Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 399 -
होम ब्लॉग पेज 399

अजमेर में उर्स में शिरकत करने पाकिस्तान के जायरीन का दल 24 को आएगा

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में पडौसी मुल्क पाकिस्तान के जायरीनों का दल ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 811वें सालाना उर्स में शिरकत करने आएगा।

अजमेर क्लक्टर अंशदीप ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद आज उनको ठहराने की व्यवस्था को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। अजमेर में पुरानी मंडी सैन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के साथ सुरक्षा उपायों के साथ अन्य बातों को अन्तिमरुप देते हए आवश्यक कार्यो को 24 जनवरी के पहले पूरा करा लिया जाएगा।

उन्होने बताया कि पाक जत्था 24 जनवरी के बाद अजमेर आएगा। फिलहाल पौने पांच सौ जायरीनों के आने की प्रारम्भिक जानकारी है, लेकिन फाइनल संख्या बाद में ही पता चलेगी। उल्लेखनीय है कि पाक जत्था तीन साल बाद अजमेर उर्स में आएगा। कोरोनाकाल में इनका आना नहीं हुआ।

अजमेर में तेलंगाना के गेस्ट हाउस एवं अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण का विरोध

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में तेलंगाना राज्य के अल्पसंख्यकों के लिए फैसेलिटी सेंटर कम रुबात गेस्ट हाउस निर्माण तथा अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण का विरोध क्षेत्रवासियों ने शुरू किया है।

अजमेर विकास प्राधिकरण ने पुष्कर रोड स्थित रहवासी कोटड़ा आवासीय योजना में तेलंगाना सरकार को 5021 वर्ग मीटर भूमि (तेलंगाना हाउस) निर्माण के लिए आवंटित करते हुए पांच लाख 47 हजार 762 रुपए का मांगपत्र जारी किया है।

इसी को देखते हुए कोटड़ा के क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध शुरु कर दिया है और तेलंगाना हाउस (रुबात) विरोध मंच का गठन कर इसे निरस्त कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोटड़ा में ही हरिभाऊ विस्तार योजना में एक अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण भी मंजूर किया गया है जिसका भी बड़े पैमाने पर विरोध दर्शाया जा रहा है।

अजमेर में नवगठित तेलंगाना हाउस विरोध मंच का कहना है कि इससे रहवासी क्षेत्र की शांति भंग होगी और नाना प्रकार की गतिविधियों का क्षेत्रवासियों को सामना करना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में विवेकानंद स्मारक, चामुंडा माता मंदिर, जैसे कई धार्मिक स्थल है और तीर्थराज पुष्कर भी यहां से महज छह किलोमीटर दूर है। विरोध मंच की मांग है कि अजमेर विकास प्राधिकरण आवंटित जमीन और जारी किए गए डीमांड नोटिस को रद्द करें।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एकबार इसी तरह का विरोध हो चुका है लेकिन अब तेलंगाना हाउस निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। विरोध मंच का यह भी कहना है कि तेलंगाना हाउस बनते ही बंगाल हाउस के लिए भी रास्ता खुल जाएगा क्योंकि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजमेर यात्रा के दौरान बंगाली जायरीन के लिए अजमेर में गेस्ट हाउस निर्माण की स्वीकृति दी थी। इस गेस्ट हाउस निर्माण की मांग दरगाह दीवान की ओर से की गई थी।

खंडवा में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मारपीट से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

आरोप है कि जिस युवक की लाठी-डंडों से पिटाई हो रही है, वह दूसरे पक्ष की एक युवती पर शादी करने का दबाव डालते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। युवती द्वारा इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पूरा मामला लगभग 15 दिन पहले का बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग एक युवक को पीट रहे हैं। युवक की शिकायत पर उस समय प्रकरण दर्ज भी कर लिया था।

युवक तब उनको पहचानता नहीं था, इसलिए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब वीडियो के आधार पर जो लोग चिन्हित होंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजेंगे। इस मामले में फरियादी के पुनः कथन लेकर इसमें जो भी धाराएं बढ़ानी होंगी, वह कार्यवाही की जाएगी।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे रोककर उस पर शादी करने का दबाव डाला। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवती खंडवा के एक निजी कॉलेज की बीकॉम फायनल ईयर की छात्रा है।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में वे कानून अपने हाथ में न लें। यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, मॉब लिंचिंग की कोशिश नहीं करें। ऐसे हर मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

साहित्य संवेदना का आश्रयस्थल : अशोक पांडे

सिरोही के राजकीय महाविद्यालय।में हिंदी विभाग में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि एवं वार्ताकार।
सबगुरु न्यूज (परीक्षित मिश्रा)-सिरोही। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को साहित्य, समाज और संस्कृति: अंत: संबंध विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए लेखक अशोक कुमार पांडे ने कहा कि साहित्य संवेदना का आश्रय स्थल है।
उन्होंने इसे सौदाहरण समझाते हुए कहा कि प्रेम, शोषण, सामाजिक विभेद, आर्थिक असमानता समेत ऐसे कई सामाजिक संवेदनाएं हैं जिनकें साहित्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि असल में दिल से आई बात को शब्दों के रूप में पिरोना ही साहित्य है। जो व्यक्ति लिखते समय दिल की बजाय दिमाग का इस्तेमाल करे वो इतिहासकार हो सकता है, लेकिन साहित्यकार नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि हमारी संवेदना भी सामाजिक नियमों से बंधी होती हैं। ऐसे में साहित्य के माध्यम से समाज में बदलाव का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि बेहतर और स्वस्थ सामाजिक तानाबाना विकसित संस्कृति का मूल है।
उन्होंने कहा कि समाज के कुछ नियम हैं। इनको पालने की सबको बाध्यता है। लेकिन, ये नियम पुरुष-स्त्रि के लिए समान नहीं है। साहित्य ऐेसी संवेदनाओं को दर्शित करता है। उन्होंने कहा कि जो समाज ऊपर से एक समान दिखता है वो असल में मल्टीलेयर होता है। इसमें  लिंग, जाति, संप्रदाय, धन आदि पर कई विभेद होते हैं। इसी  के आधार पर शोषण और अन्याय को चित्रित करने का  काम साहित्य करता है।
उन्होंने कहा कि अपने समय के शोषित वर्ग का प्रवक्ता है तो वो साहित्य है अन्यथा सुन्दर पंक्तियां तो कोई भी लिख लेता है लेकिन ऐसे लेखक की गिनती इतिहास में प्रेमचंद और रामधारीसिंह दिनकर की श्रेणी में नहीं होती है।
सिरोही राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से अयोजित संगोष्ठी में मौजूद सम्भागी।

उन्होंने कहा कि प्रेमचंद और दिनकर हिन्दी जगत में इसलिए याद नहीं किए जाते कि उन्होंने अच्छा लिखा बल्कि इसलिए जाने जाते हैं कि उन्होंने तत्कालीन सत्ता के शोषण के शिकार लोगों के पक्ष में सत्ता की गलत नीतियों के खिलाफ लिखा है। साहित्य हमेशा सामाजिक कुरीति और अव्यवस्था की पोषण करने वाली सत्ता के खिलाफ खड़ा होता है। उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से ये समझाने की कोशिश की कि साहित्य के माध्यम से समाज को तर्कशील बनाकर विकसित संस्कृति की विरासत पाई जा सकती है।
सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि हम पर पर बहुत लोगों ने शासन किया। लेकिन, उस सारे दौर में भी लोग दीया बनकर जलते रहे। जब देश में मुगलों को शासन था तो ऐसा माहौल बनाया गया था कि कमजोर लोग धर्म परिवर्तन करें। लेकिन, उसी काल में तुलसीदास ने रामचरित्र मानस लिखी। कबीर दास जी ने मुगलों के काल में लिखा कि ‘कांकर पाथर जोडक़र मस्जिद लई बनाय…’ तो सिंधिया काल में लिखा कि ‘पत्थर पूजे हरि मिले…’। उस समय भी सहित्यकार सत्ता से बेखौफ होकर समाज में बदलाव करके बेहतर सांस्कृतिक विरासत देने का प्रयास करते रहे।
महाविद्यालय प्रार्चाय नवनीतकुमार अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि साहित्य की कालजयी रचनाओं की बात करते हैं तो प्रत्यक्ष उदाहरण रामायण और महाभारत हैं। भारतीय उपमहाद्वीप पर पैदा हुआ किसी भी जाति, धर्म और युग का व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता है इन दोनों साहित्यों ने उनके जीवन पर प्रभाव नहीं डाला है।

उन्होंने महाभारत सीरियल का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति में ही यह राही मसूम रजा जैसा मुस्लिम साहित्यकार नब्बे के दशक में सडक़ों पर लॉक डाउन सा माहौल बना देने वाले टीवी सीरियल महाभारत के डायलॉग लिखकर समाज के हर वर्ग को प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने  अलोचना का महत्व बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय वो स्थान हैं जहां पर हमें किसी भी विषय को समझना भी और आलोचना करना भी सीखना है। महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के सहआचार्य भगवानाराम बिश्नोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन डॉ कैलाश गहलोत ने किया।
संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता लेखक और साहित्यिक चिंतक डॉ हिमांशु पंडया ने साहित्य को समाज कर दर्पण कहने की मान्यता को नकारा। उन्होंने कहा कि कई दरबारी कवियों ने अपनी रानियों को विलक्षण सुंदरता के बारे में लिखा है, भले ही वो ऐसी रही हों या नहीं रही हों। यदि साहित्य दर्पण होता तो उनकी रचनाओं में रानियों की लौकिक खूबसूरती का चित्रण होता न कि अलौकिक खूबसूरती का। तो इस लिहाज से साहित्य को समाज का दर्पण कहना मिथ्या है क्यों कि दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता है।
उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने साहित्य को मशाल कहा है। जो समाज का मार्गदर्शन करके सहअस्तित्व की संस्कृति को पोषित करती है। उन्होंने कहा कि अच्छा साहित्य समाज का मार्गदर्शक होता है। वह आपको समाज के उन पहलूओं की ओर ले जाता है जिन पर आपकी नजर नहीं जाती।
लखनउ में आयोजित 1936 में प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना के दौरान की किंवदंति की चर्चा करते हुए डॉ पण्ड्या ने कहा कि इस सम्मेलन में नेहरू मंच पर नहीं बैठकर श्रोताओं में बैठे थे और मंच से अध्यक्षता करते हुए प्रेमचंद ने कहा था कि साहित्य राजनीति के पीछे चलने वाली सच्चाई नहीं है, साहित्य राजनीति के आगे मशाल लेकर चलने वाली सच्चाई है। उन्होंने कहा कि रीतिकाल में साहित्यकारों ने महलों के महिमांडन किए।
प्रेमचंद के साहित्य ने उसे महलों से झोपड़ों तक लाने का काम किया और सरकारों को उनके बारे में सोचने को मजबूर किया।
उन्होंने पत्रकारिता को भी साहित्य की विधा बताते हुए महात्मा गांधी के एक पत्रकार के रूप में निभाई भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एक ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने सत्याग्रह की खबरों के लिए अपने इंडियन ओपिनियन अखबार में लगाना बंद कर दिया। जो आज के दौर में संभव नहीं है।
राजकीय महाविद्यालय आबूरोड के सह आचार्य डॉ दिनेश चारण ने पूर्व वक्ताओं के द्वारा साहित्य से ज्यादा टीवी मीडिया के समाज पर पडऩे वाले प्रभाव और उससे प्रदूषित होती संस्कृति पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि बाजार हमारे समाज की दिनचर्या और जीवनशैली तय करने लगा है और जब बाजार आपकी जीवनशैली तय करता है तो ये मानकर चलना होगा कि हमारी संवेदनाएं खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने इसलिए कहा कि यदि किसी को भारत को समझना है तो उसे मैला आंचल और प्रेमचंद को पढऩा होगा।
इस दोरान मंच संचालन डॉ शचि सिंह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डॉ संध्या दूबे ने कहा सभी वक्ताओं के उद्बोधन को समेकित करते हुए कि असल में साहित्य, समाज और संस्कृति मानव से अंतरसंबंधित है। इनका योगदान मानव जीवन को सरल बनाना है। इस दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के सह आचार्य एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 

 

यूक्रेन हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मंत्री सहित 18 लोगों की मौत

ब्रोवरी। यूक्रेन के ब्रोवेरी शहर में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्री और तीन बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी है और 26 अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय अखबर ने आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में, कीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि ब्रोवेरी में एक किंडरगार्टन और आवासीय भवनों के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों में 12 बच्चे भी शामिल हैं।

इससे पहले की रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 16 और 22 लोगों के घायल होने की बात कही गई थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में यूक्रेनी आंतरिक मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की और उनके पहले उपमंत्री येवगेनी एनिन मारे गए हैं।

दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला ल्यूसिल रैंडन का निधन

वाशिंगटन। फ्रांस की नन और दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन हो गया है। सैंटे-कैथरीन-लेबर नर्सिंग होम के प्रवक्ता का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है।

एक बयान में मंगलवार को प्रवक्ता डेविड टावेला के हवाले से कहा गया कि बहुत दुख है लेकिन यह उसकी अपने प्यारे भाई से जुड़ने की इच्छा थी। उसके लिए यह एक मुक्ति है।

सुश्री रैंडन जिन्हें सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था का जन्म 1904 में हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जापान के 119 वर्षीय केन तनाका के निधन के बाद अप्रैल 2022 में रैंडन को दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति माना था।

सुश्री रैंडन ने 26 साल की उम्र में कैथोलिक धर्म में अपना लिया और बाद में 41 साल की उम्र में डॉटर्स ऑफ चैरिटी में एक नन के रूप में शामिल हो गई।

उन्होंने विशेष रूप से अपनी वृद्धावस्था के बावजूद 2021 में कोविड-19 से एक बार बच गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अपने डीएनए का परीक्षण करने के अनुरोधों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि केवल भगवान ही जानते हैं उनकी लंबी उम्र का रहस्य।

सबसे अधिक उम्र तक पहुंचने का रिकॉर्ड दक्षिणी फ्रांस के जीन कैलमेंट का है, जिनका 1997 में 122 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

सबगुुरु राशिफल : 18 जनवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 04.03 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

मीन :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ आनंद उठाए।

मशहूर लेखक अशोक पांडे कल आएंगे सिरोही

0
अशोक कुमार पाण्डेय

सबगुरु न्यूज-सिरोही। हिंदी के पाठकों में ‘कश्मीर नामा’, ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ तथा ‘कश्मीर और कश्मीरी पंडित’ जैसी पुस्तकों के लेखक के रूप में चर्चित और यूट्यूब पर क्रेडिबल हिस्ट्री नाम का चैनल संचालित करने वाले कवि, लेखक तथा ऐतिहासिक, साहित्यिक व राजनीतिक चिंतक अशोक कुमार पांडेय कल सिरोही आएंगे।

भीलवाड़ा में मासूम बालिका से दरिंदगी के आरोपी को उम्रकैद

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में पोक्सो एक्ट के न्यायालय ने मासूम बालिका से दुष्कर्म के आरोपी आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक हर्ष रांका ने बताया कि आरोपी हनुमान उर्फ़ बापू मेघवाल मूलरूप से नागौर जिले के रोहिंडी का निवासी है जो घटना के वक्त भीलवाड़ा शहर के भीतरी इलाक़े में रह रहा था। आरोपी घटना से 1 महीने पहले ही किराए के मकान में रहने आया था। गत वर्ष 20 फरवरी की शाम 3 साल की मासूम बालिका को बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।

इस दौरान अबोध बालिका की मां, आस- पास काम से गई थी। बालिका के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, तो बच्ची जोर जोर से रोने लगी। मोहल्ले वासियों ने दरवाजा खटखटाया तब काफी देर बाद आरोपित ने दरवाजा खोला। सामने का मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे।

मासूम बालिका खून से सनी हुई थी, यह हैवानियत देख मोहल्ले के बाशिंदे आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी हनुमान को घर से बाहर निकाल कर उसकी बीच सड़क जमकर पिटाई की। इससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया था। भीमगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका और आरोपी हनुमान को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पीडि़ता मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

उधर, भीमगंज पुलिस ने इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की। अभियोजन पक्ष ने हनुमान पर लगे आरोप सिद्ध करने के लिए न्यायालय में 40 गवाहों के बयान करवाते हुए 44 दस्तावेज पेश किए। न्यायालय ने सुनवाई पूरी करने के बाद मंगलवार को आरोपित हनुमान मेघवाल को अंतिम सांस तक जेल (नेसर्गिक जीवन शेष अवधि तक) की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।

उपराज्यपाल मेरे हेडमास्टर नहीं हैं, जनता ने मुझे सीएम बनाया है : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधान सभा में कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल उनके हेडमास्टर नहीं हैं जो उनका होमवर्क जांचें बल्कि वह उन लोगों के प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है।

केजरीवाल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल मेरे हेडमास्टर नहीं हैं जो मेरा होमवर्क जांचे, मैं उन लोगों का प्रतिनिधि हूं जिन्होंने मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है।

उन्होंने कहा कि हम शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शिक्षकों को फिनलैंड भेजना चाहते हैं, लेकिन उपराज्यपाल ने दो बार इस पर आपत्ति जताकर फाइल वापस कर दी। इससे पता चलता है कि वह फिनलैंड में शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए नहीं भेजना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दिल्ली के बच्चों को वैसी ही शिक्षा देना चाहता हूं जैसी मैंने अपने बच्चों को दी। हमने विदेश में प्रशिक्षण के लिए 1000 से अधिक शिक्षकों को भेजा। शिक्षकों के फिनलैंड जाने से संबंधित सारी फाइलें उपराज्यपाल के पास जा रही हैं।

केजरीवाल ने कहा कि समय बहुत बलवान है, दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। यदि कोई यह सोचता है कि उसकी सरकार हमेशा चलती रहेगी यह संभव नहीं है। आज, दिल्ली में हमारी सरकार है और उनके उपराज्यपाल है तथा वे केंद्र में हैं लेकिन यह कोई नहीं जानता, हो सकता है कि कल केंद्र में हमारी सरकार हो और हमारे एलजी हों। हम वह नहीं करेंगे जो वे कर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में वायसराय कहा करते थे कि तुम भारतीयों को शासन करना नहीं आता। आज, एलजी उसी शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और कह रहे हैं, आप दिल्ली वालों को शासन करना नहीं आता।

उन्होंने कहा कि मैंने उपराज्यपाल से पूछा कि किस कानून में लिखा है कि आप लागत-लाभ विश्लेषण कर सकते हैं? इसका कोई जवाब नहीं। मैंने उनसे फिर पूछा कि एल्डरमैन की नियुक्ति कैसे हुई? उन्होंने कहा कि मैं प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेर) हूं।

आप नेता एवं विधायक आतिशी ने सदन में कहा कि भाजपा गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के खिलाफ है। वह चाहती है कि बच्चे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में पढ़ें। हमने दिल्ली में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए बजट बढ़ाया है। शिक्षकों को फिनलैंड-सिंगापुर जैसे देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। इससे 18 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे।