Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 418 -
होम ब्लॉग पेज 418

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रशंसनीय : चंपत राय

अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में एक नौजवान भीषण ठंड में देश भर में पैदल चल रहा है, यह प्रशंसनीय है।

राय ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ राम मंदिर निर्माण की प्रगति की बैठक करने के बाद मंगलवार देर शाम कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में एक नौजवान भीषण ठंड में देश भर में पैदल चल रहा है। यह प्रशंसनीय है। हमने कभी भी इस यात्रा का विरोध अथवा निंदा नहीं की। न तो संघ न ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा की आलोचना की है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है, वह कोई भी हो, हम उसकी सराहना करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं यह नहीं पता लेकिन राष्ट्र को जुडऩा चाहिए।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की अचानक हुयी बैठक में राम मंदिर निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गयी। इसके अलावा श्रीरामजन्मभूमि में स्थापित होने वाली रामलला की अचल मूर्ति के रंगरूप स्वरूप, ऊंचाई आदि पर भी मंथन किया गया।

ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि अभी गर्भगृह में प्रतिष्ठित किये जाने वाला विग्रह कैसा हो उसको लेकर चर्चा की जा रही है। बैठक में महाराष्ट्र के मूर्तिकला के तीन विशेषज्ञ भी मौजूद रहे जिन्होंने कुछ मॉडल भी दिखाए। इनमें जाने माने मूर्ति विशेषज्ञ पद्म विभूषण सुदर्शन भी शामिल रहे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र देव गिरी ने बताया कि अचल मूर्ति के स्वरूप पर मंथन किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि जो भी निर्णय हो वह सर्वमान्य हो। मूर्ति भक्तों की भावनाओं के अनुरूप हो।

रामलला विराजमान के मुख्य पुजारी ने राहुल को दी शुभकामना

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को शुभकामना दी है।

दास ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुझसे मिल कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल तो नहीं हो पाऊंगा लेकिन मेरी शुभकामनाएं इस यात्रा के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं वह देश जोडऩे की यात्रा के माध्यम से पूर्ण हो और उसमें आपको सफलता भी मिले। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें, देश के हित में जो भी काम कर रहे हैं वह वस्तुत: सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय है, इसी मंगल कामना के साथ शुभ आशीर्वाद और प्रभु रामलला की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।

कांग्रेस विधायक थिरुमहन एवरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस एलंगोवन के पुत्र ई. थिरुमहन एवरा का बुधवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 46 वर्ष के थे।

थिरुमहन मई 2021 के चुनावों में अपने गृह नगर इरोड पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुने गए थे। द्रमुक के नेतृत्व वाले मोर्चे के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ने वाले थिरुमहान ने तमिल मनीला कांग्रेस के युवराज को 8,904 मतों के अंतर से हराया। युवराज अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले मोर्चे का हिस्सा थे।

थिरुमहन को आज दिल का दौरा पड़ा और उन्हें इरोड के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शव को आवास पर लाया गया जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और जयराम रमेश तथा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के.एस. अलागिरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने युवा विधायक थिरुमहन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक थिरुमहान के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। यह खबर मुझे असहनीय गहरी पीड़ा देता है। जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि मेरे 46 वर्षीय सहयोगी ई. थिरुमहन एवरा के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बिल्कुल स्तब्ध हूं। वह तमिलनाडु में इरोड ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक थे और अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक थे। कांग्रेस और राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है।

अलागिरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक बयान में उन्हें एक प्रगतिशील विचारक के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने तर्कवादी नेता पेरियार की परंपराओं का पालन किया। साथ ही ईवीकेएस संपत और पूर्व टीएनसीसी प्रमुख ईवीकेएस एलंगोवन के राजनीतिक मार्ग का अनुसरण किया।

उन्होंने कहा कि टीएनसीसी के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में उनके युवा उत्साह ने पूरे राज्य में पार्टी के संदेश को फैलाने में मदद की। उन्होंने कहा कि महज 46 वर्ष की अल्पायु में उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। भारी मन से मैं कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

मुरुघा मठ मामला : द्रष्टा में पेनीट्रेटिव सेक्स क्षमता नहीं: मेडिकल रिपोर्ट

चित्रदुर्ग। कर्नाटक में मुरुघा मठ मामले में समाने आई मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों लड़कियों का यौन उत्पीड़न आरोपी द्रष्टा डॉ. शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू द्वारा नहीं किया गया है। रिपोर्ट उनके बयानों के विपरीत है कि द्रष्टा ने उन पर यौन उत्पीड़न के लिए हमला किया था।

आश्चर्यजनक रूप से पीड़ितों में से एक ने शुरू में चिकित्सा परीक्षण पर आपत्ति व्यक्त की थी। उसने दावा किया था कि उस पर यौन उत्पीड़न का हमला किया गया था। बाद में लड़की परीक्षा के लिए राजी हुई थी।

इसके अलावा, चित्रदुर्ग प्रमुख जिला और सत्र अदालत ने सात दिसंबर को एक पूर्व मुरुघा मठ प्रशासक को एक ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसमें एक बर्खास्त कर्मचारी एक लड़की नौजवान को मामला दर्ज करने के लिए उकसा रही है।

चित्रदुर्ग पुलिस ने द्रष्टा के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था जिसमें लड़कियों के यौन उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। आरोपपत्र में कहा गया है कि द्रष्टा ने मुरुगा मठ छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को नशा दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

चिकित्सा परीक्षण चित्रदुर्ग जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। एक लड़की की 28 अगस्त और दूसरी की 29 सितंबर को जांच की गई थी। अभी तक की रिपोर्ट को आगे की जांच के लिए क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 अगस्त को द्रष्टा के खिलाफ पहला पॉस्को और उत्पीडन का मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह के प्रावधानों के तहत दूसरा मामला 13 अक्टूबर को दायर किया गया था। इसके बाद एक सितंबर को द्रष्टा को गिरफ्तार कर लिया गया था। संत ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है।

जियो की साझीदारी में मोटोरोला ने पेश किए 5जी स्मार्टफोन

0

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो ने बुधवार को कहा कि अब मोटोरोला ने भी जियो के साथ साझीदारी में स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क पर चलने वाले 5जी हैंडसेट की पूरी श्रृंखला पेश की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मोटोरोला और जियो की यह साझेदारी इसलिए भी खास है कि मोटोरोला दुनिया में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है। प्रीमियम, मिड और बजट सेगमेंट में ब्रांड के पास 5G स्मार्टफोन की बड़ी रेंज है। इससे पहले वनप्लस, शाओमी और रेडमी भी जियो की साझेदारी में 5जी बैंड पर समर्थ हैंडसेट पेश कर चुकी हैं।

रिलायंस जियो के ट्रू 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क पर काम करने वाले मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन में उन्नत हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ प्रस्तुत मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा, मोटोरोला एज 30 फ्यूजन, मोटोरोला एज 30, मोटो जी82 5जी, मोटोरोला एज 30 प्रो, मोटो जी71 5जी, मोटो जी51 5जी, मोटोरोला एज 20, मोटोरोला एज 20 फ्यूजन के साथ-साथ मोटो जी62 जैसे किफायती स्मार्टफोन शामिल हैं।

मोटोरोला एशिया पैसिफ़िक के कार्यकारी निदेशक, प्रशांत मणि ने कहा कि 5जी के विभिन्न 13-बैंड पर काम करने वाले हमारे 5जी स्मार्टफोन्स पोर्टफोलियों में विभिन्न कीमतों के स्मार्टफोन शामिल हैं। हम लाखों भारतीय उपभोक्ताओं तक जियो के अत्याधुनिक ‘ट्रू 5जी’ को ले जाने के विजन के साथ रिलायंस जियो के साथ साझेदारी करके खुश हैं।

रिलायंस जियो के प्रेसीडेंट, सुनील दत्त ने कहा कि हम भारत में मोटोरोला के साथ साझेदारी करके खुश हैं, इससे ट्रू 5जी डिवाइस इकोसिस्टम को और मजबूती मिलेगी। मोटोरोला एडवांस 5जी सुविधाओं के साथ आता है और भारत में अधिकांश 5G बैंड पर काम करता है।

सबगुरु राशिफल : 4 जनवरी बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

अजमेर में धूमधाम से मनाई सावित्री बाई फूले जयंती

45 गर्भवती महिलाओं को दिया गोद भराई का सामान
अजमेर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका नारी शक्ति की नींव सावित्री बाई फूले की 192वीं जंयती माली सैनी समाज ने धूूमधाम से मनाई। इस मौके पर 45 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई का सामान भेंट किया गया तथा लड्डू बांटे गए।

सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच अजमेर की जिलाध्यक्ष पार्षद सुनिता चौहान ने बताया सावित्री बाई फूले जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे समाज के गणमान्यजनों ने महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुनीता चौहान ने सावित्रीबाई फुले की सं​घर्षमय जीवन गाथा तथा समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों के बारे जानकारी देते हुए कहा कि उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। सावित्रीबाई फूले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं।

उनके पति महात्मा ज्योतिबा फूले को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। पति, संरक्षक, गुरु के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सावित्री बाई फूले ने महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने का बीडा उठाया, इससे दबे कुचले दलित वर्ग को संबंल मिला।

सावित्रीबाई ने अपना जीवन एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं। उन्हें मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता है।

सावित्रीबाई फूले की जयंती पर आदर्शनगर स्थित मनुहार गार्डन में मनुहार गार्डन में एक समारोह के बीच संस्था की ओर से 45 गर्भवतियों को ड्रायफुट, घी, गुड, नारियल, जच्चे-बच्चे के लिए उपयोगी सामान प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें राजस्थानी चुनड़ी ओढ़ाकर, माला पहनाकर गोद भराई की रस्म अदा की गई।

इस अवसर महापौर बृजलता हाड़ा ने इस सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शाम को बाल प्रकाश आश्रम बड़गांव में पढ़ने वाले निर्धन विद्यार्थियों को उनी वस्त्र देकर भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में रागिनी चवुर्वेदी, मंजू बलाई, डा. ज्योति गौतम, अभिलाषा विष्नोई, अरूणा कच्छावा, पदमा शर्मा, बीना टांक, कुसुम पालीवाल, मधु सैनी, पूनचन्द मारोठिया, विजय जैन, डॉ. गोपाल बाहेती, नीरज जैन, धर्मेंद्र टांक, त्रिलोकचंद इन्दौरा, महेश चौहान, महेन्द्र जादम का हेमराज सिसोदिया, नवीन कच्छावा, हेमराज खारोलिया, प्रदीप कच्छावा, हेमन्द्र सिगोंदिया, मामराज सैन, द्रोपती कोली, सेवाराम चौहान, चेतन सैनी, मामराज सैन, उमा मालाकार, वीर सिंह चौहान, धनराज चौधरी, राजेश सांखला ने स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्था की कार्यकारिणी सदस्य सुमन भाटी, सरिता चौहान, उषा चौहान, रेखा गहलोत, नीतू गहलोत, एडवोकेट बबीता टांक, मंजू अजमेरा, आशा सांखला, सुशीला चौहान, विजय लक्ष्मी सिसोदिया, श्यामा चौहान, ममता पालड़िया, राजकुमार टांक, रेणु चौहान, बीना सांखला, बीना टांक, अंजली गहलोत, रंजनी कच्छावा, पूजा, रेखा सैनी, कविता कच्छावा, सुनीता योगेश, रेखा चौहान, सीता सैनी, माया गहलोत, लीला टांक, उर्मिला मारोठिया, नीमिता टांक, रानू सांखला, माली सेना समेत बडी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहे। मंच का संचालन बीना गर्ग ने तथा सहयोग ममता चौहान ने किया।

कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा का नसीराबाद व केकड़ी भ्रमण

अजमेर। अग्रसेन महाराज की कर्मस्थली अग्रोहा शक्ति पीठ में निर्माणाधीन आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्टलक्ष्मी जी के विशाल एवं विश्वस्तरीय भव्य मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार तथा देश के प्रत्येक अग्रवाल परिवार व आमजन की भावना को इस मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही रथ यात्रा का अजमेर आगमन के दूसरे दिन मंगलवार सुबह नसीराबाद व शाम को केकड़ी में भव्य स्वागत किया गया।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व जिला महामंत्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक साल पहले महालक्ष्मी जी के 18 रथ अलग अलग स्थानों से निकाले गए थे जो 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

मंगल व अग्रवाल ने कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा के मुख्य उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि अग्र विभूति स्मारक, अग्रोहा शक्तिपीठ में निर्माणाधीन कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्ट लक्ष्मी मंदिर के प्रति 1 करोड़ अग्रवाल परिवारों को जोड़ना, अग्रवाल समाज को संगठित करके समाज की ताकत का परिचय देना, विश्व शांति एवं मानवमात्र के कल्याण का संदेश जन- जन तक पहुंचाना, देश में संस्कारित समाज का निर्माण करना आदि इस रथयात्रा के मुख्य उद्देश्य हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में देश के सभी अग्रवाल परिवारों के योगदान व आहुति के उद्देश्य से रथयात्रा के दौरान हुंडी के जरिए सहयोग राशि भी एकत्रित की जा रही है। प्रति हुंडी 500 रुपए की बनवाई गई है।

संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी व युवा जिलाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है तथा समाज बंधु तन मन धन से भरपूर सहयोग कर रहे हैं। बुधवार को रथयात्रा कार्यक्रम किशनगढ़ में रहेगा।

मंगलवार सुबह नसीराबाद पहुंचने पर समाज के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण सिंहल नया मंदिर वाले, मंत्री ज्ञानचंद, अनिल ऐरन अध्यक्ष अग्रवाल मित्र मंडल, प्रमोद सादाबादी, अरविंद श्याम जल वाले, मुकेश जिंदल, राजू बांस बली वाले, अमित ऐरन व दीपक बंसल सहित अनेक समाज बंधुओं ने रथ की अगवानी कर पूजा अर्चना की फिर रथयात्रा का पूरे नसीराबाद में भ्रमण कराया गया। जगह जगह अग्रवाल बंधुओं व मातृ शक्ति ने स्वागत व पूजा आरती की।

शाम को रथयात्रा केकड़ी पहुंची जहां पूरे शहर में रथयात्रा का भ्रमण कराया गया। अनेक स्थानों पर लक्ष्मी जी की आरती व रथयात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। अन्त में सभी समाज बंधुओं की सामूहिक भोजन प्रसादी रखी गई।

केकड़ी में समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग, सचिव शिवप्रकाश गर्ग, कैलाश गर्ग, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, संयोजक अरविंद अग्रवाल, पुनीत गर्ग, सरोज फतहपुरिया, भंवर लाल फतहपुरिया, कौशल्या गर्ग, दीपक, जगदीश, दिनेश चंद गर्ग, डॉ बृजेश सहित काफी संख्या में अग्रजनों ने यात्रा का स्वागत किया।

अजमेर से संस्था प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंसारी, जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, प्रवीण अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, बीपी मित्तल, प्रदीप बंसल, विनय गुप्ता, अनिल मित्तल व सुरेश मंगल आदि पदाधिकारी भी रथयात्रा के साथ गए। नसीराबाद व केकड़ी गए सभी का केकड़ी समाज की और से स्वागत किया गया।

अधिशाषी अभियंता 40 हजार एवं एईन 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

सवाई माधोपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज सवाई माधोपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश मीणा को 40 हजार एवं सहायक अभियंता मुरारीलाल मीणा को पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शनी ने बताया कि परिवादी ठेकेदार द्वारा ब्यूरो में दी गयी शिकायत में कहा कि उनकी फर्म द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यो के बकाया करीब 10 लाख रूपए के बिलों को पास करवाने की एवज मेंं ओम प्रकाश मीणा एवं मुरारी लाल मीणा द्वारा दोनों के कमीशन के 50-50 हजार रूपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रेप की कार्यवाही अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश मीणा को को 40 हजार रूपए एवं सहायक अभियता मुरारी लाल मीणा को पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि शिकाय का सत्यापन करवाने के दौरान आरोपी अधिशाषी अभियंता 10 हजार एवं सहायक अभियंता मुरारीलाल मीणा ने 15 हजार रूपए की रिश्वत ली थी। ब्यूरो ने आरोपियो के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ सहायक एवं दलाल को रिश्वत लेते दबोचा

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास तहसील कार्यालय का वरिष्ठ सहायक मुकेश मीणा एवं उसके दलाल को आज परिवादी से ढाई हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूमि का हक त्याग दर्ज करवाने की एवज में मुकेश कुमार मीणा वरिष्ठ सहायक द्वारा उसके दलाल मेघराज उर्फ मेघी माली (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 5 हजार रूपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर बयूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए मुकेश कुमार मीणा एवं उसके दलाल मेघराज उर्फ मेघी माली को ढाई हजार रूपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

फिरोजाबाद में कपड़ा व्यापारी की हत्या के आरोप में पत्नी अरेस्ट

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजबाद के उत्तर थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी विजय गोस्वामी की हत्या का खुलासा करते हुए मंगलवार को उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंद्रपुरी निवासी विजय गोस्वामी का शव 30 दिसंबर को घर के दरवाजे पर नाली में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई थी।

थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शक के आधार पर मंजू से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और उसने पति विजय की हत्या किए जाने की बात को स्वीकार कर ली। पुलिस पूछताछ में मंजू ने बताया कि विजय शराब का लती था। वह शराब के नशे में बच्चियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही मारपीट करता था।

कपड़ा बेचकर जो पैसे वह कमाता था, उसकी शराब पी लेता था और हम लोग चूड़ी का कार्य करके जो पैसा कमाते थे, उसकी भी शराब पी लेता था पैसे न देने पर मारपीट करता था। इसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही थी।

तीस दिसंबर की रात विजय ने शराब पी थी। वह नशे में हो गया। इसके बाद सोते समय उसके सिर पर सिल के बट्टा से प्रहार कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

इटावा में टीचर ने पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

कोटा में सट्टे की 50 लाख से अधिक की ऑनलाइन खाईवाली, 6 अरेस्ट

कोटा। राजस्थान में कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके में पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लाख रुपए से भी अधिक के ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली का हिसाब-किताब बरामद किया।

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि पुलिस को यह लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की मोती नगर स्पेशल कॉलोनी में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चल रहा है।

इन सूचनाओं के आधार पर पता लगाए जाने के बाद बोरखेड़ा पुलिस ने आज जिला विशेष दल के साथ मोती नगर स्पेशल के एक मकान पर छापा मारकर वहां से ऑन लाइनसट्टा खिलाते हुए छह युवकों रवि पमनानी (30), इंद्र पमनानी(23), यश पमनानी (24) यश लखवानी (34) कैलाश चेतवानी 33 और दिलीप राठौर (32) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने वहां तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ऑनलाइन जुआ खेलने के 50 लाख 37 हजार 11 रुपए का हिसाब-किताब भी बरामद किया है। हालांकि उनके पास से नकद में केवल 6500 रुपए ही बरामद हुए। इसके अलावा 10 एंड्राइड सेलफोन भी बरामद किए गए हैं।