Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 425 -
होम ब्लॉग पेज 425

प्रधानमंत्री माेदी क्रिकेटर ऋषभ पंत के घायल हाेने से व्यथित

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में घायल होने से व्यथित हो गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मोदी ने शुक्रवार को ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद ट्ववीट किया कि जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। @ऋषभपंत17।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना कार के डिवाइडर से टकराने से हुई। जिसके बाद कार में आग लग गई। उन्हें घायल अवस्था में देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित इलाज की हरसम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर ऋषभ पंत घायल, कार में लगी आग

एक्ट्रेस तुनीषा के प्रेमी ने इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया : वनीता का दावा

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी बेटी का प्रेमी उसे इस्लाम कबूल करने पर मजबूर कर रहा था।

वनिता ने मीडिया से बात करते हुए दिवंगत अभिनेत्री की मां ने कहा कि तुनीषा को उसके पूर्व प्रेमी शीजान खान और उसके परिवार द्वारा लगातार अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा था और उसकी मर्जी के खिलाफ उसे कई चीजें करने के लिए मजबूर किया जा रहा था और कथित रूप से उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि मेरी मासूम और संवेदनशील बेटी पर उनका अनुचित प्रभाव था। उसने शीजान की मां को अम्मी कहना शुरू कर दिया था और शीजान की बहन उसे एक दरगाह पर ले जाकर उसका जन्मदिन मनाती थी। उन्होंने कहा कि शीजान कथित रूप से उसे इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर कर रहा था और उसने कथित रूप से बुर्का पहनना शुरू कर दिया था।

20 वर्षीय टीवी सीरियल की अभिनेत्री तुनीषा ने 24 दिसंबर को वसई में एक जगह पर टेलीसीरियल की शूटिंग दौरान आत्महत्या कर ली थी और एक दिन बाद उसकी मां ने एक वीडियो जारी कर उसके सह-कलाकार शीजान पर धोखाधड़ी, विश्वासघात, तीन-चार महीने तक उसका फायदा उठाने और अन्य आरोप लगाया था, जिसके बाद शीजान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।

टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर की सुसाइड

झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी हत्या मामले में पति अरेस्ट

बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव रंजन पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन को पार्टी विरोधी बयान देने के आरोप में दल की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने शुक्रवार को यहां बताया कि उनकी पार्टी जहरीली शराब कांड के मृतकों के परिजनों के मुआवजे की मांग कर रही है। मरने वाले गरीब, पिछड़े एवं दलित लोग थे इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन पार्टी लाईन के विपरित मुआवजे का लगातार विरोध कर रहे थे।

पटेल ने कहा कि भाजपा गरीबों की लड़ाई लड़ती रही है। इसके विपरित राजीव रंजन पार्टी में रहकर गरीबों एवं असहायों की लड़ाई को कुंद कर रहे थे इसलिए पार्टी लाईन से बाहर जाने के कारण प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय जायसवाल ने कुमार 29 दिसंबर को ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों के विपरित काम करने वाले हरेक व्यक्ति का वही हश्र होगा जो राजीव रंजन के साथ हुआ।

इस बीच राजीव रंजन ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल काे इस संबंध में लिखे पत्र में कहा है कि खेदपूर्वक कहना है कि बिहार भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात केवल कहने तक ही सीमित हो चुकी है। आज पार्टी में पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित समाज के विरोधी तत्व हावी हो चुके हैं। हालात यह है कि जो नेता पिछड़े समाज के नहीं है, वह भी इस समाज के नाम पर दशकों से सत्ता सुख भोग रहे हैं।

फुटबॉल के बेताज बादशाह पेले का 82 साल की उम्र में निधन

0

साओ पाउलो। ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार और तीन बार के विश्व कप चैम्पियन पेले का निधन हो गया। वह 82 साल के थे। चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार फुटबॉल के बेताज बादशाह पेले कोलन कैंसर से पीड़ित थे और साओ पाउलो के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

एथलीट ऑफ द सेंचुरी पेले को 29 नवंबर को साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 के पीड़ित होने के बाद उन्हें कोलन कैंसर के उपचार के लिए श्वसन संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। फुटबॉल के इस बेताज बादशाह ने गुरुवार दोपहर को अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अस्पताल की रिपोर्ट में कहा कि अस्पताल खेद के साथ पुष्टि करता है कि एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो पेले की आज 29 दिसंबर अपराह्न तीन बजकर 27 मिनट पर शरीर के कई अंगों के काम न करने के कारण निधन हो गया। वह कोलन कैंसर से पीड़ित थे।

रिपोर्ट में बताया गया कि इजराइली अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल की पेल के परिवार के प्रति सहानुभूति है और फुटबॉल के बेताज बादशाह पेल के निधन से उनके प्रशंसक बहुत निराश और दुखी हैं।

अजमेर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण पुलिस लाइन मैदान पर होगा

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं ध्वजारोहण पटेल मैदान के बजाय पुलिस लाइन मैदान पर होगा।

अजमेर स्मार्ट सिटी योजना के निर्माण कार्यों ने पटेल मैदान को लगभग समाप्त कर दिया है। यही कारण है कि पहली बार 26 जनवरी पर ध्वजारोहण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पीछे पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित होगा।

पुलिस लाइन मैदान को 80 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है और यहां पहली बार जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं भविष्य में पटेल मैदान में आयोजित होने वाले 15 अगस्त अथवा रावण दहन जैसे कार्यक्रम भी अब इस नवीन पुलिस लाइन मैदान पर ही आयोजित होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर अंशदीप छह जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में इस नये मैदान के दृष्टिगत बैठक में मंथन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अजमेर का पटेल मैदान शहर के बीचों बीच सैकड़ों आयोजनों का गवाह रहा है और यहां राष्ट्रीय आयोजनों के अलावा राज्य स्तरीय के अलावा सामाजिक व धार्मिक आयोजन होते आए है। अब शहर में कोई सार्वजनिक बड़ा खेल मैदान नहीं है।

अलबत्ता अजमेर विकास प्राधिकरण ने 3.42 करोड़ रुपए की लागत से पुष्कर रोड हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार योजना में नया खेल मैदान विकसित किया है और एक अन्य मैदान ब्यावर रोड चंद्रवरदाई खेल स्टेडियम के नाम से चल रहा है। दोनों ही मैदान शहर से करीब छह से सात किलोमीटर की दूरी पर है जिससे भविष्य में आम जनता को परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बा का निधन, शाेक संवेदनाओं का तांता

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों के बड़ी संख्या में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुर्मू ने अपने शेक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मोदी ने मातृ देवो भव: की भावना और हीरा बा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

धनखड़ ने एक बयान में कहा कि वह सरलता की प्रतिमूर्ति और मां की ममता का प्रतीक थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां हीरा बा के निधन से गहरे दुख में हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और अपने चरणों में स्थान दें। ओम शांति ओम।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। उन्होंने लिखा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है, काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

शाह ने एक शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की माताजी आदरणीय हीरा बा मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। मां ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है। हीरा बा का सात्विक जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री जी और परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।

केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि एक प्यारी मां जिसने देश को बेशकीमती हीरा दिया। एक शानदार सदी जीने के बाद उन्हें प्रभु के श्रीचरणों में स्थान मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा मोदी जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां हीरा बा मोदी ने देश को सच्चा सपूत दिया, उनके जाने से पूरा देश दुखी है ..प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें, पुण्य आत्मा को नमन।

पूर्व उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मोदी मां के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी प्यारी मां हीरा बा मोदी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर की रचना में मां और उसके बच्चे का संबंध सब से अमूल्य और अद्भुत निधि है। दिवंगत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो। ओम शांति।

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री की माता हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मां का जाना एक अपूरणीय क्षति होती है मेरा मन और मेरी दुआएं दुख की इस घड़ी में मोदी जी और उनके परिवार के साथ है।

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मोदी जी की माताजी के निधन के समाचार से मैं बहुत उदास हूं। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो। माननीय प्रधानमंत्री और हीरा बा मोदी की संतानों को मेरी सहानुभूति और सांत्वना।

उल्लेखनीय है कि हीरा बा का शुक्रवार तड़के गुजरात में अहमदाबाद के यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया। उन्हें बुधवार सुबह इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी हीरा बा मोदी (हीरा बा) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। आरएसएस ने ट्विटर पर शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूजनीय माता जी हीरा बा के निधन से एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया। इस दुखद प्रसंग पर आरएसएस के हम सभी स्वयंसेवक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान जारी करके हीरा बा के निधन पर दुख जताया है। बयान में कहा गया कि माताजी का जीवन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी मूल्य के प्रति निष्ठा एवं ईश्वर के प्रति अटूट आस्था के बल पर सतत कर्मशील रहने वाले सार्थक जीवन का महान उदाहरण है। मातृवियोग की वेदना की इस वेला में नरेन्द्र मोदी और उनके परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं। ऊं शांति।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने शोक संदेश में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। हीरा बा जी का संघर्षपूर्ण एवं सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा स्रोत हैं जिनके वात्सल्य एवं सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। माँ का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।

केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधान ने एक संदेश में कहा कि मां जैसी कोई नहीं। हीरा बा जैसी तपस्वी, कर्मयोगी माँ को नमन। इस दुख की घड़ी में पूरा देश आपके साथ खड़ा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी। महाप्रभु जगन्नाथ आपको और आपके परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति दें। माँ का वात्सल्य और उनके आदर्श सदैव आप में समाहित रहेंगे। ओम शांति।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा कि हीरा बा मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। नरेन्द्र मोदी जी की मां के स्वर्गवास पर मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के साथ संवेदना और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।

गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माताजी, हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ॐ शांति।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि हीरा बा में 100 वर्ष का एक उद्देश्य पूर्ण जीवन व्यतीत किया। उन्होंने गौरव के साथ देखा कि उनका पुत्र हमारी मातृभूमि का पूरे समर्पण के साथ नेतृत्व कर रहा है। ओम शांति। भाजपा के सांसद एवं मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने अपने शोक संदेश में कहा है जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। सृष्टि में मां और संतान के बीच स्नेहिल सूत्र से अनमोल कुछ भी नहीं है। समग्र राष्ट्र ह्रदय विदारक दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे, ओम शांति।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सक्सेना ने शुक्रवार को ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की परम आदरणीय माता जी हीरा बा के निधन पर अत्यंत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में करोड़ों देशवासियों के साथ मैं माता जी के मोक्ष की कामना करता हूं। परमात्मा से प्रार्थना है कि वह प्रधानमंत्री जी को मातृशोक बर्दाश्त करने की शक्ति दें।

सिसोदिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की माताजी हीरा बा के देहांत की खबर बेहद दुखद है।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति। केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि हीरा बा का निधन अत्यंत दुखद है। भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी और प्रधानमंत्री मोदी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेंगी।

देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य नेताओं ने भी मोदी की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल पटेल ने एक शोक संदेश में कहा कि मां का निधन पुत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। मां हीराबेन जी का सौ वर्षों का संघर्षमय जीवन भारतीय आदर्शों एवं मूल्यों का प्रतीक है।

योगी ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा कि एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को मोदी की माता हीरा बा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कामना की है कि दिवंगत आत्मा को भगवान की दया की छांव प्राप्त हो।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट पर हीरा बा की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने मोदी की मां हीरा बा मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर शोक संदेश में प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बाबा केदारनाथ से प्रधानमंत्री और उनके समस्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति तथा दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने प्रार्थना करता हूं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनकी माता हीरा बा मोदी के निधन पर मेरी संवेदना। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। दुख की इस घड़ी में उन्हें और उनके परिवार को शक्ति प्राप्त हो, कामना।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा मोदी के निधन पर शुक्रवार को गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिल साईं सौंदरराजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी की माता हीरा बा मोदी भगवान के चरण कमलों में पहुंच गई हैं। राष्ट्र इस दुख की घड़ी में आपके और परिवार के साथ खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और प्रधानमंत्री को अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति प्रदान करें।

सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं सिक्किम के लोगों, राज्य सरकार और स्वयं की तरफ से प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी मोदी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।

मोदी की मां हीराबा के निधन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उइके ने यहां जारी शोक में मोदी की माता जी हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा की सद्गति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। छत्तीसगढ़ समेत सभी देशवासियों की संवेदनाएं प्रधानमंत्री के साथ हैं।

बघेल ने अलग जारी शोक संदेश में कहा कि मां का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है। इस शोक की घड़ी में ईश्वर प्रधानमंत्री और उनके परिजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दें।

डाॅ रमन सिंह ने अपने शोक संदेश में हीरा बा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हीरा बा ने सादगी के साथ जीवन जिया और प्रधानमंत्री मोदी जी को संस्कार, शिक्षा, आत्म विश्वास और ईमानदारी के साथ जीवनभर काम करने की शक्ति दी। उन्होंने हीरा बा को ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मोदी और उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के भी नेताओं ने मोदी की मां हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि हीरा बा का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा अन्य कई नेताओं ने भी प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

PM मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, पंचतत्व में विलीन

मां के शोक के बीच मोदी ने ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मां के शोक के बीच मोदी ने ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

कोलकाता/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मां के अंतिम संस्कार करने के बाद शोक के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से पूर्वी भारत की पहली एवं देश की सातवीं ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया और करीब 58 हजार करोड़ रुपए की क्षमता विस्तार की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार रेलवे के बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार कर रही है और शक्तिशाली रेल इंजन देश में ही निर्मित किये जा रहे हैैं।

हावड़ा स्टेशन पर सादे समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉन बारला, गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी और सांसद प्रसून बनर्जी उपस्थित थे।

मोदी की मां के निधन के समाचार का आज के कार्यक्रम पर साफ असर दिखाई दिया। रात में वंदे भारत एक्सप्रेस को फूलों, गुब्बारों एवं रंगीन पट्टियों से सजाया गया था, लेकिन हीरा बा के महाप्रयाण की खबर मिलने के बाद ट्रेन सेट से सारी सजावट उतार दी गई। कार्यक्रम में आई भीड़ में भी मोदी की मां के निधन पर दुख भी भावना थी।

प्रधानमंत्री भी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से कार्यक्रम के अपने संबोधन के शुरू में कहा कि आज मुझे आप सबके बीच रूबरू आना था, लेकिन मेरे निजी कारणों के कारण मैं आप सबके बीच नहीं आ पाया हूं, इसके लिए मैं आपकी, बंगाल की जनता से क्षमा चाहता हूं।

मोदी ने पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास के लिए पहले से कहीं अधिक आवंटन किया है और वह ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर चलते हुए पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

बनर्जी ने अपने संबोधन में भावुक स्वर में मोदी के मां के निधन पर शोक व्यक्त और उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि प्रधानमंत्री अपने कार्यों के माध्यम से अपनी माता को प्यार करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने निजी जीवन में सबसे अधिक कष्टकारी एवं शोकपूर्ण समय में होने के बावजूद वर्चुअल रूप में कार्यक्रम में जुड़े हैं। उन्होंने मोदी से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम को छोटा किया जाए और वह कुछ समय आराम करें।

बनर्जी ने कहा कि यह अवसर उनके लिए संतोष का है कि उनके रेल मंत्री रहते जिन पांच परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई थी उनमें से चार को लोकार्पित किया जा रहा है। उन्होंने मोदी को ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस के लिए धन्यवाद देते हुए पुन: कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि वह मोदी की मां को किन शब्दों में श्रद्धांजलि दें। आज उन्हें अपनी माँ की भी याद आ रही है। उन्होंने आत्मीयता भरी अपील की कि मोदी थोड़ा आराम करें।

मोदी ने ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही क्षमता विस्तार की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन की पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी। इससे राज्य में रेल परिचालन सुगमता और रफ्तार आएगी।

मोदी ने कहा कि जिस धरती से वंदे मातरम का जयघोष हुआ, वहां अभी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। आज 30 दिसंबर की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है। तीस दिसम्बर, 1943, उस दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था।

उन्होंने कहा कि देश ने आजादी के अमृत महोत्सव पर 475 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का संकल्‍प लिया था। आज इसी में से एक हावड़ा-न्‍यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन यहां कोलकाता से शुरू हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के‍ लिए, रेलवे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को आधुनिक बनाने के लिए रिकॉर्ड निवेश कर रही है। आज भारत में भारतीय रेलवे के कायाकल्‍प का राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज वंदे भारत, तेजस, हमसफर जैसी आधुनिक ट्रेनें देश में बन रही हैं। आज विस्टा–डोम कोचेज रेल यात्रियों को नए अनुभव करा रहे हैं। आज सुरक्षित, आधुनिक कोचेज की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। आज रेलवे स्‍टेशन को भी एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जा रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन भी इसी लिस्ट में शामिल है।

‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच करीब 561 किलोमीटर की दूरी सात घंटे 50 मिनट में तय करेगी। गाड़ी दोनों दिशाओं में आते-जाते समय मालदा टाउन, बारसोई और बोलपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस मार्ग पर शताब्दी एक्सप्रेस भी चलती है जो यह दूरी आठ घंटे 20 मिनट में तय करती है।

पूर्वी भारत की यह पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन पर्यटन और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होगी। दार्जीलिंग और सिक्किम के लिए न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन मुख्य संपर्क बिन्दु है। यह स्टेशन पूर्वोत्तर क्षेत्र के द्वार के रूप में भी जाना जाता है।

इसके अलावा राज्य की राजधानी कोलकाता से जुड़ी दो परियोजनाओं-बोइंची से शक्तिगढ़ के बीच 25.8 किलोमीटर तीसरी लाइन तथा दानकुनी एवं चंदननगर के बीच 25.4 किलोमीटर के बीच चौथी लाइन के लोकार्पण से रोजगार के लिए आसपास के क्षेत्रों से कोलकाता आने जाने वाले दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा। इन लाइनों पर अधिक ईएमयू गाड़ियां चलाई जा सकेंगी।

इसी प्रकार से मुर्शिदाबाद जिले में निमतीता और न्यू फरक्का के बीच 25.4 किलोमीटर लाइन के दोहरीकरण और उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी और अलीपुर द्वार आमबारी फलकाता तथा न्यू मायानगरी तथा न्यू मायानगरी एवं गुमानीहाट के बीच करीब 89 किलोमीटर लाइन के दोहरीकरण के लोकार्पण से कोलकाता एवं देश के अन्य क्षेत्रों से पूर्वोत्तर क्षेत्र के बीच रेल संपर्क आसान हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा कोलकाता की मेट्रो रेल की जोका और ताराताल के बीच करीब साढ़े छह किलोमीटर की मेट्रो लाइन का भी लोकार्पण किया। इस पर लगभग 2477 करोड़ रुपए की लागत आई है।

मोदी ने रेल नेटवर्क के सुधार और विस्तार के प्रयासों में तेजी का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के सात दशकों में भारतीय रेल के 20 हजार रूट किलोमीटर रेल लाइन का बिजलीकरण हुआ। इसके विपरीत 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद बीते 7-8 वर्षो में ही 32 हजार रूट किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का बिजलीकरण हो चुका है। रेलवे के आधुनिकीकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए अब भारत में दुनिया के सबसे शक्तिशाली बिजली के रेल-इंजनों का भी तेजी से निर्माण हो रहा है।

मोदी ने राष्ट्रीय गंगा परिषद बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के शीर्ष नेतृत्व के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। मोदी अपनी मां के निधन के कारण इस बैठक में साक्षात उपस्थित नहीं हो सके और इसमे वीडियो कान्फ्रेंसिंग सुविधा के जरिए भाग लिया।

इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंश शेखावत के अलावा परिषद के सदस्य अन्य केंद्री मंत्रियों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। बिहार का प्रतिनिधित्त उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया।

राष्ट्रीय गंगा परिषद को गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण निवारण और कायाकल्प के अधीक्षण के लिए समग्र जिम्मेदारी दी गई है। नमामि गंगे कार्यक्रम एक एकीकृत संरक्षण मिशन है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा जून 2014 में राष्ट्रीय नदी गंगा के प्रदूषण, संरक्षण और कायाकल्प के प्रभावी उन्मूलन के दोहरे उद्देश्यों को पूरा करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ ‘फ्लैगशिप प्रोग्राम’ के रूप में अनुमोदित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि इस कार्यक्रम के सुपरिणाम आने लगे हैं तथा गंगा नदी में कछुए और मछलियों की संख्या में वृद्धि के साथ जैव विविधता बढ़ी है।नमामि गंगे पहल को संयुक्त राष्ट्र (यूएन)ने पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए चल रही दुनिया की शीर्ष 10 परियोजनाओं के रूप में मान्यता दी है।

इससे पहले मोदी ने इससे पहले कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जिनमें भारतीय रेलवे और कोलकाता मेट्रो रेल की परियोजनाएं शामिल हैं। इसी कार्यक्रम में कि मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि अभी आदि गंगा नदी की स्थिति दुर्भाग्य से बहुत खराब है। इसमें जो कूड़ा-कचरा गिरता है, सीवर का गंदा पानी गिरता है, उसकी सफाई के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने सुबह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि नमामि गंगे मिशन के तहत पश्चि᠋म बंगाल में सीवरेज के 25 से ज्यादा परियोजनओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से 11 पूरी हो चुकी हैं और 7 परियोजनाएं आज पूरे हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज डेढ़ हजार करोड़ की लागत से पांच नयी परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो रहा है।

मोदी ने कहा कि आने वाले 10-15 साल बाद की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश में आज ही आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए जा रहे हैं। आजादी के अमृतकाल में हमें भविष्य की सोच के साथ देश को आगे ले जाना है।

PM मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, पंचतत्व में विलीन

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का पार्थिव शरीर मुक्तिधाम शमशान घाट में पंचतत्व में हुआ विलीन। मोदी ने अपने भाई के साथ उन्हें मुखाग्नि दी।

प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया। जहां पूरे वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री और उनके भाईयों ने मां हीरा बा के पार्थिव शरीर के पंचतत्व में विलीन होने से पहले उनके शरीर में घी का लेप किया।

हीरा बा का पूरे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मोदी ने अपने भाई के साथ मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देने के समय प्रधानमंत्री बहुत भावुक हो गए। मुक्तिधाम शमशान घाट में हीरा बा की अंत्येष्टि के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राज्य सरकार के मंत्री, विधायकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मां हीरा बा का अंतिम संस्कार करने के बाद शमशान घाट से राजभवन की ओर रवाना हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री को जैस ही मां के निधन की सूचना मिली वह अमहदाबाद के लिए रवाना हो गए। अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल वहां मौजूद थे।

मोदी हवाई अड्डे से सीधे गांधीनगर में अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर रायसन पहुंचे। प्रधानमंत्री ने मां हीराबेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पण कर नमन किया। इसके बाद मोदी ने मां की अर्थी को कंधा दिया। जिसके बाद हीराबेन के पार्थिव शरीर को गांधीनगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में हो गया। हीराबेन 100 वर्ष की थी। उन्हें बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर ऋषभ पंत घायल, कार में लगी आग

देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना कार के डिवाइडर से टकराने से हुई। जिसके बाद कार में आग लग गई। उन्हें घायल अवस्था में देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ऋषभ पंत दिल्ली से मर्सिडीज कार से उत्तराखंड के रुड़की स्थित अपने घर आ रहे थे। आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। किसी तरह क्रिकेटर और उनके साथ बैठे चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को कार से निकाला गया। सूचना मिलने पर मौके पर 108 और हरिद्वार पुलिस द्वारा घायलों को सर्वप्रथम रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ के माथे और पैर में चोट आई है। उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित इलाज की हरसम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने श्री पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

ऋषभ को लगी हैं कई चोटें, हालत स्थिर: बीसीसीआई

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि सड़क हादसे में घायल ऋषभ को कई जगह चोटें लगी है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। चोट का पता लगाने और आगे के उपचार के लिए उनका एमआरआई स्कैन कराया जाएगा।

शाह ने कहा कि घायल ऋषभ को एक अस्पताल के मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि ऋषभ के माथे पर दो गहरे घाव हुए हैं जबकि उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है। उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर रगड़ के कारण चोट आई है।

उन्होने कहा कि ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अब देहरादूर स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है जहां आगे के इलाज के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा। बीसीसीआई लगातार ऋषभ के परिवार और इलाज कर रहे डाक्टरों की टीम से संपर्क बनाए हुए है। उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने में बीसीसीआई हर संभव मदद करेगा।

अजमेर : नाबालिग का अपहरण कर रेप करने का आरोपी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में मानव तस्करी विरोधी यूनिट की टीम ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

पोक्सो मामले का यह फरार आरोपी दिसंबर 2021 से फरार चल रहा था। अजमेर जिले के मांगलियावास थाने में दर्ज प्रकरण के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के बाद गांव छोड़ दिया और गुजरात एवं मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर फरारी काट रहा था।

अजमेर आए इस आरोपी की सूचना पर टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मांगलियावास के ललियाखेड़ा निवासी सुरमा रावत (21) है। सूत्रों ने बताया कि नाबालिग पीड़िता को भी पुलिस एक माह पूर्व ही दस्तयाब कर चुकी है। आरोपी को आज ही अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया।