Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 439 -
होम ब्लॉग पेज 439

30 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’

पटना। फ़िल्म निर्माता जया छेड़ा और चिड़ियाघर लापतागंज जैसे लोकप्रिय 22 से अधिक टीवी सीरियल में काम कर चुके अभिनेता सह निर्देशक अभय प्रताप सिंह की हिंदी फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ 30 दिसंबर रिलीज होगी।

राजधानी पटना में फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का प्रमोशन करने पहुंचे निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि ‘डेढ़ लाख का दूल्हा के जरिये उन्होंने बतौर निर्देशक डेब्यू किया है और इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ एक ऐसे शख़्स की कहानी है, जो मायानगरी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने आता है। लेकिन उसके गांव में लोगों को लगता है कि वह डेढ़ लाख रुपए महीने का वेतन पाता है। इस कन्फ्यूजन की वजह से गांव के तमाम लोग उसे अपना दामाद बनाना चाहते हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाना रिलीज किया जा चुका है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में की गई है।

डेढ़ लाख के दूल्हे के पिता गोपाल जी के किरदार में नजर आने वाले चंद्रकांता, क्रूर सिंह फेम फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने बताया कि फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ में उन्होंने हीरो के पिता का किरदार निभाया है, जो गांव में रहता है और कड़क मिजाज है। फिल्म कॉमेडी से परिपूर्ण मनोरंजक फिल्म है। यह फिल्म साफ सुथरी फिल्म है जिसे सभी लोग परिवार के साथ देख सकते हैं।

यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाएगी और एक सार्थक संदेश भी देकर देगी।बिहार आना हर बार खास ही होता है। यहां के लोग और दर्शकों में सिनेमा की अच्छी समझ होती है। इसलिए मुझे लगता है कि मेरी हर फिल्म की तरह इस फिल्म को भी बिहार के दर्शकों का आशीर्वाद खूब मिलेगा।

वहीं, फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ के माध्यम से बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रहे अभिनेता ध्रुव छेड़ा ने कहा कि मेरी पहली फ़िल्न एक अलग किस्म की कॉमेडी फ़िल्म है जो लोगों को ख़ूब मनोरंजन‌ करेगी । मुझे पूरी उम्मीद है लोगों को मेरे किरदार के साथ साथ पूरी फ़िल्म भी बहुत पसंद आएगी। फ़िल्म के हरेक कलाकार ने इस फ़िल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। अखिलेन्द्र मिश्रा के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।मेरे किरदार से युवा कनेकट करेंगे।

उल्लेखनीय है कि एपीएस पिक्चर प्रस्तुत के के फिल्म्स क्रिएशन की फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ में ध्रुव छेड़ा, अखिलेंद्र मिश्रा, हर्षिता पंवार, इश्तियाक ख़ान और एहसान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अभय प्रताप सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म के संगीतकार सहजाह्न शेख (सागर) है। लिरिक्स अभय प्रताप सिंह का है।

बारां में 10 साल के मासूम के सामने पिता की हत्या के मामले में दो अरेस्ट

बारां। राजस्थान के बारां जिले में अंता थाना क्षेत्र के चहेडिया गांव में पिछले सप्ताह हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 17 दिसम्बर की रात को 10 साल के मासूम बेटे के सामने कुछ लोगों के द्वारा अख्तर बेग निवासी सांगोद की नृशंस हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को नामजद किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एकजुट होकर अपने खेत पर खाना देने जा रहे सांगोद निवासी अख्तर बेग की धारदार हथियारों और गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि यह हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। कोई जमीन का विवाद था जिसे लेकर 2018 में भी दो पक्षों के बीच में झगड़ा हुआ था। गत 17 दिसंबर को कुछ लोगों के द्वारा अख्तर की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने वसीम एवं आबिद निवासी चहेड़िया को गिरफ्तार किया है। जिन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

लंदन में मां अमृता सिंह के साथ वेकेशन मना रही है सारा अली खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ लंदन में वेकेशन मना रही है। सारा अली खान को जब कभी काम से फुर्सत मिलती है तब वह सैर-सपाटे पर निकल पड़ती हैं। इस बार सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ विंटर वेकेशन पर गई है।

छुट्टियां बिताने के लिए सारा अली खान लंदन पहुंची हुई हैं। सारा अली खान ने वेकेशन की तस्वीरें और फोटो अपने इंस्टा हैंडल के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की है। पहली तस्वीर में सारा पिंक कलर के जिम वेयर में नजर आ रही हैं और उनके साथ अमृता सिंह भी दिख रही हैं, जिन्होंने ब्लैक कलर का लॉग जैकेट कैरी किया है।

सारा अली खान का दूसरा पोस्ट उनका स्विमिंग पूल वीडियो है। वीडियो में सारा रेड बिकिनी में पूल से बाहर आते हुए दिख रही हैं। उन्होंने अपने इंडोर स्विमिंग पूल की भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसके साथ ही सारा ने कैप्शन में कहा कि खुशी, शांति और आराम। सारा ने आगे की तस्वीर में सनसेट का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में सारा ने हरे- भरे गार्डन का एक खूबसूरत नजारा दिखाया। सारा का आखिरी पोस्ट उनके डिनर का है। इस तस्वीर में उनके टेबल पर कई अलग-अलग तरह की डिशेज नजर आ रही है। इसके साथ ही कैप्शन में सारा ने बताया कि वह इस वक्त जमकर खाने के मूड में हैं।

अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं की कालेज शिक्षा पर लगाई रोक

0

काबुल। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अनिश्चितकाल के लिए महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।

तालिबान सरकार के मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को जारी एक पत्र में देश के सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया कि महिला शिक्षा को तत्काल रूप से निलंबित किया जाए।

उच्च शिक्षा मंत्री नेदा मोहम्मद नदीम द्वारा हस्ताक्षरित सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को जारी एक पत्र में कहा गया कि आप सभी को अगली सूचना तक महिलाओं की शिक्षा को निलंबित करने के उल्लिखित आदेश को तुरंत लागू करने के लिये सूचित किया जाता है।

अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद से तालिबान सरकार धीरे-धीरे उन लैंगिक कानूनों को लागू कर रही है जो उसके अनुसार इस्लाम के नियमों के अनुरूप हैं।

दिसंबर 2021 में महिलाओं को परिवार के किसी पुरुष के बिना लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से रोक दिया गया था, जबकि सत्ता पलट के बाद से देश के अधिकांश हिस्सों में लड़कियां अभी भी स्कूल नहीं लौटी हैं।

मई 2022 में महिलाओं को सार्वजनिक रूप से चेहरे पर इस्लामी घूंघट पहनने का आदेश पारित किया गया था, हालांकि कई शहरी इलाकों में महिलाओं ने इस आदेश को स्वीकार नहीं किया है।

रियासी में दावत के लिए स्कूल बंद करने वाले 5 सरकारी शिक्षक निलंबित

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर रियासी जिले में दवात के लिए पांच सरकारी स्कूलों को बंद करने वाले शिक्षकों को अधिकारियों ने निलंबित कर दिया है।

रियासी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आज जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि काम के दौरान पांच स्कूलों को बंद करने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद परिसर प्रमुख शजरू ने उन स्कूलों का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स प्रमुख ने इन स्कूलों को कार्यकारी समय के दौरान बंद पाया और तस्वीरों के साथ रिपोर्ट पेश की गई जिसमें दिखाया गया कि इन स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच करने के लिए एचएसएस चन्ना के प्रधानाचार्य, एचएसएस महोरे के वरिष्ठ व्याख्याता रियाज हुसैन और एचएस जामलान के प्रधानाध्यापक की एक जांच समिति का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा कि समिति ने एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें समिति ने उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना स्कूलों को बंद करने की पुष्टि की। जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों के एचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया।

सीकर : नाबालिग से ज्यादती के मामले में दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास

सीकर। राजस्थान के सीकर में पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से ज्यादती के मामले में एक व्यक्ति को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

पोक्सो कोर्ट क्रम संख्या दो के विशिष्ट न्यायाधीश अशोक चौधरी ने मंगलवार को इस मामले के अभियुक्त जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी बरनाला को यह सजा सुनाई। अदालत ने अभियुक्त पर साठ हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

जसविंदर सिंह ने नाबालिग से ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दोस्ती की, इसके बाद मोबाइल पर बात करने लगा और 4 जुलाई 2019 को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पंजाब के बरनाला ले गया। तीन दिन से अधिक समय तक मकान में बंधक रखा। नाबालिग अपना आधार कार्ड कपड़े, चार लाख रुपए व सोना चांदी के जेवरात भी साथ ले गई थी।

भीलवाड़ा में मसाज की आड़ में वैश्यावृति के अड्डे पर छापा, 4 युवतियों सहित 8 अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में कोतवाली थाना क्षेत्र में मसाज की आड़ में चल रहे वैश्यावृत्ति के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर चार युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र दायमा ने बताया कि शास्त्रीनगर क्षेत्र में बुद्धा स्पा इंटरनेशनल थाई मसाज सेन्टर पर अनैतिक कार्य होने की जानकारी मिलने पर एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर बुद्धा स्पा सेन्टर पर भेजा जहां 1200 रुपए मसाज के नाम पर लिए गए जबकि अनैतिक कार्य के लिए मसाज करने वाली युवती से ही बात करने की कहा गया।

इस पर बोगस ग्राहक पुलिस कर्मी ने मसाज करने वाली युवतियों से बातचीत की तो उन्होंने अनैतिक कार्य के लिए 3 हजार रुपए में स्वीकृति दे दी। जैसे ही युवती नग्न हुई पुलिसकर्मी ने उप अधीक्षक को मिस कॉल किया। कुछ ही देर में पुलिस टीम वहां पहुंच गई और मौके पर मौजूद युवतियों और चार युवकों को हिरासत में ले लिया। वहां तलाशी ली तो एक युवती के पर्स में कॉन्डम के पैकेट भी मिले। जिन्हें भी जब्त किया गया है।

कुंए में करंट से तीन लोगों की मौत

भीलवाड़ा जिले की आसींद पंचायत समिति के जोधड़ास गांव में कुंए में करंट लगने से आज रात तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधड़ास में एक कुएं में ये लोग काम कर रहे थे कि कुएं में करंट फैल गया और तीनों की मृत्यु हो गई।

देर रात तक तीनों के शव कुंए से बाहर निकाले गए मृतकों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं जो जोधड़ास के ही रहने वाल थे जबकि तीसरा गांगलास गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने पर आसींद तहसीलदार भंवर लाल सेन रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे हैं।

अवैध पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने औवर ब्रिज के निकट दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम द्वारा पुर ओवर ब्रिज के निकट नाकेबंदी के दौरान भीलवाड़ा की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति आये जिन्हें रोककर पूछताछ कर तलाशी लेने पर उनके पास एक पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि पकड़े गए युवकों में चूरु जिले के ढाणी बड़ी निवासी अजय कुमार शर्मा एवं हरियाणा निवासी अजीत सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

धौलपुर में तीन दिन से लापता पुजारी का शव कई टुकडों में मिला

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में भीमगढ़ गांव के बामनी नदी के किनारे चामड़ माता मंदिर के 3 दिन से लापता पुजारी का शव आज कई टुकड़ों में दो अलग-अलग बोरों में भरे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार 60 वर्षिय पुजारी भावउद्दीन के शव के 2 टुकड़े करके दो अलग-अलग बोरो में रखा गया था। जिस मंदिर में वह पूजा-पाठ करता था उसके पास पहाड़ी पर एक कटर मिला है। उसके चारों तरफ पत्थर रखे हुए हैं। मृतक पुजारी भीमगढ़ गांव का ही रहने वाला बताया गया है।

घटनास्थल पर पहुचे धौलपुर के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार चामड़ माता मंदिर के पास एक गुफा में तीन साधु रहते थे। इनके नाम केशव दास, सियाराम और महेश दास है। ये तीनों ही फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि साधुओं का पुजारी से विवाद था जिसके चलते हत्या करने की आशंका है। सम्भावना जाहिर की गई है कि शव को पहाड़ी पर काटने के बाद बोरे में डालकर नीचे नदी में फेंका गया जो बाद में यही बोरे बहते हुए नदी किनारे आ गए।

बताया गया है कि एक बोरे में धड़ तक का हिस्सा था और दूसरे बोरे में धड़ से नीचे का हिस्सा मिला है। पुलिस मामले की जाँच के साथ फरार साधुओं की तलाश कर रही है।

जमीन में दबा मिला महिला का शव

धौलपुर में दिहौली थाना क्षेत्र के अंबिका-कठुमरी मार्ग पर नई सड़क के किनारे गड्ढे में एक अज्ञात महिला का शव जमीन में दबा मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का धड़ जमीन में दबा था जबकि उसका सिर जमीन से बाहर निकला हुआ था। महिला के शव की अभी शिनाख्त नही हो सकी है। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है। महिला का शव करीब 6 से 7 दिन पुराना है। महिला की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

भूंगरा में गैस हादसे के पीड़ितों से मिले केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत

जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को भूंगरा गांव पहुंचे और गैस सिलेंडर विस्फोट से हुए हादसे में पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को ढांढस बंधाया और बोले कि यह समय राजनीति करने का नहीं है, साथ देने का है।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सहित जिसने भी हादसे के बारे में सुना, जिससे जो बना किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नियमों के अनुरूप सहायता देने का निर्णय किया। राज्य सरकार ने भी अपने विवेक के अनुरूप सहायता प्रदान की है। समाज के लोगों ने भी बहुत बड़े स्तर पर आगे आकर के पीड़ित परिवारों की मदद का काम किया है।

शेखावत ने कहा कि आने वाले लंबे समय तक इन परिवारों को संभालने की आवश्यकता है, जिसको जैसी जरूरत होगी, वैसी मदद करनी है। किसी को नौकरी की आवश्यकता होगी, किसी को इलाज की आवश्यकता होगी। सब आवश्यकताओं की पूर्ति हम सब लोग मिलकर करेंगे। सबको इस मामले में साथ रहकर काम करना होगा।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री सहायता कोष से मदद का निर्णय किया है। इस सहायता राशि को और बढ़ाने के लिए प्रक्रिया जारी है। घटना वाले दिन ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कर दिया था। तब से सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। चूंकि मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही थी, इसलिए इस हादसे में जितने भी मृतक हैं, सभी के आश्रितों को सहायता देने का निर्णय किया गया।

भूंगरा में हादसा स्थल देख शेखावत का दिल भर आया

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने सुबह भूंगरा सगत सिंह की ढाणी सहित आसपास की विविध ढाणियों में हादसे में काल कलवित मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त पहुंचे। वे सर्वप्रथम सगत सिंह पूंजराज सिंह की ढाणी पहुंचे और हादसा स्थल का अवलोकन कर वस्तुस्थिति जानी।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ढाणी में शोकसभा में पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना प्रदान की। शोक प्रकट कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जाजम पर बैठकर पीड़ित परिवारों का दुःख बांटा। उन्होंने कहा कि मैं प्रत्येक पीड़ित परिवार के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी महसूस करता हूं। हादसे के बाद से ही मैं ज्यादा से ज्यादा मदद उपलब्ध कराने को निरंतर प्रयासरत हूं। यह समय खुले हृदय और हाथ से सहायता का है।

ग्रामीणों ने शेखावत को बताया कि विवाह कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से विस्फोट हुआ। सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। अनेक लोग चपेट में आ गए। हादसा स्थल को देख केन्द्रीय मंत्री शेखावत का दिल भर आया और उन्होंने कहा कि यह भयावह हादसा था, जो प्रभावित हुए, उनके परिजन जीवन में इसे भुला नहीं सकेंगे। जो हुआ, बहुत दुःखद है।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार के प्रति मैं व्यक्तिगत जिम्मेदारी महसूस करता हूं। हादसे के बाद से ही मैं ज्यादा से ज्यादा मदद उपलब्ध कराने को निरंतर प्रयासरत हूं। यह समय खुले हृदय और हाथ से सहायता का है।

केन्द्रीय मंत्री ने खेत सिंह जी की ढाणी-राजेंद्र नगर (भूंगरा), प्रभुदान जी की ढाणी, रणछोड़ सिंह की ढाणी, बहादुर सिंह की ढाणी, गजे सिंह सत्ता भाटियो की ढाणी, रायसर भीमजी की ढाण, रायसर नायो की ढाणी, भालू राजवा गिरधार सिंह की ढाणी, मेरिया डेरिया रण जी भटियो की ढाणी, भीम सिंह की ढाणी, बस्तवा सांग सिंह की ढाणी, बेलवा राणा जी भीम की ढाणी पहुंचकर भी संवेदना जताई। हादसे के पीड़ितों के परिजनों को ढांढस बंधाया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

1971 के हीरो भैरोसिंह राठौड़ को दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने 1971 भारत-पाक युद्ध में लोगेंवाला के हीरो पूर्व सैनिक सेना मेडल नायक भैरोसिंह राठौड़ के पैतृक गांव सोलंकियातला पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी वीरता को प्रणाम करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

अजमेर में हिंदू जनजागृति समिति के हिंदू राष्ट्र संपर्क अभियान का आगाज

0


धर्म शिक्षा एवं आचरण से हो हिन्दू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा : चारुदत्त पिंगले

अजमेर। आज लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्म परिवर्तन ऐसे अनेक षड्यंत्र में हिंदू समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। हिंदू अपने ही देश में असुरक्षित हो गया है। यदि हिंदू समाज धर्म शिक्षा लेकर धर्म का आचरण करता है, तो वह स्वयं की रक्षा के साथ-साथ हिंदू धर्म और संस्कृति की भी रक्षा कर पाएगा। इसी जागृति के लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से पूरे देश में हिंदू राष्ट्र संपर्क अभियान का प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रदेश की राजधानी जयपुर के बाद बुधवार को समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले अजमेर पहुंचे।

अजमेर के नाथजी की बगीची में दर्शन कर उन्होंने वहां हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद शास्त्री कॉलोनी में आयोजित एक व्याख्यान को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं का एक ही समाधान है भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

उन्होंने कहा कि विश्व में हिंदुओं का एक भी देश नहीं है। धर्म के आधार पर विभाजन होने के बाद स्वतंत्रता के पश्चात भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना आवश्यक था। देश में आपातकाल के समय और संवैधानिक रूप से इस देश को सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) बनाया गया। इस कारण आज हिंदू ना अपने मंदिरों का धन धर्म हित के लिए उपयोग कर पा रहा है। ना ही बच्चों को पाठशाला के माध्यम से अपने धर्म संस्कृति की शिक्षा दे पा रहा है। यह स्थिति बदलने के लिए हिंदू राष्ट्र अत्यंत आवश्यक है।

भंवरसिंह राठौड़ के सान्निध्य में अजमेर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित संपर्क कार्यक्रम में हिंदू जनजागृति समिति के मध्यप्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक आनंद जाखोटिया, आशा राठौड़, राजेंद्रसिंह शेखावत, गोविंद कंवर, हुकुमसिंह विनोद कंवर, भीमसिंह राठौड़, राजेंद्र सोनी, दयाशंकर शर्मा समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। संपर्क अभियान के अंतर्गत सद्गुरु डॉ. पिंगले भीलवाड़ा, उदयपुर, नाथद्वारा, देसूरी, सोजत रोड, जोधपुर आदि क्षेत्रों का प्रवास करेंगे।