Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 434 -
होम ब्लॉग पेज 434

पेपर लीक के बाद BJYM के कार्यकर्ताओं ने बीडी कल्ला के आवास पर लगाया ताला

जयपुर। राजस्थान में आज वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी जयपुर में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के आवास के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इस पर पुलिस ने करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद मोर्चा के कई कार्यकर्ता श्री कल्ला के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गए और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने वहां प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ज्योति नगर थाने पहुंच गए और वहां कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए प्रदर्शन शुरु कर दिया। उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने सोशल मीडिया पर कहा कि पेपर लीक की घटना का विरोध करने पर युवा मोचा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी निंदनीय है। उन्हें तुरंत रिहा करे। गिरफ्तार उन अपराधियों को करना चाहिए जो बार बार पेपर लीक कर कर रहे हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार की लापरवाही के चलते लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

अलवर : पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम

अलवर : पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम

अलवर : पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का लीक पेपर अब अगले वर्ष 29 जनवरी को होगा

0

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत शनिवार लीक हुआ सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र अब अगले वर्ष 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

आयोग ने लीक हुए पेपर को फिर से कराने की अगली तारीख आगामी 29 जनवरी का आज ही ऐलान कर दिया। आयोग की ओर से जारी नई तारीख में अब सामान्य ज्ञान की परीक्षा सी ग्रेड की अभ्यर्थियों के लिए 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

पेपर लीक होने के बाद दिनभर चली उथल पुथल के बाद आयोग प्रबंधन ने नई तारीख का ऐलान कर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि सुबह पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद आयोग ने यह परीक्षा निरस्त कर दी थी।

दोषी परीक्षार्थियों को परीक्षा से सदैव के लिए वर्जित करने का निर्णय

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2022 पेपर लीक मामले में अहम फैसला लेते हुए परीक्षा की शूचिता भंग करने वालों के खिलाफ अहम कार्यवाही करते हुए उन्हें प्राथमिक तौर पर सदैव के लिए परीक्षाओं से वर्जित करने का निर्णय लिया है।

अजमेर मुख्यालय पर आयोग के सचिव एचएल अटल ने बताया कि पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद आयोग की फुल कमीशन बैठक में हालातों पर गंभीर मंथन के बाद प्रकरण में पुलिस अधीक्षक उदयपुर से प्राप्त रिपोर्ट के तहत प्रकरण में लिप्त पाए गए 46 अभ्यर्थियों पर आयोग द्वारा प्राथमिक तौर पर कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि उदयपुर के पुलिस थाना बेकरिया में दर्ज आपराधिक प्रकरण में लिप्त 39 आरोपी अभ्यर्थी तथा पुलिस थाना सुखेर में दर्ज आपराधिक प्रकरण में लिप्त सात आरोपी अभ्यर्थियों को सदैव के लिए आयोग की परीक्षाओं से प्राथमिक तौर पर वर्जित करने का निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में ग्रुप सी की सामान्य ज्ञान का पेपर लीक होने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था और आयोग ने आज ही पुनः इस पेपर को कराने का फैसला लेते हुए परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को कराया जाना तय किया है तथा 26 एवं 27 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं में विशेष सुरक्षा व्यवस्था व ऐतिहात बरतने के दिशानिर्देश प्रत्येक जिले के प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।

अलवर : पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार: सतीश पूनियां

अलवर : पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम

रीवा में युवती से बेरहमी से मारपीट के आरोपी की तलाश, वीडियो वायरल

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में एक युवती से बेरहमी से मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि आज शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बेरहमी से युवती से मारपीट करते देखा जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के घुरेहटा गांव की है, जहां 21 दिसंबर को पंकज त्रिपाठी नाम के युवक ने युवती से बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद युवती बेहोश हो गई, जिसे गांव वालों ने आरोपी से बचाकर मऊगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती की हालत में सुधार बताया गया है।

एएसपी सोनकर ने बताया कि युवती के परिजनों की ओर से इस मामले में अभी शिकायत नहीं दर्ज करायी गई है। हालांकि इस घटना का एक वीडियो आज सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी पंकज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि अभी आरोपी युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवक-युवती लगभग एक वर्ष से एक दूसरे को जानते थे। युवक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन लडकी के परिजन तैयार नहीं थे। घटना के दिन आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ लड़की के गांव पहुंचा और उस पर शादी के लिए दवाब बनाया, जब युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया, तो गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी बेरहमी से मारपीट की।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में युवक पहले लड़की का हाथ पकड़कर ले जा रहा है और इसके बाद रास्ते पर ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते देखा जा रहा है। इस दौरान आरोपी युवक वीडियो बना रहे व्यक्ति को यह कहते सुना जा रहा है वीडियो बनाना कर कर दें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लबरेज रहा संस्कार भारती अजयमेरु का परिवार मेला

0

अजमेर। संस्कार भारती अजयमेरु का परिवार मेला कोटडा रोड स्थित श्री रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

साध्यति संस्कार भारती, भारते नवजीवनम धेय गीत के साथ शुरू हुए इस मेले के दौरान साहित्यकार एवं संस्था उपाध्यक्ष राजेश भटनागर की पुस्तक अपना अपना सुख पर डॉ विनीता जैन तथा डॉ सुरेश बबलानी की पुस्तक स्वराज्य से सिंधु में स्वतंत्रता आंदोलन में सिंध का योगदान पर सोनू सिंगल ने विस्तार से समीक्षा प्रस्तुत करते हुए साहित्य का समाज में योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अजमेर के लोकनृत्य कलाकार अशोक कुमार शर्मा, आरती टांक, नम्रता, ममता ने चालो चालो रुणिजे चालो, बरस बरस म्हारा इन्द्रराजा, केसरिया बालम आओ नी पधारो… पर शानदार नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर मंत्र मुग्ध कर दिया।

सांध्य वेला में जैसे ही शशि शर्मा भजन मंडली ग्रुप ने स्वर लहरी छेड़ी वैसे ही उपस्थित गणमान्यजन भक्तिरस में गोते लगाने लगे। कार्यक्रम का संचालन सचिव कृष्ण गोपाल पाराशर ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रचार प्रमुख महेंद्र जैन मित्तल ने विचार व्यक्त कर संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

अंत में पौषबड़ा, अन्नकूट प्रसादी सहभोज का सभी ने आनंद लिया। संस्कार भारती के प्रमुख सुरेश बबलानी ने मंदिर समिति के संरक्षक चांद करण अग्रवाल, सोहन सिंह रावत का आभार प्रकट किया। लोक नृत्य के सभी कलाकारों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक वासुदेव देवनानी, सुभाष काबरा, लायंस क्लब अजमेर उमंग से लायन संदीप दोषी, प्रकाश गोयल, योगेश अग्रवाल, अशोक टाक, नरेश ऐरन, सौरभ गुप्ता, राजकुमार गर्ग, संस्कार भारती के क्षेत्र प्रमुख डॉ सुरेश बबलानी, नंदलाल शर्मा, एके रैना, योगबाला वैष्णव, डॉ रजनीश चारण, सुमन वैष्णव, डॉ तिलक राज, बनवारी लाल शर्मा, विजया शर्मा, धनपत शर्मा, प्रभा गुप्ता, पुष्पा क्षेत्रपाल, रंजना शर्मा, रैना शर्मा, रेखा शर्मा, बाबूलाल टाक, सहित अनेक गणमान्य भी उपस्थित थे।

31 मार्च 2023 तक पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने सभी पैनधारकों से जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं से 31 मार्च 2023 तक पैन को आधार से जोड़ने की अपील करते हुए आज कहा कि इसके बाद पैन निष्क्रिय हो जाएंगे।

विभाग ने यहां कहा कि आयकर अधिनियम,1961 के अनुसार सभी पैन धारकों के लिए जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, 31 मार्च 2023 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। जो पैन आधार से नहीं लिंक किए गए हैं, वे पैन एक अप्रैल 2023 से निष्क्रिय हो जाएंगे। विभाग ने कहा कि जो अनिवार्य है, वह आवश्यक है। देर न करें, आज ही लिंक करें।

गोंडा में छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी शिक्षक निलम्बित

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कमड़ावा गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात एक शिक्षक को छात्र की पिटाई के वायरल वीडियो पर प्रभारी बीएसए ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रुपईडीह शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमड़ावा के कम्पोजिट विद्यालय में ननके दुबे का पुत्र सुंदरम (12) कक्षा छह का छात्र है। चार दिन पहले विद्यालय के शिक्षक हीरालाल कनौजिया ने डंडे से शिवम की कथित रूप से पिटाई की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर शिक्षक हीरालाल कनौजिया के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में बीईओ एसके सिंह की जांच में शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी बीएसए राम खेलावन सिंह ने शिक्षक हीरालाल कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पूर्वी चंपारण : ईंट-भट्टा चिमनी में विस्फोट से 9 लोगों की मौत, 16 घायल

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ईंट-भट्ठा चिमनी में विस्फोट में 9 मजदूरों की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि नरिरगीर गांव स्थित ईट-भट्ठा में चिमनी में शुक्रवार की देर शाम विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। घायलों को रक्सौल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी शिर्षत कपिल अशोक ने आज घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

मोदी ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों तथा घायलों के लिए सहायता की घोषणा की है।

मोदी ने ट्विटर पर एक संदेश में इस घटना पर शोक-संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपए और इस घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

मोदी ने ट्वीट किया कि मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

रूसी निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत

0

मॉस्को। रूस के केमेरोवो शहर में शुक्रवार रात को एक निजी नर्सिग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई।

रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर दी गई जानकारी में बताया गया कि इस दुर्घटना में पहले 13 लोगों के मरने की खबर थी। अब आंकड़ा बढ़ कर 22 हो गया है। छह अन्य लोग घायल हैं अस्पताल में भर्ती कराए गए लोग काफी जले हुए हैं और उनकी हालत गंभीर है। जांच समिति दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले रूसी आपाकाल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में मरने वालों की संख्या 20 बताई गई थी।

केमेरोवो की स्थानीय सरकार ने बताया कि आग शनिवार को भी लगी रही और उसने 180 वर्ग मीटर क्षेत्र को इसने अपनी जद में लिया। एक बयान में कहा गया कि आग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह आग लगी।

पेपर आउट मामले में बस में सवार 40-45 युवकों को हिरासत में लिया

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर ज़िले में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकरिया थाना के बाहर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आज सुबह रोडवेज बस बैठे तीन दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है जिनके पास शनिवार सुबह की पारी में होने वाली अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में बैठे 40-45 युवकों को हिरासत में लिया है जिनके पास से मिले परीक्षा पेपर में ओरीजनल पेपर के सवालों से मिलते- जुलते सवाल थे।

जानकारी के अनुसार उदयपुर डीएसटी टीम के साथ बेकरिया और अन्य थानों की पुलिस ने मिलकर ने कार्रवाई की। पुलिस ने बस में मौजूद सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। बेकरिया से सभी युवकों को उदयपुर के सुखेर थाने में लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया गया है बस में बैठे अधिकांश आरोपी जालौर और सिरोही समेत अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बस से पेपर के अलावा प्रिंटर समेत कुछ अन्य उपकरण भी मिले हैं।

नकल गिरोहों के विरुद्ध लगेगा एनएसए एवं संपत्ति भी होगी जब्त

राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने आज बताया कि परीक्षाओं में नकल कराने में लिप्त आपराधिक तत्वों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्यवाही करने पर विचार किया जा रहा है।

मिश्रा ने बताया कि नकल कराने का प्रयास करने वालों के रिकॉर्ड को खंगाला जाएगा एवं इन तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने बताया कि नकल कराने वाले गिरोहों में शामिल अपराधियों की संपत्ति भी जब्त करने के लिए पासा कानून में संशोधन सुझाया जा रहा है।

पासा कानून के अनुसार व्यक्ति को बिना किसी सार्वजनिक प्रकटीकरण के एक वर्ष तक की अवधि के लिए हिरासत में रखा जा सकता है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार: सतीश पूनियां

अलवर : पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम

अलवर : पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम

0

अलवर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का आज सामान्य ज्ञान का पेपर आउट होने से छात्रों में भारी आक्रोश है और इसके विरोध में आज अलवर के बस स्टैंड के समीप एक स्कूल केंद्र के सामने आक्रोशित परीक्षार्थियों ने जाम लगा दिया।

छात्रों का आरोप है कि एक तरफ राजस्थान सरकार 4 साल का जश्न मना रही है दूसरी तरफ बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। परीक्षार्थियों को जैसे ही इस बात का पता लगा कि पेपर आउट हो गया है तो कुछ परीक्षार्थियों की आंखों में आंसू भी आ गए और सेंटर से बाहर निकल कर उन्होंने जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाने का प्रयास किया जाम करीब 1 घंटे तक लगा रहा।

बानसूर के छात्र ने बताया कि वह आज सुबह चार बजे परीक्षा देने को से निकला था और सेंटर पर प्रवेश करने के बाद जैसे ही हमने पेपर खोला तो हमसे पेपर वापस ले लिया गया और यह बताया गया कि यह पेपर आउट हो गया है।

उन्होंने बताया कि वह विगत 2 साल से जयपुर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन आज हमारे सपनों पर पानी फेर दिया। उन्होंने राजस्थान सरकार से इन पेपरों की सुरक्षा करने की मांग की है जिससे बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो।

अलवर के खैरथल से सेकंड ग्रेड का पेपर देने आई परीक्षार्थी पूजा शर्मा ने बताया कि उनके साथ छलावा हुआ है और इतनी ठंड में हुए इस उसमें पेपर देने आए हैं उसके बावजूद भी पेपर आउट कर दिया गया। उन्होंने पेपर आउट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ऐसे प्रयास करें जैसे बेरोजगारों के साथ छलावा नहीं हो।

उन्होंने बताया कि जैसे पिछली बार रीट का एग्जाम पेपर भी आउट हुआ था उसी तरह इस पेपर को भी आउट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत 21 दिसंबर से लगातार दो पारियों में पेपर चल रहे हैं कड़ाके की ठंड के बीच परीक्षार्थी दूर-दूर से पेपर देने आ रहे हैं।

पेपर लीक होने पर भाजपा ने फूंका गहलोत का पुतला

अलवर में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने पर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। सैकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में शनिवार को हुए सामान्य ज्ञान के पेपर लीक मामले को लेकर नगली सर्किल पर भाजपा की ओर से गहलोत का पुतला दहन किया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

पूर्व शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने बताया कि शिक्षा एवं अलवर प्रभारी मंत्री बी डी कल्ला शुक्रवार को जब सरकार के चार साल पूरा होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए अलवर दौरे पर आए थे तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अब राजस्थान में पेपर लिक की घटना नहीं होगी और इस तरह की घटना पर अंकुश लगाया जाएगा लेकिन आज फिर इस परीक्षा में पहली पारी में सामान्य ज्ञान का पेपर लीक होने से युवाओं में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि पूरे साल युवा पढ़ाई में अपना समय और पैसा खर्च करता है लेकिन उसके बावजूद जब वह परीक्षा केंद्र पर जाता है तो वहां युवाओं को सुनने को मिलता है कि सरकार ने पर्चा बेच दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मिलीभगत के चलते ऐसा हुआ है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार: सतीश पूनियां