Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 361 -
होम ब्लॉग पेज 361

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 17 को एक दिवसीय अजमेर जिले के दौरे पर आएंगी

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर जिले के किशनगढ़, मसूदा, नसीराबाद व ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए ब्यावर एमएलए शंकर सिंह रावत की माता के देहांत होने पर शोक प्रकट करेंगी।

भाजपा अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो बीपी सारस्वत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 17 फरवरी को जयपुर से दोपहर 12.15 बजे बांदरसिंदरी कार्यकर्ताओं, 12.20 पर किशनगढ़ टोल पर किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद 12.30 गेगल टोल प्लाजा पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। गेगल से नारेली बाईपास होते हुए राजे 1 बजे मांगलियावास स्थिथ कल्प वृक्ष की पूजा अर्चना करेंगी। यहां नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। दोपहर 1.20 पर खरवा चौराहे पर मसूदा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। खरवा से राजे तकरीबन 2 बजे ब्यावर एमएलए शंकर सिंह रावत के पैतृक गांव किशनपुरा ब्यावर में उनकी माता के देहांत पर शोक प्रकट करेंगी। इसके पश्चात अपराहन 3.30 बजे राजे सड़क मार्ग से ही जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

अजमेर में एडीएसए शूटिंग रेंज के आधुनिकीकरण का शिलान्यास

अजमेर। अजमेर डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन अजमेर के तत्वावधान में मंडल कार्यालय समीप स्थित एडीएसए शूटिंग रेंज के आधुनिकीकरण का शिलान्यास गुरुवार को किया गया।

प्रेम चंद लोचब कार्यकारी निदेशक (खेल) रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड रेलवे बोर्ड नई दिल्ली, राजीव धनखड़ अध्यक्ष अजमेर मंडल खेलकूद संघ तथा मंडल रेल प्रबंधक अजमेर की गरिमामय उपस्थिति में शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार व बलदेव राम, सचिव अजमेर मंडल खेलकूद संघ और वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं अजमेर मण्डल के शूटर उपस्थित थे।

लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से इस शूटिंग रेंज का मॉर्डनाइजेशन किया जाएगा। भारतीय रेलवे की यह पहली शूटिंग रेंज है जो रेलवे के संपूर्ण क्षेत्राधिकार में है। आधुनिकीकरण के पश्चात शूटिंग रेंज में 50, 25 और 10 मीटर रेंज पर अधारित विभिन शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी।

सन्तों की विशेष सुरक्षा की मांग को लेकर सिन्धी समाज ने सौंपा ज्ञापन

0

अजमेर। विगत दिनों से कतिपय समाजकंटकों द्वारा हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर, भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन एवं देश भर में अन्य सिंधी सनातनी सन्तों और भक्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही धमकियों से असुरक्षा का माहौल बन गया है। कुछ समाजकंटकों द्वारा श्रीगुरु ग्रन्थ साहिब जी के प्रकरण में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन सहित सक्रिय अन्य सभी सिंधी सन्तों को लगातार धमकियां देकर आहत करने का प्रयास किया जा रहा है।

सिन्धी समाज की ओर से मुख्यमंत्री राजस्थान को कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि सर्व हिन्दू समाज के अग्रणी महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन सहित समस्त साधू और संत समाज को विशेष सुरक्षा प्रदान करते हुए संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर उन्हें पाबंद किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में महासमिति के अध्यक्ष नरेन शाहणी भगत, महासचिव गिरधर तेजवाणी, सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, संत सम्पर्क प्रमुख मोहन तुलस्यिाणी, जिलामंत्री रमेश वलीरामाणी, अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, प्रदेश मंत्री युवा मनीष गुवालाणी, कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा, सिन्धी समिति के अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी, हरकिशन टेकचंदाणी, भगवान साधवाणी, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के शंकर सबनाणी, भगवानदास, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के अध्यक्ष राम बलवाणी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन लालवाणी, पूर्व पार्षद भागचंद दौलताणी, प्रकाश मूलचंदाणी, लक्षमणदास दौलताणी, गोरधनदास मोटवाणी, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर के सोभराज विधाणी, माला टेवाणी, कमला विधाणी, अनिल आसनाणी, सुभाष टहिल्याणी, महादेवमल थदाणी, अशोक हरीरामाणी, दिलीप लालवाणी, विनोद आसनाणी, लक्ष्मणदास टहिल्याणी, संदीप माखीजाणी, देवीदास साजनाणी,कचंन हरवाणी, मोना खेमाणी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अजमेर मंडल ने वर्ष 2022-23 का माल भाड़ा आय का लक्ष्य प्राप्त किया

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2022-23 के माल भाड़ा आय 805 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले 13 फरवरी को प्राप्त कर लिया। अजमेर मंडल की माल ढुलाई से इस वर्ष अब तक की कमाई 806 करोड़ हो गई है यह पिछले साल के मुकाबले 53 फीसदी ज्यादा है।

अजमेर मण्डल के इस वर्ष जनवरी माह के आकड़ों मे मण्डल पर माल लदान, मालभाड़ा आय और समयपालन में उल्लेखनीय प्रदर्शन दिखाई देता है। माल लदान मे अजमेर मंडल को वर्ष 2022-23 में 9.86 मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया जिसमें जनवरी माह तक 8.19 मीट्रिक टन का माल लदान किया जा चुका है जो की गत वर्ष से 26 प्रतिशत अधिक है।

जनवरी माह के अंत तक के आंकड़ों को अनुसार अजमेर मण्डल की मालभाड़ा आय 764 करोड़ हुई जो की लक्ष्य 659 करोड़ से 16 प्रतिशत अधिक रही, जबकि वर्ष 2021-22 मे इस अवधि मे 505 करोड़ थी जिसकी तुलना मे यह आंकड़ा 51.3 प्रतिशत अधिक है।

मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के मार्गदर्शन में बिज़नेस डवलपमेंट यूनिट(बीडीयू) अजमेर मंडल और परिचालन व वाणिज्य विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के विशेष प्रयासों तथा आपसी समन्वय व सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

मंडल पर बिज़नेस डवलपमेंट यूनिट(बीडीयू) के अंतर्गत वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत व वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक विजय सिंह के द्वारा लोडिंग व आय बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए गए हैं जिसके फलस्वरूप मण्डल पर माल लदान व मालभाड़ा आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के माध्यम से मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर बैठकें आयोजित कर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पालिसी के अनुसार अधिकाधिक माल लदान कर और ग्राहकों को आकर्षित कर लोडिंग को बढ़ाया गया। यह माल लदान ग्राहकों को आकर्षित करने और लोडिंग को बढ़ाने की दिशा में सफल प्रयोग साबित हुआ जिसके परिणामस्वरुप मंडल ने माल लदान के लक्ष्य को समय पूर्व हासिल कर लिया।

यात्री ट्रेनों के संचालन एवं समय पालन पर अजमेर मण्डल पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। अजमेर मण्डल पर इस वर्ष जनवरी माह तक 99.07% के समयपालन को प्राप्त कर किया है। अजमेर मण्डल पर दोहरीकरण, स्थाई गति प्रतिबंधों को हटाकर एवं नियमित मॉनिटरिंग द्वारा समयपालनता के शिखर पर है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत एवं फिल्म अभिनेता पाटेकर का सिरोही में स्वागत

 

सिरोही। भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एवं फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के शांतिवन आबूरोड में ‘जल जन अभियान’ राष्ट्रीय शुभारंभ के बाद विशेष वायुयान से जोधपुर जाने से पहले सिरोही हवाई पट्टी पर नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों आदि ने राजस्थानी परंपरा से स्वागत सत्कार किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का सिरोही हवाई पट्टी पर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडानी, नारायण देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, वरिष्ठ नेता एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, कृष्णगंज मंडल अध्यक्ष कूपाराम देवासी, किसान नेता मांगूसिंह बावली समेत पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में देवनगरी आगमन पर दोनों अतिथियों का भाजपा नगर मंडल की ओर से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत सत्कार किया।

इस मौके पर राजस्थानी परंपरा अनुसार मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने माला व साफा पहनाकर शेखावत एवं नाना पाटेकर का अभिनंदन किया। इसी प्रकार पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने माला व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर शेखावत का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री जल जन अभियान राष्ट्रीय शुभारंभ के मौके पर आबूरोड स्थित शांतिवन में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। सिरोही से दोनों ने जोधपुर के लिए विशेष विमान से उड़ान भरी।

जल जीवन मिशन में प्रशासनिक बेरुखी के आरोप लगाए 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को ज्ञापन सौंपकर नगर अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय पर नव विकसित कॉलोनियों में पेयजल पाइप लाइन नहीं डालने और कनेक्शन नहीं देने के आरोप लगाकर स्थानीय प्रशासन की बेरुखी और पेयजल समस्या निवारण में ध्यान नहीं देने के गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर खंडेलवाल ने मंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार हर घर नल योजना का बंटाधार करने के लिए लोगों को पेयजल आपूर्ति देने में कोताही बरत रही है।

लिखित ज्ञापन में बताया कि आदर्श नगर लिंक रोड स्थित राधिका कॉलोनी, शंकरपुरी, रूपाली नगर,राधा नगर आदि कई विकसित कॉलोनियों में अभी तक एक भी घर में स्थानीय अधिकारी नल कनेक्शन देने मे रुचि नहीं ले रहे हैं। इस प्रकार पेयजल से संबंधित ज्ञापन देकर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, अमराराम आदि ने भी जल समस्या के निवारण के बारे में लिखित सुझाव दिए और लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया।

फिल्म अभिनेता पाटेकर ने देवरधरा की पहाड़ियों को निहारा

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर जब सिरोही हवाई पट्टी पहुंचे तो कुछ देर हवाई पट्टी पर टहलते हुए उन्होंने सिरोही की पहाड़ी को निहारते हुए उत्सुकता वश पहाड़ पर स्थित मातर माता मंदिर व पिश्वानिया महादेव एवं फोर्ट के बारे में जानकारी हासिल की और उस नजारे को खूबसूरत बताया।

हवाई पट्टी पर इनकी रही उपस्थिति

हवाई पट्टी पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचे इनमें मीडिया प्रभारी चिराग रावल, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष ललित प्रजापत, एससी मोर्चा के प्रवीण राठौड़, ओबीसी मोर्चा के कपूर पटेल, नगर निकाय के जिला सह संयोजक अरुण ओझा,नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, नगर मंत्री महेंद्र माली, गोविंद सैनी, भाजयुमो महामंत्री अनिल प्रजापत, भाजयुमो के रिक्षितसिंह, भावेश खत्री, प्रवीण पुरोहित, बाबूसिंह मांकरोड़ा, इंदरसिंह मकवाना, सुरेश सुथार, निंबाराम देवासी, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

भाजपा आबूरोड नगर मंडल ने  केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से की बनास एनीकट निर्माण की मांग

नांद गांव में शाही ठाठ बाट से धर्मेंद्र राठौड़ का अभिनंदन

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान बजट 2023 24 में नांद गांव में महाविद्यालय खोलने की घोषणा पर नांद वासियों ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड का पैतृक गांव मे शाही ठाठ से अभिनंदन किया।

निगम अध्यक्ष राठौड़ का नांद ग्राम में महाविद्यालय खोलने की घोषणा एवं 1 साल के कार्यकाल के बाद पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम वासियों ने ढोल धमाके नगाडें ताशें बैंड बाजे के साथ राठौड़ को माला एवं साफा पहनाकर एवं घोड़ी पर बैठाकर गर्मजोशी से अगवानी की। नांद ग्राम में महाविद्यालय खोलने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं निगम अध्यक्ष राठौड़ का शुकराना अदा किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, नौरत गुर्जर, अजय कृष्ण तेन्गौर, हेमंत जोधा सम्राट ऊटडा, घनश्याम सिंह कड़ेल, महेन्द्र सिह मंझेवला, जगपाल सिंह, नाहर सिंह, मांगीलाल, समन्दर सिंह, ओम प्रकाश पंवार, मानसिह रावत, लाली देवी, गोपाल तिलोनिया, तारा चंद गहलोत, ओमप्रकाश डोलिया सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

अब हुई सिरोही और शिवगंज शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा

प्रदेश कांग्रेस के द्वारा नियुक्त सिरोही और शिवंगज शहर ब्लॉक अध्यक्ष।

सबगुरु न्यूज- शिवगंज। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में 27 नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें सिरोही जिले के सिरोही नगर में प्रकाश प्रजापति तथा शिवगंज नगर में मदन माली को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा आबूरोड नगर मंडल ने  केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से की बनास एनीकट निर्माण की मांग

केंद्रीय जल शक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपते भाजपा आबूरोड नगर मंडल पदाधिकारी।

सबगुरु न्यूज- आबूरोड। भाजपा नगर मंडल ने  अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया की अगुआई में केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का किया स्वागत एवम आबूरोड़ की प्रमुख समस्या जल संकट निवारण हेतु आबूरोड़ में बनास नदी पर एनीकट बनाने के लिए ज्ञापन सौपा।

सबगुरु राशिफल : 16 फरवरी गुरुवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास , कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 05.32 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आएगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

महिला T20 विश्व कप 2023 : भारत ने विंडीज को 6 विकेट से हराया

केप टाउन। दीप्ति शर्मा (15/3) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ऋचा घोष (44 नाबाद) और कप्तान कप्तान हरमनप्रीत कौर (33) की संयम भरी पारियों के दम पर भारत ने बुधवार को महिला टी20 विश्व कप 2023 के ग्रुप-बी मुकाबले में वेस्ट इंडीज को छह विकेट से मात दे दी।

वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 119 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने यह लक्ष्य सिर्फ 18.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विंडीज की ओर से स्टेफनी टेलर ने 40 गेंदों पर छह चौकों के साथ सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि शमेन कैंप्बेल ने 36 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया। दीप्ति ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करने के अलावा एफी फ्लेचर का विकेट भी निकाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की, हालांकि विंडीज ने स्पिनरों के दम पर मैच में वापसी कर ली। भारत के तीन विकेट तेजी से गिरने के बाद हरमनप्रीत और ऋचा ने पारी को संभालते हुए 72 रन की मैच-जिताऊ साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 42 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 33 रन बनाए, जबकि विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा ने 32 गेंदों पर पांच चौके जड़कर नाबाद 44 रन की पारी खेली। लक्ष्य तक पहुंचने से पूर्व हरमनप्रीत आउट हो गयीं, लेकिन ऋचा ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी चौका जमाकर भारत को जीत तक पहुंचा दिया।

भारत दो मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर बरकरार है, जबकि वेस्ट इंडीज दोनों मुकाबले हारकर तालिका में चौथे स्थान पर है। भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरीं शेफाली वर्मा ने पहले ही ओवर में तीन चौके जड़कर विस्फोटक शुरुआत की। अगले ओवर में शेफाली ने एक चौका जमाया, जबकि स्मृति मंधाना ने दो चौके जड़ डाले। भारत छोटे लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा था और वेस्ट इंडीज को विकेट की सख्त जरूरत थी। करिश्मा रामहरक ने चौथे ओवर में मंधाना (10) को आउट करके विंडीज को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में कप्तान हेली मैथ्यूज़ ने जेमिमाह रॉड्रिग्स को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया।

रनगति कम होने पर शेफाली ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन वह भी बाउंड्री पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गयीं। शेफाली ने आउट होने से पहले 23 गेंदों पर पांच चौकों के साथ 28 रन बनाए।

भारत को तीन झटके लगने के बाद हरमनप्रीत और ऋचा ने बेहतरीन धैर्य का प्रदर्शन करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 10वें ओवर तक टीम का स्कोर 64 रन तक पहुंचाकर कोई और नुकसान नहीं होने दिया। भारत को सुरक्षित स्थिति में पहुंचाने के बाद दोनों ने बिना जोखिम उठाये साझेदारी को आगे बढ़ाया और 15वें ओवर में अर्द्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

भारत को अंतिम तीन ओवरों में चार रन की दरकार थी। शिनेल हेनरी ने 18वां ओवर मेडेन फेंकते हुए हरमनप्रीत को आउट कर दिया, हालांकि ऋचा अगले ही ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर भारत को जीत दिलाने में सफल रहीं।

इससे पूर्व, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज ने कप्तान हेली मैथ्यूज़ (दो) का विकेट जल्दी गंवा दिया, हालांकि इसके बाद टेलर और कैंप्बेल की जोड़ी पारी को आगे बढ़ाती रही।

स्टेफनी और कैंप्बेल ने दूसरे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी की, हालांकि इस दौरान भारत ने विंडीज को रनगति नहीं बढ़ाने दी। पारी के अंतिम हिस्से की ओर बढ़ते हुए विंडीज नेे रनगति बढ़ाने का प्रयास किया, जिसके परिणाम में जल्दी विकेट गंवाने पड़े।

दीप्ति ने 14वें ओवर में कैंप्बेल और टेलर को आउट किया, जबकि अगले ही ओवर में शिनेल हेनरी रनआउट होकर पवेलियन लौट गयीं। तीन विकेट तेजी से गिरने के बाद हालांकि शिडीन नेशन और शबिका गजनबी ने पांचवें विकेट के लिए 35 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके वेस्ट इंडीज को 118 रन तक पहुंचने में मदद की।

नेशन ने 18 गेंदों पर एक चौके के साथ नाबाद 21 रन बनाए, जबकि गजनबी ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन की पारी खेली। रेणुका सिंह ने गजनबी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा, जबकि दीप्ति ने एफी फ्लेचर को आउट करके टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 100वां विकेट लिया।

दीप्ति ने कुल मिलाकर चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि रेणुका सिंह (चार ओवर, 22 रन) और पूजा वस्त्राकर (चार ओवर, 21 रन) को एक-एक सफलता हासिल हुई।