Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 396 -
होम ब्लॉग पेज 396

भरत सिंह ने गहलोत को ‘धृतराष्ट्र’ और प्रमोद जैन को ‘कमाऊ पूत’ बताया

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर ने अवैध खनन की लगातार अनदेखी करने को लेकर राज्य सरकार पर एक भ्रष्ट मंत्री को पूरा संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रखी है और कमाऊ पूत को बचाने का यह कदम घातक साबित होगा।

सिंह ने बारां जिले के अंता क्षेत्र के खान की झोपड़िया गांव को कोटा जिले में शामिल करने की मांग के मसले को लेकर कोटा के प्रभारी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा को लिखे एक पत्र में आज यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वह लगातार हाडोती संभाग सहित राजस्थान में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के मसले को उठाते रहे है और कोटा-बारां जिलों की सरहद पर स्थित खान की झोपड़िया गांव को कोटा जिले में शामिल करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस मांग को लगातार अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने पत्र में श्री मीणा से आग्रह किया कि उन्हें समय निकालकर मौके पर जाकर खुद खान की झोपड़िया गांव का अवलोकन कर सच्चाई से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खान की झोपड़ियों को कोटा जिले में मिलाया जाना चाहिए।

उन्होंने पत्र में लिखा कि आपकी जानकारी में लाना चाहता हूं कि 23 जनवरी को बारां में इस मांग को लेकर मैं प्रदर्शन में भाग लेने वाला हूं यह प्रदर्शन मुख्यंत्री के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प के समर्थन में हैं। प्रदर्शन बारां के भ्रष्ट मंत्री के विरोध में भी है। खान की झोपडियों गांव जो कोटा जिले की सीमा में बारां जिले का गांव है उको कोटा जिले में मिलाने के लिए भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में सिंह के आग्रह पर बारां जिले के प्रभारी मंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ्ढा ने हाल में खान की झोपड़ी गांव का अवलोकन किया था और मौके पर वहां की भौगोलिक स्थिति देखने के बाद यह कहा था कि बड़े आश्चर्य की बात है कि यह गांव बारां जिले में क्यों हैं।

इस मसले को बार-बार उठाए जाने के बाद बाद कोटा के एक के संभागीय आयुक्त ने भी इस प्रकरण की जांच की थी और इसकी भौगोलिक स्थिति का सत्यापन किया था। सिंह का कहना है कि इस प्रशासनिक रिपोर्ट के बावजूद खान की झोपड़ियां गांव को बारां जिले का ही अभी तक हिस्सा बने रहने दिया जा रहा है जबकि वह कोटा जिले में होना चाहिए।

सड़क हादसे में नवविवाहिता डॉक्टर की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सिरसा। हरियाणा में सिरसा के बेगू रोड पर शुक्रवार देर रात तेज गति से आ रही एक कार पलट गई, कार ने कई पलटें खाई और खंभे से जा टकराई। इससे कार में सवार नवविवाहित महिला डॉक्टर पायल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति विशाल को मामूली चोट आई।

गाड़ी विशाल चला रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं, पायल के परिजनों ने पति विशाल पर आरोप लगाए हैं कि उसने पायल को मारा है। मामले को संदिग्ध मानते हुए आज नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम टाल दिया गया, कल चिकित्सकों का एक दल पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों का बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

शहर थाना पुलिस प्रभारी अमित बेनीवाल के अनुसार पायल डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित हॉस्पिटल में डॉक्टर थी। हॉस्पिटल में विशाल भी आता था। विशाल डेरा सच्चा सौदा के पास ही रहता है। नवंबर 2022 में विशाल ने पायल को शादी के लिए प्रपोज किया। पायल ने अपने परिजनों को विशाल के बारे में बताया और उससे मिलने को कहा।

एक दिन विशाल अपनी मां को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा और पायल के बारे में बताया कि ये आपकी बहू है। इसके बाद दोनों परिवारों ने दिसंबर 2022 को पायल व विशाल की शादी कर दी। शादी के बाद पता चला कि विशाल आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह नशा भी करता है।

पायल की मां सुनीता का कहना है कि बीते दिवस पायल व विशाल अंबाला गए थे। मां के मुताबिक शाम को उसकी पायल से मोबाइल पर बात भी हुई थी। पायल ने मां से कहा कि अभी अंबाला से चले हैं। इसके बाद रात करीब 11 बजे बेगू रोड पर छोटे डेरे के पास गाड़ी पलट गई और कई पलटी खाकर खंभे से जा टकराई। जिससे पायल की मौत हो गई जबकि विशाल को मामूली चोट ही आई।

पायल की मां सुनीता का कहना है कि पायल व विशाल को डेरा में जाना था, लेकिन गाड़ी डेरा से शहर की तरफ आ रही थी। मां सुनीता का आरोप है कि विशाल ने ही योजनाबद्ध तरीके से पायल की हत्या की है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि पायल की मौत तो दो घंटे पहले हो चुकी थी।

मृतका पायल की बहन का कहना है कि विशाल आपराधिक प्रवृत्ति का है। एक दिन मैं अपनी बहन और विशाल के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान विशाल ने उसे कहा कि वह उसे बहुत सुंदर लगती है। उसने दिल्ली में हुए एक कांड का जिक्र भी किया और कहा कि इस प्रकार पायल को भी रास्ते से हटाया जा सकता है।

पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर का कहना है कि बीती रात बेगू रोड पर गाड़ी पलटी है। गाड़ी में एक महिला व उसका पति सवार था। पत्नी पायल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को कितनी चोट आई है। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

पायल डेरा सच्चा सौदा में एमबीबीएस डॉक्टर थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी है जिससे साफ नजर आ रहा है कि गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी है। मृतका के परिजन पति पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी में गाड़ी से बाहर निकलता कोई शख्स नहीं दिखाई दे रहा। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

लता हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का हिस्सा बन गई : जावेद अख्तर

जयपुर। प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने महान गायिका लता मंगेशकर की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का हिस्सा बन गई हैं।

जावेद ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के तीसरे दिन लता सुर गाथा सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लताजी का जीवन से जुड़ी हर अह्म रस्म पर उनका गाना है और बिना जाने ही सुबह से शाम तक किसी न किसी माध्यम से उनकी ही आवाज़ सुनते हैं। उन्होंने कहा कि पूजा, पर्व, शादी-ब्याह सहित अन्य कई अवसरों पर लताजी के ही गाने सुनते हैं।

उन्होंने कहा कि एक बार मैंने उनसे कहा था कि मुझे अफ़सोस उन पीढ़ियों का है, जो आपकी आवाज़ सुने बिना ही गुज़र गईं। उन्होंने कहा कि मैंने लताजी के लिए मेरी आवाज ही पहचान है गाना लिखा, यह उनके ऑटोग्राम देने के स्टाइल के लिए लिखा गया था ताकि वह जब भी कहीं ऑटोग्राम दे तो लिखे कि मेरी आवाज ही पहचान है, आज यह गाना उनका ऑटोग्राम ही बन गया है। फिल्म इंडस्ट्री में गाने वाले तो बहुत आये लेकिन लताजी जैसा न कोई था न कोई होगा। सत्र में लता दीदी के लिए सदाबहार लिखने वाले गुलज़ार साहब को सुनने के लिए काफी भीड़ जमा थी।

इससे पहले जेएलएफ के तीसरे दिन की शुरुआत अनिरुद्ध वर्मा कलेक्टिव ने राग बसंती से की। आज का दिन जावेद अख्तर के अलावा अनामिका, नंदभारद्वाज, शेहान करुनातिलक, दीप्ति कपूर, यतीन्द्र मिश्र, खालिद जावेद, बारां फारुकी जैसे लेखकों के नाम रहा। ‘एक हिंदी अनेक हिंदी सत्र’ में प्रतिष्ठित लेखकों अनामिका, नंदभारद्वाज, पुष्पेश पंत, गीतांजलि और यतीन्द्र मिश्र ने हिंदी के माध्यम से भाषा और साहित्य के समकालीन और शास्त्रीय स्वरुप की बात की।

अनामिका ने अपने लेखन में भाषा वैविध्य के विषय में बताया, जब लिखने चलो तो चेतन बार-बार स्मृतियों की ओर लौटता है। उन्हीं स्मृतियों से भिन्न आवाजें और बोलियाँ आपके लेखन को विविधता प्रदान करती हैं।” फेस्टिवल में एक दिन पहले नोबेल पुरस्कार विजेता, अब्दुल रज़ाकगुरनाह ने भी लेखन के संदर्भ में अच्छी स्मृति को बड़ी उपलब्धि माना था।

राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज ने भाषा के संदर्भ में कहा कि हिंदी जिस क्षेत्र में जाती है वहां ढल जाती है और उस क्षेत्र के बहुत सारे भावों और शब्दों को अपने में समाहित कर अपना विस्तार बढ़ाती है। पुष्पेश पंत ने गीतांजलि श्री की भाषा के सन्दर्भ में बताया कि गीतांजलि जो भाषा के साथ करती हैं, वो भाषा के आयाम को विस्तार देना है।

गीतांजलि ने कहा कि भाषा में कोई सरहद नहीं होनी चाहिए… भाषा और संस्कृति का लगातार आदान-प्रदान होना चाहिए। भाषा में लोच, रवानी और वैविध्य इसी आदान-प्रदान से आते हैं। अच्छी बात यह है कि लेखक और पाठक व्याकरण के पीछे नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति के पीछे भागते हैं।

सेवेन मून्स ऑफ़ माली अल्मेडा सत्र में बुकर प्राइज विजेता श्रीलंकाई लेखक शेहान करुनातिलक से लेखिका नंदिनी नायर ने चर्चा की। शेहान का उपन्यास, सेवेन मून्स ऑफ़ माली अल्मेडा दानव, प्रेत और पुनर्जन्म जैसे विषयों को प्रेरणा बनाकर लिखा गया है। इस पर उन्होंने कहा कि …और फिर मैंने सोचा… अगर मैं भूत के नजरिये से लिखूं तो, श्रीलंका के मृत लोग मुझसे बात करने लगें तो, और ये एक भूतिया कहानी के लिए बढ़िया प्लाट लगा… बुकर प्राइज मिलना किस्मत की बात थी। यह ऐसे ही था जैसे लूडो के डाइस में तुक्के से छह नम्बर आ जाता है.. लॉटरी लगने पर आप खुश होते हो और नहीं लगने पर कोशिश करते हो कि ज्यादा दुखी न नज़र आओ।

ऐज ऑफ़ वाईस सत्र में उपन्यासकार दीप्ति कपूर से जमैकाई लेखक मार्लोन जेम्स ने संवाद किया। ऐज ऑफ़ वाईस पत्रकार और लेखिका दीप्ति का यह दूसरा उपन्यास है। अपराध कथा पर आधारित यह उपन्यास ग्रे शेड की बात करते हुए, अपराध जगत की कई परतें खोलता है। मार्लोन ने उनसे पूछा कि आखिर उन्होंने ‘क्राइम फिक्शन’ को ही अपने लेखन का आधार क्यों बनाया, इस पर दीप्ति ने कहा “थ्रिलर ने उन्हें हमेशा से रोमांचित किया, तेजी से बदलते घटनाक्रम को दर्ज करना उन्हें एक संतुष्टि का एहसास करवाता है।

पैराडाइस ऑफ़ फ़ूड के नाम से आयोजित सत्र में जावेद खालिद, बारां फारुखी और प्रज्ञा तिवारी ने बात की। जावेद खालिद की उर्दू किताब नेमतखाना का अनुवाद बारां ने पैराडाइस ऑफ़ फ़ूड नाम से किया है। जावेद की ये किताब गुड्डू मियां नामक किरदार के माध्यम से भारतीय समाज की खानपान और चबाने से जुडी अजीब आदतों पर व्यंग्य कसती है।

उर्दू के महान विद्वान् शम्सुर्रहमान फारुखी ने जावेद खालिद को मास्टर्स ऑफ़ एस्थेटिक डिस्गस्ट कहा था। इस पर जावेद खालिद ने कहा कि एक कलाकार समाज की गंदी चीजों को भी ख़ूबसूरती से प्रस्तुत कर सकता है। किताब के अनुवाद पर बारां ने कहा कि जावेद उर्दू में मेरे पसंदीदा लेखक हैं। मैं इनका उपन्यास पढ़ती रही हूं.. यह उपन्यास बहुत ही दिलचस्प है।

जींद में विवाहिता से दोस्ती कर रेप, वीडियो उसके पति को भेजा

जींद। हरियाणा में एक सिरफिरे युवक ने पहले युवती से दोस्ती गांठी और फिर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसकी आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली एवं युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

जब युवती ने मना किया तो अश्लील वीडियो तथा फोटो उसके पति के पास भेज दी जिसमें आरोपी का उसकी बहन ने भी साथ दिया। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी व उसकी बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुआ के पास कैथल जिला के गांव में पढ़ती थी। वहां पर उसकी दोस्ती सतीश से हुई। लगभग ढाई साल पहले आरोपी उसे उचाना ले गया। जहां पर आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो तथा फोटो बना ली। जिसके आधार पर आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शादी हो जाने पर उसने सतीश की बात मानने से मना कर दिया तो उसने महिला के पति को फोटो भेज दी जिसके चलते उसकी वैवाहिक जिंदगी बर्बाद हो गई।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सतीश तथा उसकी बहन कविता के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने ढाई साल पहले दुष्कर्म की वीडियो बना ली थी। आरोपित ने उसके माध्यम से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के पति के पास वीडियो भेज दी। फिलहाल आरोपी व उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भारत ने न्यूजीलैंड का 8 विकेट से हराया, सीरीज में अजेय बढ़त

रायपुर। मोहम्मद शमी (18/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा (51) के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे एकदिवसीय मैच में शनिवार को आठ विकेट से रौंद दिया।

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 109 रन का मामूली लक्ष्य रखा, जिसे मेजबान टीम ने 20.1 ओवर में हासिल करके तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

भारतीय गेंदबाजों ने इस यादगार मैच में न्यूजीलैंड के आठ बल्लेबाजों को दहाई का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया। शमी ने अपनी धारदार स्विंग गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को परेशान करते हुए तीन विकेट लिये। हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट हासिल हुए जबकि मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित ने अर्द्धशतक जड़कर भारत की जीत को आसान कर दिया। रोहित ने 50 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रन बनाये। कप्तान का विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल (40 नाबाद) ने भारत को लक्ष्य तक पहुंचाने का काम किया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। शृंखला का आखिरी मैच इंदोर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और शमी ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए पहले ही ओवर में फिन ऐलन को बोल्ड कर दिया। इसके बाद शमी-सिराज की जोड़ी ने नयी गेंद को स्विंग करते हुए कीवी बल्लेबाजों पर दबाव डाला। सिराज ने छठे ओवर में हेनरी निकोल्स को स्लिप में कैच आउट करवाया, जबकि शमी ने अपनी ही गेंद पर डैरिल मिचेल का कैच लपका।

इन दोनों गेंदबाजों के स्पेल खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की समस्याएं बढ़ाईं। पांड्या ने डेवन कॉनवे का विकेट लिया, जबकि शार्दुल ठाकुर ने टॉम लैथम को स्लिप में कैच आउट करवाया और न्यूजीलैंड पहले पावरप्ले में पांच विकेट के नुकसान पर 15 रन ही बना सका।

इसके बाद हालांकि ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया। ब्रेसवेल ने 30 गेंदों पर चार चौकों के साथ 22 रन बनाए और फिलिप्स के साथ 41 रन की साझेदारी की। ब्रेसवेल का विकेट गिरने के बाद फिलिप्स ने मिचेल सैंटनर के साथ भी 47 रन जोड़े। सैंटनर ने 39 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 27 रन बनाए और उन्हें पांड्या ने आउट किया। फिलिप्स ने 52 गेंदों पर पांच चौके लगाकर 36 रन का योगदान दिया।

सैंटनर का विकेट 103 रन के स्कोर पर गिरने के बाद फिलिप्स भी मिड-विकेट पर खड़े सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे और न्यूजीलैंड की पारी पांच रन के अंदर सिमट गई।

न्यूजीलैंड को 108 रन के मामूली स्कोर की रक्षा करने के लिए नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की जरूरत थी। लोकी फर्ग्यूसन ने पहले ओवर में गेंद से हरकत करवाते हुए रोहित को परेशान भी किया, हालांकि इसके बाद भारतीय कप्तान को कोई असहजता नहीं हुई। रोहित ने अगले ही ओवर में हेनरी शिपली की छोटी गेंद पर चौका लगाया, जबकि पांचवें ओवर में उन्होंने फर्ग्यूसन को छक्का जड़ा।

रोहित ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अपना 48वां अर्द्धशतक जड़ते हुए गिल के साथ 72 रन की साझेदारी की। रोहित का विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी नौ गेंदों पर 11 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार हो गए कीवी टीम के स्पिनरों को पिच से मदद मिल रही थी, हालांकि उनके पास रक्षा करने के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य नहीं था।

ईशान किशन (आठ नाबाद) ने नौ गेंदे खेलकर दो चौके जड़े और भारत को 107 रन तक पहुंचा दिया। गिल ने इसके बाद 21वें ओवर की पहली गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाकर भारत को घर में लगातार सातवीं एकदिवसीय सीरीज जिता दी। गिल ने अपनी 40 रन की पारी में समय लेते हुए 53 गेंदें खेलीं और छह चौके लगाए।

भारत 46 महीने से घरेलू परिस्थितियों में कोई एकदिवसीय सीरीज नहीं हारा है। उन्हें पिछली बार मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में 3-2 से मात दी थी।

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता कुंतल घोष अरेस्ट

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुंतल घोष को कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इडी के सूत्रों ने बताया कि घोष को शिक्षक भर्ती मामले में न्यू टाउन में चिनार पार्क में स्थित उनके आवास से आज तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले सीबीआई ने बुधवार देर रात को अपने निजाम पैलेस कार्यालय में हुगली जिले के टीएमसी के युवा विंग के नेता से पूछताछ की और शुक्रवार को करीब सात बजे से ईडी ने 24 घंटे से अधिक समय तक उनके दो आवासों की तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र बलों की सहायता से ईडी के अधिकारी घोष को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले गए जिसके बाद, उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए पेश किया जाएगा।

एक अन्य आरोपी तपन मंडल के सीबीआई को दिए बयान के अनुसार घोष पर 2014 से 2021 के बीच नौकरी चाहने वालों से 19.5 करोड़ रुपए की धनराशि एकत्र करने का आरोप लगाया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद उनके खिलाफ जांच की गई।

सीबीआई के अनुसार टीएमसी नेताओं द्वारा कथित तौर पर राज्य भर के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों के रूप में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों से एक सौ करोड़ रुपये से अधिक जुटाए गए थे।

बंगाल के निजी-संचालित कॉलेजों और संस्थानों के संघ के अध्यक्ष तपन मंडल ने नेता कुंतल घोष पर सीबीआई द्वारा पूछताछ के दौरान नौकरी चाहने वालों से पैसे उगाहने का आरोप लगाया था।

मस्क के ट्विटर अधिग्रहण करने के बाद 80 प्रतिशत कर्मचारियों की कमी

वाशिंगटन। अमरीकी उद्योगपति एलन मस्क के ट्विटर पर अधिग्रहण करने के बाद से कर्मचारियों की संख्या में लगभग 80 प्रतिशत की कमी आई है। सीएनबीसी ने आंतरिक कंपनी रिकॉर्ड का हवाला देते हुए रिपोर्ट यह दी।

रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर-2022 के अंत में मस्क के ट्विटर के 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण को अंतिम रूप देने से पहले सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी में लगभग 7,500 कर्मचारी थे, लेकिन यह संख्या घटकर लगभग 1,300 सक्रिय कर्मचारियों तक हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर के पास अब 550 से कम पूर्णकालिक इंजीनियर हैं और सुरक्षा टीम में 20 से कम कर्मचारी शामिल हैं तथा कंपनी के पास लगभग 1,400 गैर-काम करने वाले कर्मचारी भी हैं जिन्हें अभी भी भुगतान किया जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी के 1,300 कर्मचारियों में से लगभग 75 छुट्टी पर हैं, जिनमें 40 इंजीनियर है। मस्क ने कंपनी के दिन-प्रतिदिन के संचालन में परिवर्तन करने के साथ ही कई कर्मचारियों को बाहर कर दिया है।

बारां से छबड़ा जा रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, 1 किमी दूर निकला इंजन

बारां। राजस्थान में कोटा- बारां भोपाल रेल्वे लाईन पर बारां से छबडा जा रही मालगाड़ी शनिवार को अचानक दो हिस्सों में बंट गई। जिससे इंजन के साथ आगे के डिब्बे करीब एक किमी आगे तक जा पहुंच गए।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह 9.30 बजे कोटा-बीना रेलमार्ग पर बारां से छबड़ा की तरफ जा रही मालगाड़ी 2 हिस्सों में बंट गई। बारां जिले में कवाई के अंधेरी नदी की पुलिया के पास यह घटना हुई।

करीब 90 खाली वैगनों वाली यह मालगाड़ी बारां से छबड़ा की तरफ जा रही थी। इस घटना में गार्ड समेत मालगाड़ी के 11 वैगन चलती मालगाड़ी से अलग होकर पीछे ही रह गए। वैगनों के अलग होने का पता लगते गार्ड ने ट्रेन ड्राइवर को मैसेज देकर मालगाड़ी को तुरंत रुकवाया। इस बीच 2 इंजन लगी मालगाड़ी 80 वैगनों को लेकर करीब एक किमी आगे चली गई।

सूचना पर कवाई स्टेशन से रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद मालगाड़ी के इंजन वाले भाग को फिर से पीछे लिया गया और वापस वैगनों को जोड़ा गया। करीब 50 मिनट मालगाड़ी मौके पर रुकी रही। हालांकि इस रेलमार्ग के दोहरीकरण होने के चलते इस रूट के गुजरने वाले किसी अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ा।

संतकबीरनगर : खेत में गई 25 वर्षीय युवती के साथ रेप

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 25 वर्षीय एक युवती के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

युवती शुक्रवार की देर शाम खेत की ओर गई थी, जहां उसे अकेली पाकर गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया, उसके साथ दुष्‍कर्म किया। युवक के चंगुल से छूटी पीडित युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली।

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर जानकारी जुटाया। मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीडिता का मेडिकल परीक्षण और न्‍यायालय में कलमबन्‍द बयान कराया जा रहा है। मामले में जो भी तथ्‍य प्रकाश में आएंगे उस अनुरूप आवश्‍यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सबगुरु राशिफल : 21 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 06.17 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ, मौनी अमावस्या, प्रयागराज मेला।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नए अवसर आयेंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आएगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पाएगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाए। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नए काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नए अवसर आएंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आएगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पाएगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नएकार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नए काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।