Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 430 -
होम ब्लॉग पेज 430

अजमेर : निःशुल्क यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का समापन सत्र मंगलवार को

0

अजमेर। पतंजलि चिकित्सालय वैशाली नगर अजमेर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन माकड़वाली रोड स्थित भक्ति धाम चारण शोध संस्थान में किया जा रहा है।

शिविर के संचालक एवं संयोजक अनीश गुप्ता ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन यज्ञपैथी अर्थात यज्ञ थेरेपी का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को यज्ञ विवेक प्रश्नोत्तरी परीक्षा का भी आयोजन किया गया। इसमें समस्त प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पर्यावरण शुद्धि, यज्ञ थेरेपी एवं देवपूजा आदि विषयों को केंद्रित करके यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञथैरेपी के माध्यम से 23 गंभीर रोगों की मुक्ति की विधि का व्यवहारिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन दिया गया।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित आचार्य हेमंत आर्य के द्वारा इस शिविर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का समापन सत्र मंगलवार 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। अधिक जानकारी के लिए 9414220757 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करें।

जैन सोशल ग्रुप क्लासिक की ओर से दिव्यांगजनों के लिए 30 कंबल भेंट

0

अजमेर। जैन सोशल ग्रुप क्लासिक अजमेर द्वारा चाचियावास स्थित मीनू मनोविकास विद्यालय में स्वर्गीय श्री जीतमल कोठारी की पुण्य स्मृति में दिव्यांग बच्चों के उपयोग के लिए तीस कम्बल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेविका बसंत देवी कोठारी, संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कर्णावट, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कोठारी, सचिव विपिन जैन, मीनू मनोविकास संस्था की क्षमा आर कौशिक एवं राकेश कुमार कौशिक ने दीप प्रज्जल्वित कर किया।

कार्यक्रम संयोजक मुकेश कर्णावट ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिथियों का स्वागत दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए बुके द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधान क्षमा आर कौशिक ने बताया कि दिव्यांग जन के साथ संस्था आत्म निर्भर बनाने का उत्कर्ष कार्य कर रही है जिससे इन दिव्यांग बच्चो को प्रशिक्षण देकर एवं रोजगार से जोड़कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

अंत में आवासीय विद्यालय मीनू मनोविकास की ओर से निदेशक राकेश कौशिक ने आभार ज्ञापित करते हुए सभी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए साथ ही जानकारी दी गई कि कम्बल की सेवा से लाभान्वित आवासीय दिव्यांगों को ठंड से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनोज कास्टीया, सुनीता कोठारी, शशि बुरड, योगेंद्र राठौड़, सीमा चौरडिया, सुमित रियावाला, अजय बाफना आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर शर्मा ने किया।

जीर्णोद्धार के बाद दो महीने में सिरोही में खुलेगा ये तीर्थ, हर धर्म का व्यक्ति कर सकेगा विहार

0
सिरोही में सारणेश्वर लाइब्रेरी की कार्य प्रगति की जानकारी लेते सिरोही विधायक संयम लोढ़ा।

माता शत्रुः पिता वैरी येन बालो न पाठितः ।
न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये बको यथा ॥
अर्थात : जो माता-पिता अपने बच्चों को नहीं पढ़ाते वे शत्रु के सामान हैं| बुद्धिमानों की सभा में अनपढ़ व्यक्ति कभी सम्मान नहीं पाता, वहां वह हंसों के बीच बगुले के समान होता है|

सबगुरु न्यूज-सिरोही। शिक्षा हर युग में लोगों के लिए उजियारे की तरह काम करती है। ये अंधेरे में भी जीवन को रोशनी से भर देती है। इसलिए चित्त में उजियारा और आशा का संचार करने वाले शिक्षा के उद्गम स्थल को तीर्थ कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

राज्य सरकार के 4 वर्ष : अजमेर जिले में विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

0

अजमेर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को जिले की 75 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को जिले की 75 ग्राम पंचायतों पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान लाभार्थियों के सकारात्मक सुझावों एवं अनुभवों से अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 75 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं हुई। इनमें पीसांगन ब्लॉक की 8, सरवाड़ ब्लॉक की 7, सावर ब्लॉक की 4, केकडी ब्लॉक की 7, मसूदा ब्लॉक की 10, अजमेर ग्रामीण ब्लॉक की 10, अरांई ब्लॉक की 11, श्रीनगर ब्लॉक की 6 तथा किशनगढ़ ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा हुई। मंगलवार को 49 विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इनमें सरवाड़ ब्लॉक की 7, सावर ब्लॉक की 4, मसूदा ब्लॉक की 5, भिनाय ब्लॉक की 6, अजमेर ग्रामीण ब्लॉक की 10, श्रीनगर ब्लॉक की 6 तथा किशनगढ़ ब्लॉक 11 ग्राम पंचायतें शामिल है।

कोचर दंपती की गिरफ्तारी मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं : हाईकोर्ट

मुंबई। बंबई हाईकोर्ट ने मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर और दीपक कोचर की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

उच्च न्यायालय की अवकालीन पीठ ने उन्हें यह भी कहा है कि छुट्टी के बाद न्यायालय के फिर से खुलने के बाद वे नियमित पीठ से संपर्क करें। अदालत आईसीआईसीआई ऋण धोखाधड़ी मामले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली कोचर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को सीबीआई ने वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए ऋण में अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया था, जब वह प्रभारी थीं।

चंदा कोचर को 2018 में वापस उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और गैस अन्वेषण फर्म वीडियोकॉन के पक्ष में पक्षपाती ऋण देने के आरोपों का सामना करने के बाद पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक के ऋण में अनियमितताओं का पता चला था और दीपक कोचर, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ, चंदा कोचर की निगरानी में हुए लेन-देन से लाभान्वित हुए।

सोमवार को सीबीआई ने वीडियोकॉन के सीईओ वेणुगोपाल धूत की गिरफ्तारी के साथ मामले में तीसरी गिरफ्तारी की। तीनों को कल 28 दिसंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था।

तालिबान का महिलाओं पर प्रतिबंध, एनजीओ ने काम बंद किया

0

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान शासन द्वारा सभी गैर सरकारी संगठनों को महिला कर्मचारियों को काम से प्रतिबंधित करने वाले आदेश के बाद गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) क्रिस्टेन एड और एक्शन एड ने यहां अपना काम बंद कर दिया है और इस तरह का कदम उठाने वाले एनजीओ की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

क्रिस्टेन एड के वैश्विक कार्यक्रमों के प्रमुख रे हसन ने एक बयान में कहा कि हम जल्द से जल्द स्पष्टता चाहते हैं और अधिकारियों से प्रतिबंध को वापस लेने का आग्रह करते हैं। लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता है दुर्भाग्यवश हम अपने कार्यक्रमों को रोक रहे हैं।

एक्शन एड ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि अगर महिलाओं को समूह में काम करने से प्रतिबंधित किया जाता है तो यह हमें आधी आबादी तक पहुंचने से भी रोकेगा, जो पहले से ही भूख से पीड़ित हैं।

एक्शन एड ने अफगानिस्तान में अपने अधिकांश कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का कठिन निर्णय लिया है जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती है। रविवार को, सेव द चिल्ड्रन, नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल और केयर ने घोषणा की थी कि वे अफगानिस्तान में अपने कार्यक्रमों को रोक रहे हैं।

जनवरी के चौथे सप्ताह से मिलेगी कोविड नासिका दवा इन्कोवाक

नई दिल्ली। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि कोविड महामारी के लिए नाक से दी जाने वाली कोविड नासिका दवा इन्कोवाक (बीबीवी 154) अगले वर्ष जनवरी के चौथे सप्ताह से बाजार में तथा सरकारी स्तर पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

कंपनी ने कहा है कि यह कोविन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी। इसे कोवैक्सिन और कोविशील्ड कोविड टीका लेने वाले सभी वयस्क व्यक्ति तीसरी या बूस्टर डोज के तौर पर ले सकेंगे। यह दवा निजी अस्पतालों को 800 रुपए प्रति खुराक और सरकार को 325 प्रति खुराक मिलेगी।

कंपनी ने सोमवार को देर शाम हैदराबाद में जारी एक बयान कहा कि इन्कोवाक को कोविड से बचाव के लिए पहली दो खुराक के तौर पर भी अनुमोदन मिल गया है। इसके लिए देश के 14 स्थलों पर 3100 लोगों पर प्रयोग किया था।

इसके अलावा बूस्टर डोज के लिए नौ स्थानों पर 875 लोगों पर प्रयोग किया गया। इन सभी लोगों ने कोविड के टीके के तौर पर पहली दो खुराक के रुप में कोवैक्सिन या कोविशील्ड का टीका लिया था।

इससे पहले भारत बायोटेक ने कहा था कि इन्कोवाक को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन( सीडीएससीओ) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इस दवा के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्तर के प्रयोग सफलता के साथ पूरे कर लिए हैं।

यह दवा मरीज को नाक के माध्यम से दी जाएगी। इस दवा को विशेष तौर पर निम्न और मध्यम आय वर्ग वाले देशों के नागरिकों के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार यह दवा 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रखी जा सकती है।

कदाचार में शामिल विद्यार्थी राष्ट्र का निर्माण नहीं कर सकते: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि कदाचार में शामिल विद्यार्थी राष्ट्र का निर्माण नहीं कर सकते। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायाधीश सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने राष्ट्रीय राजधानी में स्थित दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र योगेश परिहार की अपील खारिज करते हुए यह टिप्पणी की तथा नसीहत देते हुए कहा कि उसे अपने जीवन में अनुचित साधनों को नहीं अपनाने का सबक लेना चाहिए।

उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने परीक्षा में कदाचार से सख्ती से निपटने का संदेश देने वाले हाल के अपने एक फैसले में कहा कि ऐसे मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं, बल्कि कड़ाई से पेश आना चाहिए।

पीठ ने कहा कि रात-दिन पढ़ने वाले विद्यार्थियों से आगे निकलने के लिए अनुचित साधनों का सहारा लेने और उसके बाद कदाचार के अपराध से बच निकलने की प्रवृत्ति के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। डीटीयू ने अपने छात्र योगेश को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए कदाचार में लिप्त पाया था।

विश्वविद्यालय की कदाचार विरोधी स्क्रुटनी कमेटी को जांच के दौरान पता चला था कि इंजीनियरिंग के इस छात्र के मोबाइल फोन के जरिए द्वितीय सेमेस्टर की प्रोग्रामिंग फंडामेंटल विषय की परीक्षा के प्रश्न पत्र एवं संबंधित सवालों के उत्तर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 22 छात्रों के बीच आपस में साझा किए गए थे। परिहार को इस व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य बताया गया था।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 15 नवंबर को परिहार को कदाचार का दोषी मानते हुए उसे विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ‘चतुर्थ श्रेणी’ की सजा का आदेश देते हुए उसकी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कर दी थी। उसे द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फिर से पंजीकरण कराने को कहा गया था।

योगेश ने विश्वविद्यालय के इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां एकल पीठ ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी। बाद में उसने एकल पीठ के फैसले को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय और फिर अदालत ने पाया था कि आरोपी छात्र अपने बचाव में संतोषजनक तथ्य नहीं पेश कर पाया।

हिमालय परिवार ने किया चीन के बहिष्कार का संकल्प

0

जयपुर। भारत भूमि की जिस धरा को चीन ने अपने क़ब्ज़े में ले रखा हैं, उसे भारत से मिलाने को परम धर्म मानकर चल रहे हिमालय परिवार की बैठक बनीपार्क में हुई। बैठक में भारत को समृद्ध एवं विकासशील देश बनाने एवं चीन को बहिष्कृत करने का संकल्प किया गया।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद राम स्वरूप कोली ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग़ जसरोटिया के उद्भबोधन के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रतन कानूनगो एवं महेश भारद्वाज रहे, जिन्होंने अपने उदबोधन से हिमालय परिवार के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में हिमालय परिवार के जयपुर प्रांत के अध्यक्ष मनीष शर्मा, जयपुर प्रांत के महामंत्री राज कुलदीप, प्रकाश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से सुषमा सिंह, सरिता मित्तल, आंचल अवाना ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग जसरोटिया ने आंचल अवाना को जयपुर शहर इकाई युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष घोषित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिलबाग जसरोटिया ने बताया कि 27 दिसंबर को सिंधु दर्शन यात्रा के पंजीकरण की शुरुआत हो रही है। इसमें हमें ज़्यादा से ज़्यादा सहभागिता जोड़ते हुए अपनी एकता व अखंडता का परिचय देते हुए इस यात्रा को स्वयं करने और कराने का दृढ़ संकल्प लेना हैं। जिससे समरसता को बढ़ावा मिले। सिंधु दर्शन यात्रा हमें लेह लद्दाख से जोड़ती हैं।

विवेकानंद संदेश यात्रा का जयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

0

जयपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विवेकानंद केंद्र राजस्थान प्रांत के द्वारा संचालित 50 दिवसीय विवेकानंद संदेश यात्रा का जयपुर पहुंचने पर 200 फुट बाईपास स्थित होटल प्राइम सफारी में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र की डॉ शीला राय, ओम प्रकाश गुप्ता, चेतन प्रकाश गोयल, कैलाश चंद्र गुप्ता, यात्रा के मुख्य संयोजक रणवीर सिंह त्यागी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह संदेश यात्रा होटल ग्रैंड सफारी, गोपालपुरा बायपास से भव्य शोभायात्रा के रूप में त्रिवेणी नगर चौराहे तक पहुंची, जहां समाज के सैकड़ों लोगों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए। शोभा यात्रा में सैकड़ों बच्चे स्वामी विवेकानंद की संपूर्ण पोशाक में नजर आए। यह अदभुत नजारा जयपुर वासियों ने प्रथम बार देखा।

संदेश यात्रा के जयपुर आगमन पर 27 दिसंबर को एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन परमहंस धाम, रिद्धि सिद्धि चौराहा गोपालपुरा रोड पर किया गया है, जिसमें देश के नामी कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।