
सिरोही। पिछले कुछ दिनों से जिले में केंद्रीय विद्यालय को लेकर सांसद देवजी पटेल और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के बीच मेडिकल कॉलेज की तरह फिर से क्रेडिट वॉर शुरू हो गई है। क्योंकि शिक्षा और चिकित्सा दोनों ही राज्य सूची के मामले हैं।

सिरोही। पिछले कुछ दिनों से जिले में केंद्रीय विद्यालय को लेकर सांसद देवजी पटेल और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के बीच मेडिकल कॉलेज की तरह फिर से क्रेडिट वॉर शुरू हो गई है। क्योंकि शिक्षा और चिकित्सा दोनों ही राज्य सूची के मामले हैं।

जुब्लजाना। नतासा पिर्क मुसर (54) ने गुरुवार को स्लोवेनिया की नेशनल असेंबली के औपचारिक सत्र के दौरान पद की शपथ ली। वह देश की पांचवीं और पहली महिला राष्ट्रपति हैं। निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने वाली मुसर बोरुत पाहोर की जगह लेंगी, जो पिछले 10 वर्षों से इस पद पर थे।
राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले भाषण में, उन्होंने स्लोवेनिया के नागरिकों को संबोधित किया: “हमें अपने देश की देखभाल करनी है… इसकी रक्षा करें, इसकी रक्षा करें और इसे प्यार करें क्योंकि यह हमारा है और भविष्य की पीढ़ियों के कारण है।
उसने कहा कि वह एक बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था और एक मजबूत यूरोप का समर्थन करती है, और वह जलवायु परिवर्तन को हमारे समय की मुख्य चुनौती के रूप में देखती है।

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 03.46 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।
मेष :- आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।
वृषभ :- आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिए आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।
मिथुन :- आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।
कर्क :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो जरूर करें। रूके हुए काम आपके पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाईयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। आज समस्या और विवाद खत्म होने का योग बन रहा है। उम्मीद नजर आए तो नए कारोबार की शुरुआत कर दें। बहुत सारे काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है, आज अपनी दिनचर्या में मस्ती को शामिल करें। अपने आस-पास के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
सिंह :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।
कन्या :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
तुला :- आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक :- आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।
धनु :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।
मकर :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।
कुंभ :- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जाएगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।
मीन :- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

नई दिल्ली। करीब 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने दिल्ली की विशेष अदालत से विदेश जाने की अपनी अर्जी गुरुवार को वापस ले ली।
विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने मामले की सुनवाई के बाद कहा कि यह एक भावनात्मक मुद्दा है और यह मामला महत्वपूर्ण चरण में है। आपने विदेश यात्रा की अनुमति लेने के लिए ईडी सहित सरकारी एजेंसियों से संपर्क करने की कोशिश की है। आपने किस प्रक्रिया के तहत यात्रा अनुमति के लिए ईडी से संपर्क किया।
अदालत ने आगे कहा कि आप आवेदन वापस ले सकती हैं, अन्यथा मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा। फर्नांडीज ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए बहरीन जाने की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की थी जिसमें कहा गया कि सुनवाई की अगली तारीख छह जनवरी है और वह पांच जनवरी तक वापस आ जाएंगी।
प्रवर्तन निदेशालय ने यह कहते हुए जमानत अर्जी का विरोध किया कि मामला महत्वपूर्ण चरण में है और अभिनेत्री एक विदेशी नागरिक है तथा उसे विदेश यात्रा की अनुमति दी जाती है, तो वह नहीं आ सकती है।
विशेष अदालत ने गत 15 नवंबर को फर्नांडीज को दो लाख रुपए का निजी मुचलका भरने और अदालत की अनुमति के बिना विदेश नहीं जाने की शर्त के साथ जमानत दी थी। उनके वकील ने जमानत अर्जी में कहा कि वह पूछताछ के लिए निवेश एजेंसी के सामने दो बार पेश हुई और उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने पहले नियमित जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि उसने कभी भी जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं किया और अगर जमानत दी गई तो वह देश से भाग सकती है।
दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी अधिनियम) के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया है। उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत मामले की जांच की।
विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर पूरक चार्जशीट का संज्ञान लिया था जिसमें सुश्री फर्नांडीज को पहली बार आरोपी के रूप में नामित किया गया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि उसने पूछताछ के बाद कहा कि उसे कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से महंगे उपहार मिले थे।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की उस याचिका को आज खारिज कर दिया जिसमें उनसे जुड़ी एक कंपनी द्वारा बीकानेर में जमीन की खरीद में प्रवर्तन निदेशालय के एक मामले को रद्द करने की मांग की गई थी।
न्यायमूर्ति पुष्पेन्द्रसिंह भाटी की अदालत ने, हालांकि, उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने की अनुमति देने के लिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक को दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति वाड्रा स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी द्वारा बीकानेर के कोलायत में जमीन खरीदने के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

कोटा। राजस्थान में कोटा तकनीकी विश्वविद्यालय छात्रा से अस्मत की मांग करने वाले आरोपी प्रोफेसर गिरिश परमार को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
कोटा स्थित राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय आरटीयू के एसोसिएट प्रोफेसर आरोपी के खिलाफ मंगलवार रात को इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा ने दादाबाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके बाद पुलिस ने बुधवार को ही उसको हिरासत में लिया था। आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायायलय में पेश किया जहां उसे 25 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अर्पित अग्रवाल को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आज शाम करीब चार बजे न्यायालय में पेश करने ले जाने से पहले न्यायालय परिसर में से एक वकील ने एसोसिएट प्रोफेसर के साथ मारपीट करने की कोशिश की लेकिन पुलिस जैसे तैसे उसे बचा ले गई और उसे विशिष्ट न्यायालय महिला उत्पीड़न क्रम.एक के न्यायधीश के सम्मुख पेश किया।
उधर, इस मामले को लेकर एसोसिएट प्रोफेसर को बर्खास्त करने और उसे कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर आज सुबह से ही तकनीकी विश्वविद्यालय के बाहर भारी संख्या में छात्र जमा हो गए थे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे थे जिसे देखते हुए भारी पुलिस लवाजमा भी वहां तैनात किया गया था।
इस मामले की जांच के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने एस के सिंह ने तीन सदस्यों प्रो एसके राठौड़, प्रो डी के पल्लवलिया और प्रोफेसर डॉ मनीषा भंडारी की सदस्यता में जांच कमेटी गठित कर दी थी जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद एसोसिएट प्रोफेसर परमार को निलंबित कर दिया गया।
लेकिन इससे असंतुष्ट छात्र लगातार नारेबाजी करते रहे और उन्होंने जोर.अजमाईश कर विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार को तोड़कर भीतर प्रवेश कर लिया। यह छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कक्ष के बाहर निकले कुलपति एसके सिंह पर एक छात्र ने जूता फेंका तो वहां मौजूद है पुलिस के जवानों ने उस छात्र को अपनी हिरासत में ले लिया और वहां से तत्काल ले गए।

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में बांदनवाड़ा से गुजर रहे हाईवे पर आज शाम एक कार के ट्रेलर से टकराने से चार लोगों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाईवे स्थित बांदनवाड़ा हॉस्पिटल के सामने से निकल रहे एक ट्रेलर द्वारा ब्रेक लगाने से पीछे तेज गति से आ रही कार ट्रेलर से टकरा गई जिसमें कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चार कार सवार उसमें बुरी तरह फंस गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कार में से शवों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान जयपुर जिले के कोटपूतली नजदीकी सांगखेड़ा गांव निवासी के रूप में हुई है। इनमें इंजीनियर सतवीर जाट, हवा सिंह, शेर सिंह एवं संदीप सिंह है। एक अन्य घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है और चारों मृतकों के शवों को बांदनवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक मसाज सेन्टर से अनैतिक कार्यों में लिप्त चार विदेशी महिलाओं और मैनेजर को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र दायमा ने बताया कि शास्त्रीनगर कावा का खेड़ा में बुद्धा स्पा इंटरनेशनल थाई मसाज सेन्टर पर दो दिन पहले छापा मारा था जहां अनैतिक कार्यों में लिप्त चार विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था।
इन्हें आज न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया है। इन्हीं के साथ मैनेजर सवाद उर्फ हरुनल मुसलमान निवासी कनूर थाना बालापट्टनम जिला कन्नौर केरल को भी पूछताछ के लिए रिमाण्ड पर लिया है।
77 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, एक अरेस्ट
भीलवाड़ा में पुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान ओवरब्रिज के पास से एक पिकअप से 77 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। यह डोडा चूरा पिकअप में चेम्बर बनाकर तस्करी किया जा रहा था।
पुर थाने के उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुर रोड ओवरब्रिज के निकट नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक पिकअप चित्तौड़ की ओर से आई। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी को घुमाने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। शंका होने पर पिकअप की तलाशी ली तो पीछे बनाए हुए चेम्बर में चार कट्टे मिले। इन कट्टों की तलाशी ली तो इनमें से डोडा चूरा निकला। इनमें से दो कट्टों 22 किलो चार सौ ग्राम तीसरे कट्टे में 38 किलो पांच सौ ग्राम और चौथे कट्टे में 16 किलो सौ ग्राम अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने इस मामले में चालक चित्तौडग़ढ़ जिले के भदेसर थानान्तर्गत कंथारिया निवासी हुसैन मोहम्मद देशवाली को गिरफ्तार कर लिया।

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा में भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।
पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास बीती रात को एक युवक शव मिला जिसकी उम्र करीब 35 साल बताई गई है । उसके शरीर पर चोट लगी हुई है। उसका सिर पूरी तरह बिखर गया। संभावना की ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
मौके पर सीओ सिटी नरेन्द्र दायमाएएएसपी चंचल मिश्रा और एफएसएल टीम भी पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
नकबजनी करने के गिरोह का फंडाफोड, चार बदमाश अरेस्ट
भीलवाड़ा में प्रताप नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने एक टीम का गठन किया जिसमें विभिन्न एंगल से जांच पड़ताल कर बडलियास थाना अंतर्गत अम्मा निवासी देवी नाथ कालबेलिया एवं नारायण कालबेलिया निवासी चोपड़ा का खेड़ा एवं मुकेश कालबेलिया तथा उसके भाई बंसी नाथ कालबेलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चौंकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने भीलवाडा के साथ पाली जिले मेें नकबजनी एवं लूटपाट की वारदातें करना स्वीकार किया है।

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने जन्म प्रमाण पत्र मामले में हाजिर नहीं होने पर पूर्व विधायक मोहम्मद आजम खान पर दस हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।
न्याय विभाग के सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि जन्म प्रमाण पत्र मामले में न्यायालय में हाजिर नहीं होने के चलते एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। आजम पक्ष के अधिवक्ता बहस पर नहीं पहुंचे। कोर्ट में बहस नहीं होने के चलते एसीजेएम फर्स्ट ने जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को फिर इस मामले में सुनवाई होगी।
उन्होने बताया कि लगातार कई तारीखों पर पूर्व मंत्री आज़म खान न्यायालय नहीं पहुंच रहे हैं। आजम खान के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में जन्म प्रमाण पत्र में हेरफेर करने का मामला विचाराधीन है। आजम खान और उनके परिवार से प्रकरण में किसी के भी हाजिर न होने के चलते अदालत ने आजम खान, उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम और पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं उनकी पत्नी डॉ तंज़ीन फातिमा पर जुर्माना डाला है। सभी पर 10 हजार रूपए का जुर्माना आयद किया गया है।
इससे पहले आजम खान पर 15 दिसंबर को भी पांच हजार रुपए का जुर्माना हाजिर नहीं होने के चलते डाला गया था। आजम के विरुद्ध भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया था। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने आजम के बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम पर अपनी जन्मतिथि में हेरफेर कर दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। इसमें आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला और पत्नी भी आरोपी हैं। प्रकरण एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में विचाराधीन है।
आज मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर किशन अवतार और नरेंद्र त्यागी गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर हुए। जिरह के लिए मुलजिम पक्ष से कोई अधिवक्ता नहीं पहुंचे। अधिवक्ता संदीप सक्सेना के मुताबिक अदालत ने आरोपी पक्ष पर 10 हजार रुपए का हर्जाना आयद किया है। अब इस मामले में कल फिर सुनवाई होगी। साथ ही आजम पक्ष को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश भी दिए हैं।