Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 427 -
होम ब्लॉग पेज 427

आईसीसी : साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी पुरस्कार के लिए सूर्यकुमार का नाम

0

दुबई। भारतीय मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आईसीसी ने बताया कि सूर्यकुमार के अलावा ज़िम्बाब्वे के हरफनमौला सिकंदर रज़ा, इंग्लैंड के हरफनमौला सैम करेन और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान को भी इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

भारत के लिये पिछले साल पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने इस साल 31 मैच खेलकर 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। वह एक साल में 1000 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

सूर्यकुमार ने 2022 में 68 छक्के जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल में सर्वाधिक छक्के मारने का रिज़वान (42) का रिकॉर्ड भी तोड़ा। सूर्यकुमार 46.56 की औसत से रन बनाते हुए नौ अर्द्धशतक और दो शतक जड़कर साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर बनने के प्रबल दावेदार हैं।

दूसरी ओर, टी20 विश्व कप 2022 में ज़िम्बाब्वे के यादगार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रज़ा ने इस साल 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 735 रन बनाये और 25 विकेट लिए। उन्होंने विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में पाकिस्तान पर ज़िम्बाब्वे की ऐतिहासिक जीत में भी 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे करेन ने शीर्ष आयोजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया, जबकि रिज़वान (996 रन) इस साल सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वालों की सूची में सूर्यकुमार के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था में प्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान : अशोक गहलोत

पाली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के विकास में प्रवासी राजस्थानियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

गहलोत आज पाली में सादड़ी जैन समाज की ओर से आयोजित स्नेह सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। आज पूरे देश में राजस्थान मॉडल की चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान का नाम लेते ही रेगिस्तान, सूखा जैसे शब्द दिमाग में आते थे, लेकिन आज स्थितियां काफी अलग हैं। इंदिरा गांधी नहर का पानी जोधपुर तक पहुंच रहा है। राज्य का एक बड़ा हिस्सा नहर से लाभान्वित हो रहा है। प्रदेश में रिफाइनरी के साथ-साथ ही पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स बन रहा है, जिससे औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, जो औद्योगिक इकाइयों को सीधे बंदरगाह से जोड़ेगा।

गहलोत ने कहा कि सोलर एनर्जी उत्पादन में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। राज्य सरकार ने उद्योगों की स्थापना के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है। नया एमएसएमई कानून बनाया गया है, जिससे जरूरी अनुमतियां मिलने में सुगमता हो रही है। राज्य सरकार की निवेश हितैषी नीतियों के कारण अक्टूबर माह में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में 11 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए।

उन्होंने कहा कि पाली में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जवाई बांध पुनर्भरण के लिए 3 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है ताकि क्षेत्र में पानी की समस्या दूर की जा सके। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिल रही है। यहां के सड़क तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। 4 जनवरी से शुरू हो रही राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी भी जिले के रोहट में आयोजित होने जा रही है।

गहलोत ने राज्य सरकार की योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को राहत देने का कार्य किया है। बुजुर्गाे, निशक्तजनों, विधवाओं सहित एक करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है। राज्य में 211 कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 94 गर्ल्स कॉलेज हैं। 500 बालिकाओं के नामांकन पर कॉलेज खोलने का निर्णय राज्य सरकार ने किया है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज उच्च शिक्षा में लड़कियों का नामांकन लड़कों से अधिक हो गया है। लगभग 3.50 लाख सरकारी नौकरियां देने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं, ताकि वंचित तबके के विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क प्राप्त कर सकें। है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में राज्य में शानदार प्रबंधन किया गया। यहां के भीलवाड़ा मॉडल की देशभर में सराहना हुई। राज्य सरकार द्वारा कोई भूखा ना सोए के संकल्प के साथ राज्य में सभी जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया। प्रदेश में सर्वेक्षण के माध्यम से 30 लाख से अधिक अति निर्धन लोगों की पहचान कर उनके निर्वहन की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई। कोविड महामारी में महंगे इंजेक्शन व दवाइयां आमजन को निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। ऑक्सीजन की कमी से राज्य में कोई जनहानि नहीं हुई।

कंबोडिया में कैसीनो-होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 झुलसे

0

नोम पेन्ह। कम्बोडिया-थाईलैंड सीमा पर पोइपेट शहर के ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो-होटल में बुधवार देर रात को भीषण आग लगने से कम से कम10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए और 400से अधिक लोग फंसे हुए हैं। पोइपेट टाउन हॉल प्रशासन के प्रमुख नेम फोएंग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फोएंग ने आज यहां द नोम पेन्ह पोस्ट को बताया कि आज सुबह नौ बजकर10 मिनट तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायलों को थाईलैंड के सा केओ प्रांत के अरन्याप्रथेत जिले के अस्पताल में भेजा गया।

उन्होंने कहा कि कैसीनो-होटल में 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर थाईलैंड के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आग बुधवार की रात लगी और अभी तक इसे बुझाया नहीं जा सका है। ने कहा कि अधिकारियों को अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कंबोडियन नेशनल कमेटी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष कुन किम ने संवाददाताओं को बताया कि कैसीनो के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल कर्मियों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

रिमोट वोटिंग : घर से दूर रहने वाले मतदाता भी कर सकेंगे मतदान

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग रोजगार, शिक्षा या अन्‍य कारणों से गृह स्थान से देश में अन्‍यत्र रह रहे नागरिकों को वहीं से रिमोट वोटिंग की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है।

आयोग की ओर से इस सुविधा को उपलब्ध करा दिए जाने के बाद देश में कहीं से भी अपने गृह/मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करना संभव होगा। प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए वापस अपने गृह राज्‍य/नगर जाने से मुक्ति मिलेगी।

निर्वाचन आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार उसने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) विकसित की है, यह दूरस्थ मतदान केन्द्र से ही मतदाताओं को अपने क्षेत्र में मतदान कराने की सहूलियत कराएगी।

आयोग ने कहा है कि उसने इस मशीन की कार्यप्रणाली को दिखाने के लिए राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है। रिमोटर वोटिंग की यह सुविधा समुचित कानूनी व्यवस्था, प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक और प्रौद्योगिकीय चुनौतियों के समाधान के बात की जा सकेगी। आयोग ने इन मुद्दों पर राजनीतिक दलों की राय जानने के लिए अवधारणा पत्र जारी किया है।

झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी हत्या मामले में पति अरेस्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी हत्या मामले के मुख्य आरोपी के रूप में उनके पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री को कल हावड़ा जिले के बेगनन में उन्हीं की कार में पास से गोली मार दी गई थी।

आधिकारिक सूत्राें ने गुरुवार को बताया कि अभिनेत्री के परिजनों ने बंगाल पुलिस को शिकायत करके बताया कि रिया का पति लगातार मारपीट करता था। इस शिकायत के मिलने के बाद बंगाल पुलिस हरकत में आई और प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। प्रकाश को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि रिया, प्रकाश की दूसरी पत्नी थी और उसके परिवार के अन्य लोग भी अभिनेत्री को प्रताड़नाएं देते थे मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि पाेस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही अभिनेत्री की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

इस बीच प्रकाश ने पुलिस को बताया कि तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से उन पर हमला किया और उसकी पत्नी को नजदीक से गोली मार दी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा। पुलिस ने कहा कि उनके वकील अदालत से आरोपी को पुलिस हिरासत में कुछ दिन और दिए जाने की मांग करेंगे क्योंकि मामले में अभी और जांच की दरकार है।

प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कार चला रहा था और रिया अपनी तीन साल की बेटी के साथ कार में बैठी थी। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश के बयान के अनुसार यह हत्या बुधवार की सुबह छह बजे के आस पास उस समय हुई जब वह रांची से कार से कोलकाता आ रहे थे।

रास्ते में हावड़ा जिले के उलुबेरिया सब-डिविज़न के बगनन में महीशरेखा पुलिसपर उसने लघुशंका के जाने के लिए गाड़ी रोकी थी। वह जब कार से उतर कर चला गया तभी पीछे से तीन हमलावरों ने लूट की नीयत से अभिनेत्री पर हमला कर दिया और नजदीक से गोली मार दी और इसी कारण अभिनेत्री की मौत हो गई।

चीनी महिला जासूस का स्केच जारी करने के बाद बढ़ाई दलाई लामा की सुरक्षा

गया। केंद्रीय एजेंसियों ने तथागत की तपोभूमि बिहार में गया जिले के बोधगया पहुंचे आध्यात्मिक धर्मगुरू दलाई लामा के टीचिंग कार्यक्रम में चीनी महिला जासूस के पहुंचने की सूचना के बाद धर्मगुरू की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने इस संबंध में गुरुवार को यहां बताया कि चीनी जासूस महिला द्वारा बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने का इनपुट मिला है। इस सूचना के बाद दलाई लामा के आवासन स्थल एवं विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं मजिस्ट्रेट को भी पास निर्गत किया गया है। दलाई लामा के कार्यक्रम में जो लोग भी शामिल हो रहे है, उन्हें गहन जांच के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। जिनके पास कार्यक्रम में जाने की अनुमति होगी वही प्रवेश कर सकेंगे।

सुश्री कौर ने बताया कि चीनी जासूस महिला को लेकर सभी मोनेस्ट्री एवं होटलों में ठहरने वाले विदेशी मेहमानों की जांच की जा रही है। उक्त महिला की भी खोज जारी है। कहीं से भी किसी तरह की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जासूस का स्केच भी जारी किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दें। उनकी सूचना पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।

आन्ध्र प्रदेश : कंदुकुर में रोड शो के दौरान भगदड़ पर मामला दर्ज

नेल्लोर। आन्ध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान कंदुकुर शहर में हुई भगदड़ के संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 की तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार देर रात की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी और अन्य लोग घायल हो गए।

गुंटूर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) त्रिविक्रम वर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार करने के लिए उनके गांव भेज दिया गया है। नायडू ने पार्टी नेताओं को अंतिम संस्कार पूरा होने तक गांवों में रहने का निर्देश दिया। तेदेपा ने दावा किया है कि भगदड़ में मारे गए सभी लोग पार्टी के कार्यकर्ता थे।

तेदेपा पार्टी ने आठ मृतकों के परिजनों को कुल 24 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पार्टी के स्थानीय नेता और राज्य के अन्य हिस्सों के नेता शोक संतप्त परिवारों को दो लाख रुपये, एक लाख रुपये और 50 हजार रुपये का योगदान दे रहे हैं। पार्टी ने कहा कि वे मृतकों के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अनुग्रह राशि का भुगतान करने के अलावा, एनटीआर ट्रस्ट मृतक के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगा।

मोदी ने दी दो लाख की अनुग्रह राशि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक जनसभा में कल हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना मे मारे गए लोगों परिजनों को दो लाख रूपए और घायलों को 50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि पीएमएनआरएफ से देने की घोषणा की हैं।

प्रधानमंंत्री मोदी ने आज यहां ट्वीट कर कहा कि आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक जनसभा के दौरान हुए हादसे से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के कंदुकुरू में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बुधवार शाम हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए थे।

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, 8 लोगों की मौत

ओंगोले। आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिला कंदुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बुधवार को भगदड़ मच गई, जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

नायडू की सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी। जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे, तो अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोग घटनास्थल के पास स्थित एक नाले में गिर गए। कुछ देर बाद अप्रिय घटनाओं को देखते हुए तेदेपा नेता ने अपना भाषण समाप्त कर दिया।

मृतकों की पहचान आत्माकुर निवासी देविनेनी रवींद्र (73), कोंडाडुडुसुपले गांव निवासी कलावकुरु यनाडी (53), उलवापडु गांव निवासी यतागिरी विजय (35), कनुदुरु निवासी काकुमानु राजा (50), उटुकुरी पुरुषोत्तम (56), मारालापति चीना कोंडैया (55), गड्डा मधुबाबू, रमैया (45) और कंदुकुरी राजेश्वरी (37) के रूप में हुई है। घायलों का जीजीएच में इलाज चल रहा है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस अप्रिय घटना के बाद इलाके में पीड़ितों की मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक श्री नायडू का भाषण सुनने के लिए हजारों लोग अस्थायी मंच की ओर बढ़े। इस दौरान हाथापाई में भगदड़ मच गई, जिससे कुछ लोग छह फीट गहरे नाले में गिर गए। सभी आठ की दम घुटने से मौत हो गई।

नायडू ने शोक संतप्त परिवारों को 10 लाख -10 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वह अपना रोड शो रद्द करके घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह तेदेपा कार्यकर्ताओं की मौत से दुखी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को एनटीआर ट्रस्ट के माध्यम से उनके बच्चों को सभी आवश्यक सहायता और शिक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

सबगुरु राशिफल : 29 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 07.17 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

राकांपा नेता अनिल देशमुख आर्थर रोड जेल से 14 महीने बाद रिहा

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख को बुधवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

बाॅम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर एक विशेष अदालत ने आज देशमुख की रिहाई का आदेश जारी किया था जिसे उनके वकील जेल ले गए। जेल से अपनी रिहाई के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए देशमुख ने आरोप लगाया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाज़े ने उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं, जिसके कारण उन्हें लगभग 14 महीने तक जेल में रहना पड़ा।

देशमुख (73) ने कहा कि परम बीर सिंह और सचिन वाज़े द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों पर मुझे जेल हुई थी। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त ने ने बाद में जांच पैनल को बताया कि उनके बयान अफवाहों या सुनी-सुनाई बातों पर आधारित थे, और उनके पास इसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था।

उन्होंने बताया कि कैसे बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने भी इस पर ध्यान दिया था और देखा था कि परमवीर सिंह के बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

देशमुख ने कहा कि इसी तरह वाजे आपराधिक प्रवृत्ति का इंसान है, उसे महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस विभाग से तीन बार निलंबित किया था। वह उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया बिल्डिंग के बाहर विस्फोटक से भरे वाहन को लगाने में शामिल था।

उन्हाेंने कहा कि वाज़े की भूमिका पर भी उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की थी कि उनके बयान पर विश्वास नहीं किया जा सकता और मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं था।

देशमुख ने कहा कि इन निराधार आरोपों के कारण मुझे लगभग 14 महीने जेल की सजा काटनी पड़ी है। मुझे हालाँकि न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं पवार साहब और उनके परिवार, अन्य सभी नेताओं और पूरी पार्टी को मुझ पर विश्वास जताने तथा मुश्किल की इस घड़ी में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के लिए उनका धन्यवाद देता हूं।