेहट के दयालपुर गांव में कुत्तों ने 28 दिन के मासूम बच्चे और 29 जून को इसी गांव के तीन माह की बच्ची की जान ले ली थी।

अमित शाह ने पत्नी के साथ कोल्हापुर में किए महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन

कोल्हापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पत्नी सोनल के साथ महाराष्ट्र में कोल्हापुर शहर के श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

शाह एक दिन के दौरे पर आज दोपहर एक विशेष विमान से यहां पहुंचे। वह हवाईअड्डे से सीधे महालक्ष्मी मंदिर गए और उन्होंने पीठासीन देवी की पूजा अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पश्चिमी महाराष्ट्र देवस्थान समिति के सचिव शिवराज नाइकवाड़ी और उसके पदाधिकारियों ने शाह, शिंदे और फडणवीस का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री चंद्रकांत पाटिल, जिला पालक मंत्री दीपक केसरकर, सांसद धनंजय महादिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, जिला अध्यक्ष राहुल चिकोड सहित जिले के अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

शाह ने मंदिर दर्शनों के बाद आज मराठा योद्धा राजा की जयंती के अवसर पर शिवाजी चौक क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने शिंदे और फडणवीस के साथ ऐतिहासिक दशहरा चौक पर राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

संगरूर : पिकअप वैन बस से टकराई, बच्ची समेत 4 की मौत, 16 घायल

संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में कलौदी गांव के बस स्टैंड पर एक पीआरटीसी बस के पीछे पिकअप वैन के टकराने की दुर्घटना में रविवार सुबह एक तीन महीने की बच्ची व दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार घायलों में पांच की गंभीर हालत देखते हुए पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोगा के अलग अलग गांवों से करीब 21 लोग महिंद्रा पिकअप गाड़ी में पटियाला में काली मंदिर से लौट रहे थे।

संगरूर-पटियाला मार्ग पर पीआरटीसी की बस कलौदी गांव में बस स्थानक पर यात्रियों को उतारनेे व नई सवारियां लेने के लिए रुकी थी। पीछे से आ रही पिकअप वैन बस से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना बयानक था कि घायल क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंस गए औेर स्थानीय लोगों ने गाड़ी तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

घायलों को पहले संगरूर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में शाम कौर (55), तीन महीने की बच्ची सोेनपरी, चरणजीत कौर (45) और जरनैल सिंह (55) की मौत हो गयी। नेक सिंह, फकीर चंद, मनदीप कौर, तेज कौर और बिंदर कौर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया।