Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 411 -
होम ब्लॉग पेज 411

विधानसभा चुनाव में अशोक गहलाेत सरकार की विदाई तय : अरुण सिंह

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में विफल रहने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भाजपा जनआक्रोश यात्रा में जनता ने इसे नकारा सरकार बताया है और आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फैंकेंगे कि अगले बीस सालों तक यह सत्ता में नहीं आ पाएगी।

सिंह यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के सम्पन्न होने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के दौरान पूरे राज्य के लोगों ने गहलोत सरकार को नकारा बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की यह सरकार वादों और घोटालों की सरकार है इसे जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत किसी तरह अपनी कुर्सी बचाने में लगे है और विधायक आपस में लड़ रहे है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह सरकार केवल लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस द्वारा शुरु की जा रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बारे में सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस नेताओं के दिल ही आपस में टूट चुके है तो हाथ से हाथ मिलाकर क्या करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा जनआक्रोश यात्रा के साथ साथ जनआक्रोश सभा भी सम्पन्न होने वाली है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में यात्रा के दौरान लोगों का आक्रोश चरम पर था। राज्य की जनता गहलोत सरकार के झूठे वादों और जंगलराज से तंग आ चुकी है, अपराधी बेखौफ घूूूूूम रहे है। राज्य में हर वर्ग के लोगों में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से गहलोत और उसके सभी विधायक हिल चुके हैं।

उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है, किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, लम्पी से मरे मवेशियों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है और बार बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है, युवा अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

सिंह ने बार बार हो रही पेपर लीक होने की घटना को युवाओं के साथ धोखा बताते हुए आरोप लगाया कि यह काम सरकार के संरक्षण में हो रहा है, युवा सब कुछ जान चुका है, समय आने पर युवा एवं जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कहीं होता है क्या। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा आक्रोशित युवा और किसान है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के दिनों में कई किसानों के खेतों एवं घरों में बिजली लगा दी गई, सड़क ठीक कर दी गई लेकिन जैसे ही राहुल गांधी वहां से गए तो उनके पीछे बिजली भी वहां से चली गई और सड़कों का भी बुरा हाल हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फूट पड़ चुकी है और इसके इतने टुकड़े हो चुके हैं कि गिनना मुश्किल हो गया है। अब इस सरकार की विदाई तय हो चुकी है और इस बार केवल एक कार में बैठने लायक विधायक ही जीत पाएंगे।

सिंह ने गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर कहा कि इन लोगों का एक दूसरे पर से विश्वास हट चुका है और मतभेद के साथ मनभेद भी है। कांग्रेस की पंतग कट चुकी है। उन्होंने कहा कि जनआक्रोश यात्रा के दौरान लगाई गई शिकायत पेटियों में भारी मात्रा में लोगों की शिकायतें मिली है। इन सभी शिकायतों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने लोगों से भारी मात्रा में मिली शिकायतों पर कहा कि सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों को पोस्टिंग दे रखी है और अच्छे अधिकारियों को बिना काम के बिठा रखा रहा है, यह सरकार की नीयत में खोट को बताता है। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों को एक आंदोलन के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और समाधान नहीं होने की स्थिति में राज्य में भाजपा सरकार के आने पर इन सभी का समाधान किया जाएगा।

क्या आरक्षित वर्ग से छिन जाएगी अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट?

अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट सामान्य या ओबीसी में बदले जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

अजमेर। क्या अजमेर दक्षिण विधानसभा की अनुसूचित जाति के आरक्षित सीट सामान्य या ओबीसी में बदले जाने वाली है? क्या इस सीट के जातिगत समीकरण उलट पुलट हो चुके हैं? ऐसी ही बडी और चौंकाने वाली चर्चाओं ने आरक्षित सीट पर राज कर रहे राजनेताओं को सांसत में डाल दिया है।

यूं तो इस तरह की चर्चा लंबे समय से नक्कारखाने में तूती की आवाज सरीखी गाहे बगाहे राजीतिक हलके में सुनाई देती रही है। लेकिन सोमवार को जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं कलक्टर अजमेर को ​विधानसभा अजमेर दक्षिण परिसीमन संघर्ष समिति के बैनर तले सौंपे गए एक ज्ञापन में उल्लेखित मांग से सुर्खियों में आ गई। इस ज्ञापन में अजमेर दक्षिण विधानसभा की सीट का पुनर्निर्धारण कर अनारक्षित किए जाने का मामला तर्क और आंकडों के साथ बयां किया गया है।

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान की अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट लगभग 60 साल से निरंतर अनुसूचित उम्मीदवार के लिए आरक्षित है जिसका कभी भी किसी भी पारिस्थिति में पुनर्निर्धारण नहीं किया गया है।

सामान्यतया जब किसी क्षेत्र में 40 प्रतिशत वोटर्स किसी एक ही जाति से आते हों तब उस सीट को उस वर्ग के लिए आरक्षित किया जाता है, जबकि आज दिनांक को उनका प्रतिशत 30 प्रतिशत से भी कम हो गया है।


अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट दीर्घकालिक समय से अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है परन्तु आज तक कभी भी प्रशासन एवं सरकार द्वारा इसे ओबीसी अथवा सामान्य उम्मीदवार के लिए परिवर्तित किए जाने का सार्थक प्रयास ही नहीं किया गया।

अजमेर दक्षिण विधानसभा पहले अजमेर पूर्व के नाम से घोषित थी परन्तु गत 20 वर्ष से अधिक समय से उक्त विधानसभा सीट को अजमेर दक्षिण के नाम से पुनर निर्धारित की गई। अजमेर पूर्व विधानसभा के स्थान पर इसे अजमेर दक्षिण में परिवर्तित तो कर दिया गया, लेकिन इसके पश्चात भी अजमेर पूर्व की जैसे ही बिना किसी सर्वे एवं औचित्य के इसे पुनः अनुसूचित जाति के उम्मीदवार हेतु आरक्षित रख दिया गया।

अजमेर दक्षिण विधानसभा में वर्तमान में अजमेर दक्षिण के आरक्षित वर्ग के असंख्य वोटर्स अजमेर उत्तर में स्थानान्तरित हो गए साथ ही अजमेर पूर्व के असंख्य सामान्य वोटर्स इस विधानसभा में स्थानांतरित होकर प्राप्त हुए। इसी प्रकार यहां सामान्य वोटर्स की संख्या में भी निरंतर इजाफा होता जा रहा है जिसकी और किसी ने भी कोई ध्यान केन्द्रित नहीं किया।

अजमेर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत सर्वाधिक वोटर्स माली समाज से आते हैं जिसका प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत भी सर्वविदित है, जिस क्षेत्र को थोक मालियान के नाम से जाना जाता है वह किस प्रकार अनुसुचित जाति बाहुल्य का हो सकता है यह सोचनीय भी है एवं प्रश्नात्मक भी है?

ज्ञापन सौंपने वालों में अजमेर दक्षिण के सभी सामान्य वोटर्स अथवा भविष्य के संभावित उम्मीदवारों ने मांग उठाई हैं कि अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट के वोटर्स का ईमानदारीपूर्वक वास्तविक रिकार्ड चुनाव आयोग को भेजते हुए उक्त विधानसभा सीट को भविष्य में ओबीसी अथवा सामान्य उम्मीदवार हेतु आवंटित करवाने का श्रम कराएं।

वर्तमान अजमेर विधानसभा सीट को समय के अभाव में, समुचित सर्वे कराए बिना, प्रशासनिक लापरवाही के मद्देनजर एवं जन प्रतिनिधियों के दबाव में उक्त सीट को निरंतर अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित रखी जा रही है जिसका हम सभी पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज करवाकर अपना हक़ वापस मांगते हैं।

यदि किसी भी प्रकार का सर्वे भी इसके लिए अपेक्षित हो तो 15 दिवस में करवाया जाए ताकि सभी वोटर्स अथवा संभावित उम्मीदवार को आगामी निर्णय लिए जाने के लिए समुचित समय प्राप्त हो सके। अन्यथा क्षेत्र के सभी वोटर्स अग्रिम कार्यवाही अथवा आन्दोलन करने को विवश होंगे।

दीगर बात यह है कि माली सैनी समाज ने इस मसले को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुडें अपने नेताओं के जरिए उठाया है। समाज के नेताओं का दावा है कि अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में माली जाति के लोग बहुतायत में निवास करते हैं, जो किसी भी राजनीतिक दल के उम्मीदवार की जीत हार को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। ज्ञापन की प्रति भारत निर्वाचन आयोग, भारतीय जनता पार्टी, नेशनल इंडियन कांग्रेस, राज्य निर्वाचान आयोग, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजमेर (दक्षिण) को भी प्रेषित की गई हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में महेश चौहान, घीसू गढवाल, मामराज सेन, दिनेश चौहान, गणतांत्रिक समाज संगठन से एडवोकेट बबीता टांक, भूपेन्द्र चौहान, बीरेन्द्र चौहान, गोविंद जादम, पृथ्वी सांखला, मदन रावत, बालमुकंद टांक, हेमराज खारोलिया, दीपक यादव, अमित श्रीवास्तव, रवि गौतम, हेमराज सिसोदिया, वीर सिंह चौहान आदि शामिल थे।

सबगुरु राशिफल : 9 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.39 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

सिरोही में आज से लगेगा ज्ञान का मेला, सालों बाद फिर खुलेगा ज्ञान भंडार

Demo pic

सिरोही। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं भाषा एवं पुस्‍तकालय विभाग के संयुक्‍त प्रयास से कई सालों बाद सिरोही में फिर से ज्ञान का भंडार खुलेगा। भारत के श्रेष्ठतम प्रकाशन संस्थान में द्वारा यहाँ ओर हजारों पुस्तकें लाई जाएंगी।

जीपीएस का स्नेह मिलन समारोह ककलाना में सम्पन्न

नसीराबाद/राजोसी। जिला स्तरीय ग्रामीण पत्रकार समिति शक्ति (जीपीएस) का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को समाजसेवी भंवर बहादुर चीता के सौजन्य से उनके कृषि फार्म हाउस तबीजी रोड ककलाना में सम्पन्न हुआ। उपखंड व जिला स्तरीय ग्रामीण पत्रकार समिति के पत्रकार बंधुओं ने भाग लिया।

पत्रकार स्नेह मिलन समारोह के दौरान समाजसेवी भंवर बहादुर चीता ने पत्रकारों का माला व साफा बंधवाकर व उपस्थित सभी पत्रकारों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीण पत्रकार समिति की नियमित मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें जीपीएस भवन हेतु भूमि आवंटन, ग्रामीण पत्रकार समिति समूह बीमा योजना पर चर्चा, समिति के विकास हेतु अधिक से अधिक ग्रामीण पत्रकारों को जोड़ने पर चर्चा की गई।

इस दौरान जीपीएस संरक्षक सुरेंद्र चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष किशन अवतार पारीक, जिला सचिव राजेश वर्मा, नसीराबाद संरक्षक पूरणमल उदय, जीपीएस नसीराबाद अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार, सरवाड़ उपखंड अध्यक्ष विजय पाराशर, कोषाध्यक्ष जीवराज प्रजापत, पीसांगन उपखंड से सत्यनारायण वैष्णव, भिनाय उपखंड से घनश्याम सिंह राठौड़, इकरामुद्दीन चौहान, समद अली, घनश्याम दास, जितेंद्र सिंह राठौड़, कमलेश उदय, मुकेश वैष्णव, जगदीश जाट, रामअवतार जांगिड़, गिरधारी प्रजापत, जितेंद्र उदय,पीसांगन उपखण्ड से मनोज शर्मा, चंद्र प्रकाश कुमार, पुष्कर से पप्पू सिंह राठौड़, हीरालाल मेघवंशी, ताराचंद, ओम प्रकाश साहू, पंकज मेघवंशी, कमलेश कीर, राजू शर्मा, गोकुल चंद माली, मसूदा से सलीम बाबू, अराई से विजय कुमार, सोमलपुर से सिकंदर भाई मौजूद रहे।

भाजपा की सरकार बनी तो नकल और बजरी माफिया पर लगाएंगे लगाम : शेखावत

निवाई की जन आक्रोश सभा में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री का उद्बोधन
ईआरसीपी पर प्रदेश सरकार संशोधित डीपीआर भेजे तो एक माह में योजना पर काम शुरू
टोंक। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश में नकल माफिया और बजरी माफिया का आतंक बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश को इस माफिया राज से मुक्ति दिलवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गहलोत सरकार ईआरसीपी पर केवल राजनीति कर रही है। यदि यह सरकार संशोधित डीपीआर बनाकर दे तो केन्द्र सरकार इसे एक माह के भीतर राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर काम शुरू करवा देगी।

शेखावत रविवार को निवाई में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग इस सरकार से नाराज हैं। सरकार के प्रति उनमें जबरदस्त आक्रोश है। इस सरकार ने किसानों, युवकों और महिलाओं के साथ धोखा किया है। इस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। माफियाराज हावी हो गया है।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के 2018 से अब तक 18 पेपर लीक हुए। नकल माफिया पनप रहा है, लेकिन इसकी तह तक पहुंचने के लिए सरकार इसकी सीबीआई जांच नहीं करवा रही, क्योंकि नकल माफिया को सरकारी सरंक्षण प्राप्त है। यदि सीबीआई जांच होती तो इसकी आंच इस सरकार के मंत्रियों तक पहुंच जाती। इसी प्रकार प्रदेश में बजरी माफिया के हौसले बुलंद है। ये माफिया नदियों को खोद रहे हैं,श। इन्हें रोकने वाले अफसरों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं।

शेखावत ने कहा कि मैं आज इस मंच से यह बात जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि भाजपा की सरकार बनते ही दो काम करेंगे। एक जिन्होंने नकल की है, उनका इलाज करेंगे। दूसरा, बजरी माफिया पर नकेल कसेंगे। नदियों का वैज्ञानिक सर्वे करवाकर इस बात का पता लगवाएंगे कि बजरी कहां से और कौन-कौन निकाल रहा है।

ईआरसीपी में सरकार ने काूननी औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं

शेखावत ने ईआरसीपी पर बोलते हुए कहा कि यह योजना वसुंधरा सरकार के समय में बनी, लेकिन उसमें कमी थी। हमने इसे दुरस्त करने के लिए भेजा। इस बीच सरकार बदल गई। इसके बाद गहलोत सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। इसकी संशोधित डीपीआर नहीं भेजी और अन्य कानूनी औपचारिकताएं भी पूरी नहीं कीं। अब इसे राजनीति की फुटबॉल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत तेरह जिलों के सूखे कंठों के साथ राजनीति कर रहे हैं। शेखावत ने दावा किया कि यदि राजस्थान सरकार अब भी सही डीपीआर बनाकर भेज दे तो वे इसे एक माह में राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाकर काम शुरू करवा देंगे।

रिवर लिंक परियोजना में किया शामिल

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि नदियों को जोड़ने का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था। नरेन्द्र मोदी सरकार इसे आगे बढ़ा रही है। इन तेरह जिलों को नदी से जोड़ने के लिए मैंने रिवर लिंक परियोजना की पांच टॉप प्रायोरिटी में इसे शामिल करवाया है। यह परियोजना ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने से ज्यादी सस्ती है। इसमें नब्बे प्रतिशत पैसा केन्द्र सरकार वहन करेगी। राज्य को केवल दस प्रतिशत राशि ही देनी होगी, लेकिन राज्य सरकार यह राशि भी नहीं दे रही। ईआरसीपी योजना 44 हजार करोड़ की है, जबकि रिवर लिंक योजना 22 हजार करेाड़ की है। फिर भी राज्य सरकार इसमें रुचि नहीं ले रही और राजनीति कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

किसानों का कर्जा माफ नहीं किया

शेखावत ने किसान कर्ज माफी और यूरिया के मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। खाद की कालाबाजारी हो रही है। बिजली के बिल माफ नहीं किए। किसानों को रात में बिजली दी जा रही है। समर्थन मूल्य पर बाजरे और अन्य उपज की खरीद नहीं की जा रही, जबकि केन्द्र सरकार ने एमएसपी डेढ गुना कर दिया और सरकारी खरीद करने वाली संस्था नेफेड को बैंक गारंटी भी तीन हजार करेाड़ से बढ़ाकर पचास हजार करोड़ की कर दी। अब खरीद का काम राज्य सरकार के जरिए होता है, लेकिन यह सरकार खरीद ही नहीं कर रही।

केन्द्र की विकास योजनाओं में पिछड़ा प्रदेश

शेखावत ने कहा कि वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश हर योजना में दूसरे या तीसरे नम्बर पर होता था। आज भी वह दूसरे और तीसरे नम्बर पर ही है, लेकिन नीचे से है। राज्य केन्द्र की हर विकास योजना के क्रियान्वयन में पिछड़ गया। हर घर नल योजना में प्रदेश को सबसे ज्यादा 27 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया, लेकिन वह इसे खर्च ही नहीं कर पाया। इस योजना में राजस्थान पूरे देश में नीचे के दूसरे तीसरे नम्बर पर है।

गैंगवार की राजधानी बना प्रदेश

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि राजस्थान में आए दिन गैंगवार हो रही है। पूूरे प्रदेश में जिस तरह से गैंगवार बढ़ रही है, इससे यह प्रदेश गैंगवार की राजधानी बन गया। भूमाफिया मंदिर की जमीन हड़पने के लिए पुजारियों की हत्याएं कर रहे हैं। राजस्थान में न मंदिर सुरक्षित है और न स्कूल। यहां बेटियां भय के माहौल में जी रही है। सरकार में बैठे नुमााइंदे अपराधियों को बचाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि उनका वश चले तो वे गैंगस्टर और बलात्कारियों को सरेआम फांसी पर लटका दें, लेकिन वे मजबूर हैं। उनकी मजबूरी उनके विधायक ही है, जो अपराधियों को सरंक्षण देते हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि आपको योगी जी जैसी बुलडोजर वाली सशक्त सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार वाली सरकार।

सवाई सिंह हत्याकांड के आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुष्कर बांसेली में शनिवार को हुए दिनदहाड़े सवाई सिंह हत्याकांड के आरोपी सूर्यप्रताप न्यायालय ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा गया लेकिन रविवार अवकाशकालीन न्यायाधीश ने फिलहाल एक दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी सूर्यप्रताप को दिया। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी से हथियार सहित दो अन्य सहयोगियों के विषय में पूछताछ करनी है।

उल्लेखनीय है कि बीते कल बांसेली के निजी रिसोर्ट में पुरानी रंजिश के चलते सूर्यप्रताप और उसके भाई ने अपने एक सहयोगी के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सवाई सिंह को मौत के घाट उतार दिया था।

अजमेर के सवाई ‘बना’ की पुष्कर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

प्रशासन से सहमति बनी, चिकित्सालय परिसर में लगा धरना समाप्त

सिरोही चिकित्सालय।में धरने के दौरान समजबन्धुओं को सम्बोधित करते गोपाल प्रजापत।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालय के महिला परिसर में लगा प्रसूता की मौत के बाद प्रजापत समाज का भाजपा द्वारा समर्थित धरना रविवार शाम को समाप्त हो गया। चिकित्सालय के पीएमओ अश्विन कुमार मौर्या व अन्य अधिकारियो के साथ बात के बाद शाम को धरना उठा लिया गया।

जिला मुख्यालय पर चिकित्सालय परिसर में कथित चिकित्सकीय लापरवाही से बारेवड़ा निवासी एक प्रसूता की मौत होआ गई। इसके बाद प्रजापत समाज ने सातः सूत्री मांगों के साथ शनिवार आए धरना शुरू कर दिया। इसे भाजपा ने समर्थन दिया।

जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मंडानी व नारायण देवासी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अनिल प्रजापत, कमलेश दवे, अरुण ओझा आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर इस धरने के प्रति अपना समर्थन जताया।

शनिवार रात व रविवार सुबह की वार्ता के बाद रविवार शाम को पीएमओ व अन्य अधिकरियो ने धरनार्थियों को बताया कि कौन कौन सी मांगों ओर उन्होंने कारवाई कर दी है।
उन्होंने बताया कि जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही कथित दोषी चिकित्सकों के खिलाफ़ कार्रवाई की जा सकेगी। मृतका के बच्चे के लिए सम्भावित सहायता के लिए उच्च प्रशासन को लिख दिया गया है। उन्होंने ने इस प्रकरण से जुड़े हर कानूनी पहलू के बारे में धरनार्थियों को स्पष्ट बता दिया। इस पर धरनार्थियों ने समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के आश्वासन पर धरना उठा लिया गया।
दोपहर को रास्ता जाम करने की कोशिश के बाद यहाँ पर अच्छी खासी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। शांतिपूर्ण धरने के आश्वासन के कारण इससे पहले यहां न्यूनतम पुलिस कर्मी तैनात किए हुए थे। लेकिन, जिस तरह से दोपहर को चिकित्सालय के सामने की सड़क को एकाएक जाम करने की कोशिश की गई उसके बाद धरनार्थियों और प्रशासन के बीच का विश्वास टूटने से पुलिस की अच्छी खासी संख्या तैनात कर दी गई। शाम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष में व्हाट्स एप के माध्यम से सन्देश भेजकर धरने को भाजपा का समर्थन होने की पुष्टि की।

अलवर : 4 लाख 82000 रुपए से भरा एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के बहतुकला थाना क्षेत्र के भनोखर बस स्टैंड पर टाटा इंडीकॉम एटीएम चोर रात्री को चोरी कर ले गए।

थाना अधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि हेमंत साहू निवासी नगर सिक्योरिटी गार्ड पर तैनात ने रिपोर्ट में बताया कि भनोखर बस स्टैंड स्थित टाटा इंडीकॉम के एटीएम मशीन में रखे 4,81900 रुपये एवं एटीएम मशीन सहित उखाड़ कर ले गए। जिसकी सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते होली कंप्यूटर सीसीटीवी में देखकर फीड की गई।

रिपोर्ट में मामला अपराध आना पाया गया। एडिशनल एसपी, पुलिस उपाधीक्षक अशोक चौहान, थानाधिकारी हनुमान सहाय मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में मुंह की खानी पडेगी : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी 50 साल राज करने का सपना देख रही है, किन्तु भारत जोड़ो यात्रा तथा इसके विस्तार में चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के द्वारा भाजपा को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मुंह की खानी पड़ेगी।

गहलोत आज यहां कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी 26 जनवरी से दो माह तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों के लिए आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, अभियान हेतु नियुक्त प्रदेश प्रभारी आरसी खुटिया सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव 2018 में रहे पार्टी प्रत्याशीगण, लोकसभा चुनाव-2019 में रहे पार्टी प्रत्याशीगण, वर्तमान.निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण तथा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु जिला समन्वयक शामिल हुए।

गहलोत ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में राहुल गांधी एक आशा की किरण के रूप में नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाकर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी धर्म निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, निगम, बोर्डों के चेयरमेन, प्रधान, सरपंच एकजुट होकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य की सम्पूर्ण जानकारी संगठन के पास रहती है, जो पार्टी के लिए कार्य करेगा, वही राजनीति में सफल होगा।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में पुनः सरकार बनानी है तो संगठन को मजबूत करना होगा, इसके लिये सभी नेता एवं कार्यकर्ता समय-समय पर चलाये जा रहे पार्टी के अभियानों में अपना सम्पूर्ण योगदान दें।

बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस को आज भाजपा के झूठे प्रचार, मीडिया पर लगाए गए अंकुश तथा भाजपा नेताओं के लच्छेदार भाषणों का मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समक्ष एक कठिन लड़ाई है जिसे सभी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर लडऩा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पूर्व में भी संकट आए हैं, किन्तु हमेशा कांग्रेस पार्टी पुनः मजबूती के साथ देश के लिये खड़ी हुई है।

उन्होंने उदाहरण दिया कि जब उन्हें पंजाब में पार्टी का टिकिट मिला तो उनके पिता ने राजनीति छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि सभी को मौका मिलना चाहिए और मिल बांटकर काम करते हुए संगठन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है, यदि कोई संगठन से ऊपर स्वयं को समझे तो पार्टी को ऐसे नेता की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी के लिए काम करना पड़ेगा, यदि पार्टी के लिए समय नहीं दे सकते तो ऐसे नेता अपने घर बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी में काम करने वाले नेताओं को ही आगे बढ़ाया जाएगा तथा पार्टी का काम करने वाले नेताओं को आगामी चुनावों में टिकिट मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है, अनुशासन के तहत् ही सभी नेता व कार्यकर्ता कार्य करें। उन्होंने कहा कि जब भी प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों के दौरे पर जायें तो उनके कार्यक्रम की सूचना संगठन के माध्यम से लेकर आकस्मिक रूप से वे स्वयं बैठकों में शामिल होंगे तथा सुनिश्चित करेंगे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उचित मान-सम्मान मिले।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि जब से भारत जोड़ो यात्रा प्रारम्भ हुई भाजपा के नेताओं को सांप सूंघ गया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कोई विकल्प भाजपा को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 18 दिन तक प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा निकली जिसमें कांग्रेस पदाधिकारीगण, मंत्रीगण, विधायकगण सहित सभी कांग्रेसजनों ने बढ़-चढक़र भाग लिया, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदत्त जिम्मेदारियों एवं अपेक्षाओं पर प्रत्येक कांग्रेसजन के कार्यकर्ताओं को खरा उतरना है, इसलिये हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जो कि निचले स्तर से प्रारम्भ होगा तथा दो माह तक सभी ब्लाकों में हर बूथ पर चलेगा, को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत् कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, घर-घर जाकर भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों जैसे बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई एवं संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

डोटासरा ने कहा कि डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत् पार्टी से जुड़े सदस्यों का एक डाटा प्रभारी मंत्री एवं पदाधिकारियों को सौंपा जायेगा तथा डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत् नियुक्त चीफ एनरोलर भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आश्वस्त करती है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व लगन के साथ अभियान को सफल बनाएंगे तथा आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।