Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 406 -
होम ब्लॉग पेज 406

मकर संक्रांति 2024 तक रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे : चम्पत राय

अयोध्या। श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने शुकवार को यहां कहा कि श्री रामजन्म भूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण में मकर संक्रांति 2024 तक रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे।

राय ने पत्रकारों को आज यहां मंदिर निर्माण की प्रगति दिखाने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। अगले साल मकर संक्रांति तक रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर तक राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर पूरा हो जाने की संभावना है। इसके बाद 21 दिसम्बर के बाद से लेकर मकर संक्रांति 2024 तक जो भी शुभ मुहूर्त निकलेगा उस दिन मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि चाहे वह शुभ मुहूर्त एक जनवरी को या फिर चाहे मकर संक्रांति का। रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का प्रतिशत जानना बहुत कठिन है फिर भी मंदिर निर्माण के सभी काम शुरू हो गए हैं। राम मंदिर के तीन दिशाओं में रिटेनिंग वॉल बनना है जिसके लिए मिट्टी, बालू हटाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि रिटेनिंग वॉल और मंदिर के बीच में परकोटा बनाना है। दक्षिण और पूरब दिशा में खुदाई का काम चालू है। बालू मिट्टी हटाकर कंक्रीट डालने का काम चालू है।

ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर सब खम्भे रख दिए गए हैं। गर्भगृह और ग्राउंड फ्लोर के सभी खम्भे बारह फुट ऊंचाई तक पहुंच गए हैं। उसके ऊपर पांच फुट का पत्थर रखा जाना है। तब जाकर ऊंचाई पूरी होगी। फिर पत्थर का बीम रखने का काम होगा। पत्थर का बीम 2.5 से तीन फुट मोटा होगा।

उन्होंने कहा कि हर पत्थर की नक्काशी अलग-अलग प्रकार की है। हर खंभों पर 16-16 मूर्तियां बनेंगी। खंभों पर कौन सी मूर्तियां किस लोकेशन में बनेंगी। उसे शास्त्र अनुसार आर्किटेक्ट ने दे दिया है। खंभों में हनुमान, गणेश या अन्य देवताओं की अलग-अलग मुद्राओं में मूर्ति होगी। उन्हाेंने कहा कि अक्टूबर 2023 तक राममंदिर का ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा हो जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर कुल 170 पिलर हैं।

उन्होंने बताया कि गर्भगृह को छोड़कर पांच मंडप भी बनाए जा रहे हैं। तीन मंडप प्रवेश द्वार से गर्भगृह की ओर होंगे। जबकि दो मंडप उत्तर-दक्षिण में रहेंगे। उत्तर में कीर्तन मंडप होगा। राममंदिर का काम बहुत संतोषजनक प्रगति पर है। मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियरों, कारीगरों और सुपरवाइजरों तीनों को विश्वास है कि इस वर्ष अक्टूबर तक ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा कर लेंगे।

ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समय या तारीख बता पाना अभी बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने बताया कि गर्भगृह में विराजमान होने वाली मूर्ति बालक राम की होगी। यहां पर भगवान को पुत्र रूप में पूजा जाएगा। अयोध्या में भगवान राम को कहीं दामाद रूप में, कहीं राजा और वनवासी रूप में पूजा जाता है, लेकिन राममंदिर में उनकी रामलला के रूप में पूजा-अर्चना होगी।

देश के कुछ ख्याति लब्ध मूर्तिकार रामलला की मूर्ति बना रहे हैं। इसमें एक ओडिशा के हैं। जो पद्म विभूषण से पुरस्कृत हैं। तो वहीं एक कर्नाटक, पूना और मुंबई के हैं। रामनवमी के दिन सूर्य भगवान की किरणें रामलला के ललाट को प्रकाशित करें। इस प्रकार से रामलला की मूर्ति गर्भगृह में लगाई जाएगी। इस पर रूडक़ी की सीबीआर टीम कार्य कर रही है, जिसका पहला ट्रायल सफल हो गया है।

रामलला की मूर्ति पत्थर की बनेगी, जिसके लिए पत्थरों का सेलेक्शन हो गया है। मूर्ति साढ़े पांच फिट ऊंची होगी। विद्वानों का विचार है कि गर्भगृह में रामलला की मूर्ति खड़ी होनी चाहिए। राममंदिर के बाहर लगभग 7 हजार मूर्तियां बनेंगी। मंदिर के चारों ओर राम के जीवन पर आधारित लगभग सौ प्रसंग पत्थर पर उकेरे जाएंगे। जिसमें एक पत्थर छह लंबा, पांच फुट मोटा और ढाई फिट चौड़ा होगा। राम के जीवन प्रसंग पर कार्य प्रारम्भ हो गया है।

उन्होंने बताया कि परकोटा के चारों कोनों पर चार मंदिर होंगे, जिसमें सूर्य भगवती, गणपति और भगवान शंकर के मंदिर हैं। भगवान राम विष्णु के अवतार हैं। इसलिए उनका मंदिर बीच में है। दक्षिण में हनुमान और उत्तर में अन्नपूर्णा माता मंदिर रहेगा। इस पर संतों का विचार बन चुका है। राममंदिर के दक्षिण पांच सौ मीटर दूरी पर तीर्थयात्री सुविधा केंद्र का काम शुरू हो गया है। इस अवसर पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, हनुमानगढ़ी के पार्षद पुजारी रमेश दास, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद रहे।

मोदी को भगवान मानता है सुरक्षा घेरा तोड़ने वाला किशोर

हुबली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें माला पहनाने वाले 10 साल के एक बच्चे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का प्रशंसक है और उनसे हाथ मिलाना चाहता था।

जैसे ही नरेंद्र मोदी बैरिकेड से परे दर्शकों को अपना हाथ दिखा रहे थे, एक किशोर अचानक बैरिकेड पर कूद गया और उन्हें माला पहनाने के इरादे से मोदी की ओर दौड़ा। इससे पहले कि ट्रैफिक पुलिस किशोर को ले जाती उससे पहले ही स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवानों ने उसे धक्का दे दिया।

किशोर कुणाल एस डोंगरी ने कहा कि मैं अपने चाचा और दोस्तों के साथ आया था। हम नए बस स्टैंड पर रुके जहां प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। हमने ढाई साल के बच्चे को आरएसएस की वर्दी पहनाई और चाहते थे कि वह मोदी को माला पहनाए। लेकिन मोदी ने हमें नहीं देखा। बैरिकेड के बीच एक गैप था और मैं माला लेकर मोदी की कार के पास कूद गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मुझे रोक दिया। मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए शुक्रवार को शहर में थे।

कुणाल ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने माला ले ली और मोदी को दे दी। मैं भी मोदी के बाएं हाथ को छूने में कामयाब रहा। मुझे इस बात की खुशी है। मैं डरा नहीं था। मैं बस उन्हें माला पहनाना चाहता था और उनसे हाथ मिलाना चाहता था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मोदी के प्रशंसक हैं, कुणाल ने कहा कि मैं मोदी को एक इंसान के रूप में नहीं, बल्कि एक भगवान के रूप में देखता हूं। उसने कहा कि मोदी को एक बार हुबली में देखा था जब वह आठ साल का था और तभी से वह प्रधानमंत्री को करीब से देखना चाहता था। कुणाल ने कहा कि अगर मुझे मोदी से बात करने का मौका मिले, तो मैं उन्हें अपने घर आमंत्रित करूंगा और उनके साथ कुछ समय बिताना चाहूंगा।

इस बीच, हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त रमन गुप्ता ने यह कहकर सुरक्षा चूक के दावों को खारिज कर दिया कि लड़के का कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह सुरक्षा में सेंध थी। क्योंकि उन्हें अनुमति देने से पहले सभी लोगों की तलाशी ली गई थी। किशोर मोदी का प्रशंसक है और उन्हें माला पहनाना चाहता था। उसकी ओर से कोई दुर्भावना नहीं थी।

सैमसंग ने उतारी साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर की नई रेंज

नई दिल्ली। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने आज अपने प्रीमियम साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर की 2023 रेंज पेश करने की घोषणा की जिसकी शुरूआती कीमत 1.13 लाख रुपए है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह नई रेंज पूरी तरह भारत में बनाई गई है और इसमें भारत के लिए ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर आधारित खास फीचर्स दिए गए हैं, जिनसे उपभोक्ताओं की जिंदगी सुविधाजनक और बेहतर बन जाएगी।

इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लैस इस एकदम नए लाइन अप को बहुत सोच विचार कर डिजाइन किया गया है ताकि नए जमाने के भारतीय उपभोक्ताओं की रेफ्रिजरेशन से जुड़ी खास जरूरतें जैसे कस्टमाइजेबल स्टोरेज, खूबसूरत एक्सटीरियर्स, कनेक्टेड लिविंग के जरिये सुविधा, कभी न खत्म होने वाला मनोरंजन, ऊर्जा दक्षता आदि पूरी हो सकें।

पहली बार नई रेंज के सभी मॉडल वाई-फाई युक्त होंगे और उनमें स्मार्टथिंग्स ऐप भी काम करेगी, जिससे सैमसंग की पावरिंग डिजिटल इंडिया की कल्पना को ताकत मिलेगी। जरूरत के हिसाब से घटाने-बढ़ाने वाले यानी कस्टमाइजेबल स्टोरेज के लिए इसमें कन्वर्टिबल 5-इन-1 मोड, सटीक कूलिंग के लिए सैमसंग की ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नॉलजी और घर में सेहतमंद तरीके तथा सफाई के साथ दही जमाने के लिए कर्ड माइस्ट्रो दिए गए हैं। जगह का बेहतर उपयोग करने के लिए अब उपभोक्ता इस्तेमाल नहीं होने पर दही जमाने वाला कंपार्टमेंट अलग निकाल सकते हैं।

इस नई रेंज में सैमसंग रेफ्रिजरेशन में पहली बार अपनी अत्याधुनिक प्रोपराइटरी टेक्नॉलजी, खूबसूरती बढ़ाने के लिए बिस्पोक (ग्राहक की जरूरत के हिसाब से चुनने के लिए) ग्लास फिनिश तथा असीमित मनोरंजन एवं कनेक्टेड जीवन के अनुभव के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स युक्त फैमिली हब 7.0 को एक साथ लाई है जिसके जरिये उपभोक्ता स्मार्टथिंग्स ऐप की मदद से अपने स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का सोमेसर स्टेशन पर ठहराव

पाली/अजमेर। रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की मांग व सुविधा के मद्देनजर अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेलसेवा का आज से सोमेसर स्टेशन पर ठहराव शुरू कर दिया है। पाली सांसद पीपी चौधरी, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत व अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति मे सोमेसर स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सांसद चौधरी ने कहा कि सोमेसर स्टेशन पर इस गाड़ी के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी जोकि आज पूरी हुई है। सोमेसर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास के और भी कई कार्य किए जाएंगे। सोमेसर स्टेशन को स्टेशनों के पुनर्विकास की अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है।

अब प्रतिदिन गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा सोमेसर स्टेशन पर 17.10 बजे आएगी एवं 17.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस का सोमेसर स्टेशन पर 8.16 बजे आगमन एवं 08.18 बजे प्रस्थान होगा। उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छह माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।

महोबा में लव जेहाद का मामला प्रकाश में आने से मचा हडकंप

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में आज लव जेहाद का एक मामला प्रकाश में आने से हड़कम्प मच गया। इसे लेकर हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्चाधिकारियों से भेंट कर आरोपियों के खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश राय ने बताया कि पुलिस ने मुख्यालय के सुभाष नगर इलाके के सम्बंधित प्रकरण में पीड़ित अनुसूचित वर्ग के रामदयाल की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

वादी ने शिकायत में भटीपुरा निवासी समुदाय विशेष के मुन्ना नामक युवक पर उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बरगला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच शुरू की गई है और किशोरी को बरामद किए जाने के प्रयास किए जा रहे है।

पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार सम्पूर्ण प्रकरण में मुस्लिम समुदाय के आरोपी द्वारा धोखा देते हुए सजातीय बन कर पीड़ित परिवार से निकटता बनाने की बात सामने आई है। पीड़ित रामदयाल अहिरवार की पुत्री नगर के एक स्कूल की छात्रा थी, जिसके साथ मुन्ना ने अपनी बहन के माध्यम से दोस्ती बनाई और फिर उसे बरगला कर कहीं भगा ले गया।

पुलिस ने मुन्ना के परिजनों को तलब कर पूछताछ की है। उधर, घटना के प्रकाश में आते ही नगर में हड़कम्प का माहौल उतपन्न हो गया है। विश्व हिंदू परिषदए बजरंग दलए हिन्दू जागरण मंच आदि संगठनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मामले में पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह से भेंट की है और उन्हें ज्ञापन सोप किशोरी को शीघ्र बरामद करने व आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

महाराष्ट्र में बस और ट्रक भिडंत : 10 लोगों की मौत, 35 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के सिन्नार-शिरडी राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक के आपस में टकरा जाने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हादसा सिन्नार-शिरडी मार्ग पर पथारे शिवरा फाटा में ईशानेश्वर मंदिर के पास उस वक्त हुआ, जब मुंबई से शिरडी की ओर जा रही एक निजी बस और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सिन्नार और नासिक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।सूत्रों के अनुसार इस बस में अंबरनाथ ठाणे क्षेत्र से करीब 50 यात्री शिरडी जा रहे थे।

जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, PM सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का आज निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैै। वे 75 वर्ष के थे।

उन्हें कुछ समय पहले गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आज रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता के निधन की सूचना दी।

समाजवादी विचारधारा के यादव मूलतः मध्य प्रदेश के रहने वाले थे तथा जबलपुर में छात्र राजनीति में सक्रिय होकर बिहार गए और वहां से राष्ट्रीय फलक पर पहचान स्थापित की। वह 1989 में मंडल राजनीति का प्रमुख चेहरा बन कर उभरे। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुए। वे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री और राजग के संयोजक भी रहे।

वह बिहार के मधेपुरा लोकसभा से चार बार सांसद बने। मध्यप्रदेश के जबलपुर से दो बार सांसद चुने गए। तथा उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी एक बार लोकसभा के लिए चुने गए। शरद यादव तीन बार राज्यसभा के भी सदस्य थे। वह 2003 में जनता दल यूनाइटेड के गठन के बाद से 2016 तक इसके अध्यक्ष रहे।

बाद में जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया था और राज्यसभा की सदस्यता के लिए उनको आयोग भी करार दिया गया। यादव करीब 50 साल राजधानी के लुटियंस जोन में रहे। नई दिल्ली के तुगलक रोड 307 नंबर कोठी लंबे समय तक उनका आवास रही जहां वे 23 साल बिताए। उन्हें कानूनी प्रक्रिया के चलते पिछले वर्ष मई में यह सरकारी आवास खाली करना पड़ा था। वह छात्र जीवन से राजनीति में आए और उन्होंने बिहार में लालू प्रसाद यादव को 90 के दशक में मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई।

मोदी ने ट्वीट किया कि शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम् शांति।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व सांसद शरद यादव का निधन पर जताया शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा वाले महान समाजवादी नेता थे। उन्होंने वंचितों–शोषितों के दर्द को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं

शाह ने ट्वीट किया कि शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति

कांग्रेस अध्यक्षा मल्लिकार्जुन खडगे ने ट्वीट संदेश में कहा कि देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष, शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूं। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर,उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया। उनके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएं।

कांग्रेस पार्टी ने भी आधिकारिक ट्वीटर पेज पर ट्वीट कर कहाकि जद-यू के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

सबगुरु राशिफल : 13 जनवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 06.17 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ, लोहड़ी पर्व।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धनकमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से अलग करने वाले पति को उम्र कैद

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में महिला उत्पीड़न एवं अत्याचार निवारण (विशिष्ट अदालत) ने पत्नी की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या करने के आरोपी पति को जुर्म प्रमाणित मानते हुए आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

महिला उत्पीड़न एवं अत्याचार निवारण मामलों की विशेष अदालत में अपर लोक अभियोजक बलवंत बिश्नोई एडवोकेट ने प्रकरण के तथ्यों की जानकारी देते बताया कि जिले के रामसिंह थाना क्षेत्र के चक 55 जीबी में कत्ल की यह वारदात 15 अप्रैल 2013 की शाम को हुई। इस गांव में विवाहित राजविंदर कौर (36) की घर के एक कमरे में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

मृतका के पिता कर्मसिंह जट सिख निवासी चक 72 जीबी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पति साहबसिंह, उसके भाई जगतारसिंह और बहन बलवीर कौर उर्फ भोली के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने अनुसंधान कर न्यायालय में चालान पेश किया। अनुसंधान में पुलिस ने सिर्फ साहबसिंह को ही दोषी माना। जगतार सिंह और बलबीर कौर को दोषी नहीं पाया। आरोपी साहब सिंह को 17 अप्रैल 2013 को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 18 अप्रैल 2013 से अब तक लगातार न्यायिक हिरासत में रहा। उसकी जमानत नहीं हुई।

अपर लोक अभियोजक बलवंत बिश्नोई ने बताया कि अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों की रोशनी में विशिष्ट न्यायाधीश विनोद गुप्ता ने साहबसिंह को आज धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

बालिका का अपहरण कर रेप करने के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा

श्रीगंगानगर में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने 13 वर्षीय एक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को आज 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक श्रीमती नवप्रीत कौर संधू ने बताया कि जिले के जैतसर थाना में 18 मई 2017 को बालिका के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। बालिका के पिता ने आरोप लगाया कि दिलीप (35)निवासी भागसर थाना बहाववाला जिला फाजिल्का (पंजाब) उसके बेटे को चकमा देकर उसकी नाबालिग बेटी को लेकर फरार हो गया।

पिता ने बताया कि 18 मई की दोपहर को उसकी बेटी स्कूल से उसके बेटे के साथ घर आ रही थी। पुलिस ने लड़की को तो शीघ्र ही दस्तयाब कर लिया, लेकिन आरोपी नहीं मिला। लड़की के दस्तयाब होने पर पता चला कि घटना की रात को ही दिलीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

प्रकरण के अनुसंधान के दौरान आरोपी दिलीप श्रीगंगानगर की जेल में बंद पाया गया। उसके खिलाफ जिले के सादुलशहर थाना में भी एक लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह गिरफ्तार था। जैतसर थाना क्षेत्र की घटना में पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट से पूछताछ के लिए दलीप को अपनी हिरासत में लिया।

इस दौरान पता चला कि दिलीप के खिलाफ नागपुर (महाराष्ट्र) में भी चोरी का एक मामला दर्ज है। विशिष्ट लोक अभियोजक श्रीमती नवप्रीत कौर संधू के मुताबिक अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह और 26 दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।

इनके आधार पर न्यायाधीश ने आज निर्णय देते हुए पोक्सो एक्ट के तहत दिलीप को 20 वर्ष की कठोर कैद की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगाया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) के तहत 10 वर्ष की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे 1-1 वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

कोटा में 17 साल की लडकी से रेप के दोषी को 14 साल की सजा

कोटा। राजस्थान में कोटा की पोक्सो कोर्ट क्रम-4 के न्यायाधीश मोहम्मद आरिफ ने एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त को आज 14 साल के कारावास की सजा सुनाई।

न्यायालय में प्रस्तुत आरोप पत्र के अनुसार कोटा जिले के सुकेत थाना में एक 17 वर्षीय किशोरी ने 11 अक्टूबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 29 सितंबर 2021 की दोपहर को जब वह अपने माता-पिता के लिए खाने का टिफिन लेकर खेत पर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में तलाई के पास मिले एक युवक मांगीलाल (25) ने उसे पकड़ लिया और पास के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया कर जांच के बाद पोक्सो कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया था, जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए आज उसे 14 साल की सजा से दंडित किया।