Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 402 -
होम ब्लॉग पेज 402

नेपाल विमान हादसा : ब्लैक बॉक्स मिला, लापता 4 लोगों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल के दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान का ब्लैक बॉक्स सोमवार को मिल गया। इस ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे का कारण पता लगाया जा सकेगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने शिन्हुआ से कहा कि सुरक्षा बलों को कुछ समय पहले ब्लैक बॉक्स मिल चुका है और हम इसे जल्द ही प्राप्त कर लेंगे।

इससे पहले आज सुबह बचाव दल ने मध्य नेपाल के पर्यटन स्थल पोखरा के नजदीक रविवार को हुए एक यात्री विमान दुर्घटना के बाद लापता चार लोगों की तलाश फिर से शुरू कर दी है, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है। निरौला ने पहले कहा था कि तलाश अभियान में सेती नदी में गोताखोरों को लगाया गया है क्योंकि कुछ शवों के नदी में गिरने की आशंका जताई गई है।

गौरतलब है कि येति एयरलाइंस का विमान 68 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों के साथ काठमांडू से पोखरा जा रहा था और यह रविवार को खाई में गिर गया और दुर्घटनास्थल से 68 शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी चार लोगों की शव बरामद नहीं हो सके हैं, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। विमान में पांच भारतीय और 15 विदेशी यात्री भी सवार थे।

नेपाल सरकार ने विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति आज राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन करने का फैसला किया है। यह दुर्घटना पिछले तीन दशकों में नेपाल के इतिहास में सबसे खराब दुर्घटनाओं में से एक है।

शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रेप का केस चलेगा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के खिलाफ कथित रेप एवं धमकी देने की शिकायत के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के अदालती आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी।न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी।

शीर्ष अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निचली अदालत के प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश को बरकरार रखने वाले एक फैसले को चुनौती देने वाली याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि याचिकाकर्ता को दोषी नहीं ठहराया गया था तथा उसके पास कानून के तहत अन्य कानूनी उपाय उपलब्ध थे।

उच्च न्यायालय ने दिल्ली के एक विशेष न्यायालय के आदेश को उचित ठहराया था, जिसमें एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश को उचित ठहराया गया था। इससे पहले विशेष न्यायालय ने हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखा था।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने 2018 में दिल्ली की एक महिला की शिकायत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हुसैन के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत ने पिछले साल अगस्त में बिहार भाजपा के वर्तमान विधान पार्षद हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। शीर्ष अदालत ने यह कहते हुए निचली अदालत के समक्ष सभी लंबित कार्यवाहियों पर भी रोक लगा दी थी कि मामले पर अभी विचार करने की आवश्यकता है।

अग्निवीर योजना परिवर्तनकारी, बाजी पलटने वाली सिद्ध होगी : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों की भर्ती की नई अग्निवीर योजना को परिवर्तनकारी नीति बताते हुए सोमवार को कहा कि यह हमारे सशस्त्र बलों को मजबूत बनाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के मामले में एक ‘बाजी पलटने’ वाली सिद्ध होगी।

मोदी ने कहा कि सरकार भारतीय सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों सेनाओं के उन अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित कर रहे थे। इन बैच के अग्निवीरों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।

मोदी ने उन्होंने अग्निवीरों को पथ-प्रदर्शक अग्निपथ योजना के अग्रणी होने पर बधाई दी। तकनीक के इस युग में बिना-संपर्क युद्ध के नए मोर्चों की चुनौतियों के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीकी रूप से सक्षम सैनिक हमारे सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अग्निपथ योजना किस प्रकार महिलाओं को भी सशक्त बनाएगी। उन्‍होंने कहा कि वह तीनों सेनाओं में महिला अग्निवीरों को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। मोदी ने इस अवसर पर अग्निवीरों से कहा कि वे इस अवसर का उपयोग विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए उपयोग करें।

मोदी ने इस योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परिवर्तनकारी नीति हमारे सशस्त्र बलों को मजबूत बनाने और उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करने में एक ‘गेम चेंजर’ (बाजी पलटने वाली) साबित होगी। प्रधानमंत्री ने इस बात की पुष्टि की कि युवा अग्निवीर सशस्त्र बलों को और अधिक युवा और तकनीक रूप से व्‍यावहारिक बनाएंगे।

उन्होंने अग्निवीरों की क्षमता की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी भावना सशस्त्र बलों की वीरता को दर्शाती है, जिसने सदैव राष्ट्र के झंडे को ऊंचा रखा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर से उन्हें जो अनुभव प्राप्त होगा, वह जीवन भर उनके लिए गौरव का स्रोत सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत एक नए जोश से भरा हुआ है और हमारे सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में युद्ध लड़ने के तौर-तरीकों में बदलाव हो रहा है।

बिना सीधे संपर्क के युद्ध के नए मोर्चों और साइबर युद्ध की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीकी रूप से सक्षम सैनिक हमारे सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं की वर्तमान पीढ़ी में यह क्षमता है, इसलिए अग्निवीर आने वाले समय में हमारे सशस्त्र बलों में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि किस प्रकार महिला अग्निवीर नौसेना का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि वह तीनों सेनाओं में महिला अग्निवीरों को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने सियाचिन में तैनात की गई महिला सैनिकों और आधुनिक लड़ाकू विमानों को चलाने वाली महिला पायलटों का उदाहरण देते हुए उल्‍लेख किया कि किस प्रकार महिलाएं विभिन्न मोर्चों पर सशस्त्र बलों का नेतृत्व कर रही हैं।

मोदी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती से उन्हें विविध अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और वे उन्हें विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों तथा जीवन जीने के तरीकों को भी सीखने का प्रयास करना चाहिए।

मोदी ने अग्निवीरों को अपनी पसंद के क्षेत्र में अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए काम करते हुए नई चीजों को सीखने के लिए उत्सुक बने रहने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने यह कहते हुए अपना संबोधन समाप्त किया, आप ही हैं जो 21वीं सदी में राष्ट्र को नेतृत्व प्रदान करने जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, 3 अरेस्ट

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिम दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला के अनुसार आदिवासी अंचल ग्राम चरगवां में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पंचम और उसके दो दोस्त बाला व बृजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया कि यह तीनों आरोपी बच्ची को रविवार के दिन मौसी के घर छोड़ने के लिए मोटर साइकिल पर बैठाकर ले जा रहे थे। रास्ते में एक जंगल में इन तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में मौसी के घर छोड दिया। बच्ची रात को वापस घर लौट आई और घटना के संबंध में परिजनों को बताया। आरोपी पंचम का पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सबगुरु राशिफल : 16 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 07.20 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खूब मनोरंजन करेंगे। मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्र, भूषण तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के भी संयोग हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज सारे कार्य आपके अनुकूल होंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने के आसार बने हुए हैं। स्वभाव में रहा हठीलापन छोडऩा आपके हित में रहेगा। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। आपको आज अपनी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने निजी विचारों को छोडक़र सगे-संबंधियों के परिचितों की सलाह लेकर काम करने की आवश्यकता है। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार, भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने से आपको बचना होगा। क्रोध करने से आप आपको बचना होगा और वाणी तथा वर्तन पर संयम बरतना आपके हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ राशि: आज के दिन शारीरिक रूप से आप में आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतानों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च भी अधिक होने की संभावना है। अत सतर्कता से काम लें।

मीन राशि: आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहने के संयोग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले योजना बनाएं और जरा संभलकर आगे बढ़ें। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिससे कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

रावत समाज सर्कल बनेवड़ा की आमसभा व स्वागत समारोह सम्पन्न

नसीराबाद/बाघसूरी। रावत समाज सर्कल बनेवड़ा (बाघसूरी) की आम सभा व रावत समाज के जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह मसूदा रोड पर रावत सर्कल भवन की धर्मशाला में रविवार को नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, रावत महासभा प्रदेशाध्यक्ष डॉ शैतान सिंह रावत व सर्कल अध्यक्ष हरिसिंह रावत के सान्निध्य आयोजित किया गया।

आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक लांबा ने कहा कि समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियां को त्यागने व समाज को शिक्षित करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। समाज का विकास सर्वोपरि है।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ शैतान सिंह रावत ने कहा कि समाज की एकजुटता के लिए हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा तभी समाज सही मायने में तरक्की कर सकेगा। उन्होंने रावत समाज से चुने गए जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि समाज के विकास के लिए आगे आएं व अपना योगदान दें।

नांदला सरपंच मानसिंह रावत ने कहा कि समाज की बिना हम सब अधूरे हैं, समाज पहले है। समाज के उत्थान के लिए हमें हरसंभव कार्य करने चाहिए, इसके लिए किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए।

सर्कल महामंत्री हिरासिंह रावत ने रावत समाज की ओर से विधायक लांबा से सर्कल भवन के चार दिवारी व सामुदायिक भवन निर्माण कराने की मांग की जिस पर विधायक लांबा ने विधायक कोष से 25 लाख रुपए की लागत से एक सामुदायिक भवन व चार दिवारी तथा एक ट्यूबवेल खुदवाने की विधिवत घोषणा की। इस पर रावत समुदाय के सरदारों ने विधायक लांबा का आभार प्रकट किया।

आमसभा व स्वागत समारोह को बीरम सिंह रावत अध्यक्ष रावत महासभा, श्रीनगर सरपंच संघ अध्यक्ष मानसिंह रावत, पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद रावत, भवानीखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि ज्ञान सिंह रावत, जसवीर सिंह रावत खरवा, बाघसूरी पूर्व सरपंच गोपाल सिंह भाटी आदि ने भी संबोधित करते समाज के पंच पटेलों व रावत सरदारों को एक जाजम पर लाने का संकल्प दिलाया।

इससे पूर्व समाज के जनप्रतिनिधियों व ताराचंद रावत, ज्ञान सिंह रावत, भंवर सिंह, धर्मसिंह रावत व बाघसूरी सरपंच रेशमी देवी काठात, पूर्व सरपंच गोपाल सिंह भाटी, मस्तान काठात,सोनू मेहरात आदि का सर्कल की ओर माल्यार्पण कर साफा बंधवाते अभिनंदन किया। बनेवड़ा सर्कल अध्यक्ष हरिसिंह रावत केरियां, संयोजक बीरम सिंह रावत ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, उपाध्यक्ष रामदेव सिंह रावत, घीसा सिंह, महामंत्री हिरा सिंह रावत, प्रचार मंत्री प्रेमसिंह नासून, मंत्री मंगल सिंह रावत, लेखा निरीक्षक गोरधन सिंह रावत सहित सर्कल सदस्य प्रताप सिंह, रामदेव सिंह रावत सरपंच मायापुर, रामसिंह अंसेरी, गोपाल सिंह, प्रभू सिंह रावत, नानू सिंह, दयाल सिंह, रमनसिंह, कालू सिंह, सोहन सिंह, लादूसिंह, खेमसिंह, सूरजमल, भागूसिंह, महेंद्र सिंह रावत, नानूराम रावत, रमेश सिंह रावत,केलाश सिंह रावत, राजेंद्र गैणा, गोरधनलाल जाट, बाबूखान, सुरेश चंद शर्मा, सांवरलाल जाट, कल्याण मल पांडर अन्य आदि मौजूद थे।

युवा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति की मिनी मैराथन दौड़

0

अजमेर। विवेकानंद के उद्गार उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत को फलिभूत करते हुए रविवार को राष्ट्र सेविका समिति की ओर से ‘धाव भगिनी’ मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

अजमेर महानगर में धाव भगिनी मिनी मैराथन वैशाली नगर स्थित दीनदयाल समुदायिक भवन से प्रारम्भ होकर नई चौपाटी पुष्कर मार्ग पर संपन्न हुई।

युवा दिवस (12 जनवरी) पर स्कूलों में अवकाश होने के कारण यह कार्यक्रम रविवार को रखा गया और आज मकर संक्राति के शुभ अवसर पर अजमेर में कई कार्यक्रम किए गए जिसमें से मिनी मैराथन प्रमुख रहा, जिसमें सभी तरुणियों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया।

मैराथन दौड़ का ऐसा प्रयोग विभाग में पहली बार कराया गया। भविष्य में समिति के और कई कार्यक्रमों की योजना है और संख्या की दृष्टि से भी और अधिक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मनीषी इन्दोरिया (विभाग कार्यवाहिका), मंजू लालवानी (सह विभाग कार्यवाहिका), दीपिका शर्मा (प्रान्त प्रचार प्रमुख), वर्षा लालवानी (जिला तरुणी प्रमुख) और आयुषी इन्दोरिया (जिला प्रचार प्रमुख) और कई तरूणीयां उपस्थित थे।

सीएम सलाहकार लोढ़ा की कांग्रेस जिला प्रभारी को दो टूक गहलोत सरकार को आइना!

सिरोही में जिला कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते सिरोही विधायक संयम लोढ़ा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही डाक बंगले में आज हाथ से हाथ जोडो अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने अभियान के जिला प्रभारी रमेश बोराणा के सामने दो टुक कहते हुए कहा कि पहले आप बजरी के भाव कम करो, हमको जनता के बीच जाकर जवाब देना है, दिन में किसानो को बिजली नही मिल रही है, हम हमेशा जनता के बीच रहते है। और ये समस्या का सामना हमे रोज करना पडता है।

उर्स के लिए दो देगो का ठेका तीन करोड 70 लाख में हुआ

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में शुरु होने जा रहे ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें सालाना उर्स के लिए दरगाह में रखी दो देगो का ठेका इस बार 3 करोड़ 70 लाख रुपए में छोड़ा गया है।

अजमेर दरगाह स्थित अंजुमन कमेटी से पुष्ट जानकारी के मुताबिक दौराने उर्स पंद्रह दिनों के लिए इस बार यह ठेका छोड़ा गया है। यह पहला मौका है जब इस बार ठेके में पुष्कर मेले के दस दिन शामिल नहीं है। अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेखजादगान की मौजूदगी में ठेका खुद्दाम-ए-ख्वाजा के नाम छोड़ा गया।

याद रहे कि दरगाह शरीफ में बुलंद दरवाजे के अंदर बादशाह अकबर एवं जहांगीर द्वारा दो अलग अलग देगे बनवाई गई थी जिसमें उर्स के दौरान तवर्रुक पकवाकर तकसीम किया जाता है लेकिन उसके जरिए आने वाला चढ़ावा जिसके नाम ठेका छूटता है उसका होता है।

उल्लेखनीय है कि ख्वाजा साहब के सालाना उर्स 2023 का झंडा 18 जनवरी को दरगाह के 85 फीट ऊंचे बुलंद दरवाजे पर चढ़ने जा रहा है। उर्स के झंडे को लेकर भीलवाड़ा का गौरी परिवार आने वाले कल शाम अजमेर पहुंच रहा है जहां वह परंपरागत तरीके से झंडे की रस्म को निभाकर उर्स का आगाज करेगा।

अजमेर में सर्राफा व्यवसायी से रूपयों से भरा बैग लूटा

अजमेर। अजमेर में आज शाम भरे बाजार से दो बाइक सवार बदमाश एक सर्राफा व्यवसायी से लाखों रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोल प्याऊ के पास हुई इस वारदात में सरेआम साढ़े छह लाख रुपए से भरे बैग को लूट लिया गया। बताया जा रहा है कि नया बाजार चौपड़ की तरफ से गोल प्याऊ की तरफ जाते समय पीड़ित अशोक जैन से दो युवकों ने बैग छीना और फरार हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई और बदमाश भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अजमेर : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति एवं बच्ची घायल

अजमेर : एक करोड रूपए की अफीम बरामद, दो आरोपी अरेस्ट