Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 365 -
होम ब्लॉग पेज 365

पुणे में गूगल कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आरोपी अरेस्ट

पुणे। महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे स्थित गूगल कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को सोमवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ता ने पूरे कार्यालय व इलाके का मुआयना किया लेकिन कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने कॉलर का फोन ट्रैक लगाकर उसको पकड़ लिया। जांच में पता चला कि कॉल पुणे के गूगल ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी के भाई ने की थी जो उस वक्त नशे में था।

उन्होंने बताया कि गूगल का ऑफिस पुणे के मुंढवा इलाके में एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर है। रविवार रात मुंबई में गूगल के ऑफिस में फोन आया। कॉलर ने कहा कि पुणे में गूगल के ऑफिस में बम रखा है। जिसके बाद, गूगल ने तुरंत इस घटना की सूचना मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस ने इस मामले की शिकायत पुणे पुलिस से भी की।

पुणे पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रामनाथ पोकाले ने पुष्टि की कि मुंढवा पुलिस हरकत में आई बम खोजी दस्ते और विध्वंस टीम के साथ गूगल के कार्यालय पहुंची और पूरे कार्यालय, भवन, परिसर का निरीक्षण किया। कुछ नहीं भी मिला। इस बीच, मुंबई पुलिस ने कॉलर के फोन नंबर को ट्रैक पर लगा दिया और उसको हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

ऑडी इंडिया ने लॉन्च की नई Audi Q3 स्पोर्टबैक, कीमत 51.43 लाख रुपए

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने आज भारत में नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक को लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम कीमत 51.43 लाख रुपए है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक स्पोर्टी लुक और बेहतर हैंडलिंग जैसी विशिष्टताओं के साथ रोजमर्रा की कार जरूरतों के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराता है। यह इसे भारत में ऑडी ब्रांड का पहला कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर बनाता है।

मानक के तौर पर क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और 2.0 लीटर टीएफएसआई पेट्रोल इंजन से लैस नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक 190 एचपी और 320 एनएम का टार्क पैदा करती है। ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक अपने सेगमेंट में सबसे तेज है और केवल 7.3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक एक ऐसी कार है जो शानदार डिजाइन और स्पोर्टी परफॉर्मेंस देती है। यह संभावित ऑडी क्यू3 ग्राहकों को चुनने का विकल्प देता है। ऑडी क्यू3 सेगमेंट लीडर रही है और हमें विश्वास है कि नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक ग्राहकों के बीच अपनी लोकप्रियता को दोहराएगी। पिछले साल लॉन्च की गई ऑडी क्यू3 की जबरदस्त सफलता ने हमें नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक लॉन्च करने की प्रेरणा दी है और हमें देश में इसकी सफलता पर पूरा भरोसा है।

नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक एस-लाइन एक्सटीरियर पैकेज के साथ ज्यादा स्पोर्टी और शार्पर है, जो अपने कूपे जैसे डिजाइन और स्टाइलिश नए अलॉय व्हील्स के साथ सेगमेंट में पहली कार है। बिना चाबी की एंट्री और वांछित स्पेस की मौजूदगी जैसी विशिष्टता इसे उन ग्राहकों के लिए एक पसंदीदा कार बनाते हैं जो एक शानदार कार के साथ यूटिलिटी और आराम की ख्वाहिश रखते हैं।

नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम है, जो सभी प्रकार की सड़क की स्थितियों में ट्रैक्शन, स्थिरता और गतिशील हैंडलिंग के मामले में बढ़त प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक की ड्राइविंग विशेषताओं को बढ़ाने और समायोजित करने के लिए, ऑडी ड्राइव सिलेक्ट ड्राइवर को विभिन्न ड्राइविंग मोड्स के बीच चयन करने की अनुमति देता है।

एमसी स्टेन ‘बिग बॉस 16’ के विजेता , प्रियंका चाहर ने जीता प्रशंसकों का दिल

नई दिल्ली। लोकप्रिय टेलीविजन रियल्टी शो ‘बिग बॉस 16’ के ग्रेंड फिनाले के आश्चर्यमिश्रित और चौंकाने वाले नतीजे में एमसी स्टेन विजेता घोषित किए गए वहीं खिताब की प्रबल दावेदार एवं दर्शकों की मुरीद बनी प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

बिग बॉस के होस्ट बॉलीवुड दबंग स्टार सलमान खान ने रविवार की राज ग्रेंड फिनाले में तमाम उत्सुकता और रोमांचकता के माहौल में एमसी स्टेन को विजेता की ट्रॉफी। इसके साथ ही उन्हें 31.80 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और एक हुंडई ग्रैंड कार प्रदान की गई। फाइनलिस्ट में शिव ठाकरे एवं प्रियंका चाहर चौधरी भी थे, लेकिन स्टेन इन दो उम्मीदवार विजेताओं को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंचे और खिताब अपने नाम कर लिया।

शो का 16वें सीजन के प्रतिभागियों ने पिछले चार महीनों में अपने प्रशंसकों का ध्यान खींचने और उनका समर्थन पाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। एमसी स्टेन को एकमात्र प्रतियोगी के रूप में सराहा जाता है जो पूरे सीज़न में वास्तविक दिखाई देते हैं। अपनी जीत से काफी पहले, एमसी स्टेन को इस सीज़न में अपनी शानदार उपस्थिति के माध्यम से अंडरग्राउंड रैपर्स के समुदाय को भारतीय मानचित्र पर लाने का श्रेय दिया गया।

इस मौके पर स्टेन ने कहा कि मैंने इस खेल में सही मुद्दे को चुना और लड़ाई में गलत होने पर माफी मांगी और जितना हो सके उतना अच्छा दिया। शिव एल के साथ उनकी मजबूत दोस्ती को दर्शकों ने सराहा और दोनों सीजन के अंत तक एक-दूसरे की जीत के लिए जोर दे रहे थे।

अविश्वसनीय जीत के लिए धन्यवाद देने के लिए मेरे पास मेरे उत्साही प्रशंसक हैं। जब मैंने घर में प्रवेश किया, तो मुझे एक अनुपयुक्त की तरह महसूस हुआ क्योंकि मुझे नहीं पता था कि खेल कैसे काम करता है और हर कोई जानता था कि वे क्या कर रहे हैं। मैंने खेल को देर से समझा, लेकिन कोई पछतावा नहीं है क्योंकि इससे शो में मेरे आचरण पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे बिग बॉस घर दूसरा घर लगता था। जिसे मैंने घर जैसा ही ट्रीट किया।

वायाकॉम18 हिंदी मास एंटरटेनमेंट की मुख्य सामग्री अधिकारी मनीषा शर्मा ने कहा कि हम कंटेंट को नया रूप देने और नया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बिग बॉस की सफलता उसी का दिया हुआ एक रूप है। इस सीजन ने न केवल एक असाधारण प्रतियोगी लाइन-अप के साथ बल्कि ब्रांड इनोवेशन और एंगेजमेंट के साथ बार को ऊपर उठाया।

इस संस्करण में दर्शकों की संख्या और सोशल मीडिया के रुझान के आधार पर अलग-अलग मील के पत्थर देखे गए। इसका एक बड़ा श्रेय निष्ठावान प्रशंसकों को जाता है, जो शो ने वर्षों से कमाई की है और नॉन-स्टॉप मनोरंजन देने के हमारे अभियान को जाता है। इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर ले जाने और लाखों दिलों को जीतने के लिए विजेता स्टेन को बधाई।

बिग बॉस 16 के समापन कार्यक्रम में सलमान के साथ ‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़’ के सितारे, अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल हुए। फिनाले की रात ग्लैमर और मनोरंजन से भरपूर थी क्योंकि इस सीजन के सभी पूर्व प्रतियोगियों ने पूरे दिल से प्रदर्शन किया और फाइनलिस्ट को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ फाइनलिस्ट और पूर्व प्रतियोगियों का मनोरंजन किया।

कलर्स के आगामी शो ‘तेरे इश्क में घायल’ के सितारे जिनमें करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम समीर शेख शामिल हैं, ने दर्शकों को अपने रोमांस-फैंटेसी-ड्रामा की झलकियों से लुभाया। इसके तुरंत बाद, अंकित गुप्ता, गौतम सिंह विग और नेहा राणा सलमान के साथ उनके आगामी म्यूजिक-ड्रामा कलर्स ‘जुनूनियत’ के बारे में प्रचार करने के लिए शामिल हुए।

शो के सबसे प्यारे पूर्व-प्रतियोगियों में से एक, अब्दु रोज़िक ने ‘यू वेरी चालक ब्रो’ का अनावरण किया, जो उनके कैचफ्रेज़ से प्रेरित एक गीत है। सलमान ने फिनाले के दौरान अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नैयो लगदा’ लॉन्च किया।

लिट्टे नेता प्रभाकरण जिंदा, सही समय पर सामने आयेंगे : पी नेदुमारन

चेन्नई। तमिल राष्ट्रवादी आंदोलन (टीएनएम) के नेता पी.नेदुमारन ने सोमवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि प्रतिबंधित लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन जीवित हैं और सही समय पर सार्वजनिक रूप से सामने आएंगे।

उल्का तमिलार पेरमाइप्पु (विश्व तमिल परिसंघ) के संस्थापक और टीएनएम के अध्यक्ष नेदुमारन ने तंजावुर में पत्रकारों से कहा कि प्रभाकरन स्वस्थ और खुश हैं कि उनका परिवार उनके साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल उस स्थान का खुलासा नहीं कर सकते जहां प्रभाकरन ठहरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वह यह घोषणा लिट्टे नेता के परिवार के सदस्यों की सहमति से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की वर्तमान स्थिति ने प्रभाकरन के सार्वजनिक रूप से उपस्थित होने के लिए स्थिति को अनुकूल बना दिया है।

लिट्टे के कट्टर समर्थक नेदुमारन ने कहा कि प्रभाकरन सही समय पर सार्वजनिक रूप से सामने आएंगे और तमिल ईलम बनाने की अपनी विस्तृत योजना का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि लिट्टे नेता को मई 2009 में श्रीलंका की सेना द्वारा जातीय युद्ध के अंतिम चरण के दौरान मृत घोषित कर दिया गया था। तमिलनाडु में इसे नरसंहार करार दिया और वे चाहते थे कि श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमे का सामना करें।

श्रीलंका के पूर्व सांसद शिवाजीलिंगम ने नेदुमारन के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस शव की पहचान की गई थी, अभी तक साबित नहीं हुआ है कि वह प्रभाकरन का था। उन्होंने कहा कि नेदुमारन का दावा उनकी निजी राय है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर यह सच है तो दुनिया भर के तमिल अधिक खुश होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जिसमें बिना युद्ध के एक तमिल ईलम बनाया जा सकता है।

तमिझागा वझवुरिमई काची (टीवीके) के संस्थापक टी. वेलमुरुगन, विधायक ने प्रभाकरन के जीवित होने की खबर को अच्छा और ‘मीठा’ बताया।

अजमेर में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूटी टैक्सी कार

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मांगलियावास थाना क्षेत्र में दो बदमाशों के एक टैक्सी ड्राइवर को बंदूक की नोक पर डराधमका कर टैक्सी कार लूट ले जाने का मामला सामने आया है।

थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरु कर दिया।

टैक्सी ड्राइवर अजमेर के नारेली निवासी सेठू गुर्जर ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह रविवार को अजमेर में बस स्टैंड से दो व्यक्ति मकराना जाने के लिए उसकी टैक्सी किराए पर ली और सराधना से एक व्यक्ति को साथ लिया। दोनों ने उसे प्रसाद खिलाने का प्रयास किया, प्रसाद नहीं खाने पर बंदूक की नोक पर डरा धमकाकर कार लेकर फरार हो गए।

जम्मू कश्मीर विधानसभा परिसीमन, सुप्रीम कोर्ट ने की याचिकाएं खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सोमवार को खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एएस ओका की पीठ ने हाजी अब्दुल गनी खान एवं अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद उन्हें खारिज करने का आदेश पारित किया। शीर्ष अदालत ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पिछले साल एक दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

श्रीनगर के निवासी खान के अलावा डॉ मोहम्मद अयूब मट्टू ने विधानसभा सीटों की संख्या 107 से बढ़ाकर 114 करने की अधिसूचना को चुनौती दी थी।

पीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि उसने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने से संबंधित जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर को फैसला नहीं सुनाया है। यह मामला शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित है।

महिला टी20 विश्व कप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

0

केप टाउन। भारत ने जेमिमाह रोड्रिग्स (53 नाबाद) के शानदार अर्द्धशतक और ऋचा घोष (31 नाबाद) की विस्फोटक पारी के दम पर महिला टी20 विश्व कप 2023 के ग्रुप-बी मुकाबले में रविवार को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया।

पाकिस्तान को इस चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने के लिए कप्तान बिस्माह मारूफ ने 55 गेंदों पर सात चौकों के साथ 68 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, जबकि आयेशा नसीम ने 25 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों के साथ 43 रन का विस्फोटक योगदान दिया था।

यह भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर था, लेकिन रोड्रिग्स और ऋचा की जोड़ी ने बिस्माह की मेहनत पर पानी फेर दिया। रोड्रिग्स ने भारतीय पारी को स्थिरता देते हुए 38 गेंदों पर आठ चौकों के साथ 53 रन बनाये, जबकि ऋचा ने 20 गेंदों पर पांच चौकों के साथ 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत के तीन विकेट 93 रन पर गिरने के बाद दोनों ने सिर्फ 33 गेंद पर 57 रन की साझेदारी करके टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

यह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी रनचेज़ है। यह इस टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी सफल रनचेज़ भी है। भारत इस जीत के साथ ग्रुप-बी में पहले स्थान पर आ गया है, जबकि वेस्ट इंडीज को मात देकर इंग्लैंड पहले स्थान पर है।

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सधी हुई शुरुआत की। स्मृति मंधाना की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने आयीं यास्तिका भाटिया ने पारी की शुरुआत चौका लगाकर की, हालांकि वह 17 (20) रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं। यास्तिका का विकेट गंवाने के बावजूद भारत ने शेफाली वर्मा के आक्रामक अंदाज के दम पर पावरप्ले में 43 रन जोड़ लिये। शेफाली 24 गेंदों पर चार चौकों के साथ 33 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रही थीं लेकिन नशरा संधू ने उन्हें आउट करके भारत को एक और झटका दिया।

मध्य ओवरों में स्पिनरों ने रनगति पर लगाम कसी और नतीजतन कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं। भारत को आखिरी चार ओवरों में 41 रन की जरूरत थी, जिसके बाद ऋचा-रोड्रिग्स ने पारी की रफ्तार बदल दी।

दोनों ने निदा डार के 17वें ओवर में एक-एक चौका लगाकर 13 रन बटोरे, जबकि अगले ओवर में ऋचा ने ऐमन अनवर को तीन चौके जड़कर 14 रन जोड़ लिये। भारत को अंतिम 12 गेंदों पर 14 रन की दरकार थी, लेकिन रोड्रिग्स ने अपना अर्द्धशतक पूरा करते हुए सिर्फ छह गेंद में ही टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इससे पूर्व,पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन सलामी बल्लेबाज जवेरिया खान सिर्फ आठ रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार हो गयीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं बिस्माह ने क्रीज़ पर आते ही रनगति बढ़ाई लेकिन दूसरे छोर से मुनीबा अली (12) और निदा डार (00) का विकेट गिरने से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गयीं।

कसी हुई भारतीय गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान 12 ओवर में सिर्फ 68 रन बना सका। सिदरा अमीन (11) ने दबाव में आकर 13वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गयीं। इसके बाद हालांकि 16 वर्षीय आयेशा और मारूफ की साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया।

आयेशा ने रेणुका सिंह को एक छक्का और एक चौका लगाकर 16वें ओवर में 18 रन जोड़े। मारूफ ने भी 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। पारी के 19वें ओवर में मारूफ को एक जीवनदान भी मिला, जब राधा यादव ने उनका कैच छोड़ दिया।

आयेशा-मारूफ के बीच पांचवें विकेट के लिये 47 गेंदों पर 81 रन की विस्फोटक साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान को 20 ओवर में 149/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया। यह टी20 विश्व कप में और भारत के खिलाफ पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत के लिये राधा ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर दो विकेट लिये। पूजा वस्त्राकर ने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया। दीप्ति शर्मा को भी एक सफलता हासिल हुई, हालांकि उन्होंने अपने चार ओवर में 39 रन दिये।

सबगुरु राशिफल : 13 फरवरी सोमवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.46 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। नई योजनाओं का आरम्भ करके और नाम कमाएंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है।

मीन :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

राजस्थान के गौरव को बचाना है तो भाजपा सरकार को वापस लाना ही होगा : मोदी

दौसा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर उसके शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था हर दिन खराब से खराब होती जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे संदेश एक ही है कि राजस्थान की संस्कृति, परम्परा एवं गौरव को बचाना है तो राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को वापस लाना ही होगा।

मोदी आज यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान का क्या हाल बना दिया है, वह कैसे सरकार चला रही है, लोगों से छिपा नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि एक बात का अफसोस हैं कि बीते पांच साल में राजस्थान में डबल पावर लगी होती है तो यहां विकास कितना तेज होता, कांग्रेस जिस तरह चीजों को अटकाने, भटकाने और लटकाने की राजनीति करती है और विकास कार्य कांग्रेस नेताओं द्वारा अधिकतर पटक ही दिये जाते है, खुद काम करते नहीं है और दूसरों को करने नहीं देते है।

उन्होंने कहा कि हाल में राजस्थान में बजट पेश करने के दौरान जो हुआ वह चर्चा चारों तरफ है। उन्होंने एक बहुत पुरानी बात बताते हुए कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है लेकिन इससे यह तो पता चलता है कि कांग्रेस के पास न विजन है और न ही उसकी बातों में कोई वजन रह गया है। कांग्रेस के लिए बजट और घोषणाएं होती ही कागजों में लिखने के लिए, घोषणाओं एवं योजनाओं को जमीन पर लागू करने में उसका कोई इरादा नहीं है।

मोदी ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि कौनसे वाला पढ़ा है, पहले जब पढ़ा था उसे साल भर डिब्बे में बंद रखा था, इसके कारण यह हुआ। राजस्थान को ऐसी सरकार एवं राजस्थान को अनिश्चितता से मुक्ति चाहिए, स्थिर और विकास वाली सरकार चाहिए तभी राजस्थान में कानून राज स्थापित हो पायेगा, तभी राजस्थान तेज विकास के रास्ते पर चल पायेगा। उन्होंने कहा “राजस्थान में डबल इंजन की सरकार के लिए मैं उत्साह देख रहा हूं और चारों तरफ वहीं नजर आ रहा है, दौसा में भी यह उत्साह साफ साफ दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों घर घर कनेक्शन दिए गए है और राजस्थान के लाखों परिवारों भी इसका फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी की चुनौती का समाधान भाजपा सरकार की सात्विकता है और आप देख रहे है कि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच केन बेसवा को जोड़ने का काम शरु हो रहा है।

इसी प्रकार पूवीं राजस्थान में 13 जिलों में भी पीने के पानी एवं सिंचाई की सुविधा का विस्तार के लिए हम प्रतिबंध हैं। पूवीं राजस्थान नहर परियोजना और पुरानी पार्वती काली सिंंध चंबल लिंक को जोड़कर एक बड़ी परियोजना का प्रारुप तैयार किया गया हैं। इसका केन्द्र सरकार ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार के साथ साझा किया है। इस प्रस्ताव को नदियों से जुड़ी विशेष समिति ने प्राथमिकता प्राप्त परियोजना के रुप में शामिल किया है। दोनों राज्यों की सहमति मिलने के बाद केन्द्र सरकार इसे आगे बढ़ाने पर जरुर विचार करेगी।

13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों के पदों में फेरबदल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों के पदों में फेरबदल किए।

इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के राज्यपाल राधाकिशन माथुर ने आज अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

छत्तीसगढ की राज्यपाल अनसुइया उइके को मणिपुर का दायित्व सौंपा गया है और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बीबी हरिचरण को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, गुलाब चंद्र कटारिया को असम और जस्टिस(सेवानिवृत) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार एल गणेशन (मणिपुर) को नागालैँड, फागू चौहान (बिहार) को मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (हिमाचल प्रदेश) को बिहार, रमेश बैस (झारखंड) को महाराष्ट्र, ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा (अरुणाचल प्रदेश) को लद्दाख के राज्यपाल बनाया गया है। ये नियुक्तियां राज्यपालों के पदभार ग्रहण की तिथि के साथ ही प्रभावी होंगी।

वसुंधरा, पूनियां सहित भाजपा नेताओं ने राज्यपाल नियुक्त होने पर कटारिया को दी बधाई