Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 428 -
होम ब्लॉग पेज 428

भीलवाड़ा में महिला डाक्टर से चाकू की नोक पर रेप, आरोपी अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला चिकित्सक को चाकू की नोक पर धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोपी इरफान मुल्तानी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी पूर्व में इसी महिला चिकित्सक से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल में था।

थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि एक महिला चिकित्सक 25 दिसंबर को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई कि रात करीब 8.15 बजे वह अपने घर में थी। अचानक गुल नगरी निवासी इरफान मुल्तानी घर में घुसा। इरफान ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

महिला चिकित्सक का मुंह बंद कर दिया। चाकू निकालकर उसे धमकाते हुए घसीट कर ले गया और अश्लीलता करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी के सामने गिडगिडाई लेकिन उसने एक नहीं सुनी।

पुलिस ने महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। इरफान पर लगे आरोप की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी इरफान को जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

बहु से रेप के आरोप में बुजुर्ग अरेस्ट

भीलवाडा जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बहू से दुष्कर्म के आरोप में कर्मचारी नेता रहे एक बुजुर्ग को आज गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी ही 23 वर्षीय पुत्र वधू के साथ मकान में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता ने पिछले दिनों ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच पड़ताल के बाद आज पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि गिरफ्तार बुजुर्ग पहले कर्मचारी नेता रह चुका है और समाज के संगठन से भी जुड़ा था।

नाबालिग से कुटिया में रेप करने के आरोपी महंत सरजूदास अरेस्ट

नाबालिग से कुटिया में रेप करने के आरोपी महंत सरजूदास अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाडा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में घोड़ास गांव में डांग के हनुमान मंदिर के महंत सरजूदास महाराज को पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया।

आश्रम से ले जाने के बाद महाराज ने कोई संदिग्ध बीज का सेवन कर लिया। इस पर पुलिस ने उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल केआईसीयू वार्ड में ऐहतियात के तौर पर भर्ती कराया है। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा की गई और महाराज से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल परिसर में डेरा डाले हुए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि महंत सरजूदास को पोक्सो एक्ट के तहत हनुमान वाटिका से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार महाराज को गिरफ्तार करने से पहले वाटिका के पास तीन अलग-अलग गाडिय़ां खड़ी हुई थी।

इनमें से एक गाड़ी में सरजूदास महाराज को बिठाकर पुलिस अपने साथ ले गई। वही मांडल थाने पर एहतियात के तौर पर विभिन्न थानों के जाप्ते के साथ ही रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है, हनुमान वाटिका घोड़ास के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि महंत सरजूदास पर एक नाबालिग बालिका के साथ यौन शौषण का मामला दर्ज करवाया गया था जिसके चलते पुलिस ने महंत को गिरफ्तार किया है। वही किसी प्रकार के विरोध की संभावना के चलते एहतियात के लिए आसींद, करेड़ा, बनेड़ा, रायला, बागोर, पुर थाने के जाप्ते के साथ ही रिजर्व पुलिस बल अलसुबह से ही थाने पर तैनात किया गया है।

चंचल मिश्रा ने बताया कि सरजूदास महाराज ने कोई संदिग्ध बीज का सेवन कर लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें ऐहतियात के तौर पर अस्पताल लाई है और भर्ती कराया है। लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया कि उन्होंने कौनसे बीज का सेवन किया। क्या वह जहरीला है? डॉक्टर दौलत मीणा एवं अन्य महाराज की स्थिति पर निगाह रखे हुए है। वहीं अस्पताल के बाहर और आईसीयू वार्ड के प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

डांग के हनुमान मंदिर के महाराज सरजूदास पर एक महिला ने पिछले दिनों एसिड फैंककर जलाने का भी आरोप लगाया है। महिला को जली हुई हालत में पिछले दिनों उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले का भी अभी खुलासा नहीं हो पाया था कि एक नाबालिग ने महाराज पर कुटिया में ही दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। इसी मामले में आज पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी।

मां हीरा बा अस्पताल में भर्ती, हालचाल पूछने पहुंचे मोदी

अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा को तबीयत बिगड़ने पर बुधवार सुबह अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

अहमदाबाद के निजी अस्पताल यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने यहां एक बुलेटिन में बताया कि उन्हें सुबह अस्पताल लाया गया।

बुलेटिन के अनुसार हीरा बा की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। श्रीमती हीरा बा की आयु 99 वर्ष से अधिक है।

मोदी मां का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को मां हीरा बा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने यहां यू एन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर पहुंचे। हीरा बा की तबीयत बिगड़ने पर सुबह इस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार प्रधानमंत्री की मां का स्वास्थ्य स्थिर है। वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है।

कांग्रेस पार्टी के कारण ही देश में लोकतंत्र की जडे मजबूत हुई : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के कारण ही देश में आज लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हुई एवं संविधान बना है।

गहलोत आज यहां बिरला सभागार में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शानदार इतिहास है तथा देश निर्माण में कांग्रेस नेताओं अनेक बलिदान दिये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के योगदान एवं बलिदान को देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय जैसे महान् नेताओं जो इतिहास रचा है उसकी विरासत हमें मिली है। उन्होंने कहा कि जो इतिहास जानते हैं वहीं इतिहास बनाते हैं, किन्तु वर्तमान की केन्द्र सरकार इतिहास को तोड़-मरोड़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के विरूद्ध भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरूद्ध अफवाहें फैला रही है किन्तु भाजपा नेता भी जानते हैं कि प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन, पीसीसी डेलीगेटस्, पदाधिकारीगण द्वारा दिए गए सुझाव महत्वपूर्ण हैं तथा जो भावनायें अधिवेशन में प्रकट की गई हैं उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए कार्य करने का संकल्प लेकर सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता गॉंव-गॉंव एवं ढाणी-ढाणी जाएं तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई वर्ग वंचित ना रहे यह सुनिश्चित करें।

गहलोत ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं की जिम्मेदारी है कि समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने हेतु मोहब्बत की दुकान खोलें तथा प्रतिमाह 15 किलोमीटर की पदयात्रा अपने-अपने जिलों में निकालें। उन्होंने स्वयं भी पदयात्रा में शामिल होने की बात कही।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने कहा कि सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सबसे पहले पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा, चुनाव में टिकिट मिलना या ना मिलना महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने हेतु कार्य करना होगा जो कि अनुशासन की पालना करते किया जाए। उन्होंने कहा कि वे गलत को गलत एवं सही को सही भी कहेंगे, क्योंकि कांग्रेस पार्टी दिल से चलती है, दबाव से नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन समाज को मजबूत करने के कार्य में अपनी भागीदारी निभाएंयें।

अधिवेशन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सुझाव देने एवं आमजन के लिये लोककल्याणकारी योजनायें बनाने हेतु उपस्थित सभी कांग्रेसजन अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करें तथा महत्वपूर्ण सुझावों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपकर आमजन की भावना से अवगत करवाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने आमजन के कल्याण हेतु एक से बढक़र एक योजनाएं लागू की हैं तथा बजट प्रावधानों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुझावों को समाहित कर आमजनता की भावना के अनुरूप बजट बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनहित में खड़ा है तथा केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध चल रहे आन्दोलनों में बढ़-चढक़र भाग लेता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की क्रियान्विति संगठन द्वारा जोर-शोर से की जायेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन के खाली पदों को शीघ्र भरने से और अधिक मजबूती के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ एवं युवा चेहरों का समावेश है जिस कारण अनुभव एवं जोश के साथ कांग्रेस पार्टी कार्य कर रही है।

केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने गोयला तथा गुलगांव में जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

केकड़ी। पूर्व चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने बुधवार को केकड़ी प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में चर्चा की।

विधायक डॉ. रघु शर्मा ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श भी किया। गोयला में सरवाड़ क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया साथ ही आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए सरकार के कार्यों की सराहना की।

डॉ. शर्मा ने गुलगांव में भी जनप्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बैठक की। इसमें विभिन्न नवीन विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाले कार्यों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। यहां उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के सामाधान के लिए विधायक डॉ. शर्मा को परिवेदनाएं प्रस्तुत की।

उन्होंने कहा कि सरकार अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। गत चार वर्षों में जरूरतमंद व्यक्तियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किया गया। इसका प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में दृष्टिगोचर होने लगा है। सरकार द्वारा आगामी एक वर्ष में भी जनहित को केन्द्र में रखकर अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लेगशिप योजनाएं समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए बनाई गई है। पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रत्येक सजग नागरिक का कर्तव्य है। वर्तमान में सरकार द्वारा समस्त आवेदन ऑनलाईन लिए जा रहे है। विभिन्न योजनाओं से जुड़ने के लिए नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाए।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सागर शर्मा, पीसीसी सदस्य हरी सिंह राठौड़, राजेंद्र भट्ट, शक्ति प्रताप सिंह पीपरोली, प्रधान धाकड़, शैलेंद्र सिंह पिपलाज, सतीश मालू, भूपेंद्र सिंह कल्याणपुरा, अर्पित जोशी, राजू जैन, आशाराम मीणा, सोहन मीणा, ओम प्रकाश डूंगरवाल, नीलू धुनिवाल, रामदेव गुर्जर, मातेंद्र सिंह पीपरोली, गोपाल गुर्जर, रमेश बैरवा कल्याणपुरा, महेंद्र सिंह जोताया, विजय कंवर, सुशील जैन शेरगढ़ एवं कीर्तिवर्धन सिंह, सांवर लाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पुष्कर में 29 जनवरी को होगा महात्मा फुले दंपती की मूर्ति का अनावरण

0

अजमेर। राष्ट्रीय स्मारक महात्मा ज्योतिबा फुले माता सावित्रीबाई फुले विकास समिति के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने बुधवार को हुई बैठक में आगामी 29 जनवरी को रेलवे फाटक पुष्कर स्थित राष्ट्रीय स्मारक महात्मा फुले दंपती की मूर्ति के अनावरण की घोषणा की साथ ही समिति का पुनर्गठन कर समाज सेवियों को जोडकर संस्था का विस्तार किया।

इस क्रम में संरक्षक बाबूलाल महावर गनाहेड़ा, पुष्कर अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, पुष्कर उपाध्यक्ष अजय सैनी, पुष्कर उपाध्यक्ष पुखराज दगदी कोठी, उपाध्यक्ष मांगीलाल अजमेरा डेर, उपाध्यक्ष कैलाश चौहान नाला, सलाहकार सुरेंद्र सिंह भाटी पूर्व आरपीएस देव नगर रोड, महामंत्री राजेंद्र महावर कार्यालय महामंत्री, सूरज दगदी संगठन महामंत्री, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण भाटी नाला, सचिव राहुल उबाना देवरा, सचिव पूनमचंद सतरावला चावंडिया, सचिव धीरज जादम पार्षद पुष्कर, सचिव बंटी गहलोत कोठी, सह सचिव अशोक सैनी देवरा, सचिव मगनीराम अजमेरा डेर, सह सचिव घनश्याम भाटी नाला, सह सचिव आशीष तंवर कोठी, संगठन मंत्री पुष्कर नारायण भाटी पुष्कर, संगठन मंत्री नंदकिशोर कुंवाल नाला, संगठन मंत्री टीकम चंद चौहान नाला, संगठन मंत्री सुखाराम भाटी बांसेली, सदस्य संजय दगदी पुष्कर, सदस्य हेमराज महावर गनाहेड़ा, सदस्य राजेंद्र सिंगोदिया नाला, सदस्य विष्णु महावर नाला, सदस्य आनंदी लाल भाटी पुष्कर।

इसी तरह विशेष आमंत्रित सदस्य रूपचंद मारोठिया चावंडिया, घीसुलाल तवर कोठी, हनुमान सिंगोदिया बांसेली, पूनमचंद अजमेरा डेर, सुखदेव मारोठिया चावंडिया को कार्यकारणी में जोड़कर सभी को संस्था के हित व फुले दंपती द्वारा आमजन, महिला शिक्षा, जन-जागृति और दलित वर्ग के किए कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का आहवान किया। ताराचन्द गहलोत ने बताया कि शीघ्र ही संस्था का शिष्टमंडल जयपुर जाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निमंत्रण देगा।

इंजीनियरिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

0

अजमेर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसूरू मण्डल, उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मण्डल एवं दक्षिण रेलवे के तिरूच्चिाराप्पल्लि मण्डलो पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित होगी।

1. गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा जो दिनांक 02.01.23, 03.01.23, 05.01.23 व 09.01.23 को अजमेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया शाहगंज-जौनपुर-औड़िहार- मऊ होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 20973, अजमेर-रामेश्वरम् रेलसेवा जो दिनांक 31.12.22, 07.01.23, 14.01.23, 21.01.23 व 28.01.23 को अजमेर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया विल्लुपुरम-कडलूर पोर्ट-वृद्धाचलम होकर संचालित होगी।

फुलेरा स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का 2 मिनट का ठहराव

रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस का नरैना पर एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी चेतक एक्सप्रेस का फुलेरा स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रारम्भ किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 22987, अजमेर-आगराफोर्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 29.12.22 से नरैना स्टेशनन पर 6.54 बजे आगमन एवं 6.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 29.12.22 से नरैना स्टेषन पर 19.45 बजे आगमन एवं 19.47 बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या 20473, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी चेतक एक्सप्रेस दिनांक 29.12.22 से फुलेरा स्टेषन पर 00.18 बजे आगमन एवं 00.20 बजे प्रस्थान करेगी।

उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर कुछ रेलसेवाओं का संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

0

अजमेर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरू मण्डल पर परिचालन कारणों से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से संबंधित निम्नलिखित रेलसेवाओं का मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है:-

1. गाडी संख्या 22498, तिरूच्चिाराप्पल्लि-श्रीगंगानगर हमसफर रेलसेवा दिनांक 06.01.23 से बंगारपेट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10.34/10.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.20/10.22 बजे एवं कृष्णराजपुरम् स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11.30/11.32 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.18/11.20 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा दिनांक 01.01.23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 23.15/23.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.25/23.30 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 16532, बैंगलूरू-अजमेर गरीब नवाज रेलसेवा दिनांक 06.01.23 से बैगलूरू स्टेशन से 17.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.00 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 82654, जयपुर-यशवन्तपुर सुविधा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.01.23 से यशवन्तपुर स्टेशन पर 17.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.00 बजे आगमन करेगी।

5. गाडी संख्या 12976, जयपुर-मैसूरू रेलसेवा दिनांक 02.01.23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13.00/13.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 13.00/3.20 बजे एवं मंड्या स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 14.29/14.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.28/14.30 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।

6. गाडी संख्या 19667, उदयपुर सिटी- मैसूरू रेलसेवा दिनांक 02.01.23 से मंड्या स्टेषन पर आगमन/प्रस्थान समय 15.00/15.02 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.01/15.02 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।

7. गाडी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 05.01.23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.10/12.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.10/12.15 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।

पार्षद सुनीता चौहान ने अजमेर में रिंग रोड बनवाने के बजट प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे

अजमेर/जयपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर निगम पार्षद सुनीता चौहान ने आगामी बजट प्रस्ताव में अजमेर से भी प्रस्ताव तैयार कर बुधवार को बिडला आडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा।

चौहान में अजमेर के लिए भविष्य की कार्ययोजना के तहत पांच प्रस्ताव को बजट में शामिल करने की पुरजोर अपील करते हुए स्मार्ट सिटी के कार्यों के अतिरिक्त रिंग रोड की आवश्यकता को तत्यों के साथ प्रस्तुत किया।

कांग्रेस पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि राजस्थान सरकार के प्रस्तावित बजट 2023 में अजमेर जिले के प्रस्तावों में बहुप्रत्यशित योजना दरगाह कारिडोर को अमलीजामा पहनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उच्च पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी।

इसी तरह अजमेर शहर के यातायात व्यवस्था को लेकर आ रही समस्यों के निराकरण के लिए कचहरी रोड से पाल बिचला होते हुए श्रीनगर रोड तक, रामग्रज ब्यावर रोड चुंगी से नसीराबाद रोड तथा एचबी फर्नीचर से श्रीनगर रोड समेत तीन लिंक रोड बनवाने की अपील की है। रिंग रोड बनने से शहर में यातायात दबाव कम होगा।

सबगुरु राशिफल : 28 दिसम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.44 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।