Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 389 -
होम ब्लॉग पेज 389

सपा ने घोषित की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी अखिलेश अध्यक्ष व शिवपाल महासचिव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आज नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अखिलेश यादव फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हैं तो महासचिव के पद पर उन्होंने जसवंत नगर सीट से विधायक और अपने चाचा शिवपालसिंह यादव की नियुक्ति की है।

पार्टी द्वारा ट्विटर पर जारी की गई नई कार्यकारी समिति सदस्यों की सूची में सदस्यों के साथ साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव को मिली शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिवपाल को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए ही जा रहे थे।

शिवपाल ने न केवल अपने भतीजे के साथ खराब संबंधों को सुधारा बल्कि बहू डिंपल यादव के समर्थ में उपचुनाव में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। अखिलेश यादव ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रो़ रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव के पद पर बनाये रखा है और किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस सूची में मो़ आज़म खान और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नाम भी शामिल हैं और इनके साथ इंद्रजीत सराज व ललितवर्मा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर दोबाना नियुक्त किए गए हैं। राज्यसभा सांसद जया बच्चन, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी और पार्टी की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी को सदस्य के रूप में चुना गया है।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास का निधन, सुरक्षाकर्मी ने मारी थी गोली

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नबा दास का रविवार को निधन हो गया। उन्हें झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर में एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। मंत्री को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की निंदा की और अपराध शाखा को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। पटनायक ने अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौके पर जाने का निर्देश दिया।

ब्रजराजनगर एसडीपीओ जी भोई ने कहा कि आरोपी एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर उस समय लगभग चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं, जब उनके कार से उतरने के तुरंत बाद समर्थक फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर रहे थे। गोली लगने के बाद मंत्री खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद उन्हें तत्काल झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।

भोई ने कहा कि एएसआई को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को पुलिसकर्मी ने मारी गोली

एनआईए ने श्रीनगर में हुर्रियत कार्यालय को किया सील

श्रीनगर। दिल्ली की विशेष अदालत की ओर से श्रीनगर में ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस (एपीएचसी) के कार्यालय को कुर्क करने के आदेश के एक दिन बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने अलगाववादी समूह के मुख्यालय को सील कर दिया।

एनआईए की टीम रविवार को राजबाग पहुंची और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत अदालत के निर्देश पर हुर्रियत कार्यालय को कुर्क कर लिया। गत पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद जहां एपीएचसी का कार्यालय बंद कर दिया गया है वहीं इसके अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक पिछले तीन वर्षों से ‘घर में ही नजरबंद’ हैं।

एनआईए ने एपीएचसी के द्वार पर चिपकाए गए एक नोटिस में कहा गया है कि जनता के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि इमारत को नयी दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए अदालत के 27 जनवरी 2023 के आदेश पर सील किया जाता है। राजबाग में ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कार्यालय के मालिक नईम अहमद खान हैं, जो वर्तमान में एनआईए कोर्ट, दिल्ली में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

एनआईए की ओर से 2017 में गिरफ्तार किए गए नयन खान, जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट का नेतृत्व कर रहे थे, जो उदारवादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का एक घटक है। शनिवार को नयी दिल्ली की विशेष अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आदेश दिया था कि ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के भवन कार्यालय सहित अचल संपत्ति को कुर्क किया जाए। अदालत ने हालांकि, कहा था कि कुर्की का मतलब यह नहीं है कि उस संपत्ति के संबंध में कोई पूर्व-परीक्षण निष्कर्ष है।

एनआईए ने श्रीनगर के राज बाग में स्थित हुर्रियत कांफ्रेंस के भवन कार्यालय को कुर्क करने के लिए एक आदेश पारित करने की मांग करते हुए अदालत में आवेदन दाखिल किया था। अपने मुख्यालय को सील किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए हुर्रियत ने कहा कि इससे कश्मीर विवाद के समाधान के लिए लोगों की विचारधारा और भावनाएं प्रभावित नहीं होगीं।

हुर्रियत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की कमान और नियंत्रण में रहने वालों को पता होना चाहिए कि कश्मीर संघर्ष के समाधान को देखने और निडरता के साथ शांति से रहने की भावना एवं इच्छा, जम्मू-कश्मीर के लोगों में अंतर्निहित है। हुर्रियत उसी इच्छा का प्रकटीकरण है। पत्थरों और गारे की इमारतों को जोड़ने से लोग अपनी भावनाओं से अलग नहीं होंगे।

एपीएचसी ने एक बयान में कहा कि वे शांतिपूर्ण समाधान की मांग करना जारी रखेंगे। यह उन लोगों को अच्छा लग सकता है जो कश्मीर के लोगों को एक और कड़ा संदेश भेजना चाहते हैं तथा इसके लिए वोट प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन जम्मू- कश्मीर के लोग बेहतर जानते हैं।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नौका पलटने से 11 बच्चों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहट जिले में टांडा बांध जलाशय में एक नौका पलटने से 11 बच्चों की मौत हो गई है। कोहाट के उपायुक्त (डीसी) फुरकान अशरफ ने दुखद घटना की पुष्टि की और कहा कि नाव में 30 लोग सवार थे जिनमें ज्यादातर बच्चे थे।

राहत एवं बचाव सूत्रों के मुताबिक मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे थे। घटना के बाद गोताखोरों ने 16 बच्चों को बचा लिया। राहत एवं बचाव संगठन ईदी फाउंडेशन ने बताया कि बच्चे बांध पर मनोरंजक कार्यक्रम के लिए आये थे। ये बच्चे एक मदरसा से आए थे।

डीसी अशरफ ने बताया कि पेशावर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है जो एक से दो घंटे में मौके पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि डूबने वाले करीब 16 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि 11 की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की बचाव टीमें भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। राहत अभियान चलाया जा रहा है।

ऐतिहासिक लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। गांधी की यात्रा का सोमवार को श्रीनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय श्रीनगर में एक सार्वजनिक रैली के साथ समापन होने की संभावना है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता जय राम रमेश, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष विकार रसूल और जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पटेल के साथ गांधी ने लाल चौक पर अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच घंटाघर के पास तिरंगा फहराया। गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई।

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 135 दिनों तक चलने वाली गांधी की भारत यात्रा का अंतिम चरण आज सुबह श्रीनगर के पांथा चौक इलाके से शुरू हुआ। भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और सोमवार को श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त होगी।

इस यात्रा में आज कई क्षेत्रीय दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। गांधी सोनवार चौक के छावनी क्षेत्र में विश्राम करने के बाद लाल चौक पर तिरंगा ध्वज फहराया। इससे बाद वह दिन में डल झील के किनारे चेश्माशाही रोड की ओर बढ़ेंगे।

दिन की समाप्ति शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा श्रीनगर शहर और डल झील के भ्रमण के साथ श्रीनगर में हिल लॉक पर स्थित होटल ताज विवांता में रात्रिभोज के साथ होगी।

श्रीनगर की यातायात पुलिस ने शनिवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके लोगों से भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज श्रीनगर में यात्रा के दौरान कुछ निश्चित मार्गों से बचने के लिए कहा।

पांथा चौक से डलगेट की ओर जाने वाले सभी ट्रैफिक को स्थगित कर दिया गया है। मोटर चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एनएचडब्ल्यू-नौगाम-नत्रीपोरा-नौगाम-सनतनगर-हैदरपोरा बाईपास का उपयोग करने के लिए कहा गया है।

यात्रा को सुरक्षित मार्ग देने के लिए कोन्हाखान, डलगेट, होटल ललित और निशात से नेहरूपार्क की ओर जाने वाली सड़क और ब्रेन निशात से बुलेवार्ड-गुपकर रोड की ओर जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

पुलिस की ओर से जारी आदेश में आम जनता और पर्यटकों को असुविधा से बचने के लिए और श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

स्मारक का हुआ लोकार्पण, निकाला मशाल जुलूस

0
सिरोही में शहीद स्मारक के।लोकार्पण से पहले निकाला मशाल जुलूस।

सबगुरु न्यूज़-सिरोही। मुख्यमंत्री बजट धोषणा अन्तर्गत नगर परिषद सिरोही द्वारा जिला मुख्यालय पर मुख्य डाकघर के पास निर्मित करवाये गये शहीद स्मारक को शनिवार शाम को लोकार्पण किया गया।

उर्वशी रौतेला ने बेशरम रंग पर बनाया वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सुपरहिट फिल्म पठान के गाना बेशरम रंग पर वीडियो बनाया है।

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें सी बोट में बैठकर इंस्टाग्राम रील सेल्फी वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उर्वशी ने फिल्म पठान गाना बेशरम रंग का म्यूजिक लगाया हैं। वहीं, उन्होंने लिखा है, ‘शाहरुख खान हमारा आज का मैन ऑफ द डे है।’

उर्वशी रौतेला ने इस बात की जानकारी दी है कि वह मालदीव में है और वेकेशन मना रही हैं। उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को उनके फैंस बहुत पंसद कर रहे हैं।

फिटनेस पर ध्यान दे रही है आलिया भट्ट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। आलिया भट्ट मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही है। आलिया को अक्सर योगा और जिम करते हुए देखा जाता है।

इसी बीच आलिया का एक वर्कआउट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर पर ही 108 सूर्य नमस्कार करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी बहन शाहीन उनसे पूछती हैं की कैसा लग रहा? जिसके बाद आलिया ने कहा- ‘पॉवरफुल’।

वीडियो में आलिया ‘नो मेकअप लुक’ में बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस आलिया की तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात

जयपुर। मौसम में आए बदलाव के कारण राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई और इस दौर कुछ जिलों में ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा। शनिवार देर रात से जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर शुरु हुआ जो रविवार को भी रुक रक कर जारी रहा।

मौसम विभाग से सुबह साढ़े आठ बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई जिसमें इस दौरान भीलवाड़ा के सहाड़ा में सर्वाधिक 27 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान में जालोर जिले के जसवंतपुरा में सर्वाधिक 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इसी तरह उदयपुर के डबोक क्षेत्र में 25़ 8 मिलीमीटर, राजसमंद के रेलमगरा एवं भीम में करीब तीन सेमी, उदयपुर के गिरवा, कोटड़ा एवं झाड़ोल, अजमेर के केकड़ी एवं टाटगढ़, चित्तौड़गढ में गंगरार, कपासन, टोंक के देवली एवं भीलवाड़ा के बनेड़ा, शाहपुरा एवं कोटरी में करीब दो सेन्टीमीटर वर्षा हुई।

इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 16, भीलवाड़ा में 14, बूंदी में 11 सिरोही 9़ 5, अजमेर में 5़8, जालोर में 5़5 एवं वनस्थली में 5़4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि जयपुर में इस दौरान 4़ 7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जयपुर में दिन में भी रुक रुक हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। सिरोही एवं जालोर सहित कुछ जिलों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि एवं कुछ जिलों में तेज हवा के कारण किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। बरसात होने एवं हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। हालांकि कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई।

मौसम विभाग के अनुसार हनुमानगढ़ के संगरिया में सबसे कम 1़8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि सीकर के फतेहपुर में 4़8, गंगानगर में 5़5, चूरु में 6़5, बीकानेर एवं वनस्थली में सात, जैसलमेर एवं बूंदी में 7़6, पिलानी में 7़9 तथा अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान इससे ज्यादा रहा। इस दौरान जयपुर में न्यूनतम तापमान 12़ 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गुजरात में पेपरलीक, देशभर में पेपर लीक एक विकट समस्या : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आज गुजरात में पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर क्लर्क की भर्ती परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द की है जो यह दिखाता है कि देशभर में पेपर लीक एक विकट समस्या बन गया है।

गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि गुजरात में यह पिछले सालों में 17वां पेपर लीक है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती, हाईकोर्ट भर्ती, डीआरडीओ भर्ती तक में पेपर लीक एवं अनियमितताओं की शिकायत आई हैं जो दिखाता है कि यह समस्या कितनी गंभीर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई की गईं हैं। पेपर लीक में शामिल लोगों को जेल भेजा गया, नौकरी से बर्खास्त किया गया एवं माफियाओं की अवैध संपत्ति ध्वस्त की गई।

उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि बाकी सरकारें भी युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर ऐसी ही गंभीरता से काम करेंगी। सभी सरकारों को पेपर लीक की देशव्यापी समस्या को लेकर व्यापक हल निकालने पर विचार करना चाहिए जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।