Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 409 -
होम ब्लॉग पेज 409

रतलाम : नाबालिग बालिका समेत दो महिलाओं का अपहरण व रेप

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक नाबालिग बालिका समेत दो महिलाओं का अपहरण कर उनके साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहला मामला जिले के सरवन थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी लालू एक सत्रह वर्षीय नाबालिग युवती को शादी करने का झांसा देकर एक परिचित के घर ले गया और वहां उसने रेप किया। युवती को डराने धमकाने में राधेश्याम जाट और उसकी पत्नी राधा भी शामिल थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। तीनों आरोपी अभी फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

इसी तरह आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम गुलबालोद निवासी आरोपी रोहित, युवती को शादी का झांसा देकर झालावाड (राजस्थान) एक रिश्तेदार के यहां ले गया और उसने दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी के साथ उसके रिश्तेदार जगदीश और उसकी पत्नी राधा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

सिवनी में दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी ठहराए जाने पर आज 20 वर्ष की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार थाना कानहीवाडा में 9 जुलाई 2020 को आरोपी पवन कुडापे एक नाबालिग लड़की को जबरन बीच रास्ते में मोटरसाइकिल पर बिठाकर घर ले गया और दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया था। विशेष न्यायालय आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर यह सजा सुनाई है।

मृतक पशुपालक की पत्नी को दिया बीमा राशि 5 लाख का चेक

नसीराबाद (अजमेर)। अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के बनेवड़ा में चबूतरीया स्थित अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सचिव सुखदेव गुर्जर ने गत दिनों दुर्घटना में मृतक सांवर लाल गुर्जर की पत्नी शांति देवी को 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

सुखदेव गुर्जर न बताया कि संघ द्वारा दूध देने वाले को बीमा कराया जाता है। दुर्घटना में या मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए बीमा राशि परिवार के आश्रितों को दी जाती है। सुबह चबूतरिया स्थित डेयरी पर सादे समारोह में मृतक सांवरलाल की धर्मपत्नी शांति देवी को 5 लाख का चेक प्रदान किया। मृतक आश्रिता व ग्रामीणों अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी एवं सुखदेव बारवाल का धन्यवाद दिया।

इस मौके पर शंकर गिरी, सूरजमल रावत, हाथी सिंह, सांवर लाल गुर्जर, निक्की अग्रवाल, शंकर भांबरी, हाथी राम गुर्जर, मदनगिरी, छोटू दरोगा, मांगना भांबी, भागचंद भांजी, रामलाल गुर्जर समेत गांव की महिलाएं एवं बुजूर्ग मौजूद रहे।

वार्षिकोत्सव ‘मांदल’ में परंपरागत वेशभूषा में बालिकाओं ने किए नृत्य

0

आबूरोड(सिरोही)। आबूरोवार को स्कूली वार्षिकोत्सव ‘मांदल, का आयोजन किया गया। मंच पर स्कूली विद्यार्थियों ने परंपरागत वेशभूषा में विभिन्न नृत्य गान किए। अतिथियों ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

सरपंच रेखा कुमारी, मुख्य समग्र शिक्षा अधिकारी आबूरोड भोपाल राम पुरोहित, संस्था प्रधान अमित सिंह वर्मा, प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरसाराम, पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी दलपत राजपुरोहित, समग्र शिक्षा कार्यालय प्रशासनिक सहायक महेश कुमार सेन, सांतपुर विद्यालय के व्याख्याता किशोर कुमार, आमथला के राजेश दवे, मोरथला के जयदीप शर्मा, मुदरला के गणेश कुमार बामणिया, चिकित्सा लेखाकार कमलेश बारोट, समग्र शिक्षा मनीष अग्रवावाल समेत उपस्थित रहे, मंच संचालन इंद्र लाल गर्ग ने किया।

मकर सक्रांति : पतंगबाजी का मजा लें, पर रेलवे ट्रैक से रहें दूर

अजमेर। भारतवर्ष में मकर सक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कई जगह इस पर्व पर पतंगबाजी भी की जाती है। प्रतिवर्ष रेलवे ट्रैक के पास पतंगबाजी के चलते कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

वर्तमान में अजमेर मंडल अधिकांश रेल खंडों पर विद्युत कर्षण पर रेलगाड़ियां संचालित की जा रही है। रेलवे ट्रैक के ऊपर गुजर रही विद्युत तारों में 25 हजार वोल्ट की विधुत का प्रवाह रहता है। इन तारों से पतंग की डोर के संपर्क में आ जाने पर तेज विद्युत का करंट लग सकता है।

विशेषकर धातु युक्त मांझे से यह करंट तीव्र गति से झटका पहुंचा सकता है, जो कि जानलेवा भी हो सकता है। साथ ही रेलवे ट्रैक पर गुजर रही तीव्र रेलगाड़ियों से आप दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। रेलवे प्रशासन आम लोगों से अपील करता है कि पतंगबाजी के लिए रेलवे ट्रैक एवं रेलवे परिसरों से दूर रहें।

रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत स्थानों से पार करना रेल अधिनियम 1989 की धारा 147 के अनुसार दंडनीय अपराध भी है, इसके लिए आपको 1000 रुपए तक के आर्थिक दंड अथवा 6 माह का कारावास या दोनो से एक साथ दंडित किया जा सकता है।

रेलवे प्रशासन सभी लोगों विशेषकर अभिभावकों से अपील करता है कि अपने बच्चों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। विद्युतीकृत तारों में फसें पतंग की डोर को न छुऐं। अपने जीवन के डोर को कटने ना दें। धातुमय मांझों का उपयोग न करें।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा माणिक साहा ने की 10 वर्षीय बच्चे की सर्जरी

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने बुधवार को त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) में एक 10 वर्षीय बच्चे की मैक्सिलोफेशियल सर्जरी की, जो मुंह के ऊपरी हिस्से में सिस्टिक ग्रोथ से पीड़ित है, जिसके कारण उसके साइनस की हड्डियां प्रभावित हुई है।

डॉ. अमित लाल गोस्वामी, दंत चिकित्सा के एसोसिएट प्रोफेसर के अनुसार, इस विषय पर मुख्यमंत्री से एक विशेषज्ञ के रूप में परामर्श लिया गया था जो टीएमसी में इस विभाग के प्रोफेसर के रूप में सेवारत हैं और उन्होंने सिस्टिक लेसियन मार्सुपियलाइजेशन और उपचार प्रक्रिया की योजना तैयार की थी।

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि डॉ. साहा की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय टीम ने एक घंटे से ज्यादा समय तक इस सर्जरी को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने सर्जरी की योजना इस प्रकार से बनाई थी कि मौजूदा दांतों और भविष्य में उनके विकास पर कोई असर न पड़े। उन्होंने कहा कि रोगी के मुंह में एक सिस्ट होने के कारण वह असहज महसूस कर रहा था, जो कि उसके भोजन ग्रहण करने में समस्या उत्पन्न कर रहा है और मुख्यमंत्री ने बहुत व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद यह सर्जरी की।

हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने कहा कि मैं अपने मेडिकल कॉलेज में लंबा ब्रेक लेने के बाद एक बहादुर बच्चे की सर्जरी करने के बाद खुशी महसूस कर रहा हूं। मैं अपने पेशे से खुद को कभी दूर महसूस नहीं किया और अपने पूर्व सहयोगियों का साथ और समर्पण का आनंद उठाया।

रायबरेली में अनियंत्रित डंपर दुकान में घुसा, 6 की मौत, 4 घायल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरबक्सगंज इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और अन्य चार घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना आज सुबह करीब छह बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खगइया खेड़ा गांव के पास हुई जब घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय की दुकान में घुस गया। उन्होंने कहा, चाय की दुकान में बैठे 10 लोग डंपर की चपेट में आ गए, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान लल्लई, लल्लू, रवींद्र, वृंदावन और शिव मोहन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, अशोक वाजपेयी, राम प्रकाश तिवारी, दीपेंद्र लोधी और श्रवण लोधी को घटना में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत अभियान शुरू किया।

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ संदेश वाले परिधान पर प्रतिबंध लगाने पर मुकदमा

वाशिंगटन। अमरीका में जॉर्जिया स्कूल डिस्ट्रिक्ट के छात्रों ने ब्लैक लाइव्स मैटर शर्ट पर प्रतिबंध लगाने और श्वेत सहपाठियों को संघीय ध्वज की तस्वीर वाले परिधान पहनने की अनुमति देने के लिए मुकदमा दायर किया है।

जॉर्जिया के एफिंघम काउंटी में अधिकारियों के खिलाफ दायर मुकदमे में कहा गया है कि स्कूल के ड्रेस कोड के तहत स्कूल के अधिकारी सभी को संघीय ध्वज वाले परिधान पहनने की अनुमति देते हैं लेकिन साथ ही ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ या संबंधित विषयगत संदेश वाले सभी परिधान पहनने पर रोक लगाते हैं।

दस्तावेज़ में यह भी कहा गया है कि बेसबॉल लॉकर रूम में लॉकरों पर नफरत फैलाने वाले स्लोगन लिखकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले श्वेत छात्रों को अभी तक दंडित नहीं किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि अश्वेत छात्रों ने श्वेत शिक्षकों द्वारा उनके साथ कट्टर व्यवहार भी अनुभव किया है।

अदालत में दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि इस मामले में नामजद लोगों ने 14वें संशोधन के समान संरक्षण खंड के अलावा नागरिक अधिकार अधिनियम 1964 का उल्लंघन किया है और उन्हें जाति के आधार पर उत्पीड़न और भेदभाव से मुक्त शैक्षिक वातावरण तक समान पहुंच के अधिकार से वंचित किया है।

सबगुरु राशिफल : 11 जनवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 02.31 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मीन :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

बाघसुरी खान हादसा : चाचा-भतीजे की एक चिता पर अंत्येष्टि

नसीराबाद/बाघसूरी। नसीराबाद के समीपवर्ती गांव बाघसूरी में लामडीनाडी में हुए खान हादसे के मृतक काका व भतीजे की अर्थी मंगलवार को एक साथ उठी। गमगीन माहौल में एक ही चिता पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

लामडीनाडी निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ बन्ना सिंह रावत व सुरेन्द्र सिंह रावत सोमवार शाम बाघसूरी के देवरी माता चारागाह भूमि के पास हिंगलाज सिंह चारण की लीजशुदा खान पर क्रेन खोलते समय संतुलन बिगड़ने से खान में गिर गए थे।

समीप ही काम कर रहे श्रमिकों ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में निकाला तथा नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।

परिजनों ने गमगीन माहौल में लामडीनाडी स्थित श्मशान भूमि पर दोनों युवक काका-भतीजे की एक साथ अर्थी उठी तथा एक ही चिता पर दोनों का मंगलवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया।

सुरेन्द्र की मां व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल

लामडीनाडी में मृतक सुरेन्द्र सिंह रावत की पत्नी माया मां धापू देवी सहित नन्हे बेटे व बेटियों सहित बहन व भाईयों का सोमवार शाम से ही रो रो कर बुरा हाल हो गया। ऐसा ही हाल लक्ष्मण सिंह रावत के परिजनों का था। गांव में हुई इतने बड़े हादसे के चलते घरों में चूल्हे नहीं जले तथा सन्नाटा पसरा रहा वहीं मातम छाया रहा।

रावत समुदाय के लोगों ने की आर्थिक मदद की मांग

लामडीनाडी में हुए हादसे पर ग्रामीणों सहित रावत समुदाय के लोगों ने प्रशासन से दोनों मृतकों को पर्याप्त मात्रा में मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। इससे पहले नसीराबाद मोर्चरी में नसीराबाद तहसीलदार हितेश कुमार चौधरी, सदर पुलिस थाना प्रभारी प्रभाती लाल मीणा आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से बातचीत की।

अजमेर में महिला पटवारी, बारां में ग्राम विकास अधिकारी एवं बीकानेर में कांस्टेबल रिश्वत लेते अरेस्ट

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर जिले में पटवारी, बारां जिले में ग्राम विकास अधिकारी तथा बीकानेर में एक कांस्टेबल को आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि अजमेर जिले की खानपुरा तहसील के पटवार हल्का खानपुरा की पटवारी दर्शना सबल को आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि कृषि भूमि रूपान्तरण के नाम पर उसे परेशान कर आठ हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर ट्रेप कार्यवाही कर पटवारी को परिवादी से आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह बारां जिले की पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कुंजेड़ के ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार मेहरा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दी कि उसकी फर्म द्वारा कुंजेड़ ग्राम पंचायत में किए गए निर्माण कार्य एवं सामग्री सप्लाई के बकाया साढ़े चार लाख रूपए के बिलों के भुगतान की एवज में मेहरा ने पांच प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है। ब्यूरो टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को परिवादी से 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बीकानेर थाने के कांस्टेबल बुधराम को 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत की कि पुलिस अभिरक्षा में मारपीट करने एवं भाई को नहीं फंसाने की एवज में कांस्टेबल 50 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर ब्यूरो टीम ने परिवादी से 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कांस्टेबल ने ब्यूरो के सत्यापन के दौरान परिवादी से पांच हजार रुपए ले लिए थे।