Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 388 -
होम ब्लॉग पेज 388

धौलपुर में इनामी डकैत केशव गुर्जर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में इनामी अपराधी डकैत केशव गुर्जर को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने की जानकारी मिली है।

एक लाख 21 हजार रुपए के इनामी डकैत केशव गुर्जर के गिरोह की तलाश के लिए पुलिस ने धौलपुर के डांग क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जिसमें डकैत सरगना पुलिस की टीम जिले के बाड़ी डांग क्षेत्र में डकैत की तलाश कर रही है।

सर्च अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस धर्मेंद्र सिंह कर रहे हैं। रविवार रात से धौलपुर पुलिस बीहड़ों में सर्च कर रही है। भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बताया गया है कि डकैत केशव गुर्जर और उसके साथियों से पुलिस की धोंध के जंगल मे मुठभेड़ हुई। सूत्रों के अनुसार डकैत केशव गुर्जर को गोली लगने के बाद उसको बीहड़ों से धौलपुर अस्पताल लाया जा रहा है।

पाकिस्तानी जायरीनों के जत्थे ने अजमेर दरगाह में पेश की चादर

अजमेर। पाकिस्तान से आए जायरीनों के जत्थे ने आज राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 811वें उर्स के मौके पर उनकी पवित्र मजार पर पाकिस्तानी हुकुमत की ओर से मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए।

राजस्थान में अजमेर के पुरानी मण्डी सैन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में ठहरे पाकिस्तानी जत्थे के 240 सदस्य सुबह कड़ी सुरक्षा और पुलिस घेरे में पाकिस्तान से लाई गई विभिन्न चादरों को अदब से सिर पर रख कर जुलूस की शक्ल में सैन्ट्रल गर्ल्स स्कूल से रवाना होकर नया बाजार, कडक्का चौक, धानमंडी, दरगाह बाजार होते हुए दरगाह के निजाम गेट पहुंचे।

इस दौरान रास्ते भर पाकिस्तान की चादर देखने के लिए कौतुहल बना रहा। पुलिस की कडी चौकसी आगे से आगे रास्ता बनाती रही जिससे पाकिस्तानी जायरीनों को कोई तकलीफ नहीं हुई। सभी ने इतमिनान से मजार शरीफ पहुंचकर पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किये और फिर बारी बारी से अपनी अपनी चादर चढाई।

सभी ने दोनों देशों के बीच अमनो अमान, मित्रता, भाईचारे के लिए दुआ की। साथ ही दोनों मुल्कों में बेहतर रिश्ते और प्यार मोहब्बत की बात कही। कुछ पाकिस्तानियों ने भारत सरकार एवं अजमेर प्रशासन का इस बात के लिए शुक्रिया अदा किया कि पाकिस्तान से भारत में आने पर उनके लिए बेहतर इन्तेजामात किए गए और अच्छे तरीके से खिदमत की गई। यहां पूरा प्यार मिला। एक पाकिस्तानी पूरे समय एक हाथ में पाकिस्तान तो दूसरे हाथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे रहा।

जत्थे के सदस्यों की दरगाह परिसर में दस्तारबंदी की गई। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था दो साल बाद यहां उर्स में शरीक हुआ है। गत 24 जनवरी की सुबह पहुंचा यह दल एक फरवरी की शाम अपने वतन लौट जाएगा।

मर जाना कबूल है लेकिन भाजपा के साथ अब नहीं जाएंगे : नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर कहा कि वह मर जाएंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाएंगे।

कुमार ने यहां सोमवार को गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि मर जाना कबूल है लेकिन उनके (भाजपा) साथ जाना हमको कभी कबूल नहीं है। यह अच्छी तरह से आप लोग जान लीजिए। यह सब बोगस बात है। दरअसल पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक में पारित प्रस्ताव के संबंध में सवाल किया था जिसमें संकल्प लिया गया है कि नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से भाजपा अब कभी गठबंधन नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने हमारे साथ रहते हुए बिना मतलब का इनके पिताजी (लालू प्रसाद यादव) और अन्य लोगों को केस में फंसा दिया। हम लोग जब किसी तरह से इसे खत्म किए और अब जब हम साथ हैं तब इन्हें दूर करने के लिए एक बार फिर से केस में फंसाने की कोशिश हो रही है।

कुमार ने कहा कि भाजपा अब वह पुरानी भाजपा नहीं रही है। अब नई भाजपा बन चुकी है। उनके पुराने नेताओं से पूछेंगे तो वह भी यही कहेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग अटल जी को मानने वाले लोग थे। उनके साथ थे तो कितना अच्छा था। हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, लेकिन जब ये लोग आ गए तब इनकी नई पार्टी हो गई है। अब ये लोग सब कुछ बदल रहे हैं। देश का एक एक चीज को बदलना चाह रहे हैं। क्या नया नया नामकरण कर रहे हैं। क्या मतलब है इन चीजों का। इन लोगों का आजादी की लड़ाई के समय जन्म भी हुआ था क्या। आजादी की लड़ाई में जिनका योगदान है क्या उनको भूल कर के कोई बात हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब हमारी सरकार बनी तब हम लोगों ने हिंदू मुस्लिम सब के हित में अच्छे से काम किया। इसके कारण अल्पसंख्यकों का एक अच्छा हिस्सा हम लोगों को वोट करने लगा। भाजपा के लोगों को भी पता था कि अल्पसंख्यकों का वोट उन्हें मिल रहा है लेकिन जब 2015 में हम लोग अलग हुए तब वे कितनी सीट जीते थे। इस बार हम ही को हराकर और हमारी वोट से जीत गए।

कुमार ने भाजपा नेता सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जिसको कुछ नहीं बनाया है वही हम पर ज्यादा बोल रहा है। उन्होंने कहा कि आज कल यह चलाया जा रहा है कि हम दावेदार हैं लेकिन हम किसी पद के दावेदार नहीं हैं। हम सिर्फ विपक्षी दलों की एकता चाहते हैं। मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए। मेरा कोई निजी स्वार्थ नहीं है। मुझे कुछ भी नहीं बनना है।

सिरोही व शिवगंज ब्लॉक में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष घोषित

सिरोही और शिवंगज ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति।

सबगुरु न्यूज- सिरोही/शिवगंज। प्रदेश कांग्रेस  में संग़ठनात्मक नियुक्तियों के चलते  प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सिरोही एवं शिवगंज ब्लॉक में मंडल अध्यक्षो की नियुक्तियां कर दी है।

आम आदमी की फजीहत पर रहे मौन,आयुक्त की बदजुबानी ने लोढ़ा की ही करवा दी फजीहत

सिरोही में शहीद स्मारक के लोकार्पण के दिन तिरंगे के कथित अपमान को लेकर सिरोही नगर परिषद में प्रदर्शन करते भाजपाई।

सिरोही। नगर परिषद के पार्षदों, सिरोही के बुजुर्गों और आम आदमी के साथ सिरोही नगर परिषद आयुक्त की कथित बदजुबानी और दुर्व्यवहार को कथित रूप से शिकायत के बाद भी संज्ञान में नहीं लेना खुद सिरोही विधायक संयम लोढ़ा की फजीहत का कारण बन गया है।

शहीद दिवस पर कथित रूप से तिरंगे को कचरा वाहन में ले जाने के प्रकाशित समाचार में कार्यवाहक आयुक्त द्वारा दिया बेसिरपैर का बयान विधायक संयम लोढ़ा और सभापति मनु मेवाड़ा के द्वारा संभाले मामले को तुल पकड़वा दिया है। तिरंगे के कथित अपमान को लेकर आयुक्त द्वारा तिरंगे को कचरा पात्र में ले जाने के संबंध में जो बयान दिया उसे भाजपा ने तिरंगे का अपमान बताया है।

नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा समेत सिरोही नगर परिषद के भाजपा पार्षदों और भाजपा के सिरोही नगर के पदाधिकारियों ने आयुक्त के बयान और तिरंगे को कथित रूप से कचरा पात्र में ढोने पर आक्रोश जताया है। इसे लेकर नगर परिषद में विधायक संयम लोढ़ा, सभापति महेन्द्र मेवाड़ा और आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। सभापति के चैम्बर में जाकर मिलने के दौरान भाजपाइयों ने सभापति ने समाचार पत्र में प्रकाशित फोटो और बयान के आधार पर आयुक्त को निलम्बित करने की मांग की।

इधर, आयुक्त ने उनके कमरे में पहुंचे भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से कहा कि जिस वाहन में तिरंगे लेकर गए थे वो कचरा वाहन नहीं होकर गौसेवा वाहन है। इसमें शहर में गायों के लिए भोजन एकत्रित करने का काम किया जाता है। सभापति ने कहा फिर भी उनकी मांग पर वे इसकी जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई करवाएंगे। इसके बाद भाजपा जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी निकले।

इस बीच नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में किसी सभापति और पार्षद की नहीं चलती है। उनका आरोप है कि नगर परिषद सिरोही को एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि दशरथसिंह नरूका चला रहे हैं। शहीद स्मारक के कार्यक्रम में भी उनकी बजाय दशरथ नरूका की ही चलाई गई।

इधर, दशरथसिंह नरूका ने सबगुरु न्यूज को बताया कि नगर परिषद में उनके हस्तक्षेप की बात बचकानी है। रही बात प्रशासन, सिरोही नगर परिषद समेत सिरोही हित में होने वाले हर काम में वो बढ़चढकर भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भाजपा के पूछा कि ये कार्यक्रम शहीदों की याद में था तो भाजपा ने मशाल जुलूस और तिरंगा यात्रा का अपमान करते हुए उसका बहिष्कार क्यों किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वो भाजपा संवेदनशीलता की बात नहीं करे जो आरएसएस और जनसंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के अंतिम संस्कार के समय पर हल्दी की गोठ में मौज कर रही थी।

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा के साथ पार्षद सुरेश सगरवंशी, मणिबेन, अरूण ओझा, गीता पुरोहित, गोपाल माली, गोविंद माली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, युवा मोर्चा के पदाधिकारी दीपेंद्रसिंह पीथापुरा, नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष महिपाल चारण, अजय भट्ट, मांगूसिंह, बाबूसिंह, जब्बरसिंह आइि शामिल थे।

विजय पटेल,  प्रवीण राठौड़,  मीडिया प्रभारी चिराग रावल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रिक्षितसिंह कोटेशा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कपूर पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित प्रजापत, सुनील गुप्ता, जितेंद्र खत्री, भवर माली, रणछोड़ पुरोहित, अनिल प्रजापत, हरिकिशन रावल आदि भी मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष अपने शेर को करने चले ढेर

जिन आयुक्त को नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा नगर परिषद की सामान्य बैठक में शेर बताकर प्रोत्साहित किए थे उन्हीं के खिलाफ आज मोर्चा खोलकर बैठे हैं। दरअसल, नगर परिषद में कार्यवाहक आयुक्त अनिल झिंगोनिया के द्वारा कांग्रेस पार्षदों को तवज्जो नहीं दिए जाने को लेकर उंस समय बहुत खुश थे। अब यही आरोप लगा रहे हैं कि ये आयुक्त नगर परिषद पार्षदों को नहीं पूछ रहे हैं।

कितने संवेदनशील कार्यवाहक आयुक्त

विधायक संयम लोढ़ा के अपने कार्यकाल में सचिव पद पर नियुक्त व्यक्ति को कलेक्टर के माध्यम से आयुक्त का चार्ज दिलवाना शहर में खुद उनकी जनता के प्रति जवाबदेही के संकल्प और दावे को उजागर कर रहा है। जबकि आम आदमी और जनप्रतिनिधियों के साथ इनके दुव्र्यवहार के चर्चे पिण्डवाड़ा और आबूरोड नगर पालिकाओं में कुख्यात है।

ये जानते हुए कि उनका कोई भी काम सिरोही शहर में संयम लोढ़ा के काम के प्रतिबिम्बित करेगा, फिर भी समाचार पत्र में गैर जिम्मेदाराना बयान जारी किया। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आयुक्त पद पर रहते हुए जिस अधिकारी को ये ध्यान नहीं कि मशाल जुलूस में परिवहन के लिए कचरा वाहन उपयोग में लिया गया था या गोसेवा वाहन वो कितना मल्टीटास्किंग है ये संदेश समाचार पत्र में प्रकाशित बयान से ही लग रहा है।

सबगुरु राशिफल : 30 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 10.11 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, शहीद दिवस।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

मीन राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

भारत ने लिया रांची की हार का बदला, सीरीज में रोमांच बरकरार

लखनऊ। गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव (26 नाबाद) की धैर्यवान बल्लेबाजी की मदद से भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की मुश्किल पिच न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 20 ओवर में 100 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने यह लक्ष्य चार विकेट गंवाकर एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपना धैर्यवान रूप दिखाते हुए 31 गेंदों पर 26 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें एकमात्र चौका शामिल था। उन्होंने हार्दिक पांड्या (15 नाबाद) के साथ 30 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी चौका लगाकर टीम को जीत दिलायी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद में एक फरवरी को खेला जाएगा।

स्पिनरों के खिलाफ दोनों टीमों के बल्लेबाजों की परीक्षा हुई जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मारी। स्पिनरों की चौकड़ी के साथ उतरे भारत ने नौ कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया, नतीजन न्यूजीलैंड 20 ओवर में 99 रन ही बना सका।

भारतीय बल्लेबाजों ने छोटे लक्ष्य के प्रति पूरी संजीदगी बरतते हुए स्वभाव के विपरीत संयम से बल्लेबाजी की और जीत को आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज शुभमन गिल (11) थे जिन्हें ब्रेसवेल ने डीप स्कावयर लेग पर खड़े एलन फिलिप के हाथों कैच आउट कराया।

ईशान किशन (19) और राहुल त्रिपाठी (13) ने पारी को संवारने का प्रयास किया मगर ईशान नौवें ओवर में दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने रनों की गति पर अंकुश लगाते हुए दवाब बढ़ाया। नतीजन 11वें ओवर में ईश सोढ़ी की गेंद पर त्रिपाठी स्वीप करने के प्रयास में डीप मिड विकेट पर खड़े फिलिप को कैच थमा कर पवेलियन लौट गए। भारत ने हालांकि जीत के लिए जरूरी रनों का आधा सफर तब तक तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया था।

पारी के 15वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर के तौर पर कीवी बल्लेबाजों ने दूसरा रन आउट किया। जब सूर्यकुमार यादव के खिलाफ पगबाधा की अपील हुई और यादव इसकी परवाह नहीं करते हुए दौड़ पड़े, तब दूसरे छोर पर खड़े सुंदर ने उन्हें रुकने को कहा जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया। आखिरकार सुंदर ने क्रीज छोड़कर अपना विकेट उन पर न्योछावर कर दिया।

सुंदर के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार के साथ संभल कर खेलते हुए टीम को जीत के दरवाजे पर लाकर ही दम लिया। इससे पहले वशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, यजुवेन्द्र चहल और दीपक हुड्डा (एक-एक विकेट) की चौकड़ी के आगे कीवी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके जबकि अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में दो विकेट चटका कर न्यूजीलैंड के स्कोर को तीन अंक तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी। यह नौंवा अवसर है जब न्यूजीलैंड की टीम टी-20 मुकाबले में 100 रन के आंकड़े को पाने में विफल रही है। साथ ही यह भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले में उनका सबसे छोटा स्कोर था।

रांची में खुलकर रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज के तेवर आज कुछ और ही थे। कप्तान पांड्या ने शुरूआती 15 ओवर में खुद के अलावा स्पिनरों को आजमाया जिसमें उनकी अपेक्षित सफलता भी मिली। आज के मैच में तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक की जगह यजुवेन्द्र चहल को मौका दिया गया था जिसे भुनाते हुये उन्हाेंने अपने दो ओवर के स्पेल में मात्र चार रन देकर फिन एलेन (11) को जल्दी चलता कर मेहमानों को झटका दिया।

डेवन कॉनवे (11) पारी के पांचवें ओवर में सुंदर का शिकार बने। मार्क चैपमैन (14) रन आउट होकर पवेलियन लौटे वहीं ग्लेन फिलिप (5) को हुड्डा ने और डेरिल मिचेल (8) को कुलदीप ने क्लीन बोल्ड आउट कर चलता किया। माइकल ब्रेसवेल (14) के निजी स्कोर पर पांड्या की बाउंसर को उड़ाने के प्रयास में फाइन लेग पर खड़े अर्शदीप के हाथों आउट हुए।

एक छोर पर टिक कर खेल रहे कप्तान मिचेल सेंटनर (19 नाबाद) दूसरी तरफ एक एक-एक कर अपने साथियों के शिकार को मायूसी से देखते रहे। पारी के 18वें ओवर में अर्शदीप ने ईश सोढ़ी और लोकी फर्ग्यूसन की जल्द विदाई कर दी, जिसके बाद जेकब डफी ने तीन गेंदों पर छह रन का योगदान देकर न्यूजीलैंड को 99 रन तक पहुंचाया।

अजमेर उर्स : रेलवे को टिकट बुकिंग व टिकट चेकिंग से कुल 40 लाख की आय

0

अजमेर। अजमेर शरीफ में चल रहे उर्स मेले के दौरान अजमेर मंडल रेल प्रशासन की ओर से जायरीन की सुविधा के लिए विभिन्न समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अंतर्गत अतिरिक्त टिकट काउंटर भी लगाए गए हैं।

रविवार को एक दिन में 20 हजार से अधिक आरक्षित व अनारक्षित यात्री बुक किए गए जिससे कुल 37 लाख रुपए की आय अर्जित की गई। इसी प्रकार टिकट चेकिंग के अंतर्गत कुल 450 बिना टिकट के मामले पकड़े गए जिससे लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की आय अर्जित की गई। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 8 हजार टिकट और लगभग 9 लाख की आय का होता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के निर्देशानुसार उर्स की व्यवस्थों को सुनिश्चित करने के लिए मेला अधिकारी जयप्रकाश सहित अन्य अधिकारिओं व कर्मचारियों को नामित किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत यात्री सुविधाओं व व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखे रहे हुए हैं ताकि अजमेर आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अजमेर स्टेशन पर उर्स के दौरान जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है उनमें देशभर के विभिन्न स्टेशनों के लिए उर्स स्पेशल ट्रेनों का संचालन, बुकिंग कार्यालय में अतिरिक्त बुकिंग काउंटर, आरक्षण कार्यालय में अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले गए हैं। पर्याप्त संख्या में टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ स्टाफ की तैनाती, सफाई की समुचित व्यवस्था, लगातार ट्रेन मूवमेंट की उद्घोषणा, प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर में सीसीटीवी मय केमरा, शुद्ध पेयजल, 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस एंबुलेंस, डॉक्टर व स्टाफ उपलब्ध कराया गया है।

गुजरात की तरह कर्नाटक और फिर राजस्थान में ऐतिहासिक जीत के साथ बनेंगी भाजपा सरकार : पूनियां

जयपुर/बेंगलूरू। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गुजरात की तरह कर्नाटक और फिर राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाएगी।

डा पूनियां कर्नाटक भाजपा के मिशन-2023 को लेकर बेंगलूरू में भाजपा के कर्नाटक -राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, कर्नाटक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री जीवी राजेश एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ प्रवासी राजस्थानियों से संवाद कर रहे थे।

डा पूनियां ने कहा कि कर्नाटक से लेकर पूरे भारतवर्ष के विकास में प्रवासी राजस्थानी भाई-बहनों के परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है और जन्मभूमि की तरह कर्मभूमि की तरक्की के लिए भी काम कर रहे करते हैं। सिंह ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की कर्नाटक में भाजपा की प्रचंड जीत में प्रमुख भूमिका होगी और भाजपा फिर राजस्थान में भी जीत का नया इतिहास बनाएगी।

कर्नाटक भाजपा के विजय संकल्प अभियान में आज सिंह एवं डॉ. पूनियां ने बेंगलूरु प्रवास पर मैराथन दौरे कर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कर मोदी के कुशल नेतृत्व में कर्नाटक में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आह्वान किया।

इस दौरान इन दोनों नेताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से कर्नाटक में भाजपा की प्रचंड जीत नया इतिहास बनाएगी और डबल इंजन की भाजपा सरकार कर्नाटक को विकास में और नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। भाजपा नेताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रवासी राजस्थानियों से बढ़-चढ़कर जुटने का आह्वान किया।

इससे पहले सतीश पूनियां ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बेंगलूरु में राजगढ़-सादुलपुर परिषद के गणमान्य सदस्यों के साथ संवाद किया, फिर हरियाणा भवन में प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स के साथ संवाद किया। उन्होंने मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हरियाणा भवन में प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स के साथ सुना।

सिरोही : बेमौसम बारिश और हवा से किसानों की रबि फसलें धराशायी

0

आबूरोड (सिरोही)। शनिवार को मध्य रात्रि हुई बेमौसम बारिश और उसके बाद चली हवा ने आबूरोड के देलदर और आबूरोड तहसील के अधिकांश गांवों के किसानों की फसलों को तहस-नहस कर दिया है।

शनिवार रात्रि और उसके बाद रविवार को दिन में रुक-रुक कर हुई बरसात और चली हवा ने पहाड़ी इलाके के क्यारी, जायदरा, निचला टांकीया, उपला टांकिया, दोयतरा, गोयली खेतर, बोरीबुज, पाबा, दानबोर, रणोरा, भंमरिया सातखेजड़ा, उपला खेजड़ा, निचला खेजडा, निचली बोर उपली बोर निच लागढ, उपलागढ, राडा, जांम्बूडी, मीन, मीन तलेटी, बोसा, डेरी, सियावा, सांगणा, कुई आदि गांवों के किसानों की रबी फसलो जमींदोज कर दिया है।

तेज हवा से खड़ी फसल चादर की तरह धराशायी

बेमौसम बारिश और हवा के प्रभाव ने किसानों की कर्ज लेकर कठिन परिश्रम से खेतों में लहलहा रहे खेती को भारी नुकसान पहुंचाया है।

निचला टांकिया( जायदरा) के किसान अजीत कुमार ने बताया कि इलाके में खाद्यान्न के लिए पैदावार की जाने वाली गेहूं की फसलें सर्वाधिक तौर पर तेज हवा से चौपट हो चुकी है। जिससे धरती पुत्रों के अरमानों पर पानी फिर गया है। भाखर क्षेत्र के जायदरा ग्राम पंचायत के निचला टांकिया के किसान भी खेत में गेहूं की फसल में खराबा होने से मायूस हो गए हैं।

बलदेव बावसी मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

आबूरोड। मौसम के विपरीत 4 किमी दुर्गम पहाड़ी पर चढ़ाई कर बलदेव बावसी (श्री उज्जैन मामा जी मंदिर) के धाम पहुंच कर लगाई सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धोक लगाई। उपलागढ की मुख्य सड़क से 4 किलोमीटर गोरिया फली बलदेव बावसी के मंदिर तक पहुंचना होता है। श्रद्धालुओं की पैदल कठिन परीक्षा जैसा सफर का अनुभव कराती है।

आबू रोड से हनुमान टेकरी-हाईवे सांगना-उपलागढ़ मुख्य सड़क से 4 किलोमीटर गोरियाफली बलदेव बावसी उज्जैन मामाजी के मंदिर में रविवार को सुबह से ही मौसम के विपरीत श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। जहां प्रतिवर्ष की तरह चढ़ाई के बाद ऊपरी पहाड़ी पर स्थित मंदिर में वार्षिक मेले में धोक लगाई एवं पूजा अर्चना की।

राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात