Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 435 -
होम ब्लॉग पेज 435

थेनी : गहरी खाई में गिरी कार, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 2 घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में कुमुली पर्वत दर्रे के नजदीक एक कार शुक्रवार देर रात करीब 40 फिट गहरी खाई में गिर गई जिससे आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने आज यहां बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनमें नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है।

अंदीपट्टी के रहने वाले तीर्थयात्री सबरीमाला से भगवान अयप्पा की के दर्शन करके घर लौट रहे कि कुमुली पर्वत दर्रे पर इराइचलपालम प्वाइंट के पास उनकी कार अचानक गहरी खाई में गिर गई। घायलों को थेनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार: सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राज्य में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कहा है कि गैरत और ईमान है तो गहलोत सरकार को इस बारे में प्रायश्चित कर सफेद पत्र जारी करना चाहिए कि किस तऱीके से श्रृंखलाबद्ध तरीके से प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं और इस संगठित नकल माफिया गिरोह और जितने लोग दोषी हैं उन सभी को सख्त सजा और प्रदेश के युवाओं को न्याय मिलना चाहिएl

डा पूनियां ने राजस्थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आज बयान जारी कर यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में काबिज हुई कांग्रेस सरकार ने किसानों के सपने तोड़े और बड़ा पाप किया नौजवानों के सपने तोड़े। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर राजस्थान में है और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को ठगा लेकिन कोढ़ में खाज का काम हुआ कि लगातार एक के बाद एक जिस तरीके से राजस्थान में संगठित नकल का माफिया पनपा और उसके बाद जो पर्चे लीक हुए, पर्चा लीक में जिस तरीके से राजनीतिक संरक्षण, लगातार उसी घटना में एक किस्सा और जुड़ गया जब सेकंड ग्रेड की भर्ती परीक्षा का पर्चा पहले लीक हो जाता हैl

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी को शायद इल्म नहीं है कि उन्होंने कितने राजस्थान के नौजवानों के सपने तोड़े हैं, वह 70 लाख बच्चे जिन्होंने परीक्षा दी जिनमें से एक लाख को रोजगार देने की बात मुख्यमंत्री कहते हैं, 69 लाख बच्चों के सपने को तोड़ने का काम इन पर्चों के लीक होने से हो रहा हैl उन्होंने कहा कि उस फेहरिस्त में एक काम और जुड़ गया, पर्चा तभी लीक होता है जब सरकार कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस सरकार वीक, पर्चा लीक और 2023 में प्रदेश का नौजवान इस कांग्रेस सरकार की अक्ल ठीक करेगा।

खान के झौंपड़ियां गांव अब तक बारां जिले में होने से प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा चकित

कोटा। राजस्थान के सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने खान के झौंपड़ियां गांव का दौरा करने के बाद इस बात पर गहरा आश्चर्य प्रकट किया कि एक प्रशासनिक भूल से कोटा की जगह बारां जिले में शामिल कर लिया गया यह गांव अब तक बारां जिले में क्यों है।

गुढ़ा ने शुक्रवार को सांगोद के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर और जिला कलक्टर के साथ खान की झौंपड़ियां गांव का दौरा किया और वहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेने के बाद यह माना कि एक प्रशासनिक भूल के चलते यह गांव बारां जिले में शामिल कर लिया गया। भरत सिंह ने इस मामले में हाल ही में बारां के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को पत्र लिखा था।

बारां जिले के प्रभारी मंत्री गुढ़ा आज बारां के दौरे पर आए तो भरत सिंह से उनकी फोन पर हुई बातचीत के बाद उन्हें वहां बुला लिया और वहां से वह कलक्टर के साथ खान की झोपड़ियां गांव का दौरा करने के लिए गए थे।

दरअसल तीन दशक पहले तक बारां जिला कोटा जिले का ही हिस्सा हुआ करता था। लेकिन इस जिले के कोटा से लेकर मध्य प्रदेश की सीमा से सटे छबड़ा, छीपाबड़ौद और कस्बा थाना के विशाल भूभाग में विस्तृत होने के कारण आम आदमी के लिए जिला मुख्यालय पहुंच से बहुत दूर होने और प्रशासनिक मशीनरी के भी प्रभावी तरीके से सरकारी कामकाज करने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 अप्रैल 1991 को कोटा से पृथक बारां जिला गठित किया था।

इस पुनर्गठन से पहले दोनों जिलों की सीमाओं का निर्धारण करने के लिए आमतौर पर दोनों जिलों के बीच होकर बहने वाली काली सिंध नदी को आधार माना था। यानी तय मापदंड के अनुसार नदी के पूर्वी छोर का हिस्सा बारां में तो पश्चिम की ओर का कोटा जिले में शामिल किया गया था। दोनों जिलों के सीमांकन में यह नदी ही मापदंड रही। लेकिन उस समय एक प्रशासनिक चूक से खान की झौंपड़ियां गांव नदी के इस पार कोटा जिले वाले छोर पर होने के बावजूद नवगठित बारां जिले में शामिल कर लिया गया और यह गलती आज तक भारी पड़ रही है।

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से खान की झौंपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल करने की मांग को लेकर सांगोद के विधायक भरत सिंह अभियान छेड़े हुए हैं और विधानसभा के भीतर.बाहर सभी मंचों से इस मांग को उठाते रहे हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर हाल ही में सेवानिवृत्त हुए संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने कुछ महीने पहले इस दावे की जांच की थी तो यह माना था कि खान की झौंपड़ियां गांव कोटा जिले में होना चाहिए था जो प्रशासनिक चूक से बारां जिले में शामिल कर लिया गया।

नंदी के भौतिक सत्यापन की यह रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत कर दिए जाने के बावजूद अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। असल में यह गांव अपने नाम के अनुरूप खनन गतिविधियों के लिए जाना जाता है और यहां वैध खनन से प्राप्त होने वाला राजस्व बारां जिले के खाते में जाता है।

रॉय दम्पती ने अपने शेयर गौतम अडानी को बेचने की घोेषणा की

नई दिल्ली। नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने संस्थापक प्रणव राॅय और राधिका रॉय ने कंपनी में अपने अधिकांश शेयर गौतम अडानी के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने की शुक्रवार को घोषणा की।

बीएसई और एमएसई शेयर बाजारों को दी गई सूचना और एक प्रेस विज्ञप्ति में रॉय दम्पती ने कहा है कि वे यह देखते हुए कि एनडीटीवी के एएमजी मीडिया नेटवर्क द्वारा हाल में लाए गए खुले प्रस्ताव (ओपन ऑफर) के बाद अडानी समूह की यह कंपनी एनडीटीवी की सबसे बड़ी कंपनी शेयर धारक बन गई है और उसके बाद हमने आपसी सहमति से एनडीटीवी के अधिकांश शेयर एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने का निर्णय किया है।

राॅय दम्पती ने आज जारी संयुक्त बयान में कहा है कि उन्होंने 1988 में इस विश्वास के साथ यह समाचार चैनल शुरु किया था कि भारत में पत्रकारिता विश्व स्तर की है। उन्होंने कहा कि खुले ऑफर के बाद गौतम अडानी के साथ हमारी बातचीत रचनात्मक रही और उन्होंने सुझावों को सकारात्मक भाव और खुले मन से स्वीकार किया है। अडानी ने एक ऐसे ब्रांड में निवेश किया है जो भरोसे, विश्वसनीयता और स्वतंत्रता का पर्याय है और उम्मीद करते हैं कि वह इन मूल्यों की रक्षा करेंगे और अपनी प्रतिष्ठा अनुसार उसका विस्तार करेंगे।

शेयर बाजारों को दी गई सूचना के आधार पर अडानी समूह को प्रणव राॅय और राधिका रॉय द्वारा क्रमश: 15.94 और 16.32 प्रतिशत कुल मिलाकर (32.26) प्रतिशत शेयर बेचे जाएंगे। यह सौदा 30 दिसंबर या उसके बाद एक या एक अधिक किस्तों में सेबी के नियमों के तहत निपटाया जाएगा। इसके बाद अडानी समूह की एनडीटीवी में हिस्सेदारी 37.45 से बढ़कर 64.71 प्रतिशत हो जाएगी और रॉय दम्पती के पास पांच प्रतिशत से शेयर रह जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अडानी ने एनडीटीवी को खरीदने की घोषणा अगस्त में की थी और उसके बाद उन्होंने शेयरों के लिए बाजार में खुली पेशकश की थी। इस पेशकश में 8.3 प्रतिशत शेयर अधिग्रहित किए थे। इससे पहले एनडीटीवी की प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग ने अडानी समूह की कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल होल्डिंग को अपनी 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 28 नवंबर को हस्तांतरित की थी और इस सौदे के आधार पर एनडीटीवी के 19.18 प्रतिशत शेयर अडानी समूह के पास चले गए थे।

कर्ज धाेखाधड़ी मामले में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर अरेस्ट

नई दिल्ली। सीबीआई ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रही चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को कर्ज धोखाधड़ी मामले मे गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट के अनुसार चंदा पर बैंक की पॉलिसी और रेगुलेशन के खिलाफ जाकर करोड़ों रुपए का कर्ज देने का आरोप है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकोन समूह को 3,250 करोड़ रुपए का कर्ज दिया था।

आरोप है कि वीडियोकॉन के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत ने वर्ष 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपए का कर्ज मिलने के बाद कथित तौर पर नूपावर में करोड़ों रुपए का निवेश किया।

सीबीआई ने वर्ष 2019 में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी और उसके बाद जारी एक बयान में कहा था कि आरोपियों ने आईसीआईसीआई बैंक को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश में निजी कंपनियों को कुछ कर्ज मंजूर किए थे।

सबगुरु राशिफल : 24 दिसम्बर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.06 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोतरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

मीन राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

सिक्किम सडक हादसे में शहीद हुए सेना के 16 जवानों में 3 राजस्थान के

जयपुर/जैसलमेर। सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिरने में शहीद हुए सेना के 16 जवानों तीन राजस्थान के जवान भी शामिल है। यह तीनों शहीद जवान अलवर, जैसलमेर और झुंझुनूं के निवासी हैं।

हादसे में चार जवान घायल हो गए हैं। इनमें जैसलमेर के जोगा गांव के निवासी सुबेदार गुमान सिंह उम्र 45 साल भी शामिल हैं जो पांच दिन पूर्व ही जैसलमेर से छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे। इस दुखद घटना की अभी तक उनके परिजनों को सेना द्वारा सूचना नहीं दी गई है। लेकिन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में इनके शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई हैं। इनका शव रविवार तक जैसलमेर पहुंचने की संभावना हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम में हुए हादसे में ट्रक के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन शुक्रवार सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। रास्ते में ट्रक एक मोड़ पर फिसलकर खाई में जा गिरा था। हादसे में राजस्थान के 3 जवान शहीद हो गए हैं। जिसमें जैसलमेर के जोगा गांव के रहने वाले सूबेदार गुमान सिंह सोलंकी, जोधपुर के सिपाही सूखाराम और झुंझुनूं के लांस नायक मनोज कुमार हैं।

जिला सैन्य कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल एएस बरियावल ने बताया कि आज सिकिम में हुए हादसे में जैसलमेर के जोगा गांव निवासी सुबेदार गुमान सिंह शहीद हुए हैं। उनका शव रविवार तक जैसलमेर में उनके पैतृक निवास पहुंचने की संभावना हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा हैं।

सैनिकों के निधन पर गहलोत ने जताई संवेदना

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गहलोत ने कहा कि राष्ट्र हमेशा सेना के बहादुर जवानों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत सैनिकों के परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गहलोत ने सड़क दुर्घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

सिक्किम : भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

आरपीएफ के ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते, ऑपरेशन अमानत से यात्रियों को राहत

0

अजमेर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24X7 निभा रही है। आरपीएफ की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्यवाही से यात्रियों के छूटे सामान को सकुशल वापस लौटाया गया साथ ही लावारिस एवं नाबालिग बच्चों को भी सकुशल सुपुर्द किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दिनांक 9 दिसंबर को जोधपुर स्टेशन पर व दिनांक 15 दिसंबर को जयपुर स्टेशन पर एक नाबालिक बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों को चाईल्ड हैल्प लाईन जोधपुर व जयपुर को सुपुर्द किया।

सुरक्षा बल जवानों द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत दिनांक 9 दिसंबर को जयपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बैग, लेपटॉप व एक मोबाईल (जिसमें कुल कीमत लगभग 82,100) भूले जाने पर सामान के मालिकों को बुलाकर उनका सामान सुपुर्द किया। इसी के साथ दिनांक 21 दिसंगबर को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर गाडी संख्या 14525 में एक यात्री के भूलवश बैग (जिसमें एक सोने की अंगुठी व एक मोबाईल सहित बैग की कुल कीमत लगभग 40,000) छोड़ जाने पर उसे बुलाकर सुपुर्द किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मिशन ऑपरेशन सतर्क के तहत दिनांक 14 दिसंबर को रेवाडी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को 36 बोतल अवैध शराब (जिसकी अनुमानित कीमत 14,400 रुपए) एवं दिनांक 17 दिसंबर को रेलवे सुरक्षा बल बांदीकुई द्वारा गाडी सं. 12414 में चैकिंग के द्वौरान एक व्यक्ति को 34 बोतल अवैध शराब (जिसकी अनुमानित कीमत 71,060 रुपए) के साथ पकड़कर राजकीय रेलवे पुलिस को सुपुर्द किया गया।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशों में रेलवे यात्रियों की संरक्षित एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है एवं इसके लिए रेल सुरक्षा बल 24X7 हमेशा तत्पर है। यात्रियों से निवेदन है कि सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना पर उपस्थित रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत सूचित करें।

प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने शुक्रवार को राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही अजमेर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। इनके साथ राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली भी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने कहा कि प्रजातंत्र में जनकल्याण असिमित किया जा सकता है। राज्य सरकार ने गत चार वर्षों में इसी बात को केन्द्र में रखकर कार्य किया है। जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी सरकार के बेमिसाल कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में सार्थक सिद्ध हुई है। इन चार वर्षों में सरकार ने समस्त वर्गों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। योजनाओं तथा उनके लाभान्वितों की संख्या बहुत बड़ी है।

उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व वर्तमान सरकार द्वारा शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ सफर आज बड़े मुकाम तय कर चुका है। पूर्व में जब विकसित देशों में निःशुल्क उपचार एवं पेंशन देने के सम्बन्ध में जानकारी मिलती थी तो आश्चर्य होता था। अब यह कार्य राजस्थान सरकार द्वारा भी किया जा रहा है। सरकार ने इससे आगे बढ़कर प्रत्येक व्यक्ति का 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया है। इससे सामान्य वर्ग के साथ-साथ गरीब वर्ग को भी लाभ मिला है। समस्त बीमारियों का उपचार राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क होने पर उच्च स्तरीय ईलाज सामान्य व्यक्ति की पहुंच में हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक रूपए किलो में अनाज उपलब्ध कराना बहुत बड़ा कार्य है। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदा जाता है। इसके परिवहन एवं भण्डारण पर भी सरकार द्वारा व्यय किया जाता है। इस अनाज को सरकार जरूरतमंद व्यक्तियों को एक रूपए किलो में उपलब्ध कराती है। यही वास्तविक जनकल्याण है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध हुआ है। ग्रामीणों के खाते में पैसा आने से बाजार में खरीददारी होती है। इस प्रकार धन का प्रवाह लगातार बना रहता है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों के लिए भी इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना आरंभ की गई। इससे शहरी वर्ग को भी रोजगार मिला। साथ ही नगरीय निकायों को भी श्रमिक उपलब्ध हो गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का कोई मुकाबला नहीं है। इस योजना से उपचार कराने के लिए पड़ौसी राज्यों से व्यक्ति आते है। राजीविका में स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से उत्पाद बनाकर नई मिशाल पेश की है। महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद गुणवत्ता की दृष्टि से किसी भी नामी कम्पनी से बेहतर है। इन उत्पादों का उपयोग करने से महिलाओं में आर्थिक स्वालम्बन आएगा।

उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति के घर तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाने में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। चार वर्ष के कार्यक्रमों को गांवों तक भी आयोजित करना चाहिए। इनमें लाभार्थी अपने अनुभव सबके साथ साझा कर सकेंगे।

मसूदा विधायक राकेश पारीक ने कहा कि 4 वर्षो के दौरान सरकार ने जनहित के कई कार्य किए हैं। आगामी समय में भी बेहतरीन कार्य किए जाएंगे। सरकार ने विकास कार्यों की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक बनाई है। सार्वजनिक हित के कार्यों को तत्परता के साथ पूर्ण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत लाभ के कार्य भी प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं। जनकल्याणकारी कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी अनवरत जारी रहेगी।

पूर्व मंत्री नसीम अख्तर ने कहा कि सरकार ने गरीब को गणेश मानकर कार्य किया है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई। इन योजनाओं को मूर्त रूप देकर धरातल पर उतारा गया। इनसे लाभान्वितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। योजनाओं को अंतिम स्तर तक पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे भी कार्य किया जाएगा।

जिला दर्शन पुस्तिका का किया विमोचन

प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया के द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस पुस्तिका में गत चार वर्षों में हुए विकास कार्यों को स्थान दिया गया है। इसके माध्यम से विकास कार्य आमजन तक पहुंचेंगे। विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में पात्र व्यक्तियों को जानकारी भी मिलेगी।

विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर फ्लेगशिप योजनाओं से सम्बन्धित वाद-विवाद, क्वीज, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों महात्मा गांधी विद्यालय वैशाली नगर की रति खनावलिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा की डिम्पी चौहान, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर रोड़ की चेतना, राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की दिव्या पंचोली एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ की महिमा चौधरी को पारितोषिक वितरण किया गया।

विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

जिले में गत चार वर्षों के दौरान विकास कार्यो से सम्बन्धित प्रदर्शनी का शुभारंभ राजकीय संग्रहालय में किया गया। इसका अवलोकन कर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से आगन्तुक जुड़ सकेंगे। इसमें राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आजादी का अमृत महोत्सव, जिले में नवाचार, प्रशासन गांव के संग अभियान, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, जिला परिषद, भू-संरक्षण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जेएलएन चिकित्सालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सरस डेयरी, आर्थिक एवं सांख्यिकी, पर्यटन, जिला प्रशासन, श्रम आयुक्त, पशुपालन, ऊर्जा, आंगनबाड़ी, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो, शिक्षा विभाग, रसद विभाग, देवस्थान, अल्पसंख्यक, कृषि, उद्यान, रोजगार, कॉपरेटिव बैंक, रीको एवं वन विभाग के कार्यों को स्थान दिया गया है। यह प्रदर्शनी राजकीय संग्रहालय में 25 दिसम्बर तक प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक आगंतुकों के लिए खुली रहेगी।

इस अवसर पर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, महेन्द्र सिंह रलावता, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, कमल गंगवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, संजय कुमार जैन, मंजू बलाई सहित अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

स्वामी हिरदाराम साहिब जी की 17वीं वार्षिक पुण्यतिथि मनाई

0

अजमेर। संत शिरोमणि स्वामी हिरदाराम साहिब जी की 17वीं वार्षिक पुण्यतिथि पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा यानि 23 दिसम्बर को पुष्कर स्थित श्री शांतानंद उदासीन आश्रम में श्रद्धालुओं संत महात्माओं के आशीर्वाद से मनाई गई।

आश्रम के मंहत राममुनी ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में रामधुनी, सत्संग, आरती और अरदास की गई। उसके बाद भण्डारा व प्रसाद वितरण किया गया।

महंत हनुमान राम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी हिरदारामजी पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन ब्रह्मलीन हुए थे। उसी दिन चुंगी चौकी अजमेर रोड़ पुष्कर स्थित श्री शातांनद उदासीन आश्रम में समाधि स्थल पर यह सभी आयोजन किए गए। जिसमें श्रृंद्धालु द्वारा धर्मलाभ प्राप्त किया गया।

इस मौके पर प्रकाश मूलचंदानी, लक्ष्मण दास दौलातानी, हरि चन्दनानी, प्रेम केवलरमानी, महेश तेजवानी, महेश लौंगानी, प्रियांनी परिवार सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।