Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 390 -
होम ब्लॉग पेज 390

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को पुलिसकर्मी ने मारी गोली

भुवनेश्वर। ओडिशा के झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर में एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक ने राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नबा दास को रविवार को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। मंत्री को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की निंदा की और अपराध शाखा को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। पटनायक ने अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौके पर जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मंत्री पर हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निजी अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है और मंत्री को सुरक्षित रूप से अस्पताल ले जाने के लिए डॉक्टरों और एंबुलेंस को तैयार रखा गया।

ब्रजराजनगर एसडीपीओ जी भोई ने कहा कि आरोपी एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर उस समय लगभग चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं, जब उनके कार से उतरने के तुरंत बाद समर्थक फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर रहे थे। गोली लगने के बाद मंत्री खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद उन्हें तत्काल झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।

भोई ने कहा कि एएसआई को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

एएसआई मानसिक रूप से अस्वस्थ,पत्नी का दावा

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नबा दास पर रविवार को झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर नगर में गोली चलाने वाले एएसआई गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने कहा कि उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।

एक निजी ओडिया न्यूज चैनल से उन्होंने कहा कि उनके पति मानसिक बीमारी की दवा ले रहे हैं लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ उनका व्यवहार अच्छा रहा है। उत्तरी रेंज के आईजी दीपक कुमार ने कहा कि गोलीबारी में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।

आईजी कुमार की प्रारंभिक जांच के अनुसार एएसआई ने मंत्री पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। पहली गोली मंत्री को लगी जबकि दूसरी गोली किसी अन्य व्यक्ति को लगी। एएसआई ने दो और राउंड गोलियां चलाई लेकिन वह किसी को नहीं लगी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी एएसआई को काबू में कर उसे निहत्था किया।

गोली लगने के तुरंत बाद मंत्री को झारसुगुडा के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और बाद में विमान से उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री के इलाज के लिए सर्जरी, कार्डियोलॉजी एनेस्थीसिया और मेडिसिन के डॉक्टरों की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री से मिलने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कई मंत्री और बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता निजी अस्पताल पहुंचे। मंत्री का इलाज चल रहा है और स्थिति की निगरानी की जा रही है। पटनायक ने उन्होंने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और अपराध शाखा को हमले की जांच करने का आदेश दिया है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, 40 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिला में रविवार सुबह एक यात्री बस के खाई गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक जिले के बेला इलाके में चिंकी स्टॉप के पास यू-टर्न लेते समय बस पुल के खंभे से टकरा गई और इसके बाद बस खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद बस में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

गैर-सरकारी बचाव संगठन एधी फाउंडेशन के साद एधी ने संवाददाताओं को बताया कि कहा कि सभी पीड़ितों को मौके से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने हालांकि बस चालक की स्थिति की जानकारी नहीं दी।

उन्होंने बताया कि बस में 45 लोग सवार थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव को बंदरगाह शहर कराची ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से कराची जा रही थी।

सबगुरु राशिफल : 29 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.05 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि:- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मकर राशि:- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप कुछ रचनात्मक करेंगे। पड़ोसी की मदद लेनी पड़ सकती है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे के नए अवसर मिलेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

डोटासरा एवं रंधावा ने हाथ से हाथ से जोड़ो अभियान को लेकर ली बैठक

जयपुर। राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत शुरु किए गए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जयपुर सम्भाग के प्रमुख कांग्रेसजनों की आज यहां बैठक ली।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में डोटासरा ने अपने सम्बोधने में कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकालकर प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान गत 26 जनवरी से प्रारम्भ हुआ है जिसके तहत् दो माह तक प्रदेश के सभी कांग्रेसजन गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, बूथ एवं हर घर जाकर जनसम्पर्क करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत् सभी कांग्रेसजन ब्लॉक स्तर पर पदयात्रायें निकालते हुए हर घर में राहुल गांधी का संदेश, राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी तथा केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं के पर्चे वितरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत् सभी घरों पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का स्टीकर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए अपने प्रचार के पर्चे भी 60 दिन के इस अभियान के तहत् घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में अभियान के माध्यम से एक-एक घर जाएं तथा जनता से सीधा संवाद करें।

उन्होंने कहा कि अभियान की तैयोरियों के लिए रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उन्होंने हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर में कार्यकर्ता सम्मेलन किए, शुक्रवार को अजमेर में अजमेर सम्भाग का सम्मेलन हुआ एवं उसी कड़ी में आज जयपुर सम्भाग का सम्मेलन आयोजित हुआ है।

उन्होंने कहा कि वह तथा रंधावा लगातार फील्ड में रहेंगे एवं इस अभियान के तहत् जनता के बीच कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है, इसलिए सभी विधायकगण जिस दिन विधानसभा का अवकाश हो, अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के तहत् पदयात्रा में शामिल हों तथा सभी विधायक अपने कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि को निर्देशित करें कि विधानसभा सत्र के दौरान भी क्षेत्र में पदयात्रा निरन्तर चलती रहे। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता प्रदेश में पुन: कांग्रेस सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक नियुक्तियों की कवायद जारी है, शीघ्र ही शेष ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे तथा जहां ब्लॉक अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं उन ब्लॉकों की कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अनुमोदन के लिए शीघ्र भेजी जाए।

डोटासरा ने कहा कि सभी कांग्रेसजन इस अभियान में जुटकर जनसम्पर्क करते हुये बूथ व मण्डल स्तर पर प्रमुख कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप बनाएं जो कि आगामी समय में उपयोगी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ना तो राजस्थान सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा बना पाई, ना ही कोई आन्दोलन कर सकी, बस झूठे तथ्यों के आधार पर पेपर लीक जैसे मुद्दों पर दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई सरकार नहीं चाहती है कि पेपर लीक हो, किन्तु पूरे देश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की समस्या बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कड़े प्रबंध किए तथा पेपर लीक होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जनता के बीच पारदर्शिता के साथ समस्त जानकारी पहुंचाई जबकि भाजपा के शासनकाल में पेपर लीक की जानकारी अभ्यर्थियों द्वारा दी जाकर कोर्ट में सबूत पेश करने पर न्यायालय आदेश से पेपर निरस्त हुए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में यदि पेपर लीक हुआ तो गहलोत ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए 31 हजार की भर्ती की जगह 51 हजार भर्तियां निकाली, पेपर करवाए, जिसमें से 16 हजार की तो भर्ती पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं को नौकरियां दे रही है तथा रोजगार उपलब्ध करवा रही है, इसी से कुंठित होकर भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में भाजपा के अनर्गल आरोपों के हमले और बढ़ेंगे, इसीलिये सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जनता के बीच जाना आवश्यक है क्योंकि वोट जनता देती है, इसलिए लडऩा है और जनता के बीच जाना होगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का आगामी बजट भी लोक कल्याणकारी होगा तथा जो जनकल्याणकारी योजनाएं अब तक लागू हुई हैं, उन्हें लेकर जनता के बीच जाने पर जबरदस्त जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आज कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रहे हैं तथा जयपुर सम्भाग के नेता एवं कार्यकर्ता रविवार को 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि सभी नेता एवं कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक तथा अपने-अपने सुझाव संगठन तक पहुंचाए तथा जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी संगठन के कार्यकर्ता हैं तथा संगठन के प्रति जिम्मेदारी निभाना कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी कांग्रेसजनों की बराबर है। उन्होंने कहा कि जो भी अपने कत्र्तव्य में कोताही बरतेगा उसकी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास जाएगी तथा जो अपने कर्तव्य की पालना करेगा उसको सम्मान प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एकजुटता के साथ कार्य करेंगे तथा प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

BMW ने पेश की नई बीएमडब्ल्यू एक्स1, कीमत 46-48 लाख रुपए

बेंगलूरु। जर्मनी की वाहन विनिर्माता बीएमडब्ल्यू की भारतीय अनुषंगी बीएमडब्ल्यू इंडिया ने शनिवार को यहां नई कार बीएमडल्यू एक्स1 पेश की। चेन्नई में विनिर्मित इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसकी कमीत कीमत 46-48 लाख रुपए के दायरे में है।

कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों को बीएमडल्यू एक्स1 के डीजल संस्करण की आपूर्ति मार्च से तथा पेट्रोल संस्करण की जून से शुरू हो जाएगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि बीएमडब्ल्यू एक्स1 अपने वर्ग में सबसे अच्छी बिकने वाली कार है। ग्राहक को इसमें आराम और लग्ज़री का सबसे अच्छा तालमेल दिख रहा है। बिल्कुल नयी बीएमडब्ल्यू एक्स1 अपने शक्तिशाली ढ़ांचे और विशिष्ट दबंग डिज़ाइन के साथ अपनी श्रेणी की पहचान तय करती है।

कंपनी द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार इस कार का इंटीरियर प्रभावशाली रूप से आधुनिक और डिजिटल है। कंपनी का दावा है कि सबसे फुर्तीली लक्ज़री स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल होने के नाते, एक्स1 की बाजार में सफलता तय है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार सीमित संख्या में लाई जा रही इस कार के पेट्रोल संस्करण की शो रूम पर कीमत 45,90,000 रुपए और डीजल संस्करण की कीमत 47,90,000 रुपए है।

वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट शहीद, दो अन्य घायल

मुरैना। मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से अभ्यास के लिए उडान भरने के बाद वायुसेना के दो लड़ाकू विमान मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गए। घटना में एक पायलट शहीद हो गया और दो पायलटों को एअरलिफ्ट कर उपचार के लिए ले जाया गया।

हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सर्चिंग टीम ने प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से दो पायलटों को घायल अवस्था में तलाश कर उपचार के लिए भेज दिया है। एक अन्य पायलट हनुमंत राव सार्थक शहीद हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अासमान में विमान आग के गोले के रूप में दिखे और गिर गए।

बताया गया है कि मिराज-2000 एवं सुखोई-30 लड़ाकू विमान ने सुबह ग्वालियर एयरवेस से अपनी अभ्यास उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद सुबह 10 बजे के आसपास मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के मानपुर पंचायत के पास दोनों विमानों का संतुलन बिगड़ गया और उनमें से एक मिराज 2000 पहाड़गढ क्षेत्र के मानपुर गांव के पास गिरा, जबकि दूसरे सुखोई 30 के राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र के उच्चैन थाना क्षेत्र के जंगल में गिरने की जानकारी मिली है।

घटना स्थल के आसपास मौजूद कुछ लोगों ने जैसे ही आसमान से आग की लपटों नीचे की ओर आते हुए देखा तो पहले तो वे कुछ अनुमान नहीं लगा सके, लेकिन मौके पर पहुंचकर उन्होंने जो नजारा देखा तो उसकी जानकारी तत्काल मोबाइल से स्थानीय पुलिस को दी। विमान दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस फोर्स स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में संलग्न हैं। मौके पर पहुंची वायुसेना की टीमों ने क्षेत्र में पायलट की तलाश शुरु की। जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वायुसेना की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद दो पायलटों को तलाश करने में सफलता प्राप्त की। घायल अवस्था में मिले दोनों पायलट को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचा दिया गया है।

दुर्घटना के दौरान सुखोई 30 में दो पायलट थे, जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। बताया जा रहा है कि सुखाई-30 दो पायलट पैराशूट की मदद से बाहर निकले हैं और सुरक्षित हैं। इनके पैराशूट पहाड़गढ़ के जंगल में पेड़ों से उलझे हुए मिलें हैं। वहीं, मिराज-2000 में जो एक पायलट था वह विमान से निकल नही सका, इसलिए वह अपने को कोई सुरक्षित नही बचा सका।

पायलट हनुमंत राव सार्थक के शहीद होने की पुष्टि प्रशासन द्वारा की जा रहा है। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने जंगल में तेज आवाज सुनी, तो वे जब वे मौके पर पहुंचे तो विमान का मलबा पड़ा था और उसमें आग लगी हुई थी। वायुसेना की जांच टीमें पहाड़गढ़ के जंगल और भरतपुर के जंगलों में घटनास्थल पर पहुंच गई हैं तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाकर घटना के कारणों का पता कर रही हैं। हालांकि घटना से संबंधित कोई भी आधिकारिक बयान अभी वायुसेना के ग्वालियर एयरवेज की तरफ से जारी नहीं किया गया है।

अजमेर : केन्द्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा ने फांसी का लगाकर की सुसाइड

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के बांदरसिंदरी थानाक्षेत्र स्थित राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के होस्टल में एक छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुष्ट जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमएससी माइक्रोबायोलाजी प्रथम वर्ष की सलोनी साहू ने शुक्रवार देर रात होस्टल के पंखे पर फांसी का फंदा बना उस पर झूल गई।

सूचना पर देर रात ही मौके पर पहुंची बांदरसिंदरी थानापुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और मृतका के परिजनों को सूचना दी। गांव लाम्बा हरिसिंह से परिजन भी विश्वविद्यालय पहुंच गए। मृतका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन अपने अपने स्तर पर आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने के लिए जांच में जुटा है।

भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती पर मोदी गुर्जरों को इस तरह रिझाया

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान देवनारायण का अवतरण कमल पर होना और जी-20 के लोगो जिसमें कमल के ऊपर पूरी पृथ्वी को बिठाया है को बड़ा संयोग बताते हुए कहा है कि हम तो वो लोग हैं, जिसकी पैदाइशी कमल के साथ हुई हैं, इसलिए हमारा आपका नाता कुछ गहरा है।

मोदी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद के मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह भी देखिए कैसा संयोग है। भगवान देवनारायण जी का 1111वां अवतरण वर्ष उसी समय भारत की जी-20 की अध्यक्षता और उसमें भी भगवान देवनारायण का अवतरण कमल पर हुआ था और जी-20 का जो लोगो है, उसमें भी कमल के ऊपर पूरी पृथ्वी को बिठाया है। ये भी बड़ा संयोग है और हम तो वो लोग हैं, जिसकी पैदाइशी कमल के साथ हुई है। इसलिए हमारा आपका नाता कुछ गहरा है।

उन्होंने कहा कि लेकिन मैं पूज्य संतों को प्रणाम करता हूं। इतनी बड़ी तादाद में यहां आशीर्वाद देने आए हैं। मैं समाज का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि एक भक्त के रूप में मुझे आज यहां बुलाया, भक्तिभाव से बुलाया। यह सरकारी कार्यक्रम नहीं है। पूरी तरह समाज की शक्ति, समाज की भक्ति उसी ने मुझे प्रेरित किया और मैं आपके बीच पहुंच गया। मेरी आप सब को अनेक-अनेक शुभकामनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देवनारायण भगवान से देश सेवा और गरीबों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्होंने देवनारायण जयंती की चर्चा करते हुए कहा कि यहां सप्ताह भर से भव्यता के साथ कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को भौगोलिक, सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से तोडऩे के बहुत प्रयास हुए लेकिन कोई भी ताकत इसमें सफल नहीं हो पाई।

हमारी सभ्यता, संस्कृति, सदभावना एवं सम्भावना अभिव्यक्ति है। इसलिए आज भारत एक वैभवशाली भविष्य की नींव रख रहा है। भारत, अटल, अजर और अमर है। इसके पीछे हमारे समाज की शक्ति है। देश के हर व्यक्ति की शक्ति है। उन्होंन कहा कि समाज शक्ति की इसमें बहुत बड़ी भूमिका है।

मोदी ने कहा कि समाज के भीतर से ही ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रकाश सभी को दिशा दिखाता है और सबका कल्याण करता है। भगवान देवनारायण ऐसे ऊर्जापुंज थे, अवतार थे जिन्होंने संस्कृति की रक्षा की और 31 वर्ष की आयु बिताकर जनमानस में अमर हो जाना बहुत महत्त्वपूर्ण बात है।

मोदी ने कहा कि देवनारायण भगवान ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया। समाज को एकजुट करने की दिशा में काम किया और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ आदर व्यवस्था कामय करने की दिशा में काम किया, इसलिये उनके प्रति हर वर्ग में आस्था है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान देवनारायण ने हमेशा सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्य प्राथमिकता दी है। उन्होंने सुख सुविधा छोड़कर सेवा और कल्याण का कठिन मार्ग चुना। अपनी ऊर्जा का उपयोग प्राणी मात्र के लिए किया। भला जी भला देव भला। उन्होंने कहा कि देवनारायण ने जो रास्ता दिखाया, वो सबका साथ सबका भला, देश इसी रास्ते पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि वंचितों को वरियता को लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है। चिकित्सा के लिए आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बैंकों तक सभी की पहुंच नहीं थी लेकिन आज बैंकों के दरवाजे सभी के लिए खुल गए।

मोदी ने कहा कि पहले देश में तीन करोड़ परिवारों को ही नल से जल की सुविधा थी और सौलह करोड़ परिवारों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन पिछले साढे तीन साल में प्रयास किए गए और 11 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचने लगा है। किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए व्यापक काम देश में हो रहा है।

सिंचाई की पारंपरिक व्यवस्था, विकास एवं नई तकनीक से सिंचाई के हरसंभव मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी मदद के लिए तरसते थे, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मदद मिल रही है और राजस्थान में इसके तहत 15 हजार करोड़ से अधिक रुपए सीधे किसानों के खाते में भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में पशुओं की बीमारियां थी। खुर पका और मुहं पका से मुक्त कराने के लिए बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशुओं के लिए कामधेनु आयोग बनाया गया। उन्होंने राजस्थान को एक प्रेरणा स्थली का साक्षी बताते हुए कहा कि गोगाजी से रामदेव, बप्पा रावल से महाराणा प्रताप, यहां के महापुरुषों और जननायकों ने देश को रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गुर्जर समाज ने राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा में अहम भूमिका निभाई और भूपसिंह गुर्जर जो विजयसिंह पथिक के नाम से जाने जाते हैं, उनके नेतृत्व में बिजौलियां का किसान आंदोलन किया गया।

कोतवाल धन सिंह और जोगरास सिंह ने देश के लिए बलिदान दे दिया। उन्होंने रामप्यारी और पन्नाधाय की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की बहन-बेटियों ने संस्कृति की सेवा में बड़ा योगदान दिया है।

इससे पहले मोदी ने अपना संबोधन शुरु करते हुए देवनारायण भगवान और साढू माता का जयकारा लगाकर मालासेरी डूंगरी को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देवनायण भगवान के बुलावे पर मैं, यहां हाजिर हुआ हूं। यहां कोई प्रधानमंत्री नहीं आया है। मैं, पूरे भक्तिभाव से आप ही की तरह एक यात्री के रूप में आशीर्वाद लेने आया हूं। यहां मुझे यज्ञ शाला में पूर्णाहूति देने का भी सौभाग्य मिला। मेरे लिये यह भी सौभाग्य की बात है कि मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को भगवान देवनारायण और आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भगवान और जनता जनार्दन के दर्शन कर मैं, धन्य हो गया।

देवनारायण कोरिडोर संबंधी कोई घोषणा नहीं होने से देवभक्तों में निराशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालासेरी दौरे के दौरान संभावित देवनारायण कोरिडोर की घोषणा नहीं होने से देवभक्तों को निराशा हाथ लगी है।

मोदी भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती पर देवभक्त बनकर मालासेरी डूंगरी पहुंचे और गुर्जरों से अपना गहरा नाता भी बताया लेकिन उन्होंने देवनारायण कोरिडोर संबंधी किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की।

पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री के मालासेरी आगमन को लेकर यह बात सामने आ रही थी कि वाराणसी, उज्जैन की तर्ज पर मालासेरी डूंगरी का भी विकास होगा और देवनारायण सर्किट की घोषणा होगी। देवभक्तों में इस बात को लेकर उत्साह था कि प्रधानमंत्री के मालासेरी दौरे से पहले यह चर्चा थी कि प्रधानमंत्री मालासेरी आएंगे तो देवनारायण कोरिडोर की घोषणा हो सकती है।

यह भी चर्चा हो रही थी कि सर्वे कराया गया है और मालासेरी डूंगरी, सवाईभोज, बंक्यारानी के साथ ही दस किलोमीटर के दायरे में आ रहे धर्मस्थलों का विकास होगा। यहां लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में खुद को एक देवभक्त के रूप में यहां आना बताया और उन्होंने गुर्जरों के योगदान की चर्चा भी की।

देश की अमृत पीढी का प्रतिनिधित्व करते हैं एनसीसी कैडेट : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं विशेष रूप से राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स को देश की अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधि करार देते हुए उनसे अवसरों का लाभ उठाने और देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

मोदी ने शनिवार को यहां गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने वाले एनसीसी कैडेटों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कैडेट्स, भारत की युवा पीढ़ी के रूप में देश की अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाएगी। जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे। आज का भारत भी अपने सभी युवा साथियों को वो प्लेटफॉर्म देने का प्रयास कर रहा है जो आपके सपने को पूरा कर सके।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि पूरी दुनिया में बस एक ही चर्चा है कि भारत का समय आ गया है इसलिए वह युवाओं का आह्वान करते हैं कि वह इन अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि एक भी मौका खोना नहीं है, बस मां भारती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लेकर चलते ही रहना है, बढ़ते ही रहना है, नई-नई सिद्धियों को प्राप्त करते ही जाना है, विजयश्री का संकल्प लेकर चलते ही जाना है।

उन्होंने कहा कि सरकार भी युवाओं को ध्यान में रखकर योजना बना रही है और उन्हें देश के निर्माण में योगदान के अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति हो, भारत की स्टार्ट-अप क्रांति हो, इनोवेशन क्रांति हो, इन सबका सबसे बड़ा लाभ युवाओं को ही तो हो रहा है। आज भारत जिस तरह अपने डिफेंस सेक्टर में लगातार रिफॉर्म्स कर रहा है, उसका लाभ भी देश के युवाओं को हो रहा है।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में युवाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में युवा प्रतिभाओं के बल पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश का दबदबा बढा है। उन्होंने कहा कि जब हम युवाओं पर भरोसा करते हैं तब क्या परिणाम आता है इसका उत्तम उदाहरण हमारा स्पेस सेक्टर है। देश ने स्पेस सेक्टर का द्वारा युवा टैलेंट के लिए खोल दिया और देखते ही देखते पहला प्राइवेट सैटेलाइट लांच किया गया।

पुलिस बलों और सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढती भागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में यह दोगुना हो गयी है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों में बेटियां महत्वपूर्ण मोर्चों पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंंने कहा कि बीते एक दशक के दौरान एनसीसी में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मैं देख रहा था यहां जो परेड हुई उसका नेतृत्व भी बेटी ने किया।

प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेटों की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में एनसीसी भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। जिन लोगों ने एनसीसी का प्रतिनिधित्व किया है और इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनकी सराहना करता हूं।

राष्ट्रपति भवन के उद्यानों का नाम ‘अमृत उद्यान’, जनता के लिए मंगलवार से खुलेंगे

नई दिल्ली। आजादी के अमृत काल के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति भवन के विभिन्न उद्यान और उपवन का नाम अमृत उद्यान किया गया है। दर्शकों के लिए राष्ट्रपति भवन की वेब साइट पर टिकट बुकिंग की आन लाइन सुविधा की गई है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस वर्ष 31 जनवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रपति भवन के उद्यान आम जनता के लिए खोले जा रहे हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति भवन के उद्यान में आयोजित किए जा रहे उद्यान उत्सव 2023 के उद्घाटन समाराेह में उपस्थिति होंगी।

बयान में कहा गया है कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन उद्यानों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में एक सामान्य नाम देकर प्रसन्नता व्यक्त की है।

हर सोमवार और आठ मार्च होली के दिन छोड़कर इस बार गार्डन (हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन) जनता के लिए करीब दो महीने तक खुले रहेंगे। सोमवार उद्यान के रखरखाव का दिन होगा।

उसके बाद 28 मार्च को उद्यान किसानों के लिए, 29 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए, 30 मार्च को रक्षा बलों, अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस के कर्मियों के लिए और 31 मार्च को आदिवासी महिलाओं और एसएचजी सहित महिलाओं के लिए विशेष रूप से खुला रहेगा।

इस वर्ष के उद्यान उत्सव में, कई अन्य आकर्षणों के बीच, आगंतुक 12 अनूठी किस्मों के विशेष रूप से उगाए गए ट्यूलिप देख पाएंगे, जिनके चरणों में खिलने की उम्मीद है। लोग यात्रा के दौरान किसी विशेष फूल, पौधे या पेड़ के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए बगीचों में रखे क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।

बयान के मुताबिक आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति संपदा के गेट नंबर 35 से होगा। उन्हें ब्रीफकेस, कैमरा, रेडियो/ट्रांजिस्टर, बॉक्स, छाता, खाने-पीने का सामान गार्डन के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

राष्ट्रपति भवन उद्यानों की समृद्ध विविधता का घर है। मूल रूप से, उनमें ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल थे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम और राम नाथ कोविंद के समय हर्बल- एक, हर्बल- दो, टेक्टाइल गार्डन, बोनसाई गार्डन और आरोग्य वनम का विकास किया गया।

दर्शक राष्ट्रपति भवन के बगीचों के अलावा, लोग सप्ताह में पांच दिन (बुधवार से रविवार तक) राष्ट्रपति भवन और सप्ताह में छह दिन (मंगलवार से रविवार तक) राष्ट्रपति भवन संग्रहालय भी जा सकते हैं और साथ ही 20 अक्टूबर को चेंज-ऑफ-गार्ड समारोह भी देख सकते हैं।