Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 426 -
होम ब्लॉग पेज 426

हम अखंड भारत के पुजारी : निम्बाराम

0

किसी कवि ने तब लिखा था-
गोरा शासन भी भारत के प्राणों से खुलकर खेला था।
तुम कहते विद्रोह, अरे सन् 57 बलि का मेला था।।
स्वाधीनता संग्राम 1857 से शुरू हुआ। आजादी की बलिवेदी पर लाखों प्राण प्रसून चढ़े हैं। सेठ साहूकारों से लेकर किसान, मजदूर, जनजातीय समाज व पुरूष ही नहीं महिलाएं भी इसमें शामिल थीं। तीन लाख से अधिक लोगों ने यह स्वतंत्रता संग्राम लड़ा।

महात्मा गांधी तो 1915 में आए। इससे पहले डॉ. हेडगेवार स्वयं क्रांतिकारियों के नेता थे, जिन्होंने आगे चलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। जो लोग आज भारत जोड़ने की बात करते हैं, तो सवाल उठता है कि तोड़ा किसने। हम अखंड भारत के पुजारी हैं।

विभाजन केवल राष्ट्र का ही नहीं हुआ बल्कि राष्ट्र गीत वंदेमातरम का भी हुआ और राष्ट्र का ध्वज भी बदल दिया गया। ये विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने जयपुर में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में व्यक्त किए।

लेखक याजवेंद्र यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘तुष्टीकरण की यात्रा 1921-2021-सैक्युलर्स एंड लिबरल्स’ पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा यह पुस्तक एक प्रकार से शोध ग्रंथ है। तुष्टिकरण का सिलसिला थमा नहीं है।

इसी अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंघल ने कहा जो झूठ हजार बार बोला जाए वह सही माना जाने लगता है। आज का जमाना सोशल मीडिया का है। यहां एक शब्द तक वायरल करवा दिया जाता है। वायरल करने वाले भारत के बाहर से भी इन बातों का संरक्षण मांगने लगते हैं। पश्चिमी देशों का सहारा लेते हैं।

पश्चिम के देश लिबरल्स को फंडिंग करते हैं और घृणा फैलाने का प्रयत्न करते हैं। इसीलिए जब प्रधानमंत्री ने एनजीओ का ऑडिट करवाने की बात कही तो हाहाकार मच गया। पहले हर मंच पर लिबरल्स ही नजर आते थे। उन्होंने कहा पुस्तक में कई अंश संकलित किए गए हैं, जो सराहनीय हैं। पुस्तक तुष्टीकरण के बारे में विस्तार से चर्चा करती है।

 

नाबालिग से रेप के आरोपी महंत सरजूदास को न्यायिक हिरासत में भेजा

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में डांग के हनुमान मंदिर के महन्त सरजूदास न्यायालय ने आज दो जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच विश्व हिन्दू परिषद ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जांच अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सुरेंद्र कुमार कुमावत ने बताया कि घोड़ास गांव के प्रसिद्ध डांग के हनुमान मंदिर के महंत सरजूदास को पुलिस ने बुधवार सुबह नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया।

शीतकालीन अवकाश के चलते गंगापुर न्यायालय को दी गई न्यायिक प्रकरण निस्तारण की विशेष जिम्मेदारी के चलते आरोपी महंत सरजू दास को गंगापुर न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

सरजू दास के वकील ने गंगापुर न्यायाधीश के समक्ष पुलिस के पास साक्ष्य नहीं होने पर जमानत देने की अर्जी लगाई थी। गंगापुर न्यायिक मजिस्ट्रेट रविंद्र यादव ने 2 जनवरी तक महंत को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। न्यायालय में कड़ी सुरक्षा की गई और पुलिस के आला अधिकारी भी न्यायालय परिसर में डेरा डाले रहे।

विश्व हिन्दू परिषद ने की निष्पक्ष जांच की मांग

भीलवाड़ा विश्व हिंदू परिषद ने घोड़ास हनुमान मंदिर के सरजू दास महाराज को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को आगाह किया है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख बालमुकुंद शर्मा के नेतृत्व में आज कलक्टर को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया है कि घोड़ा हनुमान जी मंदिर के संत सरजू दास महाराज को झूठा फंसाया जा रहा है।

उनका कहना था कि पहले उन्हें तेजाब प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया लेकिन जब कोई साक्ष्य नहीं मिला तो उन पर बलात्कार का आरोप लगा दिया ज्ञापन में आरोप लगाने वालों का नारको टेस्ट कराने की भी मांग की गई है।

इस मामले को लेकर शुक्रवार को मेवाड़ मंडल की बैठक बुलाई गई है। अगर प्रशासन ने समय रहते इस मामले को नहीं मिटाया तो फिर मामला संतों के हाथ में चला जाएगा और संत जब जन आंदोलन करेंगे तो मामला हाथ से निकल जाएगा।

रॉबर्ट वाड्रा जमीन मामले पर पर्दा डालने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर प्रदेश के किसानों की जमीन हडपने का आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के संरक्षण के कारण इस मामले में कार्यवाही नहीं हो रही है।

डा पूनियां ने आज यहां प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रॉबर्ट वाड्रा द्वारा हड़पी गई 125 बीघा जमीन किसानों को कब वापस मिलेगी, प्रदेश की गहलोत सरकार उस पर कब पहल करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस मामले पर लगातार पर्दा डालने की कोशिश की, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि शुचिता, नैतिकता की बात करने वाले मुख्यमंत्री गहलोत को पब्लिक डॉमेन में भी जनता ने स्पष्ट जवाब दिया था कांग्रेस शासन में राजस्थान में तबादलों में भी भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यात्रा निकाली यहां पर उन्होंने उनसे से भी इस मामले में प्रश्न किए थे। इस जमीन घोटाले पर जहां उनकी कांग्रेस की सरकार है और उनके सीधे सीधे किसी रिश्तेदार के खिलाफ इस तरीके से किसानों की जमीने हड़पने का मामला होता है तो अपनी चुप्पी कब तोडेंगे?

डा पूनियां ने कहा कि उनका आरोप यही है कि जो उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में भी रेखांकित किया और यही कारण है कि हाइकोर्ट ने उसको रिफ्यूज किया, इन्होंने फिर इन्हीं के कंपनी के महेश नागर ने एसएलपी दायिर की थी, जांच को रोकने की मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने इसको नकार दिया। यह भी सही है कि जो स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी है, यह रॉबर्ट वाड्रा की मां और उनकी खुद की कंपनी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का राजस्थान के किसानों से कोई सरोकार नहीं है, उनकी मंशा ऐसी लगती है कि ..ना खाता, ना बही, सोनिया गांधी जो कहें वही सही.. इस तर्ज पर वो राज चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में बाकी चीजें बड़ी रोचक थीं, लेकिन भगवान श्रीराम के बारे में जो कांग्रेस की धारणा थी वह समय-समय पर बदलती तो रहती, लेकिन कांग्रेस की चाटुकारिता की पराकाष्ठा है, जिनको भगवान राम जन्मभूमि पर ऐतराज था, जिनको रामसेतु पर ऐतराज था, जो जय सियाराम, जय श्रीराम के भेद को नहीं जानते, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है।

दलाई लामा की जासूसी के आरोप में चीनी महिला से पूछताछ जारी

गया। तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरू दलाई लामा के बिहार में गया जिले के बोधगया में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने आई चीनी महिला सांग जियालांग को जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने आज देर शाम हिरासत में ले लिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने इस संबंध में गुरुवार को यहां बताया कि चीनी महिला को महारानी रोड से हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि चीनी महिला के दलाई लामा की जासूसी करने की सूचना के बाद से उसकी तलाश की गई। इस दौरान बोधगया के होटल, मोनेस्ट्री एवं गेस्ट हाउस की छानबीन की गई। उसे महारानी रोड से पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चीनी महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त महिला 19 अक्टूबर 2019 में दलाई लामा के टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी लेकिन कोरोना के कारण अपने देश वापस नहीं जा सकी। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक महिला दलाई लामा के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है। इसके बाद पुलिस सचेत हुई और उसने महिला का स्केच जारी कर तलाश शुरू कर दी।

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट से सगाई

नाथद्वारा/मुंबई। जानेमाने अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी एवं नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी तथा शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने गुरुवार को सगाई की।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के सगाई का कार्यक्रम आज राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में किया गया और मंदिर के पुजारियों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

युवा जोड़ी ने अपने सुनहरे भविष्य के लिए भगवान श्रीनाथजी का आशीर्वाद लेने के लिए आज सारा दिन मंदिर में बिताया और मंदिर में पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोहों में हिस्सा लिया। परिवार के लोग और दोस्त बाद में इस खुशी का जश्न मनाएंगे।

अनंत और राधिका एक-दूसरे को कुछ वर्षों से जानते हैं और आज का समारोह कुछ महीनों बाद होने वाली उनकी शादी की औपचारिक यात्रा की शुरुआत है।

अनंत ने अमरीका के ब्राउन विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है और वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में जियो और रिलायंस रिटेल वेंचर्स में बोर्ड में सदस्य के रूप में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह आरआईएल के ऊर्जा कारोबार के प्रमुख हैं। वहीं राधिका न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक हैं।

मुख्यमंत्री की चौखट पर जयपुर पहुंचे अजमेर के कांग्रेसी नेता और पार्षद

अजमेर। नगर निगम अजमेर के कांग्रेसी नेताओं, पार्षदों का शिष्टमंडल गुरुवार को निगम, एडीए से जुडी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पहुंचा तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी को इस बाबत पत्र सौंपा।

कांग्रेस अन्य पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के जयपुर में ना होने के कारण उनके ओएसडी देवाराम सैनी को पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नगर निगम व अजमेर विकास प्राधिकरण से जुडी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में बरती जा रही कोताही व अन्य अनेक समस्याओं के समाधान में हो रहे विलंब से अवगत कराया।

पत्र में बताया कि जरूरतमंदों के पट्टे की कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है व यूजर चार्जेज को लेकर भी आमजन खफा हैं। नगर निगम में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है, इससे कामकाज में गति नहीं आ पा रही। निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग भी उठाई गई है।

शिष्टमंडल ने पत्र में बताया कि इंडोर स्टेडियम से हटाई गई भारतीय टेबल टेनिस संघ के पूर्व महामंत्री तथा विश्व टेबल टेनिस महासंघ के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय मूलचंद चौहान की मूर्ति को पुन: यथोचित स्थापित कराया जाए। चौहान ने पद पर रहते हुए अजमेर में इंडोर स्टेडियम का विभिन्न लोगों से सहयोग लेकर निर्माण कराया था। इस स्टेडियम से कई युवा प्रशिक्ष प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपीयन बने तथा अर्जुन पुरस्कार तक प्राप्त किए। इस स्टेडियम का निगम ने अधिग्रहण कर चौहान की मूर्ति को खंडित कर दिया जिससे खिलाडियों व माली समाज में रोष है।

पार्षदों ने अपने वार्डों में समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा। ओएसडी सैनी ने सभी को आश्वस्त किया कि उक्त समस्त समस्याओं का निराकरण शीघ्र हो जाएगा। शिष्टमंडल में पार्षद हेमंत शर्मा, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, द्रापदी देवी कोली, महेश चौहान, पिंकी बाकोलिया, रणजी सिंह, मनीष सेठी, नकुल खंडेलवाल, काजल यादव, ईश्वर राजोरिया, मोहम्मद वसीम, आरिफ खान, सुनील धानका, कुशाल कोमल, हितेश्वरी टांक, लक्ष्मी बुंदेल, भारत जाटव मुनव्वर खान, नितिन जैन, चंद्रप्रकाश बालोटिया, सुनील कैन, अमित टांक, कवि लोकेश चारण, शाहजहां बीवी, अन्ना जैन हरिप्रसाद जाटव तथा ललित कला अकादमी की सदस्य ममता चौहान शामिल थे।

आदिवासी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : गहलोत

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्र के हित को ध्यान में रखकर ही योजनाएं तैयार की जा रही है।

गहलोत आज यहां मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित 10वें अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह-2022 को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए राज्य सरकार द्वारा गत चार वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कि आप मांगते-मांगे थक जाएंगे पर मैं देते-देते नहीं थकूंगा, मेरी जिंदगी का एक-एक क्षण आपके लिए है।

उन्होंने मंच से आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर हुए कार्यों को साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से हर परिवार को दस लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया गया है जो देशभर में पहला उदाहरण है। अब निर्धन परिवार बड़ी-बड़ी बीमारियों का डट कर मुकाबला कर रहे हैं।

हार्ट और लीवर ट्रांसप्लांट सहित बड़े-बड़े ऑपरेशन निःशुल्क होने से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश में अनुप्रति योजना के माध्यम से बीस हजार छात्रों को कोचिंग कारवाई जा रही है। इसी प्रकार से उड़ान योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को हर माह 12 सेनेट्री नेपकिन उपलब्ध करवा रही है।

गहलोत ने कहा कि आज विश्व में अंग्रेजी की अहमियत को देखते हुए प्रदेश में 1670 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए हैं जिससे अब निर्धन परिवारों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध हो रही है। अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त कर ये बच्चे भविष्य में देश ही नहीं विदेश में भी काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई से आज हर व्यक्ति परेशान है।

ऐसे में राज्य सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आगामी 1 अप्रैल से गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने का फैसला किया है। किसान मित्र उर्जा योजना में प्रदेश के लगभग 8 लाख किसानों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं तथा आम उपभोक्ताओं को भी 50 यूनिट तक बिजली निःशुल्क दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में लगभग एक करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है।

गहलोत ने उदयपुर कलक्टर ताराचंद मीणा को श्री मानगढ़ धाम गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने दुर्गाराम मुवाल और महेंद्र कुमार मीणा को नाना भाई खांट शिक्षक गौरव पुरस्कार से, डॉ किरण मीणा को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि गौरव पुरस्कार, सीडीपीओ दीपिका मीणा को मेवाड़ वीर राणा पुंजा भील प्रतिभा पुरस्कार, पवन पुत्र निःशुल्क कोचिंग संस्था के संचालक रणवीर ठोलिया को वीर शहीद नानक भाई भील सामाजिक नेतृत्व पुरस्कार, डॉ सुनील मीणा को वीर बालक एकलव्य पुरस्कार, राज कलासुआ को शहीद जनजाति वीर बाला कालीबाई पुरस्कार तथा दृष्टिहीन क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने वाले ललित मीणा को धनुर्धर श्री लिंबाराम पुरस्कार से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामनिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, डूंगरपुर सांसद श्री कनकमल कटारा, राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, रिटायर्ड आईपीएस टीसी डामोर सहित जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं जनसमूह उपस्थित था।

चुनाव में ओबीसी आरक्षण, यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्र के स्थानीय निकाय के चुनावों में अन्य पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने के प्रावधान वाली अधिसूचना रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को त्रुटिपूर्ण करार देते हुए गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 27 दिसंबर के अपने फैसले में ओबीसी आरक्षण के प्रावधान को रद्द करते हुए राज्य सरकार को बिना ओबीसी आरक्षण तत्काल चुनाव कराने का आदेश दिया था।

उच्च न्यायालय ने राज्य के कई नगर पालिकाओं के कार्यकाल 31 जनवरी 2023 को समाप्त होने के तथ्य पर गौर करते हुए बिना ओबीसी आरक्षण तत्काल चुनाव कराने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत के समक्ष दायर याचिका में राज्य सरकार ने तर्क देते हुए कहा है कि उच्च न्यायालय ने स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव में ओबीसी के लिए सीटों में आरक्षण के प्रावधान संबंधी 5 दिसंबर की अधिसूचना के प्रारुप को रद्द नहीं कर सकती। संवैधानिक रूप से संरक्षित पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने संबंधी अधिसूचना को रद्द करने का फैसला उचित नहीं है।

ब्रह्मोस के अधिक दूरी तक मार करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। वायु सेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस की हवा से हवा में और अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

वायु सेना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को किए गए इस परीक्षण के दौरान इस मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया गया। इस सफल परीक्षण से वायुसेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से सतह, हवा और समुद्र में बहुत अधिक दूरी तक सटीक मार करने की क्षमता हासिल कर ली है। मिसाइल की बढ़ी हुई क्षमता तथा सुखोई विमान के लड़ाकू कौशल के बलबूते वायु सेना की मारक क्षमता काफी बढ़ गई है।

यह उपलब्धि वायु सेना, नौसेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच परस्पर तालमेल के कारण हासिल हुई है।

भारत 2047 तक 40,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है : मुकेश अंबानी

मुंबई। देश के प्रमुख उद्योगपति एवं रिलायंस उद्योग समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत 2047 तक 40,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

अंबानी ने गुरुवार को रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कहा कि 5000 वर्ष पुराने इतिहास वाले देश भारत के लिए अगले 25 वर्ष कायाकल्प करने वाले होने जा रहे हैं। इस अवधि में भारत की आर्थिक वृद्धि दिन दूना रात चौगुना होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि भारत स्वस्थ और सशक्त ढंग से 2047 तक 40 हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह लक्ष्य व्यावहासिक और प्राप्य है। देश के पास युवा आबादी की दौलत है। भारत का लोकतंत्र परिपक्व है और देश ने अब प्रौद्योगिकी की शक्ति भी जुटा ली है।

गौरतलब है कि भारत इस समय अपनी स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल में मिल कर भारत को आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक यानी 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का देश का आह्वान किया है।

अंबानी ने कहा कि भारत अभाव, गरीबी और कमियों के युग से निकल कर आने वाले समय में समावेशी-समृद्धि, अवसरों के ढेर और देश की 1.4 अरब लोगों के लिए जीवन स्तर में अकल्पनीय सुधार के युग में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि इस समय जबकि दुनिया अनिश्चिताओं में झूल रही है, भारत को आशा की किरण के रूप में देख जा रहा है।

भारत इस समय विश्व की पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और विभिन्न आकलनों के अनुसार देश का वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 3500 अरब डालर है। सरकार ने 2025 तक इसे 5000 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत का एक प्रमुख उद्योग घराना है। यह खनिज तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, पेट्रो रसायन, दूरसंचार, खुदरा व्यवसाय और स्वास्य, जीव-विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत है।

अंबानी ने वर्ष 2027 तक अपना कारोबार दो गुना करने के लक्ष्य के साथ कुछ समय पहले 2750 अरब डालर के निवेश का बड़ा कार्यक्रम जारी किया था। कंपनी ने मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष में 459247 करोड़ रुपए की आय और 39084 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दिखाया था।