Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 415 -
होम ब्लॉग पेज 415

कंझावला मामला: पुलिस ने पीड़िता की सहेली को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि कंझावला क्षेत्र में एक लड़की को कार की टक्कर मारने के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटने के मामले मृतका की सहेली और घटना की कथित चश्मदीद निधि को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

इस कुख्यात मामले में नवीनतम घटनाक्रम दिल्ली पुलिस द्वारा घटना के संबंध में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद आया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार व्यक्तियों की कुल संख्या छह हो गई है। छठे आरोपी की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है। हालांकि, पांच लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था और वे पुलिस हिरासत में हैं।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने दावा किया कि छठे आरोपी को पुलिस को झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि 18 टीमें सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही हैं। टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मृतका का पोस्टमार्टम किया गया है। पांच आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है और जो भी नए सुराग सामने आए हैं, उनकी पुष्टि की जा रही है।

हुड्डा ने कहा कि पुलिस के पास इस बात के वैज्ञानिक सबूत हैं कि दीपक जिसने कार चलाने का दावा किया था, लेकिन कार वास्तव में अमित चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। अब तक की जांच और कॉल डिटेल के अनुसार मृतक और चश्मदीद का आरोपियों से कोई संबंध नहीं था।

पुलिस ने कहा कि निधि (प्रत्यक्षदर्शी) का 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किया गया है। हुड्डा ने पहले कहा था कि हत्या का मामला अभी तक नहीं बना है क्योंकि हत्या के लिए एक मकसद की जरूरत है लेकिन अब तक की जांच में कोई मकसद नहीं मिला है।

पीड़िता का पोस्टमॉर्टम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) नई दिल्ली में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का अंतिम कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में एंटीमोरम चोट के परिणामस्वरूप सदमा और रक्तस्राव था। चोटें संभावित वाहन दुर्घटना और घसीटने से उत्पन्न हुई थीं। साथ ही, रिपोर्ट में यह भी शामिल है कि यौन हमले की कोई चोट नहीं है।

धन शोधन मामला : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज कोर्ट में पेश

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के धन शोधन मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश हुई।

दिल्ली पुलिस ने 30 नवंबर को चंद्रशेखर की करीबी बताई जाने वाली मुंबई की पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था जिसने उसे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मिलवाया था। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आरोप लगाया है कि पिंकी ईरानी सुकेश को एक बड़े व्यापारी के रूप में चित्रित करती थी और कुछ बॉलीवुड हस्तियों को आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क करने और पैसे की राशि का निपटान करने में सहायक होती थी।

दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य सहित 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के विभिन्न प्रावधानों के तहत अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया है।

दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर के खिलाफ रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से कथित रूप से 200 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने के अलावा कई मामलों में उनके खिलाफ चल रही जांच के लिए मामला दर्ज किया है।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने शिविंदर की पत्नी अदिति सिंह और मालविंदर की पत्नी जपना सिंह से उनके पतियों को जमानत दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का बहाना बनाकर कई करोड़ रुपए की ठगी की। वह स्वयं को उनके सामने केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में कथित भूमिका के लिए चंद्रशेखर और उनकी अभिनेता पत्नी लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है।

सीकर में पटवारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

सीकर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीकर जिले में पलासरा पटवारी हल्के के पटवारी हंसराज को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की सीकर इकाई को शिकायत की कि उसकी क्रयशुदा भूमि का नामांतकरण खोलने की एवज में पटवारी हसंराज निवासी झुंझुनूं जिले में गुढागौड़जी हाल पटवारी पटवार हल्का पलासरा सीकर एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस पर एसीबी सीकर इकाई टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए पटवारी को परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आरोपी पटवारी ने परिवादी से शिकायत के सत्यापन के दौरान 50 हजार रुपए ले लिए थे। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम एन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

दिल्ली नगर निगम महापौर के चुनाव से पहले सदन में ज़बरदस्त हंगामा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर के चुनाव से पहले निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में ज़ब्रदस्त हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

निगम में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सबसे पहले उपराज्यपाल की तरफ़ से नामित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए एक सदस्य का नाम पुकारा जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सबसे वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि यह प्रक्रिया ग़लत है। गोयल ने कहा कि सबसे पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाई जाए उसके बाद सदन में ज़ोरदार हंगामा शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी और आप के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

उल्लेखनीय है कि निगम के 250 वार्डों में हुए चुनाव में आप ने 15 साल से दिल्ली नगर निगम में बनी भाजपा को हराकर 134 वार्डों में जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस के नौ पार्षद जीतकर आए हैं।

सदन में ज़बरदस्त हंगामे के बाद भाजपा ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक में हाथापाई की घटना के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार करार देते हुए उसकी तीखी आलोचना की और पूरे प्रकरण की जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि एमसीडी के महापौर के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी पार्षदों के साथ दिल्ली में सत्तारूढ आप के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने इसे आप कार्यकर्ताओं का शर्मनाक और अमानवीय कृत्य बताया। उन्होंने इसे अराजक तत्वों का कृत्य करार देते हुए कहा कि यह घटना शर्मनाक और अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि इस घटना को देखने के बाद उन्हें आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस बयान की याद आ गई जिसमें उन्होंने खुद ही अपने को ‘अराजकवादी’ होने का एलान किया था।

लेखी नई दिल्ली से सांसद होने के नाते परिषद की पदेन सदस्य हैं। उन्होंने सदन में हुई इस घटना की जांच कराने की मांग की और कहा कि इस घटना में शामिल आप कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए।

दिल्ली नगर निगम के महापौर के चुनाव से पहले निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आज जबरदस्त हंगामे के बाद भाजपा के मंत्री, सांसदों ने भाजपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई, जिसमें लेखी ने यह बात कही है। इस दौरान, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश सिंह वर्मा, पार्टी के प्रवक्ता आर पी सिंह और प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

मनोज तिवारी ने कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा पार्षदों पर हमला करने की मंशा से ही सदन में पहले से तैयार हो कर दाखिल हुए थे। तिवारी ने कहा कि उनके (आप के कार्यकर्ताओं के) पास हथियार जैसे ब्लेड धागा थे और वे नशे में भी थे। हमारे कई पार्षदों को गहरी चोट पहुंची है। उन्होंने कानून को तोड़ा है। इस मामले को लेकर हम लोग शिकायत दर्ज कराने वाले हैं, जिससे उन पर कानूनी कार्रवाई हो।

लेखी ने कहा कि एमसीडी की बैठक में निर्वाचित और मनोनीत सभी सदस्यों को व्यवस्थित तरीके से शामिल होने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा हुआ कि उप-राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों को चेयरपर्सन ने मेयर के चुनाव के लिए बैठक शुरू होने से पहले शपथ दिला दी थी।

उन्होंने कहा कि एमसीडी में सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार उप-राज्यपाल को है और उन्होंने अपने कानूनी अधिकार के तहत निर्धारित संख्या में सदस्यों का मनोनयन किया और बैठक के संचालन के लिए चेयरपर्सन की नियुक्त कर दी थी।

सबगुरु राशिफल : 6 जनवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोतरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

नागौर में 3 लोगों को कार से कुचलने पर एक चिकित्सक अरेस्ट

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के जेएलएन अस्पताल परिसर में गुरुवार सुबह शराब पीकर गेट पर खड़े लोगों को कार से कुचलने पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि थाना रोल निवासी परिवादी हनुमान राम मेघवाल ने जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में एक लिखित रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को दी। रिपोर्ट में बताया कि आज सुबह करीब 10-11 बजे के लगभग उसका भाई भंवरलाल (59) तथा रोल निवासी नाजिया बानो, दिल्ली दरवाजा के अंदर निवासी रहीसा बानो एवं कोडिया खाटू निवासी देबू राम अस्पताल गेट के बाहर खड़े थे। अस्पताल के डॉक्टर योगेंद्र सिंह नेगी ने अपनी कार तेज गति व लापरवाही से चलाकर इनके जोर से टक्कर मारी।

इस टक्कर से उसके भाई भंवरलाल की मौके पर मौत हो गई, बाकी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिला हॉस्पिटल में फिजिशियन डॉक्टर वाईएस नेगी (एमबीबीएस) नशे की हालत में थे। वह तेज रफ्तार से कार चलाते हुए अस्पताल में घुसे और एक-एक करके तीन लोगों को अपनी जद में ले लिया। घटना की बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ विनोद कुमार सीपा को सौंपी गई। कोतवाली थाना अधिकारी राजेंद्र खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी डॉक्टर को घटना में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

श्री सम्मेद शिखरजी पर किसी भी पर्यटन गतिविधि पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को श्री सम्मेद शिखरजी को लेकर तीन वर्ष पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस लेते हुए झारखंड सरकार को सभी पर्यटन और इको टूरिज्म गतिविधि पर पर रोक लगाने के निर्देश दिए है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड के पारसनाथ में स्थित जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म गतिविधि पर पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के अनुसार इस क्षेत्र में शराब, मादक पदार्थों की बिक्री, तेज संगीत बजाना, लाउडस्पीकर का उपयोग तथा मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्ती बरतने को कहा गया है।

केंद्र सरकार ने तीन साल पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस लेते हुए कहा कि मंत्रालय इसकी पवित्रता और महत्व को स्वीकार करता हैं और इसे बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पर्यावरण मंत्रालय दो पृष्ठ के जारी पत्र में लिखा कि इको सेंसेटिव जोन अधिसूचना के खंड-3 के प्रावधानों के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाती है, जिसमें अन्य सभी पर्यटन और इको-टूरिज्म गतिविधियां शामिल हैं। राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है।

सरकार इसके लिए निगरानी समिति बनाई और राज्य सरकार से कहा गया है कि वह इस समिति में शामिल होने के लिए जैन समुदाय से दो सदस्यों और स्थानीय जनजातीय समूह से एक सदस्य को स्थायी सदस्य के रूप में आमंत्रित करे।

उल्लेखनीय है कि श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के विरोध में जैन समुदाय पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहा है। इसके खिलाफ कई जैन मुनियों ने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया था। इसमें जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज का मंगलवार को निधन हो गया।

श्री सम्मेद शिखरजी जैन धर्मावलंबियों का पवित्र तीर्थ है। झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित श्री सम्मेद शिखरजी को पार्श्वनाथ पर्वत भी कहा जाता है। जैन समुदाय के लोग श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन करते हैं और 27 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले मंदिरों में पूजा-पाठ के बाद ही कुछ भोजन ग्रहण करते हैं।

शाओमी ने एकसाथ लॉन्च किए तीन 5जी फोन

नई दिल्ली। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रािनिक उपकरण बनाने वाली चीन की बड़ी कंपनी शाओमी ने गुरुवार को अपने लोकप्रिय रेडमी नोट सीरीज के नेक्स्ट जेनेरेशन के तीन मॉडल लॉन्च किए। इनमें रेडमी नोट 12 5जी के अलावा रेडमी नोट 12 प्रो और नोट 12 प्रो प्लस शामिल हैं।

कंपनी ने रेडमी नोट 12 में क्वालकॉम्म का स्नैपड्रैगन 4 जेनेरेशन 1 प्रोसेसर दिया है। प्रो मॉडल में मीडिया टेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। रेडमी नोट 12 सीरीज में 6.67-इंच की एमोलेड स्क्रीन है, इसमें 120 एचजेड का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 240एचजेड टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। हायर मॉडल में एचडीआर10प्लस और डोलबाई विजन का सपोर्ट दिया गया है। पैनल प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है।

रेडमी नोट 12 5जी में स्नैपड्रैगन 4जेन 1 चिपसेट दिया गया है जबकि दोनों अन्य मॉडल में मीडियाटेक डिमेन्सिटी 1080 चिपसेट दिया गया है। तीनों फोन एमआईयूआई 13 आउट-ऑफ द-बॉक्स पर काम करते हैं।

रेडमी नोट 125जी के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है और इसके साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रेडमी नोट 12 प्रो 5जी में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है. जबकि रेडमी नोट 12 प्रो प्लस में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है और इसके साथ दो और सेंसर दिये गए हैं।

रेडमी नोट 12 5 जी मे 5000 एमएमएच की बैटरी 33 डल्ब्यू चार्जिंग सपोर्ट के है। रेडमी नोट 12 प्रो में 67 डब्ल्यू चाजिंग सपोर्ट और प्रो प्लस में 120 डब्ल्यू चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
इन फोन जियाे 5जी सेवा उपलब्ध होगी।

रेडमी नोट 12 की कीमत 15,499 रुपए रखी गई है। यह दाम इसके 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए है जबकि रेडमी नोट 12 प्रो की कीमत 20999 रुपए तो हाई-एड रेडमी नोट12 प्रो प्लस माॅउल को 25999 रुपए का बेचा जाएगा।

पटेल मैदान में खेल गतिविधियां आरंभ, खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

अजमेर। पटेल मैदान में गुरूवार से पांच विभिन्न खेलों बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस का विधिवत शुभारंभ किया गया। गेमिंग हमारी ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करता है। SlotoGate.com पर आपको विशेष प्रचार ऑफ़र के साथ स्लॉट मशीनों से लेकर टेबल गेम तक कैसीनो गेम्स का विस्तृत चयन मिलेगा। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी, नगर निगम अधिकारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दीनबंधु चौधरी मौजूद थे।

कलक्टर अंश दीप ने बताया खेल गतिविधियों को पुन: आरंभ किया गया है। उन्होंने शहरवासियों से आव्हान किया कि वे खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। खेल विभाग के प्रशिक्षक यहां पर आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। बैंडमिंटन कोर्ट पर कलक्टर एवं नगर नगम आयुक्त ने खेलकर औपचारिक शुरूआत की। इसके बाद बास्केटबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया।

इन खेलों का किया शुभारंभ

पटेल मैदान में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस तैयार किए गए हैं। स्क्वाश कोर्ट की सुविधा जल्द ही खिलाड़ियों को मिलने लगेगी। उक्त खेलों में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बैडमिंटन, बास्टकेबॉल सहित अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। खिलाड़ियों का मानना है कि शहर के बीचोंबीच बास्टकेटबॉल कोर्ट की सुविधा मिलने से इसका लाभ स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा।

तरणताल, एथेलेटिक्स, फुटबॉल की जल्द मिलेगी सौगात

नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पटेल मैदान में तलरणताल, एथेलेटिक्स और फुलबॉल की खेल सुविधाएं शीघ्र ही आरंभ होने जा रही है। प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान मिलने लगेंगी।

ये रहेगा शुल्क…

इंडोर स्टेडियम कमेटी द्वारा पूर्व में निर्धारित मासिक शुल्क जैसे बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए 400 रुपए, सीनियर के लिए 800 रुपए, टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए 300 रुपए, सीनियर के लिए 400 रुपए, लॉन टेनिस खिलाड़ियों के लिए 600 रुपए, सीनियर के लिए 1000 रुपए और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों के लिए 250 रुपए प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। सुबह 6 से 9 बजे और अपराह्न 3 से शाम 8 बजे खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे।

इस तरह से करवाएं रजिस्ट्रेशन

पटेल मैदान में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस के खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के पश्चात पंजीकृत खिलाड़ियों का आईडी कार्ड बनाया जाएगा। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

अब भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन से कीजिए 5 ज्योतिर्लिंग दर्शन

अजमेर। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए इस बार 5 ज्योतिर्लिंग दर्शन ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

यह यात्रा 4 फरवरी को जयपुर से रवाना होगी। इस यात्रा की अवधि 9 दिन की है जिसमे त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर, नागेश्वर (द्वारिका), सोमनाथ, ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ साथ एलोरा गुफाओं को देखने का मौका मिलेगा।

4 फरवरी को जयपुर से चल कर यह ट्रेन अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया और उदयपुर से सवारियां लेती हुई सर्वप्रथम नासिक पहुंचेगी, जहां त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे।

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि इस बार यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत नए रेक से करवाई जा रही है। यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे वातानुकूलित थर्ड ए/सी कोच, आधुनिक किचन-कार से सुसज्जित होगी।

यात्रा को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है, स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 21390 रुपए रखा गया है जिसमें एसी ट्रैन तथा नॉन- एसी आवास प्रदान किया जाएगा। सुपीरियर केटेगरी का मूल्य 24230 रुपए रखा गया है जिसके अंतर्गत ए/सी ट्रैन के साथ ए/सी आवास की सुविधा मिलेगी। दोनों श्रेणियों में बस की व्यवस्था नॉन-एसी बसों में ही रहेगी।

कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ, होटल-आवास, ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी। इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

इन पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 8595930998, 9001094705 से भी प्राप्त कर सकते हैं। इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: 708, 7वीं मंजिल क्रिस्टल मॉल बनीपार्क कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है।सम्बंधित विवरण फ़ोन नंबर 8595930998, 9001094705 से भी लिया जा सकता है।