Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 360 -
होम ब्लॉग पेज 360

बजरंग दल पर झूठे आरोप, गहलोत सरकार मांगे माफी : सुरेंद्र जैन

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि हरियाणा के लोहारू में एक जली हुई बोलेरो में कुछ जले हुए नर कंकालों का मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह आग किसी दुर्घटना में लगी है या किसी ने लगाई है, अभी इस पर जांच होनी बाकी है। गाड़ी राजस्थान की है परंतु कंकाल किसके हैं, यह भी अभी जांच का विषय है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए। यह हमारा स्पष्ट मत है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के भरतपुर जिले के दो गौ तस्कर लापता हैं, जिन पर गौ तस्करी के अनेक मामले पहले से चल रहे हैं। एक तस्कर के भाई ने बजरंग दल के कुछ चर्चित नामों के बारे में संदेह व्यक्त किया है। ऐसा लगता है कि बिना प्रारंभिक जांच के राजस्थान पुलिस यह मान बैठी है कि उसके भाइयों द्वारा लिए गए नाम ही इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।

दुर्भाग्य पूर्ण रूप से इस कांड में बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से लिया जा रहा है। इस तरह के मामलों में राजस्थान सरकार की भूमिका वोट बैंक की राजनीति से हमेशा प्रभावित रही है, यह कई मामलों में पहले भी सिद्ध हो चुका है। एक राजनीतिक एजेंडे के तौर पर भी बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है, जिसे किसी भी तरह से उचित नहीं माना जा सकता।

राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त राजस्थान सरकार से न्याय की अपेक्षा तो वहां का समाज नहीं करता है। फिर भी इसलिए विहिप की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। जांच पूरी होने तक किसी व्यक्ति को केवल इस आधार पर गिरफ्तार न किया जाए कि उसका नाम गौ तस्कर के भाई ने लिया है। साथ ही जांच पूरी होने पर दोषियों को कठोर सजा हो। बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से लेने की दोषी राजस्थान सरकार इस झूठे आरोप के लिए माफी मांगे।

भरतपुर से अपह्रत दो युवकों को हरियाणा में बोलेरो समेत जिंदा जलाया

उत्तर पश्चिम रेलवे : अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

0

अजमेर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा देवरिया सदर यार्ड में, पूर्व मध्य रेलवे द्वारा धनबाद मण्डल पर, बयाना स्टेशन पर तथा पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दानापुर मण्डल पर किऊल-लक्खीसराय जं.शेखपुरा जं. स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्यों हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 18009, सांतरागाछी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 24.02.23 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 18010, अजमेर-सांतरागाछी रेलसेवा दिनांक 26.02.23 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 23.02.23 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12316, उदयपुर-कोलकाता रेलसेवा दिनांक 27.02.23 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 19602, न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 20.02.23 को न्यूजलपाईगुडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज जं.-गोरखपुर छावनी होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 19615, उदयपुर-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 20.02.23 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज जं-थावे -सीवान होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 12395, राजेन्द्रनगर टर्मिनल-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 22.02.23 को राजेन्द्रनगर टर्मिनल से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-आगराफोर्ट-बयाना-सवाईमाधोपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी-रूठियाई-कोटा-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी।

4.गाडी संख्या 12396, अजमेर-राजेन्द्रनगर टर्मिनल रेलसेवा जो दिनांक 24.02.23 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग सवाईमाधोपुर-बयाना-आगराफोर्ट- प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सवाईमाधोपुर-कोटा-रूठियाई-कटनी- मानिकपुर-प्रयागराज होकर संचालित होगी।

5.गाडी संख्या 19670, पाटलिपुत्र-उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 24.02.23 को पाटलिपुत्र से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग भरतपुर-बयाना-चन्देरिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर-अजमेर-चन्देरिया होकर संचालित होगी।

6.गाडी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर रेलसेवा जो दिनांक 18.02.23 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मोकामा-बरौनी बाईपास-मुंगेर ब्रिज-रतनपुर होकर संचालित होगी।

सबगुुरु राशिफल : 17 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 02.49 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको एक मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो आपको निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा। आपका मित्र आज आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है।

वृषभ :- आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

कर्क :- आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियों की सहायता करनी पड़ेगी।

सिंह :- आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कन्या :- आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

तुला :- आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

वृश्चिक :- आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा। आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

धनु :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर :- आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएंगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी। धन का व्यय बढ़ेगा। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगो के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।

कुंभ :- आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। अतः आप इस समय नए कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

मीन :- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट रिप्लाई में अजमेर के लिए नवीन घोषणाएं

अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से गुरुवार को विधानसभा में दिए बजट रिप्लाई में अजमेर जिले के लिए सौगातों की बारिश की गई। बजट 2023-24 के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गुरूवार को विधानसभा में चर्चा के उपरांत जवाब दिया गया। इसमें अजमेर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।

अजमेर में जलापूर्ति की पाइप लाइन के लिए 31 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोला जाएगा। घूघरा घाटी तथा स्मृति वन विस्तार (पुष्कर) के लिए दो-दो करोड़ रुपए की घोषणा हुई। कादेड़ा (केकड़ी)तथा बोराड़ा (किशनगढ़) में राजकीय महाविद्यालय खोला जाएगा।

गिरवरपुरा (केकड़ी) में अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा की गई। कालेड़ा कंवरजी (केकड़ी) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की गई। टांटोटी (केकड़ी) में नवीन पुलिस चौकी खुलेगी। सावर (केकड़ी)को नगरपालिका बनाया जाएगा। पुष्कर घाट के पुनरूद्धार एवं विकास कार्य के लिए 80 करोड़ रुपए की घोषणा।

किशनगढ़ के महेशनगर से अन्तर्मना सर्किल होते हुए आरके कम्युनिटी तक 3.75 किमी. सड़क 8 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से बनेगी। संभाग स्तर पर एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिफेन्स सर्विस प्रिपेरेटरी संस्थान की स्थापना की जाएगी।

निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के पुनर्चक्रण एवं प्रोसेसिंग के लिए अजमेर जिला मुख्यालय पर 24 करोड़ की लागत से प्लांट लगाया जाएगा। किशनगढ़ में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय खोला जाएगा।

नवगठित ग्राम पंचायतों मेें पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोले जाएंगे। रावली टॉडगढ के वन क्षेत्रों में वाईल्ड लाईफ सर्विलान्स एण्ड एंटी पॉचिंग सिस्टम (डब्ल्यू एस एण्ड एपीएस) स्थापित किया जाएगा।

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

अजमेर के आवाजाही वाले व्यस्ततम रेलवे स्टेशन रोड स्थित अल्लाहरखा बिल्डिंग का आज एक निर्माणाधीन छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक वर्षों पुरानी अल्लाहरखा बिल्डिंग के ऊपर छज्जे के निर्माण का कार्य किया जा रहा था और चार मजदूर निर्माण कार्य में सक्रिय थे तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा जिसमें एक मजदूर पहाड़गंज निवासी जगदीश सांवरिया की मौत हो गई और तीन अन्य मजदूर सुरेश, अनिल, मांगूजी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भिजवाया गया।

हादसा होने के बाद निर्माणकर्ता दिलीप एवं एक अन्य मौके से भाग छूटे। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य पूरा कराया।

दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता संविधान की भावना के अनुकूल बनाया जाएगा : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य कानून को समय और संविधान की भावना के अनुकूल बनाया जाएगा।

शाह ने यहां दिल्ली पुलिस की 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आने वाले दिनों में आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य कानून में आमूलचूल बदलाव करने जा रही है।

समारोह के मुख्य अतिथि शाह ने कहा कि इन संहिताओं और कानून को समय और संविधान की भावना के अनुकूल बनाने के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए फॉरेंसिक समेत अन्य साक्ष्यों की उपलब्धता के साथ मज़बूत बनाया जाएगा। इसके लिए देशभर में फॉरेंसिक साइंस नेटवर्क को फैलाया जाएगा। इनमें से एक सुधार का काम दिल्ली पुलिस ने ट्रायल के तौर पर शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि छह साल और इससे ज़्यादा सज़ा वाले हर अपराध में फॉरेंसिक साइंस टीम मौके पर विजिट कर रही है। इसके लिए प्रशिक्षित और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में विशेषज्ञ युवा चाहिए। इसके लिए देश के नौ राज्यों में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएस) कैंपस की स्थापना की जा चुकी है। अगले दो वर्षों में देश के सभी राज्यों में एनएफएस खोले जाएंगे।

भरतपुर से अपह्रत दो युवकों को हरियाणा में बोलेरो समेत जिंदा जलाया

भिवानी/भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र से अपह्रत कर ले जाए गए दो युवकों को हरियाणा के भिवानी जिले के गांव बारवास की बणी में बोलेरो समेत जिंदा जलाने का मामला सामने आया है।

हरियाणा पुलिस ने आज इस जली हुई बोलेरो से अल्पसंख्यक समुदाय के घाटमीका निवासी युवक जुनेद और नासिर के कंकाल बरामद किए है। बताया गया है कि हरियाणा पुलिस के साथ भरतपुर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की है।

जुनैद और नासिर को हरियाणा ले जाकर बोलेरो में जिंदा जलाने की खबर सुनकर भरतपुर के घाटमीका गांव में कोहराम मचा है। पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत के साथ लोगों मे आक्रोश नजर आ रहा है।

परिजनों का आरोप है कि जुनैद और नासिर का बुधवार देर रात को गोपालगढ़ थाना इलाके के पीरूका गांव से कुछ लोगों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया और बाद में उन्हें हरियाणा ले जाकर जिंदा जला दिया गया। भिवानी जिले के लोहारू में गुरुवार सुबह जली हालत में मिली बोलेरो में इन दोनों युवकों की केवल हड्डियां ही बची मिली हैं।

हरियाणा पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। जुनैद के चचेरे भाई इस्माइल ने गोपालगढ़ थाने में जुनैद और नासिर की गुमशुदगी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि बुधवार को सुबह करीब 5 बजे जुनैद और नासिर अपनी बोलेरो कार एचआर 28 ई 7763 में अपने काम से बाहर गए हुए थे।जिन्हें बुधवार सुबह गोपालगढ़ थाना के पीरूका गांव के जंगल 8-10 लोगों ने बुरी तरह मारा और घायल हालत में उन्हीं की बोलेरो कार में पटक कर ले गए।

मामले को लेकर पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बजरंग दल हरियाणा के अनिल निवासी मूलथान, श्रीकांत निवासी मरोड़ा, रिंकू सैनी निवासी फिरोजपुर झिरका, लोकेश सिंगला निवासी मानेसर (हरियाणा) को नामजद किया गया है। बताया गया है कि मोवलीचिंग का शिकार दोनों युवक शादीशुदा थे और आपस मे दोस्त होने के साथ लोडिंग गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करते थे।

रेडमी ए1 प्लस स्मार्टफोन पर ऑफर की पेशकश

नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी इंडिया ने आज बजट सेगमेंट में अपने रेडमी ए1 प्लस स्मार्टफोन पर नए ऑफरों की घोषणा की।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि रेडमी फैंस की खुशी बढ़ाते हुए रेडमी ए1 प्लस 1028 रुपये की फ्री बंडल्ड प्रस्तुति के साथ आएगा, जिसमें हर खरीद पर 429 रुपए के मी ईयरफोन और 599 रुपए मूल्य की 1 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी है।

यह सीमित अवधि का ऑफर 28 फरवरी, 2023 तक लागू रहेगा और उपभोक्ता इन बेनेफिट्स का फायदा केवल अपने नज़दीकी मी होम और मी रिटेल पार्टनर्स से यह डिवाईस खरीदकर प्राप्त कर सकेंगे।

उसने कहा कि रेडमी ए1 प्लस का 2जीबी रैम और 32जीबी रॉम वाला मॉडल 7499 रुपए और 3जीबी रैम तथा 32जीबी रॉम वाला मॉडल 8499 रुपए मूल्य पर 1028 रुपए के फ्री बंडल्ड ऑफरों के साथ उपलब्ध है।

फीचर फोन से स्मार्टफोन में यूज़र्स का परिवर्तन आसान बनाने के लिए यह उपकरण पहली बार के स्मार्टफोन यूज़रों को सेवाएं देती है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है।

अजमेर जिला बार एसोसिएशन ने न्यायायिक कार्यों का किया बहिष्कार

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज जिला बार एसोसिएशन ने विरोधस्वरूप न्यायायिक कार्यों का बहिष्कार किया।

जोधपुर में पुलिस द्वारा वकील के साथ मारपीट पर गुस्साये अजमेर के वकीलों ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग को लेकर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए अदालतों में पैरवी नहीं की। बार पदाधिकारियों ने कोर्ट परिसर एवं अदालत के प्रवेश द्वार पर अधिवक्ताओं से कार्य नहीं कर आन्दोलन को समर्थन देने के लिए सम्पर्क किया।

अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनसिंह राठौड ने बताया कि जब तक सरकार अधिवक्ता सुरक्षा कानून एक्ट बनाकर उसे पास नहीं करा देती आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने जोधपुर में वकील के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को भी दण्डित करने की मांग की।

बार एसोसिएशन की घोषणा के अनुसार आने वाले कल 17 फरवरी को भी कार्य बहिष्कार रहेगा। जबकि 18 एवं 19 फरवरी को क्रमश: शिवरात्रि तथा रविवार का अवकाश रहेगा।

कमरे में कपड़े चेंज कर रही यूटयूब चैनल की कलाकार से रेप, आरोपी अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के लिए गाना गाने का काम करने वाली एक महिला कलाकार के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला ने 10 फरवरी को थाने पर आकर रिपोर्ट दी की वह मेवाती गानों की वीडियो बनाती है और परिवार का पालन पोषण करती है। दो फरवरी को अलवर शहर के ढाई पेडी के समीप एक क्लब के अंदर शूटिंग के दौरान वह कपड़े चेंज कर रही थी। उसी दौरान मुजीम निवासी निहारिका फिरोजपुर, हरियाणा कमरे में आया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी मुजिम निवासी निहारिका हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुजीब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यूट्यूब चैैनल पर मेवाती गाने की शूटिंग बनाकर डाउनलोड करने का काम करता था। तभी एक क्लब में शूटिंग करने आया था तभी महिला कपड़े कमरे में चेज कर रही थी तभी उसके साथ दुष्कर्म किया।

सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव में आई महाराष्ट्र की महिला की मौत

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के पास कुब्रेश्वर धाम में आज से प्रारम्भ हुए रुद्राक्ष महोत्सव में महाराष्ट्र से आई एक बुजुर्ग महिला का भीड़ भरी लाईन में खडे रहते समय चक्कर आया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीहोर से सात किलोमीटर दूर भोपाल इंदौर हाईवे पर आज से रुद्राक्ष महोत्सव प्रारंभ हुआ। हाईवे पर रुद्राक्ष लेने के लिए भी लंबी लाइनें लगी हुई है इस लाइन में महाराष्ट्र से आई एक महिला मंगल बाई लाइन में लगी थी तभी उसे चक्कर आया महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस आयोजन में लाखों की सख्या में देश भर से आए लोगो के कारण इंदौर भोपाल हाइवे पर आज घंटो से जाम के हालत बना रहा। आज इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आने वाले थे, भीड़ के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया।

कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में भीड के चलते लगा जाम

सीहोर के भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर स्थित कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में भीड़ आने के कारण भोपाल-इंदौर हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। सीहोर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर निर्माणाधीन कुबरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव शुभ शिव पुराण का आयोजन किया गया है।

यह आयोजन आज से प्रारंभ होकर 22 फरवरी तक चलेगा। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां रुद्राक्ष लेने पहुंच रहे हैं। आयोजन शुरू होने के पहले ही कल से करीबन डेढ़ लाख लोगों को रुद्राक्ष बांटे गए। आज भारी भीड़ पहुंचने के कारण भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया है। श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर ही नहीं पहुंच पा रहे हैं।

आयोजन के लिए भारी पुलिस व्यवस्था की गई है। करीबन एक हजार जवान बाहर से तैनात किए गए हैं। यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए थे। उसके बाद भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था पहले दिन ही भंग हो गई है।