Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 381 -
होम ब्लॉग पेज 381

पंजाब : पटियाला से सांसद परणीत कौर कांग्रेस से निलंबित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब के पटियाला से पार्टी की लोकसभा सदस्य परणीत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुशासनात्मक समिति को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बराड़ की एक शिकायत मिलने के बाद निलम्बित करने का फैसला लिया है। उनका कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष ने परणीत पर भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

अनवर ने बताया कि समिति ने गंभीरता से शिकायत पर विचार किया और उसके बाद फैसला किया कि परणीत कौर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि परणीत कौर को कारण बताओ नोटिस भी सौंपा गया है और उनसे तीन दिनों के भीतर इसका जवाब देने कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि पार्टी उत्तर से संतुष्ट नहीं होने पर उन्हें निष्कासित कर देगी।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया भारती पत्रिका के अंक का विमोचन

0

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने हाल में भारती पत्रिका के सुभाषचंद्र बोस चित्रांकित मास जनवरी -23 के अंक का यहां विमोचन किया।

गत 73 वर्षों से भारती भवन से निरंतर प्रकाशित हो रही भारत-भारती की समुपासिका संस्कृत मासिक पत्रिका ‘भारती’ पत्रिका में संस्कृत के मूर्धन्य विद्वानों एवं शोधछात्रों के स्तरीय लेखों का प्रकाशन किया जाता है।

हाल के जयपुर प्रवास के दौरान गत रविवार को डा भागवत ने सुभाषचंद्र बोस चित्रांकित मास जनवरी -23 के अंक का विमोचन किया। इस मौके उन्होंने पत्रिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि यह पत्रिका संस्कृत संस्कृति की निरन्तर सेवा कर रही है। संस्कृत के क्षेत्र में यह पत्रिका सदैव प्रतिष्ठा को प्राप्त हो ऐसी शुभकामना है।

इस अवसर पर भारती पत्रिका के प्रबंध संपादक सुदामा शर्मा एवं पाथेयकण पत्रिका के प्रबंध सम्पादक माणकचंद मौजूद थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बुधवार को भारती पत्रिका के महाकवि माघ चित्रांकित मास फरवरी-23 के अंक का विमोचन किया।

होसबोले ने पत्रिका के मुखपृष्ठ एवं कलेवर की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्कृत जगत में यह पत्रिका सुदृढ़ प्रतिमान स्थापित करे ऐसी शुभाशंसा है। विमोचन के इस अवसर पर आरएसएस क्षेत्र प्रचारक निंबाराम एवं भारती पत्रिका के प्रबंध संपादक सुदामा शर्मा भी मौजूद थे।

संयम लोढ़ा ने इस मुद्दे पर वसुंधरा राजे को दी बहस की चुनौति

Vasundhara raje and sanyam lodha. वसुंधरा राजे और संयम लोढ़ा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री को गहलोत सरकार के 4 सालों और उनके 5 सालों में हुए विकास पर बहस की चुनौति दी है।

क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी के साथ दस लाख की धोखाधड़ी

आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के एक पूर्व पदाधिकारी और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

आरोपियों की आगरा में पारीख स्पॉर्ट्स एंड शॉप के नाम से फर्म संचालित है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने जूतों के व्यवसाय में साझेदारी के नाम पर 10 लाख रुपए ठगे हैं। इस मामले में यहां थाना हरीपर्वत में केस दर्ज किया गया है।

शाहगंज थाना क्षेत्र के मानसरोवर कालोनी निवासी दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर पुलिस को बताया कि उनकी बहू जया भारद्वाज ने पारीख स्पॉर्ट्स एंड शॉप के मालिक ध्रुव पारीख के जरिए उनके पिता कमलेश पारीख के जूते के व्यवसाय में पार्टनरशिप के लिए ऑनलाइन लीगल एग्रीमेंट किया था। संजय प्लेस से नेट बैंकिंग के जरिए आरोपियों को 10 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद उनकी नीयत खराब हो गई और उन्होंने पैसा हड़प लिया है।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी कमलेश पारीख हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में राज्य क्रिकेट टीमों के पूर्व प्रबंधक रहे हैं, जबकि ध्रुव पारीख की आगरा में एमजी रोड पर पारीख स्पोर्ट्स के नाम से फर्म संचालित है। पैसा वापस मांगने पर आरोपी अपनी ऊंची पहुंच होने का हवाला देकर धमकी दे रहे हैं। मामले को दर्ज कर थाना हरीपर्वत पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

त्रिपुरा चुनाव : जेपी नड्डा ने भाजपा के विकास कार्यो पर वोट मांगे

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को त्रिपुरा में पार्टी के शासन में हुए विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए आगामी 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में भगवा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की आम जनता से अपील करते हुए चुनावी प्रचार का शंख नाद किया।

ड्डा ने अमरपुर में पहली रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा ने पांच सालों के कार्यकाल में त्रिपुरा में लोकतांत्रिक, जन समर्थक और विकासोन्मुख सरकार की स्थापना की जिसे कम्युनिस्टों ने कांग्रेस के समर्थन से 25 वर्षो में नष्ट कर दिया था और अब इन्होंने राज्य में विकास को रोकने के लिए भाजपा के खिलाफ हाथ मिला लिए है।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार और परिवार का कल्याण होता था। त्रिपुरा में कम्युनिस्ट के शासन में खून खराबा, हत्या, उग्रवाद, विरोध प्रदर्शन होते थे। वर्ष 2018 में यह सब विकास और शांति में बदल गया। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कल्याणकारी प्रयास को जारी रखने के लिए वोट की अपील कर रहे है।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा सरकार के पिछले पांच वर्षो के शासनकाल में पर्यटन को बढ़ावा, कृषि विकास, बुनियादी ढांचा और सम्पर्क सुधार और राेजगार के अवसरों में विस्तार हुआ है तथा कम से कम 4700 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया, सरकार ने 2.70 मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए एवं 13 लाख लोगों को स्वास्थ्य बीमा मिला।

नड्डा ने कहा कि मोदी की जन-समर्थक योजनाओं के कारण आज गरीबी में एक प्रतिशत से भी कम की कमी आई है तथा जहां उग्रवाद, खराब कानून और व्यवस्था थी अब वहां शांति कायम है। राज्य में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण और 4350 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आपका वोट भाजपा के लिए जरुरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 79000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया और शेष लोग जिन्हें त्रिपुरा में पक्के घर की जरूरत है, वे अगले साल इसे कवर करेंगे। केंद्रीय बजट में आदिवासी विकास के लिए 15000 करोड़ रुपए का प्रावधान है और आदिवासी छात्रों के शैक्षिक विकास के लिए 38000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का तालमेल त्रिपुरा के विकास के लिए नहीं बल्कि उनके अस्तित्व के लिए है, लेकिन हम विकास को जारी रखने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जिसे मोदी ने 2018 में शुरू किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और माकपा सिक्के के दो पहलू है जो विकास में बाधा डालने के लिए साथ आए हैं।

हुबली मण्डल पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

0

अजमेर। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा हुबली मण्डल पर घटप्रभा-सुलधाल रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नाॅन इण्टरलाॅकिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 16209, अजमेेर-मैसूरू एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.02.23 को अजमेर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मिरज-पंढरपुर-सोलापुर- होटगी-विजयपुर-बागलकोट-गडग बाईपास-हुबली होकर संचालित होगी। तथा दिनांक 12.02.23 को अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिनांक 12.02.23 को परिवर्तित मार्ग से संचालित होनी थी, परन्तु अब यह अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 16534, बैंगलूरू- जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.02.23 को बैंगलूरू से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गडग-बागलकोट-विजयपुर-होटगी- सोलापुर-पंढरपुर-मिरज होकर संचालित होगी। तथा दिनांक 12.02.23 को अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिनांक 12.02.23 को परिवर्तित मार्ग से संचालित होनी थी, परन्तु अब यह अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 14805, यशवन्तपुर-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.01.23 व 06.02.23 को यशवन्तपुर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया दावणगेरे-अमरावती काॅलेानी-कोट्टूर-होसपेटे बाईपास- गडग होकर संचालित होगी।

पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिनांक 05.02.23 को परिवर्तित मार्ग से संचालित होनी थी, परन्तु अब यह रेलसेवा दिनांक 06.02.23 को मार्ग परिवर्तित होगी।

4. गाडी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.02.23 को मैसूरू से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हुबली-गडग बाईपास-बागलकोट- विजयपुर- होटगी- सोलापुर-पंढरपुर-मिरज होकर संचालित होगी। तथा दिनांक 07.02.23 को अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिनांक 07.02.23 को परिवर्तित मार्ग से संचालित होनी थी, परन्तु अब यह अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

सबगुरु राशिफल : 3 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 06.56 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप पार्टी और मौज-मस्ती के अच्छे मूड में रहेंगे। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकत होगी। आप को निर्णय लेने में विलंब होगा। मेहनत और कोशिश करते रहें। थोड़ा-बहुत विचार करके ही कोई फैसला करें।

वृषभ :- परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही होगी। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मजा ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। नए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है।

मिथुन :- आज बौद्धिक चर्चा और समझौते में सफलता मिलेगी। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकता है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। धन खर्च होगा। आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। यह दिन आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

कर्क :- आज किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा और आप हाथ में लिए कामों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके हंसी-मजाक का लहजा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं। आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपके अनैतिक कार्यों में न उलझन पैदा हो सकती है। कामकाज भी बढ़ सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जाएगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जाए। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपको जीवन के लिए मार्गदर्शन देगा। आपको आज अपने धैर्य और दृढ़ता के साथ बने रहना होगा।

कन्या :- आज मनपसंद दोस्त के साथ सुखद क्षण बीतेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। आज का दिन आपके लिये ठीक रहने वाला है। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आपको आज पत्नी द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। ऑफिस में आपके काम का प्रभाव बना रहेगा। आपको सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

तुला :- आज अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में उनका भी मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपल्बधियों को सेलिब्रेट करने के लिए आज आप घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपको फायदा होगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। घर में मरम्मत का काम आपको व्यस्त रखेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। उत्तेजित होके फैसले करेंगे तो गलती हो जाएगी और गलती हो जाएगी तो मन में घबराहट पैदा हो जाना स्वभाविक है इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा ताकि बचाव का माहौल बना रहे।

धनु :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा। आज आप अपने आसपास में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे।

मकर :- आज आपका यात्रा करने के लिए दिन उचित नहीं है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभ देने में समर्थ होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। किसी नजदीकी दोस्त से संबंधों में सुधार हो सकता है।

कुंभ :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

मीन :- आज का दिन आपका मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी तथा दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। ज्यादा भावुक होना आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए भावनात्मक आवेश में लिए हुए निर्णय से बचें। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे।

दौसा में एटीएम मशीन तोड़कर भाग रहे 3 बदमाश अरेस्ट

दौसा। राजस्थान में दौसा ज़िले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जयपुर ग्रामीण जिले के बगरू स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम मशीन को पिकअप से बांध उखाड़ कर ले जाने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को 3 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि गत रात नकाबपोश बदमाश थाना बगरू क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम मशीन को रस्सी के साथ पिकअप से बांध उखाड़ कर भाग गए थे। उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में रेकॉर्ड हो गई। इस वारदात को 7 बदमाशों द्वारा मात्र 10 मिनट में अंजाम दिया गया था।

बदमाशों की मूवमेंट दौसा की तरफ आने पर आईजी उमेश दत्ता के निर्देशन एवं सीओ दीपक मीणा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मनोहर लाल के नेतृत्व में थाना सिकंदरा से एक विशेष टीम गठित कर सिकंदरा चौराहे पर नाकाबंदी की गई।

थानाधिकारी मनोहर लाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सिकंदरा चौराहे पर नाकाबंदी में दोसा की तरफ से तेज गति से आ रही संदिग्ध पिकअप को घेरकर रुकवाया गया। फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप से बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम मशीन घटना में प्रयुक्त दो सब्बल, एक रस्सा, एटीएम को ढकने में उपयोग ली गई रजाई तथा पिकअप के अंदर से 5 लीटर हथकढ़ शराब मिली।

पुलिस ने पिकअप सवार बदमाश लोकेंद्र सिंह राजपूत (27) निवासी खड़गपुर थाना रैणी जिला अलवर, गणेश चौधरी (28) निवासी चोरू थाना फागी जयपुर ग्रामीण एवं हितेश सैनी (20) निवासी बध का बास थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर को गिरफ्तार किया है। गणेश चौधरी के विरुद्ध पूर्व में वाहन चोरी व अन्य चोरी के करीब 20 मुकदमे दर्ज है। लोकेंद्र सिंह राजपूत थाना रैणी का हिस्ट्रीशीटर है, इसके विरुद्ध वाहन व अन्य चोरी के 22 प्रकरण दर्ज हुए हैं।

भाजपा द्वारा जनहित के मुद्दों को उठाने से कांग्रेस सरकार बौखलाई : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि जन आक्रोश यात्रा की सफलता और इसमें जनता के सभी जनहित के मुद्दों को उठाने से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार बौखलाई हुई है।

डा पूनियां ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि गहलोत सरकार के मंत्री और विधायक पिछले चार वर्षों से जनता के पास जा नहीं रहे हैं, जिसकी वजह किसानों और युवाओं से जो वादे आपने किये थे वो पूरे नहीं किए। इससे प्रदेश की जनता आक्रोशित है, जिसकी वजह कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियां और वादाखिलाफी है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों के आक्रोश का सामना करने की आपकी सरकार में हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा एवं जनसभाओं के माध्यम से जनता की आवाज को ताकत देने का काम किया जिस आवाज को पिछले 04 वर्षों से कांग्रेस सरकार दबा रही है।

डा पूनियां ने कहा कि पेपल लीक मामलों की सीबीआई से जांच करवाने से मुख्यमंत्री क्यों पीछे हट रहे हैं, क्या कांग्रेस शासन में कोई भी पेपर पारदर्शी हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं और जांच के नाम पर लीपापोती के अलावा कुछ हो नहीं रहा तो प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलवाने के लिये पेपर लीक मामलों की सीबीआई से जांच करवाने में मुख्यमंत्री गहलोत को क्या परेशानी है?

पूर्ववर्ती सरकार ने प्रयास किए होते तो आज पेपरलीक की समस्या विकट नहीं होती : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपरलीक को पूरे देश के युवाओं एवं सभी के लिए चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि हमारी सरकार ने जितने प्रयास किए हैं उतने प्रयास अगर पूर्ववर्ती सरकार ने किए होते तो आज पेपरलीक की समस्या विकट नहीं होती।

गहलोत आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि सरकार जांच नहीं कर रही। आपको पता होना चाहिए कि राजस्थान में पेपर लीक के सारे मुकदमे स्वयं सरकार ने दर्ज किए और कार्रवाई की है। मुझे पता है कि पेपर रद्द होने पर कितनी पीड़ा युवाओं को होती है परन्तु हम पेपर रद्द नहीं करें तो बेईमान लोग भर्ती हो जाएंगे।

कटारिया जी ने कहा कि हमारी सरकार में हुआ इसका मतलब ये नहीं कि अब भी होता रहे. मैं पूछना चाहता हूं कि आपकी सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। यह अखबार की कटिंग है 2014 में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की, इसमें लिखा है कि 80 लोग पेपर लीक से पास हुए और पोस्टिंग पा गए।

उन्होंने कहा कि कई सदस्यों ने उत्तरप्रदेश की चर्चा की। यह उत्तरप्रदेश की एक न्यूज है जिसमें स्पष्ट लिखा है कि उत्तर प्रदेश में पेपरलीक के डर से कोई एजेंसी पेपर करवाने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा सरकार ने तब कार्रवाई की होती तो आज यह नौबत नहीं आती। हम इसलिए पेपर रद्द करते हैं कि एक भी बेईमान भर्ती ना हो सके। हमने पेपर लीक को रोकने के लिए कानून बनाया है। आवश्यकता पड़ेगी तो इसे और सख्त करेंगे। पेपर लीक माफिया को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए उनकी संपत्ति ध्वस्त की है. हमने धर्म देखकर कार्रवाई नहीं की, अपराधियों के हौंसले तोड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी सरकार के इकबाल का ही डर है कि कुछ दिन पूर्व जयपुर में पकड़े गए अवैध शराब के आरोपियों ने सरकार की कार्रवाई से पहले खुद ही अपने अवैध निर्माण गिरा लिए। लेकिन हमको ये समझने की आवश्यकता है कि पेपर लीक की नौबत आई क्यों। इससे परेशान भी बेरोजगार हो रहे हैं एवं पेपर खरीदने वाले भी उनमें से ही हैं। केन्द्र सरकार ने जिस तरह की इकॉनमिक पॉलिसी (आर्थिक नीतियां) बनाई हैं उनसे भारत की इकॉनोमी परेशानी में है।

उन्होंने कहा कि छह सालों में नोटबंदी का कोइ फायदा नहीं हुआ पर नोटबंदी से भारत की जीडीपी दो प्रतिशत कम हो गई। इस झटके से इकॉनोमी रिकवर करती उससे पहले गलत तरीके से जीएसटी लागू की गई। 2-3 सालों तक बिजनेसमैन समझ ही नहीं पाए कि ये क्या है. इससे अर्थव्यवस्था और नीचे गई। जब 2020 में कोविड आया तो केन्द्र सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। लॉकडाउन से जीडीपी 25 प्रतिशत कम हो गई। अर्थव्यवस्था की ऐसी स्थिति बनेगी तो रोजगार कहां से आएगा।

गहलोत ने कहा कि बेरोजगारी दर एवं महंगाई दर रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर है। प्रॉडक्शन कम होने से महंगाई बढ़ी है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 82 रुपये पहुंच गया है। इस पर सरकार का कोई ध्यान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता है कि युवाओं को धर्म के नाम पर भ्रमित कर वोट लिया जा सकता है, इसलिए वो अर्थव्यवस्था की चिन्ता भी नहीं करते। सेना की परमानेंट नौकरी तक को खत्म कर अग्निवीर लेकर आए हैं जिससे चार साल में युवा पुन: बेरोजगार हो जाएगा। वर्ष 1991 के बाद से 2014 तक जो भरोसा युवाओं का प्राइवेट सेक्टर पर कायम हुआ था, उसे खत्म कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि अब युवा प्राइवेट सेक्टर की जगह सरकारी नौकरी चाहता है क्योंकि पता नहीं केन्द्र सरकार कल को क्या नियम बना दे और उनका भविष्य खतरे में आ जाए। सिर्फ सरकारी नौकरी से सभी युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, आपको प्राइवेट सेक्टर को भी प्रमोट करना होगा। सही नीतियां बनानी होंगी। अगर ऐसी ही नीतियां आप बनाते रहेंगे तो पूरे देश में ऐसी स्थिति बनेगी जो अकल्पनीय होगी।

उन्होंने कहा “हमारी सरकार ने 1.41 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 1.25 लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं। हमने इन्वेस्ट राजस्थान के माध्यम से करीब 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ जब भाजपा के लोगों ने इन्वेस्ट राजस्थान का विरोध किया। आपको राजस्थान के युवाओं को रोजगार के अवसर से क्या परेशानी है। आप हमारा विरोध कीजिए पर राजस्थान के युवाओं के अवसरों का विरोध मत कीजिए।