Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 431 -
होम ब्लॉग पेज 431

सबगुरु राशिफल : 27 दिसम्बर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 10.53 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

मीन राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

जिस को अध्यक्ष बनाया जा रहा था वो ही बागी हो गया : सुधांशु त्रिवेदी

चित्तौड़गढ़/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि आज राजस्थान की स्थिति यह हो गई है कि कांग्रेस पार्टी में जमकर घमासान चल रहा हैं और देश के इतिहास में यह पहली बार होगा कि जिस को अध्यक्ष बनाया जा रहा था वो ही बागी हो गया।

त्रिवेदी आज चित्तौड़गढ़ जिले में बड़ीसादड़ी में जन आक्रोश महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान का बेरोजगार नौजवान प्रतिभासंपन्न है एवं कार्य करना चाहता है उसकी आशाओं पर पानी फिर जाता है, बार-बार पेपर लीक होने से प्रदेश के हर नौजवान के मन में यह संकल्प जरूर आया होगा कि अबकी बार पर्चा आउट करने वाली सरकार को सत्ता से आउट कर दें।

उन्होंने कहा कि एक पर्चा और लीक हो गया कांग्रेस अध्यक्ष पद का, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले थे परंतु परीक्षा भवन के अंदर ही घमासान मच गया। एक चिर युवा नेता अमेठी में अपना स्थान नहीं बना पाया दूसरी तरफ बुजुर्ग नेता गहलोत अपना स्थान छोड़ना नहीं चाहते। एक स्थान नहीं बना पा रहा दूसरा स्थान नहीं छोड़ना चाह रहा दोनों के बीच जमकर घमासान हो रहा है।

आज राजस्थान की स्थिति यह हो गई है कि कांग्रेस पार्टी में जमकर घमासान चल रहा है भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा कि जिस को अध्यक्ष बनाया जा रहा था वो ही बागी हो गया। राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान में अपनी कांग्रेस तो जोड़ लेते।

त्रिवेदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो शक्तियां आज आतंकवाद के साथ मिलकर कार्य कर रही है उनको राजस्थान सरकार प्रदेश में रैली निकालने की परमिशन देती है। आज से पहले राजस्थान में सांप्रदायिकता का माहौल नहीं था। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने से पहले कहते थे कि पाकिस्तान हमें परेशान कर रहा है लेकिन अब पाकिस्तान कहता है कि भारत हमें डरा रहा है।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में वंहा के मंत्री ने कहा था कि अभिनंदन को वापस कर दो नहीं तो भारत अटैक कर देगा। यह अंतर है कांग्रेस की सरकार के जाने और मोदी सरकार के आने में और मोदी सरकार के आने के बाद यह प्रेरणा मिलती है और मेवाड़ की धरती से जो यह दर्शाती हैं कि हम बहुत उदार हैं, जरूरत पड़ने पर त्याग करने को भी तैयार हैं, जरूरत पड़ने पर घास की रोटी खाने को भी तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने को भी तैयार हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद देश में बड़ा परिवर्तन आया है आज वे लोग कहते हैं कि डर का माहौल नजर आता है वर्ष 2014 से पहले जयपुर सहित पूरे भारत में कई बम धमाके होते थे जहां तहां लिखा होता था छूना मत विस्फोट हो सकता है आज आंतकवाद सिर्फ तीन जिलों में सिमट कर रह गया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य में गरीब लोगों को भामाशाह योजना से इलाज हो जाता था जिसका नाम बदल दिया। आज गरीबों को न तो इलाज की सुविधा मिल रही है ना इलाज का पेमेंट हो रहा है जिसके जवाब में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि यूपी एमपी से राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक हैं लेकिन गहलोत साहब यूपी और एमपी का स्वास्थ्य ठीक है क्योंकि वंहा भाजपा की सरकार है जब से कांग्रेस की सरकार आई राजस्थान की तबीयत खराब कर दी है।

आरती प्रजापत को आल इंडिया स्तर पर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से जुड़ी छात्रा आरती प्रजापत ने गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा मे आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में ऑल इंडिया स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

आधिकारिक पुष्ट जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाने वाली आरती प्रजापत ने ऑल इंडिया स्तर पर तीस मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ओर से न केवल अपना नाम रोशन किया बल्कि विश्वविद्यालय को भी पहली बार स्वर्ण पदक दिलाकर गौरवान्वित किया है।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो अनिल शुक्ला ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव बताते हुए खुशी जाहिर की और पदक विजेता आरती प्रजापत को 26 जनवरी को सम्मानित करने की भी घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि पदक विजेता आरती प्रजापत विश्वविद्यालय के अधीन राजकीय महाविद्यालय अरांई में बीए पार्ट- 2 की छात्रा है तथा गतवर्ष उन्होंने ऐसी ही प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था।

उत्तराखंड : सगी मां से दुराचार करने वाला कलयुगी बेटा अरेस्ट

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में एक मानसिक रोगी युवक ने अपनी सगी माता के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बना कर कलयुगी पुत्र होने का उदाहरण प्रस्तुत कर दिया। आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्वेता चौबे ने आज शाम बताया कि रविवार देर रात्रि ग्राम चवथ निवासी पीड़ित महिला की पुत्री द्वारा उन्हें स्वयं दूरभाष (फोन) के माध्यम से सूचना दी गई कि मेरा मानसिक रुप से बीमार भाई पंकज है। उसका पूर्व से ही मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र, सेलाकुईं (देहरादून) में ईलाज चल रहा है, गत 13 दिसंबर को अचानक अपने घर चवथ वापस आ गया। पंकज ने मेरी माता के साथ लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने की मांग कर रहा था तथा मना करने के बावजूद उसने रविवार शाम मेरी माता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए।

एसएसपी ने बताया कि फोन पर युवती ने बताया कि मेरे माता तथा पिता द्वारा विरोध करने पर उसके भाई ने उनके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कोतवाली पौडी पर मु0अ0स0-54/22, अन्तर्गत धारा-376/506/323 भादवि पंजीकृत कराने के बाद देर रात्रि दबिश दी गई। रात्रि में दुराचारी के न मिलने पर आज उसे गिरफ्तार कर, न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया है।

जींद में 17 साल की बेटी के यौन शोषण का आरोपी पिता अरेस्ट

जींद में 17 साल की बेटी के यौन शोषण का आरोपी पिता अरेस्ट

जींद। हरियाणा के जींद में पुलिस ने एक 17 वर्षीय लड़की के यौन शोेषण के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता नेे दो दिन पहले पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी मां की लगभग 10 साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में उसके छोटे भाई के अलावा बुजुर्ग दादा-दादी और पिता हैं। उसके पिता धर्मबीर ने वर्ष 2020 में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था और घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उसके बाद से उसका पिता लगातार उसका यौन शोषण करता आ रहा है।

पीड़िता के अनुसार 23 दिसंबर की रात को उसके पिता ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने विरोध किया तो उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने अपनी मौसी को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने को लेकर भारतीय दंड संहिता व छह पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससेे पूछताछ जारी है।

जनता के प्यार के कारण उन पर हाईकमान कर रहा है विश्वास : अशोक गहलोत

भरतपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जाति के आधार कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता और वह विभिन्न पदों सहित तीन बार मुख्यमंत्री बने, पार्टी हाईकमान उन पर इतना विश्वास इसलिए कर रहे है कि प्रदेश की जनता का प्यार, दुलार और आर्शीवाद उनके साथ हैं और उनका अंतिम सांस तक सेवा करने का संकल्प हैं।

गहलोत रविवार को भरतपुर में महाराजा सूरजमल स्मृति समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा “ अंतिम व्यक्ति जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था उसी ढंग से मेरा प्रयास रहेगा कि राजस्थान के हर गरीब के आंसू पोंछू, चाहे कोई कौम का हो, कोई धर्म का हो, चाहे कोई भी हों। मेरा फर्ज बनता है कि मैं वो सुशासन दूं राजस्थान में जिससे सबका भला हो और राजस्थान का विकास हो।

उन्होंने कहा कि मैं तीन बार केंद्रीय मंत्री, तीन बार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष, तीन बार एआईसीसी का महामंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री बना, इतना विश्वास मुझ पर हाईकमान कर रहे है, इसलिए कर रहे है कि राजस्थान के लोगों का प्यार, दुलार, आशीर्वाद मेरे साथ में है और मैंने संकल्प ले रखा है. अंतिम सांस तक जो मेरा सेवा करने का संकल्प है कि सेवा ही कर्म है, सेवा ही धर्म है।

उन्होंने कहा कि मुझसे बड़ा सौभाग्यशाली व्यक्ति कोई हो सकता है क्या जिसको जनता ने इतना प्यार दिया, विश्वास किया हाईकमान ने, मैं इंदिरा गांधीजी के साथ में मंत्री था, राजीवजी के साथ में मंत्री था, नरसिम्हा रावजी के साथ में मंत्री था। मेरी जाति का एक ही एमएलए है असेंबली के अंदर, एक ही है और वो मैं खुद ही हूं.. मैं कई बार सोचता रहता हूं खुद भी, कि मैं कितना लकी व्यक्ति हूं, कितना सौभाग्यशाली हूं कि राजस्थान की जनता ने मुझे, मेरी कौम का एक एमएलए मैं खुद ही हूं, तब भी आप लोगों ने मुझे तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जानता हूं कि आज मैं मुख्यमंत्री हूं, अगर छत्तीसों कौम मुझसे प्यार नहीं करतीं, मुझे आशीर्वाद नहीं देतीं, तो मुझे कैसे मुख्यमंत्री बनाया जाता तीन-तीन बार और सबसे बड़ी बात यह है कि मेरी जाति सैनी कहलाती है, कुशवाहा कहलाती है, माली कहलाती है, आज मैं मुख्यमंत्री हूं, मैं चाहता हूं कि हर कौम की सेवा करूं, चाहे वो जाट हों, गुर्जर हों, राजपूत हों, कुशवाहा हों, जाटव हों, ब्राह्मण हों, बनिया हों, मीणा हों, जो भी कौम के लोग हैं, कोई भी हों, क्योंकि मैं इस बात को जानता हूं कि जातियों के आधार कोई मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं।

सवाईमाधोपुर में महावर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

0

सवाईमाधोपुर। महावर विकास संस्था सवाई माधोपुर की ओर से रविवार को रेलवे संस्थान लोको में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बद्री लाल महावर ने की।

प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश महावार ने बताया कि समारोह में सत्र 2021-22 के कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं NEET में चयनित छात्र-छात्राओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा नव नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर, माला पहनाकर 57 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

दसवीं कक्षा में देवेंद्र कुमार महावर आदर्श नगर बी ने सर्वाधिक अंक 95.83 परसेंट अंक प्राप्त किए, 12वीं कक्षा में भूमिका महावर गंगापुर सिटी ने सर्वाधिक अंक 93% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नातक में रोहित महावर लव कुश कॉलोनी सवाई माधोपुर से ने 76 पॉइंट 80% अंक प्राप्त किए। स्नातकोत्तर में योगेश कुमार महावर शिव कॉलोनी खेरदा सवाई माधोपुर में सर्वाधिक 66% अंक प्राप्तकर प्रथम स्थान प्राप्त किया!

समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डाक्टर लक्ष्मीनारायण महावर ने इस अवसर पर कहा कि समाज में अब बदलाव की बयार शुरू हो गई है और गांवों में भी बच्चे पढ़ने लगे हैं। शिक्षा से समाज का विकास संभव है।

विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश महावर, रामप्रसाद महावर, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय कोली समाज, लल्लू लाल महावर महामंत्री जिला महावर विकास संस्था, बिशन लाल महावर कोषाध्यक्ष, निर्मला दहिया प्रदेश महामंत्री महिला विंग, प्रिया जगेनिया प्रदेश मंत्री महिला विंग, सागर वर्मा प्रदेश मंत्री युवा, सुनैना वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग, निर्मला वर्मा जिला अध्यक्ष कोटा महिला विंग, प्रदीप साक्य जिलाध्यक्ष बारां, लेखराज महावर जिलाध्यक्ष टोंक,
भूरालाल महावर संस्था संरक्षक, सोहन लाल महावर लेखाधिकारी आदि ने भी अपने विचार रखें।

सभी समाज बंधुओं की ओर इस आयोजन के लिए संस्था को तन, मन, धन से सहयोग करने पर सभी का आभार जताया गया। समारोह में 10वीं कक्षा के ऐसे छात्र छात्राओं जिन्होंने सत्र 2021-22 में 75% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे, 12वीं कक्षा में उन छात्र-छात्राओं का आमंत्रित किया जिन्होंने 80 परसेंट या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। स्नातक एवं स्नातकोत्तर में उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जिन्होंने 60% या उससे ऊपर अंक प्राप्त किए थे। इसी तरह नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों को आमंत्रित किया गया।

समारोह में खंडार, बोली, गंगापुर, बामनवास, गंगापुर, बरवाड़ा, मलारना, पिपलाई, बेहरावंडा, सवाई माधोपुर समेत राज्य के विभिन्न जिले से आए समाज के लोगों ने भाग लिया़। संस्था की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन राजेंद्र महावर एवं सह संचालन श्याम लाल महावर ने किया।

BJYM कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण में आरपीएससी के बाहर किया प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अजमेर की ओर से आज आयोग मुख्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंककर निष्पक्ष जांच की मांग की।

भाजपा युवा मोर्चा की स्थानीय इकाई ने पहले से ही आयोग पर प्रदर्शन एवं घेराव करने की घोषणा की थी। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आयोग मुख्यालय के बाहर जाब्ते के साथ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के नेतृत्व में चले प्रदर्शन में पुलिस एवं कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

विरोध के दौरान सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी तथा अनिता भदेल, पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम भी शामिल हुए। इससे पूर्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए आयोग भवन पहुंचे जहां उन्होंने मटकियां फोड़कर तथा मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

बीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सीबीआई के हवाले

हैदराबाद। तेलंगाना हाईकोर्ट ने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के चार विधायकों को कथित रूप से बड़ी रकम की पेशकश कर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के तीन लोगों के सनसनीखेज मामले की जांच सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी।

न्यायमूर्ति बी विजयसेन रेड्डी ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले 15 दिसंबर को मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा था। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही मामले की जांच कर रहे राज्य सरकार द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को भी रद्द कर दिया।

यह तेलंगाना के मोइनाबाद में एक फार्म हाउस पर छापा मारने के दो महीने बाद आया है और साइबराबाद पुलिस ने चार विधायकों में से प्रत्येक को 100 करोड़ रुपए में ‘खरीद’ कर सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार को गिराने की साजिश का खुलासा करने का दावा किया था।

न्यायालय का यह आदेश भाजपा और आरोपी लोगों की ओर से दायर याचिकाओं के एक बैच की सुनवाई के बाद आया है। न्यायाधीश ने एसआईटी को मामले की जांच का विवरण सीबीआई को सौंपने का भी निर्देश दिया। तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार ने पहले सीबीआई से जांच कराने की सामान्य सहमति वापस ले ली थी।

उच्चतम न्यायालय ने 21 नवंबर को तेलंगाना हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें सत्तारूढ़ बीआरएस के चार विधायकों को कथित रूप से भाजपा एजेंटों द्वारा खरीद-फरोख्त करने के प्रयासों के आरोपों की विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच की अनुमति दी गई थी। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश को कानून की दृष्टि से टिकाऊ नहीं बताते हुए रद्द कर दिया।

इससे पहले 15 नवंबर को, तेलंगाना उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सीबीआई को जांच स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया था और शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद की अध्यक्षता वाली एसआईटी को जांच करने के लिए कहा था। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द और चार सप्ताह के भीतर फैसला करने को कहा।

न्यायमूर्ति रेड्डी की पीठ याचिकाओं के बैच की सुनवाई कर रही थी, जब शीर्ष न्यायालय ने उच्च न्यायालय को सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच की मांग करने वाले मामले में तीन आरोपियों और भाजपा द्वारा दायर रिट याचिका पर फैसला करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने तेलंगाना सरकार और भाजपा के अलावा तीन आरोपियों की ओर से दायर याचिकाओं पर व्यापक दलीलें सुनीं।

महाधिवक्ता बीएस प्रसाद ने अदालत को बताया कि शुरुआत में साइबराबाद आयुक्तालय की मोइनाबाद पुलिस ने बीआरएस विधायक पायलट रोहित रेड्डी की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी कि तीन लोगों ने उन्हें और तीन अन्य बीआरएस विधायकों को भाजपा में शामिल होने का लालच दिया था। बाद में राज्य सरकार ने मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया था।

प्रसाद ने तर्क दिया कि सरकार की ओर से गठित एसआईटी विधायकों के अवैध खरीद-फरोख्त के प्रयास मामले की जांच करने के लिए सशक्त और सक्षम है, हालांकि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधान इस मामले में शामिल हैं।

भाजपा से कथित रूप से जुड़े रामचंद्र भारती उर्फ ​​सतीश शर्मा, कोरे नंदू कुमार और डीपीवीएसके सिम्हायाजी को एक फार्म हाउस में हिरासत में लेने के बाद 26 अक्टूबर को बीआरएस विधायकों के अवैध खरीद-फरोख्त के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

अगले दिन, तीनों आरोपियों को एसीबी की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने यह कहते हुए उनका रिमांड खारिज कर दिया कि जांचकर्ता आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत अभियुक्तों को अनिवार्य नोटिस जारी करने में विफल रहे।

इसे चुनौती देते हुए एसआईटी ने उच्च न्यायालय का रुख किया। उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सुमलता ने विशेष अदालत के रिमांड खारिज करने के आदेश को खारिज कर दिया और आरोपियों को साइबराबाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद, प्रतिवादी ने शीर्ष अदालत में विशेष अनुमति याचिका दायर की और उसकी सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने 21 नवंबर को आदेश पारित किया।

चित्तौड़गढ़ में कार पलटने से तीन छात्रों की दर्दनाक मौत

0

चित्तौड़गढ़। राजस्थान मेँ चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में एक कार के पलटने से तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल देर रात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीतलाइ गांव के समीप डिवाइडर पर चढ़कर एक कार पलट जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को घायलावस्था में चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों रघुनाथसिंह, गौरव अग्रवाल एवं सावरिया सोमानी को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य को उपचार के लिए भर्ती किया।

सभी छात्र चित्तौड़गढ़ के निवासी होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता एवं पदधिकारी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि सभी छात्र कल छुट्टी मनाने उदयपुर गए थे जहां से लौटते समय ये हादसा हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज़ कर लिया है।

कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

भीलवाड़ा राजस्थान में भीलवाडा जिले के मांडल थाना अंतर्गत हरिपुरा चौराहे के निकट आज कार के पलटने एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुरा चौराहे के निकट देवनारायण होटल के पास आज रात बेकाबू एक कार पलट गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य के घायल हो गए। मृतक व्यक्ति के शव को महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया जबकि एक घायल को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।