Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 441 -
होम ब्लॉग पेज 441

पाकिस्तान : लासबेला में गैस सिलेंडर फटने से 12 लोगों की मौत

0

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले के एक बाजार में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य झुलस गए।

मीडिया ने यह जानकारी मंगलवार को दी। लासबेला जिले के उपायुक्त मुराद खान कासी ने मीडिया से कहा कि सोमवार को एक दुकान में रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर फट गया जिससे एक बड़ा विस्फोट हुआ और लासबेला जिले के बेला इलाके में आस-पास की दुकानों में आग फैल गई।

अधिकारी के अनुसार इस आग में 25 लोग झुलस कर घायल हो गए, जिन्हें बंदरगाह शहर कराची के सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन घायलों में से 12 लोगों ने सोमवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती है क्योंकि अधिकांश घायलों की स्थिति गंभीर है।

इस विस्फोट से लगी आग के कारण दुकान में रखे अन्य सिलेंडर भी उसकी चपेट में आ गए, जिससे और ज्यादा विस्फोट हुआ और आसपास की चार दुकानें तथा आसपास खड़ी लगभग 12 गाड़ियां नष्ट हो गईं।

सबगुरु राशिफल : 20 दिसम्बर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

हनुमानगढ़ : गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महासभा में उमड़ा जनसैलाब

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ निकाली गई सफल जन आक्रोश यात्राओं के बाद आज टिब्बी में आयोजित महासभा में जनता का अभूतपूर्व जन समर्थन मिला।

संगरिया विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा और महासभा के प्रभारी वरिष्ठ नेता रतन गणेशगढ़िया ने बताया कि टिब्बी में एसडीएम कोर्ट के सामने के मैदान में आयोजित सभा में हजारों लोग उमड़ आए जिससे जाहिर होता है कि लोग आगामी चुनाव में अशोक गहलोत सरकार की विदाई अभी से ही तय किए हुए हैं।

महासभा को पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी, भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर बिश्नोई, विधायक गुरदीपसिंह शाहपीणी और प्रभारी रतन गणेश गढ़िया सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और अशोक गहलोत सरकार को खूब आड़े हाथों लिया। अशोक गहलोत सरकार के अब तक के 4 वर्ष के शासन को सवालों के दायरे में खड़ा कर दिया।

भाजपा के उपरोक्त वरिष्ठ नेताओं के साथ इस महासभा को जिला महामंत्री, जुगल गौड, विधानसभा संयोजक प्रमोद डेलू, जिला सह संयोजक गुलाब सींवर, सह संयोजक श्याम मित्तल, मंडल अध्यक्ष चरणदास,युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रजनीश कस्वां सहित अनेक भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

केरल : फुटबॉल प्रेमियों के बीच जमकर मारपीट, तीन घायल

कन्नूर। केरल में कन्नूर के पास पल्लियामूला में सोमवार तड़के फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाने के दौरान फुटबॉल प्रेमियों में जमकर मारपीट हुई और इस दौरान चाकू लगने से तीन युवक घायल हो गए

पुलिस ने बताया कि इस घटना में ब्राजील की टीम के प्रशंसक अनुराग (24), सी वी नकुल (23) और एलेक्स एंटनी (23) चाकू और क्रिकेट स्टंप घोंपे जाने से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक फ्रांस के समर्थक बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पल्लियामूला में नेताजी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स क्लब के पास सड़क के किनारे लगी एक बड़ी स्क्रीन के जरिए दोनों टीमों के समर्थक युवक फीफा विश्व कप का फाइनल देख रहे थे।

इस घटना में अनुराग के सिर और पैरों में चोटें आई हैं। वहीं नकुल और एलेक्स एंटनी अर्जेंटीना की जर्सी पहने गिरोह के हमले से बचने की कोशिश में घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के चाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

इस सिलसिले में पुलिस ने पन्ननपारा और आसपास के इलाकों के रहने वाले पांच युवकों के शैजू (48), वी विजयकुमार (42), सी प्रशोब (34), सी प्रजोश (36) और सी सनीश (31) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस घटना में घायल आदर्श ने बताया कि अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने फ्रांसीसी टीम के खिलाड़ी एम्बाप्पे को अपमानित किया, जिसके कारण दोनों समूहों के बीच विवाद हुआ।

उल्लेखनीय है कि इन्हीं दो गिरोह के युवक इससे पहले फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में ब्राजील और क्रोएशिया के बीच हुए मुकाबले के बाद भिड़ गए थे। इस मुकाबले में क्रोएशिया ने ब्राजील को हरा दिया था।

इस बीच, थालास्सेरी पुलिस ने दो युवकों सफवान (23) और सलमान (18) को पुलिस वाहन को रोकने और थलास्सेरी पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक मनोज के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह घटना उस समय घटित हुई, जब पुलिस अर्जेंटीना के प्रशंसकों के विजय जुलूस के दौरान थालास्सेरी शहर में हुई हिंसा के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची थी।

इस सिलसिले में पुलिस ने अन्य आठ युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 112 (ड्राइविंग करते समय गति प्रतिबंध) और 186 (अपने सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में पुलिस टीम की ड्यूटी में बाधा डालना) के तहत मामला दर्ज किया है।

अजमेर में व्यापारिक महासंघ ने किया अजमेर बंद का आह्वान

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 20 दिसंबर को अजमेर बंद का आह्वान किया है।

अजमेर में महासंघ ने मीडिया को बताया कि नगर निगम हठधर्मिता रखते हुए यूजर चार्ज वसूलने पर आमादा है। अजमेर व्यापारियों ने पिछले कई दिनों में अनेक तरीकों से विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन के जरिए निगम आयुक्त से यूजर चार्ज वसूलने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया लेकिन अब जब बात नहीं बन रही है तो विरोध में अजमेर बंद जैसा कदम उठाना पड़ रहा है जिसके लिए शहर के सभी व्यापारी एवं व्यापारिक संगठन एकमत है।

उल्लेखनीय है कि अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड है और भाजपाइयों ने इस बात को हवा दी है कि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशों पर यूजर चार्ज की वसूली को अजमेर में प्रभावी किया जा रहा है।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल का यहां तक कहना है कि शहर के दोंनो विधायक वासुदेव देवनानी व अनिता भदेल के अलावा वकीलों की संस्था बार एसोसिएशन का भी उन्हें बंद के लिए समर्थन प्राप्त है।

अर्जेंटीना ने जीता फीफा वर्ल्ड कप : त्रिशूर में बटी फ्री बिरयानी

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर में अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में एक होटल मालिक ने अपनी तरफ से अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाते हुए एक हजार अर्जेंटीना फुटबॉलप्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलाई।

त्रिशूर के रॉक लैंड होटल का मालिक शिबु पोरूथूर अर्जेंटीना के खेल का दीवाना है और उसने पहले से ही घोषणा कर दी थी कि इस बार फीफा वर्ल्ड कम अगर अर्जेंटीना की टीम जीतेगी ताे वह इस टीम के खेल के दीवाने 1000 फुटबॉल प्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलाएगा। अब अर्जेंटीना की जीत के बाद होटल मालिक ने अपना वादा निभाते हुए 1000 फुटबॉलप्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलाई है।

कल फुटबॉल मैच के खत्म होने के बाद शिबु अपने होटल में काम करने वालों के साथ किचिन में वापस लौटा क्योंकि उसे दूसरे दिन अपने वादे के अनुसार लोगों को बिरयानी खिलानी थी और वह बिरयानी पकाने के काम में लग गए।

आज जो भी शिबु के होटल पहुंचा उसे गर्मागर्म बिरयानी फ्री में खाने को मिली। लगभग साढे ग्यारह बजे के आसपास होटल के आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमियों का जमावड़ा हो गया। शिबु ने उसके होटल पर आने वालों को फ्री में बिरयानी खिलाकर 36 साल बाद अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया।

कांग्रेस आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही : सतीश पूनियां

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान की जनता 2023 में कांग्रेस को सत्ता से हमेशा के लिए विदा करेगी एवं भाजपा के शासन में प्रदेश तरक्की के नए आयाम छुएगा।

डा पूनियां आज यहां उदयपुर जिले के झाडोल, खेरवाड़ा और सलूम्बर विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 वर्षों से आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही, जिससे आदिवासी, स्कूल, शिक्षा, छात्रवृति, सड़क, बिजली, पानी इत्यादि क्षेत्रों में पीछे होते चले गए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2018 में प्रदेश के सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन आज भी किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं, आदिवासी क्षेत्र से लेकर पूरे प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, जिससे 200 से अधिक किसान सुसाइड कर चुके हैं, 18 हजार से अधिक किसानों की जमीनें कुर्क हो गईं, जिससे किसान पर दोहरी मार पड़ रही है।

डा पूनियां ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। 70 लाख बच्चों ने परीक्षा दी और कांग्रेस सरकार ने नौकरी दी एक लाख को, तो 69 लाख बच्चों का क्या होगा? इससे भी बड़ा धोखा युवाओं के साथ यह हुआ कि रीट सहित तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिसमें कांग्रेस से जुड़े हुये लोग शामिल पाए गए, पूरा प्रदेश जानता है।

भाजपा देश और प्रदेश की जिम्मेदार पार्टी है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसका मुख्य कार्यकर्ता होने के नाते आपको भरोसा दिलाता हूं कि 2023 में भाजपा की सरकार आएगी और झाडोल, खेरवाड़ा, सलूम्बर से लेकर पूरे प्रदेश के विकास के लिए विजन के साथ कार्य करेंगे, जिससे विकसित राजस्थान बनेगा, जो पूरे देश के लिए विकास मॉडल का बेहतरीन उदाहरण पेश करेगा।

8 वहशी दरिंदों ने 16 साल की लड़की का रातभर नोंचा जिस्म

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की का कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में यहां की विशेष पॉस्को अदालत ने आठ लड़कों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को प्रदान दी।

जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि का है, जब सभी आरोपियों ने किशोरी को समुद्र किनारे वाले गांव के एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारियों के अनुसार लड़की ने पुलिस को बताया कि एक नाबालिग लड़का उसे बहला फुसला कर ले गया और फिर सबने मिलकर अगली सुबह तक उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है और सतपति पुलिस थाने में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने शनिवार को मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने शिकायत की थी कि उसके साथ 16 दिसंबर की रात आठ बजे से लेकर अगले दिन 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक बलात्कार होता रहा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार तड़के सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 366 (ए), 341, 342 और 323 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं अंतर्गत तहत मामला दर्ज किया है।

भिंड में नाबालिग का देह शोषण कर देह कारोबार में धकेला, दो अरेस्ट

रिश्ते की नाबालिग भतीजी से रेप के प्रयास के दोषी को 7 साल जेल

भीलवाड़ा की छात्रा से गैंगरेप, वैश्यावृति कराने के मामले में दो और आरोपी अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा की छात्रा से ब्यावार में सामुहिक दुष्कर्म करने के मामले मेें पुलिस ने आज दो और आरोपियों को पाली जिले से गिरफ्तार किया। उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र दायमा ने बताया कि इस मामले में दो महिला दलाल सहित तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जिन्हें एक बार फिर गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसे ब्यावर ले जाकर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पूर्व में गिरफ्तार की गई वंशिका, राधा और गैंगरेप के आरोपी फिरोज को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया था।

जबकि इस मामले में फरार पाली जिले के रामगढचांग निवासी रफीक काठात और अफजल को तलाश में भेजी गई टीम पकड़ कर भीलवाड़ा ले आई। पूछताछ के बाद दोनों को सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी कुछ खुलासे हो सकते है। वहीं इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जेल भेजे गए तीनों आरोपियों का फिर रिमाण्ड लेगी।

आईटीआई छात्र को 242 करोड रूपए का आयकर विभाग का नोटिस

भीलवाड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आईटीआई स्टूडेंट को 242 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस आ गया। दरअसल, शहर के आजाद नगर के निवासी स्टूडेंट गोविंद नामा को आयकर विभाग ने नोटिस थमाया है।

गोविंद का दोष केलव इतना था कि इसने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके दस्तावेज अपने ही मकान के पड़ोस में रहने वाले बलराम सेन को दिए थे। बाद में हुआ यह कि उसे अब यह नोटिस मिलने से उसका परिवार खासी मुसीबत में पड़ गया है। गोविंद, कपड़ा मार्केट में चौकीदारी कर घर चला रहे चौकीदार बाबुलाल नामा का बेटा है।

गोविंद नामा का कहना है कि उसके साथ हुई इस फर्जीवाड़े की शिकायत सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी है। गोविंद का कहना है कि वह, बीए तक पढ़ा लिखा है। बीए करने के बाद कॉम्पिटिशन की तैयारी शुरु की। इसी दरम्यिान उसका संपर्क बलराम सेन से हुआ था।

गहलोत ने की उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर 500 रूपए में देने की घोषणा

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज घोषणा की कि राज्य में आगामी 1 अप्रैल से बीपीएल गरीब और उज्जवला योजना से जुड़े गैस धारकों को गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा।

हलोत ने आज अलवर जिले के मालाखेड़ा में आयोजित भारत जोड़ों यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले माह बजट पेश करना है जिसमें काफी घोषणा करनी है लेकिन मैं इस सभा में यह घोषणा करता हूं कि बीपीएल गरीब और उज्जवला योजना से जुड़े हुए गैस धारकों को 500 में सिलेंडर दिया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार ने उज्वला के नाम पर गैस सिलेंडर तो दे दिए हैं लेकिन अब गैस सिलेंडर की कीमत इतनी हो गई है कि गरीब आदमी उसको खरीद नहीं सकता है। 400 का सिलेंडर 1040 का हो गया, इसलिए राजस्थान में उनको यह सौगात दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में अनेक काम हुए हैं कोरोना में जो काम किया उसका पूरी दुनिया ने तारीफ की है। निशुल्क इलाज किया जा रहा है। चिरंजीव योजना देश में कहीं भी नहीं है इआरसीपी की योजना को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था लेकिन वे वादा भूल गए हैं। उन्हें इस योजना को लागू करना चाहिए था लेकिन उन्होंने कहा कि इस योजना को हम हमारे दम पर लागू करेंगे।

महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि महंगाई हर वर्ग को परेशान कर रही है किसानों को उनकी फसलों का भाव नहीं मिल रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में रहकर पूरा परिवार देश के लिए निछावर हो गया हो उसके उस परिवार के राहुल गांधी को इनकम टैक्स के छापे मारकर डराया जा रहा है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। देश में नफरत के माहौल को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है जहां ना डर है ना नफरत है ना भय का वातावरण है।

अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में अब तक 135000 नौकरी दी जा चुकी है, 125000 नौकरियों की परीक्षा चल रही है और एक लाख नौकरियां और दी जाएंगी।