Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 375 -
होम ब्लॉग पेज 375

राहुल गांधी का भाषण झूठ का पुलिंदा, वक्तव्य को प्रमाणित करें : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण को ‘अनर्गल एवं झूठ का पुलिंदा’ करार देते हुए उन पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया और उन्हें अपने वक्तव्य को प्रमाणित करने की चुनौती दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जम कर निशाना साधा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए राहुल गाँधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया।

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह झूठ का पुलिंदा है। झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी की आदत रही है। राहुल गांधी हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। राहुल गांधी झूठ तो इतना बोलते हैं कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बारे में भी झूठ बोल देते हैं और बाद में उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ती है।

कांग्रेस में नीचे से लेकर शीर्ष तक सभी नेता भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी जी, आप और आपकी माताजी स्वयं नेशनल हेराल्ड मामले में हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में बेल पर चल रहे हैं। आपकी बहन ने जेल गए एक बैंकर को करोड़ों रुपए में एक पेंटिग बेची थी, यह भी देश की जनता जानती है। रॉबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार के किस्से तो जगजाहिर हैं ही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार तो घोटालों की सरकार के ही रूप में प्रख्यात थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कांग्रेस की संप्रग सरकार के 10 वर्षों में लगभग 12 लाख करोड़ रुपए के घपले-घोटाले हुए। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि उनकी झूठ की राजनीति कभी भी सफल नहीं होने वाली क्योंकि देश की जनता उनके हथकंडों को भलीभांति जानती और समझती है।

गांधी पर हमला जारी रखते हुए प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जी, आप जवाब दीजिये कि नेशनल हेराल्ड घोटाला क्या है? आप बताइये कि किस तरह आपने और आपके परिवार ने देश भर में फैली हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति हड़प ली। आपके ऊपर इस मामले में अभी भी मुकदमा चल रहा है। अमेठी में किस तरह राजीव गांधी ट्रस्ट ने गैर-कानूनी ढंग से जमीन कब्जाई हुई थी, इससे भी पूरा देश वाकिफ है। बाद में हमारी सरकार में उसे रिकवर किया गया। अगस्ता वेस्टलैंड में कमीशन किसने कमाया राहुल गांधी जी, जवाब दीजिये। इसमें तो रिश्वत वाली बात इटली की अदालत में भी साबित हुई।

प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन में तो चीन से पैसा आया। इससे भी संतोष नहीं हुआ तो राजीव गांधी फाउंडेशन को जाकिर नाइक से भी पैसा मिला। इस फाउंडेशन को यस बैंक में घोटाले के आरोपी से भी पैसा मिला जो आज कल जेल में हैं। मतलब जहां से पैसा मिले, वहां से राजीव गाँधी फाउंडेशन में पैसा ले लो। राहुल गांधी का और उनके परिवार का यही व्यवहार है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के विकास के लिए अहर्निश समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जैसे ईमानदार नेता पर राहुल गांधी ने बेबुनियाद, तथ्यहीन, झूठे और शर्मनाक आरोप लगाए हैं, इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है। राहुल गांधी बताएं कि वाड्रा-डीएलएफ घोटाला क्या है? राहुल गांधी बताएं कि किस तरह रॉबर्ट वाड्रा ने सस्ते दर पर जमीन लेकर महंगी कीमत पर बेच दिया। राहुल गाँधी बताएं कि किस तरह राजस्थान के बीकानेर में रॉबर्ट वाड्रा ने लैंड डील में घोटाला किया। ये सब मामले अभी अदालत में चल रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की संप्रग सरकार के दौरान 1.86 लाख करोड़ रुपए का कोयला घोटाला हुआ, लगभग 70,000 करोड़ रुपए का राष्ट्रमंडल घोटाला हुआ, सेना के लिए आरक्षित जमीन में आदर्श सोसायटी घोटाला हुआ, 1.96 लाख करोड़ रुपए का 2जी घोटाला हुआ, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ, पनडुब्बी घोटाला हुआ। कांग्रेस की वह सरकार ही घोटाले वाली सरकार थी।

इससे पहले भी कांग्रेस का हाथ घोटालों से रंगा रहा है। बोफोर्स घोटाले को कौन भूल सकता है? उसमें तो राहुल गांधी जी के पिता जी राजीव गांधी जी पर ही आरोप लगे थे। इसके आरोपी और आपके सम्बन्धी को देश से भगाने में मदद की गई, यह भी पूरा देश जानता है। कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का भ्रष्टाचार करने का इतिहास रहा है।

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सौदा और कमीशन पर चलती थी। अब सौदा नहीं हो रहा है तो राहुल गांधी जी को दिक्कत हो रही है। कांग्रेस पार्टी शुरू से दो ही पाये पर खड़ी है – एक है सौदा और दूसरा है कमीशन। विजय माल्या, नीरव मोदी को किसने बढ़ाया और प्रतिबंध के बावजूद ऋण पर ऋण किसने दिया? नीरव मोदी के कार्यक्रमों में कौन जाया करता था? राहुल गांधी जाया करते थे, अब सोशल मीडिया पर उनकी फोटो आया करती है। आज भारत में मोबाइल बन रहे हैं, सेना के साजो-सामान बन रहे हैं तो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को परेशानी हो रही है। अब भारत चिप का मैन्युफेक्चरिंग का हब बनने को तैयार खड़ा है तो परेशानी हो रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बोलती नहीं, बल्कि काम करती है। विगत 8 वर्षों में मोदी सरकार ने लगभग 25 लाख करोड़ रुपए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित किए गए हैं। इससे अब तक लगभग तीन लाख करोड़ रुपए बचाए गए जो पहले बिचौलिए खा जाया करते थे। राहुल गांधी के पिताजी ने ही कहा था कि केंद्र से एक रुपए भेजते हैं तो केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुंच पाते हैं। आज टैक्स चोरों से करोड़ों रुपए की रिकवरी हो रही है।

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस की सरकार में घपलेबाजों को, घोटालेबाजों को देश से बाहर भागने में मदद की जाती थी लेकिन मोदी सरकार में भागे हुए भगोड़ों को वापस लाने की कार्रवाई हो रही है। कई का तो भारत प्रत्यर्पण भी कराया गया है। आगे भी इसी तरह भगोड़ों को लाया जाता रहेगा। मोदी सरकार हर स्तर पर देश के आर्थिक अपराधियों को कानून के दायरे में लाने की कोशिश कर रही है और इसके लिए कई सख्त कानून भी बनाए गए हैं। हमने वित्तीय गड़बड़ी करने वालों को रोकने के लिए सखत कानून बनाया। हम फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स बिल लेकर आये, इंसोल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड लेकर आए, बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम लागू किया, राष्ट्रीय वित्तीय सूचना प्राधिकरण को मंजूरी दी। साथ ही, कई और क़ानून बनाए।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी, आपसे क्या ही उम्मीद करें? परिवार के साथ-साथ आप तो खुद भी भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। हम उम्मीद करते थे कि कुछ तो अनुभव आया होगा और आप तथ्यों पर बोलेंगे किंतु आज भी आप लफ्फाजी ही कर रहे हैं। आपने सदन में झूठ और केवल झूठ ही बोला। जब सदन की मर्यादा और क़ानून के तहत आपसे पूछा गया कि आप अपने कथन को साबित कीजिये तो आपने कहा कि मैं करूंगा लेकिन आपने अपने कथन को न तो सत्यापित किया और न ही अपने कथन के समर्थन में कोई रिकॉर्ड ही पेश किया।

राहुल गांधी जी, आप अपने अनुभवों से सीखते क्यों नहीं है? 2019 के लोक सभा चुनाव से पहले आपने चौकीदार वाली बात की थी न? फिर क्या हुआ? आप कहां चले गए? राहुल गांधी, आप फिर खुराफात कर रहे हैं, अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं लेकिन 2024 में देश की जनता आपको और प्रभावी तरीके से जवाब देगी।

कांग्रेस की हालत आज चिंताजनक, उसने कभी आम जनता के प्रति संवेदना नहीं रखी : शेखावत

जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी और सरकार पर निशाना साधा। अजमेर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान आमजन को हुई असुविधा पर शेखावत ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता में हों या सड़क पर, गरीब जनता की जान जोखिम में डाल कर ड्रामा करना उन्हें अपने लिए फायदेमंद लगता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हालत आज चिंताजनक इसलिए है, क्योंकि उसने कभी आम जनता के प्रति संवेदना नहीं रखी। दूसरों की राह रोकने वालों के लिए एक दिन सारे रास्ते बंद हो जाते हैं।

राज्य में कानून हंसी का पात्र बन रहा

राजस्थान में टारगेट किलिंग की घटनाओं पर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की अपराध कम करने की मंशा होती तो राज्य में टारगेटेड किलिंग का माहौल नहीं पनपता। उन्होंने कहा कि अपराधी हत्या के बाद सोशल मीडिया में हीरो बनकर जिम्मेदारी ले रहे हैं। इससे अपराध ग्लैमराइज हो रहा है और कानून हंसी का पात्र बन रहा है। यह मामला पुलिस के झुके कंधों को और झुकाएगा।

एक करोड़ अभ्यर्थियों को धोखा देकर बैठे हैं गहलोत जी

युवाओं से रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि एक करोड़ अभ्यर्थियों को धोखा देकर बैठे हैं गहलोत जी। उन्होंने कहा कि जो सरकार पिछले साल 19 भर्तियां निकाल कर 95 हजार युवाओं की नियुक्ति लटकाए हुए है, वो अगर इस बार के बजट में नई नौकरियों की घोषणा करेगी तो साफ है कि वो युवाओं को फंसाने की चुनावी चाल होगी।

भारत की शक्ति का प्रदर्शन : INS विक्रांत पर पहली बार उतरा मिग-29के

कोच्चि। भारतीय नौसेना ने स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत के संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उस समय और बढ़ाया जब इसके पायलटों ने मिग-29के को पहली बार इस पोत पर उतारा। इससे नौसेना की लड़ाकू विमान वाहक डिजाइन, निर्माण और संचालन में भारत की शक्ति का प्रदर्शन हुआ है।

इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने सोमवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर पर स्वदेशी एलसीए नेवी की सफल लैंडिंग और टेक ऑफ, आत्मनिर्भर भारत के हमारे सामूहिक विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईएनएस विक्रांत के साथ विमान मिग-29के की पहली लैंडिंग भी लड़ाकू क्षमता के एकीकरण की शुरुआत करती है। इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों को बधाई।

आईएनएस विक्रांत पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है और हमारे देश द्वारा निर्मित अब तक का सबसे जटिल युद्धपोत है। यह गर्व की बात है कि जहाज को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा स्वयं डिज़ाइन किया गया है और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है।

यह जहाज 4 अगस्त, 2021 को पहले समुद्री परीक्षणों के लिए रवाना हुआ था। तब से, उसने मुख्य प्रणोदन, बिजली उत्पादन उपकरण, अग्निशमन प्रणाली, विमानन सुविधा परिसर उपकरण आदि के परीक्षणों के लिए समुद्री यात्राएं की। इस युद्धपोत को 2 सितंबर, 2022 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और इस कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपना 31वां जन्मदिन दुबई में सेलिब्रेट किया। नोरा फतेही ने अपना जन्मदिन दुबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया।

नोरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहने हुए शिप पर बेली डांस कर रही हैं। वहीं उनकी गर्ल गैंग उन्हें चीयर कर रही है।

नोरा फतेही ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मैं अंटेशन पाना चाहती थी, लेकिन अंटेशन ने मुझे पा लिया। नोरा के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

RPSC के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

अजमेर। प्रदेश में बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने आज अजमेर में राजस्थान लोकसेवा आयोग मुख्यालय के बाहर बेरोजगारों की विभिन्न मागों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।

उपेन यादव ने मीडिया से कहा कि इस कांग्रेस राज में जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता तब तक सडकों पर संघर्ष जारी रहेगा। इस बार जीत की चाबी जनता के साथ बेरोजगार के हाथों में है। यदि समय रहते बेरोजगारों की मांग नही मानी गई तो नेताओं का भविष्य खराब है।

उन्होंने सरकार पर आयोग प्रबंधन को आडे हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि परीक्षाओं के परिणाम समय पर जारी नहीं हो रहे और न ही बेरोजगारों को नियुक्तियां समय पर मिल रही है।

उन्होंने बताया कि स्कूल व्याख्याता परीक्षा परिणाम आयोग जारी नही कर रहा जिससे बेरोजगारों में आक्रोश है और न ही पेपर लीक मामले में आयोग अथवा सरकार कोई ठोस फैसला ले रही है जिससे बेरोजगारों का भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है।

पुलिस बल ने भांजी लाठियां

प्रदर्शन के दौरान मीडिया के समक्ष जब उपेन यादव सरकार और आयोग के खिलाफ मुखर हो रहे थे तो अचानक मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस प्रदर्शन कर रहे उपेन यादव व अन्य बेरोजगारों कुल तीन को हिरासत में लेकर रवाना हो गई। उल्लेखनीय है कि आयोग मुख्यलय के बाहर धारा 144 प्रभावी है और किसी भी प्रदर्शन पर रोक है।

अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने की क्रिश्चियन मिशेल की याचिका खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 3,600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने मिशेल और केंद्र सरकार की दलीलें सुनने के बाद इस याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि इसमें कोई दम नजर नहीं आता। पीठ ने कहा कि हमें विशेष अनुमति याचिका में कोई दम नजर नहीं आया।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिका खारिज करने का यह आदेश याचिकाकर्ता के नियमित जमानत के लिए निचली अदालत में जाने की राह में बाधा नहीं बनेगा।

मिशेल को पांच दिसंबर 2018 को संयुक्त अरब अमीरात से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। यहां आने पर उसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके कुछ दिनों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे गिरफ्तार कर लिया किया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है।

गांधी दर्शन शिविर लक्ष्य में सफल रहे : मनीष कुमार शर्मा

अजमेर। राजस्थान शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष कुमार शर्मा ने कहा है कि गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के राज्य, संभाग तथा जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन इस बात को इंगित करते हैं कि ईमानदारी और तन्मयता से आरंभ किया गया यह कार्य अपने लक्ष्य में सफल रहा है।

अजमेर में जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शर्मा ने संभागियों से कहा कि आप सभी से गांधी दर्शन को आगे बढ़ाने की अपेक्षा है और आप ही गांधीजी के दर्शन को आत्मसात कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करें और अपने क्षेत्र के नये व्यक्तियों को इस दर्शन से रुबरु कराएं।

उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन को न्यूनतम शब्दों में समझने के लिए जन सेवा को केंद्र में रखना होगा और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक राहत पहुंचाने में ही गांधी दर्शन की सार्थकता है। उन्होंने गांधी दर्शन आधारित फ्लैगशिप योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने का आह्वान किया।

समापन सत्र में गांधीवादी विचारक मनोज ठाकरे ने कहा कि व्यक्तियों की संख्या के स्थान पर संकल्पित एकल व्यक्ति समाज में परिवर्तन ला सकता है। सरकार के सामान्य विभाग आमजन को सुविधा देने के लिए बने हैं। इसके विपरीत शांति एवं अहिंसा विभाग समाज में सुधार लाने के लिए बनाया गया है। इस विभाग के जरिए व्यक्ति गांधी दर्शन के साथ जुड़ाव महसूस करेगा।

कार्यक्रम में संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश का वाचन किया और कहा कि शांति और प्रेम से समाज के विकास में तेजी आती है। इस मौके पर गांधीवादी विचारक दिवंगत डी. सुब्बाराव की जयंती पर उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही प्रातःकालीन सत्र में प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों को योग करवाया गया।

देश निर्माण में युवाओं को आगे आना होगा : सतीश पूनियां

अजमेर। राजस्थान में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने युवाओं का आह्वान किया है कि देश निर्माण में उन्हें आगे आना होगा।

डॉ. पूनियां आज यहां महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में अलग अलग कार्यक्रमों में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति समाज और देश को बदल सकती है। भारत देश का नागरिक होना गर्व की बात है और युवाओं को इसे समझना होगा और इस बात पर चिंतन करना होगा कि देशहित में कौन काम कर रहा है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ पूनियां ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को कोसते हुए कहा कि इस सरकार में जनता के साथ पूरी तरह छलावा हुआ है। बेरोजगारों के सपने चूर चूर हुए हैं। यहां तक की राजस्थान अपराधों की राजधानी बना हुआ है। उन्होंने इस बात को दोहराया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता कांग्रेस को सबक सिखाकर घर बैठाने का काम करेगी।

डॉ. पूनियां अजमेर से पीसांगन भी गए जहां उन्होंने पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया के निवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की। बाद में प्रदेशाध्यक्ष डॉ पूनियां ने अजमेर में जयपुर रोड स्थित एक निजी होटल में केंद्र सरकार के बजट 2023-24 पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बजट पर चर्चा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृतकाल के इस बजट को देश के विकास में महती भूमिका निभाने वाला बताया जिसके जरिए देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आयकर स्लैब में भी जनता की आकांक्षाओं को ध्यान रखते हुए अच्छे स्लैब का निर्धारण कर सात लाख रुपये तक आयकर छूट दी गई है जो देश में आज से पहले कभी नहीं हुआ। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, उद्योगपति, व्यापारी आदि वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

भारत से एनडीआरएफ के जवान राहत सामग्री के साथ तुर्की पहुंचे

नई दिल्ली। तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से हुए भारी जानमाल के नुकसान के बाद भारत सरकार ने तुर्की की मदद के आगे हाथ बढ़ाए हैं और इसी शृंखला में भारत ने स्पेशल विमान सी-17 ग्लोबमास्टर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 51 जवान तुर्की पहुंच चुके हैं।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत का पहला सी-17 विमान एनडीआरएफ के 50 से अधिक जवानों के साथ तुर्की के अडाना एयरपोर्ट पहुंच गया हैं। इस दल में बचावकर्मी, प्रशिक्षित डॉग स्कवॉड, और उनके साथ ड्रिलिंग मशीन, राहत सामग्री, दवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं हैं। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा है कि इस चुनौतीपूर्ण वक्त में भारत तुर्की के साथ हैं।

तुर्की के लिए भारतीय सेना का 89 सदसीय फ़ील्ड अस्पताल और चिकित्सक दल रवाना हुआ। सेना के इस दल में क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट जिनमें ऑर्थोपैडिक सर्जिकल टीम, जनरल सर्जिकल स्पेशलिस्ट के अलावा अन्य चिकित्सक दल को साथ भेजा गया है। महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण जिनमें एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट, कार्डियक मॉनिटर और सहित 30 बेड मेडिकल फैसेलिटी तैयार करने की सामग्री शामिल है।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि वायुसेना का दूसरा विमान राहत सामग्री लेकर रवाना होने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि तुर्की और सीरिया सहित उसके आसपास के देशों में सोमवार सुबह आए विनाशकारी भूकंप में अीाी तक तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की के आपदा एवं आपात प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि विनाशकारी भूकंप से अब तक 3381 लोगों की मौत हाे चुकी है और कम से कम 20,426 लोग घायल हो गए तथा 5,775 इमारतें जमीदोज हो गई हैं।

राजनीति-कारोबार के रिश्ते के मामले में मोदी को मिले गोल्ड मेडल : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मंगलवार को सीधा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार की घरेलू, विदेश एवं सामरिक नीतियां और विकास कार्यक्रम उद्योगपति गौतम अदानी को लाभ पहुंचाने के लिए बनाये जा रहे हैं जिसका वैश्विक शोध होना चाहिए तथा मोदी को राजनीति एवं कारोबार के इस अनोखे रिश्ते के लिए ‘गोल्ड मैडेल’ दिया जाना चाहिए।

गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जनवरी के संसद के संयुक्त सत्र में दिए गए अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए माेदी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह जादू कैसे हुआ कि वर्ष 2014 में सबसे अमीर लोगों की सूची में 609 वें स्थान पर रहने वाले अदाणी 2022 में नंबर दो तक आखिर किस तरीके से पहुंच गए। उनकी वर्ष 2014 में नेटवर्थ आठ अरब डॉलर से बढ़कर 2022 में 140 अरब डॉलर से अधिक कैसे हो गई।

गांधी ने कहा कि उन्होंने बीते चार माह में कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। यात्रा में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जनता की आवाज को बहुत गहराई से सुनने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आजकल राजनीति में पैदल चलने का चलन कम हो गया है। नेता लोग गाड़ियों, हेलीकॉप्टर और हवाई जहाजों से चलने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि शुरू में यात्रा के दौरान लोग आते थे और अपनी बात कहते थे। बेरोजगारी महंगाई की बात करते थे। करीब 500-600 किलोमीटर बाद जनता की आवाज गहराई से सुनाई देने लगी और खुद यात्रा भी बात करने लगी। इतने लोगों से बात करके स्वयं मेरी (गांधी की) की आवाज बंद हो गई। किसान, नौजवान, छात्र, आदिवासी आदि आए। बेराेजगारी की बात की, प्रधानमंत्री बीमा योजना में किश्त भरते हैं लेकिन दावा नहीं मिलता। आदिवासियों की जमीन छीन ली जाती है। उन्हें जो कुछ मिलता था, अब नहीं मिल रहा है। किसानाें ने न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान विधेयक की बात उठाई। अग्निवीर की बात सामने आई।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा के दौरान नौजवानों एवं सेना के पूर्व अधिकारियों ने अग्निवीर के बारे में कहा कि यह योजना सेना की ओर से नहीं आई है। यह गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आई है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सेना पर थोपी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैन्याधिकारियों का कहना है कि इससे देश कमजोर होगा। हम हज़ारों लोगों को हथियारों की ट्रेनिंग दे रहे हैं। कुछ समय बाद ये समाज में लौट जाएंगे। समाज में इतनी बेरोजगारी है। इससे समाज में हिंसा फैलने की आशंका बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में अग्निवीर योजना के बारे में एक वाक्य भर कहा गया है। बेरोज़गारी का एक शब्द भी नहीं है। महंगाई का शब्द ही नहीं है। उन्हें यात्रा के दौरान देशवासियों की तकलीफों के बारे में जो जो सुनने को मिला, वह एक भी बात राष्ट्रपति अभिभाषण में नहीं थी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में एक नाम समान रूप से सुनाई दिया, वह नाम था अदानी। उन्होंने कहा, लोगों ने पूछा कि यह अदानी किसी भी बिजनेस में घुस जाता है और कभी विफल नहीं हाेता है। यह कैसे हो रहा है, हम भी सीखना चाहते हैं।

गांधी ने लोगों का हवाला देते हुए कहा कि गौतम अदानी 2014 के पहले तीन से चार सेक्टरों में काम करते थे। अब ये आठ से 10 सेक्टरों में काम कर रहे है। बंदरगाहों, हवाईअड्डों, नवीकरणीय ऊर्जा, भंडारण आदि क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेब का बिजनेस अदानी करेंगे। हवाई अड्डे, बंदरगाह अदानी चलाएंगे। आखिर अदानी जी की ये सफलता कैसे मिली। उनका भारत के प्रधानमंत्री के साथ कैसा रिश्ता है।

गांधी ने एक निजी विमान में प्रधानमंत्री मोदी की अदानी के साथ एक तस्वीर सदन में दिखाई, जिस पर सत्तापक्ष की आपत्ति के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुरोध किया कि गांधी पोस्टर या तस्वीर नहीं दिखाएं। गांधी ने कहा कि अदानी का मोदी से रिश्ता वर्षों पहले तब शुरू हुआ था जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अदानी ने रिसर्जेंट गुजरात की अवधारणा मोदी को दी और बताया कि किस प्रकार से कारोबारियों को जोड़ कर प्रगति की इबारत लिखी जा सकती है। इससे अदानी की जबरदस्त प्रगति हुई, लेकिन असली जादू 2014 में शुरू हुआ जब मोदी दिल्ली आ गए। इसके बाद वर्ष 2014 में विश्व के अमीर लोगों की सूची में 609वें नंबर वाले अदानी चंद सालों में दूसरे नंबर पर आ गए।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले नियम था कि जो हवाईअड्डे के बिजनेस में नहीं है, उन्हें हवाईअड्डे के बिजनेस में आने की इजाजत नहीं थी, लेकिन नियम बदला गया है और अदानी को छह हवाईअड्डे दे दिए गए। भारत ने रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हवाईअड्डे गंवा दिए। मुंबई हवाईअड्डा जीवीके के पास था। एजेंसियाें का इस्तेमाल करके जीवीके से हवाईअड्डा छीन लिया गया और अदानी को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि आज देश के 24 प्रतिशत हवाई यातायात और 31 प्रतिशत हवाई कार्गो का अदानी के अधीन संचालन हो रहा है।

केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गांधी अत्यंत गंभीर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें आरोप साबित करने के लिए दस्तावेज देने होंगे। इस पर गांधी ने कहा कि वह दस्तावेज देने के लिए तैयार हैं। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के निशिकांत दुबे ने भी आपत्तियां दर्ज कराई।

गांधी ने सरकार की नीतियों के बारे में कहा कि देश की विदेश नीति एवं रक्षा उत्पादन में भी अदानी को फायदा दिलाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि अदानी को रक्षा उद्योगों का कोई अनुभव नहीं है। कल प्रधानमंत्री ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को लेकर गलत आरोप लगाए हैं। 126 विमानों को ठेका अनिल अंबानी को दिया गया था लेकिन अनिल अंबानी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया।

अदानी ने एल्बाइट कंपनी के साथ मिल कर ड्रोन निर्माण का काम शुरू किया है और ये ड्रोन सेना को बेचे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री इजराइल की यात्रा पर जाते हैं और उसके एकदम बाद अदानी को यह ठेका मिल जाता है, आज अदानी स्नाइपर राइफल, ड्रोन और कई अहम रक्षा उपकरण बनाते हैं। भारत का पहला एमआरओ स्थापित करने का काम भी उन्हीं को मिला है। ऑस्ट्रेलिया में जाते हैं तो वहां बैंकों से तुरंत एक अरब डॉलर का बड़ा ऋण मिल जाता है।

गांधी ने कहा कि बांग्लादेश में पहली यात्रा पर जाने पर अदानी को 1500 मेगावाट का बिजली संयंत्र लगाने के लिए 25 साल का दीर्घकालिक ठेका मिल जाता है। श्रीलंका की संसद की एक समिति में सरकारी ऊर्जा कंपनी के प्रमुख ने अपने बयान में राष्ट्रपति राजपक्षे के हवाले से कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी पवन ऊर्जा संयंत्र का ठेका अदानी समूह को देने का दवाब डाल रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि दरअसल भारत की विदेश नीति अदानी के कारोबार को बढ़ाने की नीति बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह सवाल भी पूछा गया कि भारतीय जीवन बीमा निगम का पैसा अदानी को क्यों दिया जा रहा है जबकि शेयर बाजार में उनके शेयर अस्थिर हैं। कैसे सरकारी बैंकों के हजारों करोड़ रुपए उन्हें मिल रहे हैं।

अदानी के रास्ते में यदि कोई दूसरी कंपनी आ जाए तो सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल करके उसे हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अदाणी की विदेशों में शेल कंपनियां यानी फर्जी कंपनियां हैं। तो सवाल यह है कि आखिर ये शेल कंपनियाें का भेजा गया पैसा किसका है।

गांधी ने कहा कि अदानी समूह के पास बंदरगाह, हवाईअड्डे आदि रणनीतिक क्षेत्रों में अहम भूमिका है तो सरकार को उनकी शेल कंपनियों की जानकारी क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का बजट किसके लिए बन रहा है। 50 हवाईअड्डे किसको दिए जाने हैं। ग्रीन हाइड्रोजन के लिए जो आवंटन किया गया है, वह अदानी को मिलना है।

उन्होंने कहा कि उनके कुछ सवाल हैं कि पहले मोदी अदानी के विमान में यात्रा करते थे और अब अदानी प्रधानमंत्री के विमान में यात्रा करते हैं। यह पहले गुजरात का मामला था, फिर देश का मामला बना और अब अंंतरराष्ट्रीय मामला बन गया है। वह प्रधानमंत्री से सीधे पूछना चाहते हैं कि उनकी विदेश यात्राओं में कितनी बार अदानी उनके साथ गए। कितनी बार अदानी विदेश यात्रा में बाद में शामिल हुए। कितनी बार प्रधानमंत्री की यात्रा के तुरंत बाद उस देश की यात्रा पर गए और कितनी बार यात्रा के तुरंत बाद अदानी को विदेशों में ठेके मिले। उन्होंने यह भी पूछा कि अदानी ने भाजपा को बीते 20 वर्षों में कितना पैसा दिया और कितने चुनावी बॉण्ड लिए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पूरी दुनिया को खासकर अमरीका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय को शोध करना चाहिए कि राजनीति एवं कारोबार के बीच यह कैसा रिश्ता है। प्रधानमंत्री को इस प्रकार से परस्पर लाभकारी रिश्ते के लिए गोल्ड मेडल दिया जाना चाहिए।