Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 371 -
होम ब्लॉग पेज 371

डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक अकाउंट दो वर्षों के निलंबन के बाद बहाल

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को दो वर्षों के निलंबन के बाद बहाल कर दिया गया है। इसे 06 जनवरी, 2021 को अमेरिका के कैपिटॉल हिल में हुई हिंसा के बाद निलंबित कर दिया गया था।

यह जानकारी सीएनएन ने शुक्रवार को दी। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ट्रंप अब अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर सकते है, हालांकि उन्होंने अब तक कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों प्लेटफार्मों की मालिकाना कंपनी मेटा ने कहा कि उसने पाया कि ट्रम्प की ऑनलाइन गतिविधियों से सार्वजनिक सुरक्षा का जोखिम बहुत कम हो गया है, इसलिए उसने उनके अकाउंट से प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया।

कंपनी ने हालांकि एक बयान में कहा है कि अगर ट्रम्प अपना अपराध दोहराते हैं तो उन्हें कड़े दंड का सामना करना पड़ेगा और उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर ट्रंप को एक महीने से दो वर्ष के लिए फेसबुक से निलंबित किया जा सकता है।

फेसबुक ने कैपिटॉल हिल में 06 जनवरी, 2021 की घटनाओं के बाद ट्रम्प के अकाउंट को निलंबित कर दिया था, जब उनके कुछ समर्थक 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को धोखाधड़ी करार देते हुए उसके विरोध में इमारत में घुस गए थे और हंगामा किया था।

छत्तीसगढ़ के कोरार में ट्रक की टक्कर से 7 स्कूली बच्चों की मौत

कांकेर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरार क्षेत्र में गुरुवार को एक ट्रक के निजी स्कूल के छात्रों को घर ले जा रहे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार देने से सात नाबालिग छात्रों की मौत हो गई।

कानून-प्रवर्तन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भानुप्रतापपुर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रों के ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे पांच छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो छात्रों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों की मौत पर दुख जताया है।

सबगुरु राशिफल : 10 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 07.58 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

कोलरगढ़ मंदिर में मूर्तियां खंडित करने को बताया अमानवीय कृत्य, आरोपी पकड़ने की मांग

0

 

हार्दिक हूंडिया

सिरोही। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर सिरोही के कोलरगढ़ स्थित जैन मंदिर में प्रतिमा को खंडित किये जाने की घटना को निंदनीय बताया है।

हंडिया ने लिखा कि 4 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक स्थानीय पुलिस गुनाहगारों का कोई सुराग नहीं पता लगा सकी है। इस अमानवीय कृत्य से देशभर के धर्म प्रेमियों खासकर जैन समुदाय में काफी गुस्सा है जो कभी सड़क पर उतर कर बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि हम सभी को सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़े, इससे पहले गुनेहगारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। गौरतलब है कि हार्दिक हंडिया का कहना है कि सिरोही के कोलरगढ़ में एक अति प्राचीन जैन मंदिर है, जहां चार दिन पहले अज्ञात बदमाशों द्वारा कई जैन प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया।

उनका आरोप है कि स्थानीय प्रशासन इसे महज चोरी की घटना बता रही है। लेकिन जैन समुदाय के लोगों का कहना है कि यदि ये सिर्फ चोरी की घटना तो चोरों को भंडार तोड़कर धन ले जाना चाहिए था। मूर्ति तोड़ने में उन्होंने बड़ी साजिश की आशंका जताई है।

हार्दिक हुंडिया ने यह भी आशंका जताई है कि यह एक संप्रदाय को दूसरे संप्रदाय से लड़ाने की योजना हो सकती है। यदि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो देशभर की धर्मप्रेमी जनता सड़कों पर उतर कर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

लाइव देखा जा सकेगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट भाषण

अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार 10 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश करेंगे। राज्य सरकार का यह बजट जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर लाइव देखा जा सकेगा। कलक्टर अंशदीप ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।

कलक्टर अंशदीप ने आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग, सभी उपखण्ड एवं विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि बजट का लाइव प्रसारण सुबह 11 बजे से समस्त ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं उपखण्ड मुख्यालय के साथ ही निकायों के वीसी रूम एवं समस्त ई-मित्र प्लस मशीन के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों और जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा।

इन स्थानों पर वेबलिंक www.webcast.rajasthan.gov.in एवं https://www.youtube.com/watch?v=g7OCFcJEAyM से बजट लाइव देखा जा सकता है। इसके साथ ही आमजन फेसबुक । AshokGehlot.Rajasthan एवं DIPRRajasthan तथा यूट्यूब GehlotAshok एवं DIPRRajasthanofficial पर भी बजट लाइव देख सकते हैं। बजट का प्रसारण सुबह 11 बजे से होगा।

अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को दिया अन्तिम रूप

देवरिया में प्रशिक्षु खिलाड़ी से मालिश कराने वाला कोच अब्दुल अहद निलंबित

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रशिक्षु खिलाड़ी से मालिश कराने के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुये खेल निदेशक आरपी सिंह ने क्रिकेट कोच को निलंबित कर दिया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि खेल निदेशक ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में तैनात सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में अबुल अहद क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ से संबद्ध रहेंगे। खेल निदेशक ने डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स आरएन सिंह को जांच अधिकारी के रूप में नामित किया है।

गौरतलब है कि बुधवार को देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट कोच का प्रशिक्षु खिलाड़ी से मालिश कराते तथा कथित वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जानकारी के बाद जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने एसडीएम सदर सौरभ सिंह की अध्यक्षता में एक त्रिसदस्यीय जांच समिति का गठन किया तथा समिति में सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सदस्य नामित किए गए थे। इस समिति को तीन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है!

उधर नाबालिग प्रशिक्षु खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि कोच गालियां देते थे। आरोपी क्रिकेट का कोच अब्दुल अहद ने अपनी सफाई में कहा था कि बैडमिंटन खेलने के कारण उसके कमर में दर्द हो रहा है। उससे तेल से मालिश करा लिया था। उसे प्रताड़ित नहीं किया हूं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण ने बताया कि कोच उस क्रिकेट के खिलाड़ी से दवा लगवा रहे थे। तथाकथित वीडियो वायरल होने के बाद गुरूवार को खेल निदेशक आरपी सिंह ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच को निलंबित कर दिया।

गोवा में डाक्टर की हत्याकर भाग रहे 4 बदमाश भीलवाड़ा में अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाडा जिले के रायला थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवा में एक डॉक्टर की हत्या के बाद भाग रहे चार बदमाशों को नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि नौ फरवरी को रायला थाना पुलिस को उच्चाधिकारियों से सूचना मिली कि गोवा में एक डॉक्टर की हत्या कर चार बदमाश फोर्ड फिगो कार से आ रहे हैं। इन बदमाशों को दबोचने के लिए जिलेभर में पुलिस ने हथियारबंद नाकाबंदी शुरु की।

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने गोवा पुलिस से समन्वय कर आरोपितों एवं कार के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। पुलिस ने सूचना के अनुसार उक्त फोर्ड फिगो को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। उसमें सवार चार बदमाशों को बापर्दा व कार को भी डिटेन कर दो तलवार जब्त की है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में सिमांचल परीडा (31), निवासी कवि सुजनगर गांव सोनापली जिला गंजाम उडीसा, आलोकसिंह चैहान (19), निवासी सेक्टर 05 मीवाडी थाना तिजारा जिला अलवर, शाहिद खां (23), निवासी दादर थाना शिवाजी पार्क दादर मुम्बई एवं नागेन्द्र कुमार (25) निवासी भीवाडी थाना तिजारा शामिल है।

दौसा में दस क्विंटल अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद

दौसा। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौसा जिले के दौरे के दो दिन पहले आज सदर पुलिस ने खान भांखरी रोड पर करीब दस क्विंटल अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और इस दौरान गुरुवार को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों का जखीरा परिवहन किए जाने के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस वृत्त अधिकारी कालूराम मीणा के सुपरविजन एवं थाना अधिकारी संजय पूनिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने खान भांखरी रोड पर जाती हुई एक संदिग्ध पिकअप को रुकवा कर उसकी तलाशी लेने पर उसमें 40 पेटियां लोड बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 9 गुल्ले कुल 360 गुल्ले, अलग से डेटोनेटर के 13 पैकेट प्रत्येक पैकेट में पांच इलेक्ट्रिक डेटोनेटर कुल 65 एवं 13 कनेक्टर वायर मिले। पिकअप चालक राजेश मीणा से लाइसेंस-परमिट मांगा गया तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिले।

नैन ने बताया कि अवैध रूप से विस्फोटक परिवहन किए जाने पर विस्फोटक का जखीरा जप्त कर अभियुक्त राजेश मीणा को गिरफ्तार कर उससे गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

पूनियां के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने यह विस्फोटक खनन के लिए ले जाने की बात कही है लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस आरोपी गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह विस्फोटक कहां से लाया गया और इसकी किस जगह आपूर्ति की जानी थी।

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री ट्रेनों के समयपालन में अग्रणी

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा के मार्गदर्शन में उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को अधिकाधिक सुविधा प्रदान की जा सकें।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार विजय शर्मा के दिशा निर्देशों के फलस्वरूप यात्री ट्रेनों के संचालन एवं समय पालन पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे इस वर्ष जनवरी माह तक 96.93% के समयपालन को प्राप्त कर भारतीय रेलवे पर अग्रणी बना हुआ है।

उत्तर पश्चिम रेलवे विगत 3 वर्षों से लगातार यात्री गाडियों की समय पालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अग्रणी है। उत्तर पश्चिम रेलवे बढ़ते दोहरीकरण, स्थाई गति प्रतिबंधों को हटाकर एवं नियमित मॉनिटरिंग द्वारा समयपालनता में सिरमौर बना हुआ है।

देश के प्रत्येक भाग में आवशयक सामग्री की निर्बाध आपूर्ति के लिये रेलवे द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्तमान में माल लदान में अभिनव प्रयोग किये जा रहे है, जिसके फलस्वरूप इण्डस्ट्रीयल वाटर, पुट्टी, प्याज, किन्नू एवं चाईना क्ले आदि के नवीन मदो का लदान प्रारम्भ किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर इस वर्ष जनवरी माह तक 27.11 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि की 23.77 मिलियन टन से 14.1% अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय एवं मंडलों में गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के अभिनव प्रयासों से माल लदान को बढ़ावा मिल रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर जनवरी माह तक 2018 वैगन प्रतिदिन लोडिंग की है, को विगत वर्ष की इसी अवधि में 1880 वैगन प्रतिदिन की तुलना में 7.3% अधिक है, साथ ही जनवरी माह तक माल लदान से प्राप्त आय 3071 करोड़ रुपए, विगत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त आय 2728 करोड़ रुपए से 12.6 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे माल वैगनो दूसरे क्षेत्रीय रेल के सौंपने (Thriughput) में जनवरी माह तक औसत 15325 वैगन रहा है, जो गत वर्ष की इसी अवधि में 11384 की तुलना में 34.6 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड के लक्ष्य 13500 वैगन प्रतिदिन से यह 13.5 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्देशन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है।

यह देश किसी एक परिवार की जागीर नहीं : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी परिवार का नाम लिए बगैर जोरदार हमला करते हुए आज कहा कि यह देश किसी एक परिवार की जागीर नहीं है।

मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि यह देश सदियों पुराना है और जन जन की पीढ़ियों की परंपरा से बना हुआ है। यह देश किसी एक परिवार की जागीर नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से शर्मिंदा क्यों हैं। नेहरू सरनेम रखने से क्या शर्मिंदगी हैं। इतने बड़े महान व्यक्ति के परिवार को यह मंजूर नहीं है और वे हम से हिसाब मांगते हैं।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के लंबे शासन काल के दौरान निर्वाचित सरकारों को गिराए जाने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुच्छेद 356 का उपयोग कर देश में 90 बार सरकारें गिराई गई। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा करने वाले कौन थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तो अपने कार्यकाल में इसका 50 बार उपयोग किया था। केरल में वामपंथी सरकार को गिराया गया था।

इसके साथ ही एमजीआर, एनटीआर और करूणानिधि जैसे दिग्गज राजनेताओं की सरकारें गिराई गई थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 में महाराष्ट्र में युवा नेता शरद पवार की सरकार गिराई गई थी। इसी प्रकार से वर्ष 2005 में झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत था लेकिन राज्यपाल ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार बनवा दी। यह कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुआ था।

सदन में भोजनावकाश के बाद दो बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में व्यवस्था का मामला उठाना चाहा लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ ने इसकी अनुमति नहीं दी। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री को वक्तव्य देने के लिए पुकारा। मोदी जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए तो आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के सदस्य सदन के बीच में आ गए और नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान विपक्ष के तमाम सदस्य अपनी सीट के निकट खड़े रहे। प्रधानमंत्री के लगभग 85 मिनट के भाषण के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों की सदन में बीच में नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से भी मोदी मोदी के कई बार नारे लगाए गए।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को भारत का खाका और विकास के लिए रोडमैप का मार्गदर्शन बताते हुए कहा कि यह सदन राज्यों का सदन है। बीते दशकों में अनेक बुद्धिजीवियों ने इस सदन से देश को दिशा दी है। मार्ग दर्शन दिया है। इस सदन में जो बात हाेती है देश गंभीरता से सुनता है और लेता है।

विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को बल्कि देश को निराश करने वाली है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर कहा कि कीचड़ उनके पास, मेरे पास गुगाल, जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल। उन्होंने कहा कि अच्छा है जितना कीचड़ उछलेगा कमल उतना ही खिलेगा। कमल खिलाने में आप परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से योगदान दे।

उन्होंने खड़गे द्वारा कल दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस 60 वर्षाें में मजबूत बुनियाद बना रही है लेकिन उसका क्रेडिट मोदी ले रहे हैं। 2014 में सरकार बनी तब देखा तो पता चला कि 60 साल में कांग्रेस के परिवार ने गढ्ढे ही गढ्ढे कर दिए। जब वे गढ्ढे खोद रहे थे उस समय दुनिया के छोटे छोटे देश भी सफलता को छू रहे थे। आगे बढ़ रहे थे।

पंचायत से संसद तक कांग्रेस की दुनिया चलती थी। सब आंख बंद कर समर्थन करते थे। उन्होंने इस तरह की कार्य संस्कृति विकसित की कि देश में समस्याओं का स्थायी समाधान करने के लिए नहीं सोचा। समस्याओं का समाधान करना उनका दायित्व था। देश की जनता देख रही है। समस्या का समाधान कितना लाभदायक है।

मोदी ने कहा कि हमारी पहचान पुरूषार्थ के कारण बनी है। स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ते रहते हैं। भागने वाले नहीं हैं। स्थायी समाधान पर बल देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मोदी ने अपनी विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकास राष्ट्र बनाना है।

प्रधानमंत्री ने राज्यों द्वारा अंधाधुंध कर्ज लिए जाने पर चेतावनी देते हुए कहा कि एक समय बाद उनकी आर्थिक स्थिति पड़ोसी देशों जैसी हो जाएगी। उन्होेंने कहा कि देश की आर्थिक सेहत के साथ खिलवाड़ मत कीजिये। आप ऐसा पाप मत कीजिये जो आपके बच्चों का अधिकार छीन ले। यह उनको तो तबाह करेगा ही देश का भी तबाह करेगा।

उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ लोगों को आर्थिक नीतियों की समक्ष नहीं है। जो राजनीति का मतलब नहीं समझते हैं, उन्होंने अर्थनीति को अनर्थ नीति में परिवर्तित कर दिया है। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने अपने राज्यों को समझाए कि वे गलत रास्ते पर न चलें जाएं। उन्होंने कहा कि हम हमारे पड़ोसी देशों का हाल देख रहे हैं क्या हाल हो रखा है। अनाप शनाप कर्ज लेकर किस प्रकार देशों को डूबा दिया गया। अपने देश में भी तत्कालीन लाभ के लिए अगर भुगतान किया जाएगा तो उसका असर आने वाली पीढ़ी पर होगा। कर्ज लो और घी पियो वाला खेल आने वाला देखेगा।

उन्होंने कहा कि एक मुख्य मंत्री ने बयान दिया कि ठीक है कि मैं कोई निर्णय करता हूं तो अभी मुसीबत मुझे कहां आएगी। मुसीबत 2032 के बाद आएगी। उन्होंने सवाल किया कि देश ऐसे चलता है क्या। ये प्रवृत्ति बनती जा रही है जो बहुत चिंताजनक है। अनुशासन का रास्ता चुनना होगा। तभी सभी राज्य विकास की यात्रा का लाभ ले पायेंगें। देश देख रहा है कि एक अकेला कितना भारी पड़ रहा है। ये राजनीतिक खेल खेलने वाले लोग बचने का रास्ता खोज रहे हैं। देश लंबी छलांग मारने का तैयार है।