Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 423 -
होम ब्लॉग पेज 423

राहुल गांधी ने बताया कड़ाके की सर्दी में टी-शर्ट पहनने का राज

0

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्से में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहन कर चलने को लेकर उठ रहे सवालों पर शनिवार को कहा कि क्यों सर्दी से डरते नहीं है इसलिए टी शर्ट पहनते हैं।

गांधी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में तीखी सर्दी में टी-शर्ट पहनने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें ठंड महसूस नहीं होती है इसलिए स्वेटर नहीं पहनते हैं और टीशर्ट पहनकर के चलते हैं। ठंड लगेगी तो वह जरूर स्वेटर पहनेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं सर्दी से डरता नहीं हूं। इसलिए टी शर्ट पहनता हूं। आप सर्दी से डरते हैं इसलिए स्वेटर पहनते हैं। सच्ची बात यह है कि मुझे ठंडी नहीं लगती है। ठंड लगेगी तो मैं स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा।

अजमेर रेलवे स्टेशन पर क्लॉक रूम की आउटसोर्सिंग, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवा

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर पहली बार अजमेर मंडल ने अजमेर स्टेशन पर एक वर्ष की अवधि के लिए अजमेर स्टेशन पर क्लोक रूम (अमानती समान घर) की आउटसोर्सिंग की गई है। आउटसोर्सिंग की मंजूरी नई इनोवेटिव नान-फेयर रेवेन्यू आइडिया स्कीम (एनआईएनएफआरआईएस) पॉलिसी के तहत की गई है।

मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ की स्वीकृति के पश्चात वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत द्वारा इस संबंध आदेश जारी कर दिए गए है। यह उत्तर पश्चिम रेलवे पर अपने प्रकार का पहला अनुबंध है। इस अनुबंध से रेलवे को लाइसेंस शुल्क के रूप में प्रति वर्ष 2,74,115/- रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।

इसके अलावा यह लगभग 36.17 लाख प्रति वर्ष की बचत करेगा जो वेतन आदि के भुगतान के रूप में किया जा रहा था, इसके अलावा बिजली के बिल, स्टेशनरी और अन्य खर्चों की बचत होगी। इस प्रकार इससे रेलवे को कुल कमाई 38.91 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के अनुसार अजमेर स्टेशन पर क्लॉक रूम की आउटसोर्सिंग से रेल यात्रियों को बेहतर सेवाएं जैसे डिजिटल भुगतान, सीसीटीवी कैमरा सर्विलांस इत्यादि मिलेंगी साथ ही यात्रियों के सामान की सुरक्षा पूर्णतया सुनिश्चित की जा सकेगी और रेल राजस्व भी बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि रेलवे यात्रियों को भारतीय रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर ‘क्लॉक रूम’ की सुविधा होती है। रेलवे द्वारा मुहैया कराए गए इन क्लॉक रूम में यात्री अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी सुविधानुसार इसे वापस निकाल सकते है। एक निर्धारित चार्ज पर यात्री स्टेशनों पर मुहैया कराए क्लॉक रूम में अपना सामान रख सकते हैं। इसमें यात्रियों को सामान पूरी सुरक्षा से रखा जाता है।

क्लॉक रूम में सामान रखने के बदले एक रसीद दी जाती, जिसको दिखाने पर यात्री अपना सामान दोबारा हासिल कर सकते है। सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए क्लॉक रूम में रखा गया सामान तब तक वापस नहीं दिया जाता जब तक उक्त यात्री कर्मचारी को रसीद नहीं दिखा देता।

आजादी की लड़ाई में आरएसएस का कोई योगदान नहीं : नीतीश कुमार

0

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री ने देश के स्वतंत्रता संघर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई योगदान नहीं होने का उल्लेख करते हुए आज कहा कि स्वतंत्रता दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कुमार ने शनिवार को यहां ज्ञान भवन में शिक्षा विभाग और विज्ञान एवं प्रोवैधिकी विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए कहा कि आज कल दिल्ली की खबर एकतरफा छपती रहती है। केवल प्रचार-प्रसार में लोग लगे रहते हैं। आज कल मीडिया में वही लिखना पड़ता है जो उसे लिखने के लिये कहा जाता है। समाज में मीडिया का काफी बड़ा योगदान होता है। पहले मीडिया पक्ष और विपक्ष दोनों की बातों को रखता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आठवीं कक्षा से ही अखबार पढ़ते हैं। उनके पिता आजादी की लड़ाई लड़े थे, उन्होंने देश की आजादी के बारे में बचपन में उन्हें बहुत सारी बातें बतायी थीं। आजादी की लड़ाई में आरएसएस का कोई योगदान नहीं है। आजादी दिलाने में बापू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज कल देश में कौन सा काम हो रहा है। वर्ष 2016 में हमलोगों ने बिहार में हर घर नल का जल योजना लागू किया, उसके बाद केंद्र सरकार ने उसे लागू किया।

कुमार ने कहा कि पहले शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। कानून व्यवस्था का हमलोग पूरा ख्याल रखते हैं। समाज में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है। सभी तरह के काम हमलोग करवा रहे हैं। बिहार सबसे पौराणिक जगह है इसलिए इसका विकास होना जरूरी है। बिहार के विकास के लिए और जो जरूरी काम है, उसे हमलोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी की नियुक्ति हुई है, आप लोग अच्छे ढंग से पढ़ाएंगे तो बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के विभिन्न जगहों पर 05 जनवरी से यात्रा पर जा रहे हैं। लोगों के बीच जाकर वह देखेंगे कि बिहार में जो काम हुआ है वो कितना प्रभावी है। लोगों की क्या समस्याएं हैं, उन्हें वह जानने का प्रयास करेंगे और उन समस्याओं को दूर करने की दिशा में अधिकारियों को निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह एक-एक चीज को जाकर देखेंगे। सड़क, पुल, पुलिया, भवन सभी चीजों को मेंटेन रखना है उसे भी देखेंगे। अगर गरीब-गुरबा लोगों को किसी प्रकार की परेशानी है तो उसे भी जानेंगे।

कुमार ने कहा कि आज उच्च माध्यमिक विद्यालय के 369 प्रधानाध्यापक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के 37 व्याख्याता, पटना विश्वविद्यालय एवं मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय के 17 सहायक प्राध्यापक एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के 139 सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर शिक्षकों एवं दूसरे पदों पर और बहाली होनी है। उन्हें पूरा भरोसा है कि नवनियुक्त सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन कर विभिन्न पदों पर बहाली की जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में कई काम किए गए हैं।

बिहार में 21,291 नए प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया गया है, इसके साथ ही 19,725 प्राथमिक विद्यालयों को मध्य विद्यालयों में उत्क्रमित किया गया है। दो लाख 79 हजार 801 वर्ग कक्षाओं का निर्माण कराया गया है। पुराने सरकारी स्कूल के भवनों को ठीक किया गया है। वर्ष 2022-23 में 51 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा शिक्षा के क्षेत्र में खर्च किया जा रहा है। शिक्षक ठीक से पढ़ाएंगे तो हमलोग उनका तनख्वाह भी बढ़ाते जाएंगे।

कुमार ने कहा कि पंचायत, नगर निकायों के माध्यम से शिक्षकों की बहाली की गई। उन्होंने कहा कि पहले 5वीं कक्षा के बाद लड़कियां नहीं पढ़ पाती थीं। उन्होंने पोशाक एवं साइकिल योजना की शुरुआत करायी। बिहार में किए गए इस कार्य को देखने के लिए विदेश से लोग आए। इन योजनाओं से स्कूलों में लड़कियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। लड़कियों के पढ़ने से बिहार में प्रजनन दर घटने लगी।

उन्होंने कहा कि सर्वे से जानकारी मिली कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तो देश की औसत प्रजनन दर दो है जबकि बिहार का भी दो ही है। पत्नी यदि इंटर उत्तीर्ण है तो देश की औसत प्रजनन दर 1.7 है जबकि बिहार की 1.6 है। बिहार की प्रजनन दर अब 4.3 से घटकर 2.9 पर आ गयी है। इसे हमें 2 पर लाना है। लड़कियां पढ़ेंगी तो प्रजनन दर घटेगा। आज कल कुछ लोग जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की बात करते हैं, यह ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में काफी कम इंजीनियरिंग कॉलेज थे। पहले बिहार के लड़कों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिये प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था। वह जब केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे तो बाहर जाने पर बिहार के लड़कों से उनकी मुलाकात होती थी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने बिहार में काफी संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का फैसला किया ताकि राज्य के लड़कों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मजबूरी में बाहर नहीं जाना पड़े। उनके अनुरोध पर ही पटना में आईआईटी बनाया गया। बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। पहले लड़कियां इंजीनियरिंग कॉलेजों में कम पढ़ती थीं, अब बड़ी संख्या में लड़कियां इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई कर रही हैं।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव असंगवा चुवाआओ, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक मनोज कुमार, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी, नियुक्ति पत्र पानेवाले अभ्यर्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने वेकेशन की बोल्ड तस्वीरें शेयर की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। अनन्या पांडे ने न्यू ईयर के चंद घंटों पहले अपनी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह समंदर किनारे मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

अपनी वेकेशन तस्वीरों को अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनन्या समंदर किनारे ब्लू कलर की बिकीनी पहने मुस्कुराती हुई पोज दे रही हैं और इस दौरान उनके हाथों में एक किताब भी दिख रही है।

दूसरी तस्वीर में अनन्या एक मिरर के सामने खड़े होकर मेकअप कर रही है, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह एक झूले पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। अनन्या की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके प्रशसंक खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बोल्ड फोटोज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। दिशा पाटनी बॉलीवुड में बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। दिशा अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। दिशा ने साल के आखिरी दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं।

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिशा ने लाइट क्रीम कलर की ट्यूब ब्रालेट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहनी है। इसके साथ ही दिशा ने एक फर वाला स्वेटर पहना है, जो आगे से ओपन हैं। वहीं उनके शॉर्ट हेयर उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का 95 वर्ष की आयु में निधन

0

वैटिकन सिटी। वैटिकन सिटी के पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का 95 वर्ष की आयु में शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया।

वैटिकन ने एक बयान में कहा कि मैं दुख के साथ आपको सूचित करता हूं कि वैटिकन के मैटर एक्लेसिए मोनेस्ट्री में पोप एमेरिटस, बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को सुबह नौ बजकर 43 मिनट पर निधन हो गया। अग्रिम सूचना जल्द से जल्द प्रेषित की जाएगी।

बेनेडिक्ट ने 2013 में बिगड़ते हुए स्वास्थ्य के कारण अपना पद छोड़ने से पहले करीब आठ वर्षों तक कैथोलिक चर्च की अगुवाई की। वह ग्रेगोरी 12वें (सन् 1415) के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पादरी थे।

उन्होंने अपने जीवन का अंतिम हिस्सा वैटिकन स्थित मैटर एक्लेसिए मोनेस्ट्री की चहारदीवारी में गुज़ारा। उनके उत्तराधिकारी पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह उनसे अक्सर मिलते रहते थे।

पूर्व धर्माधिकारी हालांकि लंबे समय से बीमार थे, लेकिन उनकी देखरेख करने वालों का कहना था कि बढ़ती उम्र के कारण उनकी हालत बिगड़ रही थी। पोप फ्रांसिस ने वैटिकन में आये लोगों से बुधवार को अपील की थी कि वह पोप बेनेडिक्ट के लिए विशेष प्रार्थना करें क्योंकि उनकी हालत बेहद खराब है।

जर्मनी में जन्मे जोसेफ़ रैटज़िन्गर उर्फ बेनेडिक्ट ने जब 2005 में पोप का पद संभाला था, तब उनकी उम्र 78 साल थी और वह नियुक्त किए गए सबसे वरिष्ठ पादरियों में से एक थे।

उनके कार्यकाल के दौरान कैथोलिक चर्च को पुजारियों द्वारा बाल शोषण के दशकों में आरोपों, कानूनी दावों और आधिकारिक रिपोर्टों का सामना करना पड़ा। इस साल की शुरुआत में पूर्व पोप ने स्वीकार किया था कि 1977 और 1982 के बीच म्यूनिख के आर्कबिशप रहते हुए उनसे दुर्व्यवहार के मामलों से निपटने में त्रुटियां हुई थीं।

पाकिस्तान-चीन के एक होने से रोकने की नीति पर थी काम करने की जरूरत : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन नीति को लेकर सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि चीन और पाकिस्तान को एक नहीं होने देना देश के हित में है और मोदी सरकार ने इस नीति का पालन नहीं किया है।

गांधी ने आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने चीन और पाकिस्तान को एक साथ आने से रोकने की नीति पर काम किया था, लेकिन मोदी सरकार ने उसका पालन नहीं किया इसलिए चीन आज बड़ा खतरा बन गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है कि चीन और पाकिस्तान को कभी एक नहीं होने देना है और कांग्रेस ने हमेशा इस पर फोकस रखा, लेकिन आज चीन और पाकिस्तान एक हो गया है और यह खतरनाक है। इसकी वजह है कि हमारी सरकार ने विदेश नीति का सही तरह से पालन नहीं किया है।

मुझे लगता है कि डोकलाम में और लद्दाख में चीन तैयारी कर चुका है। नहीं की है तो अच्छी बात है, लेकिन मेरा मत है कि वह तैयारी कर चुका है और हमें अब पूरी तैयारी के साथ खड़ा होना है। सेना की बात को सुनते हुए गैर सैन्य तैयारी सरकार को शुरू कर देनी चाहिए। चीन हमारी 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन ले गया है और उसको कड़ा संदेश जाना चाहिए कि वह हमारे यहां है और यहां से वह निकले।

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सेना के लिए कभी गलत नहीं कहा बल्कि वह सरकार के लिए कह रहे हैं, लेकिन सरकार सच बताने को तैयार नहीं है।

सऊदी के अल-नस्र क्लब में शामिल हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो

0

रियाद। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ संबंध समाप्त करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नस्र में शामिल हो गए हैं।

अल नस्र ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इतिहास रचा जा रहा है। यह अनुबंध न सिर्फ हमारे क्लब को बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि हमारी लीग, हमारे देश और हमारी भावी पीढ़ियों, लड़कों और लड़कियों को उनका सर्वश्रेष्ठ रूप हासिल करने की प्रेरणा देगा। क्रिस्टियानो, आपका आपके नये घर अल-नस्र एफसी में स्वागत है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रोनाल्डो 2025 तक इस अनुबंध में बंधे हैं। रोनाल्डो ने पिछले महीने आपसी समझौते के आधार पर इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था।

कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 में पुर्तगाल ने क्वार्टरफाइनल तक सफर किया था, हालांकि वहां उसे मोरक्को के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने सुुपर-16 और क्वार्टरफाइनल मुकाबले की शुरुआती एकादश में रोनाल्डो को शामिल नहीं किया था, हालांकि मैच के आखिरी हिस्सों में उन्हें मैदान पर बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी बुलाया गया था।

बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली के द्वारका से अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में बिहार में जहरीली शराब कांड में कथित रूप से शामिल मास्टरमाइंड व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसमें कम से कम 80 लोगों की जान चली गई थी।

पुलिस ने अनुसार जहरीली शराब से लोगों की जान लेने वाले मास्टमाइंड की पहचान रामबाबू महतो के रूप में हुई है। बिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा है कि महतो सारण जिले के मशरक पुलिस थाना और इसुआपुर थाने में दर्ज दो मामलों में आरोपी है।

जहरीली हादसे के बाद महतो बिहार से फरार होकर दिल्ली आ गया था। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि महतो यहां कहीं छिपा हुआ है। इसमें कहा गया है कि निगरानी और विशिष्ट जानकारी के आधार पर आरोपी को पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सात से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए महतो की गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस के साथ साझा की गई है।

पुलिस ने बताया कि मास्टमाइंड महतो किसान परिवार से है और परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बिहार में हालांकि शराबबंदी के कारण उसे जल्दी और आसानी से पैसा कमाने की सूझी। वह कथित तौर पर नकली शराब बनाने और उसकी बिक्री करने में लग गया।

बैतूल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रेत डाला पति का गला

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र के रामनगर में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिमाला प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि 27 दिसम्बर की रात में गंज पुलिस को फरियादी संजू बोरवार ने सूचना दी थी कि उसके बड़े भाई आबकारी हम्माल दिलीप बोरवार (38) निवासी ढीमर मोहल्ला की पास के ही एक मैदान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।

जांच के दौरान संदेही मोतीराम उर्फ मोती खड़िया (27) निवासी ढीमर मोहल्ला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी रानू उर्फ दुर्गा (32) के साथ उसके अवैध संबंध थे।

मृतक दोनों पर शक करता था और घटना दिनाँक को दुर्गा के साथ उसने मारपीट की थी। इसी कारण हम दोनों ने मिलकर दिलीप की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।