Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 373 -
होम ब्लॉग पेज 373

करीना कपूर ने बेटे जेह के साथ शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने बेटे जेह के साथ सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

करीना कपूर अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती है। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

वीडियो की शुरुआत में करीना एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं। करीना के बेटे जेह वीडियो में मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। एक्सरसाइज करते हुए करीना ने ब्लैक कलर का जिम वियर कैरी किया है, इस आउटफिट में वह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ कसरत करते हुए। करीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश : ऊना में लगी आग में 4 बच्चे जिंदा जले

हमीरपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब अनुमंडल में बुधवार की रात आग लगने की घटना में एक बच्ची समेत चार बच्चे जिंदा जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी आशीष पठानिया ने बताया कि अंब में बुधवार देर रात बिहार में दरभंगा जिला निवासी भदेश्वर दास और रमेश दास की फूस की झोपड़ियों में दुर्घटनावश आग लग गई जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई।

मृतकों में रमेश दास के तीन बच्चे नीतू (14), गोलू कुमार (7), शिवम कुमार (6) और उनके रिश्तेदार कालिदास का पुत्र सोनू कुमार (17) शामिल हैं। जो दुर्घटना के समय रमेश दास की झोपड़ी में सो रहा था। इस आग में करीब 30 हजार रुपए भी जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही अंब से तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को और ज्यादा फैलने से रोका।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने को कहा है।

इस बार ब्लैजि़ंग होगा सिरोही महोत्सव, ये होगी वजह

जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल

सिरोही। इस बार सिरोही महोत्सव ब्लैजिंग (धमाकेदार) होने वाला है। जिस मुद्दे को सबगुरु न्यूज हर बार 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों में उठा रहा था वो इस बार होने वाला है।

इस बार सिरोही महोत्सव में एक दिन का कार्यक्रम सिर्फ सिरोही के लोगों को समर्पित होगा। उसमें नृत्य, गीत, गजल आदि जैसी कला के प्रदर्शन के लिए किसी सेलिब्रिटी को चलाने की जगह सिरोही के स्थानीय लोगों को ही सेलिब्रिटी बनाया जाएगा। इस बात की घोषणा जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने सिरोही महाविद्यालय में शहनाई 2023 में की।

सिरोही में पिछले एक दशक में स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया ही नहीं गया। जो मंच था उसे शिक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी तब से अब तक छीनते रहे। पूर्व के विधायकों से वर्तमान विधायक और पूर्व के कलेक्टरों से वर्तमान कलेक्टर तक ये होने देते रहे।

विधायकों और जिला शिक्षा कलेक्टरों की मौजूदगी में होने वाले कई कार्यक्रमों में भी शिक्षक और जिले के शिक्षा अधिकारी बच्चों के प्रतिभा के मंच छीनते रहे और ये लोग मूक दर्शक बने रहे।
स्थिति ये हो गई है कि लोगों ने मोनोटोनस कार्यक्रम होने की वजह से कार्यक्रमों में जाना बंद कर दिया है।

इस बार का 26 जनवरी का कार्यक्रम इसका उदाहरण था जहां दर्शक ढूंढऩे से नहीं दिख रहे थे। जबकि अन्य स्थानों पर इसी कार्यक्रम को स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बनाया हुआ है। सिरोही में इस सार्वजनिक मंच को भी जिले के शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने हाईजैक करके बच्चों को अपनी सांस्कृतिक योग्यता प्रदर्शित करने का मंच अपहृत कर लिया है।

एक दशक पहले महाविद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम शहनाई और शहर में होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार यहां के युवाओं को एक मंच देता था। लेकिन, शहनाई में सिर्फ महाविद्यालय विद्यार्थी ही जा पाते थे। झनकार बंद हो गया। 26 जनवरी और 15 अगस्त का मंच और माइक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कब्जा कर बच्चों को कोरस सिंगर बना दिया है।

अपने होंगे तो जुड़ेंगे लोग

कलेक्टर का यह निर्णय सिरोही महोत्सव के इस सेशन को जो पॉपुलरिटी देगा वो शायद ही इसमें प्रदर्शन करने वाले सेलीब्रिटियों का कार्यक्रम दे पाए। स्थानीय लोगों के प्रदर्शन करने से उनसे जुड़े लोगों का जुड़ाव होने से लोग उस ओर आकर्षित होंगे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सिरोही में नगर परिषद की ओर से आयोजित करवाई गई वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता है।

जिसमें खिलाडिय़ों के वार्डों का होने के कारण लोगों से जुड़ाव के वहां पर रात को भी देखने वाले लोगों का मजमा लगा रहा। कलेक्टर इस सेशन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूलों को भी शामिल कर लेवें तो छोटी उम्र से ही बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल जाएगा। यूं सिरोही महोत्सव अप्रेल में होता है और इस महीने में महाविद्यालयों में परीक्षाएं चलती हैं और स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं लगभग-लगभग समाप्त हो जाती हैं।

धर्मेंद्र राठौड ने किया पुष्कर में रुद्राभिषेक, देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने आज पुष्कर के श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर प्रांगण में श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया।

महामृत्युंजय रुद्राक्षाभिषेक कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के सचिव संत दाता उमेश गिरी महाराज के सान्निध्य में निगम अध्यक्ष राठौड ने सपत्निक जलाभिषेक कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने सपत्निक रुद्राभिषेक में मंत्रोच्चारण के साथ श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति के साथ जल अभिषेक किया।

उल्लेखनीय है कि श्री दाता सेवा संस्थान जैसलमेर द्वारा भारतवर्ष की संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से अवगत कराने तथा तीर्थ स्थलों में प्राचीन मंदिरों के दर्शन लाभ के उद्देश्य से 14 दिवसीय श्री दिव्य चेतना यात्रा निकाली जा रही है!

श्री दिव्य चेतना यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार तथा भारतवर्ष की अद्वितीय संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से आमजन को अवगत कराना है। यात्रा श्री हिंगलाज माता मंदिर जैसलमेर से प्रारंभ होकर श्री प्रयागराज तक विभिन्न तीर्थ स्थलों एवं प्राचीन मंदिरों का भ्रमण करेगी एवं दर्शन लाभ लेगी।

धौलपुर के मरैना में बदमाशों ने पीएनबी बैंक से लूटे करीब पांच लाख रुपए

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के मरैना कस्बे में आज अपराह्न में आधा दर्जन बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) बैंक से हथियार के बल करीब पांच लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक से लूट के बाद भागते समय इन बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने पर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि फरार तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मरैना कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लंच के बाद करीब तीन बजे छह बदमाश आए। मोटरसाइकल पर आए इन बदमाशों में से तीन बैंक में घुसे और हवाई फायरिंग की और मैनेजर पर कट्टा तान दिया। इसके बाद करीब पांच लाख रुपए लूटकर उत्तरप्रदेश की तरफ भागने लगे लेकिन पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरु कर दिया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए जबकि तीन फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश बसेड़ी थाना क्षेत्र के पूंठपुरा गांव के रहने वाले हैं। बदमाश सौरभ, विवेक और अंकित को राधे का पुरा गांव के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। डकैती डालने के बाद भागने के लिए बदमाशों ने रास्ते में राहगीर से मोटरसाइकिल भी छीन ली और उत्तरप्रदेश की ओर भागने लगे।

पीछा कर रही पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। उत्तरप्रदेश पुलिस और राजस्थान पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाश वापस राधे का पुरा गांव में घुस गए। जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पकड़े गए बदमाशों से लूटी गई राशि एवं हथियार एवं कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

गाजियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ, हमले में कई लोग घायल

गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की अदालत में बुधवार की शाम एक तेंदुए के हमले में कई लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया है। शाम को तेंदुए ने आईएमटी की ओर से अचानक गाजियाबाद कचहरी में घुस आया था और उसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। तेंदुए के हमले के बाद लोगों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। इस हमले में कम से कम 10 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर के अस्पताल तथा यशोधरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाअधिकारी ने घटना में घायल हुए लोगों के उपचार के निर्देश दिए हैं।

गाजियाबाद कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले सलीम नाम के शख्स पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया।

तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ किसी अदालत में घुसा हुआ था। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मुकदमों की पैरवी करने आए वादी एवं प्रति वादियों को तेंदुए ने लहूलुहान कर दिया। अदालत में तीसरे तल पर कैद न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को अदालत से बाहर निकाला जा रहा है। वन कर्मियों का कहना है कि अदालत खाली कराने के बाद ही प्रथम तल से सीढ़ी के रास्ते से निकालने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि अगर अभी सीढ़ी के दरवाजे को खोल दिया जाए तो किसी और पर भी हमला कर सकता है।

वन विभाग के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए सिर्फ जाल है, इसके अलावा कोई अन्य सुविधा नहीं है जिससे कि तेंदुए को बेहोश किया जा सके या पकड़ सके। भीड़ को देखकर बंद चैनल के अंदर से दो बार तेंदुए ने झपट्टा मारा और वन विभाग की टीम मूक दर्शक बनी देखती रही।

अमृता हाट का शुभारंभ, एक जगह पर प्रदेशभर के हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टालें

अजमेर। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। बुधवार को वैशाली नगर स्थित अरबन हाट में अमृता हाट मेले का कलक्टर अंश दीप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही मेले में अलग-अलग स्टॉल पर पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पाद बेहतरीन कारीगरी और हुनर का उदाहरण हैं तथा राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण की मुहिम में शहरवासी भी इनके उत्पादों को खरीद कर योगदान दे सकते हैं। राज्य सरकार आईएम शक्ति तथा उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं जैसी योजनाओं से महिलाओं को बैंकों द्वारा अनुदानित ऋण प्रदान कर उन्हें उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अमृता हाट के माध्यम से उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध करवाया जाता है। जिले के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे परिवार सहित इस मेले में आकर अपने जरूरत के आधार पर उत्पादों को खरीदकर इन महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करेंगे।

उन्होंने बताया किवैशाली नगर में अमृता हाट का आयोजन 8 से 14 फरवरी तक होगा। यहां राजस्थान के पारंपरिक खाद्य व हस्तशिल्प के उत्पाद मिलेंगे। खास बात यह कि इन उत्पादों को बनाने वाले हाथ भी ग्रामीण महिलाओं के हैं। हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश के विभिन्न खाद्य एवं हस्तशिल्प उत्पादों का मेला अजमेर में लगा है।

वैशाली नगर स्थित अरबन हाट बाजार में विभिन्न जिलों के प्रसिद्ध उत्पाद बिकने आए हैं। महिला उद्यमी तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी, उनके उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए संभाग स्तर पर सात दिवसीय अमृता हाट का आयोजन हो रहा है।हाट में बीकानेर, जयपुर, झालावाड़, बूंदी, दौसा, अजमेर, चूरू, सवाईमाधोपुर, अलवर, श्रीगंगानगर, सीकर, कोटा एवं झुंझुनूं जिलों से महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित सामग्री बिकने आई है। हाट में लगभग 80 स्टॉल्स लगाई गई।

उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाली स्वयं सहायता समूह सदस्याओं को विभाग की ओर से निःशुल्क स्टॉल्स, आवास व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। अमृता हाट में प्रवेश निःशुल्क एवं समय सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। बच्चों के लिए विशेष आकर्षक किड्स जोन तथा सेल्फी प्वाइंट एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी होगी।

अमृता हाट में महिला उद्यमी तथा महिला स्वयं सहायता समूहों व राजविका द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद जैसे लाख की चूड़ियां, मोजड़ी, आर्टिफिशियल फ्लावर्स, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, वस्त्र उत्पाद जैसे कशीदाकारी, चिकनजरी, पेचवर्क, कांच जड़ाई, वुडन क्राफ्ट आदि के हस्त निर्मित उत्पाद, कोटा डोरिया की साड़ियां, सलवार सूट, गुजराती सामान, देवी-देवताओं की पोशाकें, रेडिमेड कपड़े, सोजत की मेहन्दी, खाद्य उत्पादों में अचार, मुरब्बा, मसाले, पापड़, मगोड़ी, सूखी सब्जियां आदि उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि समस्त उत्पाद विभिन्न वेरायटी व पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। मेले में फूड कोर्ट की सुविधा भी रहेगी। हाट में विभिन्न प्रतियोगिताएं, व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व संगोष्ठी का आयोजन होगा। महिलाओं की विशेष रूचि के अनुरूप मेहन्दी लगवाने की व्यवस्था भी होगी। परिसर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए दिवसवार विभिन्न प्रतियोगिताएं विद्यालयों के माध्यम से आयोजित करवाई जाएगी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद गुणवत्तायुक्त एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, समेकित बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सिकरामाराम चोयल, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी, संरक्षण अधिकारी रामकिशोर खदाव एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर पश्चिम रेलवे : नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

0

अजमेर। पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मण्डल के पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड के मध्य स्थित महेसाना यार्ड तकनीकी कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 09437, महेसाना-आबूरोड रेलसेवा दिनांक 21.02.23 से 03.03.23 तक रद्द रहेगी।
2.गाडी संख्या 09438, आबूरोड-महेसाना रेलसेवा दिनांक 22.02.23 से 04.03.23 तक रद्द रहेगी।
3.गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 21.02.23 से 03.03.23 तक रद्द रहेगी।
4.गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 22.02.23 से 04.03.23 तक रद्द रहेगी।
5.गाडी संख्या 14819, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 09.02.23 से 03.03.23 तक रद्द रहेगी।
6.गाडी संख्या 14820, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 09.02.23 से 03.03.23 तक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1.गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 09.02.23, 11.02.23, 14.02.23, 16.02.23, 18.02.23, 21.02.23, 23.02.23, 25.02.23, 28.02.23 व 02.03.23 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर-राधनपुर-सामाख्याली संचालित होगी।

2.गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 10.02.23, 14.02.23, 15.02.23, 17.02.23, 21.02.23, 22.02.23, 24.02.23, 28.02.23 व 01.03.23 को भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया सामाख्याली-राधनपुर-पालनपुर संचालित होगी।

3.गाडी संख्या 12489, बीकानेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 14.02.23, 21.02.23, 25.02.23 व 28.02.23 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड जं.-आबूरोड-पालनपुर-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा मारवाड जं, रानी, फालना, जवाई बांध एवं आबूरोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4.गाडी संख्या 12490, दादर-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 22.02.23, 26.02.23 व 01.03.23 को दादर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-पालनपुर-आबूरोड-मारवाड जं.-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा आबूरोड, जवाईबांध, फालना, रानी एवं मारवाड़ जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5.गाडी संख्या 20483, भगत की कोठी-दादर रेलसेवा जो दिनांक 13.02.23, 23.02.23, 27.02.23 व 02.03.23 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड़ जं.-आबूरोड-पालनपुर-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा मार्ग में मारवाड जं., रानी, फालना, जवाई बांध एव आबूरोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

6.गाडी संख्या 20484, दादर-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 14.02.23, 21.02.23, 24.02.23 व 28.02.23 को दादर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-पालनपुर-आबूरोड-मारवाड जं.-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा आबूरोड, जवाईबांध, फालना, रानी एवं मारवाड़ जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

7.गाडी संख्या 14805, यशवन्तपुर-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 13.02.23, 20.02.23, व 27.02.23 को यषवन्तपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-पालनपुर-आबूरोड-मारवाड जं.-लूनी-समदडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा मार्ग में आबूरोड, जवाईबांध, फालना, रानी एवं मारवाड़ जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

8.गाडी संख्या 14806, बाडमेर-यशवन्तपुर रेलसेवा जो दिनांक 23.02.23 व 02.03.23 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया समदडी-लूनी-मारवाड़ जं.-आबूरोड-पालनपुर-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा मारवाड जं., रानी, फालना, जवाई बांध एवं आबूरोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

9.गाडी संख्या 14807, भगत की कोठी-दादर रेलसेवा जो दिनांक 14.02.23, 21.02.23, 24.02.23, 26.02.23, 28.02.23 व 03.03.23 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड़ जं.-आबूरोड-पालनपुर-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा मार्ग में मारवाड जं.,रानी, फालना, जवाई बांध एवं आबूरोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

10.गाडी संख्या 14808, दादर-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 13.02.23, 20.02.23, 22.02.23, 25.02.23, 27.02.23 व 01.03.23 को दादर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-पालनपुर-आबूरोड-मारवाड जं.-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा मार्ग में आबूरोड, जवाईबांध, फालना, रानी एवं मारवाड़ जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

11.गाडी संख्या 14803, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 13.02.23, 14.02.23 एवं 21.0.23 से 02.03.23 तक जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-लूनी-मारवाड़ जं.-आबूरोड-पालनपुर-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा मार्ग में मारवाड जं., रानी, फालना, जवाई बांध एवं आबूरोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

12.गाडी संख्या 14804, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 13.02.23, 14.02.23 एवं 21.02.23 से 02.03.23 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-पालनपुर-आबूरोड-मारवाड जं.-लूनी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह रेलसेवा मार्ग में आबूरोड, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड़ जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

झूठे आरोपों के शस्त्र के सामने 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास मेरा कवच : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदानी मामले के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी दलों के आरोपों को नज़रअंदाज करते हुए आज कहा कि वह नौ साल से अपनी सरकार की कुछ ठोस आलोचना का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसकी बजाय उन्हें झूठे आरोप एवं गालियां ही मिलीं हैं।

मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास का सुरक्षा कवच है और किसी झूठ के शस्त्र से इस कवच को भेदा नहीं जा सकता है। उन्हें दी गई गालियों एवं आरोपों को करोड़ों भारतीयाें से होकर गुजरना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के समाज में सकारात्मकता का संस्कार है। भारतीय समाज नकारात्मकता को सहन तो कर सकता है, स्वीकार कभी नहीं कर सकता।

प्रधानमंत्री ने अदानी मामले को लेकर गांधी के दावों के संदर्भ में संकेत में सिर्फ यह कहा कि जो लोग 2014 के बाद भारत के कमजोर होने का दावा करते रहे हैं। वे ही आज सरकार पर पड़ोसी देशों को धमका कर फैसले कराने का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें पहले यह तय करना चाहिए भारत मजबूत हुआ है या कमजोर।

उन्होंने 2004 से 2014 के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासनकाल को बरबादी का दशक करार दिया और 2020-30 को भारत का दशक बताया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अध्ययन कराने का शौक रखने वालों का याद रखना चाहिए कि आने वाले समय में बड़े बड़े विश्वविद्यालय कांग्रेस के पराभव एवं उसे डुबाेने वालों के बारे में भी शोध करेंगे।

प्रधानमंत्री के जवाब के बाद सदन ने ध्वनिमत से विपक्ष के संशोधन प्रस्तावों को खारिज कर दिया और धन्यवाद प्रस्ताव को पारित कर दिया। मोदी ने कहा कि जब राष्ट्रपति जी के भाषण पर चर्चा मैं सुन रहा था, तो मुझे लगा कि बहुत सी बातों को मौन रहकर स्वीकार किया गया है। यानी, राष्ट्रपति जी के भाषण के प्रति किसी को ऐतराज नहीं है।

राष्ट्रपति जी ने अपने भाषण में कहा था, जो भारत अपनी अधिकांश समस्याओं के लिए दूसरों पर निर्भर था, वो आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है। राष्ट्रपति जी ने यह भी कहा था… देश की एक बड़ी आबादी ने जिन सुविधाओं के लिए दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिलीं। देश सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की समस्याओं से मुक्ति चाहता था, वो मुक्ति उसे अब मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सदन में हंसी-मजाक, टीका-टिप्पणी, नोंक-झोंक होती रहती है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आज राष्ट्र के रूप में गौरवपूर्ण अवसर हमारे सामने खड़े हैं। गौरव के क्षण हम जी रहे हैं। 100 साल में आई हुई यह भयंकर महामारी, दूसरी तरफ युद्ध की स्थिति, बंटा हुआ विश्व…इस स्थिति में भी, संकट के माहौल में, देश जिस प्रकार से संभला है, इससे पूरा देश आत्मविश्वास और गौरव से भर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया की हर विश्वसनीय संस्था, हर विशेषज्ञ, जो भविष्य का अच्छे से अनुमान भी लगा सकते हैं, उन सबको आज भारत को लेकर बहुत आशा और काफी हद तक उमंग है। इसका कारण है कि भारत में अस्थिरता नहीं है। कोरोना संकट के बीच हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरे हैं। महामारी के दौर में हमने 150 से ज्यादा देशों को संकट के समय दवाई और वैक्सीन पहुंचाई। यही कारण है कि आज कई देश वैश्विक मंचों पर खुले मन से, भारत का धन्यवाद देते हैं, भारत का गौरवगान करते हैं।

मोदी ने कहा कि कोरोनाकाल में बहुत से देश अपने नागरिकों की आर्थिक मदद करना चाहते थे, लेकिन असमर्थ थे। यह भारत है यहां एक सेकंड से भी कम समय में लाखों-करोड़ों रुपए देशवासियों के खातों में जमा कर रहा था। एक समय देश छोटी-छोटी तकनीक के लिए तरसता था। आज देश तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत में नई संभावनाएं हैं।

कोरोनाकाल ने पूरी दुनिया की आपूर्ति श्रृंखला को हिलाकर रख दिया। आज भारत उस कमी को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई लगों को यह बात समझने में काफी देर हो जाएगी। भारत आज विनिर्माण हब के रूप में उभर रहा है। दुनिया भारत की इस समृद्धि में अपनी समृद्धि देख रही है। लेकिन निराशा में डूबे हुए कुछ लोग इस देश की प्रगति को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का दशक रहा। दस साल भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहा। हर नागरिक असुरक्षित था। 10 साल में कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक देश हिंसा का शिकार था। उन 10 सालों में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर इतनी कमजोर थी कि दुनिया सुनने को तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा कि संप्रग की पहचान यह थी कि इन्होंने हर मौके को मुसीबत में पलट दिया।

तकनीक के समय ये 2जी घोटाले में फंसे रहे और सिविल न्यूक्लियर डील के समय ये ‘कैश फॉर वोट’ में फंसे रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के वक्त भी ये घोटालों में फंसे रहे। राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में पूरा देश बदनाम हो गया। इन्होंने मौके को मुसीबत में पलट दिया।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर सीना तान कर हमले करने का इनके पास सामर्थ नहीं था और 10 साल तक देश के लोगों का खून बहता रहा। 2014 से पहले के दशक को ‘बरबादी के दशक’ के नाम से जाना जाएगा और 2030 का दशक अब भारत के दशक के नाम से जाना जाएगा। देश में हर क्षेत्र में, हर सोच में आशा ही आशा नजर आ रही है। सपने और संकल्प लेकर चलने वाला देश है। उन्होंने कहा कि लेकिन कुछ लोग ऐसे निराशा में डूबे हुए हैं कि क्या कहें…।

काका हाथरसी ने कहा था- आगा-पीछा देख कर, क्यों होते गमगीन। जैसी जिसकी भावना वैसा दिखे सीन…। प्रधानमंत्री ने गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कल कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा ईकोसिस्टम और उनके समर्थक उछल रहे थे। और खुश होकर कहने लगे, ये हुई न बात! ऐसे लोगों के लिए बहुत अच्छे ढंग से कहा गया है…

ये कह-कह कर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं…

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का बहुत महत्व होता है। लोकतंत्र की जननी होने के कारण भारत में आलोचना को लोकतंत्र की मजबूती एवं सवंर्धन के लिए एक शुद्धि यज्ञ माना जाता है। दुर्भाग्य से इन्होंने 9 साल आलोचना करने की जगह आरोप में गंवा दिए। चुनाव हार जाओ तो ईवीएम को गाली, चुनाव आयोग को गाली… अदालत में फैसला पक्ष में नहीं आया तो उच्चतम न्यायालय की आलोचना, भ्रष्टाचार की जांच हो रही हो तो जांच एजेंसियों को गाली, सेना अपना पराक्रम दिखाए तो सेना को गाली… सेना पर आरोप। कभी आर्थिक प्रगति की चर्चा हो.. तो यहां से निकल रिजर्व बैंक को गाली।

उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में रचनात्मक आलोचना की जगह आलोचना के लिए आलोचना ने ले ली है। सदन में भ्रष्टाचार की जांच करने वाली एजेंसियाें के बारे में विपक्ष के लोगों के सुर खूब मिल रहे हैं। देश में चुनावों की जगह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने विपक्षी दलों को एक मंच पर ला दिया है।

उन्होंने कहा कि यहां कुछ लोगों को हार्वर्ड स्टडी का बड़ा शौक है। कोरोनाकाल में कांग्रेस ने कहा था कि भारत की बर्बादी पर हार्वर्ड में स्टडी होगी। बीते वर्षों में हार्वर्ड में एक बहुत बढ़िया स्टडी हुई है, उसका टॉपिक है, भारत की कांग्रेस पार्टी का अभ्युदय एवं पराभव। मुझे विश्वास है कि भविष्य में कांग्रेस की बर्बादी एवं उसे डुबाने वालों पर सिर्फ हार्वर्ड में ही नहीं, विश्व के बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में अध्ययन होना ही है। इन जैसों के लिए कवि दुष्यंत कुमार ने बहुत अच्छी बात कही है- तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल यह है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं।

अदानी के बारे में आरोपों के संदर्भ में मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि बिना सिर-पैर की बातें करने के आदि होने के कारण इनको यह भी याद नहीं रहता कि पहले क्या कहा था। खुद का विरोधाभास दूर करना चाहिए। जो लोग 2014 से कोस रहे हैं कि भारत कमजोर हो रहा है, भारत का वजूद कम हो रहा है तो वो भारत इतना मजबूत कैसे हो गया कि दूसरे देशों को धमका कर फैसला करा ले। पहले तय करो कि भारत कमजोर हुआ है या मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि जो अहंकार में डूबे रहते हैं, उनको लगता है कि मोदी को गाली देकर ही हमारा रास्ता निकलेगा। गलत आरोप लगा कर ही आगे बढ़ पाएंगे। मोदी पर देश का यह भरोसा अखबार की सुर्ख़ियों और टीवी पर चमकते चेहरों से नहीं हुआ है। जीवन खपा दिया है… पल-पल खपा दिया है। देश के लिए खपा दिया है… देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए खपा दिया है। देशवासियों का जो मोदी पर भरोसा है वो इनकी समझ के दायरे से बाहर है और इनकी समझ से ऊपर की बात है।

उन्होंने सवाल किया कि देश में मुफ्त अनाज पाने वाले क्या कभी इनकी गालियों पर भरोसा करेंगे? राशन कार्ड से राशन पाने वाले गलत आरोपों पर कैसे भरोसा करेंगे? जिन 11 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तीन किश्तें गई हैं, वे गालियों पर क्या भरोसा करेंगे। तीन करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, वे कैसे आपकी गालियों पर कैसे भरोसा करेंगे। 11 करोड़ लोगों को शौचालय मिले हैं, आजादी के 75 साल बाद घरों में पहली बार नल से पानी लेने वाले, आयुष्मान भारत से इलाज कराने वाले दो करोड़ परिवार कैसे विश्वास करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इनकी गालियां और इनके आरोपों को उन कोटि-कोटि भारतीयों से होकर के गुजरना पड़ेगा, जिनको दशकों तक मुसीबत में जिंदगी जीने के लिए इन्होंने मजबूर किया था। कुछ लोग अपने लिए और अपने परिवार के लिए जी रहे हैं, लेकिन मोदी देश के 25 करोड़ परिवारों के लिए जी रहा है। 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास का सुरक्षा कवच मेरे पास है और ये अपने झूठ के शस्त्र से इस कवच को भेद नहीं सकते हो।

उन्होंने कहा कि मुझे सार्वजनिक जीवन में चार पांच दशक हो गये हैं। मैं हिन्दुस्तान के गांवों में गुजरा इन्सान हूं। लंबे कालखंड तक परिव्राजक की तरह जीया हूं। हर स्तर के परिवार, भारत के हर भूभाग, समाज की हर भावना से परिचित हूं। भारत के समाज में सकारात्मकता का संस्कार है। भारतीय समाज नकारात्मकता को सहन तो कर सकता है, स्वीकार कभी नहीं कर सकता है। भारतीय समाज खुशमिजाज, सहनशील एवं सृजनशील समाज है। जो लोग सपने लेकर बैठे हैं, ऐसे लोग 50 बार सोचें, अपने तौर तरीकों पर विचार करें। उन्हें आत्मचिंतन की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बिना जीवन नहीं होता, लेकिन चुनौतियों से ज्यादा सामर्थ्यवान है देशवासियों का जज्बा। दुनिया के तमाम देशों व हमारे पड़ोस में जिस तरह के हालात हैं, ऐसे समय में कौन हिंदुस्तानी गौरव नहीं करेगा कि उनका देश दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि समय सिद्ध कर रहा है… जो कभी यहां (सत्ता पक्ष) बैठते थे वो वहां (विपक्ष) जाने के बाद भी फेल हुए हैं, लेकिन देश पास होता जा रहा है।

राहुल गांधी की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो हाल में जम्मू-कश्मीर घूम कर आए हैं वो भी अब देख सकते हैं कि कितनी आन-बान-शान से घूम सकते हैं। पिछली शताब्दी में मैं भी यात्रा लेकर कश्मीर गया था और आतंकियों ने पोस्टर लगाए थे कि- कौन है ऐसा,जिसने मां का दूध पिया है जो लाल चौक पर तिरंगा लहराएगा। मैंने उस वर्ष 23 जनवरी को ऐलान किया था कि 26 जनवरी को मैं आऊंगा, बिना सुरक्षा और बुलेट प्रूफ जैकेट के आऊंगा और तिरंगा लहराऊंगा.. लालचौक पर फैसला होगा कि किसने मां का दूध पिया है। जम्मू कश्मीर में शांति आई है। थियेटर हाउसफुल हैं। पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड पार कर गई है। जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा का सफल कार्यक्रम हुआ है।

उन्होंने कहा कि जो लोग गांधी के नाम की राजनीति करते हैं, वे एक बार गांधी को पढ़ तो लें। उन्होंने कहा था कि अगर लोग अपने कर्त्तव्य का पालन कर लें तो उससे दूसरे के अधिकारों की रक्षा हो जाएगी। कर्त्तव्य एवं अधिकारों की लड़ाई नहीं हो सकती है।

मोदी ने कहा कि झूठे एवं गंदे आरोपों को सुनने का धैर्य रखने का सामर्थ्य बड़ी बात है। लेकिन सच को सुनने का सामर्थ्य नहीं है तो इससे पता चलता है कि वे कितनी निराशा के गर्त में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं… विचारधारा में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह देश अमर-अजर है। आइए, हम चल पड़ें… 2047 में एक विकसित भारत बना कर रहेंगे। आइए, एक संकल्प और सपना लेकर चलें। देश आज यहां से एक नई उमंग… नए विश्वास के साथ आगे चल पड़ा है।

वन प्लस11, वन प्लस 11 आर स्मार्ट फोन के साथ ही वन प्लस टैब लॉन्च

नई दिल्ली। स्मार्ट फोन के साथ ही टीवी आदि बनाने वाली प्रमुख कंपनी वन प्लस ने अपना नया स्मार्ट फोन वन प्लस 11 और वन प्लस 11 आर के साथ ही वन प्लस पैड वन प्लस बड्स प्रो 2, वन प्लस टीवी क्यू 2 प्रो और मेकिनकल कीबोर्ड लॉन्च करने की घोषणा की है।

कंपनी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इन उत्पादों को लॉन्च करने का ऐलान किया। वन प्लस 11 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन आठ जेन दो पावर्ड है जिसमें तीसरी पीढ़ी की हैसलब्लेड कैमरा सिस्टम है और यह 100 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसमें 16 जीबी का रैम और 265 जीबी रॉम है।

इसके दो मॉडल है जिसमें आठ जीबी रैम और 128 जीबी रॉम वाले मॉडल की कीमत 56999 रुपये है। इसका 16 जीबी रैम और 256 जीबी रॉम मॉडल की कीमत 61999 रुपए है। इसकी बुकिंग कल ही शुरू हो गयी और डिलिवरी 14 फरवरी से शुरू होगी।

इसके साथ ही वन प्लस 11 आर जो स्नैपड्रैगन आठ प्लस जेन1 प्रोसेसर आधारित की शुरूआती कीमत 39999 रुपए है। इसके भी दो मॉडल है जिसमें आठ जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 39999 रुपए है और 16 जीबी रैम और 18 जीबी रॉम की कीमत 44999 रुपए है। इसकी बुकिंग 21 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी से बिक्रय होगा।

इसके साथ ही कंपनी ने वन प्लस पैड लॉन्च करने का ऐलान किया इसके साथ ही मकेनिकल कीबोर्ड भी पेश किया गया है। कंपनी ने वन प्लस बड्स प्रो 2 आर पेश किया है जिसकी कीमत 9999 रुपए है। वन प्लस बड्स प्रो 2 की कीमत 11999 रुपए है।

कंपनी ने पन प्लस टीवी क्यू 2 प्रो 65 भी लॉन्च करने की घोषणा की की है जिसकी कीमत 99999 रुपए है। इसकी बुकिंग छह मार्च से शुरू होगी और इसकी विक्री 10 मार्च से शुरू होगी।