Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 367 -
होम ब्लॉग पेज 367

सबगुरु राशिफल : 12 फरवरी रविवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.08 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खूब मनोरंजन करेंगे। मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्र, भूषण तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के भी संयोग हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज सारे कार्य आपके अनुकूल होंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने के आसार बने हुए हैं। स्वभाव में रहा हठीलापन छोडऩा आपके हित में रहेगा। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। आपको आज अपनी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने निजी विचारों को छोडक़र सगे-संबंधियों के परिचितों की सलाह लेकर काम करने की आवश्यकता है। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार, भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने से आपको बचना होगा। क्रोध करने से आप आपको बचना होगा और वाणी तथा वर्तन पर संयम बरतना आपके हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ राशि: आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहने के संयोग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले योजना बनाएं और जरा संभलकर आगे बढ़ें। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिससे कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि: आज के दिन शारीरिक रूप से आप में आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतानों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च भी अधिक होने की संभावना है। अत सतर्कता से काम लें।

एसएमएस अस्पताल के यूनानी विभाग ने मनाया राष्ट्रीय यूनानी दिवस

0

जयपुर। प्रदेश की राजधानी में सवाई मानसिंह अस्पताल के बांगड़ परिसर में संचालित राजकीय यूनानी औषधालय में स्वतंञता सैनानी हकीम अजमल खां के 155वें यौमे पैदाईश को विश्व यूनानी दिवस के तौर पर मनाया गया।

कार्यक्रम का आगाज डॉ शौकत अली अन्सारी ओएसडी यूनानी विभाग राजस्थान ने इल्म की शमा जलाकर किया। इस अवसर पर यूनानी विभाग के पूर्व डायरेक्टर डॉ मोहम्मद असलम खां ने हकीम अजमल खां की जीवनी पर रोशनी डालते हुए बताया कि अजमल खां स्वतंञता सेनानी के साथ- साथ हकीम भी थे। उनका जन्म 11 फरवरी 1864 को हुआ।

भारत में ब्रिटिश शासन काल में अंग्रेजों ने जब आयुर्वेद और यूनानी देशी चिकित्सा पद्धतियों को अवैज्ञानिक तरीके बताकर इन पर रोक लगानी चाही तब हकीम अजमल खां ने आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा को बचाने और इनके फ़रोग के लिए दिल्ली में आयुर्वेदिक और यूनानी तिब्बीया कॉलेज की स्थापना की। जिसका उद्घाघाटन महात्मा गांधी ने किया।

यूनानी चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक डॉ महमूद अहसन सिद्दीकी ने कहा कि सन 2016 में आयुष मंञालय भारत सरकार ने हकीम अजमल खां जयंती को विश्व यूनानी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

उन्होंने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में यूनानी चिकित्सा पद्धति के उपचार को शामिल करने पर राजस्थान के मुख्य मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि इससे सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और आमजन को यूनानी दवाईयें नि:शुल्क उपलब्ध होने से काफी लाभ हो रहा है।

जयपुर जिला यूनानी कोऑर्डिनेटर और राजकीय यूनानी औषधालय एसएमएस अस्पताल जयपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहम्मद रोशन ने बताया कि औषधालय में आने वाले मरीजो का यूनानी औषधियों एवं कपिंग (हिजामा) थेरेपी के जरिए बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।

चिकित्सा दिवस के अवसर पर कनिष्ठ यूनानी कम्पाउंडर आशीष कुमार शर्मा और आयुष विभाग के सफाई कर्मचारी विनोद कुमार सरसिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुष स्टाफ कनिष्ठ नर्स मंजू नोगिया, नर्सिंग स्टाफ महेन्द्र मीणा, समीर अब्बासी, परिचारक पुष्पा देवी, लईक अहमद व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

लापता भारतीय नागरिक का शव तुर्की के होटल के मलबे में मिला

नई दिल्ली। तुर्की में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में लापता हुए भारतीय नागरिक विजय कुमार की मौत हो गई। वह व्यापार के सिलसिले में माल्टा यात्रा पर थे। भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तुर्की में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि वह शव को स्वदेश भेजने की व्यवस्था कर रहा है। भारतीय दुतावास ने टृवीट कर कहा कि हम दुख के साथ सूचित करते हैं कि गत छह फरवरी के भूकंप के बाद से तुर्की में लापता हुए एक भारतीय नागरिक विजय कुमार शव मिला है और मालट्या में एक होटल के मलबे के बीच उनकी पहचान की गई है, जहां वह एक व्यापार यात्रा पर थे।

भारतीय दूतावास ने कहा कि उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना, हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने आठ फरवरी को कहा था कि एक भारतीय लापता था और देश में सोमवार को आए 7.8-रिक्टर भूकंप के बाद से उसका पता नहीं चला है और विदेश मंत्रालय बेंगलूरु में उसके परिवार और उसकी उस कंपनी के संपर्क में है, जहां वह कार्यरत थे।

नसीराबाद में मछली पकडने गए दो युवक नाडी में डूबे

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद नेशनल हाइवे स्थित विजयवर्गीय पंप के पास एक नाड़ी में मछली पकड़ने गए आज दो युवक पानी में डूब गए।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक नाड़ी में डूबने के समाचार आग की तरह फैल गए और मौके पर तहसीलदार हितेश चौधरी एवं पुलिस बल पहुंचा तथा सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलवाया गया।

बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के लिए दोनों युवक नाड़ी में उतरे और डूब गए। जानकारी के मुताबिक एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई जिसके शव को बाहर निकाल लिया गया। खबर लिखे जाने तक राहत कार्य चलाया जा रहा था और दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।

नागौर में 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

नागौर। राजस्थान में नागौर जिले के गच्छीपुरा मकराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और जबरन दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र कड़वा (19) निवासी कड़वा की ढाणी इटावा लाखा थाना गच्छीपुरा के रूप में की गई। आरोपी पर 3 साल से नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है।

एनसीपी विधायक को ब्लैकमेल करने के आरोप में भरतपुर से आरोपी अरेस्ट

भरतपुर/पुणे। महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक से सोशल मीडिया पर अश्लील चैट कर ब्लैकमेल करने तथा एक लाख रुपए मांगने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा भरतपुर की सीकरी थाना पुलिस के साथ महरायपुर में दबिश देकर शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

महाराष्ट्र के मोहोल से एनसीपी विधायक यशवंत माने की तरफ से पुणे के साइवर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार 23 जनवरी से उन्हें सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था पर वे उसको अनदेखा करते रहे लेकिन 31 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके पास एक वाट्सअप पर वीडियो कॉल आया।

कई बार जवाब नहीं देने के बाद उन्होंने कॉल उठाया तो सामने एक महिला को अश्लील अवस्था में देख फोन को काट दिया। महज एक सेकंड ही उन्होंने वीडियो कॉल को देखा होगा लेकिन आरोपी ने इस बीच एक वीडियो बनाकर उन्हें स्क्रीन रिकॉर्डिंग भेजी तथा रिकॉर्डिंग भेजने के बाद फोन कर एक लाख रुपए की मांग की और कहा कि आप एक इज्जतदार व्यक्ति हो पैसे नही देंगे तो अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देंगे।

विधायक के साथ हुई घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो उसकी लोकेशन सीकरी थाना क्षेत्र के गांव महरायपुर में आई। इस पर महाराष्ट्र पुलिस के उपनिरीक्षक सचिन जाधव के नेतृत्व में एक टीम पिछले करीब चार दिन से सीकरी क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी। बताया गया कि सीकरी पुलिस के साथ मिलकर महाराष्ट्र पुलिस ने गांव महरायपुर में दबिश देकर आरोपी रिजवान खान मेव को गिरफ्तार कर लिया।

आगामी मई तक वन्देमातरम ट्रेन से जयपुर को जोड़ दिया जाएगा : अश्विनी वैष्णव

जयपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के निर्माण में रेलवे का अविस्मरणीय योगदान बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशी तकनीक के स्थान पर देश की अभियांत्रिकी पर विश्वास जताकर वन्देमातरम ट्रेन को भारत में ही निर्मित कराकर चलाया तथा हम जयपुर को भी आगामी मई तक वन्देमातरम ट्रेन चलाकर जोड़ देंगे।

वैष्णव पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति द्वारा जयपुर के धानक्या रेलवे स्टेशन पर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर 55वीं पुण्यतिथि पर भारत के आधारभूत संरचनात्मक विकास में रेलवे का योगदान विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे शहरों के साथ लोगों को जोड़ने का माध्यम है। मोदी ने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट की योजना से भारत के कौशल को पूरे विश्व में फैलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की योजना में जयपुर को 771 करोड़ रुपए की लागत से उच्च स्तरीय सुविधाओं से संपृक्त करना है और हम जयपुर को मई तक वन्देमातरम ट्रेन चलाकर इससे जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यूरोप और भारत की ट्रेन में तुलना करने पर भी वन्देभारत ट्रेन अग्रणी ही दिखाई देती है। हमने देश की क्षमता पर विश्वास कर एक पटरी पर दो ट्रेनों को स्वतः रोकने के लिए कवच का सफल प्रयोग शुरू किया है।

इस अवसर पर सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि दीनदयालजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रचार परम्परा के कार्यकर्ता थे। आज की भारत सरकार दीनदयालजी के भारतीय आर्थिक चिंतन पर चलकर विश्व की पांचवें नम्बर की अर्थव्यवस्था बनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उद्योगपति एवं समाजसेवी सुमेर सिंह शेखावत ने कहा कि दीनदयालजी ने एकात्म मानवतावाद देकर मानवतावाद को नए रूप में परिभाषित किया।

इस मौके राजस्थान से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित लक्ष्मण सिंह को सम्मानित किया गया। इससे पहले समिति द्वारा हवन एवं सुन्दर कांड पाठ, चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा कौशल विकास एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की गई।

एमजी मोटर, बीपीसीएल ने दिल्ली-जालंधर राजमार्ग पर लगाए 12 फास्ट ईवी चार्जर्स

नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ साझेदारी में दिल्ली-जालंधर कॉरिडोर पर ईवी के लिए 12 डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन चालू किए हैं

शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक इस व्यस्त राजमार्ग के दोनों ओर प्रत्येक 100 किमी पर यह सुविधा होगी। एमजी मोटर इंडिया और बीपीसीएल का कहना है कि उनकी रणनीतिक साझेदारी में वर्ष 2023 में ऐसे दूसरे राजमार्गों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बयान के मुताबिक एमजी जेडएस ईवी के के ग्राहक अपने एमजी इन-कार डैशबोर्ड के साथ-साथ माईएमजी ऐप से चार्जिंग स्टेशन का पता लगा सकेंगे और हेलोबीपीसीएल मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

एमजी मोटर इंडिया के सीसीओ गौरव गुप्ता ने कहा कि 2020 में जेडएस ईवी के शुरू किए जाने के बाद से एमजी एक मजबूत ईवी इकोसिस्टम के विकास में सबसे आगे रहा है। बीपीसीएल के साथ साझेदारी में देश के सबसे महत्वपूर्ण राजमार्गों पर 12 नई डीसी फास्ट-चार्जिंग सुविधाएं शुरू कर हम गौरव का अनुभव कर रहे हैं। हम ईवी अपनाने में तेजी लाने के लिए भारत में एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना चाहते हैं।

अजमेर : चेटीचण्ड पखवाड़े में 34 संस्थाएं करेंगी धार्मिक आयोजन

अजमेर। 9वां झूलेलाल जयंती महोत्सव 13 मार्च से 28 मार्च तक बडे धूमधाम से मनाया जाएगा। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न आवासीय काॅलोनियों व क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों का सहयोग रहेगा। चेटीचण्ड के पावन पर्व के साथ वीर सपूत हेमू कालाणी के जन्म का 100वां जयंती दिवस भी है।

अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 16 दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक, सिन्धू रत्न सम्मान, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद, झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, दीपदान, हवन, मुण्डन, जनेव, पंचायत का विमोचन, चेटीचण्ड मिलन समारोह, दरियाह पूजन, चिकित्सा व रक्तदान शिविर, चेटीचण्ड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह जगह स्वागत व झूलेलाल छठी सहित रंगारंग कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे।

अजमेर की काॅलोनी, पंचायतें, संस्थाएं मिलकर अपने कार्यक्रम व दिनांक समिति को देगी उसके बाद पूर्ण कार्यक्रम जारी किया जाएगा। विशाल वरूणअवतार झूलेलाल की 21 फुट की प्रतिमा के समक्ष धर्म ध्वजा पूजन के साथ धार्मिक आयोजन संत महात्माओं की उपस्थिति में किया जाएगा।

महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पखवाडा कार्यक्रम में स्वामी दादूराम साहिब दरबार ट्रस्ट, सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, सिन्धु शोधपीठ मदस विश्वविद्यालय, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, सिन्धी विकास समिति, चंदवरदायी नगर, सिंधी युवा संगठन, सिन्धु सोशल वेलफेयर सोसाइटी नाका मदार, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, श्री अमरापुर सेवा घर, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, झूलेलाल मन्दिर, जेपी नगर मदार, चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी कोटडा, सिन्धी सेवा समिति, हरिभाउ विस्तार, संत कंवर राम मंडल, सिंधी युवा संगठन, श्री आलकेश्व महोदव मंदिर अम्बे विहार, पूज्य पारब्रहम सेवा ट्रस्ट, सिन्धी समाज रामगंज, क्षेत्रिय सिन्धी समिति फायसागर रोड, सिन्धी इतिहास व साहित्य शोध संस्थान जैसी जुड़ी सभी संस्थाओं के सहयोग से आयोजन किए जाएंगे।

देश में विभिन्न जातियों के बीच फैलाई जा रही है नफरत : फारूख अब्दुल्ला

अजमेर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेता फारूख अब्बदुल्ला ने कहा है कि देश में जातियों के बीच जिस तरह नफरत पैदा की जा रही है एवं परस्पर तनाव दिखाई दे रहा है, उसके खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा एक सफल प्रयास है।

राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत के लिए पहुंचे अब्दुल्ला ने सर्किट हाऊस में मीडिया से बातचीत में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत किसी एक का नहीं, हम सबका है। भारत सब धर्मों,जातियों से एक बनेगा। जम्मू कश्मीर एवं तमिलनाडु का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें अंतर क्या है, बोली एवं कपड़े अलग है लेकिन सभी भारत के है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा बाग है जहां सब तरह की कली है। एक कली भी मुरझा गई तो बाग खत्म हो सकता है।

गठबंधन के सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा कि यह तो चुनाव के बिगुल बजने पर ही पता चलेगा। उन्होंने केन्द्र सरकार के बजट को चुनावी बजट करार दिया। उन्होंने देश में महंगाई एवं बेरोजगारी पर चिन्ता जाहिर की और स्मार्ट सिटी कार्यों पर भी सवाल उठाए और कहा कि पैसा कहां खर्च हो रहा है। पाकिस्तान के हालातों पर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान के हालात मैं नहीं जानता। हमारे पास वहां के हालात समझने के लिये कोई जरिया नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सबके प्रधानमंत्री है। उन्होंने तुर्की भूकम्प प्रभावित राहत में हिन्दुस्तान के पहले जहाज पहुंचाने की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने दरगाह पहुंचकर गरीब नवाज की बारगाह में मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर दुआ की। खादिम सैय्यद फखरे मोइनी ने उन्हें जियारत कराई।