Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 363 -
होम ब्लॉग पेज 363

अमरीकी जेल में निर्दोष व्यक्ति लैमर जॉनसन ने गुजारे 28 साल

वाशिंगटन। अमरीका के मिसौरी राज्य में हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे लगभग 28 वर्ष बिताने वाले व्यक्ति को अदालत ने निर्दोष करार दिया है।

न्यायाधीश डेविड मेसन की अदालत में सुनवाई के बाद, सबूतों के आधार पर लैमर जॉनसन (50) को निर्दोष पाया गया और उन्हें सेंट लुइस के कोर्ट रूम से मंगलवार को सम्मानपूर्वक रिहा किया गया। उन्हें 1994 में एक व्यक्ति मार्कस बॉयड की हत्या का दोषी ठहराया गया था।

पिछले साल, अटार्नी किम गार्डनर ने इनोसेंस प्रोजेक्ट गैर-लाभकारी कानूनी संगठन के साथ मिलकर जांच करने के बाद, जॉनसन की रिहाई की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी। मंगलवार की सुनवाई के बाद जॉनसन की कानूनी टीम ने राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की आलोचना की, जिसके कारण उन्हें जेल में इतने सालों तक रखा गया।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 1994 में जॉनसन के सामने के बरामदे में दो नकाबपोश लोगों द्वारा मार्कस की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद जॉनसन को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन उन्होंने अपने बचाव में बार-बार कहा था कि जब हमला हुआ तब वह घर पर नहीं थे। अब एक और कैदी ने कबूल किया कि उसने बॉयड को एक अन्य संदिग्ध फिल कैंपबेल के साथ गोली मारी थी। उसे सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमरीका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

वाशिंगटन। अमरीका में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत तथा भारतीय मूल की निक्की हेली ने 2024 में राष्ट्रपति के पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। हेली के चुनाव मैदान में कूदने की घोषणा के बाद अगले साल अमरीका में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव बहुत ही खास और नया मोड़ लेने वाला साबित हो सकता है।

भारतीय मूल की हेली अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चुनौती पेश करने वाली वह रिपब्लिकन पार्टी की पहली नेता बन गई। वह दो बार दक्षिण कैरोलिना की गर्वनर और संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी की राजदूत के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं।

हेली ने ट्वीट किया कि अब पीछे हटने का समय नहीं है। अब एक मजबूत और गर्वित अमेरिका का समय है। वह राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने वाली दूसरी प्रमुख रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। इससे पहले उनके पूर्व बॉस, डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में अपनी राष्ट्रपति चुनाव फिर से लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। हेली राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने वाली तीसरी भारतीय अमरीकी हैं।

भारतीय मूल की 51 वर्षीय पूर्व गवर्नर ने 2021 में कहा था कि वह व्हाइट हाउस के लिए श्री ट्रम्प को चुनौती नहीं देंगी, लेकिन उसने ‘पीढ़ीगत परिवर्तन’ की आवश्यकता का हवाला देते हुए हाल के महीनों में अपना मन बदल लिया है।

हेली के अलावा अन्य रिपब्लिकन जिन्होंने व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के बारे में बताया, उनमें फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस और पूर्व उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी शामिल हैं। सुश्री हेली ने 06 जनवरी 2021 में अमरीकी कैपिटल पर ट्रम्प के समर्थकाें द्वारा किए गए हमले की निंदा की और पूर्व राष्ट्रपति के व्यवहार की आलोचना भी की थी।

सिरोही विधानसभा के इस क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

0
सिरोही तहसील के चडुआल में औद्योगिक क्षेत्र के लिए आरक्षित भूमि

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। सिरोही विधानसभा का दूसरा औद्योगिक क्षेत्र सिरोही तहसील में खुलेगा। इससे पहले कोरोना काल में शिवगंज तहसील में प्रवासी सिरोही- जालोर वासियों के लिए इमिटेशन ज्वेलरी के लिए औद्योगिक क्षेत्र शुरू किया गया था।

सबगुरु राशिफल : 15 फरवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 07.39 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गजब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिला जुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

सरकारी विभागों से जुड़े 6 लोगों की जा चुकी है जान, सिरोही पुलिस फिर भी बेभान

0
सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक मोड़ पर अभय कमांड के कैमरों के विजन में बाधा और अंधे मोड़ बनाते अवैध पार्किंग किये हुए ट्रक।

सिरोही। जिला यातायात समिति बन चुकी है। इसकी पहली बैठक भी हो चुकी है। कलेक्टर इसके अध्यक्ष हैं। समिति का मुख्य लक्ष्य सडक़ हादसों में जाने वाली जिंदगियों को बचाना है।

इससे पहले सिरोही का अनादरा चौराहे से लेकर रीको तक की सडक़  बन चुकी है। इस पर ट्रक, बस, ट्रोलों और टैंकरों की रफ्तार फिर से पुरानी वाली हो चुकी है जिसके कारण अनादरा चौराहे पर जिले की एक पंचायत समिति के चार लोगों की जान चली गई थी। तीन बत्ती चौराहे पर पुलिस विभाग के कार्मिक के बच्चे की जान चली गई थी। ये हुआ ता रफ्तार के कारण। वही रफ्तार अब फिर से यहां पर जानलेवा बन चुकी है।

रम्बल स्ट्रीप जरूरी

जिस रफ्तार से शहर में प्रवेश करने के बाद भी अनादरा चौराहा, तीन बत्ती चौराहा, गोयली चौराहा हाउसिंग बोर्ड मोड़ और मांडवा चौराहा पर भारी वाहन चल रहे हैं, उससे यहां हादसे की आशंका फिर बढ़ गई है। पहले हुए हादसों के बाद इन चौराहों पर वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए रम्बल स्ट्रीप बनाई गई थी। लेकिन, इस मार्ग के फिर से बनने पर इसे नहीं बनाया गया है। जिस रफ्तार से यहां पर भारी वाहन निकल रहे हैंं उसे देखते हुए इन चौराहों पर रम्बल स्ट्रीप की नितांत आवश्यकता है।

तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों का पॉइंट बना सिरोही का अनादरा चौराहा।

हर मोड़ को बना दिया है ब्लाइंड

अभय कमांड से लैस सिरोही के मुख्य मार्गों को इनके कोनों पर बना दी गई अवैध पार्किंगों ने और हादसों का मोड़ बना दिया है। माना कि सिरोही पुलिस लगातार यहां पर यातायात पुलिस तैनात नहीं कर सकती। लेकिन, गोयली चौराहा, अनादरा चौराहा, हीरो शोरूम चौराहा, जेल रोड चौराहे जैसे प्रमुख मोड़ों पर लगे अभय कमांड के कैमरों से तो वो इन पर नजर रख सकती है।

उक्त चौराहों के मोड़ पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिससे दूसरे इन चौराहों पर मुडऩे वाले लोगों के लिए दाएं और बाई तरफ की सडक़ों से वाहन को आते हुए देख पाना मुश्किल हो जाता है। इन अवैध वाहन पार्किंगों के ये मोड़ हादसों के मोड़ बना दिए गए हैं। अभय कमांड से इन चारों मोड़ों पर नजर रखकर एक पुलिसकर्मी के ही इसे नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन, लोगों की जान के प्रति सिरोही पुलिस की लापरवाही इन अवैध पार्किंगों से स्पष्ट नजर आ रही है।

तीर्थ यात्रा योजना : 500 वरिष्ठ नागरिक जगन्नाथ पुरी यात्रा पर रवाना

अजमेर। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 500 यात्रियों का जत्था मंगलवार को जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुआ। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धमेंद्र राठौड़ ने अजमेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके इच्छित धर्मस्थल की यात्रा कराने के लिए यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में तीर्थाटन का बहुत महत्व है। प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक अपनी जिम्मेदारियों से निपुण होने के पश्चात तीर्थाटन कर पुण्य अर्जित करने की मंशा रखते हैं। किंतु उचित साधन एवं माध्यम की कमी के चलते उनकी मंशा अधूरी रह जाती है। ऎसे में राज्य के मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को सम्मान देने के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से अब तक 97 हजार 283 नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। इस वर्ष बजटीय घोषणा के अनुसार 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा कराई जाएगी। इसमें 18 हजार वरिष्ठ नागरिकों को 14 तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जाएगी। साथ ही 2000 वरिष्ठ नागरिकों को पशुपति नाथ काठमांडू नेपाल की हवाई यात्रा कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहली बार यात्रा करने वाले वृद्ध जनों को परेशानी होने पर वह सरकारी अधिकारी से संपर्क करें। कोच में जाने वाले राजपत्रित अधिकारी वृद्ध जनों का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि एक लाख प्रार्थना पत्र आगामी 2 वषोर्ं में स्वीकृत किए जाएंगे एवं इन सभी को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। साथ ही अयोध्या, श्रवणबेंगोला, जैसे तीर्थ स्थल भी इस योजना में जोड़े जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्रवण कुमार का पर्याय हैं। मुख्यमंत्री की मंशा है कि यात्री चार धाम की यात्रा सुखद पूर्ण पूरी करें उन्होंने यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश टंडन ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2013 में वृद्धजनों को सम्मान तथा वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा की मंशा को पूर्ण करने के लिए वरिष्ठ नागरिक नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवनकाल में एक बार प्रदेश के बाहर देश में स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से किसी एक यात्रा कराई जा रही है। प्रत्येक वर्ष रेल द्वारा 20,000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज द्वारा नेपाल काठमांडू यात्रा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा कोई शुल्क दे नहीं होगा। यात्रियों को ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। कोच में चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध रहेगी, साथ ही ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज की दवाइयां उपलब्ध रहेगी। टंडन ने रास्ते में वरिष्ठ नागरिक को तकलीफ होने पर मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, कलेक्टर अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, पार्षद नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, हेमन्त जोधा, महेश चौहान, एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जयपुर-भोपाल-जयपुर स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-भोपाल-जयपुर स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 09731 जयपुर-भोपाल स्पेशल दिनांक 16.02.2023 व 18.02.2023 (02 ट्रिप) जयपुर से गुरूवार व शनिवार 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.20 बजे भोपाल पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09732 भोपाल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.02.2023 व 19.02.2023 (02 ट्रिप) भोपाल से शुक्रवार व रविवार 09.45 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि 02.00 बजे जयपुर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, अजमेर, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, रतलाम, उज्जैन व सेहोर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

समपार फाटक बंद रहेगा

अजमेर -चित्तौड़गढ़ खंड पर स्थित सिंगावल व मोखमपुरा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 36 सी आवश्यक कार्य हेतु दिनांक 15.2.2023 से 17.2.2023 तक बंद रहेगा । इस दौरान इस समपार फाटक से गुजरने वाले वाहन व आमजन सिंगावल अंडरपास संख्या 35 से आ जा सकेंगे।

भीलवाड़ा में विधवा महिला से गैंगरेप के तीन आरोपी अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार तीनों ईंट भट्टे के मजदूर हैं, जो अजमेर जिले के मसूदा थाना सर्किल के रहने वाले हैं। इनमें पृथ्वीराज उर्फ पृथ्वी सिंह रावत, हीरारामा का बाडिय़ा निवासी मनोज उर्फ मुन्ना सिंह रावत एवं रतनपुरा, मसूदा निवासी बाबू उर्फ बाबू सिंह रावत शामिल है।

गौरतलब है कि बीगोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय बेवा महिला ने अपने साथ तीन व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।

समाज में आज प्रेम, भाईचारे तथा सदभावना की जरुरत : गहलोत

डूंगरपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज समाज को सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे की बड़ी जरुरत बताते हुए कहा है कि इससे जहां देश-प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा वहीं भागवत कथा के माध्यम से किसी भी परिस्थिति में अखंड तथा मजबूत रहने का संदेश मिलता है।

गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर जिले के पुनाली में सर्व समाज भागवत कथा समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से आत्म शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से आमजन में सेवा भाव पैदा होता है। आमजन के बीच प्रेम, भाईचारे, सद्भावना का माहौल बनता है तथा सामाजिक समरसता का संदेश मिलता है।

उन्होंने कहा कि आज समाज को सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे की बड़ी आवश्यकता है। सभी प्रदेशवासी प्रेम-भाईचारे से रहेंगे तो देश-प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से किसी भी परिस्थिति में अखंड तथा मजबूत रहने का संदेश मिलता है। इन संदेशों को सुनकर आमजन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारी सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया है। बजट में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए तथा दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की गई है। आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए अब एक करोड़ एनएफएसए उपभोक्ताओं को निःशुल्क राशन के साथ प्रतिमाह मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जाएंगे। इनमें प्रति परिवार एक-एक किलो दाल, चीनी, मसाले तथा खाद्य तेल दिया जाएगा।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट तथा किसानों के लिए 2000 यूनिट बिजली प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इसी तरह कई जनहित की घोषणाओं का जिक्र किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सरकार के कार्यों का लाभ उठाते हुए आगे बढे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग की समस्याओं को ध्यान में रखा है और किसी भी विषय पर राहत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में राज्य सरकार ने देशभर में श्रेष्ठ कार्य किया वहीं महंगाई से राहत देने की दृष्टि से इस बजट में 19 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का प्रावधान किया है।

जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने क्षेत्र में अकाल और अतिवृष्टि जैसी स्थितियों में मुख्यमंत्री द्वारा राहत देने की तारीफ की और सरकार का क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के लिए आभार जताया। पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मन में गरीब को गणेश मानकर सेवा करने का भाव रहता है। इसलिए गरीबों के लिए कई सारी योजनाएं प्रस्तावित की है।

जिला प्रभारी और ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। जनजाति राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार के बजट में सबका ध्यान रखा गया है।

ट्रेनर विमान से हनुमान की तस्वीर गलत व्याख्या से बचने को हटाई : एचएएल

बेंगलूरु। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एयरो इंडिया-2023 के दौरान कंपनी के सुपरसोनिक ट्रेनर विमान एचएलएफटी-42 के पिछले हिस्से पर लगे भगवान हनुमान की तस्वीर को हटाए जाने को लेकर उठे विवाद पर मंगलवार को यह कहते हुए विराम लगा दिया कि किसी गलत व्याख्या से बचने के लिए ऐसा किया गया।

एचएएल के मुख्य प्रबंध निदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विमान के पिछले हिस्से में तस्वीर लगाने की कोई विशेष वजह नहीं थी। विमान की ताकत दिखाने के लिए डिजाइनर इमेज के साथ आए थे। हमने किसी प्रकार की गलत व्याख्या से बचने के लिए इसे हटा दिया।

गौरतलब है कि मेगा एयर शो के उद्घाटन समारोह के मौके पर एचएएल ने प्रमुख लड़ाकू ट्रेनर विमान के स्केल मॉडल का अनावरण किया था। इसी दौरान एक बड़ा विवाद तब सामने आया जब विमान के पिछले हिस्से में हनुमान की तस्वीर को लेकर समाज के एक वर्ग ने सरकारी कंपनी के इस डिजाइन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।

येलहंका स्थित वायुसेना स्टेशन पर लगभग 35,000 वर्गमीटर के कुल क्षेत्र में 13 फरवरी से आयोजित अब तक के सबसे बड़ा एयर शो का समापन 17 फरवरी को होगा।

नेपाल ने यौन उत्पीड़न के आरोपी संदीप लामिछाने को टीम में शामिल किया

कीर्तिपुर। जमानत पर जेल से बाहर यौन उत्पीड़न के आरोपी क्रिकेटर संदीप लामिछाने को नामीबिया के विरुद्ध मंगलवार को खेले गए एकदिवसीय मैच के लिए नेपाल की एकादश में शामिल किया गया।

गौरतलब है कि कई फ्रेंचाइजी लीगों में खेल चुके लामिछाने को एक 17 वर्षीय किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोप में अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि जनवरी 2023 में इस खिलाड़ी को जमानत मिल गई।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (सीएए) ने जमानत मिलने पर लामिछाने के ऊपर से प्रतिबंध हटा लिया। नामीबिया एवं स्कॉटलैंड के विरुद्ध होने वाली त्रिकोणीय शृंखला के लिए लामिछाने को अभ्यास शिविर में शामिल किया गया, जिसको लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू में कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए।

नामीबिया और स्कॉटलैंड लामिछाने को टीम में शामिल करने को लेकर बंद शब्दों में असहजता जाहिर कर चुके हैं, हालांकि दोनों ही बोर्डों ने खुलकर कोई बात नहीं की है।

क्रिकेट स्कॉटलैंड ने एक बयान में कहा था कि हम आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 क्वालीफायर से पहले नेपाल के संदीप लामिछाने की कानूनी स्थिति के बारे में रिपोर्ट से अवगत हैं। एक शासी निकाय के रूप में और एक टीम के रूप में, क्रिकेट स्कॉटलैंड दृढ़ता से सभी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा है, जिसका आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं है। इन मैचों में खिलाड़ी का खेलना सीएएन और आईसीसी के विचार का एक मामला है। क्रिकेट नामीबिया ने कहा था कि हम हर तरह के यौन उत्पीड़न, भेदभाव और दुर्व्यवहार का विरोध करते हैं।

त्रिकोणीय शृंखला के लिए नेपाल टीम

रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख, ज्ञानेंद्र मल्ला, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सुदीप जोरा, सोमपाल कामी, करण केसी, ललित राजबंशी, संदीप लामिछाने, गुलशन झा, भीम शर्की, सूर्य तमांग।

अतिरिक्त खिलाड़ी: आरिफ शेख, प्रतीश जीसी, श्याम ढकाल, अर्जुन सऊद।