Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 386 -
होम ब्लॉग पेज 386

पाकिस्तान के मस्जिद में बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100

पेशावर। पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में पुलिस लाइन परिसर स्थित मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है जबकि 221 अन्य घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक आत्मघाती हमलावर ने कड़ी सुरक्षा वाले पुलिस परिसर में स्थित मस्जिद में खुद को उड़ा लिया। यह घटना सोमवार को दोपहर करीब एक बजे जोहर की नमाज के दौरान हुई , जिससे उस समय नमाज अदा कर रहे लोगों पर छत गिर गई।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने कहा कि मस्जिद के मलबे से शवों को निकालने का बचाव अभियान समाप्त हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक विस्फोट की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दी गई है। सुरक्षा खामियों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर मिले सबूतों से संकेत मिलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था। रिपोर्ट के मुताबिक खंभे गिरने से छत गिर गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

पेपरलीक : CBI जांच की मांग को लेकर किरोड़ी लाल मीणा का धरना 8वें दिन भी जारी

जयपुर। राजस्थान में बहुचर्चित पेपरलीक मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद डा किरोड़ी लाल मीणा का धरना आज 8वें दिन भी जारी रहा वहीं इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां आज शामिल हुए।

इस मौके पर डा पूनियां ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े लोगों का पेपर लीक में सीधा हाथ है, जिसमें प्रमुख पदों पर सोनिया गांधी और अशोक गहलोत जैसे कांग्रेस के प्रमुख लोग बैठे हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि सीबीआई जांच देने से कांग्रेस सरकार में बैठे लोग जेल में होंगे, इसलिए मुख्यमंत्री सीबीआई से जांच करवाने से डर रहे हैं। यह पूरे तरीके से सुनियोजित षड़यंत्र है।

डा पूनियां ने उत्तरप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई कर पेपर लीक माफियाओं को जेलों में डाला, बुलडोजर चलाकर उनकी संपत्ति जब्त की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं से वादा करते हैं कि सभी परीक्षायें समय पर होंगी और पेपरलीक करने की कोई हिम्मत नहीं कर पायेगा, सख्त कानून बनायेंगे और बुलडोजर भी चलाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को आज नहीं तो कल, परसों सुनना ही पड़ेगा, लोकतंत्र में अनसुनी नहीं कर सकते, यह अलग बात है कि कांग्रेस की मौजूदा सरकार है वो इतनी हठधर्मी है कि उसने खुद ने वर्ष 2018 के जनघोषणा पत्र में इसका भरोसा दिलाया था कि उनके नेता राहुल गांधी ने पब्लिक मीटिंग में कहा था, खासतौर पर किसानों और नौजवानों के लिए, किसानों के लिये सम्पूर्ण कर्जामाफी की बात की थी, बेरोजगारों के लिए रोजगार बात की थी, बेरोजगारी भत्ते की बात की थी, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में राजस्थान में 16 बार पेपर लीक होना और शर्मनाक तो यह है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री सदन में दूसरे प्रदेशों का हवाला देकर इसमें लीपापोती करने की कोशिश करते हैं, उनसे जवाब नहीं बन रहा था और लगातार पेपर लीक के मसले में भाजपा एवं पार्टी के तमाम जनप्रतिनिधियों ने अनेक अवसरों पर पार्टी के युवा मोर्चा ने, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है और पार्टी ने सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ाई लड़ी है।

उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि कांग्रेस सरकार की मंशा है कि निष्पक्ष एवं सक्षम एजेंसी से जांच करवाएं और रोजगार एवं किसान कर्जामाफी की मांग को लेकर अब शीशे की तरह नकाब उतर गया है, राजस्थान का नौजवान इस वर्ष कांग्रेस का राजस्थान से सूपड़ा साफ करके जवाब मांगेगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सदन में आज फिर से हम स्थगन लगाए थे, सदन में भी हम इस मुददे को जिंदा रखेंगे और धरातल पर भी हमने पार्टी व युवा मोर्चा को कहा है कि सभी जिलों में भी वहां के नौजवानों को संगठित करके और बड़ी संख्या में वहां अपना विरोध प्रदर्शन करें।

डा पूनियां ने कहा कि जागरूक जनप्रतिनिधि के नाते डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने, क्योंकि बहुत अरसे से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते है, बहुत संख्या में नौजवान इनके पास आते हैं तो एक पहल इन्होंने की है और लगता है कि जब कोई आंदोलन खड़ा होता है वो ना तो एक दिन में शुरू होता है ना खत्म होता है, आंदोलन की और मुद्दों को मुखरता से उठाने की धरातल पर जो आवाज जाती है वह और मुखर होगी और परिणाम लेकर आएगी, यह जो संघर्ष है व्यर्थ नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सार्वजनिक तौर पर बयान दिया था कि तिजोरी के ताले टूटकर पेपर कैसे बाहर आया, यह कौनसा जादू है, इस बात का जवाब अशोक गहलोत को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में जयपुर में लीपापोती करने के लिए मकान मालिक की बिल्डिंग को गिरा दिया गया लेकिन पेपर लीक में शामिल माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दिल्ली की अदालत ने एयर इंडिया पेशाब मामले में शंकर मिश्रा को दी जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने एयर इंडिया के विमान में एक महिला यात्री पर पेशाब करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी शंकर मिश्रा की मंगलवार को जमानत मंजूर कर ली।

स्थानीय अदालत ने सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद शंकर मिश्रा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इससे पहले सोमवार को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शंकर मिश्रा को मंगलवार को बड़ी राहत देते हुए उसकी जमानत मंजूर कर ली। गौरतलब है कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद आरोपी मिश्रा ने जमानत अर्जी सत्र न्यायालय में दायर की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरज्योत सिंह भल्ला ने सुनवाई के बाद शंकर मिश्रा को एक लाख रुपए का निजी मुचलका भरने की शर्त पर जमानत मंजूर कर ली।

शंकर मिश्रा के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी को सलाखों के पीछे रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता अदालत द्वारा उन पर लगाए गए नियमों और शर्तों को पूरा करने के लिए तैयार है।

अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए जमानत अर्जी का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आराेपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और उसने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी है तथा इस घटना से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी और छवि धूमिल हुई है। दिल्ली पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि न्याय के हित में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की जाए।

गौरतलब है कि शंकर मिश्रा पर आरोप है कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उसने 26 नवंबर को एक 70 वर्षीय महिला पर शराब के नशे में पेशाब किया था। इस मामले में आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए पुलिस की तरफ से कहा गया था कि आरोपी की इस करतूत से भारत की अंतरराष्ट्रीय तौर पर बेइज्जती हुई है।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाने की दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी की और उसे सात जनवरी को बेंगलूरु से गिरफ्तार किया था।

अजमेर में तेलंगाना हाउस के लिए जमीन आवंटन का विरोध जारी

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में तेलंगाना हाउस एवं अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण के लिए जमीन आवंटन का काम स्थानीय कोटड़ा क्षेत्र आवासीय बस्ती में किए जाने का विरोध आज भी जारी रहा।

अजमेर स्थित संघर्ष समिति ने आज डाक बंगले से अजमेर विकास प्राधिकरण तक प्रदर्शन कर आवंटन को रद्द करने की मांग की। कोटड़ा क्षेत्र के निवासी हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए एडीए पहुंचे और सचिव अमानुल्लाह खान को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर आवंटित जमीन को निरस्त करने की मांग की।

क्षेत्रवासियों ने एडीए अध्यक्ष व कलेक्टर अंशदीप के नहीं होने पर भी नाराजगी जाहिर की तथा चेतावनी दी कि भूमि आवंटन को तुरंत रद्द किया जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
प्रदर्शन में उपमहापौर नीरज जैन, पार्षद ज्ञान सारस्वत, बनवारीलाल शर्मा तथा कुंदन वैष्णव भी शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि एडीए ने तेलंगाना को 5021 वर्ग मीटर भूमि तेलंगाना हाउस बनाने के लिए आवासीय कॉलोनियों के बीच में दी है जिससे भविष्य में अशांति एवं सांप्रदायिक तनाव होने का खतरा क्षेत्रवासियों को लग रहा है। क्षेत्रीय विधायक वासुदेव देवनानी भी विधानसभा में इस मुद्दे को पुरजोर ढंग से उठाते हुए आवंटन रद्द करने की मांग कर चुके हैं।

छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी अरेस्ट

नागौर। राजस्थान में नागौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानी सिंह उर्फ पिन्नू माली निवासी राठौड़ी कुआ त्यागी मार्केट नागौर के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी युवती के साथ बलात्कार कर उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा था। जिससे परेशान होकर जहरीली दवाई खाकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपी के पास से वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है।

घटना के संबंध में 29 जनवरी को मृतक युवती के पिता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बेटी बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी भवानी सिंह कच्छावा ने प्रेम जाल में फंसा कर सम्बन्ध बनाए। उसके बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया और अपहरण की धमकी दी। परेशान होकर उसकी बेटी ने कीटनाशक गोलियां खा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हैप्पी बर्थडे : 48 वर्ष की हुई एक्ट्रेस प्रीति जिंटा

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज 48 वर्ष की हो गई। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी प्रीति जिंटा ने अपने करियर के शुरूआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया।

प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म दिल से से की। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1998 में प्रीति जिंटा की एक और फिल्म सोल्जर प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल थे। संस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सोल्जर टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म क्या कहना प्रीति जिंटा के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के पहले लोगों की धारणा थी कि प्रीति जिंटा केवल चुलबुले कि रदार निभा सकती है लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म दिल चाहता है प्रीति जिंटा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी शुरू आत की थी। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट आमिर खान थे। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 2003 प्रीति जिंटा के करियर के लिए खास साल साबित हुआ। इस साल उनकी कल हो ना हो और कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।

कल हो ना हो के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई वहीं कोई मिल गया के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म वीर जारा प्रीति जिंटा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरूख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गई।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित और लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म सलाम नमस्ते के जरिये प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया। वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म मै और मिसेज खन्ना में प्रीति जिंटा ने कैमियो किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित अपनी निर्मित फिल्म इश्क इन पेरिस के जरिये प्रीति जिंटा ने कमबैक किया लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही है। प्रीति जिंटा ने वर्ष 2016 में अमरीकन जीन गुडइनफ से शादी की है। प्रीति जिंटा इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है।

बीएस येदियुरप्पा ने की चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा

बेलगावी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है।

येदियुरप्पा ने कहा कि वह केंद्रीय राजनीति में रहने के इच्छुक भी नहीं हैं, लेकिन राज्य में भाजपा की सत्ता वापसी चाहते हैं। उन्हाेंने सोमवार को कहा कि वह चुनावी राजनीति से संन्यास ले रहे हैं और वह केन्द्रीय राजनीति में रहने के इच्छुक भी नहीं हैं, पर राजनीति में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य में भाजपा की सत्ता में वापसी चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके चुनाव नहीं लड़ने का मतलब यह नहीं है कि वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बजाय, वह राज्य में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि येदियुरप्पा एक शक्तिशाली लिंगायत नेता हैं।

येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि मैं अब 80 साल का हो गया हूं, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। मैं राज्य भर में यात्रा करूंगा और भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत सुनिश्चित करना भी है।

पिछले साल 22 जुलाई को येदियुरप्पा नेता ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया था, जब उन्होंने कहा था कि वह राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में शिकारीपुरा विधानसभा सीट अपने छोटे पुत्र बीवाई विजयेंद्र के लिए छोड़ देंगे। विजयेंद्र को येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा के कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने कहा कि मुझे केंद्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। यहां तक ​​कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने भी मुझे केंद्र में आमंत्रित किया था, लेकिन मैंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। पार्टी ने मुझे हर संभव सम्मान दिया है और मैं पार्टी हित में काम करने का प्रयास करता रहूंगा।

पार्टी में कई प्रमुख उम्मीदवारों के कारण टिकट वितरण को लेकर भाजपा की खराब हालत पर येदियुरप्पा ने कहा कि केवल जीतने योग्य उम्मीदवार ही चुनाव में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो दौर के सर्वेक्षण के बाद टिकट बांटे जाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 140 सीटें जीतेगी।

सबगुरु राशिफल : 31 जनवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : माघ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 11.54 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

मीन :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

नर्सेज एसोसिएशन ने CM के नाम एडीएम को सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

सिरोही एडीएम को सीएम के नाम मांगपत्र सौंपते नर्सेज एसोसिएशन पदाधिकारी व सदस्य।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन सिरोही शहर जिला अध्यक्ष विद्याधर सिहाग एव RNA प्रदेश उपाध्यक्ष मजहर बैग के नेतृत्व में नर्सेज प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर साहब को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

अजमेर : गांधी भवन पर मनाया शहीद दिवस, प्रतिमा पर पुष्पार्पण

0

अजमेर। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर शहीदों को याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी भवन पर आयोजित हुआ। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा तथा कलक्टर अंश दीप एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पार्पण किया।

विद्यार्थियों ने वैष्णवजन तो तेने कहिए जैसे गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक शक्ति प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह रलावता, विजय जैन, विपिन बैंसील, शैलेन्द्र अग्रवाल, द्रोपदी, महेश चौहान, श्याम प्रजापति, अशोक सुकरिया, नरेश सत्यावना, हेमराज खारोलिया, दिनेश शर्मा, रश्मी हिंगोरानी, सोना धनवानी, प्रदीप कच्छावा, हितेश्वरी टाक, श्री प्रकाश जैन, कोसमोेस शेखावत एवं कश्मीर सिंह सहित बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

जिले के समस्त कार्यालयों में मौन धारण कर शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की गई। संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा एवं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गजेन्द्र सिंह ने कार्यालय कर्मियों के साथ 2 मिनट का मौन रखा।

शहीद दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी

शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी अतीत नहीं भविष्य भी है थीम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर उनकी विचारधारा पर आयोजित संगोष्ठी में गांधीवादी विचारधारा पर वक्ताओं ने अपना वक्तव्य रखा। कलेक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

कलक्टर अंशदीप ने कहा कि आज वैश्विक अशांति का दौर चल रहा है। देश एक दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं। ऎसे में गांधी जी की विचारधारा और भी ज्यादा प्रासंगिक बन जाती है। गांधी जी ने नियम भी शांति से तोड़ा था। गांधी जी ने शिक्षा को किताबी ज्ञान तक सीमित ना रखकर एक ऎसी प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया जिससे समूचे व्यक्तित्व का विकास हो। तभी देश का विकास होगा।

समाज में असमानता समाप्त करने का आह्वान किया। इससे सबके साथ सबका विकास संभव होगा। असमानता से समाज में अपराध बढ़ते हैं। सर्वोदय की परिकल्पना से सबके जीवन में सुधार लाने को आग्रह किया। गांधी जी की विचारधारा आज भी आवश्यक है एवं आने वाले समय में भी आवश्यक रहेगी। इसे निजी जीवन में अंतर्निहित करने की आवश्यकता है।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक समन्वयक हेमराज खारोलिया ने कहा कि कि गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है। उनके विचार एवं दर्शन नई पीढ़ी के लिए आज भी प्रासंगिक है। गांधीजी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने चिंतन को पहले स्वयं परखा फिर उसकी सार्थकता को देखते हुए दुनिया के सामने रखा। वे जो सोच लेते थे उसे अवश्य पूरा करते थे।

गांधीजी ने सार्वजनिक जीवन में ट्रस्टीशिप की भावना से कार्य करने का संदेश दिया। जिसे हम सभी लोगों एवं संस्थाओं को भी सही रूप से पालन करना चाहिए। ट्रस्टीशिप के सिद्धांत से पैसे का सही उपयोग किया जाए। वहीं जरूरत के हिसाब से ही साधनों को रखा जाना चाहिए। गांधी के सिद्धांतों को अपने जीवन में डालने का प्रयास करना चाहिए।

विजयलक्ष्मी पारीक ने कहा कि गांधीजी का व्यक्तित्व बहुत विस्तृत है एवं इसको शब्दों में नहीं समेटा जा सकता तथा उनकी विचारधारा को ग्रहण करना चाहिए। गांधी जी ने जात-पात के भेदभाव को खत्म कर भारत को एक सूत्र में बांधा। इसी तरह अंग्रेजों का मानना था कि भारत में फूट है पर गांधी जी ने एक खादी से पूरे देश को जोड़ कर एकता का परचम लहराया।

गांधीजी ने अति मशीनीकरण का पूरजोर विरोध किया था क्योंकि उनका मानना था इससे नीचे तबके के लोगों की नौकरी छिन जाएगी। आने वाली पीढ़ी कर्मठ नहीं रहेगी। आज की पीढ़ी ऑनस्क्रीन पीढ़ी होकर रह गई है। आइंस्टीन ने गांधीजी के लिए कहा था कि भविष्य की पीढ़ी इस पर विश्वास नहीं करेगी कि एक हाड मास के पुतले ने बिना हथियारों के आजादी दिलवाई।

इस अवसर पर आरिफ खान, जितेंद्र चौधरी, अशोक सुकरिया, चेतन पंवार, पीयूष सुराणा, प्रदीप कच्छावा, संगीता बंजारा एवं वैभव पारीक उपस्थित रहे।