Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 440 -
होम ब्लॉग पेज 440

सूर्य की मकर संक्राति शुरू, उतरायन की ओर बढा

0

सबगुरु न्यूज। पाश्चात्य देशों में सूर्य का सायन मत सिद्धांत माना जाता है और सायन मत के अनुसार सूर्य की मकर संक्रांति 21 दिसम्बर को सूर्य उदय होने के बाद मकर राशि में 27 घंटे ओर 15 मिनट के बाद होगी। अर्थात सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा।

सायन संक्रांतियों के लगभग 23 व 24 दिन बाद निरयन संक्रान्तियां आती हैं। भारत में सूर्य की निरयन संक्रांति का मत माना जाता है और पाश्चात्य देशों में सायन सूर्य को ही माना जाता है। निरयन सिद्धांत के अन्तर्गत पृथ्वी की परिक्रमा मे 360° पूर्ण होने के कारण भारत में निरयन सिद्धांत माना जाता है, जबकि पाश्चात्य देशों में सम्पात बिन्दु के पिछडने के कारण ही सूर्य के सायन सिद्धात को माना जाता है।

21 जून से 22 दिसम्बर तक सूर्य की यात्रा उतर से दक्षिण की ओर रहनें के कारण दक्षिणायन कहलाता है और 22 दिसम्बर से 21 जून तक सूर्य की यात्रा दक्षिण से उतर की ओर होती हैं इसे उतरायन सूर्य कहा जाता है।

निरयन सिद्धांत के अन्तर्गत वर्तमान में सूर्य धनु राशि में भ्रमण कर रहे जब कि सायन सिंद्धात में सूर्य आज दिनांक 21 दिसम्बर 2022 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। फलित ज्योतिष शास्त्र मे प्राचीन ऋषि मुनियों ने अपनें वर्षो के अनुभव व लगातार शोध व अन्वेषण से फलित ज्योतिष सिद्धांत को अंजाम दिया और गर्ग ऋषि, लोमेश ऋषि,पाराशर ऋषि आदि के फलित ज्योतिष सिद्धांत में काफी विरोधाभास रहा है। लगभग सभी पुराणों में ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, तंत्र शास्त्र आदि में इन विषयों पर लिखा है।

वराहमिहिर ने सभी पुराणों से ज्योतिष शास्त्र वास्तु शास्त्र तंत्र शास्त्र आदि की जानकारी को विधिवत रूप से एकत्र कर अपने अनुभव के साथ शोध कार्य कर एक ग्रंथ वृहत् संहिता लिखा। इस ग्रंथ पर प्रसिद्ध प्राचीन ज्योतिषाचार्य कल्याण वर्मा के टीका कर ज्योतिष ग्रंथ सारावली लिखा। इसके बाद के सभी ज्योति शास्त्र के साहित्य कई नई पुरानी जानकारियों के साथ लिखे जाने लगे।

फलित ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों में शुरू ही सिद्धांत व परिणामों को लेकर मतभेद रहें है फिर भी बाद के साहित्यों में मांगलिक कुंडली व राहू काल सर्प योग जैसे विषयों को अपने ही शोध कार्य से ज्योतिष शास्त्र मे स्थान दिलवाया।

ज्योतिष शास्त्र में इन्हीं मान्यताओं के कारण भविष्यवाणी में अंतर आ जाते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि अब आकाश में ग्रहों की वास्तविक स्थिति कहां हैं और वे क्या फल वर्तमान में दे रहे हैं के विशद अध्ययन करने की दिशा में ज्योतिष सम्मेलनों में तथा अलग से अनुसंधान संस्थान में अब इन पर शोध करने की आवश्यकता है।

हठधर्मी तरीकों को छोड़ कर वास्तविकता के धरातल पर आना आवश्यक है क्योंकि खगोल शास्त्र अब तक हजारों ग्रहों की खोज कर चुका है और उनका भी प्रभाव किसी ना किसी रूप में की गई भविष्यवाणियों को प्रभावित करता है।

ज्योतिषाचार्य भंवरलाल

सबगुरु राशिफल : 21 दिसम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

मेष राशि : परिवारवालों को अपनी प्रेमिका से मुलाकात करवा सकते हैं। लाइफ पार्टनर को यह यकीन दिलाने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे का साथ देने में सफल होंगे।

वृषभ राशि : वैवाहिक जीवन में परिवार जनों का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी से भरपूर साथ मिलने वाला है। किसी कारणवश प्रेमिका से विवाद हो सकता है। अपनों से भरपूर प्यार मिलेगा। प्रेमी किसी रोमांटिक स्थान पर घुमाने ले जा सकता है।

मिथुन राशि : प्रिय साथी की सेवा में हाजिर रहने वाले हैं। लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ में साथी से मिलकर खुश रहने वाले हैं। जीवनसाथी की बातों का कष्ट होगा। अनावश्यक गतिवधि से दूर रहें।

कर्क राशि : पार्टनर किसी बात पर रूठ सकता है। लाइफ पार्टनर के सामने नम्र रहने वाले हैं। लव लाइफ में किसी बात को लेकर साथी से मनमुटाव रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी मिठास बढ़ेगा।

सिंह राशि : लव लाइफ का रिश्ता वैवाहिक जीवन में बदल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के ऊपर धन खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ में आपसी बातचीत बंद हो सकती है।

कन्या राशि : लव लाइफ में कोई नया मोड़ आने वाला है। वैवाहिक जीवन में किसी अजनबी से कुछ सीख मिल सकता है। लव लाइफ अधिक अपेक्षा से परेशान हो सकते हैं। प्रेमिका के साथ किसी अनजान जगह पर घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि : दोस्तों के मस्त रहने वाले हैं। आपके दोस्त आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। लव लाइफ की पुरानी यादों को ताजा करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन यदि कोई तनाव पहले से है तो दूर होगा।

वृश्चिक राशि : आज अपनों के सहयोग से प्यार में सफलता पाने वाले हैं। अविवाहित जातकों की शादी पक्की हो सकती है। लव पार्टनर के सामने प्यार जताने में सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सफल होगा।

धनु राशि : लव लाइफ में सफलता पाने के लिए किसे दोस्त का सहारा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने वाली है। परिवार के लोग वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने वाला है।

मकर राशि : लव पार्टनर के साथ देश से बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा। रिश्ते में मजबूती आने वाली है। प्रेमिका से मिलने के लिए किसी अच्छे स्थान पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा।

कुंभ राशि : लव लाइफ में पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। किसी अनजान से प्यार हो सकता है। पुरानी प्रेमिका मिलने के लिए जिद्द कर सकती है। अविवाहित जातक को शादी में देरी हो सकती है।

मीन राशि : लव लाइफ की परेशानी को आसानी से निजात पा सकते हैं। शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहने वाली है। प्रेम विवाह का सपना पूरा हो सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा ने केन्द्र की सरकार को हिला कर रखा : गहलोत

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने जहां केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को हिला कर रख दिया है, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह घबरा गए हैं वहीं यह यात्रा राजस्थान के लिए वरदान साबित हुई हैं।

गहलोत आज भारत जोड़ों यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा वाले विचलित हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने मीडिया पर दबाव बनाया है,जिस वजह से यात्रा से जुड़ी ख़बरें दिल्ली की मीडिया नहीं दिखा रहा है। यह यात्रा सामाजिक सरोकार के लिए है। महंगाई, बेरोज़गारी और अहिंसा की बात करते हुए राहुल गांधी निकल पड़े हैं। लोगों का ज़बरदस्त समर्थन यात्रा को मिल रहा है। यात्रा तीन बजे शुरू होने वाली होती है, फिर भी लोग बारह बजे से ही आकर लाइन में खड़े हो जाते हैं। ये यात्रा के संदेश को दिखाता है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि वह किसानों की कर्ज़ माफी को लेकर भ्रम फैलाती हैं। हम उनसे कहना चाहते हैं कि झूठ बोलना छोड़ो। झूठ बोलना पाप है, एक पुरानी कहावत है। उन्होंने प्रदेश में किसानों के कर्जमाफी के आंकड़े रखते हुए कहा कि किसानों के लाखों रुपए की कर्ज़ माफी हुई है। गहलोत ने कहा कि यात्रा के दौरान जो मुद्दे सामने आए हैं हम उन पर भी काम करेंगे। राहुल गांधी ने अंग्रेजी स्कूलों की संख्या बढ़ाने को कहा है। हम पूरे राजस्थान में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का जाल बिछा देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का वोट की राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं बताते हुए कहा कि राजनीति में हम धरना प्रदर्शन भी करते हैं तो उसका एक मैसेज होता है। इस यात्रा का भी एक संदेश है। राहुल गांधी यात्रा के माध्यम से अपना संदेश देने में सफल हुए हैं। यात्रा के दौरान हजारों वैसे लोग आए जिन्हें इसके थीम से प्यार है। लोगों का मानना है कि बेरोज़गारी, महंगाई कम होनी चाहिए, अहिंसा की राह पर चलना चाहिए, संविधान बचेगा तो देश बचेगा।

उन्होंने संस्थाओं के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि पहले एजेंसियों पर सिर्फ दबाव था, अब उन्हें डर लगता है। चुनाव से पहले कहां-कहां छापेमारी करनी है, ऊपर से लिस्ट दी जाती है। विपक्षी पार्टियों को जो चंदा देने वाले लोग हैं उन्हें चिह्नित करके डराया जाता है। आज एकतरफा खेल चल रहा है। इसे देश को और देशवासियों को समझना होगा। अगर नहीं समझेंगे तो तकलीफ़ में आएंगे। लोकतंत्र का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। कांग्रेस ने इसकी रक्षा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के लिए वरदान साबित हुई है। यात्रा का जो उद्देश्य है, महंगाई से लोगों को राहत दिलाना, उसी हिसाब से राजस्थान की सरकार भी काम कर रही है।‌ हमने 500 में गैस सिलेंडर देने का वादा किया। चिरंजीवी, पेंशन, शहरी मनरेगा, उड़ान एवं पुरानी पेंशन योजना का ज़िक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि इनसे लोगों को महंगाई से राहत मिली है। हम इन योजनाओं को आधार बनाएंगे और आने वाले बजट में इनमें जो कमियां हैं उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि योजनाएं बनाना और उनका सफल क्रियान्वयन, दोनों दो तरह की चीजें होती हैं। ये पांच योजनाएं सफल हुई हैं। सामाजिक सुरक्षा का हमने जो थीम रखा है, वो आगे भी चलता रहेगा। राजस्थान सरकार जल्द ही ओला, उबर, स्विगी जैसे ऐप के माध्यम से काम कर रहे गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी एक स्कीम बनाएगी ताकि कंपनियां इनके साथ मनमानी ना कर सकें। ऐसा करने वाला राजस्थान पहला राज्य होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य में यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया।

बेटियों के विवाह में बाबुल ने पैरोडी के जरिए जताया भगवान का धन्यवाद

0

अजमेर। यूं हर विवाह संस्कार में विधि विधान का अहम स्थान होता है। हाल ही में संपन्न एक विवाह समारोह में बाबुल की ओर से भगवान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवयुगल दंपती को आशीर्वाद की कामना के रूप में गई एक पैरोडी दिल को छू लेने वाली साबित हुई।

अजमेर के सतीश कुमार सैनी ने अपनी बेटियों प्रेरणा व खुशबू सैनी के विवाह के मौके पर वरमाला के बाद मंच से पुत्रियों के लालन पालन का इतिहास, उनके भूतकाल से वर्तमान तक की क्रियांवती, उन्हें भविष्य के संबंध में शिक्षा, संस्कारों की परिभाषा, जीवन की लिमिटेशन, ब्याईजियों से प्रार्थना रूपी आग्रह को कविता रूपी पैरोडी में दिल से पिरोया।

उन्होंने एक गाने के माध्यम से भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना, इतना तो मुझे निभाया आगे भी निभा लेना के बोल पर निर्मित अंतर्मन से स्वरचित प्रस्तुति देते हुए अपनी भावनाओं को साझा कर परिवारजनों, समाज बंधुओं एवं आमजन को एक उत्तम संदेश देने का प्रयास किया।

उक्त पैरोडी नीचे वीडियो में देखें….

4 साल कोई विकास नहीं कर पाए, अब जनता को ठगने चले : गजेन्द्र सिंह शेखावत

कोटा/बारां। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि राजस्थान सरकार ने गैस के दाम कम करने की घोषणा की है। जनता इनके आचरण को देखकर वोट देगी, गैस के दाम देखकर नहीं। इससे कुछ होने वाला नहीं है। चार साल में कोई विकास नहीं कर पाए और अब जनता को ठगने चले हैं।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री मंगलवार को कोटा और बारां के प्रवास पर रहे। सोमवार देर रात रेल द्वारा कोटा स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह से उनका स्वागत किया। शेखावत ने स्टेशन पर इतनी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

बारां में राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में भागीदारी करने कार्यक्रम स्थल पर जाते हुए शेखावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि प्रताप चौक और कॉलेज तिराहा रोड पर आए साथियों को देखकर मुझे महसूस हुआ, इस स्नेह को शब्द नहीं दिए जा सकते। यह तो उनका आशीर्वाद है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बारां के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और मीडिया से रू-ब-रू हुए। शेखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने गैस के दाम कम करने की घोषणा की है। जनता इनके आचरण को देखकर वोट देगी, गैस के दाम देखकर नहीं, इससे कुछ नहीं होने वाला है। चार साल में कोई विकास नहीं कर पाए। अब जनता को ठगने चले हैं। राजस्थान भ्रष्टाचारियों, बलात्कारियों और अपराधियों की शरणस्थल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था कायम करने में राज्य सरकार नाकाम रही है। मुख्यमंत्री विकास छोड़कर सरकार बचाने में लगे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर शेखावत ने कहा कि भारत का विभाजन राहुल गांधी के दादा-परदादा ने किया। पड़ोसी देशों को भारत की जमीन एक टेबल पर बैठकर दे दी और यह भारत जोड़ने चले हैं। जो शर्ट और टी-शर्ट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। वो दाढ़ी बढ़ाकर देश जोड़ने चले हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला है। विधायक मदन दिलावर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा हेमराज मीणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ मौजूद रहे।

छात्रशक्ति के बीच आकर मिलती है नई सोच

केंद्रीय मंत्री शेखावत बारां के राजकीय महाविद्यालय, कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय और राजकीय कला महाविद्यालय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छात्रशक्ति के बीच आकर नई सोच मिलती है। उनके समक्ष देश-दुनिया के विचार रखकर मैं स्वयं को नई पीढ़ी के अनुसार अपडेट करता हूं। उन्होंने इस गरिमामय समारोह में आमंत्रित करने के लिए आभार भी जताया।

अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

0

अजमेर। रेलवे की ओर से सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (05 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 28 दिसंबर 2022 से 25 जनवरी 2023 तक (05 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक बुधवार को 9 बजे रवाना होकर गुरूवार को 11.30 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09628, सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29 दिसंबर 2022 से 26 जनवरी 2023 तक (05 ट्रिप) सोलापुर से प्रत्येक गुरूवार को 12.50 बजे से रवाना होकर शुक्रवार को 17.05 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौण्ड व कुर्डुवाडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

एप बेस्ड कंपनियां के कार्मिकों के लिए बजट में होगा प्रावधान : अशोक गहलोत

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओला, उबर, जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों में काम करने वाले डिलिवरी ब्वॉय औऱ टैक्सी चालकों के लिए भी अगले बजट में वह प्रावधान लाएंगे।

गहलोत ने आज यहां कहा कि गिग इकोनॉमी यानी जो एप बेस्ड कंपनियां काम करती हैं, इनमें समाज के कमजोर वर्ग के लोग काम करते हैं थोड़े पैसों के लिए वे दिन-रात मेहनत करते हैं।

इन कंपनियों में इनका शोषण किया जाता है। नौकरियो से हटा दिया जाता है। उन्हें अब सोशल सिक्योरिटी राजस्थान देगा। ऐसा करने वाला राजस्थान पूरे देश में पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ये लोग मिले थे और राजस्थान इस प्रकार की नीति बनाने वाला पहला राज्य होगा। एप बेस्ड कंपनी में काम करने वाले ऐसे लोगों को सोशल सिक्योरिटी मिलेगी।

गहलोत ने कहा कि ये दुखद चीज है कि नेशनल मीडिया का सामाजिक सरोकार में कोई योगदान नहीं है। केंद्र के दवाब में मीडिया है इसलिए वे यात्रा को कवरेज नहीं दे रहे। अशोक गहलोत ने कहा कि इसका वोटों की राजनीति से सीधा संबंध नहीं है। यह तो लोगों के मुद्दे हैं जिन्हें हम इस यात्रा के माध्यम से निकाल रहे हैं। इसमें राहुल गांधी पूरी तरह से कामयाब हुए हैं। आगे की यात्रा के लिए पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा को भी बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कई भी जिला ऐसा नहीं रहा जहां से लोग नहीं आए। क्योंकि वे लोग चाहते हैं कि बेरोजगारी कम हो, महंगाई कम हो, अहिंसा के रास्ते पर लोग चलें, सद्बावना के साथ लोग रहें। बजट में महंगाई से राहत देने के लिए कई घोषणाएं होंगी। अब हम बजट लाने जा रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि उज्जवला योजना के लोगों को हमने 500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं इसी तरह बजट में हम ऐसी कई घोषणाएं करेंगे। जिसमें हम किसी न किसी तरह से महंगाई का बोझ लोगों पर से हल्का कर सकें। मैंने जो पहले 5 मांगे उठाई थी, मैं फिर से प्रधानंमत्री से इनकी मांग उठाता हूं। इन मांगों को राहुल गांधी ने भी मंच से उठाया था।

राहुल गांधी ने कहा कि इन अंग्रेजी स्कूलों की संख्या कम नहीं होनी चाहिए बल्कि इन्हें जितना हो सके। बढ़ाया जा सके। गहलोत ने उड़ान योजना, शहरी रोजगार योजना, ओपीएस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं आज राजस्थान को एक मॉडल रूप में निखार रही हैं, बल्कि लोगों को हर तरह से सुविधाएं दे रही हैं।

एनआईए ने त्रिची विशेष शिविर के 9 लोगों को गिरफ्तार किया

चेन्नई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के व्यापार के मामले में त्रिची विशेष शिविर के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने मंगलवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मराजन के नेतृत्व में केरल की 10 सदस्यीय एनआईए टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। इस विशेष शिविर में विदेशी नागरिक रहते हैं जिनमें से अधिकांश श्रीलंकाई तमिल हैं और उनपर विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार किए गए 9 लोगों में से पांच श्रीलंकाई तमिल हैं जबकि चार सिंहली हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच चेन्नई की विशेष अदालत, पूनमल्ली लाया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सी गुणशेखरन उर्फ गुना, पुष्पराजा, मोहम्मद अस्मिन, अलाहप्पेरुमोगा सुनील गामिनी फांसिया उर्फ ​​सुनील गामिनी, स्टेनली केनेडी फर्नांडा उर्फ ​​किसान, लादिया चंद्रसेना, धानुका रोशन, वेल्ला सुरंका उर्फ ​​गमगे सुरंका प्रदीप और थिलिपन उर्फ ​​दिलीपन गिरफ्तारों में शामिल हैं।

एनआईए ने ट्वीट किया कि कल नौ लोगों की गिरफ्तारी इस वर्ष जुलाई में हुई छापेमारी का फॉलो अप हैं, जिसमें कई मोबाइल फोन और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी।

ह मामला सी गुणशेखरन उर्फ ​​गुना और पुष्पराजा उर्फ ​​पुकुट्टी कन्ना द्वारा नियंत्रित एक श्रीलंकाई ड्रग माफिया से संबंधित है, जिसका सहयोगी पाकिस्तान स्थित मादक पदार्थों और हथियारों का आपूर्तिकर्ता हाजी सलीम है, जो भारत और श्रीलंका में प्रतिबंधित लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (लिट्टे) का पुनरुत्थान करने के लिए अवैध मादक पदार्थों और हथियारों का काम कर रहा है।

एनआईए ने 08 जुलाई 2022 को इस मामले की स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने कहा कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

इंफिनिक्स का 200 एमपी कैमरा वाला जीराे अल्ट्रा स्मार्टफोन

0

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इंफिनिक्स ने आज 200 एमपी कैमरा वाला जीरा अल्ट्रा 5 जी स्मार्टफोन लाँच करते हुए प्रीमियम श्रेणी के स्मार्टफोन बाजार में प्रवेश किया। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा और 25 से 29 नवंबर के दौरान इसकी कीमत 29999 रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसके साथ ही जीरो सीरीज की घोषणा की और इसके साथ ही जीरो 20 स्मार्टफोन भी पेश की जिसकी कीमत 15999 रुपए है।

इंफिनिक्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिष कपूर ने इस सीरीज को लॉन्च करते हुए कहा कि इंफिनिक्स ने हमेशा नई और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान दिया है और जीरो सीरीज में प्रौद्योगिकी के साथ ही डिजाइन और नवाचार पर अधिक जाेर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जीरो अल्ट्रा में 200 एमपी का प्राइमरी रियर कैमरा और 32 एमपी का फ्रंट कैमरा है।

इसके साथ ही आठ जी रैम है जिसे 13 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 256 जीबी रॉम है। इसमें 180 वॉट थंडर चार्जिंग प्रौद्योगिकी दी गयी है। इसका स्क्रीन 6.8 इंच का है। इसमें 4500 एमएएच की बैटरी है जो 180 वॉट चार्जिंग पर मात्र 12 मिनट में पूर्ण चार्ज हो जाती है। यह डुअल 5 जी सिम सपोर्ट करता है।

उन्होंने कहा कि जीरो 20 का सक्रीन 6.7 इंच का है और इसमें प्राइमरी रियल कैमरा 108 एमपी का है और फ्रंट कैमरा 60 एमपी का है। इसमें भी 4500 एमएएच की बैटरी है जो 45 वांट सुपर चार्जिंग के साथ आता है जिससे 30 मिनट में यह 75 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसमें आठ जीबी रैम है जिसे 13 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और 128 जीबी रॉम है।

टर्बुलेंस में फंसने के कारण पांच विमान यात्री घायल

हॉस्टन। ब्राजील के रियो डी जनेरियो से सोमवार को अमरीका के हॉस्टन आ रहे एक विमान के अचानक वायुमंडलीय विक्षोभ (टर्बुलेंस) में फंसने के कारण चालक दल के तीन सदस्यों समेत पांच लोग घायल हो गए।

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि हॉस्टन इंटरकांटिनेंटल हवाई अड्डा पर विमान के उतरने के बाद मामूली रूप से घायल लोगों को कल सुबह एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

एयरलाइंस ने कहा कि अमरीकी उड़ान 128 को हॉस्टन आते समय अप्रत्याशित टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। विमान के लैंड करने के बाद चालक दल के तीन सदस्यों और दो यात्रियों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

एयरलाइंस ने कहा कि हम कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए अपने चालक दल के आभारी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हवाई यातायात नियंत्रण रेडियो स्कैनर में दिखाई दे रहा है कि विमान को टर्बुलेंस का उस समय सामना करना पड़ा, जब वह कैरेबियन सागर की सीमा से लगे मैक्सिको के कैनकन के ऊपर से गुजर रहा था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले फीनिक्स से होनोलूलू जा रहे हवाईयन एयरलाइंस के एक विमान को रविवार को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। इस घटना में कम से कम 36 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि इस घटना में 20 लोग घायल हुए थे, जिनमें 14 महीने के बच्चे से लेकर वयस्क शामिल थे, जिन्हें आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। घायलों में से 11 की हालत गंभीर थी।