Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 377 -
होम ब्लॉग पेज 377

9 साल में शून्य से 3531 किलोमीटर ट्रेक का विद्युतीकरण, बनाया नया कीर्तिमान

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर पर्यावरण अनूकुल रेल संचालन के लिए ब्राडगेज लाइनों का विद्युतीकरण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। रेलवे द्वारा सभी रेलवे ट्रेक को पर्यावरण अनूकुल विद्युतीकृत करने की दिशा में वर्ष 2014 के पश्चात् उत्तर पश्चिम रेलवे को विद्युतीकरण कार्यों के लिए पर्याप्त बजट का आवंटन किया गया।

पर्याप्त बजट की उपलब्धता और लक्ष्यानुसार कार्य करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे पर विगत 9 वर्षों में कुल 3531 रूट किलोमीटर मार्ग के विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कि उत्तर पश्चिम रेलवे के कुल 5490 रूट किलोमीटर का 64 प्रतिशत से अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबन्धक विजय शर्मा के दिशा-निर्देशन में उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल विद्युतीकरण के कार्य तीव्र गति से किये जा रहे हैं तथा दिसम्बर 2023 तक सभी रेलखण्डों को विद्युतीकृत करने के लक्ष्य पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब तक कुल 5490 में से 3531 रूट किलोमीटर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक 667 रूट किलोमीटर रेलखण्ड के विद्युतीकरण पूर्ण कर लिया गया है। वर्ष 202-23 में लूनी–समदड़ी, मावली–भिंडर, उदयपुर सिटी –खारवा चंदा, सीकर–चूरू एवं बिरधवाल–लूणकरणसर रेलखण्डों का विद्युतीकरण पूर्ण किया गया है।

हाल ही में आए रेल बजट में विद्युतीकरण परियोजनाओं को पूर्ण गति देने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे को 1217 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। साथ ही अन्य विद्युत कार्यों के लिए लगभग 68 करोड रुपए स्वीकृत किये गए हैं। इस बजट के प्रावधान से उत्तर पश्चिम रेलवे पर निश्चित रूप से लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया जाएगा।

वर्ष 2022-23 में उत्तर पश्चिम रेलवे का जयपुर मंडल 100% विद्युतीकृत हो चुका है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्तमान में 2526 किलोमीटर ट्रेक के विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है तथा वर्ष 2023-24 में शेष 1959 किलोमीटर रेलमार्ग के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्तमान में कुल 94 जोडी यात्री रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन पर संचालित हो रही है। रेलवे पर सम्पूर्ण विद्युतीकरण होने से यात्रियों को बहुत से फायदे होगे, जिनमें प्रमुख है-

1. डीजल इंजन के धुएं से होने वाले प्रदुषण से मुक्ति
2. विद्युत इंजनों की लोड क्षमता अधिक होने के कारण अधिक भार वहन
3. अधिक ट्रेनों का संचालन संभव
4. ईंधन आयात पर निर्भरता में कमी

सबगुरु राशिफल: 6 फरवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण।

मेष :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ :- कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मिथुन :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज किसी सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या :- आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

तुला :- आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ आर्थिक विषय पर कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर :- आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

मीन :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

कांग्रेस ने किया एसबीआई के सामने प्रदर्शन

सबगुरु न्यूज़-सिरोही।  कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने  सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने करीबी दोस्तों की मदद के लिए कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। यह बात उन्होंने जिला मुख्यालय में स्थित एसबीआई  की मुख्य शाखा के बाहर अडाणी ग्रुप के खिलाफ जांच की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान कही।

संघर्ष समिति: मंच से घोषणा काम अटकाने की, दावे माउंट आबू के हित के

Mount abu tod rock
Mount abu tod rock

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अगर कोई संगठन दावा करे कि वो जनहित करना चाहता है। लेकिन, उसी के मंच से ये घोषणा हो कि भाई, हम तो लोगों के काम में अड़ंगा डालेंगे, जो हो वो कर लो। तो इसे पाखण्ड ज्यादा कहा जायेगा।

मोदी सरकार के बजट में हर वर्ग का खासतौर पर दिया गया ध्यान : सुुुशील मोदी

जयपुर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील मोदी ने केन्द्रीय बजट को जनकल्याणकारी एवं सर्वसमावेशी बताते हुए कहा है कि इसमें आम आदमी, मध्यम वर्ग, गरीब कल्याण, सुरक्षा, किसान, आत्मनिर्भर नौजवान, जनजाति इन तमाम वर्गों का खासतौर पर ध्यान दिया गया हैं।

मोदी केन्द्रीय बजट 2023-2024 को लेकर भाजपा राजस्थान प्रदेश मुख्यालय पर आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का जनकल्याणकारी-सर्वसमावेशी बजट पेश हुआ, उसमें इस बात की परछाई साफ दिखती है। निर्माण कार्यों एवं आधारभूत ढांचे में 13 लाख 70 हजार करोड़ प्रतिवर्ष खर्च किया जाएगा। आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, 563 लाख करोड़ के विदेश मुद्रा बाजार के कारण इस समय विदेशी मुद्रा के मामले में चौथा नंबर का देश भारत बना है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट 2023-2024 से साफ दिखता है यह सर्व समावेशी है, जिसमें खास तौर पर मध्यमवर्ग को टैक्स की सीमा सात लाख करना, इस बजट के बारे में कह सकते हैं कि इसमें मध्यम वर्ग, आम आदमी, गरीब कल्याण, सुरक्षा, किसान, आत्मनिर्भर नौजवान, जनजाति इन तमाम वर्गों का खासतौर पर ध्यान दिया गया है।

देश में बुनियादी विकास के लिये बहुत सारी बातें कहीं जाती थीं, लेकिन यहां सामान्य इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर जो बाकी बुनियादी सुविधाएं थीं, उस पर ध्यान कम होता था, राजनीति स्लोगन से चलती थी या इमोशन से, लेकिन 2014 से 2023 के इस कालखंड में हमने देखा कि किस तरीके से अर्थव्यवस्था आम आदमी की पहुंच में आई है।

मोदी ने कहा कि जो मोटा अनाज है, जो मिलेटस हैं, वह लोगों के पोषण की ताकत तो बनेंगे ही, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढेंगे, बड़े स्तर पर एक्सपोर्ट के अवसर भी खुलेंगे। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की योजना यथावत रहेगी। जो इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स है, इस नाते मोटे अनाज को प्राथमिकता मिले और श्री अन्न योजना के जरिए भारत में जितने हमारे मोटे अनाज हैं, उसका उत्पादन ज्यादा होता है, निर्यात करते ही हैं, तो इस योजना के जरिए देश दूसरा बड़ा उत्पादक देश बना है।

उन्होंने कहा कि देश के तीन करोड़ से ज्यादा आवासहीन लोगों को आवास की सुविधा मिलती है, 47 करोड़ लोगों को जनधन खाते के जरिए संबल मिला है, वो काबिले तारीफ है जो मील का पत्थर है। देश की सुरक्षा के प्रति सावधानी और इसको और ज्यादा सुरक्षित एवं अभेद्य करना, इस नाते 5 लाख 94 हजार करोड़ का बजट सिर्फ सुरक्षा के उपायों के लिए हुआ है, यह बड़ा क्रांतिकारी कदम है, जो देश को केवल आर्थिक ही नहीं, सामरिक रूप से भी सुरिक्षत एवं मजबूत करने में कामयाब होगा। 1.25 लाख करोड़ का बजट जो किसानों के कल्याण के लिए समर्पित हुआ, इसी तरीके से 2.50 लाख करोड़ का बजट जो देश की लाइफलाइन रेलवे, उसके लिये प्रावधान करना, यह अपने आपमें मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का विशेष ध्यान और जोर इस बात पर है कि आत्मनिर्भर बनते हुए आर्थिक तरक्की को रोजगार से जोड़कर कार्य करें, जो तेजी से धरातल पर मूर्त रूप ले रहा है। इसके बाद उन्होंने इंद्रलोक ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजनों से बजट पर संवाद भी किया।

डंपर एवं कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत, लोगों ने कई वाहनों में लगाई आग

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में जहाजपर थाना क्षेत्र में आज डंपर और कार के टकराने पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो गंभीर रुप से घायल हो गए। नेशनल हाईवे 148D पर धौड़-नाथूण गांव के बीच हुए हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर फेलते ही आसपास गांव के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया जिससे जहाजपुर थाने की गाड़ी के कांच टूट गए। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे 148D दुर्घटना के आसपास रुकी हुई पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा, थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।

दुर्घटना में रमेश सरसिया, लेखराज एवं धीरज निवासी सरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल हुए अशोक निवासी नाथूण ए्वं नरेंद्र सरसिया को भीलवाड़ा रेफर किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का प्राथमिक उपचार करा कर उन्हें भीलवाड़ा के लिए रेफर करवाया। घटनास्थल पर मामला बिगड़ते देख विधायक गोपीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

विवाहिता की अज्ञात लोगों ने की हत्या

भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र में सुखपुरा गांव में एक विवाहित महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। खून से सनी महिला की लाश गांव के ही श्मसान में मिली। वारदात को लेकर सुखपुरा ही नहीं, बल्कि आस-पास के गांवों में भी दहशत फैल गई। ससुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार बीकरण निवासी नंदाराम भील का बेटा कैलाश भील, अपनी पत्नी किरण 35 के साथ 20-25 साल से सुखपुरा में रहकर मजदूरी कर रहा था। कल शाम को किरण, बिना बताये घर से लापता हो गई। इससे पति एवं परिजनों की परेशानी बढ़ गई। वे लापता किरण की तलाश में जुट गये। रात में किरण का कहीं पता नहीं चल पाया।

रविवार को किरण का शव ग्रामीणों द्वारा सुखपुरा के श्मसान में पडा होने की सूचना मिली। शव से निकला खून चारों और फैला हुआ था। पृथमदृष्टया मामला हत्या का पाया गया। उधर, महिला की हत्या की खबर आग की तरह सुखपुरा व आस-पास के गांवों में फैल गई। इससे लोग दहशत में आ गए।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां मृतका के ससुर नंदाराम भील ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच करते हुए कातिलों की तलाश में जुटी है।

खाटूश्याम मंदिर के पट इसी सप्ताह खुलने की संभावना, लक्खी मेला 22 से

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर की तिरुपति मंदिर जैसी व्यवस्था लागू करने की तैयारियां की जा रही है और मंदिर के पट इसी सप्ताह खुलने की संभावना है।

इसके लिए जिला प्रशासन ने एक अधिकारियों की टीम तिरुपति मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने भेजी है। टीम ने खाटू मेले में बदलाव के सुझाव कलेक्टर को सौंप दिए हैं। अब कलेक्टर अधिकारियों की बैठक में इन सुझावों पर फैसला लेंगे।

कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि खाटूश्यामजी का लक्खी मेला 22 फरवरी से शुरू होगा। इससे पूर्व ही सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर दिया जाएगा। उन्होंने संभावना जताई कि खाटूश्याम मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए इसी सप्ताह खोल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आम श्रद्धालुओं के लिए खाटूश्याम मंदिर के पट बंद गत 13 नवंबर से बंद हैं।

तमिलनाडु : मुफ्त धोती और साड़ी के लिए मची भगदड़ में 4 महिलाओं की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के वनीयंबादी शहर में मुफ्त धोती और साड़ी के लिए टोकन बांटने के दौरान शनिवार शाम मची भगदड़ में चार बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।

यह त्रासदी कल शाम एक तेल मिल की इमारत में उस समय हुई जब बड़ी संख्या महिलाओं समेत लोग वहां एकत्र हुए थे। करीब 2000 लोगों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टोकन वितरित किया जाना था कि इसबीच भगदड़ मच गई।

मृतकों की पहचान एस. वल्लीअम्मल (60), जे. राजथी (62), सी. नागम्मल (60) और एल. मल्लिगा (75) के रूप में हुई है। सभी आसपास के गांवों के निवासी थीं। भगदड़ में घायल हुए आठ लोगों को निकाल लिया गया और इलाज के लिए वनियामबाड़ी के सरकारी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद निजी तेल मिल के मालिक अयप्पा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दशक से अधिक समय से, अयप्पा हर साल पोंगल त्योहार के बाद लगभग 2,000 लोगों को नियमित रूप से मुफ्त धोती और साड़ी वितरित करते आ रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि मिल मालिक को रविवार को केवल मुफ्त में धोती और साड़ी वितरण करने की अनुमति दी गई थी और टोकन वितरण के लिए कोई अनुमति जारी नहीं की गई थी।

पुलिस के मुताबिक पिछली बार वितरण का काम खुले में हुआ था जबकि इस बार मिल की चारों ओर चाहरदीवारी खड़ी कर दी गई है। इसके कारण लाभार्थी परिसर में स्वतंत्र रूप से प्रवेश करने में असमर्थ थे तथा टोकन लेने के लिए भीड़ में आपस में धक्का-मुक्की करते रहे। इस बीच भगदड़ मच गई जिसके कारण यह हादसा हुआ।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भगदड़ में चार महिलाओं की मौत पर गहरा दुख व शोक व्यक्त किया और उनके परिवारों को दो-दो लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

स्टालिन ने कहा कि भगदड़ के दौरान सांस लेने में तकलीफ और दम घुटने के कारण तीन अन्य महिलाएं बीमार हैं और उन्हें वानीयंबादी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती प्रत्येक घायल को 50,000 रुपए की सहायता देने की भी घोषणा की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जन राहत कोष से मुआवजे की राशि देने की घोषणा की।

इस बीच, अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी और पीएमके अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने भी मौतों पर शोक व्यक्त किया तथा राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भविष्य में ऐसे समारोहों में उचित व्यवस्था की जाए। दोनों नेताओं ने सरकार से प्रत्येक पीड़ित को दो लाख रुपए से बढ़ाकर दस लाख रुपए मुआवजा देने का भी आग्रह किया।

पलानीस्वामी ने यहां एक बयान में चार महिलाओं की मौत के लिए सत्तारूढ़ द्रमुक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पोंगल पर्व के दौरान लोगों को मुफ्त धोती और साड़ियां बांटने में हुई देरी इस घटना का कारण थी। उन्होंने कहा कि यह पता चलने पर कि वनीयमाबादी स्थित एक व्यवसायी थाईपोसम के अवसर पर मुफ्त धोती और साड़ी की पेशकश कर रहा है, बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उसी के लिए टोकन लेने के लिए एकत्र हुए, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई और चार महिलाओं की जान चली गई।

डॉ अंबुमणि ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा कि मानवीय आधार पर दी जा रही ऐसी कल्याणकारी योजनाओं का स्वागत है। लेकिन पर्याप्त एहतियाती कदम उठाने होंगे ताकि ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।

खनिज सर्वे का हैलीकॉप्टर बना गांवों में कौतूहल का विषय

नसीराबाद/बाघसूरी। नसीराबाद उपखंड के समीपवर्ती गांवों में खनिज विभाग का हैलीकॉप्टर कौतूहल का कारण बना रहा। शुक्रवार और शनिवार को ग्राम बाघसूरी सहित आसपास के गांवों में खनिज पदार्थों के खोजबीन के लिए हवाई सर्वे किया गया। हैलीकॉप्टर और उससे लटक रहे य़ंत्र ग्रामीणों के लिए चर्चा का केन्द्र बने रहे।

बाघसूरी क्षेत्र के गांवों के ऊपर बडा चक्र लगे केमरायुक्त हैलिकॉप्टर को देखने ग्रामीणों की भीड़ सड़क व घरों की छतों पर डटी रही। लोग काफी नीचे उडान भर रहे हैलिकॉप्टर की फोटो व वीडियो बनाने में मशगूल नजर आए।

खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के भू भाग में खनिज पदार्थों की प्रचुरता की संभावना है। हैलिकॉप्टर की सहायता से इसका सर्वे किया जा रहा है। शुक्रवार की तरह शनिवार सुबह से ही हैलिकॉप्टर से सर्वे कार्य आरंभ हो गया जो दिनभर चला।

हैलिकॉप्टर ने बुबानियां, धोलादांता, अजबा का बाडिया, बाघसूरी, नाहरपुरा, बिठूर, बनेवड़ा, भवानीखेड़ा, राजगढ़ आदि गांवों के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्वे किया। इन क्षेत्रों में प्रचूर मात्रा में खनिज पदार्थों का भंडार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

चिकित्सा के क्षेत्र में राजस्थान बना मॉडल स्टेट : धर्मेंद्र राठौड़

अजमेर। चिकित्सा के क्षेत्र में राजस्थान मॉडल स्टेट बन गया है और देश एवं विदेशों में सराहा गया है। यह बात राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने आज अजमेर नागौर जिले की सीमा स्थित कालेटडा पंचायत के मंडोवरी गांव में राजकीय श्री सुरेश चंद्र वैष्णव उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हए कही।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की तरह केंद्र की मोदी सरकार को देश में चिरंजीवी योजना लागू कर निर्धन असहाय एवं जरूरतमंदों को निशुल्क बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

राजस्थान के विभिन्न अस्पतालों में लगभग 900 तरह की दवाइयां एवं जांचें फ्री दी जा रही है! चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना जोखिम बीमा भी कवर है!

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से भाजपा बौखला गई और अनर्गल बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता घर घर गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर मोदी सरकार की नाकामियों, नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी ​के बारे में बता रहा है जिससे भाजपा बौखला गई है।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार किसान, छात्र, युवा, बेरोजगार, निर्धन, असहाय वर्ग को सुनहरे सपने दिखाकर छल रही है। मोदी सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। आम जनता अब जागरूक हो गई है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने आज मंडोवरी में समाजसेवी एवं भामाशाह लीला देवी द्वारा सुरेश चंद्र वैष्णव की स्मृति में 41 लाख रुपए की लागत से बनाए गए राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस भवन के लिए भामाशाह ठाकुर प्रेम सिंह पुत्र बन्ने सिंह ने भूमि उपलब्ध कराई! उद्घाटन समारोह में कालेटडा पंचायत के सरपंच कृपाल सिंह राठौड़ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा साफा पहना कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर परबतसर तहसीलदार फारूक अली, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक इन्द्रजीत सिंह, थाना अधिकारी सुरजमल चौधरी, शिव कुमार बंसल, पार्षद नौरत गुर्जर, हेमंत जोधा, पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह कडैल, नरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अख्तर भाई, दातार सिंह, रधुवीर सिह, प्रकाश मालाकार, गुल्ला भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

सलेमाबाद स्थित निंबार्क पीठ के दर्शन

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड ने आज अजमेर जिले के प्रवास के दौरान सलेमाबाद स्थित निंबार्क पीठ के दर्शन किए एवं श्रीजी महाराज का आशीर्वाद लिया।