Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 383 -
होम ब्लॉग पेज 383

सबगुरु राशिफल : 2 फरवरी गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 04.26 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने को पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

सिरोही में एबीवीपी की छात्र गर्जना, रैली पर की पुष्प वर्षा

सिरोही में निकाली गई एबीवीपी की रैली।

सबगुरु न्यूज़-सिरोही। अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र गर्जना सम्मेलन का आयोजन हुआ। माली समाज सेवा संस्थान में हुए इस आयोजन में चार सत्र हुए। जिसमे सभा, प्रस्ताव पारित, सांस्कृतिक प्रस्तुति और रैली का आयोजन किया गया।

चाइस इंटरनेशनल ने राजस्थान में बड़े पैमाने पर किया विस्तार, प्रदेश में अपनी एनबीएफसी शाखा चॉइस फिनसर्व के लिए खोली 12 नई शाखाएं

0

जयपुर | चॉइस फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड (चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड की एक सहायक कंपनी) ने जयपुर में अपना नया बिजनेस ऑपरेशंस सेंटर खोलने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने सीकर, झुंझुनू, भीलवाड़ा; चितौडग़ढ झालावाड; उदयपुर; बूंदी; कोटा; अजमेर और राजसमंद सहित जयपुर में वैशाली नगर, मानसरोवर और मालवीय नगर में अपनी नई शाखाएं खोलने का एलान भी किया है। इस तरह कंपनी की राजस्थान में 12 शाखाएं और 4 राज्यों में 27 शाखाएं हो गई हैं। कंपनी के नए कार्यालय वित्तीय सेवाओं की एक व्यापक रेंज की पेशकश करेंगे, जिसमें एमएसएमई को ऋण वाहन ऋण, सप्लाइ चेन को लोन और सोलर के लिए फाइनेंस सुविधा शामिल है।

संगठन का लक्ष्य राजस्थान में अपनी पहुंच को 12 जिलों से बढ़ाकर 30 तक करना और अगले कुछ वर्षों में राज्य में 30 से अधिक शाखाएं खोलना है। चॉइस ग्रुप की इस क्षेत्र में 4000 कर्मचारियों को नियुक्त करने की भी योजना है।

चॉइस फिनसर्व ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी लोन बुक में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 23 के अंत तक एसेट्स अंडर मैनेजमेंट के लगभग 350 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। इसी तरह मार्च 2023 तक रिटेल लोन डिस्बर्समेंट के लगभग 120 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावनाएं हैं। अगले दो वर्षों (वित्त वर्ष 23-24 और 24-25) में यह संख्या राष्ट्रीय स्तर पर 600 करोड़ रुपए के पार होने की उम्मीद है। लोगों और कारोबारों की ओर से ऋण की बढ़ती मांग के कारण यह वृद्धि संभव नजर आ रही है।

चॉइस इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कमल पोद्दार ने कहा, “हम राजस्थान में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस तरह हम अपने ग्राहकों को वित्तीय सेवाओं तक पहुँचने के लिए एक सुविधाजनक और आसान तरीका प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। हमने राजस्थान को लेकर महत्वपूर्ण राजस्व लक्ष्य तय किए हैं और विकास की यह गति काफी हद तक हमारे एनबीएफसी कारोबार द्वारा संचालित होगी। वर्तमान में एमएसएमई ऋण देने में भारी क्रेडिट गैप है और एमएसएमई ऋण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अनौपचारिक क्षेत्रों द्वारा प्रोसेस किया जाता है। फिनसर्व ऋण देकर इस सेगमेंट को नियमित करने और उन्हें ऋण देने के औपचारिक क्षेत्र में लाने पर काम करेगा। ऐसा केवल उन व्यवसायों के लिए किया जाएगा जो केंद्र सरकार के उद्यम (एमएसएमई) पोर्टल के तहत पंजीकृत हैं।”

इन सेवाओं के अलावा, चॉइस ग्रुप विभिन्न शाखाओं और डिजिटल मोबाइल ऐप चॉइसफिनएक्स’ के माध्यम से इक्विटी ब्रोकिंग, वेल्थ और बीमा सेवाएं भी प्रदान करेगा। कंपनी अपने ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की एक व्यापक रेंज भी प्रदान करेगी। कंपनी अपने ‘चॉइस मनी ऐप के जरिए डिजिटल लैंडिंग को भी बढ़ा रही है, जिससे लोन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और ग्राहकों के लिए सुविधाजनक हो गई है।

जयपुर में हमारे नए बिजनेस ऑपरेशंस सेंटर में वरिष्ठ नेतृत्व टीम सहित 150 कर्मचारियों की बैठ की क्षमता है और यह कुल 11,000 वर्ग फुट का क्षेत्र में है। यह नवीनतम सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा प्रणालियों से पूरी तरह सुसज्जित है, साथ ही 40-50 लोगों के लिए एक इन-हाउस ट्रेनिंग रूम भी है और लगभग 50 लोगों के बैठने की क्षमता वाला लगभग 1000 वर्ग फुट का कैफेटेरिया भी इसमें है । राजस्थान में ऑफिस खोलने के अलावा चॉइस फिनसर्व अन्य राज्यों में भी ब्रांच खोल रहा है। मौजूदा ऑपरेटिंग केंद्र राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली और एनसीआर में हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से रौंदकर शृंखला 2-1 से जीती

अहमदाबाद। प्रतिभावान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (126 नाबाद) के तूफानी शतक और कप्तान हार्दिक पांड्या (30 रन, 4 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड को 168 रन से रौंदकर की शृंखला 2-1 से जीत ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 235 रन का विशालकाय लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में कीवी टीम 66 रन पर सिमट गई। गिल ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ते हुए नाबाद 126 रन बनाए। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 12 चौके और सात छक्के जड़े। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने सिर्फ पांच रन पर तीन विकेट गंवा दिए और इसके बाद टीम कभी नहीं उभर सकी। बल्ले से 30 रन का योगदान देने वाले कप्तान पांड्या ने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। इसके अलावा शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन इसके बाद गिल और राहुल त्रिपाठी ने कीवी गेंदबाजों पर आक्रमण शुरू किया। गिल-त्रिपाठी ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 42 गेंद पर 80 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। त्रिपाठी ने चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 44 रन बनाए, हालांकि वह अपनी निस्वार्थ पारी की 22वीं गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए।

उपकप्तान सूर्यकुमार यादव (13 गेंद, 24 रन) भी अपनी प्रतिष्ठा के हिसाब से कम ही रन बना सके। न्यूजीलैंड ने दो विकेट जल्दी गिराकर चैन की सांस ली ही थी कि गिल ने विस्फोट शुरू कर दिया। गिल ने 16वें ओवर में बेन लिस्टर को दो छक्के जड़कर पारी की रफ्तार बदली और दो ओवर बाद चौका लगाकर अपना पहला टी20 शतक पूरा किया।

गिल ने 63 गेंद पर 12 चौकों और सात गगनचुंबी छक्कों के साथ 126 रन बनाये। कप्तान पांड्या ने 17 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के के साथ 30 रन की पारी खेली और गिल के साथ चौथे विकेट के लिये 39 गेंद पर 103 रन की शतकीय साझेदारी की।

न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में पांड्या का विकेट लेते हुए सिर्फ छह रन दिए, लेकिन गिल के तूफान की बदौलत भारत आखिरी पांच ओवर में 79 रन जोड़कर 234/4 का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

बुरहानपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 9 लोग घायल

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई और हादसे में नौ लोग घायल हो गए, इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देड़तलाई चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र की बार्डर पर देड़तलाई-शेखपुरा के बीच गन्ने से भरे ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप वाहन में सवार छह मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सिंह ने बताया कि मज़दूर खण्डवा जिले के आदिवासी बहुल खालवा क्षेत्र के ग्राम सुन्दरदेव के थे जो मज़दूरी के लिए देड़तलाई जा रहे थे। हादसे में पार्वती रामसिंग दिनकर (32), जामवंती बाई रमेश (32), रमेश मंगल (35) के साथ ही तीन बच्चे दारासिंह (7), नंदिनी (12), दुर्गा कालु तंदिलकर (14) की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार रवाना किया गया है। वहां से गंभीर घायलों को खंडवा रैफर किया गया है। खकनार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बजट से बड़े पूंजीपतियों को होगा फायदा : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि बजट देश में समाज के बड़े वर्ग की उम्मीदों के खिलाफ है और इसमें उनके हित के लिए कोई प्रावधान नहीं है इसलिए इसका फायदा सिर्फ चंद पूंजीपतियों को ही मिलेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम, वरिष्ठ प्रवक्ता गौरव बल्लभ तथा संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें गरीबों, बेरोजगारों, अनुसूचित जातियों, जन जातियों तथा अल्पसंख्यकों के लिए कोई राहत नहीं है और किसी भी दृष्टि से यह बजट जन साधारण को फायदा देने वाला नहीं है।

पार्टी नेता राहुल गांधी ने इसे मित्र काल का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि मित्र काल के बजट नौकरियां सृजन का कोई विजन नहीं, महंगाई रोकने की कोई योजना नहीं है और असमानता दूर करने का कोई इरादा नहीं है। एक प्रतिशत सबसे अमीर 40 प्रतिशत संपत्ति के मालिक हैं, 50 प्रतिशत सबसे गरीब, 64 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करने वालों और 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार की प्रधानमंत्री को परवाह नहीं है।

प्रवक्ताओं ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2023-24 में कहीं उल्लेख नहीं किया कि देश की अर्थव्यवस्था पर बजट का क्या असर होने वाला है। पूरे बजट में देश में आर्थिक समस्याओं के समाधान की बात तो दूर उनको इंगित तक नहीं किया गया है। आर्थिक असमानता का कोई जिक्र बजट में नहीं है और इससे साफ है कि इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं है यह बजट सिर्फ कुछ अरबपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। बजट से पता चलता है कि यह सरकार किस तरह से आम लोगों से दूर हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसे बिंदुओं का जिक्र तक नहीं किया है। सरकार को जो पूंजीगत खर्च करना था उस खर्च को भी वह पूरा नहीं कर सकी है। निर्यात, निर्माण दर, आदि सब कुछ गिर रहा है इसके बावजूद सरकार कहती है कि जीडीपी सात प्रतिशत रहेगी। यह कैसे हुआ सरकार को बताना चाहिए। उनका कहना था कि सबने देखा है कि पहली दो तिमाही में जीडीपी 9.9 प्रतिशत बताई गई है जबकि पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि में लगातार गिरावट रही है। सरकार ने प्रमुख योजनाओं में जितना खर्च करने की बात कही उतना भी खर्च नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्य योजनाओं के लिए जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री किसान योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, शहरी विकास, अनूसूचित जाति तथा जनजाति विकास और अल्पसंख्यकों के विकास की योजनाओं में जो बजटीय आवंटन को पूरा खर्च नहीं हुआ है। सरकार को जितना राज्यों को देना चाहिए था वह नहीं दिया और उनका 64 हजार करोड़ रुपए का हक मारा गया है। यह पैसा राज्यों को दिया जाना चाहिए था, लेकिन नहीं दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं घटाए हैं। अधिभारों में भी कोई कटौती नहीं की गई है। आम लोगों को करों में कोई छूट नहीं दी गई है और यहां तक कि अप्रत्यक्ष करों की जीएसटी दरों में भी कोई कटौती नहीं हुई है। बजट में जो प्रावधान है उनसे युवाओं, गरीबों, कर देने वालों, गृहणियों को फायदा नहीं होगा बल्कि देश के महज एक प्रतिशत अरब पतियों को इसका लाभ मिलेगा। बजट भाषण में आम लोगों के लिए कुछ नहीं है। बेरोजगारी और महंगाई के समाधान के लिए बजट में और आर्थिक सर्वेक्षण में कुछ नहीं कहा गया है।

यह भी पढें

बजट 2023 : मोबाइल फोन हुए सस्ते, आभूषण महंगे
आयकर स्लैब को छह से घटाकर पांच किया गया : सीतारमण
अवसर, रोजगार और आर्थिक स्थिरता पर केंद्रित बजट
बजट पेश होते ही सेंसेक्स ने लगाई 1100 अंक से अधिक की छलांग
आम बजट 2023-24 की मुख्य बातें
बजट 2023 : रुपया कहां से आया-कहां गया

खेल मंत्रालय को अब तक का सर्वाधिक बजट आवंटित

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केन्द्रीय खेल मंत्रालय की खातिर 3397.32 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। यह खेल मंत्रालय के लिए अब तक का सर्वाधिक बजट है।

पिछले साल केन्द्र सरकार ने खेल के क्षेत्र में 3062.60 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस साल होने वाले एशियाई खेलों और अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक 2024 को ध्यान में रखते हुए बजट अनुमान में 334.72 करोड़ रुपए का इजाफा किया गया है।

देश में खेलों के विकास के लिए केन्द्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया’ में 1000 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया है, जबकि पिछले साल इस योजना में 600 करोड़ रुपए आवंटित हुए थे।

खेल विकास फंड में पिछले साल के 16 करोड़ रुपए के मुकाबले इस साल सिर्फ 15 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। खिलाड़ी कल्याण फंड (दो करोड़ रुपए) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत को इस साल रिकॉर्ड संख्या में डोप उल्लंघन का सामना करना पड़ा। सरकार अब राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा), विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को बजट आवंटित करने की अपनी नीति को नहीं अपनायेगी। नाडा (21.73 करोड़), एनडीटीएल (19.50 करोड़) और वाडा में भारत का योगदान (चार करोड़) अलग-अलग होगा।

यह भी पढें

बजट 2023 : मोबाइल फोन हुए सस्ते, आभूषण महंगे
आयकर स्लैब को छह से घटाकर पांच किया गया : सीतारमण
अवसर, रोजगार और आर्थिक स्थिरता पर केंद्रित बजट
बजट पेश होते ही सेंसेक्स ने लगाई 1100 अंक से अधिक की छलांग
आम बजट 2023-24 की मुख्य बातें
बजट 2023 : रुपया कहां से आया-कहां गया

किशोरी का देहशोषण करने के दोषी करीबी रिश्तेदार को 20 वर्ष की सजा

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने एक नाबालिग लड़की का देहशोषण करने के आरोपी पीड़िता के करीबी रिश्तेदार को आज दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की कैद की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने प्रकरण के तथ्यों की जानकारी देते बताया कि हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना में पीड़ित किशोरी की मां द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर दो जुलाई 2020 को मुकदमा दर्ज हुआ।

महिला ने बताया कि वह 29 जून 2020 को अपनी रिश्तेदारी में श्रीगंगानगर गई थी। अगले दिन वापस आने पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री बेसुध और गुमसुम अवस्था में थी। पूछने पर उसने बताया कि करीबी रिश्तेदार ने रात को उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक के अनुसार पुलिस ने अपनी तफ्तीश में आरोपी को देहशोषण का दोषी माना और उसके विरुद्ध सक्षम धाराओं में अदालत में चालान पेश किया। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह और 18 दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके आधार पर न्यायाधीश ने आज निर्णय देते हुए आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा 50 हजार का अर्थदंड लगाया।

शामली में विवाहिता ने की अपने तीन बच्चों को जहर देकर की हत्या

शामली। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने बुधवार को अपने तीन मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव पंजीठ निवासी मुरसलीन दिल्ली में फर्नीचर का काम करता हैं। मुरसलीन की पत्नी सलमा ने आज अपने पुत्र शाद (6), बेटी निस्बा (4) तथा डेढ़ वर्षीय मंतशा को जहर पिला दिया जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। बताया गया हैं कि साद की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर बच्चों का चाचा नौशाद मौके पर पहुंचा तथा पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से स्टील के जग में मिला हुआ जहरीला पाउडर तथा कपड़ा बरामद किया। पुलिस ने दोनों मासूम बच्चियों को सीएचसी कैराना पहुंचाया जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया मगर निस्बा की मौत रास्ते हो गई जबकि मंतशा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली से बच्चों का पिता मुरसलीन गांव में पहुंचा। मुरसलीन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने तीनों बच्चों को जहर दिया हैं।

पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई हैं। कोतवाली प्रभारी ने तीनो बच्चों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल महिला द्वारा अपने मासूम बच्चों को जहर देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

केन्द्र सरकार का बजट सर्वसमावेशी बजट : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पेश बजट को शानदार, किसान एवं नौजवानों के कल्याण, गरीब एवं वंचित की उम्मीदों को पूरा करने वाला सर्वसमावेशी बजट बताया है।

डा पूनियां ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में मीडिया से कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की अर्थव्यवस्था के साथ कदम से कदम मिलाया स्वाभीमान के साथ और यही कारण है कि आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमृतकाल का बजट पेश किया है जो देश के बुनियादी विकास से लेकर हरित विकास, वंचितों का उत्थान, नौजवानों के कल्याण की कल्पना वाला बजट हैं जिसमें टैक्स स्लैब को सात लाख करके मध्यम वर्ग के लोगों को सहूलियत देने का काम किया है।

डा पूनियां ने कहा कि लोककल्याणकारी सरकार जब लोकतंत्र के भरोसे से काम करती है तो उसका परिणाम आता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के नौ करोड़ लोगों को नल के जिरए जल पहुंचाया है, दस करोड़ उज्जवला कनेक्शन, 47 करोड़ के जनधन के खाते खोले गए हैं जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। इसी तरह तीन करोड़ लोगों को घर नसीब हुआ है। रेलवे एवं हाइवे के जरिए देश की तरक्की तेजी से हुई।

केन्द्र का बजट राजस्थान के लिए घोर निराशाजनक : अशोक गहलोत

अजमेर भ्राजपा नेता बोले बजट सर्व हितेषी, कांग्रेस ने कहा थोथा बजट

800 करोड़ यात्रियों की आकांक्षाएं पूरी करेगी रेलवे : अश्विनी वैष्णव