Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 436 -
होम ब्लॉग पेज 436

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा का अजमेर दौरा

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने शुक्रवार को अजमेर मंडल के दौरे के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर मंडल के अधिकारियों के साथ मंडल पर जारी विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की समीक्षा की और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने परिचालन, वाणिज्य, सुरक्षा, संरक्षा, यांत्रिक, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित कार्यों के लक्ष्यों व कार्य निष्पादन के बारे में चर्चा की। महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे को बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल के विभिन्न कार्यों,गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरुणांशु सरकार, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गतिशक्ति अनूप शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार तथा बलदेव राम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मंडल पर लोडिंग, मंडल की आय, समय पालन, गतिशक्ति प्रोजेक्ट्स तथा टिकट चेकिंग सहित विभिन्न मदों पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने मंडल पर यात्री सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट्स को जल्दी से जल्दी पूरा करने, ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा बढ़ाने के साथ ही लोडिंग तथा टिकट चेकिंग को और बढ़ाने पर जोर दिया और इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अजमेर में प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने किया स्कूटी वितरण

अजमेर। जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने अजमेर प्रवास के दौरान राजकीय सावित्री कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को स्कूटी वितरित की।

प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि जिले की 149 बेटियों को स्कूटी मिलना हम सबके लिए गर्व का विषय है। इनमें से 16 बालिकाओं को मौके पर स्कूटी वितरित की गई। अब ये बेटियां सम्मान के साथ नियमित कॉलेज आकर अपना अध्ययन जारी रख सकेगी। स्कूटी वितरण योजना का नामकरण सरकार द्वारा काली बाई भील के नाम से किया गया है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। तत्कालीन सरकार द्वारा काली बाई को पढ़ाई के नाम पर गोली दी गई थी। वर्तमान सरकार बेटियों को पढ़ाई के लिए स्कूटी प्रदान कर रही है। जनता की अपनी सरकार होने का यही प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के बलिदानों से सम्बन्धित मानगढ़ धाम की गौरवगाथा से सभी परिचित हो रहे है। वहां 1500 व्यक्तियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वर्तमान सरकार ने बजट में मानगढ़ धाम को स्थान देकर शहीदों को वास्तविक श्रद्धांजलि दी है। शहीदों के त्याग में बहुत बल है। यह बल प्रधानमंत्री को भी खींचकर मानगढ धाम बुलाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। यह सफलता की गारण्टी का मूल मंत्र है। उन्होंने जीवन के सामान्य उदाहरणों को देकर छात्राओं को कैरियर के नए क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान की। बडे सपने देखकर छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

मूसदा विधायक राकेश पारीक ने कहा कि सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जा रही है। इससे छात्राओं में पढ़ाई करने के लिए प्रेरणा का संचार होगा। छात्राओं के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होगी। बालिकाओं के पढ़ने से पूरे परिवार को लाभ होगा।

पूर्व मंत्री नसीम अख्तर ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नवाचार किए गए है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के साथ-साथ स्कूटी वितरण योजना भी संचालित की जा रही है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल से बच्चे उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करेंगे।

प्रधानाचार्या डॉ. मंजूला मिश्रा ने अवगत कराया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना एवं प्रोत्साहन राशि वितरण का सांकेतिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर की छात्रा समीन बानों, सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर की छात्राओं गायत्री एवं रिंकू निम्बारिया, राजकीय महाविद्यालय सावर की छात्राओं आशा कुमारी एवं पिंकी कुमारी, श्री रतनलाल कंवरलाल पाटनी राजकीय पीजी महाविद्यालय किशनगढ़ की छात्रा गुड्डी देवी चौकीदार, श्री रतनलाल कंवरलाल पाटनी कन्या महाविद्यालय किशनगढ़ की छात्रा तनुप्रिया व्यास, राजकीय महाविद्यालय मसूदा की छात्रा रिंकू धायल और राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं डिम्पल पारीक एवं रेशमा बानों को स्कूटी प्रदान की गई। देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर की छात्राओं सपना गुर्जर, संगीता, सुमन गुर्जर, निरूपमा गुर्जर एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर की छात्राओं रेखा गुर्जर एवं अंजली गुर्जर को प्रदान की गई।

इस अवसर पर अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, महेन्द्र सिंह रलावता, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, पार्षद नोरत गुर्जर, कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, कॉलेज शिक्षा की सहायक निदेशक डॉ. सुनीता पचौरी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

स्कूटी के लिए ऑनलाईन आवेदन अब 15 जनवरी तक

अल्पसंख्यक के समुदाय मुस्लिम, जैन, ईसाई, सिख, बोैद्ध एवं पारसी वर्ग की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण पात्र छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022-23 में ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 जनवरी, 2023 तक है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि योजना में राजस्थान स्थित राजकीय, निजी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय की पात्र छात्राएं विभागीय वेबसाईट एचटीई डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाईन आवेदन कर सकती है।

योजना से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश, नियमों की जानकारी आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की विभागीय वेबसाइट के हॉम पेज पर ऑनलाईन स्कॉलरशिप सेक्शन में उपलब्ध है।

योजना के संबंध में अधिक जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से भी ली जा सकती हेै। छात्रा द्वारा ऑनलाईन आवेदन स्वयं की एसएसओ आईडी बनाकर किया जाना है। समस्त अल्पसंख्यक वर्ग की पात्र छात्राएं 15 जनवरी 2023 तक अपना आवेदन करना कर सकती है।

सिक्किम : भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

गंगटोक। एक दर्दनाक हादसे में शुक्रवार को उस समय भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हो गये जब उनका वाहन उत्तरी सिक्किम के जेमा में गहरी खाई में गिर गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने उन्होंने बताया कि मृतकों में से तीन कनिष्ठ अधिकारी और 13 जवान हैं। हादसे में चार अन्य घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान 9324 फीट की ऊंचाई पर स्थित जेमा में वाहन एक संकरे मोड़ से गुजरते हुए खाई में गिर गया। घटना के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रवक्ता ने कहा किे दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुट है।

मोदी, ममता ने सिक्किम हादसे पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को उत्तरी सिक्किम में सड़क हादसे में भारतीय सेना के अधिकारियों एवं जवानों के शहीद होने की घटना पर दुख जताया।

मोदी ट्वीट किया कि सिक्किम में सड़क हादसे में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तरी सिक्किम में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मुझे गहरा दुख पहुंचा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

किशनगढ़ में एसके प्रोडक्ट पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में आज सुबह एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगढ़ में महावीर कॉलोनी स्थित एसके प्रोडक्ट पावरलूम फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण रही कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान उसकी भेंट चढ़ गया और आग से फैक्ट्री में लगा शैड जलने के बाद धराशायी हो गया।

सुबह का समय होने के कारण फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था और किसी के हताहत की सूचना नहीं है। आग की सूचना पर किशनगढ़ पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है तथा आग से वास्तविक नुकसान का आंकलन भी किया जाएगा।

कश्मीर में पाकिस्तान से जुड़े ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश, 17 अरेस्ट

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में छह पुलिसकर्मियों सहित 17 लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थों की तस्करी के पाकिस्तान से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कुपवाड़ा और बारामूला जिले के विभिन्न इलाकों के पांच पुलिसकर्मी, एक राजनीतिक कार्यकर्ता, एक ठेकेदार और एक दुकानदार शामिल हैं। पुलिस ने इन गिरफ्तारियों के साथ ही पाकिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का खुलासा किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुपवाड़ा शहर और उसके आस-पास के इलाकों में सक्रिय कुछ ड्रग तस्करों पर ध्यान केंद्रित किया तथा दर्जीपुरा के एक पोल्ट्री शॉप के मालिक मोहम्मद वसीम नजर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके आवास से कुछ मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया।

प्रारंभिक जांच के बाद वसीम ने ड्रग तस्करों के एक बड़े समूह का हिस्सा होना स्वीकार किया और इस अवैध व्यापार में शामिल इस जिले के साथ-साथ बारामूला जिले के उरी के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े अपने कुछ सहयोगियों के नामों का खुलासा किया। इसके बाद जिले भर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई और 16 और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में हारून रशीद भट (विशेष पुलिस अधिकारी-एसपीओ), इरशाद अहमद खान (एसपीओ), इशफाक हबीब खान (राजनीतिक कार्यकर्ता), ताहिर अहमद मलिक, ड्राई फ्रूट्स की दुकान के मालिक खुर्शीद अहमद खान और उसके बेटे इम्तियाज खान, तमहीद अहमद खान (मूल रूप से केरान निवासी और अब पाकिस्तान के पीओके स्थित आतंकवादी हैंडलर), रोमन मुश्ताक भट, आसिफ राशिद हाजम, सज्जाद अहमद भट (एसपीओ), अब्दुल मजीद भट (पुलिस कांस्टेबल), जाहिद मकबूल डार (एसपीओ), आबिद अली भट, ठेकेदार तनवीर अहमद वानी, नदीम जावेद और ताहिर अहमद खान शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक इस मॉड्यूल के खुलासे ने कश्मीरी युवाओं को नष्ट करने के उद्देश्य से कश्मीर घाटी में नशीले पदार्थों को जबरन फैलाने में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संचालकों की सीधी संलिप्तता को उजागर किया। इस विशेष मामले में मूल रूप से पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर शाकिर अली खान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के इस तरफ केरान में अपने बेटे तहमीद खान का इस्तेमाल कर नशीले पदार्थों का मुख्य आपूर्तिकर्ता बनकर सामने आया है।

तहमीद के कबूलनामे और खुलासे पर उसके घर से नशीला पदार्थ जैसे 2.0 किलोग्राम हेरोइन के दो पैकेट भी बरामद किए गए हैं। तहमीद इसे कुपवाड़ा ले जाकर अपने अन्य गिरफ्तार साथियों के बीच बेचकर मोटी कमाई करता था।

तहमीद के पिता शाकिर अली खान ने 1990 के दशक की शुरुआत में आतंकवादी गुटों में शामिल होने के लिए नियंत्रण रेखा पार की थी। अवैध हथियारों और गोला-बारूद का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, उसने वापस घुसपैठ की तथा केरान-कुपवाड़ा सेक्टर में कुछ समय के लिए हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के शीर्ष सक्रिय आतंकवादियों में से एक बना रहा।

सुरक्षा बलों की सक्रियता महसूस करते हुए शाकिर फिर से एलओसी पार कर गया और पीओके चला गया तथा अब एक शीर्ष आतंकवादी हैंडलर है। शाकिर कश्मीर घाटी में हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों को फैलाने में भी शामिल है।

इस संबंध में कुपवाड़ा थाना में एक मामला दर्ज किया गया है और एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से जांच की जा रही है। यह जांच के दौरान सामने आया है कि इस मॉड्यूल के तहमीद खान पिछले तीन महीनों के दौरान बाजार में 5.0 करोड़ रुपए मूल्य के लगभग 5.0 किलोग्राम के नशीले पदार्थों को पाकिस्तान से तस्करी कर लाया है।

इस 5.0 किलोग्राम नशीले पदार्थ में से लगभग 2.0 किलोग्राम बरामद किया गया है जबकि लगभग 1.0 किलोग्राम नशा करने वालों और नशेड़ियों के बीच बेचा गया है। इसमें से लगभग 2.0 किलोग्राम का पता लगाया जाना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि जिले में चालू वर्ष के दौरान 161 लोगों के खिलाफ 85 मामले दर्ज किए गए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल 33 लोगों को हिरासत में लेकर जन सुरक्षा कानून (पीएसए) व पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग जेलों में रखा गया है।

संसद अनिश्चित काल के लिए स्थगित, छाया रहा चीन का मुद्दा

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के दौरान दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा में सीमा पर चीन के अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा और कांग्रेस के सदस्यों ने इसको लेकर कई बार बहिर्गमन किया।

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की अलग-अलग घोषणा की। संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसम्बर से शुरू हुआ था। इस दौरान 17 दिनों में कुल 13 बैठकें हुईंं। संसद की कार्यवाही निर्धारित समय से छह दिन अथवा चार कार्यदिवस पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी। यह सत्र 29 दिसंबर तक प्रस्तावित था। धनखड़ के सभापतित्व में राज्यसभा का यह पहला सत्र था।

सत्र के पहले दिन से ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने दोनों सदनों में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन के सैनिकों के अतिक्रमण किए जाने के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया जो अंतिम दिन तक जारी रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयंशकर ने हालांकि इस मुद्दे पर दोनों सदनों में बयान दिया, लेकिन विपक्ष इस पर चर्चा कराने की मांग करता रहा और सरकार परंपराओं का हवाला देकर इससे इन्कार करती रही। वैश्विक स्तर पर कोविड संक्रमण के मामलों और इससे निपटने की देश में तैयारियों पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने दोनों सदनों में वक्तत्व दिया।

शीतकालीन सत्र में सत्रहवीं लोकसभा के दसवें सत्र की कार्यवाही का ब्यौरा देते हुए बिरला ने कहा कि सदन की उत्पादकता 97 प्रतिशत रही। इस सत्र में समाजवादी पार्टी की नयी सदस्य डिम्पल यादव ने सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने बताया कि इस सत्र में कुल 13 बैठकें हुईं, जो 68 घंटे 42 मिनट तक चलीं। इस सत्र में महत्वपूर्ण वित्तीय और विधायी कार्यों का निपटान किया गया। वर्ष 2022-23 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों-पहले बैच और वर्ष 2019-2020 के लिए अतिरिक्त अनुदानों की मांगों पर 10 घंटे और 53 मिनट तक चर्चा चली।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र के दौरान, नाै सरकारी विधेयक पुरःस्थापित किए गए तथा कुल मिलाकर सात विधेयक पारित हुए जिनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के कुछ समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजातियाँ) आदेश 1950 में संशोधन करने वाले पांच विधेयक एवं समुद्री जलदस्युता निरोधक विधेयक प्रमुख हैं।

लोकसभा में सदस्यों ने अविलंबनीय लोक महत्व के 374 मामले उठाए, जबकि नियम 377 के अधीन 298 मामले सदन के समक्ष उठाए गये। लोक सभा की स्थायी समितियों के 36 प्रतिवेदन सभा में प्रस्तुत किए गए। सत्र के दौरान 56 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिये गये। मंत्रियों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कुल 43 वक्तव्य दिए गए, जिनमें संसदीय कार्य मंत्री द्वारा सरकारी कार्य से संबंधित दो वक्तव्य शामिल हैं।

सत्र में विभिन्न मंत्रियों द्वारा 1811 पत्रों को सभा पटल पर रखा गया। सदन में भारत में खेलों के संवर्धन की आवश्यकता और देश में मादक द्रव्यों के बढ़ते उपयोग की समस्या पर अल्पकालिक चर्चा हुई। गैर-सरकारी सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर 59 विधेयक पुरःस्थापित किए गए।

धनखड़ ने राज्यसभा के 258वें सत्र की कार्यवाही का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सत्र में कुल नौ विधेयक पारित किए गए, जिन पर हुई चर्चा में 160 सदस्य शामिल हुए। सत्र में प्रश्नकाल की कार्यवाही हुयी तथा शून्यकाल के दौरान 106 मामले उठाये गये। इसमें जलवायु परिवर्तन पर तीन घंटे की अल्पकालिक चर्चा भी हुई। सत्र में एक घंटे 45 मिनट तक हंगामा भी हुआ।

सभापति ने कहा कि उनके कक्ष में उनकी लोकसभा और राज्यसभा के 130 सदस्यों के साथ मुलाकात हुईं और उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। उन्होेंने कहा कि सदन की कुल 13 बैठकों के दौरान 64 घंटे 50 मिनट कामकाज हुआ जबकि निर्धारित समय 63 घंटे 26 मिनट था। सदन की उत्पादकता 102 प्रतिशत रही। सत्र के दौरान 82 तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए गए। कुल 1920 प्रश्नों के लिखित उत्तर दिए गए।

सदन में वन्य जीव (संरक्षण) विधेयक 2022, ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022, संविधान (जनजाति एवं अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) से संबंधित तीन विधेयक 2022, नयी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (संशोधन) विधेयक 2022 तथा समुद्री जलदस्युता विधेयक 2022 पारित किये गये। सत्र में एक समान नागरिक संहिता विधेयक 2022 समेत 31 गैर सरकारी विधेयक पेश किए गए।

उन्होंने कहा कि सत्र में शून्यकाल में 106 मामले उठाए गए। विशेष उल्लेख में 205 मामले रहे। सदन में आठ विभागों से संबद्ध 36 रिपोर्ट पेश की गयी। सदन में जलवायु परिवर्तन और इससे निपटने की तैयारी पर अल्पकालिक चर्चा कराई गई। सदन का एक घंटा और 46 मिनट का समय हंगामे और शोरशराबे में बर्बाद हुआ।

जींद में ब्लैैकमेल कर 3 माह तक 16 साल की लड़की का यौन शोेषण

जींद। हरियाणा के जींद में एक गांव में मंदिर के पुजारी के पुत्र पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैैकमेल कर तीन महीने से यौैन शोेषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता की मां ने दी शिकायत में कहा है कि तीन महीने पहले पुजारी के पुत्र कुलबीर ने उनकी बेटी से बलात्कार किया औैर उसका वीडियो बनाया, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर बाद में यौन शोेषण करता रहा।

शिकायत के अनुसार संभवत: कुलबीर के परिचित अन्य तीन युवकों ने भी लड़की के साथ अश्लील हरकत की जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस नेे बताया कि आरोेपियों के खिलाफ यौन शोषण, छेड़छाड़ करने, बाल यौैन अपराध के खिलाफ संरक्षण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

भीलवाड़ा में ट्रेलर की चपेट में आने से प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के मध्य गोल प्याऊ चोराहे और मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी कारोबारी की आज ट्रोले की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भदादा बाग निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी सुनील गगरानी मॉर्निंग वाक पर निकले थे और गोल प्याऊ चोराहे और एक ट्रोले ने उन्हें कुचल डाला। पेट से नीचे का शरीर पूरी तरह कुचल जाने से वहां सड़क पर खून फैल गया। गगरानी को गंभीर हालत में उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

सैम कुरेन बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा

कोच्चि। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2023 की नीलामी के दूसरे दौर में इंग्लैंड के सैम कुरेन को शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा, जिसके बाद वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह को सबसे पहले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का गौरव हासिल हुआ था जब 2015 के सत्र में उन्हे 16 करोड़ रूपए में खरीदा गया था। इससे बाद 2021 में सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में खरीदा था जिसके बाद क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

इससे पहले 2020 के सत्र में पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए और काइल जैमीसन को 2021 में 15 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। करन के लिये मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सात करोड़ रुपए तक की बोली लगाई और तभी राजस्थान रॉयल्स बोली में कूद गया जबकि आरसीबी बाहर निकल गया।

करन ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 12 रन पर तीन विकेट चटकाये थे और अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने विश्वकप में कुल 13 विकेट हासिल किए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2020 और 2021 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला, लेकिन फरवरी 2022 में वह पीठ की चोट के कारण आईपीएल की मेगा नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

चौबीस वर्षीय सैम करन ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। टीम ने उन्हें 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। वर्ष 2020 की नीलामी में करन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.5 करोड़ में खरीदा था। दो साल तक चेन्नई के साथ रहने के बाद करन ने चोट की वजह से पिछले साल हुई नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था।

रेलवे के एक लाख पदाें की भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में लेवल एक के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का परिणाम आज घोषित हो गया जिसमें तीन लाख अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार इन तीन लाख अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षा एवं मेडिकल टेस्ट होगा और उसमें उत्तीर्ण एक लाख लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि पोर्टर, खलासी, गैंगमैन आदि के इन एक लाख पदों के लिए एक करोड़ दस लाख आवेदन आये थे जिनकी 400 केन्द्रों पर 99 पालियों में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा ली गई थी। परीक्षा 15 भाषाओं में आयोजित की गई थी।

सूत्रों के अनुसार परीक्षा के लिए केन्द्रों के आवंटन की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की सुविधा का ध्यान रखा गया और 60 प्रतिशत अभ्यर्थियों को उनके पते के 200 किलोमीटर के दायरे में तथा 95 प्रतिशत अभ्यर्थियाें को उनके पते के 400 किलोमीटर के दायरे में केन्द्र आवंटित किए गए थे।

सूत्रों ने बताया कि रेलवे ने वर्ष 2014 के बाद से अब तक तीन लाख 62 हजार 924 नियुक्तियां की हैं। इसके अलावा ये एक लाख पद भरे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त नॉन टेक्नीकल श्रेणी के 35 हजार 281 पदों की भर्ती की प्रक्रिया मार्च 2023 में पूरी कर ली जाएगी।