Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 401 -
होम ब्लॉग पेज 401

सबगुरु राशिफल : 17 जनवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 06.05 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

मीन :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

खाली था गोदाम, सिरोही नगर परिषद ने की विधायक के लिए  दुकान सजाने की तैयारी

सिरोही में नगर परिषद में पट्टा वितरण शिविर के लिए तैयार किया गया पांडाल।

सिरोही। सिरोही नगर परिषद में प्रशासनिक अकर्मण्यता से बदहाली की हालत अपने चरम पर पहुंच गया है। विधायक संयम लोढ़ा की विधानसभा में लगे प्रशासनिक अधिकारियों के राज में फैली अव्यवस्था अब धीरे धीरे खुद विधायक पर भारी पड़ती दिख रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा ने किया अजमेर स्टेशन का निरीक्षण

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे केअपर महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर अजमेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ व अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेवराम, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत तथा स्टेशन मैनेजर अवधेश कुमार सहित मंडल के अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे।

अपर महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा ने अजमेर स्टेशन का गहन निरिक्षण किया, जिसके अन्तर्गत उन्होंने प्रतीक्षालय, बुकिंग, प्लेटफार्म, सफाई व्यवस्था, स्टेशन परिसर, रनिंग रूम, क्रू लॉबी, खानपान इकाईयां, पानी की व्यवस्था, बुक स्टॉल, पे एंड यूज़ शौचालय सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया व रेल अधिकारिओं को आवश्यक सुझाव व निर्देश दिए।

अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त की तथा कुछ कमियों के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए व शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने अपर महाप्रबंधक को स्टेशन से संबंधित विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त अपर महाप्रबंधक ने केरिज व वेगन डिपो का भी निरीक्षण किया। केरिज व वेगन डिपो के निरीक्षण के अंतर्गत अपर महाप्रबंधक अरोड़ा ने पिट लाइन में कोच मरम्मत की बारीकियों को देखा। वाशिंग लाइन पर कोचों के रखरखाव का जायजा लिया और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ व अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेवराम व वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर करनीराम सहित अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे।

रेलवे अस्पतााल के निरीक्षण के दौरान अरोडा ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा अरुणांशु सरकार से अस्पताल में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से भी बात कर फीड बैक लिया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा अजीत सिंह सहित रेलवे के अन्य चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे।

तमिलनाडु : जल्लीकट्टू समारोह में 2 लोगों मौत, 100 से अधिक घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के मदुरै पलामेडु और तिरुचिरापल्ली जिले के सूरीयूर गांव में सोमवार को आयोजित प्रसिद्ध जल्लीकट्टू समारोह में दो लोगों की मौत हो गई है और सौ से अधिक लोग घायल हो गए। यह समारोह सुबह आठ बजे से शुुरू होकर शाम पांच बजे तक चला।

पलामेडु में सांड के सींग मारने एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, इसके अलावा सूरीयूर में भी सींग मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मदुरै से मिली रिपोर्टों में कहा गया है कि पलामेडु समारोह में मारे गए व्यक्ति की पहचान अरविंद राज (26) के रूप में हुई हैं।

आज सुबह से नौ सांडों को काबू में करने के बाद और सबसे अधिक सांडों को वश में करने के लिए तीसरे स्थान पर रहने के बाद अरविंद ने अखाड़े में एक और सांड को काबू में करने का प्रयास किया। इस दौरान सांड ने उसे सींग मारकर घायल कर दिया। पेट के निचले हिस्से में गंभीर चोटों के साथ अरविंद को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल (जीआरएच) ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान 40 से अधिक लोग घायल हो गए और उनमें से कुछ को इलाज के लिए जीआरएच भेजा गया है।

सबसे अधिक 23 सांडों को काबू करने वाले चिन्नापट्टी गांव के तमिझारसन प्रथम स्थान पर रहे और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की ओर से उन्हें पुरस्कार स्वरूप कार प्रदान की गई। पलामेडु के मणिकंदन ने 19 सांडों को काबू कर दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें पुरस्कार स्वरूप दोपहिया वाहन दिया गया। राजा 15 सांडों को काबू कर तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें पुरस्कृत किया गया। तिरुनेलवेली पोन्नारसामी मंदिर से संबंधित सांड़ को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया और उसके मालिक को दोपहिया वाहन पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

इससे पहले तमिलनाडु के वाणिज्यिक कर एवं पंजीकरण मंत्री पी मूर्ति की उपस्थिति में मदुरै के जिलाधिकारी एस अनीश शेखर ने कार्यक्रम के पारंपरिक निष्पक्ष संचालन के लिए शपथ दिलाने के साथ ही हरी झंडी दिखाकर सांडों को वाड़ीवसल से खुले मैदान में छोड़ा गया। मूर्ति ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

त्रिचि से मिली एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरीयूर गांव के वादीवासल से कुल 623 बैल छोड़े गए और 316 सांडों ने इसमें भाग लिया। यहां एक सांड़ के सींग मारने से एक दर्शक की मौत हो गई, वहीं 61 अन्य घायल हो गए। भूपलान को अधिकतम 17 सांड़ोें को काबू में करने के लिए प्रथम पुरस्कार स्वरूप दुपहिया वाहन दिया गया, जबकि 14 सांड़ो को काबू करने वाले रंजीत दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सोने के सिक्के दिए गए।

चार दिवसीय पोंगल उत्सव के अंतिम दिन ‘मट्टू’ पोंगल के दिन जल्लीकट्टू का कल अवुनियापुरम में आयोजित होने के बाद आज आज पलामेडु में आयोजित किया गया। विश्व प्रसिद्ध अलंगनल्लूर में कल जल्लीकट्टू का आयोजित किया जाएगा, जोकि देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों को आकर्षित करता है।

कोटा में कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोटा। राजस्थान में कोटा के महावीर नगर क्षेत्र में जेईई की कोचिंग कर रहे एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महावीर नगर के एक हॉस्टल में रहने वाले जेईई की कोचिंग कर रहे छात्र अली राजा (17) में कल रात को किसी समय अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

इस बात का पता उस समय चला जब आज सुबह से ही उसका दोस्त तुषार उसे लगातार सेलफोन पर फोन कर रहा था, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद वह छात्र अली राजा के हॉस्टल पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो तुषार ने इस बारे में सूचना हॉस्टल के प्रबंधक को दी जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची।

महावीर नगर थाना पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोलकर भीतर प्रवेश किया तो छात्र अली राजा फांसी के फंदे से लटका मिला। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का मूल निवासी यह छात्र एक निजी कोचिंग संस्थान से कोचिंग ले रहा था, लेकिन वह पिछले एक महीने से लगातार कोचिंग नहीं जा रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि अभी तक उसकी कमरे से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है।

जेपी नड्डा की भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत, एक भी चुनाव नहीं हारना है

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का सोमवार को आह्वान किया कि वर्ष 2023 में नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों और अगले साल लोकसभा में प्रत्येक चुनाव में जीत के लिए कमर कस लें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम की पूंजी का पूरा लाभ उठाएं।

भाजपा की आज यहां शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा के उद्घाटन अभिभाषण का विवरण देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि अध्यक्ष जी ने पार्टी जनों से कहा है कि वर्ष 2023 बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। हमें एक भी चुनाव हारना नहीं है। जहां सरकार है, उसे मजबूत करना है और जहां सरकार नहीं है, उसे और मजबूत करना है।

प्रसाद के अनुसार नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रूपरेखा के अनुसार हमें 72 हजार कमजोर बूथों को चिह्नित करके मजबूत करने का लक्ष्य मिला था। हर लोकसभा क्षेत्र में 100 बूथ और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 बूथों तक पहुंचना था लेकिन हम एक लाख 30 हजार से अधिक बूथों तक सफलतापूर्वक पहुंचे।

नड्डा ने कहा कि इस साल आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर पर 13 फरवरी को सरकार के सहयोग से भव्य रूप में मनाई जाएगी। स्वामी दयानंद सरस्वती ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सशक्त बनाने का संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपनी विभिन्न योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सशक्त बनाया है।

भाजपा अध्यक्ष ने गत 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रतिपादित पंच प्रण- गुलामी के हर अंश से मुक्ति, भारत की विरासत पर गर्व, विकसित भारत का लक्ष्य, एकता एवं एकजुटता तथा नागरिकों में कर्त्तव्य की भावना के संदर्भ में देश की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की तो वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि अतीत में भारत में पोलियो, खसरा, चेचक आदि के टीके आने में दशकों लग गये लेकिन कोविड महामारी के दौरान नौ महीने में दो टीके विकसित किए गए और 220 करोड़ खुराक निशुल्क दी गईं। उन्होंने कहा कि गुलामी के दुर्भाग्यपूर्ण चिह्नों को हटाने के क्रम में राजपथ की जगह कर्तव्यपथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की स्थापना की गई है।

विरासत पर गर्व के प्रण को पूरा करने के लिए काशी विश्वनाथ काॅरीडोर, केदारनाथ काॅरीडोर, उज्जैन में महाकाल महालोक के साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। भारत के लोगों को इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में सीमेंट एवं स्टील का न्यूनतम इस्तेमाल हो रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत के प्रण की दिशा में भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ कर विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। भारत मोबाइल फोन विनिर्माण में विश्व में नंबर दो और वाहन विनिर्माण में विश्व में नंबर तीन का देश बन गया है।

स्टार्टअप्स के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर और यूपीआई फिनटेक के मामले में विश्व का 40 प्रतिशत लेनदेन भारत में हो रहा है। रक्षा सौदों में आयात में भारी कमी आई है। हमने निर्यात शुरू किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में हम 12 किलोमीटर प्रतिदिन से बढ़कर 37 किलोमीटर प्रति दिन के स्तर पर पहुंच गए हैं। भारत ने 3600 किलोमीटर सीमांत क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया है।

नड्डा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास पर चलते हुए भारत ने अपने राष्ट्रपति के रूप में एक संभ्रांत आदिवासी एवं सुशिक्षित नेत्री को चुना है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को सम्मान दिया है।

नड्डा ने हाल के चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात में 27 साल के शासन के बाद भी 150 से अधिक सीटें जीतना अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने परिश्रम किया और संगठन ने काम किया, अन्य राज्यों में संगठन को इससे सीखना चाहिए। उन्होंने माना कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी रिवाज नहीं बदल पायी लेकिन हार जीत का अंतर एक प्रतिशत से कम मात्र 37 हजार वोट का रहा। तेलंगाना के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में चार करोड़ 15 लाख घरों में तिरंगा लगाया गया है। पूर्वोत्तर में सभी राज्यों में यह बहुत सफल रहा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा भाव से काम करने का आह्वान किया।

बाद में संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में प्रसाद ने कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए मुस्लिम समुदाय की पूरी-पूरी चिंता की है, भले ही वे भाजपा को वोट दें या नहीं दें।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सहयोगी दलों के साथ व्यवहार के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने किसी भी सहयोगी को नहीं छोड़ा है। अकाली दल हो या जनता दल यूनाइटेड, वे ही हमें छोड़ कर गए हैं। उन्होंने टिप्पणी की, जो सुनहरे ख्वाब की इच्छा से पाला बदलते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं। जनता उन्हें जवाब देगी।

शेफाली वर्मा के तूफान के आगे यूएई पस्त, भारत 122 रन से जीता

0

बेनोनी। कप्तान शेफाली वर्मा (78) और श्वेता शेरावत (74 नाबाद) के बीच 111 रन की शतकीय साझीदारी के बाद किफायती गेंदबाजी की बदौलत भारत ने टी-20 अंडर-19 महिला विश्वकप में ग्रुप डी के अपने दूसरे मुकाबले में सोमवार को कम अनुभवी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 122 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल की।

विलोमूरे पार्क मैदान पर भारतीय लड़कियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 219 रन बनाये जिसके जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर के खेल में पांच विकेट पर 97 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम को बड़े स्कोर पर ले जाने का प्लेटफार्म तैयार करने के बाद गेंदबाजी में भी दो ओवर में महज सात रन खर्च करने वाली शेफाली को प्लेयर आफ द के खिताब से नवाजा गया।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का महिला संस्करण कही जाने वाली शेफाली ने अपनी ख्याति के अनुरूप महज 34 गेंदों में 229.41 के स्ट्राइक रेट से 78 रन ठोक दिए। उनकी संक्षिप्त पारी में 12 चौके और चार छक्के शामिल थे।

शेफाली का तूफान शांत होने के बाद भी श्वेता ने दूसरे छोर पर यूएई की गेंदबाजों की पिटाई जारी रखी, मगर उनको आउट करने का अस्त्र पारी के अंत तक यूएई की टीम के पास मौजूद नहीं था। श्वेता ने 49 गेंदों मे से 10 को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष (49) की विस्फोटक पारी ने भारत को बड़े स्कोर पर ले जाने में महती योगदान दिया।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम शुरू से ही असहज दिखाई दी और बड़े शाट खेलने के एवज में नियमित अंतराल में उनके विकेट गिरते चले गए। लावण्या केनी (24) और महिका गौर (26) के अलावा कप्तान तीर्थ सतीश (16) ही अपने निजी स्कोर को दहाई तक ले जाने में सफल रहीं।

पेपर लीक मामले में बड़े जिम्मेदार लोगों पर करनी चाहिए कार्रवाई : सचिन पायलट

नागौर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार को नौजवानों में विश्वास पैदा करने के लिए परीक्षाओं में पेपर लीक मामले में बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

पायलट आज नागौर जिले के परबतसर में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब परीक्षाओं का पर्चा लीक होने पर परीक्षा रद्द होती हैं तो मन में एक पीड़ा होती हैं क्योंकि हमारे किसान भाइयों के बच्चे, नौजवान सालो इंतजार करते हैं। नौजवानों में विश्वास पैदा करने के लिए सरकार को छोटे-मोटे लोगों को छोड़कर बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के शासनकाल में हमने किसान न्याय यात्रा निकाली थी, उसके आगे झुकते हुए प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों को माना था। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के समय मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष था।

उन्होंने केंद्र सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग की और कहा कि अगर देश का किसान और नौजवान संगठित हो गया तो वह हर उस ताकत को जो तोड़ना चाहती है, अफवाह फैलाना चाहती और झूठ बोलकर सत्ता में आना चाहती है, उसे परास्त कर देगा।

उन्होंने कहा कि जाति, बिरादरी, धर्म, भाषा, प्रांत के नाम पर हो रही राजनीति के जहर को केवल दो कौमें ही तोड़ सकती हैं, एक है जवानी और दूसरी है किसानी, भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन भाजपा की सरकार ने तीन काले कृषि कानून बनाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया लेकिन किसानों ने आंदोलन कर सरकार को झुका दिया।

पायलट ने कहा कि परबतसर के विधायक रामनिवास गांवड़िया मेरे छोटे भाई है, यदि आप लोगों को हमको मजबूत करना है तो रामनिवासजी को मजबूत करना होगा। इस मौके पर वन मंत्री हेमाराम चौधरी, गावडिया, दातारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह चौधरी, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर एवं किसान मौजूद थे।

पायलट ने खरनाल में तेजाजी मंदिर में किए दर्शन

सचिन पायलट ने नागौर जिले के खरनाल में स्थित लोक देवता तेजाजी महाराज मंदिर में आज दर्शन किए। पायलट ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धी एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे और पायलट के मंदिर पहुंचने पर श्री चौधरी ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अन्य कांग्रेस के अन्य नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी पायलट को माला पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा कार्यकारिणी से पहले मोदी ने किया भव्य रोड शो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले संसद मार्ग पर पटेल चौक से लेकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर तक एक रोड शो किया।

लगभग पौने एक किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक सड़क के दोनों ओर मौजूद थे। पूरी सड़क पर भाजपा के झंडे, पोस्टर, बैनर के साथ-साथ कई स्थानों पर मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कटआउट भी लगे थे।

सड़क के दोनों ओर कुछ दूरी पर अलग-अलग मंच बनाए गए थे जिन पर लोक कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुछ स्थानों पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री पर खूब पुष्प वर्षा की।

कार्यकारिणी स्थल पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री कन्वेंशन सेंटर में गए और इसके बाद नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक आरंभ हुई। बैठक का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने किया। इसके पहले भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कन्वेंशन सेंटर में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

इससे पूर्व भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल हुए।

महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 लॉन्च, कीमत 15.99 लाख से शुरू

नई दिल्ली। वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 को लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी शुरूआती कीमत 15.99 लाख रुपए है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि सी श्रेणी में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की गई है। अभी इसके दो मॉडल एक्सयूवी 400 ईएल और एक्सयूवी400 ईसी लॉन्च किए गए हैं। उसने कहा कि एक्सयूवी 400 ईएल में 39.4 किलोवॉट लिथियम ऑयन बैटरी है जो 456 किलोमीटर की माइलेज देती है। यह 7.2 किलाेवॉट चार्जर के साथ है।

एक्सयूवी 400 ईसी में 34.5 किलोवॉट लिथियम ऑयन बैटरी है जो 375 किलोमीटर की माइलेज देती है। यह दो चॉर्जर विकल्पों के साथ है जिसमें 3.3 किलोवाॅट और 7.2 किलोवॉट चार्जर है। इन ई एसयूवी की टॉप स्पीड 150 किलोमीटर है और यह 8.3 सेकेंड में 100 किलोमीटर की गति पकड़ने में सक्षम है।

कंपनी ने कहा कि एक वर्ष में 20 हजार ई एसयूवी डिलवर करने की योजना है। इनकी बुकिंग 26जनवरी से शुरू होगी और एक्सयूवी 400ईएल की डिलेवरी मार्च 2023 से शुरू होगी जबकि एक्सयूवी 400 ईसी की डिलेवरी दिवाली से शुरू होगी। पहले चरण में देश में 34 शहरों में इसको लॉन्च किया गया है। बैटरी और मोटर पर आठ साल या 1.60 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि अभी आमंत्रण मूल्य सिर्फ 5000 वाहनों की बुकिंग के लिए है। एक्सयूवी 400 ईसी 34.5 किलोवाॅट बैटरी 3.3 किलोवाॅट चार्जर की कीमत 15.99लाख रुपए, एक्सयूवी 400 ईसी 34.5 किलोवाॅट बैटरी 7.2 किलोवाॅट चार्जर की कीमत 16.49 लाख रुपए और एक्सयूवी 400 ईएल की कीमत 18.99 लाख रुपए है।