Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 362 -
होम ब्लॉग पेज 362

विधानसभा के लिए अयोग्य ठहराये गए अब्दुल्ला आजम

लखनऊ। करीब डेढ़ दशक पुराने मामले में दो साल की सजा पाये रामपुर की स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम खां को विधानसभा के लिये अयोग्य ठहराया गया है।

विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर इस आशय की जानकारी दी जिसके अनुसार खां को 13 फरवरी से विधानसभा से निरर्ह माना गया है और स्वार सीट रिक्त हो गई है।

गौरतलब है कि मुरादाबाद की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को छजलैट प्रकरण में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके पिता मोहम्मद आजम खां को दो साल के कारावास और 3000 रूपए जुर्माने की सजा सुनाई थी।

गुलमर्ग पहुंचे राहुल गांधी, टी-शर्ट पहनकर की स्कीइंग

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को बारामूला जिले के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि गांधी दो दिवसीय निजी दौरे पर स्कीइंग रिसॉर्ट आए हैं। टी-शर्ट पहने गांधी गुलमर्ग पहुंचे और इसके तुरंत बाद उन्हें कोंगडोरी में बर्फ की ढलानों पर स्कीइंग करते देखा गया। कांग्रेस नेता के लिए रिसॉर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गांधी को ढलानों पर स्कीइंग करते देखने के लिए पर्यटकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और उनके साथ सेल्फी ली। भारत के विभिन्न राज्यों से आए कुछ पर्यटकों ने गुलमर्ग की बर्फीली ढलानों पर स्की सूट में कांग्रेस नेताओं को अपने बीच देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

इससे पहले गुलमर्ग जाते समय राहुल गांधी कुछ समय के लिए तंगमर्ग में रुके, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका खुले दिल से स्वागत किया।

उन्होंने तंगमर्ग में स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और इन लोगों ने कांग्रेस नेता के साथ तस्वीरें भी लीं। गांधी ने हाल ही में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराकर अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन किया और 30 जनवरी को बर्फबारी के बीच एक जनसभा को संबोधित किया था।

गहलोत की निजी अस्पतालों से चिरंजीवी योजना का बहिष्कार वापस लेने की अपील

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी निजी अस्पतालों से सरकार की महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी चिरंजीवी एवं आरजीएचएस योजना का बहिष्कार वापस लेने की अपील की है ताकि जरूरतमंदों की परेशानी खत्म हो सके।

गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज रात यह अपील करते हुए कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से भी यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी सभी निजी अस्पतालों से अपील है कि चिरंजीवी योजना एवं आरजीएचएस का बहिष्कार वापस लें जिससे जरूरतमंदों की परेशानी खत्म हो सके।

उन्होंने कहा कि कोविड मैनेजमेंट से लेकर चिरंजीवी योजना तक राजस्थान को देश के सामने हेल्थ का मॉडल स्टेट बनाने में सरकारी के साथ निजी अस्पतालों एवं डॉक्टर्स की भूमिका भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइट टू हेल्थ के संबंध में निजी अस्पतालों की सभी शंकाओं का निराकरण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालाें ने राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में पिछले तीन-चार दिन से चिरंजीवी और आरजीएचएस योजनाओं का बहिष्कार कर रखा है।

जोधपुर का कुख्यात गैंगस्टर उम्मेद सिंह सहित 6 बदमाश अरेस्ट

जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर के कुख्यात गैंगस्टर उम्मेद सिंह एवं उसके पांच गुर्गों को पुलिस ने अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि पूर्व जिले की टीम ने बुधवार अलसुबह थाना मंडोर क्षेत्र में ओगडेश्वर महादेव मंदिर के पीछे दुर्गम पहाड़ी इलाकों-जंगल में सर्च अभियान चलाकर कुख्यात गैंगस्टर उम्मेद सिंह और उसके एक साथी को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर शार्प शूटर समेत चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 6 पिस्टल, 13 मैगजीन, 127 कारतूस, 7 खाली केस एवं एक पावर बाइक जब्त की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में गैंगस्टर उम्मेद सिंह (30) एवं उसका साथी रावल सिंह (21) व ईश्वर सिंह (29) निवासी थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर ग्रामीण, ईश्वर सोलंकी (21) निवासी थाना प्रतापगढ़ जोधपुर, अमित पारीक (43) निवासी थाना चोपासनी हाउसिंग बोर्ड एवं आयुष पंडित पुत्र किशन कुमार (20 ) निवासी थाना माता का थान जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जयपुर के क्लब में हुई फायरिंग में बाहर से आए शूटर्स को जयपुर की होटलों में ठहराने और आर्थिक सहयोग करने में इसकी भूमिका थी।

जोधपुर पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने बताया कि मंगलवार को साइबर सेल के हेड कांस्टेबल प्रवीण गहलोत को सूचना मिली थी कि चौखा सरपंच चुन्नीलाल टांक व चार अन्य व्यक्तियों की हत्या की साजिश रची जा रही है। साजिश रच रहे बदमाश थाना मंडोर क्षेत्र के ओगडेश्वर महादेव मंदिर के पीछे दुर्गम पहाड़ी इलाकों-जंगल में कुछ दिनों से छुपे हुए हैं। सूचना पर जोधपुर कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी नाजिम अली के नेतृत्व में अलग-अलग 6 टीम और 8 बाईक राइडर्स व शार्प शूटर की टीम गठित की गई। वे स्वयं तथा डीसीपी ईस्ट डॉ अमृता दुहन लगातार आपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

गठित टीम द्वारा देर रात करीब ढाई बजे बदमाशों की तलाश में ऑपरेशन सनराइज चलाया गया। दुर्गम पहाड़ी इलाकों व जंगलों को चारों तरफ से योजनाबद्ध घेरकर अलसुबह शार्प शूटर उम्मेद सिंह व रावल सिंह को दो लोडेड पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन मय 24 कारतूस व एक पावर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों की सूचना पर ईश्वर सिंह व ईश्वर सोलंकी को सरपंच की रेकी करने, अमित पारीक को दो लोडेड पिस्टल, पांच मैगजीन व 18 कारतूस तथा आयुष पंडित को एक पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन व 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर एक अन्य साथी के यहां से एक पिस्टल, तीन मैगजीन, 68 कारतूस व सात खाली कारतूस बरामद किए गए।

जमीनी विवाद बताया लेनदेन और अपने विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमा का बदला लेने के लिए अभियुक्त उमेद सिंह वर्तमान चोखा सरपंच चुन्नीलाल टाक एवं चंद्रवीर सिंह, शंकर सिंह व हुकम सिंह निवासी खिरजा एवं भैरु सिंह निवासी देहरिया की हत्या करना चाहता था। इसके लिए अभियुक्त ईश्वर सिंह और ईश्वर सोलंकी से सरपंच चुन्नीलाल टांक की गतिविधियों की रेकी करवा रहा था।

शार्प शूटर आयुष पंडित, रावल सिंह और अमित पारीक को इसने भारी मात्रा में अवैध हथियार उपलब्ध करा रखे थे। सरपंच की रेकी कर रहे दोनों बदमाशों की सूचना पर उम्मेद सिंह पावर बाइक पर रावल सिंह के साथ निकलता। शार्प शूटर आयुष पंडित और अमित सिंह इसके इशारे का इंतजार में थे। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने वांछित हिस्ट्रीशीटर उम्मेद सिंह की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय इंटेलिजेंस योगदान के लिए हैड कांस्टेबल प्रवीण गहलोत को आउट ऑफ टर्न पदोन्नति के निर्देश दिए हैं।

पुष्कर में बहेगी विकास की गंगा, 500 करोड़ से अधिक लागत के होंगे निर्माण कार्य

0

जयपुर/अजमेर। पुष्कर के विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में राजस्थान विधानसभा में उनके कक्ष में किया गया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी के आवक पर रोक लगाने, ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण, 24 कोसी परिक्रमा यात्रा मार्ग का सौन्दर्यीकरण, पुष्कर के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं विकास सहित 100 से अधिक विकास कार्य करवाने के लिए चर्चा हुई।

बैठक में नगरीय विकास विभाग प्रमुख शासन सचिव जोगाराम, स्वायत शासन विभाग शासन सचिव कुंजी लाल मीणा, अजमेर विकास प्राधिकरण तकनीकी निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, सचिव अम्मानुला खान, स्थानीय निकाय निदेशक आलोक जैन, उपखंड अधिकारी पुष्कर निखिल कुमार, उपखंड अधिकारी रुपनगढ़ सुखराम पिंडेल, आरयूआईडीपी मुख्य अभियंता अरुण व्यास, नगर पालिका पुष्कर के अधिशासी अधिकारी बनवारी मीणा, सीनियर कंसलटेंट अनूप बरतीया आदि बैठक में शामिल हुए।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत के नेतृत्व में पुष्कर में विकास की गंगा बहेगी एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पुष्कर की एक नई पहचान दिखेगी। बैठक में पुष्कर के विकास के लिए पांच सौ करोड रुपए से अधिक लागत के विकास कार्य के निर्माण चरणबद्ध तरीके से करवाए जाने पर चर्चा की गई।

क्रिश्चियनगंज थानाधिकारी के साथ मारपीट करने वाला प्रवीण सिंह नाथावत अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना अधिकारी करण सिंह खंगरोत के साथ मारपीट करने वाले प्रवीण सिंह नाथावत को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जैसलमेर पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत के पुत्र हैं।

प्रकरण 26 जनवरी को घटित हुआ और मुकदमा 29 जनवरी को दर्ज किया गया। जांच अधिकारी भंवर रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण नाथावत ने क्रिश्चियनगंज क्षेत्र में गश्त कर रहे थाना अधिकारी करण सिंह के साथ अभद्रता एवं मारपीट की जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।

खंगारोत ने जब प्रवीण को टोका तो वह लड़की के साथ कार में बैठा शराब सेवन कर रहा था। अभद्रता के बाद वह वहां से चला गया लेकिन लौटकर उसने मारपीट की जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आज आरोपी प्रवीण सिंह नाथावत को गिरफ्तार कर लिया। उसे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रिश्वत के आरोपी पार्षद वीरेन्द्र वालिया एवं दलाल को भेजा जेल

अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने आज भाजपा के रिश्वत के आरोपी पार्षद वीरेन्द्र वालिया और उसके दलाल रोशन चिता को एसीबी न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शर्मा के निवास पर अब से कुछ देर पहले पेश किया।

न्यायाधीश शर्मा ने आरोपियों को 17 फरवरी तक पुलिस अभिरक्षा के आदेश दिए है। उल्लेखनीय है की दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के मकान को अवैध बताकर तोडने के लिए धमकाते तथा पैसे की मांग करते। ब्यरो ने बीते कल 20 हजार की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया था। आज पेश किए जाते समय दोनों आरोपी मुंह छुपाते नजर आए।

नई शिक्षा नीति में प्राचीन ज्ञान की धरोहर, होगा विकास का मार्ग प्रशस्त : राज्यपाल कलराज मिश्र

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह
विद्यार्थियों को प्रदान किए गए मैडल और उपाधि
अजमेर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्राचीन ज्ञान के आलोक में समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थी हमारी संस्कृति से जुड़े जीवन मूल्यों में आधुनिक विकास की ओर अग्रसर हो सकेंगे। भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक रैंकिंग में स्थान दिलाने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत काम किया जाए ताकि विद्यार्थी के चिंतन में बदलाव आए। वह रोजगार मांगने के बजाए देने की सोच विकसित करे।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित दशम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जिस शिक्षा के जरिए शिक्षार्थी के सर्वांगीण विकास की बात कहते हैं उसका मूल आधार प्राचीन भारतीय ज्ञान की विशाल धरोहर है।

नई शिक्षा नीति में भी प्राचीन भारतीय ज्ञान के आलोक में ऐसे पाठ्यक्रमों के निर्माण पर जोर दिया गया है। ताकि विद्यार्थी हमारी संस्कृति से जुड़े जीवन मूल्यों में आधुनिक विकास की ओर अग्रसर हो सके। नई शिक्षा नीति उच्च शिक्षा के हमारे पूरे परिदृश्य को रूपांतरित कर भारत को पुनः विश्वगुरू के रूप में स्थापित करने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण पहल है।

इसमें ऐसे अनुसंधान और शिक्षण से जुड़े विश्वविद्यालयों की स्थापना पर जोर है जिससे विद्यार्थी नवाचार एवं नए विषयों के अन्वेषण के लिए प्रेरित हो सकें। एक बड़ी बात इस नई शिक्षा नीति की यह भी है कि इसमें आदिवासी और स्वदेशी ज्ञान सहित भारतीय ज्ञान प्रणालियों को सटीक और वैज्ञानिक तरीके से पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति ऐसे आकांक्षी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने वाली है जिसमें बड़ी संख्या में छात्रा आर्थिक, सामाजिक या जाति बाधाओं का सामना कर रहे हैं। इस शिक्षा नीति के तहत ऐसे जिलों को ‘विशेष शैक्षिक क्षेत्रा’ के रूप में नामित कर उनके विकास की बात कही गयी है। आज उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) केवल 27.1 प्रतिशत है, जो कि विश्व की तुलना में बहुत कम है, यह चिन्ता का विषय है।

हमें इस अनुपात को बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध रूप से लगातार काम करना होगा। नई शिक्षा नीति में इस बात को ध्यान में रखते हुए ही वर्ष 2035 तक उच्च शिक्षा में नामांकन दर 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। नई शिक्षा नीति के यह जो लक्ष्य है वह तभी प्राप्त किए जा सकते हैं जब हम विश्वविद्यालयों में इस नीति की मंशा के अनुरूप कार्य को आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि ऐसे पाठ्यक्रम और नवाचार विश्वविद्यालय करें जिनसे उच्च शिक्षा में गुणवत्ता मे सुधार के साथ ही नामांकन वृद्धि हो। अभी हमारे विश्वविद्यालयों की रैकिंग बहुत अच्छी नहीं है। विश्वविद्यालयों की ग्लोबल रैकिंग बढ़ाने के लिए भी वहां नई शिक्षा नीति के आलोक में ऐसा माहौल तैयार किया जाए जिससे विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी के चिंतन में बदलाव आए। वह रोजगार प्राप्त करने की बजाय रोजगार देने की सोच से जुड़े। पढ़ाने वालों को भी चाहिए कि वह युग के अनुरूप शिक्षण के लिए अपने आपको निरंतर अपडेट रखे।

स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने हमारे यहां सबसे पहले ‘वेद की ओर वापस चलो‘ का नारा देते हुए समाज को रूढ़ियों और कुरूतियों से निकलकर स्वस्थ जीवन मूल्यों के जरिए आगे बढ़ने का शंखनाद किया था। उनके जीवन दर्शन में उस नैतिक शिक्षा पर ही अधिक जोर दिया गया है जिसमें मानवीय सद्गुणों का विकास करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता मिलती है। उन्होंने शिक्षकों और माता-पिताओं को स्वयं अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया था।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति में स्वामी दयानंद जी के इन विचारों को आगे बढ़ाने के लिए यह विश्वविद्यालय विशिष्ट शोध परियाजनाओं के तहत भविष्य में कार्य करें। दयानंद जी के जन्म को 200 वर्ष बीतने जा रहे हैं। पूरे विश्व में उनकी दो सौ वर्षीय जन्म शताब्दी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। राजस्थान की धरती उनकी कर्मभूमि रही है। यहीं उन्होंने पुष्कर में ब्रहृमा मंदिर में निर्मित एक कुटिया में बैठकर वेदों का भाष्य आरम्भ किया। यही उनका निर्वाण हुआ।

कोई भी विश्वविद्यालय वहां की सुंदर इमारतों से अपनी पहचान नहीं बनाता है, वह पहचान बनाता है वहां उपलब्ध ज्ञान की परम्परा से। इसलिए यह जरूरी है कि विश्वविद्यालयों में इस तरह के ज्ञान और शोध संस्कृति का प्रसार किया जाए जिससे जीवन को नई दिशा मिले। जिससे भारतीय सनातन ज्ञान को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ाया जा सके। शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने की राह बनने के साथ ही मानवीय मूल्यों और संस्कारों से जुड़ी होगी, तभी उसकी सार्थकता है। इसी के लिए हमें अधिकाधिक कार्य करने की आवश्यकता है।

विश्वविद्यालय भी स्थानीय उद्योगों से समन्वय स्थापित कर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रबंधन कौशल के साथ उद्यमिता के नवाचारों को बढ़ावा मिले जिससे भविष्य में विद्यार्थियों के कौशल का देश के विकास में अधिकाधिक उपयोग हो सकें। नई शिक्षा नीति के आधार पर हम अपने पाठ्यक्रमों को आधुनिक करें। प्रयास यह भी करें कि विद्यार्थी शिक्षा के लिए विदेशों का रूख न करें। उन्हें यहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। शिक्षा तन्त्रा में इस प्रकार की पहल हो कि प्राप्त की गई शिक्षा भारत की संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ हमारे ग्रामीण जीवन और शहरी जीवन के बीच सेतु बन जाए।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि राजस्थान के शैक्षणिक विकास में विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका है। दीक्षांत का यह दिन युवाओं के लिए गर्व का दिन है। सीखने की प्रक्रिया जीवन भर चलती है। स्वाध्याय का रथ कभी नहीं रूकना चाहिए।

यादव ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवा अपने ज्ञान को गहरा एवं व्यापक बनाएं, इसमें प्राचीनता और नवीनता का समावेश हो। टीम वर्क और उच्च मूल्य के आदर्शों को अपनाएं। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्रा में बेहतरीन कार्य किया है। वर्ष 2018 से अब तक कई नए काॅलेज खोले गए हैं।

कुलपति प्रो अनिल शुक्ल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में 179 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। साथ ही अपाला छात्रावास और आधुनिक सुविधाओं युक्त स्वराज सभागार का लोकार्पण किया गया। छात्रों ने परम्परानुसार सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राओं ने लाल किनारे वाली सफेद साड़ी पहनी। इससे पूर्व राज्यपाल का अजमेर आगमन पर सांसद भागीरथ चैधरी, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, कलक्टर अंश दीप एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने स्वागत किया।

इन्हें मिला चांसलर मेडल

ज्योति तुंदवाल-आरेखन एवं चित्राण, धारणा बोहरा-माइक्रोबायलाॅजी, नेहा शर्मा-लेखांकन एवं व्या. प्रशासन, मधु सोनी-अंग्रेजी, अदिति शर्मा-भूगोल

मिश्र ने पुष्कर के पवित्र सरोवर पर पूजा अर्चना की

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज अजमेर के तीर्थराज पुष्कर के पवित्र सरोवर के ब्रह्म घाट पर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। मिश्र ने अजमेर से पुष्कर पहुंचकर पुष्कर सरोवर पर पूरी तनमयता के साथ पूजा कर राज्य में खुशहाली एवं स्मृद्घि की कामना की। ब्रह्म घाट पर सांसद भागीरथ चौधरी पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकारसिंह लखावत संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा क्लकटर अंशदीप पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट मौजूद रहे।

एमडीएस विश्वविद्यालय में चार दिन का रहेगा अवकाश

राजस्थान में अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में आगामी चार दिन अवकाश रहेगा। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने आज दसवें दीक्षांत समारोह के सफल समापन के बाद 16 फरवरी का अवकाश घोषित किया है जबकि 17 फरवरी का अवकाश द्वितीय शनिवार दिनांक 11 फरवरी 2023 की एवज में किया गया। साथ ही 18 फरवरी को महाशिवरात्रि और 19 फरवरी को रविवार होने से विश्वविद्यालय में चार दिन अवकाश रहेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. मदन मीना ने बताया कि विश्वविद्यालय 20 फरवरी 2023 को पुनः खुलेगा। साथ ही पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

भीलवाड़ा की विधवा महिला का अपहरण कर ढाई माह तक रेप

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा में एक बेवा महिला को अगवा कर करीब ढाई माह तक विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली सर्किल में रहने वाली 26 साल की एक बेवा महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि उसके साथ 27 नवंबर 2022 को आरोपित राकेश सांसी, प्रवीण, अनिता, वीरू ने गंगापुर बस स्टैण्ड पर मारपीट की। उसे कहा कि तुझे अंकित के साथ विवाह करना पडेगा। इसके बाद राकेश, अनिता, प्रवीण, वीरू ये चारों अभियुक्तगण सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आये और परिवादिया को अपहरण कर ले गए और उसे अंकित को सौंप दिया।

आरोप है कि अंकित उसे जयपुर के नजदीक चाकसु ले गया। वहां पर उसे 10 दिन रखा। फिर चाकसु से चौथ का बरवाडा ले जाकर दो माह रखा और वहा पर मारपीट की। अंकित की मोसी की लडकी मोना के घर पर बन्दी बनाकर रखा। मोना ने उसे आए दिन पीडि़ता से मारपीट को लेकर वहां से जाने के लिए कहा। अंकित उसे 4 फरवरी 2023 को चौथ का बरवाड़े से सवाई माधोपुर ले गया।

रात 11 बजे वाली ट्रेन से तिरूपति बालाजी और वहां से आरकोनम (चेन्नई) से ट्रेन का टिकट लेकर वहां पर भी पीडि़ता के साथ मारपीट करता रहता था। अंकित सांसी ने पीडि़ता से 2 माह एवं 14 दिन गलत काम किया। आरोपित ने उसे अड्डे पर बैचने की धमकी भी दी। पीडि़ता का कहना है कि आरोपित, काम की तलाश में गया था तभी पीछे से मौका पाकर वह अपनी बड़ी बहन के पास भीलवाड़ा आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर में चाकू लहराने का वीडियो वायरल करने वाला अरेस्ट

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की अपराध शाखा पुलिस ने सोशल मीडिया में चाकू लहराने का वीडियो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति के द्वारा बारात में चाकू लहराकर आमजन को भयभीत करने जैसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। वायरल वीडियो में चाकू लहराने वाले व्यक्ति की पहचान एवं वीडियो की तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई और फिर मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी छत्रीपुरा क्षेत्र के बियाबानी चौराहे के पास चाकू लेकर वारदात करने की नियत से घूम रहा है।

इसके बाद अपराध शाखा और छत्रीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी सुजल काले निवासी सुविधि नगर छोटा बांगड़दा इंदौर को पकड़ा और तलाशी लेते आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर थाना छत्रीपुरा में 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ओंकारेश्वर के झूला पुल के सस्पेंडर का तार टूटा, बड़ा नुकसान नहीं होने का दावा

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि के ठीक पहले यहां के झूला पुल के सस्पेंडर का तार टूट गया। हालांकि पुल को कोई बड़ी क्षति नहीं होने का दावा अधिकारियो ने किया है। उनका यह भी कहना है कि पुल पर क्षमता से अधिक भार होने के चलते यह स्थिति बनी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज सुबह इस घटना की जानकारी लगने के बाद प्रशासन ने इस पुल पर अभी आवगमन रोका नहीं है, लेकिन यहां भीड़ को नियंत्रित कर सीमित संख्या में लोगो को यहां से निकलने के निर्देश जारी किए हैं।

देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ओम्कारेश्वर में मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए नर्मदा नदी को पार कर जाना होता है। इसके लिए यहां दो पुल बने हैं, जिसमे एक पुराना पुल है। वह तो मजबूती से खड़ा है, लेकिन कुछ ही वर्षो पूर्व एनएचडीसी द्वारा यहां झूला पुल का निर्माण कराया गया है। उसी की एक रस्सी टूटने से चिन्ता बढ़ी है।

ओम्कारेश्वर बांध परियोजना के महाप्रबंधक सिविल अशोक पाटीदार ने बताया कि झूला पुल का एक तार टूट गया है, हमने तुरंत यहां आकर अपने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि झूला पुल के जो सस्पेंडर्स है, उसमे जो पहला सस्पेंडर है वो टूट गया है। रात में पुल पर ज्यादा भीड़ होने के कारण इसका टूटना प्रतीत होता है। झूला पुल की केबल्स इन्टेक्ट है, इसलिए झूला पुल को बहुत अधिक क्षति नहीं हुई है। हमने सस्पेंडर्स के फोटो लेकर इसके एक्सपर्ट्स को भेजे हैं।

पाटीदार ने बताया कि आज-कल में एक्सपर्ट आकर अपनी राय देंगे उसके बाद तुरंत रिपेयर कर दिया जायेगा। स्थानीय प्रशासन से निवेदन किया है कि लिमिटेड स्थिति में इस पर यातायात चालू रखें। पूरे झूला पुल पर भीड़ में लोग चलकर जाते थे। अभी एक-दो लाइन में ही लोग चले इसका आग्रह कर रहे है। पुल क्षमता 500 किलो प्रति वर्ग मीटर है उस क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ये हादसा हुआ है। इसका मेंटेनेंस दो वर्ष पहले हुआ था और लगातार हम इसका निरिक्षण करते रहते हैं।