Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 369 -
होम ब्लॉग पेज 369

फिजियोथेरेपिस्ट मरीज का इलाज कर उसे हौसला भी देते हैं : मोदी

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट केवल मरीज का इलाज नहीं करता, बल्कि उसे हौसला भी देता है।

मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के 60वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि मेडिकल फ़ील्ड के इतने महत्वपूर्ण प्रोफेशनल्स अहमदाबाद में एक साथ जुट रहे हैं।

कोई चोट हो, दर्द हो, चाहे युवा हों, या बुजुर्ग हों, खिलाड़ी हों, या फ़िटनेस के मुरीद हों, फिजियोथेरेपिस्ट हर परिस्थिति, हर उम्र के लोगों के सहयोगी बनकर उनकी तकलीफ दूर करते हैं। आप मुश्किल के समय में सिंबल ऑफ होप, सिंबल ऑफ रेजिलिएंस, सिंबल ऑफ रिकवरी होते हैं।

क्योंकि जब कोई व्यक्ति अचानक इंजरी या एक्सिडेंट का शिकार हो जाता है, तो उसके लिए ये केवल फ़िज़िकल ट्रॉमा नहीं होता। ये एक मेंटल और साइकोलॉजिकल चैलेंज भी होता है। ऐसे समय में फिजियोथेरेपिस्ट केवल उसका इलाज नहीं करता, बल्कि उसे हौसला भी देता है।

उन्होंने कहा ​कि अक्सर मुझे भी आपके प्रोफेशन से, आपके प्रोफेशनलिज्म से बहुत प्रेरणा मिलती है। अपनी फील्ड में आपने यह जरूर सीखा होगा कि चुनौतियों से ज्यादा मजबूत आपके भीतर की ताकत होती है। प्रोत्साहन और थोड़े से एनकरेजमेंट और सपोर्ट से लोग मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों पर भी विजय पा लेते हैं।

कुछ ऐसी ही बात गवर्नेंस में भी देखने को मिलती है। हमारे देश के गरीबों को एक सपोर्ट की जरूरत थी, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। बैंक खाता खुलवाना हो, शौचालय बनवाना हो, लोगों तक नल का पानी पहुंचाना हो, हमने ऐसे कितने ही अभियानों से लोगों को सपोर्ट किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना हो या फिर हमारी सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स, इनके जरिए देश में एक मजबूत सोशल सिक्योरिटी नेट तैयार हुआ है। इसका रिजल्ट क्या निकला है, ये भी हम देख रहे हैं। आज देश का गरीब, देश का मध्यम वर्ग, बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस जुटा पा रहा है। वो आज दुनिया को दिखा रहे हैं कि अपने सामर्थ्य से वो नई ऊंचाइयों को छूने में सक्षम हैं।

मोदी ने कहा कि कहा जाता है कि सबसे अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही होता है, जिसकी जरूरत मरीज को बार-बार महसूस ना हो। यानि एक तरह से कहें तो आपका प्रोफेशन ही आपको आत्मनिर्भरता का महत्व सिखाता है। हम कह सकते हैं कि लोगों को सेल्फ रिलायंट बनाना ही आपका गोल है।

इसीलिए आज जब भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है तो आपके प्रोफेशन के लोग आसानी से यह समझ सकते हैं कि यह हमारे देश के भविष्य के लिए जरूरी क्यों है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक फिजियोथेरेपिस्ट जानता है कि प्रोग्रेस तभी संभव है जब डॉक्टर और जिन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत है। दोनों मिलकर काम करें। इसलिए आप विकास को मास मूवमेंट बनाने के सरकार के प्रयासों के महत्व को बखूबी समझ सकते हैं। स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ और दूसरी कई पहल की सफलता में जन भागीदारी की यही भावना नजर आती है।

उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी की जो स्पिरिट है, उसमें हर व्यक्ति के लिए, और देश के लिए भी कई अहम संदेश छिपे हैं। जैसे कि, फिजियोथेरेपी की सबसे पहली शर्त है- कंसिस्टेंसी, आम तौर पर लोग जोश में 2-3 दिन, चार दिन तो एक्सरसाइज कर लेते हैं, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उत्साह कम हो जाता है। लेकिन एक फिजिओ के रूप में आप जानते हैं कि कंसिस्टेंसी के बिना रिजल्ट्स नहीं मिलने वाले।

आप सुनिश्चित करते हैं कि जरूरी एक्सरसाइज बिना किसी गैप के हो। ऐसी ही कंसिस्टेंसी और कंविक्शन देश के लिए भी जरूरी होती है। हमारी नीतियों में निरंतरता हो, उन्हें लागू करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तभी तो देश की सारी आवश्यकताएं पूरी होती हैं और देश उठकर खड़ा हो जाता है, लंबी दौड़ दौड़ता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश इस समय आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। मुझे खुशी है कि हमारी सरकार ने इस अमृत महोत्सव में देश के सभी फिजियोथेरेपिस्ट्स को वो उपहार दिया जिसका वो 75 साल से इंतजार कर रहे थे। ये इंतजार था-फिजियोथेरेपी को एक प्रोफेशन के तौर पर मान्यता देना। आप सभी का ये इंतजार हमारी सरकार ने खत्म किया।

नेशनल कमीशन फॉर अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स बिल लाकर हमें आप सभी का मान-सम्मान और बढ़ाने का अवसर मिला। इससे भारत के हेल्थकेयर सिस्टम में आप सभी के अहम योगदान को भी रिकग्निशन मिला। इससे आप सभी को भारत के साथ ही विदेश में भी काम करने में आसानी हुई है।

मोदी ने कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन नेटवर्क से भी फिजियोथेरेपिस्ट्स को जोड़ा है। इससे उन्हें मरीजों तक पहुंचने में आसानी हुई है। आज खेलो इंडिया मूवमेंट के साथ ही देश में फिट इंडिया मूवमेंट भी आगे बढ़ रहा है। इन सारे सेक्टर्स में हो रही ग्रोथ, सीधे-सीधे फिजियोथेरेपिस्ट से भी जुड़ी हुई है। अब छोटे शहरों और कस्बों में भी स्पोर्ट्स इनफ्रास्ट्रक्चर के साथ उनकी भूमिका बढ़ रही है। हमने देखा है कि पहले घरों में फैमिली डॉक्टर्स होते थे, वैसे ही अब फैमिली फिजियोथेरेपिस्ट भी होने लगे हैं। इससे भी उनके लिए नई संभावनाएं बन रही हैं।

मोदी ने कहा कि आप अपने मरीजों के साथ ही सोसाइटी के लिए जो योगदान दे रहे हैं, मैं उसकी सराहना करता हूं, लेकिन मेरा आपसे एक आग्रह भी है। यह आग्रह आपकी कांफ्रेंस की थीम से भी जुड़ा है और फिट इंडिया मूवमेंट से भी संबंधित है। क्या आप राइट पॉश्चर, राइट हैबिट्स, राइट एक्सरसाइज और उनके इंपोर्टेंस के बारे में लोगों को एजुकेट करने का टास्क ले सकते हैं। ये जरूरी है कि लोग फिटनेस को लेकर सही एप्रोच अपनाएं। आप इसे आर्टिकल्स और लेक्चर्स के माध्यम से कर सकते हैं और मेरे युवा साथी तो इसे रील्स के जरिये भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे भी कभी-कभी फिजियोथेरेपिस्ट की सेवा लेनी पड़ती है, इसलिए मैं अपने अनुभव के बाद, आप सभी से एक और बात कहना चाहता हूं। मेरा अनुभव है कि जब फिजियोथेरेपिस्ट के साथ योग की एक्सपर्टीज जुड़ जाती है, तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। शरीर की जो कॉमन प्रॉबलम्स हैं, जिनमें अक्सर फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है उसका समाधान, कई बार योग में भी होता है, आसनों में भी होता है। इसलिए आपको फिजियोथेरेपी के साथ-साथ योग भी आता होगा, तो आपकी प्रोफेशनल पावर बढ़ जाएगी।

मोदी ने कहा कि भारत में आपकी प्रैक्टिस का एक बड़ा हिस्सा बुजुर्गों की देखभाल को समर्पित होता है। पेशंट केयर में आपका एक्सपीरियंस और आपकी व्यावहारिक समझ बहुत मायने रखती है। मैं आपसे इन्हें अच्छी तरह से डॉक्यूमेंट करने का भी आग्रह करूंगा। आज जैसे-जैसे दुनिया में बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है, उनकी देखभाल भी ज्यादा चैलेंजिंग और कोस्टली होती जा रही है। आज के इस दौर में एकेडमिक पेपर्स और प्रेजेंटेशन्स के रूप में आपका अनुभव पूरी दुनिया के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। इससे भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट की स्कील भी सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि एक विषय टेलीमेडिसीन का भी है। आप सभी को वीडियो के द्वारा कंसल्टिंग के तौर-तरीके भी डेवलप करने चाहिए। कई बार ये बहुत ज्यादा मददगार साबित होता है। जैसे अभी तुर्की में इतना बड़ा भूकंप आया है, सीरिया में भी उसका असर है। इस तरह की आपदा के बाद बहुत बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट्स की भी जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में आप सभी मोबाइल के माध्यम से भी बहुत तरह की मदद कर सकते हैं। फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन को इस बारे में जरूर सोचना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है, आप जैसे एक्सपर्टस की लीडरशिप में इंडिया फिट भी होगा और इंडिया सुपरहिट भी होगा।

त्रिपुरा में चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा-माकपा में झड़प, 7 घायल

अगरतला। त्रिपुरा में चुनावी सरगर्मियों के बीच सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेलाघर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि माकपा प्रत्याशी श्यामल चक्रवर्ती घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे इसी बीच भाजपा समर्थित बदमाशों ने उनके खिलाफ अपशब्द कहे, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना में माकपा के कम से कम पांच कार्यकर्ता और भाजपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

वहीं, भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. अशोक सिन्हा ने दावा किया कि जब माकपा उम्मीदवार घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब लोगों ने उनसे पूछा कि वे पांच वर्षों तक कहां थे। कोरोना महामारी के दौरान, जब लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे थे, चक्रवर्ती ने विधायक होने के नाते कुछ नहीं किया।

डॉ. सिन्हा ने कहा कि चक्रवर्ती के कार्यकर्ताओं ने अचानक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसके कारण हाथापाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा और कांग्रेस सहानुभूति प्राप्त करने के लिए पूरे राज्य में तनाव उत्पन्न करने की साजिश कर रही है।

आमिर खान ने बॉलीवुड से ब्रेक लेने का राज बताया

मुंबई। जाने-माने अभिनेता आमिर खान ने बॉलीवुड से ब्रेक लेने का राज बताया है। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ असफल साबित हुई है। इसके बाद से आमिर खान ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया है। आमिर ने बताया कि ब्रेक लेने के फैसले पर उनके करीबी लोग उनका जमकर मजाक बनाते हैं।

आमिर खान ने कहा कि वे मेरा मजाक बनाते हैं। मुझसे हमेशा कहते हैं कि तुम तो हमेशा ब्रेक पर ही रहते हो। तुम फिल्में करते ही कहां हो जो अब ब्रेक पर हो। देखो, अब अंतर यह है कि मेरा दिमाग अब केवल लोगों पर होता है। पहले मेरा दिमाग केवल फिल्मों पर होता था।

उन्होंने कहा कि मैं करीब 35 सालों से काम कर रहा हूं और केवल काम पर ही ध्यान दे रहा था। यह मेरे नजदीकी लोगों के लिए ठीक नहीं था। ये मेरे लिए भी कई मायनों में सही नहीं था। यह समय है जिंदगी को अलग तरह से अनुभव करने का।जब मैं एक एक्टर के तौर पर फिल्म बना रहा था तो मैं उसमें खो जाता था।

मेरी जिंदगी में कुछ और हो भी नहीं रहा था। ऐसे में मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया। मैं ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद ‘चैंपियन’ फिल्म करने वाला था। उसकी स्क्रिप्ट भी काफी अच्छी है। लेकिन मैं ब्रेक लेना चहताथा। मैं अपने परिवार, मम्मी और बच्चों के साथ रहना चाहता था।

सबगुरु राशिफल : 11 फरवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, वसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.08 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

चुनाव के रंग से सना बजट आम लोगों के लिए फीका : वसुंंधरा राजे

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट को चुनाव के रंग से सना बजट बताते हुए कहा है कि यह बजट आम लोगों के लिए फीका है जिसमें विकास का विजन नहीं, चुनाव का सीजन दिखाई देता है।

राजे ने अपनी बजट प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसमें लोकनीति का अभाव और राजनीति का प्रभाव है। इसमें विकास का विजन नहीं, चुनाव का सीजन दिखाई देता है। चुनाव के रंग से सना यह बजट आम लोगों के लिए फीका ही है।

उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं, किसानों एवं युवाओं सहित हर वर्ग को मृग मरीचिका दिखाने की कोशिश है। बजट में युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। उन किसानों को कृषि बजट के नाम से छलने की कोशिश की गई है, जिन किसानों के मन में दो लाख तक का कर्जमाफ करने का वादा पूरा नहीं करने की कसक है।

राजे ने कहा कि राजस्थान के पहले बजट से लेकर मार्च 2019 तक प्रदेश पर कुल क़र्ज़ा तीन लाख करोड़ था, जो इस सरकार के कार्यकाल में बढ़कर सात लाख करोड़ से अधिक हो जायेगा। साथ ही 2019 में जो क़र्ज़ राजस्थान के हर व्यक्ति पर 36 हज़ार 782 था, वह इस सरकार के कार्यकाल में 86 हज़ार 439 हो जाएगा। अतः मुख्यमंत्री ने राज्य को कंगाली के कगार पर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले बजट की 1029 घोषणाओं में से 350 ही ज़मीन पर आई है। ऐसे में इस बजट की घोषणाओं का भी वही हश्र होने वाला है।

पुराने बजट की कॉपी पढ़ने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना

जयपुर। पुराने बजट की कॉपी पढ़ने को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता का दुर्भाग्य है कि ऐसा व्यक्ति उसका नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे नेता के हाथों में राज्य कितना सुरक्षित है?

अपनी प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा कि राज्य का एक मुखिया, जो अपने घोषित किए जाने वाले बजट का ढिंढोरा पिछले 6 महीने से पीट रहा हो। पिछले 15 दिन से लगातार उस बजट को लेकर कि इस तरह का बजट आने वाला है, आने से पहले उसके विज्ञापन किए जा रहे हों। उस बजट के मूल पाठ में, जिसे मुख्यमंत्री पढ़ने वाले हैं, उसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री को न हो और वो पिछले वर्ष का बजट उठाकर पढ़ना शुरू कर दें। ऐसे नेता के हाथों में राज्य कितना सुरक्षित है? राजस्थान की जनता ने उसे देखा भी है और राजस्थान की जनता का दुर्भाग्य है कि ऐसा व्यक्ति उसका नेतृत्व कर रहा है।

शेखावत ने कहा कि विषय केवल इतना ही नहीं है। आप वीडियो में देख सकते हैं, जैसा मैंने टेलीविजन में देखा है कि पीछे से आकर एक साथी कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री को कान में यह बात कहता है कि आप पिछले साल का बजट पढ़ रहे हैं। मेरा प्रश्न यहां यह है कि जब मुख्यमंत्री को स्वयं पता नहीं कि मैं इस वर्ष का पढ़ रहा हूं या पिछले वर्ष का पढ़ रहा हूं तो कैबिनेट के एक मंत्री को किस प्रकार संज्ञान और भान हुआ कि बजट में पिछले वर्ष का पाठ पढ़ा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका मतलब उन मंत्री कोई जानकारी थी कि इस वर्ष का बजट क्या है? यदि उनको जानकारी थी तो किस तरह से जानकारी थी? और किन-किन लोगों को जानकारी थी? इसका जवाब राजस्थान सरकार उसके मुखिया को देना चाहिए। बजट लीक हुआ है और यदि लीक हुआ है तो उसके दुष्प्रभाव क्या हुए हैं? इसके बारे में भी खुलासा निश्चित रूप से राजस्थान के मुखिया को करना चाहिए।

पेपर लीक के बाद बजट भी लीक

वहीं, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि गजब बे-सुध रहते हैं गहलोत जी, इस साल के बजट का चुनावी प्रचार किया और पढ़ने लगे पुराना बजट। जनता कुशासन से फैले अंधकार में राहत की रोशनी की सोच रही थी, यहां मुख्यमंत्री की बत्ती ही गुल हो गई। समझ नहीं आ रहा, हंसे या रोएं। एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक। गहलोत जी एक कॉपी तो अपने पास भी रखते, पुराना नहीं पढ़ना पड़ता। वहीं, राजस्थान के बजट को गहलोत का झांसा बताते हुए शेखावत ने टिप्पणी की कि राजस्थान को गहलोत राज ने अभूतपूर्व शासन दिया है। बलात्कार, डकैती, गुंडई, हिंसा, चोरी और गंभीर गलतियों जैसी उपलब्धियों से भरा अभूतपूर्व शासन।

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना में अजमेर मंडल के 18 स्टेशन शामिल

0

अजमेर। भारतीय रेलवे पर रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है। वर्तमान में इस योजना में भारतीय रेलवे पर उन्नयन/आधुनिकीकरण के लिए 1275 स्टेशनों को शामिल किया गया है।

इस योजना के तहत अजमेर मंडल के 18 स्टेशनों को चिन्हित किया गया है। जिनमे आबू रोड, अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बिजयनगर, डूंगरपुर, फालना, जवाई बांध, कपासन,मारवाड़ जंक्शन, मावली जंक्शन, पिंडवाड़ा, राणा प्रतापनगर, रानी, सोजत रोड, सोमेसर, उदयपुरसिटी, फतेहनगर शामिल है।

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। इसमें स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है, जैसे स्टेशन अप्रोच में सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ कियोस्क, यात्री सूचना प्रणाली, एक्सिक्यूटिव लाउंज आदि शामिल हैं।

इस योजना में भवन में सुधार, शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करने, मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, गिट्टी रहित पटरियों का प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार ‘रूफ प्लाजा’, सहित चरणबद्ध और व्यवहार्यता के साथ निर्माण की परिकल्पना की गई है।

किशनगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल की केंद्र से मंजूरी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ में सौ बिस्तरों में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल की केंद्र से मंजूरी मिल गई है।

अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने बताया कि केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने उनकी अनुशंसा पर किशनगढ़ में नियोजित हजारों कर्मियों एवं श्रमिकों के हितार्थ सौ बिस्तरों का कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल की लिखित मंजूरी जारी कर दी है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से अजमेर संसदीय क्षेत्र में स्थित किशनगढ़ में संचालित मार्बल एवं ग्रेनाइट तथा पावरलूम व टैक्सटाइल श्रमिकों के लिए अस्पताल की स्थापना की मांग उनके द्वारा की जा रही थी और इसके लिए रीको तथा नगर परिषद की खाली पड़ी भूमि की उपलब्धता को केंद्र को अवगत कराया गया था। उनके प्रयासों के बाद स्वीकृति की जानकारी केंद्रीय मंत्री यादव ने लोकसभा में प्रदान की है।

हर वर्ग की उन्नति वाला बजट, केकड़ी को भी मिली खूब सौगातें : डॉ रघु शर्मा

अजमेर। पूर्व चिकित्सा मंत्री और केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पारित बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राजस्थान के हर वर्ग की तरक़्क़ी एवं उन्नति वाला बजट है। केकड़ी क्षेत्र को भी खूब सौगातें मिली हैं। यह बजट राजस्थान और केकड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा ने कहा कि बजट में 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, 100 यूनिट फ्री बिजली, चिरंजीवी योजना में बीमा 10 लाख रुपए से बढ़ा कर 25 लाख, एक हजार इंग्लिश मीडियम स्कूल, हर साल 30 हजार बालिकाओं को स्कूटी, महिलाओं को रोडवेज बस किराए में 50 प्रतिशत छूट एवं कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी, किसानों को 2000 यूनिट बिजली हर माह मुफ्त के ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

एक बार रजिस्ट्रेशन, उसके बाद सभी भर्ती परीक्षाएं नि:शुल्क अब युवा को रोजगार भी मिलेगा और बार-बार परीक्षा फॉर्म की फीस भरने के आर्थिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक करोड़ खाद्य सुरक्षा से जुड़े परिवारों के लिए प्रतिमाह मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना होगी शुरू।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों को मुफ्त बिजली, युवाओं के लिए नई घोषणाएं, निशुल्क भर्ती परीक्षा, शोधार्थियों को फेलोशिप, नए सरकारी कॉलेज, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी , पत्रकारों को लैपटॉप, किसानो के लिए शानदार घोषणाओं सहित अनेक नवाचारों को शामिल किए यह बजट अपने आप मे सम्पूर्ण है।

डॉ शर्मा ने कहा कि इसी तरह केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सावर बनेडिया मेहरूकला-भीमडावास नांदसी-देवलिया कला (59 किमी) (सावर, केकड़ी, भिनाय) तथा गोयला-शेरगढ़-करोडगढ़-जूनिया कनोज-बघेरा (49.70 किमी) (सरवाड़, केकड़ी) सड़कों की घोषणा की गई है। क्षेत्र के विकास के लिए यह बहुत अच्छी घोषणा है।

इसी तरह बघेरा में उपतहसील, कादेड़ा में प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय एवं सावर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय की घोषणा से भी क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में केकड़ी क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं।

बजट में सीएम अशोक गहलोत ने खोला राहत का पिटारा

गहलोत घोषणा तो करते हैं, लेकिन धरातल पर नहीं उतरती है : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक किस्म से चुनावी बजट पेश किया, सपनों का सौदागर कहें तो अतिश्योक्ति नहीं है।

डा पूनियां ने कहा कि ऐसा लगता है कि राजस्थान में जिस तरीके से पेपर लीक करने वालों का बोलबाला है, शायद बजट भी इसी तरह लीक कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब मुख्यमंत्री पिछले बजट का पन्ना पढ़ रहे थे, सरकार की फितरत कैसी है, सरकार कैसे काम करती है पता लग जाता है, जिस तरीके का असंतुलन दिखा उनके भाषण में।

उन्होंने कहा कि गहलोत घोषणा तो करते हैं, लेकिन धरातल पर नहीं उतरती हैं, उनकी जनघोषणाएं भी 80 प्रतिशत पूरी होने का दावा करते हैं, लेकिन जनघोषणा पत्र की मांगें भी पूरी नहीं हुई, चार बजटों में जो उन्होंने घोषणाएं की वो भी पूरी नहीं हुई।