Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 397 -
होम ब्लॉग पेज 397

प्रभारी मंत्री से संयम लोढ़ा ने पूरे जिले के लिए ये मांग लिया

सिरोही में साइबर थाने का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी और विधायक संयम लोढ़ा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य और विधायक संयम लोढ़ा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर अनादरा चौराहे पर साइबर थाने का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल और एसपी ममता गुप्ता भी मौजूद थी।

विधायक संयम लोढ़ा के जन्मदिन पर रक्तदान, सामने आई एक चौंकाने वाली हकीकत

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के।जन्मदिन पर रक्तदान के लिए उमड़े लोग

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के जन्मदिन पर संयमदीप फाउण्डेशन की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में एक हजार से ज्यादा समर्थकों को पंजीयन हुआ। शाम तक चले रक्तदान शिविर में करीब 423 लोगों ने रक्तदान किया।

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड – अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) 27 जनवरी, 2023 को खुलेगा

0

• प्राइस बैंड ₹1 अंकित मूल्य के साथ ₹ 3,112 से ₹ 3,276 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया
• ऑफ़र मंगलवार, 31 जनवरी, 2023 को बंद हो जाएगा
• न्यूनतम 4 एफपीओ इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 4 एफपीओ इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकती है
• कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति की सिफारिश के अनुसार, 18 जनवरी, 2023 के उनके प्रस्ताव के आधार पर उपरोक्त प्रदान किया गया प्राइस बैंड रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के पृष्ठ संख्या 123 पर दिए गए ‘ऑफर प्राइस के लिए आधार’ खंड में प्रकट प्राथमिक निर्गम/द्वितीयक लेनदेन के डब्ल्यूएसीए बनाम ‘ऑफर प्राइस के लिए आधार’ में खुलासा किए गए मात्रात्मक कारकों/केपीआई के आधार पर उचित है।

एफपीओ इक्विटी शेयर्स के लिए भुगतान शेड्युल #
आधार मूल्य पर (₹) कैप प्राइस पर (₹)
आवेदन पर 1,556.00* 1,638.00*
एक या एक से अधिक परवर्ती कॉल/कॉल्स 1,556.00 1,638.00
कुल (₹) 3,112.00 3,276.00
# विज्ञापित प्राइस बैंड प्रत्येक ₹ 1 अंकित मूल्य के पूर्ण एफपीओ इक्विटी शेयर के लिए है, जिसमें से 50% राशि आवेदन के समय देय है और शेष राशि का भुगतान एक या एक से अधिक अनुवर्ती कॉल/कॉल्स में किया जाएगा जैसा कि समय-समय पर कंपनी के निदेशक मंडल या उसकी विधिवत अधिकृत समिति द्वारा उनके विवेकानुसार निर्धारित किया जाए।
* आधार/कैप प्राइस का 50% है।
ध्यान दें: प्रस्ताव के खुदरा हिस्से में बोली लगाने वाले खुदरा व्यक्तिगत बोलीदाताओं के लिए प्रति एफपीओ इक्विटी शेयर पर ₹ 64 की छूट की पेशकश की जा रही है।

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (“एईएल” या “कंपनी) ने शुक्रवार, 27 जनवरी, 2023 को आंशिक भुगतान आधार पर जारी कुल ₹ 20,000 करोड़* तक के अपने अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (“एफपीओ’) को खोलने का प्रस्ताव दिया है।

*एफपीओ इक्विटी शेयरों के संबंध में पूर्ण सब्सक्रिप्शन और आवंटन एवं सभी कॉल मनी की प्राप्ति मानते हुए

एफपीओ में ताजा निर्गम (‘ऑफर’) के जरिए प्रति एफपीओ इक्विटी शेयर मूल्य# (प्रीमियम सहित) पर नकद रूप में कंपनी के ₹1 अंकित मूल्य के आंशिक चुकता इक्विटी शेयर (“एफपीओ इक्विटी शेयर”) शामिल हैं। इस ऑफर में पात्र कर्मचारियों द्वारा सब्सक्रिप्शन के लिए ₹50 करोड़ तक के कुल एफपीओ इक्विटी शेयरों का आरक्षण शामिल है, जो ऑफर के बाद की चुकता इक्विटी पूंजी के 5% से अधिक नहीं होगा (“कर्मचारी आरक्षण हिस्सा”)।

#प्रस्ताव के खुदरा हिस्से में बोली लगाने वाले खुदरा व्यक्तिगत बोलीदाताओं के लिए प्रति एफपीओ इक्विटी शेयर ₹64 की छूट की पेशकश की जा रही है।

एफपीओ ऑफर के लिए प्राइस बैंड ₹3,112 से ₹3,276 प्रति एफपीओ इक्विटी शेयर तय किया गया है। कम से कम 4 एफपीओ इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 4 एफपीओ इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकती है। एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख बोली/ऑफर खुलने की तारीख से एक कार्य दिवस पहले होगी। एफपीओ ऑफर मंगलवार 31 जनवरी, 2023 को बंद होगा। यूपीआई मैंडेट समाप्त होने का समय बोली/ऑफर बंद होने की तिथि को शाम 5.00 बजे होगा।

प्रस्ताव का खुदरा हिस्सा, खुदरा निवेशकों के लिए ₹64 प्रति एफपीओ इक्विटी शेयर की छूट पर उपलब्ध होगा और इस तरह की छूट को 18 जनवरी, 2023 के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (“आरएचपी”) का हिस्सा माना जाना चाहिए और इसे आरएचपी से जोड़कर पढ़ा जाना चाहिए।

अडानी एंटरप्राइजेज ने एफपीओ से होने वाली शुद्ध आय के ₹10,869 करोड़ का उपयोग ग्रीन हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र की कुछ परियोजनाओं के संबंध में अपनी कुछ सहायक कंपनियों की पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण; कुछ मौजूदा हवाईअड्डा सुविधाओं के सुधार कार्य; और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हेतु करने का प्रस्ताव दिया है। अडानी एंटरप्राइजेज ने कंपनी और उसकी तीन सहायक कंपनियों, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड और मुंद्रा सोलर लिमिटेड के कुछ उधारों को पूर्ण या आंशिक रूप से चुकाने के लिए ₹4,165 करोड़ का उपयोग करने का भी प्रस्ताव किया है। बाकी का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

इस रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से प्रस्तावित एफपीओ इक्विटी शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (“बीआरएलएम”) आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बीओबी कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड और इलारा कैपिटल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड हैं।

यह पेशकश सेबी आईसीडीआर विनियमों के विनियम 155 के अनुसार की जा रही है। यह पेशकश सेबी आईसीडीआर विनियमों के विनियम 129(1) के अनुसार और बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है, जिसमें योग्य संस्थागत खरीदारों (“क्यूआईबी” और ऐसा हिस्सा, ‘क्यूआईबी हिस्सा’) को आनुपातिक आधार पर नेट ऑफर का 50% से अधिक आवंटित नहीं किया जाएगा। बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के परामर्श से कंपनी, सेबी आईसीडीआर विनियमों (“एंकर निवेशक भाग”) के अनुसार विवेकाधीन आधार पर क्यूआईबी हिस्से का 60% तक एंकर निवेशकों को आवंटित कर सकती है, जिसमें से कम से कम एक-तिहाई सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार केवल घरेलू म्यूचुअल फंड को आवंटित किए जाने हेतु आरक्षित होगा, बशर्ते घरेलू म्यूचुअल फंड्स से एंकर निवेशक आवंटन मूल्य या इससे अधिक मूल्य पर बोलियाँ प्राप्त हों। एंकर निवेशक हिस्से में कम सब्सक्रिप्शन होने पर, या उसके अनावंटन की स्थिति में, शेष एफपीओ इक्विटी शेयरों को क्यूआईबी हिस्से में जोड़ दिया जाएगा, जिसमें से एंकर निवेशकों को आवंटित इक्विटी शेयरों की संख्या को घटा दिया जाएगा (“शुद्ध क्यूआईबी हिस्सा”)।

इसके अलावा, शुद्ध क्यूआईबी हिस्से का 5% आनुपातिक आधार पर केवल म्युचुअल फंड को आवंटित किए जाने के लिए उपलब्ध होगा, और शेष क्यूआईबी हिस्सा एंकर निवेशकों के अलावा सभी क्यूआईबी बोलीदाताओं को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें एंकर निवेशक भी शामिल हैं, बशर्ते ऑफर प्राइस पर या उससे ऊपर वैध बोलियाँ प्राप्त हों। इसके अलावा, सेबी आईसीडीआर विनियमों के विनियम 129(1) के अनुसार, गैर-संस्थागत बोलीदाताओं को आवंटन के लिए नेट ऑफर का कम से कम 15% उपलब्ध होगा, जिसमें से (ए) इस तरह के हिस्से का एक तिहाई ₹2,00,000 से ₹10,00,000 तक की बोलियों लगाने वाले बोलीदाताओं के लिए आरक्षित होगा; और (बी) इस तरह के हिस्से का दो-तिहाई भाग उन आवेदकों के लिए आरक्षित होगा जिनकी बोलियां ₹10,00,000 से अधिक की होंगी, बशर्ते कि ऐसी उप-श्रेणियों में से किसी भी उप-श्रेणी में से सब्सक्राइब न हो पाया हिस्सा सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार गैर-संस्थागत बोलीदाताओं की अन्य उप-श्रेणी के आवेदकों को आवंटित किया जा सकता है, हालांकि ऑफर प्राइस पर या इससे अधिक मूल्य पर वैध बोलियाँ प्राप्त होनी चाहिए।

इसके अलावा, सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार खुदरा व्यक्तिगत बोलीदाताओं (“आरआईबी”) को आवंटन के लिए नेट ऑफर का कम से कम 35% उपलब्ध होगा, जो ऑफर मूल्य पर या उससे ऊपर प्राप्त होने वाली वैध बोलियों के अधीन होगा।एंकर निवेशकों के अलावा सभी संभावित बोलीदाताओं को अपने संबंधित बैंक खाते (यूपीआई बोलीदाताओं के मामले में यूपीआई आईडी सहित) का विवरण प्रदान करके एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड एमाउंट (“एएसबीए”) का अनिवार्य रूप से उपयोग करना आवश्यक है।

बोलीदाताओं द्वारा अपने जिस बैंक खाते, यूपीआई आईडी संबंधित जानकारी दी जाएगी उसमें संबंधित बोली राशि को एससीएसबी या स्पॉन्सर बैंकों द्वारा यूपीआई विधि के अंतर्गत अवरुद्ध कर दिया जाएगा ताकि वो ऑफर में शामिल हो सकें। एंकर निवेशकों को एएसबीए प्रक्रिया के माध्यम से एंकर निवेशक हिस्से में भाग लेने की अनुमति नहीं है।

विवरण के लिए, आरएचपी के पृष्ठ 698 पर शुरू होने वाला “ऑफर प्रॉसिजर” देखें।

आरएचपी के माध्यम से प्रस्तावित एफपीओ इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

यहां उपयोग किए गए लेकिन परिभाषित नहीं किए गए सभी बड़े अक्षर के शब्दों का वही अर्थ होगा जो उन्हें आरएचपी में बताया गया है।

जिन घोटालों को हमने उजागर किया, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए : सचिन पायलट

पाली। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राज्य की पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के समय घोटाले एवं भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी एवं नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा करके हम सत्ता आए लेकिन चार वर्ष निकल गए और अभी भी हमारे पास समय है और पूरा विश्वास है कि जिन घोटालो को हमने उजागर किया, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि जनता हमारी बात पर फिर विश्वास कर सके।

पायलट पाली जिले के सादड़ी में आज किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय जो अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार में लिप्त थे। हमने बोला था हम उन पर कार्रवाई करेंगे, हमारी सरकार को चार साल हो गए, मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव आने से पहले भाजपा की सरकार ने जो भ्रष्टाचार किए थे जिनको लेकर हमने जनता के बीच में कहा था। उन सब लोगों को जो इस कार्यकाल में भ्रष्टाचार में थे उनको उजागर हम करेंगे और लोगों को न्याय दिलाएंगे। जिससे जनता हमारी बात पर विश्वास कर सके।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के भ्रष्टाचार को बेनकाब करके, हम सता में आए थे। उन लोगों से हिसाब तो लेना पड़ेगा। मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था वर्ष 2013 से 2018 तक लगातार वसुंधराजी की सरकार को चुनौती दी। हर घोटाले में आरोप लगते थे उनके ऊपर और हमने वादा किया था कि सरकार बनाने के बाद हम निष्पक्ष जांच कराएंगे और जांच होने के बाद दोषी को सजा जरूर मिलेगी ताकि लोगों का जनता का व्यवस्था में इक़बाल क़ायम रहे।

अभी भी हमारे पास समय है 11 से 12 महीने बचे है मुझे पूरा विश्वास है। जिन लोगों ने गरीबों के साथ धोखा किया, बडे बडे घोटाले किए जिन घोटालो को हमने उजागर किया, उन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। नहीं तो अगली बार चुनाव में जाकर ज़ब हम आरोप लगाएंगे तो जनता को विश्वास करने के लिए कुछ तो देना पड़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अनाज पैदा कर पूरे भारतवर्ष का पेट पालने वाले कृषक समाज पर अनेक चुनौतियां आई है लेकिन इतने साल बीतने के बाद भी दिल्ली की सत्ता में बैठे लोग लगातार किसान की आमदनी पर प्रहार किया है। पहले काले कानून बनाएं और एक साल तक किसानों ने आंदोलन किया। दिल्ली के अंदर तब जाकर वह काले कानून वापस लिए गए। और केन्द्र सरकार ने वायदा किया था फसल खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर एक कानून बनाएंगे। इतना समय बीतने के बाद भी स्पष्ट बहुमत होने के बाद भी भाजपा की सरकार में बैठे लोगों को ना तो किसान की चिंता है ना किसान परिवार की चिंता है।

पायलट ने कहा कि मैं कल झुंझुनूं में था मैं उससे पहले हनुमानगढ़ गया, नागौर गया, तमाम जगह जाकर मैंने किसानों से आग्रह किया कि हम सब संगठित हो, जागरूक होकर अपने भविष्य के लिए अपने विकास के लिए चिंतित हो और दबाव बनाएं उन लोगों पर जो कानून बनाते हैं। आने वाले समय में हमारे बच्चों का बेहतर भविष्य हो। किसानों के बच्चो को जब पढ़ लिखकर अवसर ढूंढने पड़ते हैं। शहरों में जाते हैं। और बच्चों के भविष्य की चिंता हम सभी लोगों को है। मैं अक्सर कहा करता हूं कि कि देश और प्रदेश में जब तक किसानों एवं गरीबों के बच्चे उन कुर्सियों पर नहीं बैठेंगे जिन कुर्सियों से इस देश और प्रदेश की नीतियां बनती है तब तक हमारा विकास सही ढंग से नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 के चुनाव हमारी कांग्रेस की सरकार चुनाव हार गई थी। हम लोग सड़कों पर आए पांच साल तक आप सबने सहयोग दिया, पांच साल की कड़ी मेहनत के साथ, सब लोगो ने योगदान दिया, हमने सरकार बनाई। पांच सालों में वसुंधराजी की सरकार राजस्थान में थी हमने चुनौती दी थी वसुंधराजी की सरकार को आपके भ्रष्टाचार आप के काले कारनामों को उजागर करेंगे। और 2018 में जब जनता ने भाजपा की सरकार को विदाई दी थी। इस विश्वास पर दी थी उस पांच साल में गड़बड़ी और जो घोटाले हुए हैं। हम उनकी जांच करेंगे उन पर उचित कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि 11 महीने बाद चुनाव होंगे सब जानते हो कि हमारी स्थिति जो पहले पाली, जालौर एवं सिरोही में थी, उसमें थोड़ी कमी आई है। मैं चाहता हूं हम सब नौजवान, सभी किसान, अगड़े, पिछड़े हर जाति, बिरादरी के लोग, महिला, बुजुर्ग मिलकर आने वाले समय में संगठन को मजबूती दे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐतिहासिक, और साहसिक यात्रा निकाली है, उसका कोई सानी नहीं है। कांग्रेस पार्टी एक और अभियान की शुरुआत कर रही है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, कांग्रेस का हाथ है और गरीब और नौजवान का हाथ थाम कर हम राहूल गाँधी का कांग्रेस पार्टी का सन्देश हर गाँव ,ढाणी , तक लेकर जाना चाहते है।

उन्होंने कहा कि हर पांच साल में सरकार बदलती है और पिछले तीस सालों में पांच साल सरकार भाजपा की पांच साल सरकार कांग्रेस की और कांग्रेस की सरकार दुबारा बनाने के लिए हमको आपको मिलकर मेहनत करनी पड़ेगी।

श्रीगंगानगर में पिकअप-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में चार युवको की मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में आज शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली से पिकअप वाहन की टक्कर होने से तीन युवको की मौत हो गई एवं एक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि धांधू चौराहे के पास शाम करीब 7.30 बजे एक पिक अप वाहन आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। ट्रॉली में लोहे के एंगल लदे थे। एंगल पिकअप की विंडस्क्रीन को तोड़ते अंदर घुस गए। पिकअप में सवार तीनों युवक के सीनों में एंगल घुस जाने से बुरी तरह से जख्मी हो गए। टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक भी घायल हो गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से पिक अप में फंसे युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करणीसर निवासी राम कुमार मेघवाल (32), उसके भाई चुन्नीलाल (22) और मदनलाल मेघवाल (27) के रूप में हुई है। घायल ट्रैक्टर ट्रॉली चालक अंतासिंह (48) निवासी संसारदेसर जिला बीकानेर को घड़साना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

इस भीषण दुर्घटना के कारण धांधू चौराहे पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवा कर यातायात को बहाल किया। जानकारी के मुताबिक मारे गए युवकों में से एक युवक के परिवार में कल शादी समारोह भी है। मृतक युवकों के परिवार जन घडसाना पहुंच रहे हैं।

जोगणिया धाम पुष्कर में माई सातम 28 को मनेगी

पुष्कर। धार्मिक मान्यताओं में भी शक्ति अर्जन का सम्बन्ध बदलती ऋतुओं में उत्पन्न होने वाली गुप्त सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से जोडा गया है जहां व्यक्ति मनन ओर चिंतन के साथ इन ऋतुओं की सकारात्मक ऊर्जा के संचय व अर्जन से लाभ उठाएं तथा नकारात्मक ऊर्जा से बचें रहें।

ज्योतिषाचार्य भंवरलाल ने बताया कि इन मान्यताओं में दो नवरात्रा प्रकट रूप से आमजन मनाते हैं और दो गुप्त रूप से साधक योगी और तपस्वी जन मनाते हैं। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक तथा आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक प्रकट नवरात्रा आमजन मनाते हुए इन ब्रह्मांडीय शक्ति का अर्जन करते हैं।

माघ मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक तथा आषाढ़ मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रा साधक व योगीजन उस चिन्तन औरमनन में लगे रहते हैं और उसके आधार पर वे शक्ति के अर्जन से जन कल्याण करते रहें।

माघ मास के गुप्त नवरात्रा पर जोगणिया धाम पुष्कर में सातू बहना धिराणिया की पूजा अर्चना होगी तथा बंसत पंचमी पर मां के बंसत अर्पण में किया जाएगा। षष्ठी के दिन मां के मेहंदी रस्म व रातीजगा महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। माई सातम को माता जी के सवा मण चावल लापसी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं और गरीबों मे वितरित की जाएगी। दिन को भजन कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।

माई सातम को माता के चावल, लापसी, मेहंदी, मोली, रोली, काजल, लाख की चूडी, पीली ओढनी अर्पण की जाएगी और घर परिवार में सुख शांति उन्नति और खुशाली तथा बच्चों और पति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए महिलाओं द्वारा मां के अर्पण किया जाता है। ऐसी मान्यताएं चली आ रही है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह : ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत सैंट्रल एकेडमी स्कूल प्रगति नगर कोटडा में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने शानदार चित्र बनाए। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रदेशिक परिवहन अधिकारी डाक्टर विरेन्द्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम संयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम अभिराज, द्वितीय याना, तृतीय सात्विक सोनी रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम याशिता कौशिक, द्वितीय तेजस कुमावत, तृतीय हर्शित बिश्नोई रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राठौड़ ने सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश में प्रतिवर्ष लाखों लोग सड़क हादसे से किसी न किसी प्रकार प्रभावित होते हैं। यह सब लापरवाही के कारण होता है। प्रत्येक व्यक्ति को सड़क का उपयोग करते समय परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक स्कूल में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का सुझाव दिया।

शाखा सचिव अशोक टांक ने सड़क सुरक्षा से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता अजमेर शहर के सभी विद्यालय में फरवरी माह में आयोजित कराने की जानकारी दी। प्रत्येक विद्यार्थी को यदि नियमों कि जानकारी होगी तो हादसों में काफी कमी होगी।

सैंट्रल एकेडमी स्कूल के प्राचार्य अजय सिंह राजपूत ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अशोक टांक, अनुपम गोयल, आलोक मिश्रा, रमेश चन्द सैन, ब्रिजेश माथुर, पंकज गर्ग, कमलेश जैन आदि सदस्यों की सहभागिता रही।

रोगियों की सुविधार्थ विधायक सुरेश रावत ने चिकित्सा केंद्रों में बांटे चद्दर और कंबल

पुष्कर। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत अपने क्षेत्र के रोगियों‌ को प्राथमिक उपचार एवं सुविधाएं प्रदान कराने साथ ही अपने जन सेवा के कार्यों की निरंतरता में गुरुवार को नरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के समस्त स्वास्थ्य केंद्र छातडी, घूघरा, चाचियावास, दाता, आखरी, गगवाना, मजीतिया, गेगल, कायड, कायमपुरा, अरडका, बबायचा, हाशियावास, होशियारा, मानपुरा ढाणी, रामनेर ढाणी, सराणा, नरवर, उंटडा हेतु कुल 265 कंबल एवं 1100 चद्दर विधायक कोष की राशि से उपलब्ध कराई।

पीएचसी नरवर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर चिकित्सालय प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा विधायक रावत का भव्य अभिनंदन किया गया। विधायक रावत का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक रावत ने प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के कार्मिक को कंबल एवं चद्दर भेंट की।

(1) प्रत्येक सीएचसी को 85 कम्बल, 500 चद्दर
(2) प्रत्येक पीएचसी को 20 कम्बल, 75 चद्दर
(3) प्रत्येक एचएससी को 08 कम्बल, 25 चद्दर

रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रयास है कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को ग्राम स्तर पर ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सके। इसके लिए समय-समय पर विधायक कोष की राशि से चिकित्सा प्रशासन द्वारा मांगी गई आवश्यक सामग्री की स्वीकृति जारी की जा रही है। इसी क्रम में विधायक निधि की राशि रुपए 39 लाख से पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के समस्त चिकित्सा केंद्रों में मेडिकल कंबल एवं चद्दर स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक कोष की राशि से एंबुलेंस एवं अनेक प्रकार के जांच उपकरण, मशीनरी, बेड, फर्नीचर आदि उपलब्ध कराए जा चुके हैं और क्षेत्रवासियों के प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक समस्त प्रकार के संसाधन आदि मांग अनुसार स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। क्षेत्रवासियों को प्राथमिक उपचार ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गोस्वामी, विधानसभा समन्वयक नरेंद्र सिंह चुंडावत, उपप्रधान बद्री गुर्जर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सूरज करण गुर्जर, पंसस संपत सिंह राठौड़, नरवर सरपंच धर्मेंद्र चौधरी, रामचंद्र जारोटियां, मंडल महामंत्री धनराज जाट, मंडल महामंत्री नंदलाल परिहार, मंडल उपाध्यक्ष हरिराम चौधरी, लालचंद प्रजापत, अमरचंद चौधरी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

JLF-2023 में पहले दिन दिखा साहित्य, कला और सुरों का बेमिसाल संगम

जयपुर। पांच दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल-2023 (JLF) के 16वें संस्करण का आज सुबह यहां आगाज़ हुआ और इसके पहले दिन साहित्य, कला और सुरो का बेमिसाल संगम नजर आया।

कर्नाटिक संगीत की पुरस्कृत गायिका सुषमा सोमा के सुमधुर स्वरों से इसका शुभारंभ हुआ। इस दौरान सुषमा सोमा ने कन्नड़, तमिल और बांग्ला कवियों की कुछ यादगार कविताओं को अपने सुरों में पिरोकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान नाथूलाल ने अपने नगाड़े की थाप से श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित किया।

इस अवसर पर वर्ष 2021 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक अब्दुलरज़ाक गुरनाह ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और कहा कि अपनी सादगी से श्रोताओं के दिलों को छू लिया। उन्होंने लेखन को निरंतर चलने वाली प्रकिया का नाम बताते हुए कहा कि यह दैनिक दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।

लिखते वक्त आप ये मत सोचो कि आपको किसी की प्रेरणा बनना है, या आपको कोई अवार्ड मिलेगा, या आपको कभी नोटिस भी किया जाएगा। आपको बस भटकाव से दूर रहते हुए लिखना है और यही सच है, इस प्रक्रिया में आप उन विचारों और विश्वासों को सहज पाएंगे जो आपके लिये महत्वपूर्ण है और मायने रखते हैं।

फेस्टिवल के प्रोडूसर संजॉय के रॉय ने कहा कि आज से 16 साल पहले, जब डिग्गी पैलेस के दरबार हॉल में हमने इस सपने की शुरुआत की थी, तब सोचा भी नहीं था कि एक दिन यह फेस्टिवल दुनिया का सबसे बड़ा साहित्यिक शो बन जाएगा। वास्तव में हम चाहते थे कि एक ऐसे माहौल को गढ़ा जाए, जहाँ युवा और छात्र खुद साहित्यकारों से संवाद कर सकें।

फेस्टिवल की को-डायरेक्टर और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका, नमिता गोखले ने इस अवसर पर कहा कि माघ का महीना है, रंगों और पतंगों का मौसम है… और आपका चहेता, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, अपनी पूरी सजधज के साथ फिर से हाज़िर है। साहित्य का ये महाकुम्भ, कथा सरित्सागर निरंतर आपके प्रेम के साथ बढ़ता जा रहा है।

फेस्टिवल के को-डायरेक्टर और लेखक व इतिहासकार, विलियम डेलरिम्पल ने कहा कि इस ओपनिंग सेरेमनी को देखकर यकीन होता है कि दूसरे फेस्टिवल चाहे जो मर्ज़ी कर लें, पर यह नहीं कर सकते। हमारे पास दुनिया के सरे प्रमुख पुरस्कारों से सम्मानित लेखक हैं, फिर वो चाहे नोबेल प्राइज हो, बुकर हो, इंटरनेशनल बुकर हो, साहित्य अकादमी हो, पुलित्ज़र, डीएससी… हमारे इस साहित्य के कुम्भ में आपको सब मिलेंगे।

फेस्टिवल ने सही मायनों में साहित्य का जश्न मनाते हुए, अनुवाद और अनसुनी आवाजों को भी विश्व पटल पर मुखर किया है। इससे पहले उत्सव की शुरुआत होते ही लोगों का मेला लग गया और इस दौरान लेखक, साहित्यकार एवं अन्य कई जाने माने लोग, विद्यार्थी सहित विभिन्न वर्ग के लोग इस उत्सव का हिस्सा बने।

अजमेर में तेलंगाना हाऊस के लिए आवंटित जमीन के विरोध में प्रदर्शन

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में तेलंगाना हाऊस एवं अल्पसंख्यक छात्रावास हेतु आवंटित जमीन के विरोध में आज विरोध प्रदर्शन किया गया।

अजमेर में कोटडा आवासीय योजना के क्षेत्रवासियों की संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध जताने लोग डाक बंगले पर एकत्रित हुए और पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक वासूदेव देवनानी, उपमहापौर नीरज जैन, संघ के नगर संचालक सुनीलदत्त जैन, शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए जिलाधीश एवं अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अंशदीप को विरोध पत्र सौंप कर आवंटित जमीने निरस्त करने की मांग की।

देवनानी कहा कि कांग्रेस सरकार के ईशारे पर हिन्दू बहुल क्षेत्र में अल्पसंख्यकों के लिए तेलंगाना हाऊस एवं अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए जमीन आवंटन क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है तथा क्षेत्र में अशांति पैदा करना है। जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवंटित जमीन निरस्त नहीं की गई तो सडक से सदन तक आन्दोलन चलाया जाएगा।

अजमेर के उपमहापौर नीरज जैन ने इसे क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वाला कदम बताया। सुनील दत्त जैन ने कायड में पडे भू-भाग पर बसाने की बात कहते हुए आवंटन निरस्त करने की मांग की।