Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 416 -
होम ब्लॉग पेज 416

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

0

अजमेर। जयपुर मण्डल पर जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड के मध्य स्थित खातीपुरा स्टेशन रीमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा दिनांक 20.01.23 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12196, अजमेर-आगरा फोर्ट रेलसेवा दिनांक 20.01.23 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 12.01.23, 16.01.23, 17.01.23, 19.01.23 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 13.01.23, 17.01.23, 18.01.23, 20.01.23 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 15715, किशनगंज -अजमेर रेलसेवा दिनांक 06.01.23, 08.01.23, 10.01.23, 13.01.23, 15.01.23, 17.01.23 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा दिनांक 09.01.23, 10.01.23, 12.01.23, 16.01.23, 17.01.23, 19.01.23 को रद्द रहेगी।
7 . गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 07.01.23, 10.01.23, 14.01.23,17.01.23 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा दिनांक 09.01.23, 12.01.23, 16.01.23, 19.01.23 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19408, वाराणसी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 07.01.23 (01 ट्रिप) को वाराणसी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 19402, लखनऊ-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 10.01.23 (01 ट्रिप) को लखनऊ से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा दिनांक 23.01.23 (01 ट्रिप) को दिल्ली सराय से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 20.01.23 (01 ट्रिप) को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सवाई माधोपुर-भरतपुर होकर संचालित होगी।
5. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 20.01.23 (01 ट्रिप) को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ-महेन्द्रगढ-रेवाडी होकर संचालित होगी।
6. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 20.01.23 (01 ट्रिप) को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।
7. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुज्जफ्फरपुर रेलसेवा दिनांक 19.01.23 (01 ट्रिप) को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।
8. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 21.01.23, 23.01.23, 24.01.23 (03 ट्रिप) को दिल्ली सराय से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।

रेगुलेटेड रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 21.01.23 से 25.01.23 (05 ट्रिप) को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा कनकपुरा स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा दिनांक 23.01.23, 24.01.23 (02 ट्रिप) को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा कनकपुरा स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुज्जफ्फरपुर रेलसेवा दिनांक 20.01.23 (01 ट्रिप) को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा कनकपुरा स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
4 . गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 21.01.23 व 24.01.23 (02 ट्रिप) को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा जयपुर स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

भाप इंजन की कार्य प्रणाली का प्रदर्शन

दिनांक 07.01.2023 से 28.01.2023 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 से रात्रि 08 बजे तक लोको कारखाना अजमेर द्वारा अपने मुख्य द्वार पर स्थित 1873 मे निर्मित भाप इंजन की कार्य प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा।

तीर्थराज प्रयाग : सर्व सिद्ध योग में पौष पूर्णिमा पर लगेगी आस्था की डुबकी

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम पर हर साल लगने वाला दुनिया के सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माघ मेला में पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ छह जनवरी से शुरू हो रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाले मेले के दौरान देश दुनिया से करोड़ो श्रद्धालु सर्व सिद्ध योग में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

मेले के दौरान पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, माघ पूर्णिमा के साथ 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व तक कुल पांच स्नान पर्व होंगे। मेले में कल्पवास करने और आस्था की डुबकी लगाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संगम की विस्तीर्ण रेती पर बसाया गया तंबुओं का अस्थाई शहर इन दिनों गहमागहमी से भरपूर है।

प्राचीन काल से संगम तट पर जुटने वाले माघ मेले की जीवंतता में आज भी कोई कमी नहीं आई है। मेले में आस्था और श्रद्धा से सराबोर पुरानी परम्पराओं के साथ आधुनिकता के रंग-बिरंगे नजारे देखने काे मिलते हैं। मेले के दौरान दूर-दराज से आकर संगम तट पर कल्पवास करने वाले साधु-संत, संन्यासी, दिव्यांगों और गृहस्थों द्वारा किए जाने वाले भजन-कीर्तन की एक झलक पाने के लिए बड़ी तादाद में विदेशी सैलानियों का भी जमघट लगा रहता है।

भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से प्रभावित कई विदेशी भी इस दौरान ‘पुण्य लाभ’ के लिए संगम स्नान करते नजर आते हैं। तीर्थयात्री डुबकी लगाने और कल्पवास करने प्रयागराज में एकत्रित होते हैं। दुनिया के किसी भी कोने में माघ मेले के दौरान करोड़ों की संख्या में इतने लोग एक जगह कहीं और नहीं एकत्रित होते हैं। इसलिए यहां की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक खींचे चले आते हैं।

राधा कृष्ण गौरी शंकर संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य सरस्वती प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि इस बार पौष पूर्णिमा पर तीन योगों का मिलन होगा। इंद्र योग, ब्रह्म योग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग में संगम पर देश दुनिया के कोने-कोने से पहुंचने वाले संत-भक्त, श्रद्धालु और कल्पवासी आस्था की डुबकी लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि पौष पूर्णिमा से ही संगम की रेती पर जप, तप और ध्यान के साथ मास पर्यंत कल्पवास का आरंभ हो जाएगा। पौष पूर्णिमा इस बार छह जनवरी को भोर दो बजकर 17 मिनट से लग जाएगी। अगले दिन सात जनवरी की सुबह चार बजकर 36 मिनट तक पूर्णिमा रहेगी। ऐसे स्थिति में उदया तिथि की मान्यता के तहत छह जनवरी को ही पौष पूर्णिमा का स्नान होगा।

मेले में विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और विविधताओं का संगम भी देखने को मिलता है। देश के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं और पतित पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर स्वयं को धन्य मानते हैं। कड़ाके की शीत लहर पर विश्वास की आस्था भारी पडती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को मेला क्षेत्र में तैयारियों का अवलोकन करने के बाद बताया था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप माघ मेले को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। माघ मेला 2023 को वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ के आयोजन के पूर्वाभ्यास के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने महाकुम्भ-2025 में लगभग 40 करोड़ लोगो के आने की सम्भावना व्यक्त किया था।

उन्होंने मेला क्षेत्र में स्नानघाटों का अवलोकन किया। श्रद्धालुओं और स्नानार्थिंयों का इस भाव से सेवा और सहयोग करें कि वे अच्छा संदेश लेकर मेला क्षेत्र से जाए।

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बताया कि माघ मेला क्षेत्र में 14 स्नान घाट बनाए गए हैं, ताकि कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। मंडलायुक्त ने सभी घाटों पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग कराकर सर्कुलेटिंग एरिया की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महावीर पुल के पास उत्तरी दिशा में बनाए जा रहे स्नान घाट का विस्तार कर उसे दक्षिण भाग में बढ़ाने के निर्देश दिए। अरैल में बनाए जा रहे स्नान घाट तथा टेंट सिटी का निरीक्षण करते हुए कहा कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को कुंभ जैसी सुविधा की अनुभूति हो।

भरतपुर में बदमाशों ने PNB बैंक में घुसकर हथियार की नोक पर 6 लाख रूपए लूटे

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के वैर कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में घुसकर आज तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा पिस्तौल की नोंक पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना 6 लाख रुपए लूट लिए जाने की सनसनीखेज वारदात की जानकारी प्राप्त हुई है। फिल्मी अंदाज में बैंक में लूट के बाद हथियारबंद बदमाश जाते समय बैंक के मेन गेट को बाहर से बंद कर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात के समय बैंक में 7 कर्मचारी और 2 ग्राहक मौजूद थे। बैंक में घुसते ही एक बदमाश महिला कैशियर के काउंटर पर गया और पिस्तौल तान दी। कैशियर के पास 6 से 8 लाख रुपए थे। वहीं दो अन्य बदमाशों ने बैंक के दूसरे स्टाफ को बंधक बनाया और एक कोने में खड़ा कर दिया और कैश काउंटर से बैग में रुपए भर कर वे फरार हो गए।

घटना के बाद सीओ निहाल सिंह और थानाधिकारी सुमेर सिंह ने मौके पर पहुंच बैंक कर्मियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह और एडीएफ राजेंद्र वर्मा भी क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। पुलिस फिलहाल नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। बैंक में हुई लूट की इस वारदात के बाद लूट की रकम को लेकर संशय बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश 6 लाख रुपए लूटकर ले गए है। जबकि बैंक के अधिकारी 8 लाख रुपए लूटने का दावा कर रहे हैं। बैंक के सहायक मैनेजर मुकेश मीणा ने बताया कि तीन बदमाश थे। उनके पास हथियार थे। उन्हें देखते ही बैंक के सभी कर्मचारी घबरा गए। बदमाशों ने जाने से पहले सभी बैंक कर्मियों को एक कोने में इकट्ठा किया और फिर धमकाते हुए बैंक से बाहर निकल गए।

कंझावला मामला : दिल्ली पुलिस का दावा मामले में दो और लोग शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कंझावला में कार द्वारा एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी में टक्कर मारने और उसकी कार से घसीटने से मौत के मामले में गुरुवार को एक नया खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि दो और लोगों ने वास्तविक तथ्यों को छुपाने में आरोपी की मदद की है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने यहां पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि 18 टीमें सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही हैं। टीमों ने घटनास्थल का मुआयना भी किया है और शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पांच आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है और जो भी नए सुराग सामने आए हैं, उनकी पुष्टि की जा रही है।

हुड्डा ने कहा कि पुलिस के पास इस बात के वैज्ञानिक सबूत हैं कि दीपक ने कार चलाने का दावा किया है, लेकिन वास्तव में अमित कार चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। हुड्डा ने कहा कि अब तक की जांच और कॉल डिटेल के अनुसार मृतका और चश्मदीद का आरोपियों से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने कहा कि इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी निधि का 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किया गया है। हुड्डा ने कहा कि हत्या का मामला अभी तक नहीं बना है क्योंकि हत्या के लिए एक मकसद की जरूरत है लेकिन अब तक की जांच में कोई मकसद सामने नहीं आया है।

पीड़िता का पोस्टमॉर्टम राजधानी के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का अंतिम कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में एंटीमोरम चोट के कारण सदमा और रक्तस्राव होना था।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को चोटें संभावित वाहन दुर्घटना और घसीटने से आई हैं साथ ही रिपोर्ट में यौन उत्पीडन की कोई बात सामने नहीं आई है।

अमरीका के उटाह प्रांत में एक घर में 8 लोगों की मौत

वाशिंगटन। उत्तरी अमरीकी के उटाह प्रांत में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर में पांच बच्चों और तीन वयस्कों के शव पाए गए हैं, हनोक सिटी पुलिस विभाग ने गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

उटा के इनोक में अंधाधुंध गोलीबारी की खबर है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उटा के ग्रामीण इलाके में एक घर के भीतर आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी गोली मारकर हत्या की गई है।

अमरीकी जांच अधिकारियों ने बुधवार को गोलबारी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक, उटाह के 8000 की आबादी वाले कस्बे में यह वारदात हुई है।

गोलीबारी किसने की और क्यों चलाई, इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है। अधिकारियों ने जांच के दौरान एक घर के अंदर तीन वयस्कों और पांच नाबालिगों को मृत पाया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली के निशान दिखाई दिए।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड, माउंटआबू में तापमान माइनस 6 डिग्री पहुंचा

जयपुर/माउंटआबू। राजस्थान में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है और राज्य में सिरोही जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से छह डिग्री नीचे पहुंच गया जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

प्रदेश में माउंटआबू सहित करीब आधे दर्जन स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में माउंटआबू सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से छह डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाने से सुबह देर तक पर्यटक एवं अन्य लोग होटलों एवं घरों में दुबके रहे वहीं पेड़ों, बाग बगीचों, गमलों एवं गाड़ियों पर बर्फ जमी नजर आई। बाद में धूप निकलने पर राहत महसूस की जाने लगी।

माउंटआबू के बाद सीकर जिले का फतेहपुर दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से 1़ 8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह जयपुर जिले के जोबनेर में भी न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से 1़ 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार चुरु में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से 1़ 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम था। इसी तरह सीकर में भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से 1़ 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा।

राज्य में इसके अलावा अलवर में न्यूनतम तापमान 1़ 3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम था। इसी तरह भीलवाड़ा में 1़ 4, पिलानी में दो, बीकानेर में 2़ 4, चित्तौड़गढ़ में 3़ 1, पाली, टोंक एवं बूंदी में 3़ 4, धौलपुर में 3़ 6, उदयपुर एवं कुंभलगढ़ में 3़ 7, अजमेर में 3़ 9, हनुमानगढ़ एवं जालोर में 4़ 4, कोटा में चार एवं गंगानगर में 4़ 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जोधपुर में 6़ 2 एवं जैसलमेर में सात डिग्री सिल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान 15़ 2 डिग्री सेल्सियस चूरु में दर्ज किया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 23़ 2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। तेज ठंड के साथ सुबह सीकर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में कोहरा छाये रहने से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में कड़ाके ठंड के मद्देनजर जयपुर में स्कूलों में छुट्टियां दो-तीन दिन और बढ़ा दी गई हैं। कड़ाके की ठंड का एक-दो दिन और असर बना रहने एवं इसके बाद इसमें थोड़ी राहत मिलने की संभावना बताई जा रही है।

माउंट आबू में टूटा सर्दी का 22 साल का रेकर्ड, माइनस 6 डिग्री तापमान

माउंट आबू में अत्यधिक ठंड के कारण बर्फ में तब्दील हो हुआ खुले में रखा पानी

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजस्थान के कश्मीर में गुरुवार की सुबह सर्दी का पिछले 22 सालों बाद फिर से  रेकर्ड टूट गया है। यहां गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री दर्ज किया गया है। कुछ इलाकों में ये माइनस सात डिग्री भी रहा।

बेंगलूरु एयरपोर्ट में चैकिंग के नाम पर उतरवाए महिला के कपड़े

बेंगलूरु। बेंगलूरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महिला ने सवाल खड़े किए हैं। कृष्णा गढ़वी नाम की महिला ने ट्वीट किया कि बेंगलूरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को कहा गया। ,

महिला ने बताया कि सुरक्षा चौकी पर सिर्फ अंडर गार्मेंट्स पहनकर खड़ा रहना बहुत ही अपमानजनक है और जिस तरह लोग देख रहे थे वैसी अटेंशन तो कोई महिला नहीं चाहेगी। कृष्णा गढ़वी ने कहा कि एयरपोर्ट पर एक महिला को स्ट्रिप करने की क्या जरूरत पड़ गई।

महिला के ट्वीट पर बेंगलूरु एयरपोर्ट की ओर से रिप्लाई भी आया है। एयरपोर्ट ने लिखा- नमस्ते कृष्णा, हमें आपको हुई परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। महिला के ट्वीट पर बेंगलूरु एयरपोर्ट की ओर से रिप्लाई भी आया है। एयरपोर्ट ने लिखा- नमस्ते कृष्णा, हमें आपको हुई परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं होना चाहिए था।

हमने इस मामले को अपनी संचालन टीम के सामने रखा है और इसे CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा प्रबंधित सुरक्षा टीम को भी भेज दिया है, इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सबगुरु राशिफल : 5 जनवरी गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से सावधान रहें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। धार्मिक व समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको किसी सलाहकार को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है।

मीन :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

रेलवे सुरक्षा बल का ऑपरेशन अमानत : यात्री का लेपटॉप लौटाया

0

ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के तहत बच्ची को बचाया
अजमेर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24x 7 निभा रही है। आरपीएफ की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्यवाही से यात्रियों के छूटे सामान को सकुशल वापस लौटाया गया है साथ ही लावारिस एवं नाबालिग बच्चों को भी सकुशल सुपुर्द किया गया है।

इसी कड़ी में 2 जनवरी 2023 की घटना के अंतर्गत हंस नाम के कॉलर ने बताया कि ट्रेन नंबर 12181 में यात्रा के दौरान वह अपना नीले रंग का लैपटॉप बैग कोच नंबर बी 5 की सीट नं 1 पर छूट गया है जिसकी कीमत लगभग 33,000 रुपए है।

सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया और उसे इस संबंध मे उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात तुरंत कार्यवाही करते हुए फुलेरा स्टेशन पर आरपीएफ के अधिकारियों से संपर्क कर उक्त बर्थ की जांच करने के निर्देश दिए। बर्थ पर लैपटॉप बेग मिल गया जिसमे लेपटॉप भी सुरक्षित था।

आरपीएफ ने यात्री से संपर्क कर अपनी सुविधा के अनुसार लैपटॉप वाले बैग को वापस प्राप्त करने के लिए कहा। इस प्रकार आरपीएफ अधिकारियों द्वारा गाड़ी मे छूटे बैग को उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद वापस संबंधित यात्री को सौंप दिया गया। अपना लेपटॉप पुनः पाकर यात्री ने खुशी व्यक्त की और रेलवे की त्वरित कार्यवाही हेतु धन्यवाद दिया।

इसी प्रकार 3 जनवरी 2023 की घटना अंतर्गत 5 साल की लापता नाबालिग लड़की को ट्रेन से बरामद किया गया। शिकायतकर्ता साहिल ने रेल मदद के माध्यम से शिकायत की और सूचित किया कि गाड़ी संख्या 14705 देहर का बालाजी इंटरसिटी एक्सप्रेस में आखरी से तीसरा या चौथा कोच है जिसमे एक 5 साल की बच्ची ट्रेन में छूट गई है उसके साथ एक बैग भी है।

इसके अलावा कृष्ण नाम के एक और कॉलर का कॉल आया जिसने बताया कि उनकी बेटी दूसरी ट्रेन मे रह गई है, बेटी का नाम रितिका है। दोनों शिकायतकर्ताओं का आकलन करने पर रेल सुरक्षा बल द्वारा जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि दोनों शिकायतें एक ही मामले के बारे में थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता से संपर्क कर तस्वीरें/सूचना एकत्र की गई और रेवाड़ी जंक्शन पर संबंधित आरपीएफ अधिकारियों के साथ साझा की गई। रेवाड़ी जंक्शन पर आरपीएफ अधिकारियों को उक्त ट्रेन की तलाशी लेने और नाबालिग लड़की का जल्द से जल्द पता लगाने का निर्देश दिया।

रेल सुरक्षा बल द्वारा लगातार मामले की निगरानी की जा रही थी। सूचना और निर्देश मिलने के बाद आरपीएफ रेवाड़ी के अधिकारियों ने ट्रेन की तलाशी ली तो बच्ची ट्रेन मे मिल गई। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी गई और बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया। इस प्रकार आरपीएफ की त्वरित कार्यवाही से एक नाबालिग लड़की को बरामद कर बचा लिया गया। शिकायतकर्ता ने बच्ची के पुनः सही सलामत मिलने पर खुशी जाहीर की और रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया। यात्रियों से निवेदन है कि सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना पर उपस्थित रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत सूचित करें।