Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 378 -
होम ब्लॉग पेज 378

अग्रवाल समाज अजमेर की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

0

अजमेर। अग्रवाल समाज के संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमन्त्रित सदस्यों व क्षेत्रीय सचिवगण की बैठक संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में केसर रेस्टोरेंट, हरिभाउ उपाध्याय नगर में आयोजित की गई जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

महासचिव सतीश बंसल ने बताया कि समाज अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मुख्य संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल, गिरधारीलाल मंगल व राधिका अग्रवाल, संरक्षकगण नरेन्द्र मंगल, कैलाशचन्द अग्रवाल, उमेश चंद गुप्ता व संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव सतीश बंसल, महिला शाखा अध्यक्ष अनिता बंसल आदि ने भगवान श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

इसके पश्चात महासचिव सतीश बंसल ने गत कार्यकारिणी मीटिंग का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि की। अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए गत दिनों संस्था द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों में संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सचिव राजेंद्र अग्रवाल ने संस्था की सदस्यता के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों को कार्यसमिति के समक्ष प्रस्तुत किया जिन्हे स्वीकृत किया गया। बैठक में अग्रवाल समाज अजमेर का भवन बनाने हेतु एडीए से जमीन आवांटित कराने की कार्यवाही करने व संस्था को 80जी की सुविधा प्राप्त करने के मामले में भी विचार विमर्श किया गया।

कार्यसमिति की बैठक में मार्च माह में संस्था का होली स्नेह मिलन व वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित करने तथा अप्रेल या मई माह में उज्जैन महाकाल व ओंकारेश्वर आदि दर्शनीय स्थानों की धार्मिक यात्रा करने का निर्णय भी लिया गया। धार्मिक यात्रा कार्यक्रम के लिए संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल को संयोजक बनाया गया। बैठक में संस्था की सदस्य संख्या बढ़ाने व अग्रवाल समाज के साथ ही अन्य सभी समाज के असहाय, बेसहारा व जरूरतमंद व्यक्तियों की कन्याओं के विवाह, गम्भीर बीमारियों के इलाज में सहयोग व बच्चों की उच्च शिक्षा में अधिक से अधिक सहायता करने का निर्णय लिया गया।

कार्यसमिति बैठक में अपने विचार व्यक्त करने वाले अग्रवाल समाज अजमेर के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल, गिरधारीलाल मंगल व राधिका अग्रवाल, संरक्षकगण नरेन्द्र मंगल, कैलाशचन्द अग्रवाल व उमेशचंद गुप्ता अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव सतीश बंसल, महिला अध्यक्ष अनिता बंसल, संगठन सचिव सतीश गोयल, सचिव राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल मित्तल व माधुरी कंदोई निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व आरएस अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य गिरधर गोपाल गोयल, सत्यनारायण मंगल, अगमप्रसाद मित्तल, पंकज गुप्ता, शशि अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, शिवशंकर अग्रवाल, चाँदकरण अग्रवाल, अशोक गोयल, कमल गर्ग, नीलम अग्रवाल विशेष आमंत्रित सदस्य कमलकिशोर गर्ग, जगदीश चंद ऐरन, रमेशचंद अग्रवाल, ललित डीडवानिया, जंवरीलाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार बंसल, विनोद अग्रवाल, दिनेश जैन, एस एन मोदी, प्रकाश गोयल, स्नेहलता मंगल, राजकुमार गर्ग, एस के गोयल, क्षेत्रीय सचिव राधेश्याम गर्ग, श्यामसुंदर अग्रवाल, चन्द्रनारायण अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, गोपालहरी गोयल, सूर्यकुमार मित्तल, एलएन लालानी, बिशनचन्द तायल, बालकिशन मित्तल व अनिल अग्रवाल आदि पदाधिकारी शामिल थे।

जिसे भारत से प्यार नहीं उसे यहां रहने का अधिकार नहीं : साध्वी समाहिता

सिरोही। प्रभु राम को नकारने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए प. पूज्य दीदी मां साध्वी रितंभरा की कृपा पात्र शिष्या साध्वी समाहिता ने कहा कि राम मेरी जान, मेरी शान, मेरा प्राण है, भारत की भूमि में तुम जिंदा हो तो यही श्रीराम के होने का प्रमाण है। अगर हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साध्वी ने भाटकड़ा स्थित शनि देव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया।

शनिवार रात्रि को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची साध्वी समाहिता ने संबोधन के दौरान हिंदुत्व का ज्वार उत्पन्न करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति इस देश का मजबूत आधार है। उन्होंने सत्य सनातन का गौरव गान करते हुए बताया कि अनेक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी संस्कृति, सभ्यता, धर्म तथा राष्ट्र संपूर्ण विश्व पटल पर स्वाभिमान के साथ खड़ा है। सनातन की व्यापकता मानवता, दया, उदारता तथा करुणा के भाव में समाहित है।

साध्वी ने कविता की पंक्तियां वंशज भरत के, मां भारती के कर्णधार अपने विचार भी कुछ क्रांतिकारी कीजिए… सुनाकर राजस्थान की वीर प्रसूता धोरानी धरती तथा यहां के लोक देवताओं को वंदन करते हुए उपस्थित हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को धर्म ध्वजा के लिए आगे आने का आवहान किया। साध्वी समाहिता ने अपने तीखे अंदाज में कहा कि शांति के गीत हमने खूब गा लिए, अहिंसा के पाठ भी पढ़ा लिए, अब अराजकता इस देश में नहीं चलेगी। जिस दिन शेर अपनी मांद से निकलेगा उस दिन सियार की शामत आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रेम से रहोगे तो गले लगाएंगे, सभी धरती के लाल हैं सनातन में यही परंपरा प्रार्थना है सर्वे भवंतू सुखिन:। उन्होंने कहा कि मुझे किसी धर्म मजहब संप्रदाय से कोई दिक्कत नहीं है और ना किसी को आहत करना चाहती हूं लेकिन जो भारत का अन्न खाए और भारत के टुकड़े हो ऐसी बात करें, भारत के लोगों से नफरत करें, ऐसे लोगों का तिरस्कार करती हूं। साध्वी ने विश्वास व्यक्त कर कहा कि देश में अमन चैन स्थापित होगा क्योंकि हम सभी राम कृष्ण महाराणा प्रताप के वंशज है उन्होंने विरासत का गुणगान कर कहा हमारी रक्त शिराओं में वही खून बह रहा है।

मातृशक्ति से किया आवाहन

साध्वी समाहिता ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को भारत का गौरव गाने सुनाएं और हमारे महापुरूषों ऋषियों का इतिहास पढ़ाए, साध्वी ने विधर्मियो को ललकारते हुए बहन बेटियों को निज रक्षा के लिए साहस दिखाने की अपील की। उन्होंने भारत को पुनः समृद्ध व वैभवशाली बनाने और उसे उत्कर्ष पर ले जाने के लिए प्राण प्रण से एक होकर जुटने की बात कही।

सनातन का प्रवाह अविरल है

साध्वी समाहिता ने उनकी गुरु मां साध्वी ऋतंभरा के राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने का स्मरण करते हुए कहा की जब बलिदान की बात हो या पूज्य संतों के मार्गदर्शन की बात हो संतों ने जब जगाने की आवश्यकता पड़ी तब समाज को जागृत करने का काम किया और अब एकजुट कर बांधने की आवश्यकता है। दुश्मनों द्वारा हिंदू समाज में दुष्प्रचार फैलाकर भेदभाव की बातें प्रचारित करने से बचने की सलाह दी।

सनातन संस्कृति को को परिलक्षित करते प्रमाण स्वरूप उदाहरण देते हुए समाहिता दीदी ने कहा कि हमारे सप्ताह के सातों दिन देवी देवताओं की आराधना को समर्पित होते हैं। हमारे ठाकुर को अगर बंसी के स्वर फूंकना आता है तो जीवन में प्रेम का संगीत भरना भी आता है, आनंद के गीत यदि बांसुरी की धुन पर छेड़ सकते हैं तो अराजकता को नष्ट करने के लिए रथ का पहिया लेकर भी दौड़ सकते हैं। भूख लगने पर बालपन में परम पराक्रमी बालाजी ने सूर्य को अपनी खुराक बनाई थी।

रामलला मंदिर निर्माण गौरवशाली क्षण

ओजस्वी वक्ता साध्वी रितंभरा की शिष्या ने प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण को लेकर प्रसन्नता जताई और राष्ट्र की बागडोर सशक्त हाथों में होने की बात कहते हुए आंदोलन के गीत लोकसभा बासंती चोला पहन के जिस दिन आएगी गली-गली मेरे भारत की वृंदावन कह लाएगी…तथा अयोध्या करती है आव्हान ठाठ से कर मंदिर निर्माण, जन्मभूमि की जय हो… गीत सुनाकर पूरा वातावरण जोश और उन्माद से भर कर भक्तिमय बना दिया। उपस्थित भक्तो-श्रोताओं ने प्रभु राम व कृष्ण जन्मभूमि के जयकारे लगाए।

मुगल आक्रांताओं पर कसा तंज

साध्वी समाहिता ने भारत की भूमि को वीर प्रसूता भू बताते हुए कहा कि हमारी मातृभूमि को हम भूल नहीं सकते जहां हमारे पुरखों ने बलिदान दिया। साध्वी ने मुगल आक्रांताओ व शासकों के द्वारा नाम व स्थान बदलने के कृत्यों पर तीखा वार किया और तंज कसकर कहा कि देश की नदियों गंगा, जमुना, सरस्वती, तापी आदि इसी प्रकार पर्वत कैलाश, हिमालय आदि सभी भौगोलिक प्रमाण सनातन संस्कृति को दर्शाते हैं। अगर नाम बदलना था तो सूरज, चंद्रमा का नाम बदल देते यह हमारे पूजनीय रहे हैं यहां तक की अन्न, जल, धरती भी हमारे देवता हैं अगर वो विधर्मी नहीं मानते तो इनका त्याग कर दें।

साध्वी का किया स्वागत, पुनः आने का वचन दिया

आयोजन समिति की ओर से पूर्व पार्षद अमिया देवी माली ने शॉल व माला पहनाकर साध्वी समाहिता का सम्मान किया। इस मौके पर साध्वी ने देवनगरी सिरोही में कथा के आयोजन को लेकर समाजसेवी रघुभाई माली की ओर मुखातिब होकर कहा कि आप लोगों ने चाहा तो आने वाले दिनों में सिरोही में वे कथा करने आएंगी। इस मौके पर पूर्व सभापति ताराराम माली, पार्षद गोविंद माली, गोपाल माली, छगनलाल प्रकाश माली, जय गोपाल पुरोहित, लोकेश खंडेलवाल, भुबाराम माली, संत रामानंद,जगदीश माली, महेंद्र माली, भंवरलाल, दलपत माली, रमेश, शंकरलाल आदि बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।

भाजपा शहर जिला अजमेर की कार्यसमिति बैठक, कांग्रेस को कोसा

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की रविवार को आयोजित कार्यसमिति बैठक में शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से समर्पण निधि में अजमेर शहर का प्रदेश में प्रथम स्थान रहा। बूथ समिति गठन का कार्य, जन आक्रोश यात्रा, परिक्षा पे चर्चा कार्यक्रम, नव मतदाता अभियान सरीखे काम शानदार तरीके से हो रहे हैं।

बैठक में सांसद भागीरथ चौधरी ने आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट भारत को दिशा को गति प्रदान करने वाला है। बजट में देश के हर वर्ग को राहत एवं जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखा गया। उन्होंने देश के केन्द्रीय बजट घोषणाओं को देश के अमृतकाल का सर्वहितकारी बजट बताया है। यह बजट आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने देश वासियों के अपेक्षाओं के अनुरूप गरीब, वंचित, किसान, महिला, युवा सहित देश के हर वर्ग के हितों की चिन्ता की तथा देश के अगले 25 वर्षो के सर्वांगीण विकास की नींव रखने वाला बजट पेश किया।

सर्वग्रही विकास के पथ पर चलते हुए राष्ट्रकल्याण के संकल्प के साथ भारतीय राजनीति में युगांतर स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक, स्वर्णिम 9 वर्ष बडे और कडे फैसलों के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेंगे। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर मोदी ने शासन व्यवस्था में एक ऐसे बदलाव की शुरुआत की हैं जो देशवासी लम्बे समय से देखना चाहते थे।

बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, सुरक्षा, छोटे उद्यम सहित सभी वर्गो को ध्यान में रखकर केन्द्र की भाजपा सरकार ने अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। यह बजट निश्चित ही नए भारत की आशाओं को पंख देगा और इस अमृतकाल में भारत को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाएगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने कहा कि कार्यसमिति ऐसे समय हो रही है, जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 व एससीओ जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठनों की अध्यक्षता करने का अवसर मिला। साथ ही अर्से बाद भारत को सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनाने का स्वर्णीम अवसर भी प्राप्त हुआ। इससे निश्चित ही भारत ने विश्व में इतिहास का नया अध्याय रचा है। केंद्र की सरकार ने आम बजट से आम जन के कल्याण को समर्पित बजट जारी किया है। इसके लिए हम सभी सर्वाेच्च नेता और देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का हम कोटि-कोटि अभिनंदन करते हैं।

अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश, ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। इसका सकारात्मक असर राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ने वाला है।

इससे भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक आत्मविश्वास को और मजबूती मिली है। देश में जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं, वहीं राजस्थान में जनता को गुमराह कर और झूठ बोल कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार से जनता की सारी उम्मीदें टूट गई हैं। जनता पूरी तरह बदहाल है। चारों ओर अराजकता का वातावरण बना हुआ है।

जिला संगठन प्रभारी बीरम देव सिंह ने कहा कि प्रदेश मे अपराधों का ग्राफ बढ़ा है अपराधी बेखौफ गुम रहे हैं, कांग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है। अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है और राजस्थान पूरे देश में अपराध की दृष्टि से पहले नंबर पर आ गया है। रिकॉर्ड 8 लाख 41 हजार से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कन्हैयालाल तेली की गला काटकर आतंकियों द्वारा नृशंसहत्या, आदिवासी महिला का अपहरण व गैंग रेप कर जलाकर कुएं में फेंक दिया गया। प्रदेश में कई जगह बुजुर्ग महिलाओं के पैर काटकर कडे निकालने की घटनाएं हो गई।

निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धर्मेन्द्र गहलोत ने राजनीतिक प्रस्ताव सदन में रखा जिसमें कहा गया कि पेपर लीक से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार की भर्तियां पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई है। पिछले चार साल में रीट सहित 16 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे 70 लाख युवाओं केजीवन के साथ खिलवाड़ हुआ है। पेपर लीक के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन सरकार एसओजी को उनसे पूछताछ करने की मंजूरी नहीं दे रही है।

जिन आरोपियों को एसओजी फरार बता रही है, वे जयपुर में खुले आम कोचिंग इंस्टीट्यूट चला रहे हैं। आरोपियों के तार शासन में बैठे हुए उच्च स्तर के लोगों से जुड़े हुए हैं। सरकार केवल छोटी मछलियों को पकड़ कर युवाओं को भ्रमित कर रही है। अब तो पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी पेपर लीक गिरोह को सरकार का संरक्षण होने की बात करने लगे हैं। आज यह जिला कार्यसमिति सभी मामलों की एसओजी की बजाय सीबीआई से जांच कराने की मांग करती है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

बेरोजगारों व संविदाकर्मियों के साथ धोखा

प्रदेश में चुनाव के समय 27 लाख बेरोजगार युवाओं से राहुल गांधी ने 3500 रूपए महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। 50 हजार युवाओं को भी यह सरकार इस का लाभ नहीं दे पा रही है। सरकार से जुड़े हुए लोग ही युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में शामिल हैं। संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा भी खोखला साबित हुआ है। कोरोना के समय विपरीत परिस्थिति में जनता की सेवा करने वाले सीएचए कर्मियों को भी इस सरकार ने सेवा मुक्तकर दिया। वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर हैं।

महिला दुष्कर्म और अत्याचार में प्रदेश नंबर वन

कांग्रेस के शासनकाल में अब तक 27 हजार से ज्यादा बेटियों के साथ दुष्कर्म और 1 लाख 65 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ अत्याचार एवं शोषण के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

तुष्टीकरण की नीति, हिन्दुओं की अनदेखी

समुदाय विशेष के लोगों ने बेखौफ होकर बारावफात के जुलूस में सर तन से जुदा के नारे लगाए। राज्य में सरकार के संरक्षण में हिन्दुओं के धर्मांतरण की दर्जनों घटनाएं घट रही हैं। यह सब घटनाएं सरकार के निकम्मेपन के साथ तुष्टीकरण नीति को उजागर करती हैं।

राज्य मे भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं, किसान बदहाल, सरकार बेपरवाह है, बिजली सप्लाई व उत्पादक व्यवस्था में राजस्थान फेल रहा है। लंपी के समय गौवंशपर पर संकट के दौर में सरकार सोती रही। आम आदमी पर कर्ज बढाया है, जिस कारण आज यह अजमेर शहर जिले की कार्यसमिति इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेती है।

हमारे सासंद द्वारा लोकसभा मे अजमेर से जुड़े विषय उठा कर जनकल्याण के कार्य करने व 370 को हटाने जैसे कई विधेयकों पर जन भावना के अनुरूप अपना मत देने के लिए उनका अभिनंदन करती है व हमारे विधायकों द्वारा करवाए गए विकास कार्याे व विधानसभा में जनता की आवाज उठाने व विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सड़क से सदन तक जन जन की आवाज बनने के लिए धन्यवाद देती है।

अजमेर के साथ कांग्रेस के राज मे सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अजमेर शहर में कांग्रेस का कोई जनप्रतिनिधि ना होने के कारण अजमेर के साथ इस राज्य सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। अजमेर को अब पानी 72 घंटे से दिया जा रहा है, जबकि बीसलपुर मे पर्याप्त जल है। सरकार ने चुनाव के समय बिजली की दरें कम करने का वादा किया था उल्टे बिजली की दर अब तक 9 बार बढ़ चुकी है। अजमेर में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है, गैंगवार व गोलीबारी की घटना आम हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए स्मार्ट सिटी के बजट का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है और वह जनकल्याण का पैसा भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रहा है।

कार्यसमिति का संचालन महामंत्री रमेश सोनी ने किया। उपमहापौर नीरज जैन ने धन्यवाद दिया। बैठक में भारती श्रीवास्तव, रचित कच्छावा, महापौर ब्रजलता हाड़ा, उप महापौर नीरज जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, भगवती प्रसाद सारस्वत, किशन सोनगरा, शिव शंकर हेड़ा, मांगीलाल अग्रवाल, धर्मेश जैन आदि उपस्थित रहे।

बारां : फर्जी बैंककर्मी बन पहले ऋण दिलाया, बाद में 8 लाख की ठगी

बारां। राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे में फर्जी बैंक कर्मी बनकर एक युवक को ऋण दिलाने में मदद करने के बाद आठ लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसर अंता थाने में पीड़ित नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी कालूलाल हरिजन ने शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई कि गत आठ दिसंबर को जब वह अंता नगर पालिका में ड्यूटी पर था तभी दो लोग उसके पास आए। उन लोगों ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और ऋण लेने की बात कही।

आरोपियों ने कहा कि उसे 10 लाख रुपए का ऋण आसानी से मिल जाएगा और इसके लिए वो भी उससे कुछ नहीं लेंगे। जिस पर वह ऋण लेने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद आरोपियों ने एसबीआई बैंक की शाखा अंता से मुझे 10 लाख रुपए का लोन दिलवा दिया।

जब ऋण की राशि उसके खाते में आ गए तो आरोपियों ने परिवादी का खाता एसबीआई बैंक की शाखा अंता से जयपुर ट्रांसफर करवाया दिया। लेकिन, तब तक इन लोगों की चालाकी के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। बाद में आरोपियों ने कहा कि जयपुर चलकर एक फाइल पर साइन करने पड़ेंगे। दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ परिवादी को गाड़ी से जयपुर लाए। यहां पर रात को एक होटल में रुकवाया।

होटल में रात्रि को मेरे सोने के बाद आरोपियों ने मोबाइल से मेरी सिम निकाली और दूसरे मोबाइल में डालकर ओटीपी चुराया। बाद में लोन की पूरी रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली और मौके से फरार हो गए। जब सुबह उठा तो होटल के कमरे में कोई नहीं था और आरोपियों का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था।

जैसे-तैसे मैं घर पहुंचा और बैंक में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उसके अकाउंट में एक भी पैसा नहीं है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आठ लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम के डीवाईएसपी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि अंता नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कालूलाल हरिजन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 8 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में बैंक कर्मियों की भी मिलीभगत हो सकती है। माना जा रहा है कि राजस्थान में ऐसी गैंग सक्रिय है, जो इस तरीके से लोगों के साथ ठगी करती थी। इसको लेकर भी साइबर सेल बारीकी से पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विधानसभा में समस्या उठा नहीं पा रहे पिंडवाड़ा विधायक मोनिटरिंग कमिटी में उठाएंगे!

परीक्षित मिश्रा

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भारत में दंतयुक्त दो सबसे बड़े सदन और कानून बनाने वाली संस्थान में से एक का हिस्सा होकर पिछले 4 साल में माउंट आबू की एकाध समस्या को छोड़कर मूल समस्या नहीं उठा पा रहे पिंडवाड़ा-आबू के विधायक समाराम गरासिया के बयान को इस बात का दावा माना जा सकता है कि वो मोनिटरिंग कमिटी में होते तो माउंट आबू को समस्या मुक्त करवा दिए होते।

जयपुर मैराथन के 14वें संस्करण में ‘स्वच्छ जयपुर, स्वस्थ जयपुर’ का आह्वान

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज सुबह यहां जयपुर मैराथन के 14वें संस्करण का झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।

राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग से शुरु हुई मैराथन के अवसर पर मिश्र ने ‘स्वच्छ जयपुर, स्वस्थ जयपुर’ का आह्वान करते हुए कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान को ऐसे मैराथन आयोजन ही आगे बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए हम अग्रसर हो सकते हैं।

राज्यपाल ने मैराथन में भाग लेने वाले देश विदेश के धावकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दी। संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित इस मैराथन में राज्यपाल के अलावा सांसद रामचरण बोहरा, अभिनेता सोनू सूद और रणविजय, मैराथन के आयोजक संस्कृति युवा संस्थान के पंडित सुरेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए।

मैराथन के लिए आज सुबह से ही लोगों में विशेष जोश और उत्साह दिखाई दे रहा था। बहुत से लोगों ने मैराथन में पगड़ी पहनकर भी दौड़ लगाई। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भी इसमें भाग लिया।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आलिया भट्ट अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट कार्डियो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपने पति रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के गाने ‘तेरे प्यार में’ इंजॉय करती कर रही हैं।

आलिया भट्ट ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, फिलहाल, ‘हम तो सिर्फ कार्डियो के प्यार में भीगे भीगे।’ आलिया भट्ट के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक रिएक्शन दे रहे हैं।

वरूण धवन को लेकर फिल्म बनायेंगे एटली

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने फिल्मकार एटली , वरूण धवन को लेकर फिल्म बना सकते हैं। एटली इन दिनों शाहरुख खान को लेकर जवान बना रहे हैं।बताया जा रहा है कि जवान के बाद एटली एक और बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वरुण धवन नजर आ सकते हैं।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर वरुण और एटली के बीच कई बार चर्चा भी हो चुकी है। यह फिल्म थेरी का रीमेक होगी। इस फिल्म का निर्माण पहले केवल एटली ही करने वाले थे, लेकिन अब उनके साथ प्रोड्यूसर मुराद खेतानी का नाम भी जुड़ गया है। यह फिल्म इसी साल जून से सितंबर के बीच शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि फिल्म थेरी वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें दलपति विजय नजर आए थे। फिल्म में सामंथा और एमी जैक्सन भी अहम भूमिकाओं में थीं।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है । वह 79 वर्ष के थे।

जिओ समाचार चैनल के अनुसार मुशर्रफ के परिवार ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पूर्व सैन्य शासक का दुबई के अमेरिकी अस्पताल में बीमारी का इलाज चल रहा था। मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से अपना कमीशन प्राप्त किया।

पूर्व तानाशाह कमीशन मिलने के बाद विशेष सेवा समूह में शामिल हो गए। इस सैन्य शासक ने 1965 और 1971 के युद्धों में भी हिस्सा लिया था। उन्हें 1998 में जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार संभाला। एक साल बाद 12 अक्टूबर, 1999 को जनरल (तत्कालीन) मुशर्रफ ने तख्तापलट कर सत्ता हथिया ली।

पाकिस्तान की बागडोर संभालने के बाद मुशर्रफ पाकिस्तान के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले राष्ट्रपति बने रहे। 2002 में एक जनमत संग्रह के माध्यम से उन्हें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया और 2008 तक इस पद पर बने रहे।

सैन्य नेता ने अपने कार्यकाल के दौरान 9/11 की घटना के बाद पाकिस्तान को अग्रिम पंक्ति का सहयोगी बनने के अमरीकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। बाद में 2004 में उन्हें पाकिस्तान के संविधान में 17वें संशोधन के माध्यम से पांच साल के लिए वर्दी में राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।

मुशर्रफ को नवंबर 2007 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को पदच्युत करने के लिए संविधान विरोधी उपायों के लिए भी जाना जाता है, जिसे वकीलों के आंदोलन की शुरुआत माना जाता है और जिसे न्यायपालिका की बहाली के लिए आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है।

राजनीतिक दलों के नेतृत्व में एक आंदोलन के बाद परवेज मुशर्रफ ने 18 अगस्त, 2008 को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।

सबगुरु राशिफल : 5 फरवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 11.58 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

मीन राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट व अजमेर मंडल के प्रमुख मालभाड़ा ग्राहकों की बैठक

0

अजमेर। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट अजमेर तथा अजमेर मंडल के प्रमुख मालभाड़ा ग्राहकों के प्रतिनिधियों के बीच अजमेर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजीव धनखड़, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय सिंह सहित अन्य रेल अधिकारी और सीमेंट, फर्टिलाइजर व अन्य मदों से जुड़े विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

श्री सीमेंट, बिरला सीमेंट, लक्ष्मी सीमेंट, जेके लक्ष्मी सीमेंट, साधना सुपर फास्फेट फर्टिलाइजर तथा कॉनकोर के महाप्रबंधक और प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया। बैठक में मंडल पर लक्ष्य से अधिक लोडिंग पर प्रसन्नता व्यक्ति की गई साथ ही और इसे और अधिक किस प्रकार से बढ़ाया जाए इस संबंध में चर्चा की गई।

सीमेंट तथा अन्य लॉजिस्टिक प्रतिनिधियों ने लोडिंग में आने वाली कुछ समस्याओं व निवारण पर चर्चा की गई। अतिरिक्त रेक व शीघ्र लोडिंग जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि रेलवे ने वर्ष 2024 तक अपनी माल यातायात को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट स्थापित की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगे है एवं रेल राजस्व में भी वृद्धि होने लगी है।

रेलवे द्वारा पारंपरिक वस्तुओं की माल दुलाई तंत्र को मजबूत करने के साथ ही अन्य गैर पारंपरिक माललदान को भी आकर्षित करने के लिए जोनल एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट बनाई गई है। यह यूनिट व्यवसायिकों और उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें रेलवे के आकर्षक योजनाओं से अवगत कराकर नए यातायात को प्राप्त करने के प्रयास करती है। इसके द्वारा व्यवसायिकों को यह भी बताया जाता है कि रेलवे से माल दुलाई अन्य परिवहन साधनों से बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही मितव्ययी भी है।

बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट माल ढुलाई को सरल और सुलभ बनाने के लिए व्यवसायिकों के साथ निरन्तर विचार-विमर्श कर लदान बढाने के प्रयास कर रही है। व्यापार संस्थानों एवं उद्योगों से रेलवे को सकारात्मक सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। अजमेर मण्डल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट द्वारा लगातार इस संबंध में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है।

एडीएसए क्रिकेट कप शुरू

अजमेर। कोरोना के कारण 2 साल बाद अजमेर डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर डिपार्टमेंट एडीएसए क्रिकेट कप 2022-23 का शुभारंभ आज किया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने उद्घाटन मैच का टॉस करवा कर शुभारंभ किया। जिसके पश्चात उद्घाटन मैच में कार्मिक लेखा विभाग तथा रेल सुरक्षा बल के बीच खेला गया जिसमे कार्मिक लेखा विभाग ने जीत हासिल की। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी हेमंत सुलानिया द्वारा महत्वपूर्ण 50 रन का योगदान एवं दौ विकेट लेकर अपनी कप्तानी में अपनी टीम को विजय हासिल कर आई। इसके बाद दूसरा मैच एस एंड टी और मैकेनिकल विभाग के बीच खेला गया जिसमे मैकेनिकल विभाग ने जीत हासिल की।