Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 382 -
होम ब्लॉग पेज 382

भागीरथ चौधरी ने गडकरी से भेंटकर स्वीकृतियां जारी करने की मांग की

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी से व्यक्तिशः मिलकर संसदीय क्षेत्र की मांगों पर पत्र देकर सकारात्मक सहयोग प्रदान करने एवं आवश्यक स्वीकृतियां जारी करने की मांग की है।

चौधरी ने बताया कि स्टेट हाईवे नसीराबाद-केकड़ी-देवली तथा दौसा-दूदू-नागौर को नेशनल हाईवे में क्रमोन्नत करने के संबंध में बजट सत्र के दौरान मुद्दा उठाया तथा सड़क व परिवहन मंत्री गडकरी से व्यक्तिगत मुलाकात कर अजमेर जिले की समस्याओं एवं मार्गों के विषय में निवेदन किया। साथ ही नवीन ओवरब्रिज एवं आरीवाल पुलिया निर्माण की सक्षम स्वीकृति देने की मांग की।

जी-20 से जोधपुर के पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बड़ा बल : गजेन्द्र सिंह शेखावत

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जी-20 के आयोजन से जोधपुर के पर्यटन और उद्योग, दोनों को बड़ा बल मिलेगा।

गुरुवार को जी-20 के कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस इवेंट का आयोजन जोधपुर के लिए सौभाग्य का विषय है। जोधपुरवासियों, राजस्थानवासियों और मारवाड़वासियों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करना चाहता हूं, जो जी-20 जैसे महत्वपूर्ण इवेंट की एक मीटिंग उन्होंने जोधपुर में आयोजित की है। पहले सामान्यता इस तरह के इवेंट देश की राजधानी या राजधानी की तरह देश के एक या दो बड़े शहर में होते थे।

शेखावत ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए सौभाग्य का विषय है। देश के 55 से ज्यादा शहरों में 200 मीटिंग्स को जिस तरह से बांटा गया है। साइड इवेंट्स जिस तरह से बढ़ाए गए हैं। पूरा देश आज इनमें सम्मिलित होकर जी-20 के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का अवसर है कि हम जोधपुर की संस्कृति, मारवाड़ के खानपान, वेशभूषा और पर्यटन की संभावनाओं को इस दृष्टिकोण से और अधिक दुनिया के पटल पर ले जा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जोधपुर के जिला प्रशासन, सामान्य लोगों और विभिन्न संस्थाओं ने जी-20 के इवेंट को एक उत्सव की तरह लिया है। यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम न होकर एक नागरिक उत्सव जैसा बना है। उन्होंने कहा कि एक बहुत अच्छी छवि यहां आने वाले प्रतिभागी जोधपुर की लेकर जाएंगे, जिससे जोधपुर के पर्यटन और उद्योग, दोनों को बड़ा बल मिलेगा।

इस बार राज नहीं, रिवाज बदलेंगे, राजस्थान के हाल बदलेंगे : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा है कि कांग्रेस जनघोषणा पत्र के करीब अस्सी प्रतिशत वादे पूरे कर लिए गए एवं बीस प्रतिशत प्रगतिरत हैं तथा 94 प्रतिशत बजट घोषणाओं की स्वीकृति हो गई हैं और आज प्रदेश करीब चार गुना गति से आगे बढ़ रहा है और इस बार राज नहीं, रिवाज बदलेंगे, राजस्थान के हाल बदलेंगे।

गहलोत आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से लगातार राजस्थान में ऐसी परम्परा बन गई कि हर बार सरकार बदल जाती है। सरकार के ढाई-तीन साल बाद ही एंटी इंकंबेंसी हावी हो जाती है और सत्ताधारी पार्टी उपचुनावों में हारती है। भाजपा के शासन में वर्ष 2013 से 2018 तक हुए आठ उपचुनावों में से छह में भाजपा हारी थी। परन्तु इस बार राजस्थान में प्रो इंकंबेंसी साफ दिख रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से अभी तक हुए नौ उपचुनावों में से सात उपचुनाव कांग्रेस जीती है। नगरीय निकाय, पंचायतीराज सभी चुनावों में कांग्रेस जीती है। हमारी पार्टी के जनघोषणा पत्र के करीब 80 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए गए और बाकी 20 प्रतिशत प्रगतिरत हैं। 94 प्रतिशत बजट घोषणाओं की स्वीकृति निकल गई हैं। इसिलए जो घोषणा हुई उस पर काम शुरू हो गया। इसका असर है कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कारण 11.04 प्रतिशत आर्थिक विकास दर के साथ देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे राज्यों में राजस्थान दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2018-19 में जब भाजपा की सरकार थी तब आर्थिक विकास दर महज 2.37 प्रतिशत थी। आज करीब चार गुना गति से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश भाजपा राज की बदहाली को बहुत पीछे छोड़ चुका है।

उन्होंने कहा कि आप हमारी फ्लैगशिप योजनाओं को बन्द करेंगे। चिरंजीवी, इन्दिरा रसोई, शहरी रोजगार, उड़ान और ओपीएस बन्द कर देंगे। जैसे पिछले कार्यकाल में रिफाइनरी, मेट्रो, जोधपुर में बार काउंसिल हॉल, नई सड़क पार्किंग का काम बंद किया था। इस बार राज नहीं, रिवाज बदलेंगे, राजस्थान के हाल बदलेंगे। राजस्थान अब इस सबको पीछे छोड़कर आगे बढ़ गया है। जनता अब आपके झांसे में नहीं आने वाली नहीं हैं। आप दंगा-फसाद की राजनीति से सत्ता हासिल करने का सोचते थे पर हमारी सरकार ने शांति एवं अहिंसा विभाग बना दिया है जिससे प्रदेश में शांति स्थापित हो।

गहलोत ने केन्द्रीय बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का बजट राजस्थान के लिए काफी निराशाजनक रहा क्योंकि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर बजट में कोई घोषणा नहीं की गई।

केन्द्र सरकार ने वर्ष 2014 के बाद बने नए मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज खोलकर राजस्थान मॉडल अपनाया है क्योंकि हमारे यहां सभी राज्यों में नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। हमारी रूरल टूरिज्म पॉलिसी की तर्ज पर केन्द्र सरकार देखो अपना देश योजना लेकर आई है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कृषि बजट पांच प्रतिशत, फसल बीमा बजट 12 प्रतिशत, किसान सम्मान निधि का बजट 13 प्रतिशत, मनरेगा का बजट 33 प्रतिशत, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का बजट 31 प्रतिशत, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन का बजट 30 प्रतिशत, केमिकल फर्टिलाइजर का बजट 21 प्रतिशत एवं ग्रामीण विकास का बजट 12 प्रतिशत कम किया है जो यह दिखाता है कि यह बजट आम लोगों एवं किसानों को कोई राहत नहीं देने वाला है।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान सरकार के नवाचारों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में किसान बजट को 94 प्रतिशत बढ़ाया जो लगभग दोगुना है। चिरंजीवी योजना यूनिवर्सल हेल्थ केयर, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत पहली बार शहरों में रोजगार की गारंटी, पूरे प्रदेश में मनरेगा में 25 अतिरिक्त दिन, उड़ान योजना में 12 सैनिटरी नैपकिन प्रतिमाह देने वाला एकमात्र राज्य, इन्दिरा रसोई याेजना में आठ रुपये में ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की सबसे बड़ी योजना, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल के तहत प्रदेश में पहली बार खोले गए सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में देश में सर्वाधिक लगभग एक करोड़ लाभार्थियों को पेंशन देने वाला एकमात्र राज्य, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने वाला देश का पहला राज्य, अनुप्रति कोचिंग योजना में निजी क्षेत्र में कोचिंग लेने वाले बच्चों को आर्थिक सहायता एवं राजीव गांधी एकेडमिक स्कॉलर्शिप स्कीम के तहत 200 बच्चों की करोड़ों रुपये तक पूरी फीस पुनर्भरण की जा रही है।

उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस सरकार के तुलनात्मक आंकड़े बताते हुए कहा कि तीन साल में प्रति व्यक्ति आय में 26.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। देश में प्रति व्यक्ति आय 6.08 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रही है जबकि राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 8.24 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। वर्ष 2013 में जब हमारी सरकार थी तो प्रदेश पर 1.47 लाख करोड़ का कर्ज था, भाजपा सरकार ने इसे दोगुना कर दिया। वर्ष 2018 में हमारी सरकार बनी तो राज्य पर 3 लाख 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज विरासत में मिला। वर्ष 2014 में केन्द्र पर 58 लाख करोड़ का कर्ज था जो अब 150 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कोविड के कारण कर्ज बढ़ा है पर इसकी सीमा पिछली सरकार की तुलना में बेहद कम है। मैं हर विभाग में हुए काम के साथ बताना चाहूंगा कि भाजपा के शासन में और हमारे शासन में क्या अंतर है। शिक्षा के मामले में भाजपा सरकार के चार साल में कोई नया प्राइमरी स्कूल नहीं खोला गया जबकि कांग्रेस सरकार के चार साल में 266 नए प्राइमरी स्कूल खोले गए हैं। भाजपा सरकार के चार साल में 178 प्राइमरी स्कूल को अपर प्राइमरी स्कूल में प्रमोट किया जबकि कांग्रेस सरकार के चार साल में 1453 प्राइमरी स्कूल को अपर प्राइमरी स्कूल में प्रमोट किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल में 307 अपर प्राइमरी को सैकंडरी स्कूल में प्रमोट किया जबकि कांग्रेस सरकार के चार साल में 1127 अपर प्राइमरी को सैकंडरी स्कूल में प्रमोट किया है। कॉलेज के मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में 81 कॉलेज खोले जबकि हमने चार साल में 210 कॉलेज खोल दिए। इनके चार साल में एक एग्रीकल्चर कॉलेज खोला गया, हमने चार साल में 42 एग्रीकल्चर खोल दिए।

आयुर्वेद के मामले में भाजपा सरकार ने चार साल में एक भी आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर एवं ब्लॉक आयुष अस्पताल नहीं खोला जबकि हमने चार साल में 1000 आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर एवं 77 ब्लॉक आयुष अस्पताल खोले हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के मामले में भाजपा सरकार ने चार साल में ग्रामीण विकास पर 21,586 करोड़ रुपये खर्च किए। हमने चार साल में इनसे दोगुने से भी अधिक यानी ग्रामीण विकास पर 56,257 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इनके चार साल में 76,816 सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए, हमने 1,85,657 सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर प्रदेश की 24.50 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। इनके चार साल में मनरेगा में 16,792 करोड़ रुपये व्यय किए, हमने दो गुने से अधिक यानी 36,601 करोड़ रुपये व्यय किए, साथ में मनरेगा में 25 दिन अतिरिक्त दिए हैं।

फ्रांस के डिफेंडर राफेल वरेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया

पैरिस। फ्रांस के अनुभवी डिफेंडर राफेल वरेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। वरेन ने एक बयान जारी कर कहा कि अपने खूबसूरत देश का एक दशक तक प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही है। मैंने जब भी वह नीली जर्सी पहली तो मुझे गौरव का एहसास हुआ।

मैंने हमेशा अपना सब कुछ दांव पर लगाने, पूरे दिल से खेलने और अपनी टीम के लिये हर मैच जीतने की जरूरत महसूस की। मैं इस बारे में कई महीनों से सोच रहा हूं और मैंने फैसला लिया है कि यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का सही समय है।

वरेन ने अपने 10 साल के सुसज्जित करियर में 93 बार फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया। साल 2013 में पदार्पण करने वाले वरेन सिर्फ 29 साल की उम्र में विश्व कप 2018 जीत चुके हैं और विश्व कप 2023 में उपविजेता रहे हैं। वह डिडिएर डेस्चैम्प्स की फ्रेंच टीम को 2020-21 सत्र में यूईएफए नेशन्स लीग का खिताब भी जिता चुके हैं।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के डिफेंडर ने फ्रांस को पिछले साल कतर में लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने में मदद की, जहां उसे अर्जेंटीना ने पेनल्टी पर मात दी।

गौरतलब है कि फ्रांस के विश्व कप विजेता गोलकीपर और कप्तान ह्यूगो लोरिस ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने की घोषणा की थी, जिसके बाद वरेन का यह बयान आया है। वरेन ने अपने बयान में कहा है कि यह युवा खिलाड़ियों के प्रतिभाशाली समूह को जिम्मेदारी सौंपने का समय है।

बाड़मेर में बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसने से तीन युवकों की मौत

0

बाड़मेर। राजस्थान में बाड़मेर शहर से सात किलोमीटर दूर सिणधरी सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

सूचना पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को बाड़मेर जिला अस्पताल चौकी में रखवाया है। मातासर भुरटिया के रहने वाले तीनों युवक बाड़मेर में कमठा मजदूरी करते है और कल शाम को छुट्टी कर वापिस गांव लौट रहे थे।

तीनों एक ही बाइक पर बैठक कर बाड़मेर शहर से निकले थे और रासाराम की प्याऊ के पास सामने से आ रहे तेज रोशनी की गाड़ी के दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर मय ट्रॉली दिखाई नहीं दी और बाइक ट्रॉली से टकरा गई। स्पीड ज्यादा होने से बाइक सवार तीनों की मौत हो गई।

थानाधिकारी चंद्रसिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अन्नाराम मेघवाल, मोटाराम जाट, बकताराम निवासी मातासर भुरटिया बाड़मेर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे और तीनों के शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाए है।

एफपीओ वापसी के फैसले से कई लोग हैरान : गौतम अडानी

तिरूवनंतपुरम। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रमुख गौतम अडानी ने शुक्रवार को कहा कि पूरी तरह से सब्सक्राइब किए गए फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के बाद कंपनी के इसे वापस लेने के फैसले से कई लोगों को चौंका दिया है लेकिन 1 फरवरी को बाजार की अस्थिरता को देखते हुए बोर्ड ने दृढ़ता से महसूस किया कि एफपीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा।

अडानी ने एक बयान में कहा कि एक उद्यमी के रूप में चार दशकों से अधिक की मेरी यात्रा में मुझे सभी हितधारकों विशेष रूप से निवेशक समुदाय से भारी समर्थन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। मेरे लिए यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि मैंने जीवन में जो कुछ भी थोड़ा बहुत हासिल किया है, वह उनके विश्वास और भरोसे के कारण है।

मैं अपनी सारी सफलता का श्रेय उन्हीं को देता हूं। मेरे लिए, मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है और सब कुछ गौण है, इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने एफपीओ वापस ले लिया है। इस निर्णय का हमारे मौजूदा संचालन और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम परियोजनाओं के समय पर पूरा होने और वितरण पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी के मूल तत्व मजबूत हैं। हमारी बैलेंस शीट मजबूत है और परिसंपत्तियां मजबूत हैं। हमारा ईबीआईडीटीए स्तर और नकदी प्रवाह बहुत मजबूत रहा है और हमारे पास अपनी कर जिम्मेदारियों को पूरा करने का एक त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड है। हम दीर्घकालिक मूल्य रचना पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि एक बार जब बाजार स्थिर हो जाएगा, हम अपनी पूंजी बाजार रणनीति की समीक्षा करेंगे। हमारा ईएसजी पर मजबूत ध्यान है और हमारा हर व्यवसाय जिम्मेदार तरीके से मूल्य पैदा करना जारी रखेगा। हमारे गवर्नेंस सिद्धांतों की सबसे मजबूत मान्यता कई अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों से आती है, जो हमने अपनी विभिन्न संस्थाओं में बनाई है। मैं इस अवसर पर हमारे निवेश बैंकरों, संस्थागत निवेशकों और देश के भीतर और बाहर के शेयरधारकों को एफपीओ को बेझिझक समर्थन देने के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह शेयरों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, कंपनी, इसके व्यवसाय और इसके प्रबंधन में आपका विश्वास हम सभी के लिए बेहद आश्वस्त और विनम्र रहा है।। हमें पूरा विश्वास है कि हमें भविष्य में भी समर्थन मिलता रहेगा। हम पर आपके विश्वास के लिए फिर से धन्यवाद।

कन्नूर में कार में आग लगने से प्रेगनेंट महिला समेत 2 की मौत

कन्नूर। केरल के कन्नूर शहर में गुरुवार को एक कार में आग लगने से आठ माह की गर्भवती महिला सहित दो लोगों की जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मृतक के चार अन्य करीबी रिश्तेदार बाल-बाल बच गए। कार में सवार छह लोग परिवार की गर्भवती महिला को नियमित चिकित्सा जांच के लिए कुट्टीयट्टोर से जिला अस्पताल ले जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान भवन निर्माण ठेकेदार प्राजीत (32) और उसकी पत्नी रिशा (26) के रूप में हुई। दोनों जिले के मय्यिल के पास कुट्टीयट्टोर के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुई। जब कार जिला अस्पताल की ओर जा रही थी तभी कार में आग लग गई। सीट बेल्ट बंधी होने के कारण प्राजीत और रिशा कार से उतर नहीं पाए। जबकि रिशा के माता-पिता विश्वनाथन, सोभा, उसकी बहन सजना और मृतक दंपति की बेटी श्रीपार्वती (7) कार के पीछे के दरवाजे को खोलकर कूद गए।

अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया, लेकिन दम्पती की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि कार में आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने कहा कि कारणों का खुलासा फोरेंसिक जांच के बाद ही होगा।

17 मार्च को रिलीज होगी यशपाल शर्मा की फिल्म छिपकली

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा की फिल्म छिपकली 17 मार्च को रिलीज होगी। विनोद घोसाल की किताब छायाजपॉन पर आधारित फिल्म छिपकली में यशपाल शर्मा, योगेश भारद्वाज एवं तनिष्ठा विश्वास की मुख्य भूमिका है। इस फ़िल्म के निर्माता मीमो एवं सर्वेश कश्यप हैं।

फ़िल्म के विषय मे निर्माता मीमो ने कहा कि छिपकली एक फिलॉसॉफिकल थ्रिलर ड्रामा जॉनर की फ़िल्म है। फ़िल्म के जरिये यह बताने की कोशिश की गई है कि समाज में कई ऐसे लोग होते हैं,जो समझते हैं वे कुछ भी करें,किसी को कुछ पता नही चलेगा, लेकिन असलियत में ऐसा होता नहीं है। बल्कि कोई ना कोई हर एक घटनाओं को बारीकी से देख रहा होता है। इस फ़िल्म के ज़रिये हमने ऐसे ही लोगों को सचेत करने की कोशिश की है।

निर्माता सर्वेश कश्यप ने बताया कि फ़िल्म की कहानी ही फ़िल्म का हीरो है, जो परत दर परत खुलती है। स्क्रिप्ट काफी काम्प्लेक्स है जिसे देख हर दर्शक रोमांचित होंगे। फ़िल्म देख आप को महसूस होगा बॉलीवुड वाकई बदल रहा है। फ़िल्म छिपकली का निर्देन कौशिक कर रहे हैं। मीमो इस फिल्म के संगीतकार भी है। स्टूडियोग्राफी इंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स एवं सुआन सिल्वर स्क्रीन द्वारा निर्मित छिपकली 17 मार्च को रिलीज होगी।

जनकपुर से आई शिलाओं का अयोध्या नगरी में विधिवत पूजन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि के नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में स्थापित होने वाले नेपाल के जनकपुर से चलकर अयोध्या के रामसेवकपुरम् में आयी शालिग्राम शिलाओं का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।

नेपाल की काली गंडकी नदी से लाई गई दो विशाल शिलाएं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित की गई। इसी शिला से श्रीरामलला की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा जो भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होगी। कारसेवकपुरम् में आज 51 वैदिक आचार्य द्वारा दोनों शिलाओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात् दोनों शिलाएं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गईं। यह शिलाएं बुधवार देर रात्रि नेपाल से अयोध्या आई थीं।

नेपाल स्थित प्राचीन मिथिला की राजधानी जनकपुर धाम, जानकी मंदिर, महंत रामतपेश्वर दास व नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने आज शिलाओं को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय को समर्पण पत्र के माध्यम से भेंट किया। शिला समर्पण समारोह एक संक्षिप्त सभा के रूप में तब्दील हुई। जानकी मंदिर नेपाल के महंत रामतपेश्वर दास ने दूल्हा-दूल्हन सरकार की जय जयकारा लगाकर अयोध्या और नेपाल के त्रेतायुग के सम्बन्धों को पुन: जीवित किया।

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री ने बताया कि पहले यह जनकपुर से जुड़ी श्रीराम की विरासत के अनुरूप रामलला के लिए धनुष भेंट करना चाहते थे लेकिन श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ दो वर्ष तक चले संवाद के बाद यह तय हुआ कि नेपाल की गंडकी नदी से रामलला की मूर्ति के लिए पवित्र शिला अर्पित किया जाय।

उन्होने कहा कि शिला समर्पित करते हुए हम सबको अपार हर्ष हो रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चम्पतराय ने शिला समर्पित करने के लिए जनकपुर मंदिर, नेपाल सरकार व नेपालवासियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। नेपाल से आने वालों में पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि की पत्नी अनामिका निधि, नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेता धर्मेन्द्र कुमार निधि, जनकपुर के मेयर मनोज शाह, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी रामरोशन दास, आयुषी रायनिधि, डॉ. अविरल निधि समेत अन्य रहे।

पूजा-अर्चना करने के बाद शिलाओं को कड़ी सुरक्षा में इसे रखा गया है। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली इस शिला का भव्य रूप से पूजन-अर्चन हो रहा है। कुल 40 टन वजनी शिलाएं करीब छह लाख साल पुरानी बताई जाती हैं। एक शिला का वजन 26 टन जबकि दूसरे का 14 टन है। यह शिलाएं आर्कियोलाजिस्टकल विशेषज्ञों की देखरेख में निकाली गई थी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी एवं महंत दिनेन्द्र दास ने शालिग्राम शिला का पुष्पवर्षा से स्वागत भी किया।

श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का कहना है कि शालिग्राम शिला का महत्व बहुत अधिक है। इस शिला को साक्षात् भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं। नेपाल की गंडकी नदी में यह शिला मिलती है। इसके हर एक पत्थर को शालिग्राम कहा जाता है जो हर मठ-मंदिरों में इस पत्थर का भगवान के रूप में पूजा किया जाता है।

गंडकी नदी में मिलने वाले शालिग्राम पत्थर को भगवान श्रीविष्णु का ही रूप माना जाता है। बताया गया कि शिला यात्रा के साथ करीब सौ लोग कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहे थे। विश्राम स्थल पर उनके टहलने की व्यवस्था की गई थी। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र, राजेन्द्र सिंह पंकज और जनकपुर के महंत भी इस यात्रा में शामिल थे। शिला से बनी मूर्तियां कहां स्थापित होंगी इसको लेकर ट्रस्ट की ओर से अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

अलवर में सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत

0

अलवर। राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देसूला डेयरी के समीप बाइक की टक्कर से बीएसएफ के जवान की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक त्रिवेंद्र लक्ष्मी नगर का रहने वाला था और यह 30 जनवरी को जम्मू से अपने घर लक्ष्मी नगर छुट्टी लेकर आया था। उसके बाद वह अपने घर से स्कूटी लेकर निकला था जहां उसकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक सवार व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।