Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 395 -
होम ब्लॉग पेज 395

राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में सिरोही में चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार

0
सिरोही में निजी चिकित्सालय रहे बन्द।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राज्य स्तरीय निजी चिकित्सालय संगठन, यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक्स एंड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (UPCHAR), द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के “राइट टू हेल्थ बिल” के विरोध में रविवार को चिकित्सक सेवा बंद का आव्हान किया गया।इसके समर्थन में सिरोही शहर के समस्त चिकित्सालयों में सुबह 8 बजे से सांय 8 बजे तक कार्य बंद रखा गया।

आने वाले 25 वर्षों में हम बना सकते हैं सपनों का भारत : शेखावत

जालोर/जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को भीनमाल (जालोर) क्षेत्र के प्रवास पर रहे। शेखावत ने भीनमाल में रॉयल राजस्थान कॉलेज के नवीन भवन के उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आने वाले 25 वर्षों में हम ऐसे देश का सृजन और निर्माण कर सकते हैं, जो न केवल देश के बलिदानियों के सपनों का भारत हो, अपितु आपके सपनों का भी भारत हो।

अपने संबोधन में शेखावत ने कहा कि भारत को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। भारत के वर्तमान परिदृश्य को बनने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में अनेक ऐसे उदाहरण मिलते हैं, जब भारत विश्वगुरु और सोने की चिड़िया कहलाता था। हमने हजारों-हजार वर्ष पहले वेदों की रचना की। हमारे नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालयों में दुनिया भर के बच्चे पढ़ने के लिए आते थे। कहा जाता है कि जब आक्रांताओं ने उस विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को आग लगाई तो कई वर्षों तक वहां पुस्तकें जलती रहीं। वहां इतना बड़ा साहित्य एकत्रित था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे सारे विद्यालय पेड़ों के नीचे चलते थे, लेकिन भारत उस मुकाम तक तब भी पहुंचा था, क्योंकि व्यवहारिक शिक्षा पद्धति जीवन के मूल्यों को भी साथ सिखाती थी, लेकिन अंग्रेजों के शासनकाल में लॉर्ड मैकाले ने जो शिक्षा पद्धति भारत के लिए बनाई, वह शिक्षा पद्धति तत्कालीन अंग्रेज सरकार के लिए अनुकूल युवाओं का सृजन करने वाली थी।

विडंबना यह रही कि अंग्रेजों के चले जाने के लगभग डेढ़ दशक बाद जिस पहली और 1980 के दशक में जिस दूसरी शिक्षा पद्धति का भारत में सूत्रपात हुआ, दुर्भाग्य से उस समय जो लोग सत्ता पर आसीन थे, उन लोगों के मन में भी शायद गुलामी के सूत्र समाप्त नहीं हुए थे, इसलिए उन्होंने भी गुलामी की मानसिकता से कुछ आगे बढ़कर सरकार के लिए उपयोगी कौन हो सकता है, इस दृष्टिकोण से शिक्षा पद्धति का सृजन किया।

शेखावत ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि वर्ष 2020 में भारत के लिए अनुकूल शिक्षा पद्धति का सूत्रपात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुआ। अब एक बालक अपनी मातृभाषा में शिक्षा का अध्ययन कर सकता है। वह पढ़ाई के साथ-साथ में हुनर हासिल कर अपने और देश के भविष्य, दोनों का निर्माण कर सकता है।

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री शेखावत नवनिर्मित भव्य श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर महादेव की पूजा-अर्चना कर आरती की। यज्ञ में आहुतियां दीं और साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। जोधपुर प्रवास के दौरान भी शेखावत ने हिंगलाज माता जी के दरबार में माथा टेका और दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। राव मुफ्त सिंह ओबावत, प्रेम सिंह राव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और मंत्री शेखावत का अभिनंदन किया।

अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत

शेखावत का जोधपुर से जालोर, भीनमाल जाते समय मार्ग में अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। दासपा में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने साफे और फूल मालाओं से शेखावत का स्वागत किया। शेखावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भीनमाल में रानीवाड़ा विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल सहित अनेक गणमान्य लोग केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ रहे।

शीत लहर के बावजूद राजगढ़ धाम पर उमडी भक्तों की अपार भीड़


अजमेर।
सर्द हवाओं और घने कोहरे के बीच रविवार को सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी।

धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने मंदिर परिसर में बाबा भैरव, मां कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना कर भैरव धाम की भैरव चालीसा का विधिवत विमोचन किया। भैरव चालीसा का श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरण किया।

इस अवसर पर चंपालाल महाराज ने गुप्त नवरात्राओं के प्रारम्भ होने पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी की खुशहाली की कामना की। भिक्षावृत्ति को समाज का कलंक बताते हुए उससे मुक्त कराने का संकल्प दिलाया। उन्होने कहा कि नशा विनाश का मूल कारण है। नशा समस्त बुराईयों की जड़ है। नशे का त्याग करना चाहिए। धाम पर आए हजारों श्रद्धालुओं ने चम्पालाल महाराज की प्रेरणा स्वरूप दोनों हाथ उठाकर जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का संकल्प लिया।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि शनिवार से धाम पर आए हुए श्रद्धालुओं को हाड कंपाने वाली ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए राजगढ़ मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रजाई-गद्दे का समुचित प्रबन्ध किया गया। टेन्ट तथा शनिवार की पूरी रात निःशुल्क चाय की व्यवस्था की गई।

धाम पर हजारों की भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए घण्टों तक इन्तजार करना पड़ा। सभी ने बाबा भैरव, मां कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त की साथ ही मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के दर्शन किए।

संयम लोढ़ा ने राजेन्द्र राठौड़ के खिलाफ इसलिए पेश किया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर सिंह को विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करते संयम लोढ़ा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री के सलाहकार और सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा ने विधानसभा के बजट सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव के उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है।

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की अजमेर ईकाई का गठन

अजमेर। आम नागरिक को भारतीय संविधान के अनुसार प्रदत्त मानव अधिकारों की जानकारी देने तथा आमजन में जागृति पैदा करने, उनके अधिकारों की रक्षार्थ अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग राजस्थान की नवगठित अजमेर शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मालियान पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य ​अतिथि संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डा इंद्रजीत सिंह टांक, विशिष्ट अतिथि प्रदीप कछावा थे तथा अध्यक्षता समाजसेवी पूनमचंद मारोठिया ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि टांक ने नवगठित अजमेर जिला कार्यकारिणी को दायित्वों, ​अधिकारों, पीडित, शोषित व तिरस्कृत नागरिकों को समय पर न्याय दिलाने, उनकी सहायता करने आदि की शपथ दिलाई। उन्होंने संस्था की स्थापना, कार्यक्षेत्र, भूमिका व अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की।

नवगठित कार्यकारिणी में एडवोकेट बबीता टांक (अध्यक्ष), हेमेन्द्र सिंगोदिया (कार्यकारिणी अध्यक्ष), राकेश मेघवाल (सचिव), अर्चना शर्मा व नेहा आलूदिया (उपाध्यक्ष), बीना सांखला व मिहर टाक (सह सचिव), मनीष मारोठिया (कोषाध्यक्ष), माया बनिष्ठिया (संगठन सचिव), राजकुमार भाटी (संगठन मंत्री), बालमुकंद (मी​डिया प्रभारी), हेमराज ​सिसोदिया (मंत्री), प्रदीप कछावा (संरक्षक), प्रदीप कुमार कछावा व विजय लक्ष्मी सिसोदिया (सदस्य) तथा प्रदीप कछावा को संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश विधि सलाहाकार के रूप में अजमेर के अधिवक्ता ओमप्रकाश भट्ट को भी शपथ दिलाई गई।

अजमेर जिलाध्यक्ष एडवोकेट बबीता टांक ने आगंतुक अतिथियों व कार्यकारिणी सदस्यों का आभार जताया साथ ही अजमेर ईकाई के सदैव सक्रिय रूप से काम करने का भरोसा दिलाया।

कोटा : सेक्स स्कैंडल के आरोपियों के आवाज के नमूने लेने के कोर्ट के आदेश

कोटा। कोटा की एक अदालत ने आज राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एक छात्रा के परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए शारीरिक रिश्ता बनाने का दबाव बनाने के मामले में आरोपी प्रोफेसर सहित तीन आरोपियों की आवाज के नमूने लेने के निर्देश दिए हैं।

कोटा के न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम एक (उत्तर) ने आज कोटा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गिरीश परमार और दो छात्र-छात्राओं अर्पित अग्रवाल, ईशा यादव की आवाज के 23 जनवरी को नमूने लेने के लिए न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही न्यायालय ने कोटा की केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को भी इस दिन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गिरीश परमार के एक छात्रा के परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए उसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया था और इस मामले में दादाबाड़ी थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गिरीश परमार और इस सेक्स स्कैंडल में उसका सहयोग करने वाले छात्र अर्पित अग्रवाल और एक छात्रा ईशा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जो अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस ने इस मामले में न्यायालय में एक आवेदन पेश करके यह तीनों आरोपियों की आवाज के नमूने दिलवाने का आग्रह किया था जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए कोटा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक को ’वॉइस सैंपल’ लेने के लिए 23 जनवरी को न्यायालय में उपस्थित होने के शनिवार को आदेश जारी किए।

बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पद से हटे

गोंडा। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने खुद को पद से अलग कर लिया है, हालांकि वह रविवार को महासंघ की बैठक में शामिल होंगे।

डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह निजी हैसियत से बैठक में शामिल होंगे। वह जिले के नवाबगंज क्षेत्र के नंदिनी नगर मिनी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए यहां आए थे। तोमर ने कहा कि मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वे बैठक में शामिल न हों। संभावना है कि बृजभूषण बैठक में शामिल नहीं होंगे।

तोमर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं, मैं दिल्ली में पहलवानों द्वारा लगाए गए धर्माचरण के आरोपों का जोरदार खंडन करता हूं, मैं विरोध प्रदर्शन करने के उनके इरादे से अवगत नहीं हूं और यह चौंकाने वाला है कि हमारे पहलवान विरोध कर रहे है।

निगरानी समिति के गठन तक कुश्ती महासंघ का कामकाज निलंबित

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिये निगरानी समिति का गठन होने तक महासंघ के कामकाज को निलंबित कर दिया गया है।

मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को सूचित किया है कि महासंघ के खिलाफ एथलीटों द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों की जांच के लिए एक निगरानी समिति नियुक्त करने के सरकार के फैसले के मद्देनजर डब्ल्यूएफआई सभी चल रही गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दे।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि निगरानी समिति के गठित होने और डब्ल्यूएफआई की बागडोर संभालने तक महासंघ के कामकाज निलंबित रहेंगे। खेल मंत्रालय ने सभी गतिविधियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश के मद्देनजर डब्ल्यूएफआई को उत्तर प्रदेश के गोंडा में चल रहे रैंकिंग टूर्नामेंट को भी रद्द करने को कहा है। मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को निर्देश दिया है कि वह प्रतिभागियों से लिया गया प्रवेश शुल्क उनको वापस करे।

उल्लेखनीय है कि विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई सम्मानित पहलवान कुश्ती महासंघ के खिलाफ बुधवार से शुक्रवार देर रात तक प्रदर्शन पर बैठे थे। पहलवानों ने महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद खेल मंत्रालय ने आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति के गठन का फैसला लिया।

मंत्रालय ने कहा कि यह समिति चार सप्ताह के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट दर्ज करेगी और इस दौरान बृज भूषण महासंघ के अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। इसी बीच, खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक अन्य बयान में कहा कि तोमर का महासंघ में रहना इस उच्च प्राथमिकता वाली विधा के विकास के लिए हानिकारक है।

लूला ने ब्रासीलिया दंगों के मद्देनज़र सेना कमांडर को किया बर्खास्त

ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राजधानी में हाल में हुई अशांति को लेकर सैन्य कमांडरों के साथ बैठक के बाद देश सेना प्रमुख जनरल जूलियो सीजर डी अर्रुडा को बर्खास्त कर दिया है। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं।

ग्लोबो अखबार ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से दी रिपोर्ट में बताया कि अर्रुडा को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया और उनके स्थान पर दक्षिणपूर्व के सैन्य कमांडर जनरल टॉमस मिगुएल रिबेरो पाइवा की नियुक्ति की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार लूला ने शुक्रवार को पलासियो डो प्लैनाल्टो में अर्रुडा के साथ नौसेना, वायु सेना के कमांडरों के साथ-साथ रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मोंटेइरो के साथ हुई बैठक में सरकारी भवनों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति असंतोष व्यक्त किया। अरूडा ने निवर्तमान राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ समझौते के तहत पिछले दिसंबर के आखिर में ब्राजील की सेना की कमान संभाली थी।

उल्लेखनीय है कि आठ जनवरी को बोल्सनारो के समर्थकों ने राष्ट्रीय कांग्रेस भवन के साथ-साथ पलासियो डो प्लानाल्टो और ब्रासीलिया में सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर धावा बोल दिया। ब्राजील की संघीय पुलिस के अनुसार सरकार विरोधी प्रदर्शनों में दो हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। लूला प्लानाल्टो गार्डों में से 50 से अधिक लोगों को उनके पदों से हटा दिया है।

सबगुरु राशिफल : 22 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 10.27 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष:- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है।

कुंभ :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

हनुमानगढ़ में पेट्रोल पंप पर डकैती, 6 बदमाश अरेस्ट

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा शहर में पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात कर भाग रहे छह बदमाशों को पुलिस ने आज अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई रकम एवं मोबाइल फ़ोन बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे पीलीबंगा में फोरलेन मार्ग पर मनीष गोयल के पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात हुई। सूचना मिलने पर पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई। नाकाबंदी के दौरान बदमाशों को एक कार में भागते हुए काबू कर लिया गया।

पकड़े गए बदमाशों में गौरासिंह उर्फ गुरुवंतसिंह बाजीगर (35)निवासी खुईयां मलकाना थाना सदर, जिला सिरसा (हरियाणा), जसप्रीतसिंह उर्फ जस्सा जट्टसिख (45) बलीपुर कलां थाना हमड़ा तहसील जगरावां जिला लुधियाना, बलजीतसिंह धानक (35), विक्की धानक (32) मनजीतसिंह उर्फ जीता बाजीगर (40) और कुलविंदरसिंह उर्फ किंद्रसिंह नायक (32) निवासी फुलो मीठी थाना संगत जिला बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से तीन देसी पिस्टल और 19 जीवित कारतूस बरामद हुए हैं। इनकी अर्टिगा कार भी जब्त कर ली गई है। पकड़े गए यह बदमाश काफी शातिर बताये जा रहे हैं। इनके अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पंजाब तथा हरियाणा पुलिस से जानकारी मांगी गई है। जसप्रीतसिंह कार का मालिक तथा कुलविंदर सिंह चालक है। सभी बदमाशों को बापर्दा रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली नंबर की एक कार में छह व्यक्ति कल रात पेट्रोल पंप पर आए। उन्होंने कार में 500 रुपए का डीजल भरवाया। पंप का सेल्समैन नवीन कुमार नाई (21) जब कार की टंकी में डीजल भर रहा था, तब एक बदमाश लघु शंका से निवृत होने बाथरूम की तरफ चला गया। उसके पीछे पीछे तीन और बदमाश भी चले गए।

तेल भरने के बाद नवीन ने ड्राइविंग सीट और उसके साथ आगे की सीट पर बैठे युवक से रुपए मांगे तो उन्होंने कहा कि बाथरूम करने गए उनके साथी रुपए देंगे। नवीन बाथरूम के पास गया तो उक्त युवकों ने कहा कि वे उसके ऑफिस में रुपए देने के लिए आ रहे हैं। नवीन ऑफिस में आ गया। इसके बाद तीन बदमाश ऑफिस में आए। आते ही उन्होंने पिस्तौल निकाल लिए। नवीन तथा ऑफिस में मौजूद दो अन्य कर्मचारियों भंवरसिंह तथा गगनदीप को डराया धमकाया। बदमाशों ने तिजोरी की चाबी मांगी।

कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास चाबी नहीं है। इस पर बदमाशों ने कैश काउंटर की दराज में तेल बिक्री के रखे रुपए तथा कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में कर दिए। तीनों कर्मचारियों को गोली मार देने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए।

पुलिस ने बताया कि कैश काउंटर की दराज में तब लगभग 15 हजार रुपए ही थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया। इस दौरान बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी भी करवाई गई।