Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 391 -
होम ब्लॉग पेज 391

मदार-रेवाडी-मदार एक्सप्रेस का मदार स्टेशन से शुभारंभ

0

अजमेर। स्मार्ट सिटी अजमेर के निवासियों को बडी सौगात देते हुए शुक्रवार को मदार-रेवाडी-मदार एक्सप्रेस का मदार स्टेशन से शुभारंभ किया गया।

इसके अंतर्गत मदार स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19724/09735, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी पैसेंजर के मदार तक (19618/19617 के रूप में पुनर्संख्यांकित) विस्तार को सांसद भागीरथ चौधरी ने विधायक अजमेर(उत्तर) वासुदेव देवनानी, विधायक अजमेर (दक्षिण) अनिता भदेल व मण्डल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित रेलवे के अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

गाड़ी संख्या 19617 मदार –रेवाड़ी एक्स्प्रेस, मदार से प्रतिदिन 17.05 बजे रवाना होकर किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनोल होते हुये 23.50 पर रेवाडी जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी –मदार एक्स्प्रेस रेवाड़ी से प्रतिदिन 9.10 बजे रवाना होकर 16.35 बजे मदार पहुंचेगी। इस यात्री गाडी के प्रारम्भ होने से अजमेर एवं आसपास के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।

सबगुरु राशिफल : 28 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.43 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

मिथुन राशि :- व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि :- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की योजना टलेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

कन्या राशि :- आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

तुला राशि :- आज व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पुराने विवाद का हल निकालने के लिए किसी का अहसान लेना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि :- शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

धनु राशि :- आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

मकर राशि :- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। अविवाहित के लिए रिश्ता बनने की संभावना है।

मीन राशि :- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रुका हुआ धन पाने के लिए किए गए प्रयास रंग लाएंगे। कला से धनार्जन करने की सोच रहे हैं तो निश्चित ही लाभ होगा। किसी पर आसानी से विश्वास न करें।

गहलोत सरकार के काम 56 सीटों का, दावे मिशन 156 का

 गहलोत
प्रधानमंत्री मोदी की सभा के लिए सरकारी पैसे का दुरूपयोग-अशोक गहलोत

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस पर बयान दिया कि वो अपनी योजनाओं के दम पर इस बार 156 सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए काम करने की बात कही है। इस तरह से उन्होंने एक बार फिर से उ के नेतृत्व में चुनाव होने की दावेदारी भी पेश कर दी।लेकिन, ये दावे हकीकत से कितने दूर हैं ये समझने वाली बात है।
-ब्यूरोक्रेसी ने तय कर दी है गहलोत की हार
अशोक गहलोत सरकार में उनकी मातहत बैठाए गए ब्यूरोक्रेटों ने उनकी 2023 में हार तय कर दी है। गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से प्रतापसिंह खाचरियावास, दिव्य मदेरणा जैसे कांग्रेस नेताओं का विवाद छिपा हुआ नहीं है। इतना ही नहीं अशोक गहलोत के द्वारा नियुक्त मुख्य सचिव निरंजन आर्य के अपने गृह जिले में अफसरों का जनता के साथ किये जाने वाले बर्ताव पर मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा के ट्वीट से भी लोग अनजान नहीं है।

सत्ता के करीबी नेताओं के व्यक्तिगत कामों को छोड़कर राजस्थान में आम जनता के कामो को पिछले 4 सालों में जिस तरह से जयपुर सीएमओ में तैनात ब्यूरोक्रेटों से लेकर राज्य के अंतिम छोर तक स्थित क्षेत्र में अधिकारियो ने अटकाया है, उससे जनता इस बार गहलोत सरकार की तमाम स्कीमों के बाद फिर 2003 और 2013 की तरह पटखनी देने को तैयार है।
-सबसे करीबी मंत्री का विभाग निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
अशोक गहलोत के सबसे करीबी माने जाने वाले मंत्री शांति धारीवाल गहलोत का स्वायत्त शासन विभाग आगामी चुनावों में गहलोत को सत्ताच्युत करवाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। दूसरा विभाग जो गहलोत सरकार की नाव में छेद करेगा वो है पंचायतराज विभाग। दोनों ही विभाग सीधे तौर से जनता से जुड़े हुए हैं।
आम आदमी की सुविधाओं के 99 प्रतिशत काम इन्हीं दो विभागों से जुड़े हुए हैं। पिछले 4 सालों में जिस तरह से यहां पर कांग्रेस के बोर्डों के नेताओं और स्थानीय नेताओं को अशोक गहलोत सरकार ने दरकिनार करवाकर अधिकारियों को भ्रष्टाचार और आम जनता को परेशान करने के लिए छूट दी है वो ही गहलोत सरकार की हार का रास्ता तय कर चुका है।
प्रशासन शहरो के संग और गांवों के संग अभियानों में जो आंकड़े दिखाए गए उसके सबसे बड़े लाभार्थी कॉलोनाइजर्स और भू-माफिया ज्यादा हैं। इनके अलावा यहां भ्रष्टाचार की दुकान ही ज्यादा चली है। स्थिति ये रही कि दोनों ही विभागों में सबसे ज्यादा भ्रष्ट अफ़सरों को इनाम देने का काम हुआ है। सीएम गहलोत ने गत वर्ष जोधपुर में अभियंता और ठेकेदारों ने नेक्सस की बात कही थी लेकिन, निकायों ने आयुक्तों और ठेकेदारों के नेक्सस ने जनहित में लगने वाली राशि की जितनी लूट करवाई है उतनी शायद ही इससे पहले की सरकारों ने कभी करवाई होगी।
इन सबके बावजूद फ्लैगशिप योजनाओं से लाभान्वित होने वाले सिर्फ 40% लोगो के दम पर घटिया गवर्नेंस से 60% मतदाताओं को परेशान करने वाली सरकार के फिर आने का सपना देखना किसी सुखद मजाक से कम नहीं है। अभी 11 महीने शेष हैं इसमें गवर्नेंस में सुधार का कोई संकल्प दिखाएं तो 2018 में वसुन्धरा राजे  के खिलाफ माहौल में भी अपने गृह सम्भाग में कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें नहीं दिलवा पाने वाले अशोक गहलोत 2023 में जीत नहीं तो 2013 से ज्यादा इज्जतदार हार का लक्ष्य पा सकते हैं। वरना जबरदस्त हार तो बाहें पसारे खड़ी ही है।

सबगुरु राशिफल : 27 जनवरी शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.10 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको एक मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो आपको निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा। आपका मित्र आज आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है।

वृषभ :- आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

कर्क :- आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियों की सहायता करनी पड़ेगी।

सिंह :- आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कन्या :- आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

तुला :- आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

वृश्चिक :- आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा। आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

धनु :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर :- आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएंगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी। धन का व्यय बढ़ेगा। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगो के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।

कुंभ :- आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। अतः आप इस समय नये कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

मीन :- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

अजमेर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोडो यात्रा का आगाज

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज से हाथ से हाथ जोडो यात्रा का आगाज किया गया।

अजमेर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 43 48-49 में यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश प्रभारी आरसी खूटिया तथा अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह ने हरी झण्डी दिखा कर किया।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य हेमन्त भाटी के नानकी पैलेस में आयोजित समारोह में खूटिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा के साथ अब उनके संदेश को गांव गांव- वार्ड वार्ड में पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोडो यात्रा शुरू की जा रही है।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलकर इसे न केवल सफल बनाना है बल्कि जनता से सम्पर्क बढा कर केन्द्र की मोदी सरकार को बेनकाब करना है। अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह ने सभी का आवाह्न किया कि दो माह की कडी मेहनत का लाभ आने वाले लोकसभा-विधानसभा चुनावों में मिलेगा।

इसलिए सभी हाथ से हाथ जोडो अभियान के जरिये राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने में कडी मेहनत करे। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, महेन्द्रसिंह रलावता, हेमन्त भाटी सहित अनेक पार्षद व कांग्रेसी मौजूद रहे।

हलवा समारोह के साथ ही आम बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में हलवा वितरण समारोह संपन्न होने के साथ ही अगले वित्त के आम बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और डॉ भगवत किशनराव कराड भी मौजूद थे।

बजट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लॉक इन प्रक्रिया से पहले प्रति वर्ष हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही बजट की तैयारियों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अब वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में बजट पेश किए जाने तक नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के तहखाने में स्थित प्रेस एरिया में रहेंगे और इस दौरान उनको परिवार से संपर्क करने की अनुमति नहीं होती है।

पिछले वर्षाें की तरह इस वर्ष की आम बजट पेपर लेस होगा और एक फरवरी 2023 को संसद में इसे पेश किया जाएगा। बजट से जुड़े कुल 14 दस्तावेज तैयार किए जाते हैं और ये दस्तावेज केन्द्रीय बजट के वेब पोर्टल इंडियाबजटडॉटजीओवीडॉटइन के ऐप पर उपलब्ध होगा। बजट दस्तावेज अंग्रेजी और हिन्दी दो भाषाओं पर उपलब्ध होंगे तथा इसको ऐप पर देखा जा सकता है। यह यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा।

हलवा समारोह के साथ ही वित्त मंत्री ने बजट की तैयारियों का जायजा लिया और इससे जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर वित्त सचिव एवं व्यय सचिव टी वी सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, दिपम सचिव तुहिन कांत पांडेय, राजस्व सचिव संजय मलहोत्रा, मुख्य आर्थिक सलाहकार अंनत वी नागेश्वरन, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सचिव नितिन गुप्ता, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष विवेक जौहरी के साथ ही मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कांग्रेस को बर्बाद करने में दिग्विजय सिंह का हाथ : एमएस बिट्टा

सिरोही। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस को बर्बाद करने में गांधी परिवार का नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का हाथ है जो अलूल जलूल बयानबाजी करते है।

बिट्टा सिरोही के मालगाव में पेढ़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सेना या सेना के जवानों पर कोई सवाल खड़ा करेगा तो देशवासी उसे कभी बर्दास्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत कुछ परिवर्तन ला रहे हैं, इसलिए हमें इस बदलाव में मजबूती से उनके साथ खड़ा होना चाहिए ताकि हम भारत को कमजोर करने वाली ताकतों को मुह तोड़ जबाब दे सके।

उन्होंने कहा कि भामाशाह अपने गावों में चिकित्सा, शिक्षा व सामाजिक सरोकार के जो कार्य करवा रहे हैं उससे जनता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने मालगाव में केपी संघवी परिवार की ओर से पांच करोड़ की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल का नया भवन बनाने की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का दान महादान है।

उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस पर मालगाव में परेश पैवेलियन में झंडारोहण किया। इस मौके उन्होंने कहा कि हमे बच्चों में देश भक्ति की भावना बाल्यकाल से ही मजबूत करनी होगी। उन्होंने कहा कि अब देश बदल रहा है और देश के युवाओं को आगे आकर इस बदलाव का हिस्सा बनना होगा। आज विश्व में भारत ने एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन जन में मजबूत बनानी है।

स्वतंत्रता के साथ समानता का भाव लाना जरूरी : मोहन भागवत

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने स्वतंत्रता के साथ समानता का भाव होना जरूरी बताते हुए कहा है कि स्वतंत्रता एवं समानता एक साथ पाने के लिए बंधुभाव लाना जरूरी है।

भागवत आज केशव विद्याापीठ जयपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि संविधान सभा की सर्वसम्मति से बने संविधान का लोकार्पण करते हुए बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर ने कहा था अब देश में कोई गुलामी नहीं है, अंग्रेज भी चले गए लेकिन सामाजिक रूढ़िवादिता के चलते जो गुलामी आई थी उसको हटाने के लिए राजनीतिक समानता व आर्थिक समानता का प्रावधान संविधान में कर दिया गया है। इसलिए गणतंत्र दिवस पर बाबासाहेब के संसद में दिए गए दोनों भाषणों को पढ़ना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कर्तव्य परायण पथ बताया। स्वतंत्रता के लिए अन्यों की स्वतंत्रता का ख्याल रखना जरूरी है। इसीलिए समता होना जरूरी है। स्वतंत्रता व समानता एक साथ पाने के लिए बंधुभाव लाना जरूरी है। संसद में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत वैचारिक मतभेद होते हैं। इसके बावजूद बन्धुता का भाव प्रबल हो तो समानता व स्वतंत्रता की स्थिति बनी रहती है।

स्वतंत्रता के बाद अपना पथ निश्चित करने के लिए संविधान बनाया गया और इसी गौरवशाली दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। तिरंगा दोनों दिवस पर ही फहराया जाता है। इसका केसरिया रंग सनातन के साथ ज्ञान की परम्परा व सतत कर्मशीलता का प्रतीक है। कर्मशीलता के प्रणेता सूर्योदय का यही रंग है। गणराज्य के नाते हम अपने देश को ज्ञानवान व सतत कर्मशील लोगों का देश बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि सक्रियता,त्याग एवं ज्ञान की दिशा मिलनी जरूरी है। शक्ति को दिशानिर्देशित करने के लिए ध्वज ने सफेद रंग धारण किया हुआ है। यह रंग हमें एकजुट करता है। हरा रंग समृद्धि एवं लक्ष्मी का प्रतीक है। पर्यावारण क्षरण न हो, वर्षा संतुलन की कामना पूरी हो ऐसा होने से मन समृद्ध रहता है। मानस में ‘सर्वे भद्राणि पश्यन्तु’…का भाव जन्म लेता है। विविधतायुक्त समाज को संगठित रखते हुए अगले गणतंत्र दिवस तक हम कितना आगे बढेंगे इसका संकल्प लेना चाहिए।

इससे पूर्व विद्याालय द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां घोष वादन व संचलन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान के साथ एवं समापन राष्ट्रगीत वंदेमातरम के सामूहिक गाान के साथ हुआ।

गणतंत्र दिवस : कर्त्तव्य पथ पर दर्शकों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां कर्त्तव्य पथ पर आयोजित समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दर्शकों के बीच पहुंचे।

मोदी लोगों को अचंभित करते हुए हर साल से अलग इस वर्ष राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को विदा करने के बाद मीडिया की दीर्घा के सामने न जाकर सीधा दर्शकों के बीच पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शक भी प्रधानमंत्री को अपने पास देखकर काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

मोदी हर साल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को विदा करने के बाद सबसे पहले मीडिया कर्मियों के सामने जाते थे और इसके बाद इंडिया गेट की ओर बढ़ते थे, लेकिन इस साल वह न तो मीडियाकर्मियों की दीर्घा के सामने आए और न ही इंडिया गेट की ओर गए। इस साल प्रधानमंत्री सीधे आम दर्शकों की दीर्घा के पास गए और लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद वह विपरीत दिशा में राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ गए।

गणतंत्र दिवस के मौके पर मोदी की पगड़ी आकर्षण का केन्द्र होती है और इस वर्ष भी उन्होंने बेहद ही खूबसूरत लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें हरे और लाल रंग का प्रिंट भी थे। प्रधानमंत्री की यह राजस्थानी पगड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ ही उन्होंने क्रीम रंग का चूड़ीदार कुर्ता-पजामा और काला कोट पहना था।

गौरतलब है कि आज बसंत पंचमी भी है। इस वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं मोदी ने अपने पहनावे का चयन इसी की ध्यान में रख कर किया था। गत वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर मोदी की पोशाक में उत्तराखंड और मणिपुर की एक झलक थी। उन्होंने उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी पहनी थी और मणिपुर से लीरुम स्टोल ली थी।

गणतंत्र दिवस : कर्त्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की अपार सैन्य शक्ति

अल्ट्रा रनर सुफिया का अजमेर आगमन पर शानदार स्वागत

0

अजमेर। 35 वर्षीय सुफिया इंडियन अल्ट्रा रन के कतर में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर अजमेर आगमन के दौरान मॉर्निंग मस्कटियर्स क्लब अजमेर के वरिष्ठ साइकिलिस्ट नंदलाल शर्मा व अजमेर रनर क्लब के वरिष्ठ धावक राजीव जी ने सुफिया को माला पहनाकर जोश के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ अकरम खान ने बताया कि सूफिया 4 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं। इन्होंने अभी गोल्डन चतुष्कोणीय नेटवर्क दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई हाईवे के अंतर्गत 194 किलोमीटर की दूरी कतर देश में 30 घंटे 31 मिनट में लगातार दौड़ कर पूरी कर महिला वर्ग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

दौड़ के दौरान तीन बार तबीयत खराब होने के उपरांत भी बिना रुके उनके द्वारा यह दूरी पूर्ण की गई। इस दौरान उनके पति विकास सरोहा जो खुद एक प्रसिद्ध साइकिलिस्ट हैं साथ रहे सूफिया ने सभी के साथ अपने अनुभव साझा कर सबका मार्गदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मण ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कमल,शेफाली, लक्ष्मण, आबिद, मोनिल, तरुण, विजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नीरज आदि उपस्थित रहे।