Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 412 -
होम ब्लॉग पेज 412

अजमेर : सडक दुर्घटना में घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सडक दुर्घटना में घायल महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की एक छात्रा का आज यहां जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सिविल लाइंस थाने के सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि कल रात को अशोक उद्यान के सामने तीनों छात्र मोटरसाइकिल पर थे और पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। घायल तीनों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आस्था गौतम की मृत्यु हो गई।

आज सुबह जैसे ही घटना की सूचना विश्वविद्यालय पहुंची विश्वविद्यालय का माहौल गमगीन हो गया और छात्र छात्राएं अपने सहपाठी के चले जाने के दुख के चलते फूंट फूंटकर रोते दिखाई दिए। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला भी सूचना पर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा भरोसा दिलाया कि इलाज का सारा खर्चा विश्वविद्यालय वहन करेगा।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी मदन मीना, डीन ऑफ फैकल्टी शिवनारायण के अलावा प्रो. राजू शर्मा भी अस्पताल में मौजूद हैं और मृतका के पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान छात्राओं के साथ खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि मृतका सुधा गौतम केमिस्ट्री अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

भीलवाड़ा में सिर पर पत्थर मारकर मजदूर की हत्या

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा में अजमेर रोड़ पर एक बन्द पड़े धर्म कांटे में उत्तर प्रदेश के मजदूर ने अपने ही साथी मजदूर की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी।

हत्या के बाद मृतक की बाईक मोबाईल एवं जब से नगदी लेकर फरार हो गया ,जिसकी माण्डल पुलिस तलाश कर रही है। हत्या के पहले दोनों ने जमंकर शराब भी पी इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक गोरधन लाल ने हलचल को बताया की आज सुबह सूचना मिली की माईक्रो धर्म कांटे में एक व्यक्ति की खुन से सना शव पडा हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अजमेर जिले के ब्यावर थाना अन्तर्गत राज्यावास (सुरजपुरा) निवासी मुल सिंह रावत के रूप में हुई हैं। उसके साथ शिवम चौहन भी था दोनो ने रात यहीं रूकने की बात कहीं थी जब सब चले गए तो दोनो ने वहां खाना खाया एवं शराब भी पी।

इस दौरान उनके बिच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जब मूल सिंह सौ गया तो शिवम ने एक बड़ा पत्थर उसके सिर पर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई। सिर फटने से खून कमरे में फेल गया। सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड भी हुई है।

एएसपी गोरधन लाल ने बताया की हत्या के बाद शिवम चौहान जो यूपी के मेनपुरी का बताया गया है मृतक की बाईक, मोबाईल और सम्भवत उसकी जैब से कुछ नकदी लेकर फरार हो गया।

ज़िनेदिन ज़िदान ने अमरीका के कोच बनने का प्रस्ताव ठुकराया

वाशिंगटन। फ्रांस के प्रमुख फुटबॉल मैनेजर और पूर्व खिलाड़ी ज़िनेदिन ज़िदान ने अमरीकी राष्ट्रीय पुरुष टीम का नया कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। अमरीकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।

ईएसपीएन ब्रॉडकास्टर ने बताया कि अमरीकी सॉकर फेडरेशन ने ज़िदान से संपर्क किया है ताकि वर्तमान कोच ग्रेग बेरहल्टर का अनुबंध समाप्त होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम का प्रबंधन करने की पेशकश की जा सके।

इससे पहले, मीडिया ने बताया था कि ज़िदान कतर में 2022 विश्व कप के बाद फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के नये कोच बन सकते हैं, हालांकि फ्रांसीसी फुटबॉल महासंघ ने वर्तमान कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के अनुबंध का विस्तार 2026 विश्व कप तक करने का फैसला किया।

गौरतलब है कि ज़िदान 2016-2018 और 2019-2021 में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड के मुख्य कोच थे। उन्होंने क्लब के मुख्य कोच के रूप में चैंपियंस लीग तीन बार जबकि ला लीगा, यूईएफए सुपर कप और फीफा क्लब विश्व कप दो-दो बार जीता।

बालाजी सेवा संस्था के 14वें रक्तदान शिविर में महिलाओं की रिकार्ड भागीदारी


अजमेर।
बालाजी सेवा संस्था की ओर से 14वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को नया घर गुलाबाबाडी स्थित तेजाजी की देवली पर किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी बढचढकर हिस्सा लिया। इस शिविर में 351 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। बीते 13 साल से रक्तदान शिविर लगातार हो रहा है। संस्था अब तक 700 संगठनों के बीच पहुंचकर 10 हजार से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए मोटीवेट कर चुकी है।

संस्था के संस्थापक अविनाश सैनी ने बताया कि आमजन की रिकार्ड भागीदारी से संस्था का उत्साह बढा है। इस बार महिलाओं में ब्लड डोनेशन को लेकर आई जागृति काबिले तारीफ है। महिलाओं ने पुरुषों के बराबरी का आंकडा छुआ है। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक लोग रक्तदान के लिए आते रहे। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, राजकीय महिला चिकित्सालय तथा निजी क्षेत्र के त्रिवेणी ब्लड बैंक को शिविर के जरिए आवश्यकतानुरूप सभी प्रकार के ग्रुप का रक्त संग्रहण को मिला।

गंभीर बीमारियों से पीडितों का बचेगा जीवन

उन्होंने कहा कि शिविर रक्तदान से प्राप्त यह रक्त अस्पतालों में थैलेसिमिया, कैंसर रोगियों, प्रसूताओं, दुर्घटना में घायल मरीजों के साथ ही गंभीर बीमारियों से पीडित लोगों का जीवन बचाने में काम आएगा। शिविर के दौरान डाक्टर प्रिया खुराना ने फिजियोथैरेपी काउंटर पर सेवाएं दीं। इसके अलावा जेएलएन अस्पताल से डाक्टर मनोज टांक और लवलिना टांक ने जांच कर करीब 100 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। ब्लड बैंक से आए मेडीकल स्टाफ की सेवाएं सराहनीय रहीं।

70 साल के बुजूर्ग ने भी किया रक्तदान

माली सेना के शहर अध्यक्ष हेमराज खारोलिया ने बताया कि संस्था के सदस्य आमजन के बीच सक्रिय रहकर उन्हें निरंतर रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्हें रक्तदान के फायदे बताए जाते हैं साथ ही रक्तदान सामाजिक सरोकारों से जुडाव की महत्वपूर्ण कडी है। संस्था का मकसद यह है कि जरूरत के समय किसी अस्पताल में रक्त की कमी ना रहे। उन्होंने बताया कि एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस बार का कैंप कुछ खास रहा। इसमें 18 साल के युवा से लेकर 70 साल तक के बुजूगों ने भी रक्तदान कर मिसाल पेश की। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ ही भगवत गीता और हेमलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में इनका रहा विशेष योगदान

माली सेना सेना के कार्यकर्ताओं प्रदीप कछावा, हेमराज सिसोदिया, जितेन्द्र भाटी, हरिसिंह गढवाल, मोहित टांक, रवि कछावा, नेहा आलूदिया आदि ने शिविर के दौरान व्यवस्था संभाले रखी। शिविर में टैंट का सहयोग दिनेश पालडिया, भोजन व्यवस्था प्रदीप चौहान व बालकिशन कछावा, फूल मालाओं की व्यवस्था पूनमचंद मारोठिया की ओर से की गई। एसबीआई के उमेश तूनवाल की ओर से प्रशस्ति पत्र मुहैया कराए गए। हेमलेट गुप्तदान के जरिए प्राप्त हुए।

इससे पहले शिविर का शुभारंभ बालाजी महाराज की प्रतिमा तथा सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर अतिथियों के रूप में डाक्टर राजीव खंडेलवाल, बालाजी संस्था के अध्यक्ष गणेश टांक, संस्थापक अविनाश सैनी, पुष्कर के पूर्व विधायक डाक्टर गोपाल बाहेती, सुरेश राठोड, पार्षद बीना टांक, समाजसेवी शारदा मालाकार, राजेश भाटी, एडवोकेट बबीता टांक मौजूद रहे।

परिवर्तन लाने में समाज की भूमिका बड़ी : निम्बाराम

0

जयपुर। परिवर्तन सत्ता के बल पर नहीं बल्कि समाज के भीतर जन्म लेता है। अच्छी पहल कर सकारात्मकता बढ़ाकर समाज के बल पर परिवर्तन लाया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने संघ के सान्निध्य में भारतीय अभ्युत्थान समिति जयपुर की ओर से आयोजित सामाजिक सदभावना बैठक को संबोधित करते हुए आज यह बात कही।

निम्बाराम ने कहा कि समाज में जीवन मूल्य, नैतिक मूल्य व सदाचार को लेकर चलने की क्षमता है। इसलिए समाज की भूमिका बड़ी है। हम सभी समाज का हिस्सा हैं। इसलिए समाज को एकजुट होकर चलना है। सामाजिक समरसता की महती भूमिका है। हम सभी हिन्दू समाज के घटक हैं। कोई हिन्दू पतित नहीं है।

उन्होंने कहा भेदभाव या छुआछूत का हिन्दुत्व में कोई स्थान नहीं है। समाज में इस दिशा में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। आज यह नकारात्मकता समाज से विलुप्त हो रही है। अब बदलाव आया है।

कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति जताई कि सभी समाजों को एक साझा एजेंडा लेकर चलना चाहिए। हिन्दू समाज में अनुसूचित जाति, वाल्मिकी समाज से लेकर ब्राह्मण, वैश्य सभी समाजों के लोग समाहित हैं। हमें प्रत्येक समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।

बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने महिला उत्पीड़न से लेकर विभिन्न विषयों पर चिंता व्यक्त की। साथ ही समाजों के बीच एकता स्थापित करने व परस्पर आलोचना से बचने की बात कही गई।

सबगुरु राशिफल : 8 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्सूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 07.07 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

मीन :- आज आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

सिरोही चिकित्सालय के बाहर किया जाम, बुजुर्ग बोलें उच्छृंखल लोगों का काम

प्रसूता विमला की मौत के बाद आंदोलित लोगों द्वारा जाम किया गया चिकित्सालय मार्ग।

सबगुरु न्यूज (परीक्षित मिश्रा)-सिरोही। मेडीकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय में चिकित्सकों की कथित लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत के मामले में प्रजापत समाज का धरना रविवार को भी जारी रहा।

सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक से भारत विजयी, सीरीज जीती

राजकोट। भारत ने 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (112 नाबाद) के तूफानी शतक के दम पर श्रीलंका को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को 91 रन से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली। भारत ने निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका के सामने 229 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में श्रीलंका 137 रन पर ढेर हो गई।

सूर्यकुमार ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 112 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों की विस्फोटक पारी में सात चौके और नौ गगनचुंबी छक्के जड़े। वह 45 गेंदों में सैकड़े तक पहुंचकर रोहित शर्मा (35) के बाद भारत के लिए इस प्रारूप में दूसरा सबसे तेज़ शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

श्रीलंका के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान दसुन शनाका और कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। भारत के लिये अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युज़वेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

भारत ने इस जीत के साथ श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 शृंखला में 2-1 से हरा दिया। दोनों टीमें अब 10 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला में आमने-सामने होंगी।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाल लिया और पावरप्ले में 49 रन जोड़े। त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 35 रन बनाए जबकि उन्हें चमिका करुणारत्ने ने आउट किया।

सूर्यकुमार जब विकेट पर आए तब भारत का स्कोर 5.5 ओवर में 52/2 था। उन्होंने अपने अंदाज में पारी की रफ्तार बदलते हुए गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 111 रन की शतकीय साझेदारी की। गिल ने 36 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 46 रन बनाए, हालांकि उनके हाथ खोलते ही वानिंदू हसरंगा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

इसके बाद श्रीलंका ने कप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा को भी चार-चार रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया, लेकिन सूर्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा किया। वह रोहित शर्मा (चार शतक) के बाद खेल के सबसे प्रारूप में भारत के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। अक्षर पटेल ने अंत में सूर्यकुमार का साथ देते हुए नौ गेंदों पर 21 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में 228 रन बनाए।

श्रीलंंका के लिये दिलशान मदुशंका सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने चार ओवर में दो विकेट लेकर 55 रन दिए। चमिका करुणारत्ने ने चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि कसुन रजिता और हसरंगा को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।

अहमदाबाद में इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी आग, किशोरी की मौत

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के शाहीबाग इलाके में शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी आग में एक किशोरी की मौत हो गई।

अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि गिरधर नगर सर्कल के निकट स्थित ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की सातवीं मंजिल पर सुबह किसी कारण से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इस दौरान वहां फंसे करीब 25 लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 15 साल की किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई और वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया।

इमरजेंसी से 108 के सुपरवाइजर ने बताया कि झुलसी हालत में किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अरुण चतुर्वेदी ने किया कांग्रेस राज को उखाड फेंकने का आह्वान

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जन साधारण से राज्य में वर्तमान कांग्रेस राज को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। चतुर्वेदी आज अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर ब्रह्मा मंदिर चौक पर भाजपा की जन आक्रोश महासभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2018 में अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट जिस तरह जनता को झूठ का पुलिंदा देकर सत्ता पर काबिज हुए और जो वादे उन्होंने किए वे आज एक भी धरातल पर नहीं है। सरकार का पूरा समय आपसी खींचतान और लड़ाई में निकल गया और मुख्यमंत्री को सत्ता बचाने के लिए उनके कहे वाक्यों के अनुसार निकम्मे और गद्दार लोगों का साथ रखते हुए सत्ता बचानी पड़ रही है।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में इस निकम्मे कांग्रेस राज को उखाड़ फेंके और बाहर का रास्ता दिखाए।उन्होंने प्रदेश में भीषण सर्दी में भी बिजली के संकट और महंगी बिजली जैसे मुद्दों के साथ साथ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेपटरी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, उनका ऋण माफ नहीं होना जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बोला।

जन आक्रोश सभा में पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भी संबोधित किया।