Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 438 -
होम ब्लॉग पेज 438

तिहाड़ जेल के पूर्व पुलिस महानिदेशक संदीप गोयल निलंबित

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मंत्रालय ने इस संबंध में बुधवार देर रात जारी आदेश में कहा है कि भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के मद्देनजर राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय सेवा नियम 1969 के नियम 3 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान गोयल दिल्ली पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे और वह दिल्ली में रहेंगे। वह सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निलंबन के दौरान उन्हें अवकाश के समय मिलने वाले वेतन के समान वेतन दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि करीब एक महीने पहले ही गोयल को तिहाड़ के महानिदेशक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया था। धन शोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखरन ने कुछ समय पहले एक पत्र लिखकर सनसनी फैला दी थी कि उसने जेल में संरक्षण के लिए कई करोड़ रूपए की रिश्वत दी थी।

कानपुर में तीसरी मंजिल से गिरी लॉ छात्रा की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी क्षेत्र में गुरूवार को एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से मृत्यु हो गई।

अपर पुलिस आयुक्त अमरनाथ ने बताया कि मूल रूप से गुजरात सूरत के उथना गोविंद नगर निवासी सुभाष बाथम की बेटी रजनी बाथम (24) कानपुर के बीएनडी कॉलेज से लॉ कर रही थी। वह चौथे वर्ष की छात्रा थी और चकेरी क्षेत्र में हरजेंदर नगर निवासी रामबाबू गुप्ता के मकान में किराए पर रहती थी।

गुरुवार को रजनी तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई जिसकी जानकारी मकान मालिक ने दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तत्काल रजनी को एंबुलेंस से कांशीराम हॉस्पिटल भेजा गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच में छत पर मोबाइल और चप्पल पड़ी मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। वह सूरत से कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के आने के बाद ही शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा व परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोराना महासंक्रमण की आशंका, भाजपा ने स्थगित की जन आक्रोश सभाएं

श्रीगंगानगर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित की जाने वाली जन आक्रोश सभाओं के आयोजन को कोरोना की आशंका को देखते हुए स्थगित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने आज ट्वीट किया कि प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा था, लेकिन कोविड-19 सामान्य सावधानी एवं निर्देशों को देखते हुए जनहित में आगामी समय तक स्थगित किया गया है।

गहलोत सरकार की विफलताओं तथा कमजोरियों को उजागर करने के लिए भाजपा ने विगत 1 दिसंबर से प्रदेश में जन आक्रोश यात्राएं शुरू की थी जो 14 दिसंबर तक चलीं। करीब एक पखवाड़े के इस आयोजन में भाजपा के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनाक्रोश यात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में औसतन 10 दिन तक रहे।

जनाक्रोश यात्रा के लिए भाजपा ने प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से रथ तैयार करवाएं। इन रथों के माध्यम से गहलोत सरकार के विरुद्ध एक तरह से जन जागरण अभियान चलाया गया।

यात्रा के आगामी चरण के तहत इन दिनों प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश महा सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। महासभा में भी पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने 24 दिसंबर को श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत श्रीबिजयनगर में आयोजित जन आक्रोश महासभा को संबोधित करना था। प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने बताया कि डॉ. सतीश पूनिया का यह दौरा रद्द हो गया है।

उल्लेखनीय है कि जनसभाओं से पहले भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर गहलोत सरकार के विरुद्ध प्रकाशित करवाए एक पत्रकों का वितरण भी कर रहे हैं।

दिशा सालियान की मौत के मामले की एसआईटी जांच की घोषणा

नागपुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच विशेष जांच दल(एसआईटी) से कराए जाने की गुरुवार को घोषणा की।

राज्य सरकार ने भारतीय जनता पार्टी विधायक नितेश राणे द्वारा इस मामले में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की संलिप्तता का आरोप लगाने के बाद यह घोषणा की। राणे ने शिवसेना नेता का नार्को टेस्ट कराए जाने की भी मांग की है।

सत्तारूढ़ दल ने मामले की फिर से जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस पिछली ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार के दबाव में थी। सदस्यों ने अपनी मांग को लेकर काफी हंगामा भी खड़ा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही पांच बार स्थगित करनी पड़ी। अंतत: फडणवीस ने घोषणा की कि इस घटना की एसआईटी जांच कराई जाएगी और यह स्वतंत्र और निष्पक्ष होगी। इस बीच आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारे देश ने विशेष रूप से एक दिवंगत आत्मा के संबंध में गंदी राजनीति का इतना निम्न स्तर कभी नहीं देखा है।

गौरतलब है कि 28 वर्षीय दिशा ने आठ-नौ जून-2020 की दरम्यानी रात मुंबई के सुदूर पश्चिमी उपनगर मलाड में गैलेक्सी रीजेंट इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके पांच दिन बाद 14 जून को सुशांत उत्तर-पश्चिम मुंबई के बांद्रा में अपने किराए के डुप्लेक्स फ्लैट में मृत पाए गए थे।मी उपनगर मलाड में गैलेक्सी रीजेंट इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके पांच दिन बाद 14 जून को सुशांत उत्तर-पश्चिम मुंबई के बांद्रा में अपने किराए के डुप्लेक्स फ्लैट में मृत पाए गएथे।

बीगौस ने दिल्ली में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर डी15 आई और डी 15 प्रो

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी बीगौस ने आज डीलर पार्टनर ईविंग्स ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर दिल्ली में अपना तीसरा ईवी स्कूटर बीजी डी15आई और डी 15 प्रो लाँच करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 99,999 रुपए और 1,14,999 रुपए है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस मौके पर 100 से ज्यादा ग्राहकों ने बीगौस द्वारा निर्मित इस स्वदेशी स्कूटर की टेस्ट राइड किया। इस दौरान आरआर ग्लोबल के डायरेक्टर सुमित काबरा भी उपस्थित रहे। आरआर ग्लोबल के डायरेक्टर और बीगौस के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हेमंत काबरा ने कहा कि दिल्ली में अपने डी15 मॉडल को प्रदर्शित करते हुए उत्साहित हैं। ग्राहक हमारे पिछले मॉडलों से परिचित हैं और 100 प्रतिशत मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर बीजी डी15 बीगौस के पिछले मॉडलों से भी एक कदम आगे है।

दिल्ली एक प्रगतिशील बाजार है और हमें भरोसा है कि बीजी डी15 यहां के स्मार्ट और ट्रेंडी लोगों को जरूर लुभाएगा। हम देशभर में ईवी को अपनाने की तैयारी कर रहे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने मॉडल्स को विस्तार देने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए तैयार बीजी डी15 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 20 सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। बीगौस ने ऐसा स्कूटर तैयार किया है, जो न सिर्फ अपनी आधुनिक डिजाइन से ग्राहकों को लुभाएगा, बल्कि स्मार्ट बैटरी और मोटर कंट्रोलर जैसे उपयोगी फीचर्स भी लोगों को भाएंगे। इन्हें पुणे के चाकन प्लांट में डिजाइन एवं डेवलप किया गया है।

बीजी डी15 में पूरी तरह वाटरप्रूफ, आईपी 67 रेटिंग वाले इलेक्ट्रिक मोटर एवं बैटरी दिए गए हैं, जिससे उसे गर्मी और धूल से बचाने में मदद मिलती है। नवीनतम इंटेलीजेंट कनेक्टिविटी फीचर की मदद से यूजर स्मार्टफोन के माध्यम से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से कनेक्ट हो सकते हैं।

बीजी डी15 में रीमूवेबल बैटरी, इन-बिल्ट नेविगेशन, डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, की-लेस स्टार्ट, मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट, कॉल एवं नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर हैं। मोबाइल एप के जरिये स्कूटर से कनेक्ट रहा जा सकता है।

इस नए प्रोडक्ट के साथ बीगौस हायर रेंज, डिजाइन, सेफ्टी, सिक्योरिटी के मामले में बड़े बाजार में कदम रखेगी। बीजी डी15 में 3.2 किलोवाट की लिथियम आयपन बैटरी लगाई गई है और स्पोर्ट्स मोड में मात्र सात सेकेंड में इसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बीजी डी15 में इको और स्पोर्ट के दो राइड मोड हैं। बैटरी को 5 घंटे 30 मिनट में पूरा चार्ज किया जा सकता है। डी15 की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 115 किलोमीटर है।

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने मनाया 74वां स्थापना दिवस

0

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर मुख्यालय पर आज 74वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 22 दिसंबर 1949 को लोकसेवा आयोग विधिवत रूप से अस्तित्व में आया था।

राजस्थान प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा की महत्वपूर्ण नौकरियों के अलावा सरकारी नौकरियों में भर्ती का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए आयोग को आज 74 साल पूरे हो गए लेकिन आयोग में सदस्यों का कोरम आज भी पूरा नहीं हुआ।

आयोग अध्यक्ष सहित सात सदस्यों की संवैधानिक संस्था है लेकिन अधिकांश समय यहां सदस्यों के पद रिक्त ही रहते हैं जिससे आयोग को कार्य निपटाने में बहुत दिक्कतें आती है और अनेकों मामले लंबित हो जाते हैं। सरकार की ओर से आयोग सदस्यों की संख्या पूरी तरह नहीं भरे जाने से आयोग का कार्य प्रभावित होता है।

आयोग के 74वें स्थापना दिवस मौके पर अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय बहुत ही उत्साह के साथ इस वर्ष 93 भर्ती परीक्षाओं में से 92 परीक्षाएं समय पर कराए जाने को आयोग की कार्य कुशलता मानते हैं जो कि है भी। लेकिन सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होने से अनेक मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आयोग प्रबंधन देश में राजस्थान लोकसेवा आयोग को नवाचार करने में भी अग्रणी मानता है और वर्ष 2023 में जून माह तक के जारी कलेंडर के अनुसार परीक्षाएं आयोजित करने के लिए संकल्पबद्ध है।

सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वीं वर्षगांठ का महोत्सव 25 को

अजमेर। भैरव धाम राजगढ़ पर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वीं वर्षगांठ का महोत्सव 25 दिसंबर को धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि धाम पर आयोजित होने वाले 4 बडे वार्षिक पर्वो में सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की वर्षगांठ का महोत्सव सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं मुख्य पर्व होता है जिस कारण से इस दिन भारी मात्रा में श्रद्धालुओ की संख्या होती रहती है।

इस दिन जो भक्त सच्ची आस्था ओर विश्वास के साथ आता है व सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की विशेष परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

वर्षगांठ के विशालकाय आयोजन को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की ओर से तैयारियां जोरों पर है। भैरव धाम राजगढ़ दुनिया का एकमात्र ऐसा धार्मिक स्थल की जहां किसी भी प्रकार का रुपया-पैसा, चन्दा-चढावा, दान गुप्तदान, भेंट, नारियल, माला, अगरबत्ती व पूजन सामग्री आदि स्वीकार नहीं किया जाता।

धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को अन्धविश्वास से दूर किया जाता है। इस महोत्सव में देश-प्रदेश से हजारों झण्डे आएंगे। मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की विशेषता यह है कि आज स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। सर्द मौसम के अनुरूप बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन भी धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए माकूल इंतजामात कर रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चिकित्सा विभाग व पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। धाम पर वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है।

20वीं वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर बैठक

धाम पर मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में राजगढ़ मसाणिया भैरव भक्त मण्डल की बैठक हुई। महाराज ने सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वं वर्षगांठ की तैयारियों का जायजा लिया। महिलाओं व पुरूषों के लिए दर्शन करने की सुविधा के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंग लगाने के निर्देश दिए।

मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा व विशेष चमत्कारी चिमटी वितरण करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। महाराज ने भगदड़ से बचने के लिए पार्किंग तथा महिला व पुरूषों की अलग-अलग बेरिकेटिंग व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा।

सबगुरु राशिफल : 22 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 07.13 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ आनंद उठाए।

मीन :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।

मणिपुर बस दुर्घटना में पांच स्कूली बच्चों सहित सात की मौत

इंफाल। मणिपुर में बिष्णुपुर और खौपुम के बीच लीमाटक के पास बुधवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच स्कूली बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।

राज्यपाल ला गणेशन, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मंत्रियों, नागरिक समाजों और छात्रों के संगठनों ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। अधिकांश घायलों को इंफाल के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।

राज्यपाल ने जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) के मुर्दाघर का भी दौरा किया जहां शवों को रखा गया था और मृतक व्यक्तियों के परिवारों को सांत्वना दी। बीरेन सिंह बाद में अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मिले।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दुर्घटना के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर अपलोड करने से सरकार को बचाव अभियान शुरू करने में मदद मिली।

बीरेन ने कहा कि हादसे में पांच छात्रों, एक वार्डन और एक शिक्षक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में 47 लोग सवार थे। इनमें थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, येरिपोक टॉप चिंगथा के छात्र और कर्मचारी शामिल थे, जो खौपुम के वार्षिक अध्ययन दौरे के लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद मृत व्यक्तियों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों और मामूली रूप से घायलों को क्रमशः एक लाख रुपए और 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों के इलाज का खर्च वहन करने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लोगों को आगाह किया कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें, क्योंकि सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है।

उन्होंने स्कूलों को सर्दी के मौसम विशेषकर दिसंबर और जनवरी में अध्ययन भ्रमण या भ्रमण से बचने की अपील करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग ने आज एक आदेश जारी कर सभी सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त/निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है। राज्य किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 10 जनवरी 2023 तक स्कूल भ्रमण का आयोजन नहीं करेगा।

उन्होंने राज्य में चलने वाले यात्री वाहनों के सभी चालकों से भी गति सीमा से अधिक वाहन नहीं चलाने का आग्रह किया, यह कहते हुए कि यात्रियों को प्राप्त करने के लिए यात्री वाहनों को तेज गति से चलाते देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक छात्रों को ले जाने वाली कई स्कूल वैन की जांच के लिए सत्यापन शुरू किया जाएगा और क्षमता से अधिक छात्रों को ले जाने वाले चालकों के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में ऐसे वैन चालक छात्रों को ले जा रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यात्री वाहनों को चलाने के नियमों के बारे में जागरूकताए करने के लिए परिवहन विभाग राज्य के सभी चालकों का एक सम्मेलन आयोजित करेगा। इस सम्मेलन में उन्हें ड्राइविंग के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूक किया जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि थम्बलनू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, यारीपोक, इंफाल पूर्व के वार्षिक शैक्षिक भ्रमण के एक बस दुर्घटना के दुखद समाचार से उन्हें गहरा धक्का लगा है।

ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ सकते हैं एलन मस्क

0

वाशिंगटन। विश्व के जाने-माने व्यवसायी एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि जैसे ही उन्हें उनकी जगह लेने वाला कोई मूर्ख व्यक्ति मिलेगा, वह ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे देंगे।

मस्क ने रविवार को एक पोल पोस्ट कर ट्विटर यूजर से पूछा था कि क्या उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुख्य कार्यकारी के रूप में पद छोड़ देना चाहिए।

बारह घंटे के मतदान के बाद सोमवार सुबह मतदान बंद हो गया, जिसमें 1.75 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं ने भाग लिया। लगभग 57.5 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने मस्क के इस्तीफे के पक्ष में मतदान किया, जबकि केवल 42.5 फीसदी ने इसके खिलाफ मतदान किया।

मस्क ने अपने ट्विटर पोल का जवाब दिया कि जैसे ही मैं किसी को काम लेने के लिए पर्याप्त मूर्ख पाऊंगा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा! उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों का नेतृत्व करूंगा।

इससे पहले मंगलवार को, सीएनबीसी ने मामले से परिचित सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि श्री मस्क सक्रिय रूप से एक नए ट्विटर सीईओ की तलाश कर रहे हैं।

अक्टूबर के अंत में मस्क ने ट्विटर के 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया था। इस अमेरिकी कंपनी की स्थापना 2006 में सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में मुख्यालय के साथ की गई थी।