Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 414 -
होम ब्लॉग पेज 414

अजमेर उर्स 2023 : रेलवे चलाएगा 2 जोड़ी उर्स स्पेशल ट्रेनें

अजमेर। रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में आयोजित 811वें उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-बान्द्रा टर्मिनस-मदार (01 ट्रिप) व दौराई (अजमेर)-बान्द्रा टर्मिनस-दौराई (01 ट्रिप) उर्स स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार मदार-बान्द्रा टर्मिनस-मदार उर्स स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) गाडी संख्या 09657 आगामी 27.01.23 शुक्रवार को मदार से 23.10 बजे रवाना होकर शनिवार को 17.05 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09658, बान्द्रा टर्मिनस-मदार उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 28 जनवरी शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 19.25 बजे रवाना होकर रविवार को 14.20 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, रतलाम, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी तरह दौराई (अजमेर)-बान्द्रा टर्मिनस-दौराई (अजमेर) उर्स स्पेशल रेल सेवा (01 ट्रिप)
गाडी संख्या 09659 आगामी 28 जनवरी शनिवार को दौराई से 20.05 बजे रवाना होकर रविवार को 13.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09660, बान्द्रा टर्मिनस-दौराई (अजमेर) उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 29 जनवरी रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से 15.45 बजे रवाना होकर सोमवार को 12.00 बजे दौराई पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड जं., रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जबलपुर-अजमेर-जबलपुर के कोच की संरचना में परिवर्तन

जबलपुर-अजमेर-जबलपुर रेलसेवा में 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी के स्थान पर 01 थर्ड एसी इकोनोमी डिब्बा लगेगा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जबलपुर-अजमेर-जबलपुर रेलसेवा में 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के स्थान पर 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बा लगाया जा रहा है।

गाडी संख्या 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर रेलसेवा में जबलपुर से दिनांक 28.03.23 से एवं अजमेर से दिनांक 29.03.23 से 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी के स्थान पर 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बा लगाया जा रहा है।

परिवर्तन के पश्चात् इस रेल सेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पॉवर कार एवं 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होंगे।

रेलवे अस्पताल अजमेर के ओपीडी का समय बदला

0

अजमेर। रेलवे अस्पताल के ओपीडी समय का पुनर्निर्धारण किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्य सभी मंडलीय अस्पतालों और केंद्रीय अस्पताल के समान मंडल रेलवे अस्पताल, अजमेर की ओपीडी सेवाओं के समय को एक शिफ्ट में पुनर्निर्धारित किया गया है।

रेलवे अस्पताल अजमेर की ओपीडी सेवाओं का नया समय दिनांक 16 जनवरी (सोमवार) से प्रभावी होगा। इसके अनुसार ओपीडी सेवाओं का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक रहेगा भोजनावकाश का समय दोपहर 1 से 2 बजे तक रहेगा। भोजनावकाश के दौरान भी कुछ ओपीडी दवा काउंटर खुले रहेंगे।

शनिवार को ओपीडी का समय सुबहह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। रविवार, सरकारी अवकाश तथा राष्ट्रीय अवकाश के दौरान ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। ओपीडी सेवाएं कभी भी लगातार 2 दिनों तक बंद नहीं रहेंगी। आपातकालीन/ दुर्घटना सेवाएं 24×7 (दिन -रात) जारी रहेंगी।

अजमेर : रसद विभाग का छापा, 18 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

0

अजमेर। उर्स से पहले बडी कार्रवाई करते हुए रसद विभाग ने दरगाह क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न जगह से 18 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए हैं।

जिला रसद अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि कलक्टर अंश दीप के निर्देशानुसार रसद विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग को रोकने के लिए कार्रवाई की गई। विभाग के जांच दल द्वारा दरगाह क्षेत्र धानमण्डी, सोलह खम्भा, त्रिपोलिया, बताशा गली आदि क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पाए जाने पर 18 सिलेण्डर जब्त किए गए। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन, प्रवर्तन निरीक्षक योगेश मिश्रा, अंकुश अग्रवाल, अंकिता जैन एवं शीला बेनीवाल सम्मिलित रहे।

उन्होंने बताया कि दरगाह क्षेत्र के तैमूर टी स्टॉल से एक अप्रमाणित, कोठारी भवन से 2 घरेलू, एकेफूड पोईन्ट से 5 घरेलू, 6 अप्रमाणित तथा 3 एनडी सिलेण्डर 5 किलोग्राम क्षमता के एवं आशीर्वाद पैलेस से एक अप्रमाणित एलपीजी गैस सिलेण्डर जब्त किया गया। यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रखी जाएगी। समस्त व्यापारियों को चाय, नाश्ता, खाना आदि के व्यवसाय में केवल 19 किग्रा क्षमता वाले व्यावसायिक सिलेण्डर का ही प्रयोग करने के लिए पाबंद किया गया है। गैस सिलेण्डर सुरक्षित प्रकार से उपयोग में लेने के लिए निर्देशित किया गया है साथ ही होटल व रेस्टोरेंट पर सुरक्षा की दृष्टि से कार्यशील अग्निशमन यंत्र भी आवश्यक रूप से रखा जाएगा।

जयपुर के स्कूलों में 8वीं कक्षा तक 14 जनवरी तक अवकाश

जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। जयपुर के जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने यह आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ने और शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते राजपुरोहित ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस दौरान शिक्षकों एवं अन्य संचालित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। इस दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी पूर्वाभ्यास के लिए उपस्थित रहेंगे।

आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों की शिकायत करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

राजस्थान में कांग्रेस ने 88 ब्लॉक अध्यक्ष और नियुक्त किए

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने शुक्रवार को 88 ब्लॉक अध्यक्षों की आज और नियुक्ति की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने नवनियुक्त इन ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डोटासरा ने आशा व्यक्त की है कि सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की मजबूती कार्य करेंगे।

आज जारी की गई सूची में सर्वाधिक 19 ब्लॉक अध्यक्ष जयपुर जिले में नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह नागौर जिले में नौ, जोधपुर में सात, सवाईमाधोपुर में छह, चूरू में पांच ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

इसके अलावा अजमेर, बाड़मेर-जैसलमेर, प्रतापगढ, राजसमंद एवं सीकर जिले में चार, करौली एवं टोंक जिले में तीन, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, दौसा, गंगानगर, सिरोही एवं उदयपुर जिले में दो तथा भीलवाड़ा जिले में एक ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

कांग्रेस में 400 ब्लॉक हैं और अभी दो सौ से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां होनी बाकी हैं। उल्लेखनीय है इससे पहले हाल में सौ ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी।

जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर जताई नाराजगी

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कॉलेजियम की सिफारिशों के बावजूद न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित ढीले रवैए पर शुक्रवार को एक बार फिर नाराजगी व्यक्त करने के बाद केंद्र सरकार ने कहा कि वह समयसीमा का पालन करेगी और नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाएगी।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की पीठ के समक्ष ‘एडवोकेट्स एसोसिएशन बेंगलूरु’ द्वारा दायर एक अवमानना ​​​​याचिका पर सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने केंद्र सरकार का पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन आश्वासन दिया।

वेंकटरमणी ने कहा कि कॉलेजियम द्वारा भेजी गई 104 में से 44 सिफारिशों (न्यायाधीशों के नाम) को या तो शनिवार या इस सप्ताह के अंत तक मंजूरी दे दी जाएगी। शीर्ष अदालत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरी बार भेजे गए नामों को वापस भेजना चिंता का विषय है।

नियुक्ति में देरी के संभावित कारणों पर गौर करते हुए पीठ ने पूछा कि क्या न्यायाधीशों के स्थानांतरण के संबंध में तीसरा पक्ष निर्णयों को प्रभावित कर रहा था। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार को न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कोलेजियम द्वारा चुने गए वकीलों के राजनीतिक विचारों के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए।

एडवोकेट्स एसोसिएशन बेंगलुरु द्वारा अधिवक्ता अमित पई के माध्यम से दायर इस अवमानना ​​​​याचिका में दावा किया गया है कि केंद्र ने न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए निर्धारित समय सीमा के संबंध में शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन नहीं किया है।

वेंकटरमणी ने कहा कि उच्च न्यायालयों और शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित नामों को मंजूरी देने के लिए शीर्ष अदालत द्वारा तय समयसीमा के अनुरूप सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

पीठ ने अटॉर्नी जनरल से विशेष तौर पर उन पांच नामों के बारे में भी पूछा, जिनकी उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति के लिए पिछले साल दिसंबर में कोलेजियम ने सिफारिश की थी। इस पर वेंकटरमणी ने कहा कि अदालत इसे कुछ समय के लिए टाल सकती है।

पीठ ने सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल से यह भी पूछा कि सीमित भूमिका होने के बावजूद सरकार न्यायाधीशों के तबादले को लेकर क्यों बैठी है। पीठ ने कहा कि शिफारिशों को लंबित रखने से बहुत गलत संकेत जाता है। पीठ ने कहा कि यह कॉलेजियम को अस्वीकार्य है।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए 22 नाम केंद्र ने हाल ही में लौटाए थे, इनमें से कुछ नामों को पहले कॉलेजियम द्वारा दोहराया गया था। अदालत ने आगे कहा गया है कि कॉलेजियम द्वारा कुछ नामों को तीन बार दोहराया गया, बावजूद इसके केंद्र ने उन्हें वापस कर दिया।

पीठ ने एक बार फिर कहा कि एक बार जब कॉलेजियम नामों की सिफारिश दोहराता है तो संबंधित न्यायाधिशों की नियुक्ति को मंजूरी देने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी देने में देरी के कारण न्यायाधीश पद के कई उम्मीदवार अपनी सहमति वापस ले लेते हैं या सहमति नहीं देते हैं।

सेवा बस्ती की किशोरियों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण

जयपुर। सेवा भारती जयपुर की ओर से सेवा बस्ती में रहने वाली किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर व जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रांतीय महिला समन्वयक अनिल शुक्ला के सान्निध्य में जयपुर प्रांत में चलाए जा रहे किशोरी विकास प्रकल्प में किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु लोक नृत्य, मेहंदी, लोकगीत, ब्यूटी पार्लर सिखाने के साथ-साथ द्वंद युद्ध जूडो कराटे का अभ्यास भी करवाया जा रहा है।

अनिल शुक्ला ने बताया कि जयपुर महानगर के साथ ही प्रांत के 9 जिलों में यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा चुका है। आज महेश नगर स्थित अंबेडकर सेवा बस्ती में यह कार्यक्रम हुआ। सभी प्रशिक्षणार्थी किशोरियों को मिथिलेश चौहान ने पुरस्कार स्वरूप स्वेटर भेंट किए। कार्यक्रम में शालिनी शर्मा वंदना पांडे अंशु गोयल उपस्थित रहे।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस छोड़कर गए 17 नेताओं ने की घर वापसी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश में बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है और अब यात्रा के जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस छोड़कर गए 17 प्रमुख नेता आज फिर पार्टी में शामिल हुए है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पटेल तथा संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में इन नेताओं की घर वापसी के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस में लौट रहे ये सभी नेता जम्मू कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं लेकिन गलतफहमी के कारण कुछ समय पहले पार्टी छोड़कर चले गए थे।

उन्होंने कहा कि यह सभी नेता समझ गए हैं कि कांग्रेस ही जम्मू कश्मीर के लोगों की सच्ची हितैषी है और कांग्रेसी वहां धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देकर आतंकवाद को समाप्त कर सकती है इसलिए यह सभी नेता फिर पार्टी में लौटे है। उनका कहना था कि दो और नेता पार्टी में लौट रहे थे लेकिन किन्हीं कारणों से वे यहां नहीं आ सके। इस तरह से कुल 19 कांग्रेस नेताओं ने आज पार्टी में वापसी की है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्लाह, उमर अब्दुल्ला तथा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित कई प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं। उनका कहना था कि जम्मू-कश्मीर में यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है और जब 30 जनवरी को लाल चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर चल रहे तिरंगे को फहराएंगे तो वह एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

पार्टी में लौटे कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ने को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल बताया और कहा कि उन्होंने यह कदम मित्रतावस और जज्बात में उठाया था लेकिन अब वे समझ गए हैं कि यह उनकी भूल थी। उन्होंने जिस कांग्रेस के साथ जीवन बिताया है वही पार्टी सच में जम्मू कश्मीर के लोगों की हितैषी है।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे ताराचंद ने इस मौके पर कहा कि पार्टी छोड़कर जाना उनका गलत निर्णय था। कांग्रेस के कारण ही वह विधायक दल के नेता रहे, 6 साल विधानसभा के अध्यक्ष और 6 साल मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने को जज्बात में उठाया गया कदम और जीवन का सबसे गलत कदम बताया।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद ने कहा कि उनकी स्थिति सुबह के भूले शाम को घर लौटने वाली जैसी है। जज्बात में आकर गलती कर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और जब गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने पार्टी में लौटाने का फैसला लिया है, इसलिए वह खुद को सुबह का भूला शाम को लौटा बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह पांच दशक से कांग्रेसी हैं। उन्होंने 50 साल से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहकर काम किया है इसलिए उनका नजरिया उनके जेहन में है इसलिए वह अब उसमें रह करके काम करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब बड़ा आंदोलन बन चुका है और और इस यात्रा में विभिन्न पेशों से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ ही समान विचारधारा के राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही अन्य सभी लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस के जिन 17 नेताओं ने आज घरवापसी की उनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद, पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह, पूर्व एमएलसी मोहम्मद मुजफ्फर परे, मोहिंदर भारद्वाज, भूषण डोगरा, विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, अंबरीश मंगोत्रा, सुभाष भगत, संतोष मनहास, बद्रीनाथ शर्मा, वरुण मंगोत्रा, अनुराधा शर्मा, विजय तारगोत्रा तथा चंद्रप्रभा शर्मा शामिल है।

सोनभद्र में रेप का वीडियो बनाकर विवाहिता का यौन शोषण करने वाला अरेस्ट

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभ्रद के बभनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे धमकी देकर बार-बार शारिरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया की बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने मं अपनी शिकायत में बताया कि मचबन्धवा गांव निवासी एक व्यक्ति न उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता ने कहा कि आरोपी वीडियो वायरल करने के नाम पर उसका शारीरीक शोषण करता रहा है। इसके बाद महिला तंग आकर सारी जानकारी पति को दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। बभनी थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होते ही वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के बारे में सूचना देने वाले को पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी किसी से मिलने के लिए बभनी अस्पताल के पास आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

युगांडा में बस के ट्रक से टकराने से 16 की मौत

कंपाला। उत्तरी युगांडा के ओयाम जिले में गुरुवार रात में एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पीड़ित राजधानी कंपाला से गुलु की कम्यूटर बस में यात्रा कर रहे थे, जब वाहन एडेबे ट्रेडिंग सेंटर में माल से लदे ट्रक से टकरा गया।

बयान में कहा गया कि पुलिस यातायात और सामान्य कर्तव्य ने रिपोर्ट प्राप्त करने के तुरंत बाद घटनास्थल का दौरा किया और पुष्टि की कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य की गंभीर स्थिति में अस्पताल में मौत हो गई।

युगांडा रेड क्रॉस सोसाइटी के अनुसार बाद में बस के मलबे में एक और शव मिला, जिससे मरने वालों की संख्या 16 हो गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी तक स्थापित नहीं किया गया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में ट्रेलर चालक द्वारा अनुचित पार्किंग पर दुर्घटना को दोषी ठहराया गया है। वाहन चालक कोई चेतावनी संकेत लगाने में विफल रहा।